प्रदेश

CG : कांकेर से बड़ी खबर, मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है, यहां गढ़चिरौली इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि जिले के भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है, दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग जारी है. मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ी क्षति होने का अंदेशा है. बता दें नक्सलियों की मौजूदगी के आधार पर आपरेशन लांच किया गया था, नक्सली विरोधी विशेष दस्ता सी 60 को मुठभेड़ स्थल की ओर भेजे जाने की खबर है.

और पढ़ें ...

इसदिन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पर आएंगी, जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को  रायपुर पहुंचेंगी, जहां विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन.
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी.
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात.
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन):
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.

और पढ़ें ...

Breaking : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

दुर्ग: ढोर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक बच्चे का इलाज जारी हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी का बताया जा रहा हैं।

और पढ़ें ...

CG: 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा  : जिले में बीते दिन झाड़ियों में 2 साल की बच्ची खून से लतपथ हालत में मिली थी, बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, वहीं बच्ची के रेप मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। मामले में बच्ची का पिता ही आरोपी निकला, सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया। बता दें कि मासूम खून से लथपथ झाड़ियों के पीछे मिली थी। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को पुलिस ने रेप के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। परिजन ने बताया कि, उसी समय सौतेला पिता आया और बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ दुकान कुछ खिलने को लेकर चला गया। इस दौरान पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया। इसके बाद बची को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज

काफी देर तक बच्ची के नहीं आने से परिजन परेशान हो गए। आस-पास खोजने लगे, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद रात को बच्ची की रोने की आवाज झाड़ियों से सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। झाड़ियों के बीच बच्ची खून से सनी रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स से ब्लड निकल रहा था। इसके बाद परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत में उसे भर्ती किया गया। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश

रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सौतेला पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल न्यायिक रिमांड पर आरोपी को भेजा गया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कसडोल थाने में भी कई अपराध दर्ज हैं।

और पढ़ें ...

करवा चौथ के दिन मिली फौजी पति के मौत की खबर, सदमे में पत्‍नी…

दुर्ग  ;- छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कोड़िया गांव निवासी भारतीय सेना का जवान उमेश कुमार साहू ने 19 अक्टूबर की देर शाम अंतिम सांस ली, जिसके बाद उसका पार्थिव शरीर गृह ग्राम लाया गया है। जहां उसका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। इससे पहले जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए और उमेश साहू अमर रहे के नारे लगाए। जवान लेह-लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों में ड्यूटी करते समय शहीद हो गया।

जानकारी के अनुसार उमेश भारतीय सेना के 19 महार रेजिमेंट में लांस हवलदार (Chhattisgarh Lal Shaheed) था। लेह-लद्दाख में ड्यूटी कर रहा था उमेश। जहां बर्फीले पहाड़ों पर ड्यूटी करते समय जवान की तबीयत बिगड़ी। इस पर डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन उसके शरीर में ऑक्सीजन की कमी आ गई थी। इसी के चलते 19 अक्टूबर की देर शाम अंतिम सांस ली। इसके बाद सेना से पत्‍नी को करवा चौथ के दिन शहादत की सूचना दी गई। बेटे के चले जाने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्‍नी भी सदमे जैसी हालत में है।
बताया जा रहा है कि जहां उमेश की ड्यूटी लगाई गई थी वह इलाका काफी ऊंचाई पर है। जहां ऑक्‍सीजन की कमी रहती है। इसी के चलते जवान की तबीयत बिगड़ी। तभी ड्यूटी पर मौजूद साथी जवानों ने तुरंत मेडिकल पोस्ट पहुंचाया, जहां इलाज भी किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

और पढ़ें ...

5 दिन पहले लापता युवक की जंगल में मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

बलरामपुर. आखिरकार 5 दिनों से लापता विक्रम पंडो की लाश मिल गई है, लेकिन जिस जगह से मिली और जिस हालात में मिली वह पूरी तरह से दूसरी कहानी कह रही है. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दूसरे पंडो ने अज्ञात हमलावरों की मार से बचने के लिए जंगल में मृतक के भागने की बात कही थीबता दें कि देवलाल पंडो ने 18 अक्टूबर को वाड्रफनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें विक्रम पंडो के साथ कोटराही में चाची के घर से 16 अक्टूबर को रात को लौटते समय चार बाइक सवार अज्ञात हमलावरों के मारपीट करने की बात कही थी. मारपीट से डरकर विक्रम के जंगल की ओर भागने और खुद जान बचाकर किसी तरह घर आने की बात कही थी. लेकिन देवलाल पंडो के बयान में विरोधाभाष इतने थे कि पुलिस पूछताछ में जल्द ही उसने सही कहानी बयां कर दी।

पुलिस के बताए अनुसार, देवलाल पंडो और मृतक विक्रम पंडो कोटराही गांव से बकरा चोरी कर 16 अक्टूबर की रात को जंगल के रास्ते आ रहे थे. इसी दौरान शिकार के लिए बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से विक्रम पंडो और चोरी के बकरे की मौके पर मौत हो गई. वहीं तार की चपेट में आने से घायल देवलाल किसी तरह से घर पहुंचने में कामयाब रहा।

दो दिनों तक विक्रम के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन पूछताछ करने जब विक्रम के पास पहुंचे तो उसने गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों के मारपीट करने की कहानी गढ़ डाली और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते समय इसी कहानी को दोहरा दिया. लेकिन कहानी का सिर-पैर नहीं होने की वजह से ज्यादा देर टिक नहीं पाई और हकीकत सामने आ गई. पुलिस अब जंगल से विक्रम का शव बरामद करने के बाद घटना की तह तक पहुंचने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

और पढ़ें ...

राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पर आगमन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल  रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री  अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन श्री संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त  जीआर चुरेंद्र, आईजी  अंकित गर्ग, कलेक्टर  विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

55 वर्ष से अधिक उम्र की महिला अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में तबादला, हाईकोर्ट ने रद्द किया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य शासन के उस तबादला आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें 55 वर्ष से अधिक उम्र के एक अधिकारी का तबादला नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किया गया था। कोर्ट ने शासन के सर्कुलर के आधार पर ही यह फैसला सुनाया।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के महादेवघाट रोड की विकास विहार कॉलोनी की निवासी सरोज वर्मा, जो महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग में प्रशिक्षण अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। उनका तबादला अनुसूचित और नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में कर दिया गया। यह तबादला आदेश सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, रायपुर द्वारा जारी किया गया था।

सरोज वर्मा ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के माध्यम से रिट याचिका दायर की। अधिवक्ता पांडेय ने कोर्ट के सामने शासन के नियमों का हवाला देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 2015 के सर्कुलर के अनुसार, 55 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों का घोर अनुसूचित जिलों में तबादला नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता की उम्र 60 वर्ष चार माह है और मिर्गी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद शासन के तबादला आदेश पर रोक लगाते हुए इसे निरस्त कर दिया। कोर्ट ने इस आदेश में याचिकाकर्ता की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को भी ध्यान में रखा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बीजापुर जैसी कठिन परिस्थितियों में काम करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

और पढ़ें ...

CG - आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : जमीन के अंदर छुपाकर रखा था अवैध शराब, 1405 किलो अवैध शराब और 14 सौ किलो लहान जब्त

बिलासपुर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में सालों से संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी कर 14 सौ किलो लहान जब्त किया है। साथ ही जमीन के नीचे छिपाकर रखे 1405 किलो देशी शराब बरामद किया गया। 

टीम ने गनियारी समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। तखतपुर वृत के बांधा, गनियारी में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया। इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक देशी के साथ ताजा शराब जब्त की गई है। टीम ने तीन प्रकरण दर्ज कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र के मोहंदी गोबरीपाट में 3 प्रकरण दर्ज कर 158 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

आबकारी अधिकारी ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105 लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59क क का प्रकरण दर्ज किया गया है। गनियारी में कृष्ण कुमार वर्मा के ठिकाने से आसबान विधि से तैयार किए जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को सील किया गया। मौके से पांच लीटर देशी ताजा मदिरा के अलावा 105 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(1) क, च का प्रकरण कायम हुआ है। इसके अलावा गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गई 150 लीटर महुआ शराब को टीम ने बरामद कर लिया है। मौके से 900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा का प्रकरण बनाया गया है। 

और पढ़ें ...

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत

सक्ति :- जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम मुक्ताराज नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने दो युवती और एक महिला को ठोकर मारते हुए कुचला है। जिनकी मौके पर ही मौत हुई है,वही चालक वाहन को लेकर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बिंदिया बरेठ उम्र 21 वर्ष  अपनी भाभी आकांक्षा बरेठ 22 वर्ष और सलहेली सीमा भैना 22 वर्ष जोकि तीनों आरक्षक भर्ती के लिए हर रोज सुबह दौड़ने के लिए गए हुए थे। आज रविवार की सुबह करीबन 5 बजे दौड़ने के बाद पैदल चल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से तीनो को ठोकर मारी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। तीनो का शव सड़क किनारे पड़ा रहा घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे जहां रो-रोकर बुरा हाल है।

बाराद्वार पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वही अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है चालक और वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

BREAKING: छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार, दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा : जिले में एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्ची खून से लथपथ घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, शनिवार शाम करीब 6.40 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का उपचार जारी है।

सिटी कोतवाली थाने में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी राजेंद्र जायसवाल और थाना प्रभारी प्रवीण द्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें ...

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर लोकार्पण समारोह : देखें लाइव प्रसारण

अंबिकापुर : मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।

सीएम साय और राज्यपाल रमेन डेका एयरपोर्ट का भ्रमण एवं अवलोकन किया। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं भेंट के बाद मंच पर आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत उद्बोधन के साथ अतिथियों का उद्बोधन किया गया। सायं 04ः00 बजे से वाराणसी से लाइव प्रसारण की शुरुआत होगी, 04ः05 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा तथा 04ः05 से 04ः20 बजे तक प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। सायं 04ः20 से 04ः25 बजे तक अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय के बाद आभार प्रदर्शन किया जाएगा।

देखें लाइव

और पढ़ें ...

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

धमतरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया हैं, जहा मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने रौंद दिया हैं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना धमतरी जिला के केरेगांव थाना इलाके के सलोनी गांव की हैं। जहा तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से 12 वर्षीय योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौत हो गई हैं।

घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केरेगांव थाना पुलिस से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

और पढ़ें ...

बीजापुर में NIA का छापा, मोबाइल- सिम समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में छापेमारी की। जहां कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार NIA बीजापुर पुलिस की मदद से पालनार पहुंची थी। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने की भी खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 बता दें कि, इससे पहले 28 सितंबर को कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में NIA ने छापा मारा था। NIA की टीम ने स्थानीय पत्रकार के निवास पर छापा मारा था। पुलिस की टीम नक्सल मामलों में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही थी। सुबह से 4 अलग-अलग जगहों पर NIA ने छापा मारा है। मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 पिछले महीने भी NIA ने मारा था छापा

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच के दौरान NIA ने प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। एनआईए की टीम ने कांकेर के ही दर्जनों गांवों में दबिश दी और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये कैश जब्त किया गया था।

 
और पढ़ें ...

नक्सलियों ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर की कांग्रेसी नेता की हत्या

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता और सोसायटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी चाकू से वार कर निर्ममता पूर्व हत्या कर दी। हालांकि, हत्या का कारण पता चल नही पाया है। लेकिन, कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा मृतक कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारुड़बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री और सोसायटी संचालक तिरुपति भंडारी पिता खुर्रा उम्र 35 शनिवार की शाम करीब 4 बजे के आसपास उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसायटी में राशन बांट रहा था। तभी पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या  कर दी।

नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

BREAKING : IED की चपेट में आने से दो जवान शहीद, सीएम साय ने जताया दुख, जानिए क्या कहा !

नारायणपुर:-  जिले के ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान के लिए धुरबेड़ा की ओर रवाना हुये थे। दिनांक 19.10.2024 को अभियान से वापसी के दौरान लगभग 11:30-12:00 बजे के मध्य ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। वहीं नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हो गये हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि “नारायणपुर जिले के कोडलियार गांव के पास जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए। विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों के घायल होने का भी दुखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

शहीद जवानों के नाम

01)अमर पँवार
उम्र: 36
जिला: सतारा, महाराष्ट्र
आईटीबीपी 53वीं बटालियन

(2) के राजेश
उम्र: 36
जिला: कडप्पा, आंध्र प्रदेश
आईटीबीपी 53वीं बटालियन

नारायणपुर जिला Police के अन्य दो घायल जवानों की हालत सामान्य है।

विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

और पढ़ें ...

BREAKING : पोते ने दी दादी की बलि, पहले त्रिशूल से वार कर की निर्मम हत्या, फिर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, इलाके में दहशत

दुर्ग :-  छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, लेकिन अब भी अंधविश्वास की जकड़ से प्रदेश खुद को मुक्त नहीं हो पाया है, अंधविश्वास का एक और दिल दहला देने वाला मामला दुर्ग जिले से सामने आ रहा है, यहां एक पोते ने अपनी दादी को त्रिशूल से मार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और दादी के ही खून से भगवान शिव का अभिषेक कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार दादी रुक्मणी गोस्वामी और उसका पोता गोविंद गोस्वामी अकेले ही एक साथ घर में रहते थे, आज शनिवार देर शाम होते-होते पोता गोविंद गोस्वामी अपनी दादी के पास पहुंचा, अच्छे से बातचीत की और उसके बाद त्रिशूल उठाकर दादी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे मौके पर ही दादी रुक्मणि गोस्वामी की मौत हो गई, उसके बाद दादी के रक्त को लेकर वह शिव मंदिर पहुंचा, जहां जाकर शिवलिंग के ऊपर उसी रक्त से अभिषेक कर दिया और उसके बाद रक्त कम पड़ने पर रक्त निकालने के लिए गोविंद ने इस त्रिशूल से खुद को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की, सूचना मिलते ही तत्काल नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है, तो वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है, पुलिस के द्वारा पड़ोस के लोगों से गोविंद गोस्वामी के मानसिक स्थिति को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

वहीं नंदिनी टी आई मनीष शर्मा ने कहा कि पोते ने दादी की त्रिशूल से मार कर हत्या कर दी उसके बाद शिवलिंग पर खून चढ़ाया है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक है कि नहीं।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP के 2 जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया, जिसमें ITBP (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल एयर लिफ्ट किए जाने की खबर है। जिला अस्पताल से भी एंबुलेंस मौके पर रवाना किया गया है। 

घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्च अभियान से लौट रही थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। 

और पढ़ें ...

अन्धविश्वास का शिकार हुआ पूरा परिवार दो की मौत दो की बिगड़ी मानसिक संतुलन तो दो लोग बेहोस ...जानिए क्या हैं पूरा मामला

सक्ती :- भले ही देश में सरकार अंधविश्वास को खत्म करने के लिए कितना भी लोगों को जागरुक कर ले इसके लिए जागरूकता अभियान चला ले पर सरकार के द्वारा लगातार चलाए जा रहें इन जागरूकता अभियानों से कुछ अब भी दूर हैं चाहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या प्रिंट मीडिया सब इस अंधविश्वास को खत्म करने में सहयोग कर रहे हैं पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन पर इन सब चीजों का कोई असर नहीं हो रहा है और वह लगातार अंधविश्वास में फस रहे हैं ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है.यहां पर अंधविश्वास का शिकार होकर एक पूरा परिवार तबाह हो गया. इस मामले में परिवार के कुछ लोग बिना कुछ खाए-पिए पिछले 6-7 दिनों से जाप कर रहे थे.

जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सभी लोग बुरी तरह बीमार पड़ चुके थे. 

तबाह हो गया परिवार

पुलिस ने सभी को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.वही दो बेहोश पड़े हैं उन्हें होश में लाने की कोशिश की जा रही है.मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के तांदुलडीह गांव का है.जब 7 दिन तक परिवार के किसी भी व्यक्ति को गांव वालों ने नहीं देखा तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. 

7 दिन तक बाबा का जाप
तांदुलडीह गांव में दो भाइयों की मौत से गांव में दशहत का माहौल है. दरअसल इस परिवार को उज्जैन के बाबा जय गुरुदेव पर अंधी श्रद्धा थी. परिवार ने बाबा का जाप करने के निश्चिय किया. परिवार के लोग बिना कुछ खाए-पिए 7 दिनों तक जाप करते रहें. उनकी तबियत खराब होती गई लेकिन उन्होंने जाप बंद नहीं किया.

ऐसे हुआ खुलासा

गांव के लोगों की शिकायत पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दाखिल हुए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. हालांकि, पुलिसकर्मियों के पहुंचने तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी. दोनों सगे भाई थे. इसी परिवार के दो लोग बेहोश हो चुके थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं,दो अन्य लोगों की मानसिक हालत ख़राब बताई जा रहीं हैं

और पढ़ें ...

CG - युवक ने प्रेमिका पर बनाया शादी करने का दबाव, नहीं मानी तो दी ये खौफनाक सजा

सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में प्रेमी ने शादी का दबाव बना रही प्रेमिका की पिटाई करने के बाद कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने में युवक के भाई और पिता का भी सहयोग रहा। 

सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि थाना बिश्रामपुर में लखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की पूजा सिंह एक दिन पहले गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थी। इस बीच गांव के महेंद्र सिंह ने अपने घर में बुलाया और भाई और पिता के साथ पिटाई की। 

इसके बाद भी मन नहीं भरा तो लड़की को पीटते हुए तीनों उस उसके घर ले गए, जहां लड़ाई-झगड़ा करते हुए घर के बगल में स्थित कुएं में धकेलकर भाग निकले। घटना के दौरान लड़की के घर में कोई पुरुष नहीं था, वहीं रात में अंधेरा होने की वजह को कोई लड़की को नहीं बचा पाया। घटना के बाद पहुंचे पिता ने अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की पड़ताल में पाया गया कि पूजा सिंह का महेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग था। महेंद्र सिंह पर पूजा शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन महेंद्र सिंह शादी नहीं करना चाह रहा था। ऐसे में कलश यात्रा के दौरान पूजा को घर में बुलाकर महेंद्र ने अपने पिता और भाई के साथ पिटाई करने के बाद लड़की के घर के बगल के कुएं में धकेल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी महेंद्र सिंह के साथ उसके भाई सत्येंद्र सिंह और उसके पिता सूबे सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

CG : ऐतिहासिक 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा का हुआ विधिवत समापन

बस्तर :- बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में 75 दिवसीय ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का अंतिम पड़ाव मां दंतेश्वरी एवं मावली माता की डोली विदाई के साथ शनिवार को दशहरा का विधिवत समापन हुआ। डोली विदाई का कार्यक्रम दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण मे किया गया। जिसमें माता की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ गरिमामय में विदाई दी गई। इस दौरान पूरे मार्ग को फूलों से सजाया गया और अंत में जिया डेरा मे पूजा अर्चना कर अंतिम विदाई दी गई। आपको बता दे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा जो की 75 दिनों तक चलता है जिसमें अमावस्या के दिन टूरलु खोटला लकड़ी की पूजा के साथ पर्व का आरंभ होता है। इसके पश्चात डेरी गड़ाई , काचन गादी जात्रा , निशा जात्रा मावली परघाव , भीतर रैनी , बाहर रेनी , कुटुंब जात्रा सहित कई अन्य रस्म पूरे विधि विधान के साथ की गई। विदाई समारोह के दौरान सांसद महेश कश्यप विधायक किरण सिंह देव , महाराजा कमल चंद भंजदेव , कुमार जयदेव , कमिश्नर डोमन सिंह , कलेक्टर हरीश एस , सीईओ प्रकाश सर्वे , आईजी सुंदरराज पी , एसपी शलभ सिंन्हा , निगम आयुक्त हरेश मंडावी , एएसपी महेश्वर नाग , सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस व सतनामी स्वाभिमान दिवस को धूमधाम से मनाया गया

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस व सतनामी स्वाभिमान दिवस को धूमधाम से मनाया गया

 सतनामी समाज द्वारा उनके राजागुरु, धर्मगुरु आदरणीय गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस को ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर राजागुरु गुरु बालदास साहेब ने समाज को संबोधित करते हुए कहा, "सतनामी समाज की शक्ति उसकी एकता, समानता और आत्म-सम्मान में है। हमारे पूर्वजों ने हमें जो विरासत दी है, उसे संरक्षित और विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है। समाज के हर सदस्य को शिक्षा, सेवा और नैतिकता के मार्ग पर चलना चाहिए ताकि हम अपने समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।" उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि "हमारे समाज की उन्नति तभी संभव है, जब हमारी नई पीढ़ी ज्ञान और कौशल, संस्कृति, के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी।"

  इस अवसर पर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  टंकराम वर्मा जी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , सांसद  बृजमोहन अग्रवाल , गुरु बालदास साहेब जी के जेष्ठ पुत्र गुरु सोमेश बाबा जी, अनुज पुत्र गुरु सौरभ साहेब जी, गुरु परिवार के सदस्य, विधायक  मोती लाल साहू जी, विधायक  पुरंदर मिश्रा , विधायक विधायक पुन्नूलाल मोहले  इंद्राकुमार साहू , जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण  श्याम नारंग , समाजिक पदाधिकारी, समाजजन एवं छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये  सतनामी समाज के राजमहंत, जिला महंत, सेक्टर महंत, भंडारी, साटीदार और विभिन्न संगठनों के प्रमुख भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में भागीदार बने। हजारों की संख्या में सतनामी समाज के सदस्य और अन्य समुदायों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

समारोह के दौरान सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें पत्रकारिता, विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान देने वाले शामिल थे। इस सम्मान का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करना और उनकी उन्नति में योगदान देना है।

मुख्य अतिथियों ने समाज के विकास, योगदान और एकता पर अपने विचार व्यक्त किए और विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर समाज की प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब का निष्ठापूर्ण योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्था को साकार किया।

और पढ़ें ...

न्यायधानी में अधेड़ ने किया मवेशी के साथ अनैतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर :- प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से इंसानीयत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहा बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक मवेशी के साथ अनैतिक कृत्य करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा हैं। जिसके बाद से इलाके में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

घटना को लेकर हिन्दू और गौसेवक संगठनों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई हैं। जिसके बाद पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लिया हैं। बता दें, मामला लालखदान का है, जहां 55 वर्षीय कय्यूम का वीडियो वायरल हुआ। हिंदू और गौसेवक संगठनों ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. जिसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

और पढ़ें ...

CG : जवान ने खुद को मारी गोली, AK-47 से फायरिंग के बाद मचा हड़कंप

कोरबा । कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में एके-47 से फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। यहां त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान ने अपने सर्विस राइफल्स से खुद को गोली मार ली। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जब दूसरे जवान पहुंचे, तो मौके पर जवान की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से जवान पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और CISF के जिम्मे है। शुक्रवार की रात त्रिपुरा स्टेट राइफल्स का जवान आज़ाद सिंह कुसमुंडा माइंस ड्यूटी पर पहुंचा था। खदान के 29 नंबर कोल स्टाॅक पर उसकी तैनाती थी। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही देर रात 10 से 11 बजे के बीच अपने सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। खदान में गोली चलने और जवान की मौत की खबर के बाद तुरंत मौके पर त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अफसर के साथ ही एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तत्काल कुसमुंडा पुलिस को दी गयी।

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है, जिसमें जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हो। मृतक जवान मूलतः राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल भी मिला है। लाश के गले में हेडफोन रखा हुआ था। पुलिस अंदेशा जता रही है कि मौत से पहले जवान ने किसी से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीश चन्द्र ने बताया कि मृतक जवान आज़ाद सिंह शुक्रवार की रात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पारिवारिक विवाद से जवान पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।

और पढ़ें ...

कौशल विकास से दूर होगी रोजगार की समस्या : बृजमोहन

सांसद अग्रवाल ने युवाओं बांटे प्रमाणपत्र, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दी सलाह

रायपुर :- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को ओएनजीसी के सहयोग से नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा आयोजित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज के समय रोजगार एक बड़ी चुनौती है ऐसे में हमको नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। इसके लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास के माध्यम से उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर हम स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते है और दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं, प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी दे रहे हैं। जिससे समाज और देश की प्रगति होगी, ऐसे में श्रीमती मीना गौतम के नेतृत्व वाली नवीन अंकुर महिला मंडल प्रमीण क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। युवा और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों जैसे कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई, मिस्त्री, प्लंबर मैकेनिक, ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व सहायता समूह के माध्यम से अपना काम शुरू कर सकते है जिससे दूसरों को भी रोजगार मिलेगा जिससे उनमें आत्मनिर्भरता आएगी और समाज का भी विकास होगा।

नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में ग्राम- तर्री, विकास खण्ड अभनपुर और ग्राम- भानसोज, विकास खण्ड आरंग में सिलाई और कड़ाई प्रशिक्षण तथा नवापारा, विकास खण्ड अभनपुर और मंदिर हसौद, विकास खण्ड आरंग में 3 माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था।

 

और पढ़ें ...

इस दिन होगी रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा, दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी मुहर, इन नेताओं के नाम रेस में आगे..

रायपुर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। बैठक में रायपुर दक्षिण उप चुनाव के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी। साथ ही दावेदारों में से एक नाम को फाइनल किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।  

जानकारी के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, नंदन जैन,सुभाष तिवारी,मृत्युजंय शर्मा, मीनल चौबे सहित कुछ अन्य नेता दावेदार हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संगठन स्तर पर पार्टी के अंदरुनी सर्वें में 3 नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया है। पैनल में शामिल नामों में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाएगा। 

और पढ़ें ...

*अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही : मुख्यमंत्री*

*अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही: मुख्यमंत्री* *स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर रहे पुलिस की पैनी नजर* *सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं* *अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कड़ाई से लगाया जाए अंकुश* रायपुर। 18 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो। श्री साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस की गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बियर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राईम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

सांसद बृजमोहन ने युवाओं बांटे प्रमाणपत्र, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दी सलाह

कौशल विकास से ही रोजगार की समस्या दूर होगी: बृजमोहन अग्रवाल

सांसद बृजमोहन ने युवाओं बांटे प्रमाणपत्र, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दी सलाह

 

रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को ओएनजीसी के सहयोग से नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा आयोजित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज के समय रोजगार एक बड़ी चुनौती है ऐसे में हमको नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। इसके लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास के माध्यम से उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर हम स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते है और दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं, 
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी दे रहे हैं। जिससे समाज और देश की प्रगति होगी, ऐसे में श्रीमती मीना गौतम के नेतृत्व वाली नवीन अंकुर महिला मंडल प्रमीण क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। युवा और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों जैसे कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई, मिस्त्री, प्लंबर मैकेनिक, ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व सहायता समूह के माध्यम से अपना काम शुरू कर सकते है जिससे दूसरों को भी रोजगार मिलेगा जिससे उनमें आत्मनिर्भरता आएगी और समाज का भी विकास होगा।
नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में ग्राम- तर्री, विकास खण्ड अभनपुर और ग्राम- भानसोज, विकास खण्ड आरंग में सिलाई और कड़ाई प्रशिक्षण तथा नवापारा, विकास खण्ड अभनपुर और मंदिर हसौद, विकास खण्ड आरंग में 3 माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था।

और पढ़ें ...

CG - न्यायधानी में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। ये मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरू पारा के चांटीडीह का है। युवक ने प्रेम संबंध में खटास आने के बाद अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक सागर साहू और मृतिका प्रियंका देवांगन के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बीते एक महीने से दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटास आ गई और आय दिन विवाद होते रहते थे। आज भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच आज आरोपी सागर साहू ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें ...

लोहारीडीह काण्ड को लेकर 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, दीपक बैज ने किया ऐलान …

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के लोहारीडीह काण्ड तूल पकड़ता जा रहा है, आये दिन कांड में कुछ न कुछ खुलासे होते जा रहे हैं, इसी बीच इस घटना के विरोध में कांग्रेस 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दीपक बैज ने लोहारीडीह की घटना को पुलिस और सरकार की विफलता करार देते हुए इसके विरोध में कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गृह विभाग की बैठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ये कोशिश कर रहे हैं कि क़ानून व्यवस्था ठीक हो जाए, लेकिन सरकार से कानून व्यवस्था दूर हो चुकी है, बैठक लेने बाद कानून व्यवस्था में क्या सुधार आया. आम नागरिक की न जान सुरक्षित है न जेब.
बीजेपी के पोस्टर वार को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने, बीजेपी नेता और उनके गुंडों को बचाने के लिए के लिए पोस्टरें जारी कर रही है. इस तरह के पोस्टर वार करने से सरकार की असफलता नहीं छिपेगी.

और पढ़ें ...

आचार संहिता के बीच राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :- छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर.जिले से दो मासूमों की मौत की खबर सामने आयी है, बच्चो की मौत तालाब में डूबने से हुई है. बता दे की दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ें ...

भाजपा का पोस्टर वार जारी; कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर गुंडाराज को बढ़ावा देने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने सूरजपुर हत्याकांड में NSUI नेता की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर प्रदेश में गुंडाराज के बीज बोने का आरोप लगाया है।

भाजपा द्वारा जारी इस पोस्टर में छत्तीसगढ़ के दो आम नागरिक अखबार पढ़ते हुए कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते नज़र आ रहे हैं। अखबार की हेडलाइन में कांग्रेस के गुंडों पर सत्तारूढ़ साय सरकार की कार्रवाई का ज़िक्र है। भाजपा ने इस पोस्टर को छत्तीसगढ़ी में लिखा है: ” प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज…काबर कि अपराधी मन ऊपर नकेल कसत हे विष्णु सरकार…”

 
और पढ़ें ...

CG - चलती ट्रेन में दरवाजे से बाहर झांक रहा था युवक, खंभे से टकराया सिर, गिरने से शरीर के उड़े चीथड़े

बिलासपुर। बिल्हा रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर दगोरी स्टेशन के आगे स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर एक गंभीर हादसा हुआ। चलती ट्रेन में दरवाजा के पास खड़े होकर यात्री बाहर झांक रहा था। उसका सिर बिजली पोल से टकरा गया, जिससे युवक ट्रेन के बाहर गिर गया। इस हादसे में युवक का एक पैर कट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सरकंडा निवासी संजय देवांगन पिता फागुराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। बिल्हा पुलिस ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि ट्रेन में सफर करते समय दरवाजे के पास खड़े होना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। इस तरह के हादसों से बचने के लिए यात्रियों को सतर्क रहना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। यात्रियों को हमेशा अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।

और पढ़ें ...

कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों का जिक्र

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की लाश उनके घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों और महिलाओं के नाम लिखे हैं. खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रतीक सैमुअल सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करते थे और उनकी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैं।

बता दें कि पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में कुछ बड़े अधिकारियों और महिलाओं के नाम का उल्लेख किया गया है, जो इस मामले में अहम सुराग दे सकते हैं. हालांकि, सुसाइड नोट में लिखे कारणों और अधिकारियों के नाम की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर गहराई से जांच शुरू कर दी है, ताकि प्रतीक की आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

मानसिक तनाव में था प्रतीक
प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रतीक सैमुअल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे, लेकिन उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट और जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि प्रतीक सैमुअल किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे और क्या कोई व्यक्तिगत या व्यावसायिक मुद्दे इस घटना का कारण बने।

दो दिन पहले की थी आत्महत्या
प्रतीक सैमुअल की आत्महत्या को लेकर यह जानकारी मिली है कि उन्होंने दो दिन पहले ही यह कदम उठाया था. चूंकि वे घर में अकेले रह रहे थे, इस कारण किसी को उनकी मौत की जानकारी नहीं हो सकी. उनके एक मित्र जब कल रात उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने प्रतीक की लाश फांसी पर लटकी हुई देखी और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद खम्हारडीह पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सुसाइड नोट के साथ-साथ प्रतीक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की भी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जांच में शामिल सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा.

और पढ़ें ...

CG: अंधविश्वास की चपेट में आए परिवार के दो भाईयों की मौत, 4 अन्य गंभीर

सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अंधविश्वास की भयानक घटना सामने आई है, जहां तांदुलडीह गांव के एक घर में जप-तप के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई और चार अन्य परिवारजनों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है

तस्वीरें सक्ती जिले के तांदुलडीह गांव की हैं, जहां एक ही परिवार के 6 लोग जप-तप कर रहे थे। जप-तप के दौरान ही दो सगे भाइयों की अचानक हालत बिगड़ी और वे बेसुध हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें ...

मंत्री राजवाड़े की पहल और निर्देश पर आवेदनों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया*

*मंत्री राजवाड़े की पहल और निर्देश पर आवेदनों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया* *भाजपा के सहयोग केंद्र में हो रहा समस्याओं का निराकरण* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहायता केंद्र में समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के क्रम में मंगलवार को प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उपस्थित रहकर 60 से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान सहायता केन्द्र में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, आवास आदि से संबंधित एवं विकास कार्यों के आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा करके तत्काल किया और शेष आवेदनों के यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा पार्टी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय शंकर मिश्रा, रूपनारायण सिन्हा एवं आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री आवास मेला में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप, हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी

सुकमा : सांसद बस्तर महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को शबरी ऑडिटोरियम कुम्हाररास सुकमा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला का आयोजन किया गया। सांसद कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 10 हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र और 06 हितग्राहियों को नए आवास की चाबी सौंपी गई। इसके साथ ही 05 आवास हितग्राहियों को चालीस-चालीस हजार रुपए का चेक वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। जनता के विश्वास के आधार पर सभी योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि हर गरीब का एक पक्का मकान हो। शासन महिलाओं के ऊपर विशेष ध्यान देते हुए महतारी वंदन योजना जैसे योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि कोई भी पात्र हितग्राही आवास योजना का लाभ लेने से वंचित न हो। उन्होंने आवास की चाबी भेंट कर सभी हितग्राहियों को बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में स्थायी प्रतिक्षा सूची अंतर्गत 18,618 एवं आवास प्लस सूची अंतर्गत 24,829 इस प्रकार कुल 43,447 हितग्राही चिन्हित हैं। जिले में अब तक वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक कुल 10,118 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया है। जिसमें से 9,373 आवास पूर्ण किया जा चुका है, शेष 745 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 13,095 आवासों की स्वीकृति हेतु राज्य कार्यालय से लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से स्थायी प्रतिक्षा सूची के शेष 8,500 हितग्राही एवं आवास प्लस सूची के 4,595 हितग्राही शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक लक्ष्य 13,095 आवासों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है, अद्यतन 6,266 आवासों की स्वीकृति किया जा चुका है।

सीईओ जिला पंचायत नम्रता ने बताया कि जिले में अब तक 43,447 हितग्राहियों में से कुल 16,384 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया है, 9,373 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं और शेष 7,011 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृति हेतु शेष 6,829 आवासों का स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवास के हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु कुल 1,20,000 की सहायता राशि तीन किश्तों में प्रदाय किया जा रहा है।
इस अवसर पर इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे,हुंगाराम मरकाम,डमरू नाग,सोयम मुक्का,मनोज देव, अरूण भदोरिया,कोरसा सन्नू, विश्वराज सिंह चौहान,दिलीप पेददी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ जिला पचायत सुश्री नम्रता जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

बिलासपुर केंद्रीय जेल में संचालित केन्टीन का था लोकल पंजीयन हर वर्ष होती थी ऑडिट..

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर केंद्रीय जेल में वर्ष 2016 मे बहुउद्देशीय जेल कर्मचारी कल्याण सहकारी समिति का गठन अध्यक्ष अजय वायपेयी व 22 अन्य स्टाफ (महिला पुरूष मिलाकर) की सहमति व जिला पंजीयन कार्यलय में पंजीकृत  कर कैंटीन खोला गया था यहां कैदियों के लिए जेल मैनुअल के अनुसार खाद्य सामग्री ,बिस्किट,मिक्चर,साबुन,गमछा, अंडर गारमेंट्स,सलाद के लिए टमाटर, खीरा,फल आदि की बिक्री होती थी. इस कैंटीन से बिकने वाली सभी सामानों से प्राप्त लाभांश की राशि का उपयोग कैदी और कर्मचारियों के कल्याण में खर्च किया जा रहा है । कल्याण समिति का हर वर्ष ऑडिट भी होता रहा है। आपको बता दे  अजय वाजपेयी का अम्बिकापुर जेल में  स्थानांतरण  हो गया जिसके बाद भी अजय वाजपेयी द्वारा वर्तमान जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी को कैंटीन की चाभी नही दी गई  और ना ही कल्याण समिति से  संबंधित जेल पहरियों को चाभी दी गई  । उन्हें नोटिस देने के बाद बाकायदा पंचनामा कर कैंटीन का ताला तोड़ा जा सका था वर्तमान में पदस्थ जेल  अधीक्षक ने मुख्यालय व शासन से नए पंजीकरण के लिए अनुमति मांगी है। अब सवाल यहाँ यह उठता है कि जब कैंटीन से प्राप्त राशि का प्रत्येक वर्ष ऑडिट हुआ करता था राशि का व्यय भी उल्लेख होता रहा होगा ।
 
दूसरी तरफ लाभांश की राशि का पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा गबन के आरोप की बात भी प्रमाणित नहीं हुई है|

कैंटीन की चाभी सुपुर्द नही करने को लेकर पूर्व में सीजी 24 ने खबर लगाकर मुख्यालय को जानकारी देने का प्रयास किया था। परंतु मामले पर संज्ञान लिया गया कि नहीं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है |

और पढ़ें ...

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा का टंकराम वर्मा ने किया अनावरण

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.  अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली (छोटी) स्थित शीतला मंदिर चौक में अनावरण  किया। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने स्वर्गीय श्री बाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी बाजपेयी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भी कहा जाता है।  वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी बाजपेयी को छत्तीसगढ़िया संस्कृति से बेहद लगाव था और उनका सपना था कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मंत्री श्री वर्मा ने करेली (छोटी) में गुड़गुड़ी चौक स्थित सांस्कृतिक कला मंच और सांसद निधि पर निर्मित गायत्री मंदिर शेड का लोकार्पण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक  श्रावण मरकाम, जिला पंचायत सदस्य  खूबलाल ध्रुव, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

वन अधिकार अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आदिम जाति विकास विभाग और एनजीओ एटीआरईई के मध्य एम.ओ.यू.

छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम-2006 के बेहतर  कियान्वयन हेतु आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग और स्वयं सेवी संस्था अशोका ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकोलॉजी एण्ड एनवायरोमेंट (एटीआरईई) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है। विभागीय मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की उपस्थिति में एटीआरईई के प्रतिनिधि डॉ. शरतचंद्र लेले एवं विभाग की ओर से सचिव सह आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू का कार्यक्रम मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह समझौता वन अधिकार अधिनियम-2006 के उचित अनुपालन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (सीएफआरआर), सीएफआर प्रबंधन एवं वन अधिकार पत्रों के आनॅलाइन डिजिटाइजेशन के संबंध में जमीनी स्तर पर अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इस समझौते के माध्यम से एफआरए अधिनियम के उचित क्रियान्वयन  में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम केन्द्र एवं राज्य शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। अतः इसके उचित कियान्वयन में सबका समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक है।

इस समझौते के माध्यम से सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (सीएफआरआर) प्रकरणों में त्रुटियों की पहचान और समाधान करने के लिए विभाग को जमीनी स्तर के अनुभव के आधार पर सलाह प्रदाय करेगा। इसके अलावा विभाग द्वारा विकसित किये जाने वाले एफआरए एटलस के लिए एटीआरईई के द्वारा जिला स्तरीय सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (सीएफआरआर) संभावित ग्रामों का मानचित्र एवं डाटा भी प्रदाय किया जाएगा। साथ ही विभाग द्वारा (सीएफआरआर) के अंतर्गत परंपरागत सीमा के संबंध में विकसित किये जा रहे भौगोलिक सूचना प्रणाली (वेबजीआईएस) के पोर्टल के लिए आवश्यकतानुसार तकनीकी सलाह भी प्रदाय करेगा। इसके अलावा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन और गौण वनोपज आधारित आजीविका वृद्धि की सुविधा के लिए नीतियों और कार्यक्रमों में सुधार पर विभाग को सुझाव देगा। साथ ही अन्य राज्यों के क्षेत्रीय अनुभव और उत्तम पहल के आधार पर सीआरएफ प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए संस्थागत व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के उपायो के संबंध में भी विभाग को सुझाव प्रदान करेगा।

और पढ़ें ...

चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार प्राप्त होगा-कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, साथ ही कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने जिला अस्पताल परिसर से दो नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस माकड़ी और फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर क्षेत्र में संचालित की जाएंगी। इनमें से एक एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है, जो गंभीर मरीजों के लिए अहम साबित होगी।

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि यह कदम कोण्डागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगा। इस पहल से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार प्राप्त होगा।

और पढ़ें ...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में कई बड़ी घटनाओं को दे चुकी हैं अंजाम

जगदलपुर। तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है. महिला नक्सली की पहचान सुजाता के रूप में हुई हैं। जो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की कई बड़ी घटनाओं में शामिल थी. महिला नक्सली को तब  गिरफ्तार किया गया जब वह इलाज के लिए तेलंगाना के मेहबूबानगर गई थी.

छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली हुए थे ढेर

4 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि एनकाउंटर नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच जंगल में हुआ था. ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे.

इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 185 नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं.

और पढ़ें ...

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में एक और एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, इस तारीख से शुरू होगी हवाई सेवा.....

सरगुजा। छत्तीसगढ़ को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। सरगुजा जिले में दरिमा एयरपोर्ट का उद्घाटन 20 अक्टूबर को होने जा रहा है। बिलासपुर और जगदलपुर के बाद अब अम्बिकापुर से हवाई सेवा की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली से वर्चुअल जुड़ेंगे और विमानतल प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हवाई सेवा शुरू होते ही छत्तीसगढ़ उत्‍तरी हिस्सा जुड़ जाएगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ के बाद अब उत्तर छत्तीसगढ़ से विमान सेवा प्रारम्भ हो जाएगी।  पहले दरिमा में हवाई पट्टी थी। फिर इसका विकास हवाई अड्डे के रूप में किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार विमान से दरिमा आ चुके हैं। विमान सेवा आरंभ होने से पहले से ही दरिमा का हवाई पट्टी विशिष्टजनों के प्रवास का गवाह रही है। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना उड़ान के तहत दरिमा एयरपोर्ट को नियमित उड़ान के लिए लाइसेंस मिल गया है। अंबिकापुर-मैनपाट मार्ग पर ग्राम दरिमा में हवाई पट्टी का संचालन वर्ष 1950 से किया जा रहा है। अम्बिकापुर के दरिमा विमानतल से हवाई सेवा के लिए केंद्र सरकार निजी विमानन कम्पनी को ठेका देगा। बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के विभिन्न महानगरों के लिए अलायंस एयर कम्पनी द्वारा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। 
और पढ़ें ...

CG BREAKING: नायब सिंह सैनी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ CM साय हरियाणा के लिए रवाना, प्रधानमंत्री के साथ भी होगी बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा रवाना हुए।  सीएम साय ने कहा, हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में  हमारे साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी ह
 आपको बता दे नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सैनी के अलावा कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है। सैनी के सियासी सफर पर एक नजर डालें तो 2009 के विधानसभा चुनाव में नारायण गढ़ सीट पर उनका जमानत जब्त हो गया था। करीब 15 वर्षों के बाद वह हरियाणा की दूसरी बार कमान संभालने जा रहे हैं।

और पढ़ें ...

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा : NSUI जिलाध्यक्ष समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी भी शामिल है. पांचों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले का खुलासा आईजी अंकित गर्ग ने किया है.

जानिए पूरा घटनाक्रम

बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरा जीना हराम कर रखी है’, जिस पर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया. इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया.

मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था, इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई. उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई. इसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा. जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे. वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी.

आईजी अंकित गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस कार्रवाई और प्रधान आरक्षक की सक्रियता के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

ये हैं आरोपियों के नाम

  • कुलदीप साहू पिता अशोक साहू
  • आर्यन विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा
  • फूलसिंग पिता गणपत सिंह
  • चंद्रकांत चौधरी पिता शिवप्रसाद चौधरी
  • सूरज साहू पिता राजाराम साहू
और पढ़ें ...

Breaking: SI भर्ती का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिनों में परिणाम जारी करने के दिए निर्देश

बिलासपुर. कई महीनों से आंदोलन कर रहे SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अब हाई कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है. हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं. हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है.

2018 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

बता दें, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार के दौरान साल 2018 के अगस्त महीने में कुल 655 पदों के लिए SI भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसमें सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) समेत कई अन्य पदों की भर्ती होनी थी. 2019 में सरकार भी बदल गई लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हुई. इसके बाद राज्य की नई सरकार (कांग्रेस) ने साल 2021 के अक्टूबर में 975 पोस्ट के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी किया था.

कांग्रेस सरकार में दूसरी बार शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

SI भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया जून 2022 में शुरू हुई और 8 सितंबर 2023 तक चली. इस दौरान शारीरिक नापजोख जून-जुलाई 2022 में हुआ, प्रारंभिक परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई, जबकि मुख्य परीक्षा 26 मई से 29 मई 2023 तक हुई. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 से 30 जुलाई 2023 के बीच आयोजित की गई, और अंत में इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर 2023 के बीच लिया गया. परीक्षा को पूरा हुए 1 साल से अधिक हो गया, इस बीच एक बार फिर सरकार बदल गई. 2023 में भाजपा ने फिर से सरकार बनाई, लेकिन अब तक परीक्षा के परीणाम जारी नहीं हुए.

अब तक जारी नहीं हुए परिणाम

परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. आमरण अनशन, मुंडन संस्कार, स्वच्छता अभियान और रक्तदान के जरिये कर अभ्यर्थी कई बार रिजल्ट की मांग कर चुके हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है.

SI भर्ती परीक्षा का मामला ऐसे पहुंचा कोर्ट

SI भर्ती परीक्षा का मामला अदालत में पहुंच गया है. 29 जनवरी, 2023 को प्रारंभिक परीक्षा के बाद, 16 मई, 2023 को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, जिसमें 370 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इस चयन के बाद, जो अभ्यर्थी मेरिट सूची में नहीं आए, उन्होंने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए. याचिका में कहा गया कि 975 पदों में से 247 प्लाटून कमांडर के थे और मेरिट सूची में 20 गुना अभ्यर्थियों का होना आवश्यक था, जबकि सूची में 6,013 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. इस पर याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति जताई. 20 मई, 2024 को बिलासपुर हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि प्लाटून कमांडर की भर्ती में महिलाओं को शामिल करना गलत था, और उनकी जगह पुरुषों को शामिल करने का निर्देश दिया. हालांकि, कोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं हुआ, जिससे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन और अनशन किया.

हाईकोर्ट ने 15 दिन के अंदर परीणाम जारी करने का दिया आदेश

आज 16 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर परीक्षा परीणाम जारी करने के आदेश दिए हैं. अब देखने वाली बात है कि क्या अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम को लेकर राहत मिलेगी या नहीं.

और पढ़ें ...

CG: भाजपा विधायक के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।आदिवासी समाज से प्रतिनिधियों ने कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली गलौज और अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इससे पूर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने थाना साजा के टीआई पर एमएलए ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार किया था और समझौता करने का सुझाव दिया था

दशहरे के दिन हुआ था विवाद

पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बीते 13 अक्टूबर को ग्राम चेचानमेटा में दशहरा कार्यक्रम के दरमियान रात्रि 11 बजे मनीष के मित्र राहुल और विधायक पुत्र कृष्णा साहू के मध्य विवाद हुआ था। जब मनीष ने सुलह करवाने का प्रयास किया, तो विधायक के बेटे ने जातिगत गाली-गलौज करते हुए हाथ के कड़े से प्रहार किया। मारपीट में विधायक पुत्र के साथ लगभग दस लोग भी थे। इन सभी ने मनीष और उसके दोस्त राहुल के साथ मारपीट की।
 
पुलिस ने नहीं किया सहयोग, तो कलेक्टर के पास पहुंचे
 
पुलिस से सहयोग नहीं मिलने पर आदिवासी समाज ने कलेक्टर और एसडीएम से मामले की शिकायत कर दी। कृष्णा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किये जाने कि स्थित में आंदोलन की चेतावनी दी थी। वहीं, इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। जिसके बाद प्रकरण को तूल पकड़ता देख अंततः मंगलवार को कृष्णा साहू के खिलाफ साजा थाना में बीएन एस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
और पढ़ें ...

CG : रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, जिम्मेदार अधिकारी मौन

कांकेर : जिले में रेत खदानों पर खनिज विभाग का नियंत्रण नहीं रहा। इसके कारण पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं मिलने के बाद भी खदानों में रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन के साथ भंडारण भी किया जा रहा है। क्षेत्र में रेत माफिया का इतना खौफ है कि इन्हें रोकने के लिए विभाग के अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। इससे जुड़ा एक ताजा मामला कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल तहसील क्षेत्र का आया है, जहां रेत का अवैध भंडारण काफी मात्रा में किया गया है ।दुर्गुकोंदल क्षेत्र के नवागांव में रेत माफिया अब बेखौफ होकर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं। 6 अक्टूबर की रात 7 गाड़ियों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था और सुबह खनिज विभाग को करवाही के लिए सौंपा गया था । माइनिंग अधिकारी से जब उन पकड़ी गई गाड़ियों पर क्या करवाही हो रही यह जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया साथ ही 10 अक्टूबर को भी पकड़ी गई कुछ गाड़ियों के फरार होने की जानकारी मिली थी इस बात की पुष्टि करने के लिए भी जब माइनिंग अधिकारी को फोन लगाया गया था तो भी उन्होंने फोन नहीं उठाया था।

नो एंट्री एवं सिंगल लाइन वाली सड़को से ये हाईवा गुजरती है साथ ही अवैध रेत परिवहन करने वाली गाड़ियां ओवर लोड रहती है जिस वजह से उस क्षेत्र के ग्रामीणों के आवागम हेतु मुख्य सड़क भी जर्जर हो चुकी है एक तो मुश्किल ग्रामीण अंदरुनी इलाको में विकाश होता है और अगर इन अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों से सड़के ख़राब होती है तो स्थानीय निवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 
और पढ़ें ...

BREAKING : नगर पंचायत में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया सीएमओ

रायगढ़ : जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नगर पंचायत सीएमओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने सीएमओ को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम नगर पंचायत सीएमओ से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

पूरा मामला रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत का है। यहां नगर पंचायत सीएमओ रामायण पांडे ने मकान के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति देने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद जब प्रार्थी सीएमओ को रिश्वत के पैसे देने के लिए पहुंचा। जैसे ही उसने सीएमओ को पैसे दिए वैसे ही एसीबी की टीम पहुंची और सीएमओ रामनारायण पांडे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अभी भी नगर पंचायत के भीतर एसीबी की टीम के साथ शिकायतकर्ता मौजूद है। नगर पंचायत कार्यालय के सभी दरवाजों को बंद कर अंदर कार्यवाही चल रही है।

और पढ़ें ...

सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है

*ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है प्रदेश में जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हो,राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है:संजय श्रीवास्तव* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांगद्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसी कई गुण्डावाहिनियाँ प्रदेश में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्रपूर्ण टूलकिटिया एजेंडा चला रही हैं। प्रदेश में ऐसी कोई गंभीर आपराधिक वारदात बाकी नहीं रही है, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हों। राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है। दिल्ली में पाँच हज़ार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का कोकीन पकड़ाया, उसका सरगना भी कांग्रेस के एक सेल का अध्यक्ष था। कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो कांग्रेस नेताओं की तमाम तरह के अपराधों में संलिप्तता की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसे पालने-पोसने का काम कांग्रेस अपने शासनकाल में तो करती ही रही, अब उन्हीं गुण्डा-तत्वों का इस्तेमाल प्रदेश में अराजकता के लिए कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ कर रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दीपक बैज के नेतृत्व में इन्हीं आपराधिक तत्वों के संरक्षण के लिए तथाकथित न्याय पदयात्रा का ढोंग कांग्रेस ने रचा था? उक्त पदयात्रा में भी जो तमाम आपराधिक तत्व कांग्रेस की तथाकथित न्याय पदयात्रा के पोस्टर ब्वॉय बने हुए थे, वे आपराधिक तत्व बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी किन नेताओं की शह पाकर कर रहे थे? कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है। ---------------------
और पढ़ें ...