प्रदेश

दो अलग अलग प्रकरण मे एक करोड़ रुपए से अधिक का गाँजा जप्त...03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 महासमुंद:- गांजा तस्करी के दो अलग-अलग प्रकरणों मे एक करोड़ रुपए से अधिक का गाँजा 2 क्विंटल 14.9 किग्रा समेत 03 अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली व थाना सिघोड़ा में अपराध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

प्रकरण – 1 सिटी कोतवाली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली की टीम को 17.फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला एक डिजायर कार में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है, जो महासमुंद के रास्ते जाने वाली है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली की टीम संभावित मार्गो पर बैरिकेट लगाकर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी।

एक करोड़ रुपए से अधिक का गाँजा जप्त,03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एक सफेद रंग का वाहन क्र0 OD-02-L-5270 को  थाना के पास रोका गया है। वाहन में दो व्यक्ति  01- तुषार हरीश पंचारिया पिता हरीश पंचारिया (41) विदरभा महाविद्यालय शेगावं नाका के पास अप्पू काॅलोनी शेगांव अमरावती महाराष्ट्र, 02- पवन बाबूलाल पाण्डे पिता बाबूलाल पाण्डे (44) विलाश नगर वार्ड नं0 15 अमरावती महाराष्ट्र बैठे हुए मिले । वाहन की तलाशी लेने पर  कुल 32 पैकेट खाकी रंग के थेले में लगभग 1 क्विंटल 64 किलो 900 ग्रा0 जिसका बाजार मूल्य 82,45,000 रूपयें को जप्त किया गया।

प्रकरण – 2 सिंघोड़ा

इसी तरह थाना सिंघोड़ा को मुखबीर से सूचना मिली कि उड़िसा के एक वाहन पर अवैध गांजा भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम रेहटीखोल के पास पहुचकर घेराबंदी कर उड़िसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन क्रमांक RJ 28 UA 0760 को रोका गया है। चालक को वाहन से उतारकर तलाशी ली गई तो मारूती जिप्सी के पिछलेे सीट पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी के पास से 50 किलोग्राम कीमत 25,00,000 रूपयें अवैध गांजा जप्त किया ।इस तरह से महासमुंद पुलिस ने गाँजा 2 क्विंटल 14.9 किग्रा समेत 03 अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उक्त कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा की गई।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा

कोरबा। जिले में अपहरण के बाद विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां दो बदमाशों ने जबरन 56 वर्षीय महिला को घने जंगल में ले जा कर गैंगरेप किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले. मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, महिला शौच के लिए घर से निकली थी. इस दौरान उसी क्षेत्र में ही रहने वाले सोहन और राम किशन खड़े मिले।

दोनों युवकों ने विधवा को अपने साथ चलने की बात कही. इस पर महिला ने विरोध किया तो युवकों ने जबरिया उसे बाइक में बैठा लिया. फिर महिला को अपने साथ समीप ही स्थित छछान झोरखी जंगल के उपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीण उसके पास जाने लगे तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

Trains Cancelled : रायपुर से होकर गुजरने वाली 37 ट्रेनें रद्द...कई के बदले रूट, यहां देखें शेड्यूल

Trains Cancelled: अनुपपुर-न्यू कटनी जंक्शन घुंनघुटी में तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे का मेगा ब्लॉक लगा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ के रायपुर से होकर गुजरने वाली 37 ट्रेनें रद्द हुई हैं।ये ट्रेनें 18 फरवरी से 6 मार्च तक प्रभावित हुई है। वहीं कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रेलवे अधिकृत पूछताछ पर ट्रेन का अपडेट शेड्यूल पता कर ही अपनी यात्रा करें।

   दुर्ग-अजमेर और सांतरगाछी एक्सप्रेस रद्द

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस और 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द (Trains Cancelled) रहेगी।

इसी तरह 25 फरवरी को गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और 26 फरवरी को गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   दुर्ग और गोदिंया के बीच जनशताब्दी रद्द

24 फरवरी और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द (Trains Cancelled) रहेगी। 5 मार्च को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   ये गाड़िया हुई हैं रद्द

20 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
20 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी।
19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 27 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवां एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18248 रीवां-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।
22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 05756 अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।
21 एवं 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 11751 रीवां-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवां एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 एवं 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 एवं 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   24 फरवरी और 6 मार्च को ये ट्रेनें रद्द

24 फरवरी और 6 मार्च को गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल सहित 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल और 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द (Trains Cancelled) रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08713 गोंदिया-गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

   ये गाड़ियां हुई डायवर्ट

18 फरवरी से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

19 फरवरी से 24 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

24 फरवरी और 6 मार्च को गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

और पढ़ें ...

CAF के कंपनी कमांडर की हत्या : नक्सलियों ने शांति वार्ता के बीच वारदात को दिया अंजाम

बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शांति वार्ता के प्रस्ताव के बीच नक्सलियों ने CAF के कंपनी कमांडर की हत्या कर दी है। वे कुटरू के दरभा कैम्प में कंपनी कमांडर के पद पर पदस्थ थे। मृतक तिजाउ राम भुआर्य की हत्या आज सुबह-सुबह की गई है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। CAF के कंपनी कमांडर को नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया है। 

और पढ़ें ...

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का निधन, लम्बे समय से थे बीमार…

डोंगरगढ़। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का आज निधन हो गया है। रात 2.30 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज अंतिम सांस ली। बताया गया कि आचार्य पिछले कई दिनों से बीमार थे और लगभग 6 महीने से वे डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में ही रुके हुए थे। आज उन्हें दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। बताया गया कि वे लगभग 6 माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रुके हुए थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे जिसके बाद बीते रात 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। वहीं आज उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन मुनि विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे।

और पढ़ें ...

छतीसगढ़ - 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, शरीर के उड़ गए चिथड़े...जानिए कैसे घटी खौफनाक घटना

बलौदाबाजार. जिले में रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन किसी न किसी जान जा रही है. कसडोल में आज एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल से गिरकर ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वंही एक छोटी बच्ची और चालक घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, मृतक कसडोल में स्व सहायता समूह का बैंक खाता खुलवाने आए थे. वापसी जाने के वक्त भीषण सड़क हादसा हुआ. घटना में दुजबाई केवट और कांति बाई केवट निवासी मल्दा की मौत हुई है. घटना की सूचना पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है.

वहीं जिले में लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिला प्रशासन इतने हादसों के बाद भी सो रहा है क्या ? आखिर हादसों को रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं किए जा रहा है.

और पढ़ें ...

हत्या या आत्महत्या : फसल की रखवाली करने गए किसान की खेत में मिली जली हुई लाश...जांच में जुटी पुलिस

गंडई पंडरिया। वनांचल मोहगांव थाना क्षेत्र के जंगलपुरघाट गांव में रावी फसल की रखवाली करने गए ग्राम पटेल का जली अवस्था में लाश मिली है। जिसके चलते गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं  आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश जलाई गई है, या फिर उसकी जिंदा जलाकर हत्या की गई है। सुचना पर पहुंची मोहगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जंगलपुरघाट निवासी ओमप्रकाश मरावी (48) पिता संबल मरावी गुरुवार रात को खाना खाने के बाद अपने खेत की रखवाली करने गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश बुरी तरह जली अवस्था में मिली है। खेत में ही उसने घासफूस की झोपड़ी बनाई थी। झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई थी। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है।

ओमप्रकाश मरावी लंबे समय से था ग्राम पटेल 

पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश लंबे समय से ग्राम पटेल के पद पर है और उसके परिवार की महिला सरपंच है। ओमप्रकाश गांव के ही अपने खेत के पास किसी दूसरे की जमीन को रेगहा में लेकर इसमें सब्जी व अन्य फसल लगाता था। ओमप्रकाश रोज रात में अपने फसल की रखवाली करने जाता था और रात में वहीं रहता था। गुरुवार को भी ओमप्रकाश घर में खाना खाने के बाद रात करीब 8 बजे खेत में फसल की रखवाली करने गया था।

दुर्ग से बुलाए गए फोरेसिंक एक्सपर्ट :

पुलिस ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश व उसके परिवार की गिनती गांव के रसूखदार लोगों में होती है। जली अवस्था में शव मिलने की जानकारी मिलने पर गंडई ओएसडी प्रशांत खांडे, मोहगांव व गातापार टीआई मौके पर पहुंचे। जांच के लिए दुर्ग से फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था। मृतक ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव जला दिया है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : ट्यूशन जा रही 12 वीं की छात्रा को हाईवा ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

दुर्ग : जिले में से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां रेत से भरी हाईवा ने 12 वीं की छात्रा को रौंद दिया, घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, इधर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं इस हादसे को लोग में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक घटना दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है,जहां 12 वीं की छात्रा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, उसी दौरान बोरसी चौक में टर्निंग के दौरान रेत से भरी हाईवा ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चालाक को हिरासत में लेकर हाईवा को जब्त कर लिया है, इधर दिल को झकझोर देने वाली इस भीषण हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में मातम है, वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल...कई निरीक्षक और उप निरीक्षक इधर से उधर, देखिये पूरी लिस्ट

 राजनांदगांव : बड़ी संख्या में निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को ट्रांसफर के बाद रिलीव कर दिया गया है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय से प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ था। इसी तबादले के बाद अब पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जिलों में तैनात कई थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है। वहीं कई पुलिसकर्मियों को जिले से रिलीव कर दिया गया है।

देखिये पूरी लिस्ट..

 

 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - महिला को अकेला पाकर 2 दरिदों ने बुझाई हवस की प्यास...फिर पति ने देखा तो…

जशपुर :  पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा किया है. जहां एक महिला के साथ दो आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को देख पति ने एक आरोपी को लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. दोनों मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया है.

जशपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना में एक पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कराया था, जिस पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरा पति घर से पास के ही गांव गया हुआ था. काफी देर हो जाने के बाद भी जब घर नहीं लौटा तो अपने पति को पास के ही गांव में ढूंढने निकली थी. जब वो और उसका पति दोनों साथ-साथ पैदल आ रहे थे. उसी दौरान मेरे पति ने मुझे आगे जाने को कहा और फ्रेश होने के लिए पास के एक तालाब में चले गया. जब अपने घर की ओर जा रही थी उसी दौरान दो लोगों ने जबरन खींचकर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जब दूसरा आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, उसी दौरान पति आ गया और एक आरोपी को पास में ही पड़ी लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपी दिलीप बड़ा और रामलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दुष्कर्म के आरोपी दिलीप बड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. वहीं हत्या के मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

और पढ़ें ...

नक्सलियों और जवानों के बीच एनकाउंटर…जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। जिसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने हथियार, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है मौके पर कई जगह खून के धब्बे भी मिले, जिससे दावा किया जा रहा है कि, कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, इन सुकमा-दंतेवाड़ा जिलों के सरहद पर गमपुर, डोडीतुमनार इलाके में दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन के हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इनमें DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) जगदीश समेत अन्य नक्सली बैठक ले रहे थे। सूचना के बाद दंतेवाड़ा से DRG और CRPF की संयुक्त टीम को गुरुवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था।

शुक्रवार की सुबह जब जवान इस इलाके में पहुंचे, तो नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के इस कोर इलाके में दिन भर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जिसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया। मौके से 2 भरमार बंदूक, BGL सेल, समेत अन्य विस्फोटक और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।

शनिवार को वापस लौटे जवान

आज शनिवार की सुबह जवान जिला मुख्यालय लौटे हैं। ऑपरेशन में निकले सभी जवान सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।

और पढ़ें ...

breaking : छत्तीसगढ़ में 12 न्यायाधीशों का हुआ प्रमोशन...आदेश जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के 12 न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए जिला न्यायाधीश बनाया है। जारी सूची के अनुसार शैलेष कुमार तिवारी स्पेशल जज एट्रोसिटी दुर्ग, सरोज नंददास एडीजे बालोद, संतोष कुमार आदित्या द्वितीय एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय रायपुर, संजीव कुमार टॉमक एडीजे दुर्ग, खिलावन राम गिरी अतिरिक्त रजिस्ट्रार हाईकोर्ट, संघमित्रा भटपहरी जगदलपुर, जयदीप गर्ग रायपुर, थॉमस एक्का स्पेशल जज एट्रोसिटी राजनादगांव, देवेंद्र नाथ भगत अंबिकापुर, संतोष कुमार तिवारी परिवार न्यायालय न्यायाधीश दंतेवाड़ा, शैलेश कुमार रजिस्ट्रार आर्बिटेशन ट्रिब्यूनल रायपुर एवं प्रफुल्ल कुमार सोनवानी एडीजे बलरामपुर- रामानुजगंज को जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

बिलासपुर। जिले के रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से रतनपुर की तरफ आ रहे थे। बाइक सवार बेलतरा स्थित रैनपुर बैरियर के पास पहुंचे ही थे, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक नेशनल हाईवे से दूर जा गिरी। वहीं, एक युवक को ट्रेलर ड्राइवर 20 मीटर तक घसीटते हुए भाग निकला।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक कोरबा जिले के रहने वाले हैं।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम...पढ़िए पूरी खबर

भिलाई। भिलाई के सुपेला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने उसका मोबाइल छीन लिया था इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की शादी 6 साल पहले रचना साहू से हुई थी। दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है। भूपेंद्र रचना के दिनभर मोबाइल चलाने से नाराज रहता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शुक्रवार दोपहर को भूपेंद्र ने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था।

जिसके बाद शाम 7 बजे घरवालों ने उसे सूचना दी कि रचना ने फांसी लगा ली है। वहीं पुलिस को भी मामले की खबर दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त

कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में बीते 15 फरवरी को जिला खनिज टास्क फोर्स ने कई इलाकों में दबिश देकर रेत के अवैध खनन में लगे चैन माउण्टेड मशीन और वाहन जब्त किए। जिला खनिज टॉस्क फोर्स में राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टॉस्क फोर्स ने रेत, मुरुम, चूनापत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 51 वाहनों और 6 चैन माउण्टेड मशीनों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार बलौदाबाजार ने खनिज रेत के अवैध परिवहन कर रहे 22 वाहनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम दतान (ख) में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 2 चैन माउन्टेड मशीन एवं 3 हाईवा को नदी में रेत भराई के दौरान जब्त किया।

इसी प्रकार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम भदरा में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 3 चैन माउन्टेड मशीन को तथा ग्राम भदरा एवं सिनोधा में रेत से भरी 8 हाईवा को जब्त कर कसडोल थाने के सुपर्द किया गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लवन ने रेत से भरी 8 हाईवा, खनिज विभाग की टीम ने 4 हाईवा जब्त कर थाना लवन में सुरक्षार्थ रखा गया है। तहसीलदार टुण्ड्रा एवं भाटापारा के द्वारा 3-3 वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण तथा मुरुम के अवैध खनन में प्रयुक्त हो रहे चैन माउण्टेड मशीन जब्त  किया गया है। जब्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING : 114 पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 114 पटवारियों का तबादला लिया गया. जिसका आदेश जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जारी किया है. जिसमें दुर्ग जिले अंतर्गत तहसील दुर्ग, पाटन, धमधा, अहिवारा, भिलाई- 03 और बोरी में 03 वर्ष या उससे अधिक अवधि में एक ही तहसील में पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है.

देखिये ट्रांसफर लिस्ट –

और पढ़ें ...