प्रदेश

CG POLICE TRANSFER : दिवाली से पहले इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा...46 प्रधान आरक्षक बने ASI

दुर्ग : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग रेंज के अंतर्गत पुलिसकर्मियों के लिए दिवाली से पहले एक बड़ी खुशखबरी आई है। दुर्ग जिले के 37, बालोद जिले के 6 और बेमेतरा जिले के 3 प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन देकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिससे उनके सेवाकाल में नया मोड़ आया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने इन प्रमोशनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी किए। इस प्रमोशन प्रक्रिया के तहत, दुर्ग जिले में 11, बालोद में 23 और बेमेतरा में 12 रिक्त पदों पर पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। इन पदों पर पुलिसकर्मी पी.पी. कोर्स करने के बाद सहायक उप निरीक्षक के रूप में पदस्थ किए जाएंगे।

महानि‍रीक्षक ने दी बधाई 

पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को बधाई दी और उनसे आगामी चुनौतियों के प्रति तैयार रहने की अपेक्षा जताई। इस कदम से दुर्ग रेंज में पुलिस बल की क्षमता में सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और सेवाओं में और भी प्रभावी बदलाव देखने को मिल सकेगा।

देखें पूरी लिस्‍ट- 

और पढ़ें ...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर : दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 38 दिनों तक रद्द, जानें वजह

दुर्ग : रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 38 दिनों के लिए रद्द किए जाने का निर्देश जारी किया है।  दरअसल रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस मार्ग पर कोहरे का असर ठंड के दिनों में अधिक रहता है यही वजह है कि दिसंबर और जनवरी के दिनों में सारनाथ एक्सप्रेस को विभिन्न तारीखों को रद्द किया जा रहा है, हालांकि अभी केवल सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द किए जाने का निर्णय लिया गया है आने वाले समय में अगर कोहरे का असर अधिक होता है तो अन्य क्षेत्रों में भी ट्रेनों को रद्द किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में इतने बदलाव किए जा रहे हैं लेकिन अब तक रेलवे कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन में पढ़ने वाले प्रभाव को खत्म करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर पाया है यही वजह है कि आज भी ठंड के दिनों में कोहरे की वजह से ट्रेनें विलंब से चलती है यह तो उन्हें रद्द करना पड़ता है।

हालांकि पिछले कुछ समय पहले रेलवे ने तर्क दिया था कि कवच सिस्टम लगने के बाद यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी बावजूद इसके कवच को रेलवे के द्वारा अभी अनुमति प्रदान की गई है जिसे अमल में आने में अभी कुछ समय लगेगा ऐसे में अभी कोहरे के दिनों में इसी तरह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा और यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान तक जाने में समस्या उठानी पड़ेगी जरूरी है कि रेलवे ट्रेनों को रद्द करने की बजाय अगर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम करें तो ना तो यात्रियों को समस्या होगी और ना ही रेलवे का कार्य प्रभावित होगा। लेकिन न जाने क्यों रेलवे ट्रेनों को रद्द करने में ही विश्वास रखता है और यात्रियों को परेशानी में डालता है जो किसी भी तरह से उचित नहीं है।

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य केंद्र से गायब मिले डॉक्टर्स, इलाज के आभाव में 4 साल के मासूम की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन ?

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ब्लॉकवासी परेशान है. वहीं आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली में इलाज के अभाव में 4 साल के मासूम की मौत हो गई, बताया जाता है कि परिजन बच्चे कों लेकर अस्पताल लाये थे लेकिन अस्पताल में ना डॉक्टर थे, ना ही नर्स, आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करते करते बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अब इस पर एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल उठ रहें है. CHC आवापल्ली में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां 4 साल के मासूम हरीश की ईलाज नहीं मिलने से मौत हो गई है. उइका सोमलू अपने बच्चे के साथ सुबह 8 बजे पहुंचा आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां स्टॉफ और डॉक्टर्स नहीं मिले, जिससे ईलाज के आभाव में बच्चे की मौत हो गई, अब सवाल ये है की अस्पताल में इस तरह की लापरवाही से मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?

 
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने साफा एवं गज़माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

साथ ही एंबुलेंस के लिए बनी डिजिटल वेबसाइट, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का लोकार्पण एवं चेंबर पत्रिका ( ई-पत्रिका) का विमोचन किया।

और पढ़ें ...

राजधानी में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोक कल्याण के कार्यों का सांसद बृजमोहन ने किया लोकार्पण भूमिपूजन सांसद बृजमोहन के विकसित और सुंदर रायपुर के प्रयास ला रहे रंग

रायपुर :- शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार हैं। इनके सुधार और सुदृढ़ीकरण से ही एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। यह बात रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को राजधानी रायपुर के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के दौरान कही।
अग्रवाल ने महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड स्थित माई की बगिया में 10 लाख रुपए से पाथवे, बगीचा एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण साथ ही खो खो पारा स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और 17.44 लाख रु. से पंकज गार्डन सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण किया।

 बृजमोहन अग्रवाल ने 1.15 करोड़ की लागत से खो खो पारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमर अस्पताल के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमे 
32.28 लाख रुपए से 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड, 45.51 लाख रुपए से हमर अस्पताल उन्नयन कार्य और 39.07 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष शामिल है।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार गरीबों की शिक्षा और स्वास्थ्य की विशेष महत्व देती है, इसीलिए खो खो पारा स्थित स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य सुविधा मेकाहारा चिकित्सालय में मिलता है वो सब यहां पर उपलब्ध होगा। उन्होंने अस्पताल में जल्द ही एक्स रे और ऑपरेशन की  सुविधा शुरू करने के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में एयर कंडीशनर लगाने को भी कहा। श्री अग्रवाल ने अस्पताल में बनाए गए रैम्प पर नाराजगी जताते हुए निगम अधिकारियों की डांट लगाई और उसे जल्द सही करने का आदेश दिया।

सांसद बृजमोहन ने वामनराव लाखे वार्ड कुशालपुर अतंर्गत छ.ग. कन्नौजे धोबी समाज के 25.00 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। 
इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लक्ष्मी नारायण दास वार्ड  वामनराव लाखे और भक्त माता कर्मा के अंतर्गत 137.170 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति नगर निगम  प्रमोद दुबे, उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उपनेता प्रतिपक्ष  मनोज वर्मा,  पार्षद  जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद उत्तम साहू, पार्षद  मृत्युंजय दुबे, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा,  सुभाष तिवारी,  तरल सोलंकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षा विभाग अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जब मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय लैलूंगा में कर्मा  महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए करमा नृत्य करने वाले कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति कर रहा था। मांदर की थाप पर सुंदर लोकगीत गाये जा रहे थे। लोक संस्कृति में रचे-बसे  मुख्यमंत्री इसका आकर्षण नहीं छोड़ सके। उन्होंने मांदर थाम लिया और मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मांदर थामा। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ लोकसभा  राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा  देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर  भैयालाल रजवाड़े भी मौजूद रहे।
 
उल्लेखनीय है कि करमा पर्व जनजातीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह प्रकृति के प्रति जनजातियों के गहरे प्रेम को दिखाता है। लोकगीतों पर उत्साह से पैर थिरकते हैं मांदर की थाप से नर्तकों की ऊर्जा और भी बढ़ जाती है। प्रकृति के सुंदर वातावरण के बीच जनजातीय संस्कृति के सुंदर कलाप्रदर्शन से कर्मा पर्व का आनंद कई गुना बढ़ जाता है।

और पढ़ें ...

CG CRIME : नाराज पति ने पत्नी को हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम ज्योति रात्रे (29 वर्ष) तेलासी गांव की निवासी थी. उसके आरोपी पति धीरज रात्रे पति ने आज अपनी पत्नी को मायके ले जाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार ले जा रहा था. इसी बीच उसने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के पत्थर खदान के समीप कैंची और हथौड़ा मारकर लहुलुहान कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं शव मिलने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने छानबिन के बाद हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

और पढ़ें ...

महिलाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में निकली ऑगनबाड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन, पढ़े पूरी डिटेल

गरियाबंद/अम्बिकापुर। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों पर खुली भर्ती के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गये हैं। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती संत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 04 मुक्तिपारा आंगनबाड़ी केंन्द्र, गौरी पारा वार्ड क्रमांक 28 बंगालीपारा-02 में एवं अग्रसेन वार्ड क्रमांक 37 बण्ड बहरा में होगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं।

वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।

गरियाबंद आंगनबाड़ी भर्ती

एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र के 1 रिक्त पद में भर्ती के लिए 28 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बादीमार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है। जिसके लिए पात्र आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के लिए नियम व शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है तथा संबंधित स्थलों से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते है।
 

और पढ़ें ...

BREAKING : इस तारीख को रहेगी छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...!!

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसम्बर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

और पढ़ें ...

सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ’सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल होने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम सिलौटा पहुंचे। जहाँ हेलीपेड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग : जिले में फिर हत्या हुआ हैं। रविवार बीती देर रात मामूली विवाद में आरोपी ने मामूली सी बात को लेकर सिर पर पत्थर पटक कर एक शख्स की हत्या कर दी, मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना सिकोला भाठा का है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि घटना सिकोला भाटा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले योगेश सोना पिता भगवान सिंह सोना के घर के सामने रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में योगेश सोना के घर के सामने पड़ा हुआ था। यह बाद योगेश सोना को बुरी लगी और वह रोहित को वहां से हटाने लगा। इस बात को लेकर नशे में धुत रोहित से योगेश की तिखी बहस हुई और यह विवाद में बदल गया।विवाद बढ़ने के बाद योगेश सोना ने भारी पत्थर उठाकर रोहित के सिर पर पटक दिया।इस वार के बाद रोहित जमीन पर धड़ाम हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर तत्काल मोहन नगर पुलिस की मौके पर पहुंची। आरोपी योगेश सोना को हिरासत में लेने के बाद मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 74 आरक्षकों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

 बलौदाबाजार : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। लिस्ट में ज्यादातर ऐसे अधिकारी हैं जो लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे।  भाटापारा शहर थाना से 18 आरक्षक ,ग्रामीण थाना से 12 आरक्षक, कसडोल थाना से 6 आरक्षक, गिधौरी थाना से 6 ,राजदेवरी से 4 इस तरह जिले के अलग अलग थानों से कुल 74 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

 
और पढ़ें ...

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सूने मकान से अवैध शराब की 500 से अधिक पेटियां बरामद, बड़ी मात्रा में शराब देख पुलिस के उड़े होश...फिर जो हुआ….

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को तस्करी करते पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सुनसान मकान में छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई अवैध शराब की मात्रा 500 पेटियों से अधिक है और यह संख्या आगे और बढ़ सकती है। दशहरा के बाद शराब को खपाने की योजना थी।

बता दें कि कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने अवैध शराब का जखीरा मिलने की पुष्टि की और बताया कि यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 500 पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है और इसकी सटीक मात्रा की गिनती के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक है, जो पूरी कार्रवाई के बाद बढ़ सकती है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें ...

CG - वर्दी हुई शर्मसार : वर्दी में लड़खड़ाते नजर आई उड़नदस्ता टीम, अवैध शराब पकड़ने निकली थी आबकारी टीम, फिर खुद ही सजा ली महफिल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध शराब की धरपकड़ के लिए निकले प्रधान आरक्षक, आरक्षक और वाहन चालक खुद शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाते हुए दिखे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध हो गए और किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह कर्मचारी शराब के नशे में इतने मदहोश थे कि अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। लोग दंग रह गए जब उन्होंने इन कर्मचारियों को सरकारी वाहन के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते देखा। वर्दी पहने ये अधिकारी, जिन्हें कानून और नियमों का पालन कराने का जिम्मा सौंपा गया था, खुद कानून का उल्लंघन करते हुए नजर आए।

इस तमाशे का वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये तीनों कर्मचारी नशे की हालत में सड़क पर तमाशा कर रहे थे। वीडियो में एक आरक्षक को कैमरा देख कर मौके से भागते हुए भी देखा गया, जबकि अन्य कर्मचारी नशे में लड़खड़ाते हुए दिखे।

सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि ये कर्मचारी अवैध शराब पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन खुद ही शराब के नशे में धुत पाए गए। इस घटना ने आबकारी विभाग की छवि को गहरा धक्का पहुंचाया है और विभाग के उच्चाधिकारियों की भी जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं।

और पढ़ें ...

काम में लापरवाह अधिकारियों, ठेकेदारों को सांसद बृजमोहन ने दी चेतावनी

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में विकास कार्यों को गति देने के लिए रविवार को नगर निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी के विकास कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने लाखे नगर से अश्वनी नगर की सड़क के तत्काल निर्माण के आदेश दिए और प्रियदर्शनी नगर में सामुदायिक भवन निर्माण के आदेश दिए साथ यहां विधायक निधि से 19 कार्य स्वीकृत हुए थे लेकिन 7 आज तक अधूरे है जिस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल पूरा करने और 3 कार्यों को दोबारा सैंक्शन करने के आदेश दिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निगम अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी और जिन कार्यों की निविदा हो गई है उनका एक हफ्ते में वर्क ऑर्डर जारी करने का आदेश दिया।  
श्री अग्रवाल ने बताया कि, रायपुर दक्षिण के 22 वार्डों में अनेकों महत्वपूर्ण प्रस्ताव काफी समय से पेंडिंग हैं जिस कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह बैठक ली है जिसमे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए साथ ही मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना और SUDA के अंतर्गत आने वाले कार्यों की भी योजना बनाने के निर्देश दिए है।

और पढ़ें ...

Crime: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम...!!

पेंड्रा: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। युवती अपने घर जमाई पति को पसंद नहीं करती थी।  
 
 प्रेमी के साथ भागकर नेवसा गांव के खेत में लगे पेड़ में एक साथ की दोनों ने खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि युवती मदरवानी गांव की रहने वाली थी। हालांकि इस मामले को लेकर गौरेला पुलिस जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें ...

आबकारी विभाग के नियम-कायदों की उड़ रही धज्जियां, मनमानी कीमतों पर बेची जा रही शराब

कांकेर : जिले के पखांजूर बांदे , जैसे अंदरुनी इलाको में शराब दुकान के संचालकों द्वारा आबकारी नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है । शासन ने शराब की मात्रा निर्धारित की हुई है प्रति व्यक्ति को कितनी शराब की बोतल देनी है, साथ ही आबकारी नियम में सालों पहले शराब की खरीदी पर बिल देने का प्रावधान भी लागू किया गया था । बावजूद शराब दुकानदार शराब लेने वालों को बिल नहीं देते जिससे की मंदिरा प्रेमियों को शराब की कीमत का पता भी नहीं चलता, जिससे शराब दुकानदार महंगे दामों में शराब की बिक्री करते हैं और आमजन के साथ खिलवाड़ करते है।

गांव-गांव में भी बिक रही अवैध शराब

सूत्रो के अनुसार जानकारी मिली है की पखांजूर शराब दुकान से बड़गांव , हामतवाही,पचांगी और बांदे शराब दुकान से बेठिया, इरपानार, महाराष्ट्र बॉर्डर में लगे कई छोटे छोटे गांव में कोचियों को प्रति बोतल पर 5 से 10 रूपये बढ़ा कर शराब दी जाती है जिससे कोचिए गांव में ज्यादा पैसे में शराब की बिक्री करते हैं शराब दुकान के संचालक को भी इससे मोटी कमाई होती है । इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी है परंतु अधिकारी भी इस पर कोई करवाही नहीं करते है ,, यदि शराब दुकान के अलावा कोई अन्य दुकानदार सामान का बिल न दे और उसकी शिकायत हो तो तत्काल उस दुकानदार पर शासकीय करवाही होती परन्तु शासकीय शराब दुकान पर ही नियम का पालन न करने पर कोई करवाही नहीं ।

शराब की दुकानों पर बिल देने की व्यवस्था लागू करने के पीछे की वजहें

1.शराब की दुकानों पर मनमानी कीमतों पर शराब बेची जाती है.

2.शराब की क्वालिटी में भी फेरबदल की जाती है.

3.दुकानदार शराब बेचने के बाद बिल नहीं देते.

4.बिल देने पर आबकारी विभाग को पता चल जाता है कि शराब की दुकान में कितनी शराब की खपत होती है.

5.बिल देने पर दुकानदार महंगे दामों पर शराब नहीं बेच पाते.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर बोला हमला

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी का ऐलान कर दिया है, वहीं इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं, किसानों की जानकारी मुझे भी हैं सरकार को 1 नवंबर से धान खरीदी करना चाहिए। निकाय चुनाव पर कहा कि भाजपा डरी हुई है जिससे चुनाव प्रक्रिया का निर्णय नहीं कर पा रही है। चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी हैं निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता ही जितेंगे।
 
1 नवंबर को धान गीला होता है: मंत्री टंकराम वर्मा 
धान खरीदी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच वार पलटवार जारी है, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि किसानों की जानकारी मुझे है, 1 नवंबर को धान गीला होता है जिससे से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाएगी इस पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैं भी किसान का पुत्र हूं कोई उद्योगपति का बेटा नहीं किसानों के बारे में मुझे भी जानकारी हैं सरकार को 1 नवंबर से धान खरीदी करनी चाहिए।
 
चुनाव में युवाओं को मौका देगी कांग्रेस
दीपक बैज ने निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव को जमीनी स्तर के कार्यकर्ता लड़ते हैं इसलिए कांग्रेस युवाओं को मौका देगी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी पूरी है कांग्रेस ही  चुनाव जीतेगी उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव  से भाजपा डरी हुई है जिस वजह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराने का निर्णय नहीं ले पा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गरीबों को राशन देने पैसा नहीं है जिस वजह से गरीबों के  राशन कार्ड को काट रहें  है।
और पढ़ें ...

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी :- पुलिस ने पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तुलसी राम साहू और अन्य ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। इस शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आकाश चन्द्राकर, जो महासमुंद के परसवानी का निवासी है, को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़ितों से 17,85,000 रुपए लिए थे।

और पढ़ें ...

CG - मां के सामने चार साल के बेटे को पिता ने पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, वजह जान रह जाएंगे हैरान.....

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था। 

वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था। लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी। जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा। इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया।

इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

और पढ़ें ...

रेलवे ने सामान्य यात्रियों को दी राहत, अब हर ट्रेन में लगेंगे चार-चार जनरल कोच

बिलासपुर :-  रेलवे ने एक बार फिर से ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्रियों को खुश कर दिया है। रेलवे ने फैसला लिया है सबसे ज्यादा सामान्य टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है ऐसे में सामान्य बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हर एक ट्रेन में जनरल कोच की संख्या 4-4 अतिरिक्त करने का निर्णय लिया है। अब परिवार के साथ सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बता दें, बिलासपुर जोन सहित जोन के किसी भी रेलवे स्टेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा जनरल टिकट लेकर यात्री सफर करते हैं, लेकिन कोच की कमी के कारण उन्हें या तो यात्रा रद करनी पड़ती है या फिर अतिरिक्त किराया देकर स्लीपर कोच से मंजिल तक पहुंचना पड़ता है।

इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती थी खासकर ऐसे यात्री जो परिवार के साथ चलते है उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को अब रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और इसे दूर करने का प्रयास कर रही है।

स्लीपर के यात्रियों को भी मिलेगी राहत
ज्ब इस समस्या को दूर करने के विषय पर मंथन हुआ तो यह बात सामने आयी कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाने से न केवल सामान्य बल्कि स्लीपर के यात्रियों को राहत मिलेगी। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में जबरन चढ़ते है। इसके कारण आए दिन विवाद भी होता है। इसे ध्यान में रखते हुए एक-एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में पहले से एक-एक जनरल कोच है जो ट्रेन के आगे व पीछे जुड़ते है। दो अतिरिक्त कोच में ट्रेन की इसे हिस्से में जोड़े जाएंगे।

आगे व पीछे रहेंगी दो-दो जनरल कोच
यात्रियों को ट्रेन की आगे की तरह और पीछे के हिस्से में दो-दो जनरल कोच की सुविधा मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल में अभी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस समेंत आठ ट्रेनें एलएचबी कोच के साथ चलती है। वहीं पुराने नीले रंग के कोच की सुविधा लागू नहीं होगी। हालांकि आगामी दिनों में यह भी एलएचबी कोच के साथ चलेगी।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत, दशहरा से वापस लौट रहे थे ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं.

और पढ़ें ...

*गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

*गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* *गुरुगद्दी की पूजा- अर्चना कर लिया आशीर्वाद* *प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की* रायपुर,12 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत श्री अमरदास की तपोभूमि तेलासी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। इस अवसर पर तेलासीपुरी धाम सर्वोच्च गुरु गद्दीनशीन श्री आसम दास साहेब भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री सनम जागड़े, कलेक्टर श्री दीपक सोनी एसपी श्री विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे। *तेलासीपुरी का ऐतिहासिक महत्व* जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से लगभग 40 किलोमीटर दूर भैसा से आरंग मार्ग में ग्राम तेलासी स्थित है। जहां पर बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत अमर दास की तपोभूमि जिसे स्थानीय लोग तेलासी बाड़ा भी कहते हैं। सतनाम पंथ के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। 1840 के लगभग तेलासी बाड़ा का निर्माण बाबा गुरु घासीदास के द्वितीय पुत्र गुरु श्री बालक दास द्वारा निर्माण किया गया।
और पढ़ें ...

पड़ोसी के घर गए थे दो दोस्त, शराब के लालच में गटक गए बोतल में रखी जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, फिर जो हुआ....

कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी। तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे। वह असल में जहर था। थोड़ी देर बात दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है। 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं। दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया, और उसे शराब समझकर गटक गए। 

और पढ़ें ...

प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार… तो प्रेमी ने दी ये सजा

तखतपुर : -  तखतपुर में महिला के प्यार में बदहवास युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जिसके बाद घटना की सूचना मितले ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है, जहा आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे। महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थें।

बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

और पढ़ें ...

चलती वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान, वाहन जलाकर खाक …

कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में चलती पिकअप में अचानक आग लगने की घटना सामने आयी है, बड़े कनेरा रोड पर चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिकअप तेज रफ्तार से चल रही थी। वही गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोकोड़ी का है।
वही सुचना मिलते ही कोंडागांव पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद, कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। जिसके बाद पर काबू पाया गया । गनीमत है की किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
आग लगने की वजह वाहन में तकनीकी खराबी को बताई जा रही है, वही गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। इसकी सही वजह की पुष्टि अभी बाकी है।

और पढ़ें ...

युवक की मिली अधजली लाश….जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/मस्तुरी – थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार की सुबह ग्राम नेवारी में रहने वाले 30 वर्षीय युवक की अधजली लाश मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव को फेकना पाया गया। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी निवासी शिवराज सिंह ठाकुर पिता विनोद सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष शुक्रवार की शाम घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने शिवराज की पता तलाश की, लेकिन रात में कोई पता नहीं चला।

शनिवार की सुबह ग्राम बकरकुदा के ग्रामीणों ने शिवराज की अधजली लाश सरसेनी-मटिया मार्ग के नहर के किनारे सड़क कर देखी, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारम्भिक जांच में पाया कि शिवराज की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने सड़क किनारे लाकर छोड़ा गया हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं।

और पढ़ें ...

बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली...पुलिस जवानों ने दी सलामी

दंतेवाड़ा. ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र जगदलपुर के लिए रवाना हुई. पुलिस जवानों ने मां दंतेश्वरी की डोली को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी माता के डोली और छत्र के दर्शन के लिए पहुंचे थे.नगर में जहां-जहां मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र पहुंची वहां-वहां लोगों ने पूरे नगर और रोड को रंगोली और फूलों से सजाया था. बता दें कि हर साल बस्तर के राज परिवार नवरात्रि के पंचमी तिथि को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. इसके बाद महाअष्टमी के दिन माई दंतेश्वरी की डोली को लेकर मंदिर के पुजारी जिया बाबा बस्तर दशहरा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार मां की डोली नवमी को रवाना हुई.

मंदिर के पुजारी विजेन्द्र नाथ जिया ने बताया कि एक ही तिथि दो दिन होने के कारण नवमी को माई की डोली बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई है. इस बार बस्तर दशहरा भी 76 दिन का होगा. पहले यह 75 दिनों का होता था.

और पढ़ें ...

रतन टाटा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर चेम्बर पदाधिकारियों, कार्यकरिणी सदस्यों एवं विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों द्वारा रतन टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज शुक्रवार, दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को शाम 4.30 बजे चेम्बर कार्यालय चो.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर चेम्बर पदाधिकारियों, कार्यकरिणी सदस्यों एवं विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों द्वारा श्री रतन टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

चेंबर  प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय उद्योग जगत के महानायक श्री रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, उन्होंने न सिर्फ टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि भारतीय उद्योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई ऐतिहासिक अधिग्रहण किए और समाज कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ समाजसेवक भी थे। श्री रतन टाटा जी की विरासत हमेशा प्रेरणादायक रहेगी, और उनका इस संसार से अलविदा होना देश को गहरे शोक में डाल दिया है।

श्री पारवानी जी ने आगे कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

और पढ़ें ...

राज्यपाल श्री डेका बंगाली समाज के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

राज्यपाल  रमेन डेका आज रायपुर में बंगाली समाज द्वारा कालीबाड़ी और टाटीबंध में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।
श्री डेका ने बंगाली समिति द्वारा कालीबाड़ी चौक में विराजित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की, इसके पश्चात वे टाटीबंध में बंगाली समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडाल गए और वहां पर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उनके साथ थी।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : पति ने की पत्नी की गला घोंटकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

बालोद  :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहा पत्नी के चरित्र पर शक में पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पत्नी के हाथ और पैर को पलंग में बांधकर गमछे से गला घोंटकर यह हत्या को अंजाम दिया गया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद का है, जहा आरोपी पति अर्जुन मंडावी ने अपनी पत्नी अंजलि मंडावी के चरित्र पर शक करता था। अक्सर इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। वही बीती रात करीब 11 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति अर्जुन मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

और पढ़ें ...

शहर में अनियमित निर्माण और यातायात समस्या पर सांसद बृजमोहन ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद बृजमोहन की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की बैठक

शहर में अनियमित निर्माण और यातायात समस्या पर सांसद बृजमोहन ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार


शहर में खुलेआम मटन बिक्री पर सांसद बृजमोहन नाराज, अवैध दुकान पर रोक के साथ पर्दे लगाने के निर्देश

रायपुर 10 अक्टूबर

आज राजधानी रायपुर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की पंचम बैठक हुई।
जिसमे स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों और निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही राजधानी के यातायात को सुगम बनाने पर चर्चा की गई।
राजधानी में पिछले 8 सालों में स्मार्ट सिटी के तहत 312 परिजोनाओं पर कार्य किया गया। जिसमे 200 करोड़ की लागत से ट्रैफिक कमांड सेंटर का निर्माण हुआ है। शहर में 549 सीसीटीवी कैमरे लगे है जिसमे से 80 खराब हैं और 50 जंक्शन है जिसमे 8 खराब हैं। जिसपर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 1 माह के भीतर सभी कैमरों और जंक्शन को शुरू करने के निर्देश दिए साथ ही ट्रैफिक लोड के अनुसार शहर के मुख्य जगहों का प्रति माह रिपोर्ट बनाने और उसके अनुसार ट्रैफिक संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में ट्रैफिक लाइट्स को दिल्ली की तरह सिंक्रोनाइज करने को कहा और डिवाइडर को भी जरूरत के मुताबिक बनाने के निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने पुलिस को जनता से यातायात नियम का पालन करवाने के लिए भी कहा और नियम तोड़ने वालों का चालान करने को कहा है।
शांति नगर और पंडरी मार्केट स्थित क्राफ्ट मार्केट में बन रहे कॉम्प्लेक्स पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल उठाया उनका कहना है कि कॉम्प्लेक्स बन जाने से क्षेत्र में यातायात में असुविधा होगी जिसको देखते हुए कॉम्प्लेक्स को कहीं और शिफ्ट करने की निर्देश की।
इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल ने शहर में 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा भूमि पर बनने वाले कमर्शियल निर्माण के लिए यातायात पुलिस से भी एनओसी लेने के लिए नियम बनाने को कहा।
शहर के 41 तालाबों और 42 उद्यानों के पुनर्विकास में हुई लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी शहर को बेहतर बनाने के लिए ईमानदारी से काम करें वरना दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को शहर में अंडरग्राउड बिजली व्यवस्था के तहत लगाए गए डीपी बॉक्स को सही तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। फिलहाल डीपी बॉक्स बहुत पास-पास लगे है जिससे यातायात में समस्या आती है। 

इसके अलावा शहर के महाराजबंध 
तालाब, तेलीबांधा तालाब, बूढ़ा तालाब में पेरीफेरल रोड और एसटीपी के धीरे रफ्तार कार्यों पर भी सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के कार्य करने से पहले अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उस कार्य की उपयोगिता क्या है और उसके लिए अन्य विभागों और दूसरी एजेंसियों से चर्चा भी की जाए। इसके लिए भविष्य में होने वाली बैठकों में आरडीए, आईआईटी, आईआईएम, टीएनपी, रेरा, एनएचएआई, सीएसईबी, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को भी शामिल किया जाए।


शहर में अब नहीं बिकेगा खुलेआम मीट, दुकान पर लगाने होंगे पर्दे: सांसद बृजमोहन

 बृजमोहन अग्रवाल ने शहर में खुलेआम बिक रहे मटन पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वो सुनिश्चित करें की कोई भी दुकान बाहर न हो और सभी दुकान पर पर्दे लगे हो साथ ही किसी भी दुकान का संचालन बिना नगर निगम की अनुमति के न हो। खुलेआम मटन की बिक्री से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद बृजमोहन ने बैठक में कलेक्ट  गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह के बैठक में अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई।

बैठक में विधायक  राजेश मूणत, स्मार्ट सिटी एमडी अविनाश मिश्रा, सीईओ पंचायत विश्वदीप, सीओओ उज्ज्वल पोरवाल, डीएसपी यातायात गुरजीत सिंह, समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी में पैर गवाने वाले नक्सल पीड़ितों को मिला कृत्रिम पैर का सम्बल

वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्दभरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश व उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाकर चलने की ट्रेनिंग दी गई। आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद से चलने फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए ये लोग अब कृत्रिम पैर पाकर इतने उत्साहित हैं कि खुद अपने पैरों से चलकर आज उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निवास अपनी खुशी व्यक्त करने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों ने बस्तर शांति समिति की पहल पर विगत सितंबर माह में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आप बीती बताते हुए बस्तर में शांति की गुहार लगाई थी। वहीं दिल्ली से लौटकर वे आए तो उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में एक-एक पीड़ितों से बात कर उनका हालचाल जाना था और उनका हौसला बढ़ाया था और आईईडी ब्लास्ट में पैर गवा चुके पीड़ितों के कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे।

 

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निर्देशानुसार आईईडी ब्लास्ट में अपने अंग खोने वाले ग्रामीणों का समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे नक्सल हिंसा पीड़ितों को कृत्रिम अंग लगाने की शुरुआत हो गई है। कृत्रिम पैर लगाने के लिए बस्तर से 9 नक्सल पीड़ित का आना तय हुआ था, किंतु व्यक्तिगत कारणों से 3 पीड़ित अभी नहीं पहुंच पाए।  इस प्रकार 6 नक्सल पीड़ित गुड्डू लेकाम बीजापुर, अवलम मारा बीजापुर, सुक्की मड़कम सुकमा, सोमली खत्री बीजापुर, खैरकम जोगा बीजापुर, राजाराम बीजापुर को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए गए।

कृत्रिम पैर लगने के बाद इनकी जिंदगी एक नई करवट ले रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निवास पहुंचे इन नक्सल पीड़ितों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। कदम-कदम पर किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिंदगी में अब आगे बढ़ने और कुछ हासिल करने की सोच सकते हैं। हालांकि नक्सलियों ने जो छीना है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता से उन्हें कृत्रिम पैर सुलभ होने के साथ जीवन में नया उत्साह आया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें ...

BREAKING: मवे​शियों से भरे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, 40 मवे​शियों की मौत

सिहोरा : खितौला, जबलपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मवेशियों से भरे ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक में सवार 40 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, ट्रक (एमपी 41 जीए 0462) कटनी से जबलपुर की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ा था। तभी कटनी से ही आ रहा एक दूसरा ट्रक (एमएच 04 एलवाय 8354) पीछे से जोरदार टक्कर मार गया, जिससे ट्रक में सवार सभी मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद दूसरा ट्रक चालक फंस गया, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला।

घटन के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मवेशियों की तस्करी में मिलीभगत का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख सिहोरा से पशु चिकित्सक को बुलाकर मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अर्जुन कुशवाहा ने पुलिस पर तस्करों से मिलीभगत कर मवेशियों से भरे ट्रकों को सुरक्षित निकालने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने पुलिस पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट का फैसला, स्टाफ नर्स के तबादले पर लगाई रोक, सामने आई ये बड़ी वजह.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने स्टाफ नर्स सरस्वती साहू की याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है। जस्टिस पीपी साहू ने फैसले में कहा कि यदि बहुत जरुरी ना हो तो शैक्षणिक सत्र के बीच में ऐसे कर्मचारी और अधिकारी जिनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, उनका स्थानांतरण ना किया जाए। इस फैसले से उन सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिनके बच्चे शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई कर रहे हैं। 

सरस्वती साहू, जो बालोद जिले के पीपरछेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं। जिनका डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर में स्थानांतरित कर दिया है। जिसको लेकर नर्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता के वकील संदीप दुबे ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता स्टाफ नर्स के दो पदों में से वर्तमान पदस्थापना स्थान पर कार्यरत एकमात्र स्टाफ नर्स है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोद ने 7.10.2024 को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता के स्थानांतरण के बाद उसके स्थान पर किसी अन्य स्टाफ को नहीं रखा गया है। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उचित और सुचारू संचालन प्रभावित हो रहा है। 

याचिकाकर्ता के दो बच्चे स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बालोद, जिला-बालोद में कक्षा-10 वीं और 6 वीं में पढ़ रहे हैं। याचिकाकर्ता का स्थानांतरण शैक्षणिक सत्र के मध्य में हुआ है, इसलिए उन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता का एक बच्चा कक्षा-10वीं में पढ़ रहा है, जो कि बोर्ड परीक्षा है. अधिवक्ता संदीप दुबे ने स्कूल शिक्षा निदेशक बनाम ओ. करुप्पा थेवन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया, जिसकी रिपोर्ट 1994 एससीसी सप्लीमेंट (2) 666 में दी गई है।

राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारी ने कहा कि याचिकाकर्ता मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी है। उसे शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया था। याचिकाकर्ता के अनुरोध पर उन्हें स्वास्थ्य सेवा विभाग में पदस्थ किया गया था। अब उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुबे ने कोर्ट से मांग की कि याचिकाकर्ता ने 4.10.2024 को भी अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है। लिहाजा अभ्यावेदन पर निर्णय होने तक याचिकाकर्ता का स्थानांतरण ना किया जाए। 

मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि स्थानांतरण करते समय, इस तथ्य को उचित महत्व दिया जाना चाहिए कि कर्मचारी के बच्चे पढ़ रहे हैं, यदि सेवा की अनिवार्यताएं तत्काल नहीं हैं। इस टिप्पणी के साथ स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सचिव स्वास्थ्य सेवाएं के समक्ष 10 दिनों की अवधि के भीतर नया अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि याचिकाकर्ता अभ्यावेदन प्रस्तुत करता है, तब सचिव स्वास्थ्य सेवाएं को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए, कानून के अनुसार चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेना होगा।  अभ्यावेदन के निराकरण तक स्थानांतरण आदेश पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। 

और पढ़ें ...

CG : सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 8 घायल

तखतपुर  : क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से कुछ को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई

जानकारी के अनुसार, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 40 मिनट के भीतर 11 घायलों को लाया गया। इनमें से दो की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई।

बाइक सवार 80 वर्षीय रूपचंद शर्मा और उनके रिश्तेदार प्रशांत शर्मा को बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मारी। रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा, पूरा पंचायत के पास दो बाइक की टक्कर में बेलगहना निवासी रितेश केवट की मौत हो गई।

एक दूसरी घटना में कुरानकापा निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं ग्राम दैजा और निगारबंद के पास भी सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। नवरात्रि के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को मात्र 40 मिनट में आए इतने घायलों से सड़क पर व्यस्तता का अंदाजा लगाया जा सकता तखतपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई हैं और आठ लोग घायल हो गए गए हैं.

मंगलवार की शाम तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से कुछ को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 40 मिनट के भीतर 11 घायलों को लाया गया।

इनमें से दो की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बाइक सवार 80 वर्षीय रूपचंद शर्मा और उनके रिश्तेदार प्रशांत शर्मा को बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मारी। रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा, पूरा पंचायत के पास दो बाइक की टक्कर में बेलगहना निवासी रितेश केवट की मौत हो गई। एक दूसरी घटना में कुरानकापा निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं ग्राम दैजा और निगारबंद के पास भी सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। नवरात्रि के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को मात्र 40 मिनट में आए इतने घायलों से सड़क पर व्यस्तता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

और पढ़ें ...

शारदीय नवरात्रि..

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

सिद्ध माँ महामाया देवी मंदिर माता चौरा वार्ड नंबर 16 विष्णु नगर कुदुदण्ड बिलासपुर छत्तीसगढ़...
सप्तमी, माँ कालरात्रि स्वरूपा.. 10.10.24
जय माँ महामाया, जय माता दी..
मातारानी आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें।

 मंदिर समिति की ओर से पंडित आचार्य लोमेश  पांडे जी ने बताया नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें रूप, मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. मां कालरात्रि के बारे में कुछ खास बातेंः 
 
मां कालरात्रि को शुभंकरी भी कहा जाता है क्योंकि ये भक्तों का हमेशा कल्याण करती हैं. 
 
मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल देने वाली मानी जाती हैं. 
 
मां कालरात्रि की पूजा करने से भय, दुर्घटना, और रोगों का नाश होता है. 
 
मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश और ग्रह बाधाओं को दूर करने वाली हैं. 
 
मां कालरात्रि की पूजा रात्रि के समय में भी की जाती है. 
 
रात को पूजा करते समय 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः' मंत्र का सवा लाख बार जप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 
 
मान्यता है कि मां कालरात्रि ही वह देवी हैं जिन्होंने मधु कैटभ जैसे असुर का वध किया था. 
 
दुर्गा सप्तसती की कथा के अनुसार मां कालरात्रि ने रक्तबीज नामक राक्षस का वध किया था

मुख्य जजमान के रूप में
1 श्रीमती अनीता /भारत  पांडे 
2 श्रीमती रंजू /दिनेश निर्मलकर
मंदिर समिति की ओर से 
अध्यक्ष कमल जैन रवि चतुर्वेदी राजू गुप्ता संदीप भोसले विजय यादव हनुमान प्रसाद देवांगन नवीन तिवारी महेश यादव बजरंगी यादव रुद्र प्रताप नंदकिशोर चंद्राकर सखन पटेल बैग शंभू यादव मांगे यादव धनंजय यादव जुगनू रजक राजकुमार पांडे  तुषार पांडे वह समिति के सदस्य व भक्तजन वार्ड नंबर 16 विष्णु नगर कुदुदण्ड माता चौरा विशेष पूजा अर्चना की गई भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे
          

और पढ़ें ...

प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : किरण सिंह देव

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग-अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया।

शहर के महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण 11 लाख 58 हजार, विजय वार्ड में सीसी सड़क लागत 05 लाख कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सीसी सड़क लागत 08 लाख निर्माण जिसकी कुल लागत कुल 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे।

आगे उन्होंने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी,वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। किरण देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे। आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए।

महापौर सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव , वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, भारती श्रीवास्तव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही,नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, श्वेता बधेल, दिगंबर राव, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राजपाल कसेर,नेहा धुव, सुनीता सिंह सहित निगम के कार्यपालनअभियंता गोपाल भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव,निगम के अधिकारी, कर्मचारी, काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

नहर में बहती मिली नाबालिग लड़की की लाश, हत्या की आशंका…

रायगढ़ :-  खरसिया विधानसभा के ग्राम बरगढ़ से एक ख़बर सामने आई है, जहा गांव के नहर में एक नाबालिग लड़की की लाश तैरती हुई मिली हैं। नाबालिक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। बताया जा रहा है खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ से मोहंदी मायनर गांव की ओर नहर में एक शव को तैरते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की की उम्र लगभग 10-12 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वही आशंका जताई जा रही है कि शव कोरबा से निकलने वाली नहर से बहती हुई बरगढ़ तक पहुंची हैं। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को नहर में फेंकने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही हैं।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग: अवकाश में किया गया संशोधन, जारी हुआ आदेश, जानिये अब रहेगी छुट्टी

बिलासपुर : राज्य सरकार ने 1 नवंबर को प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया है। इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी। 1 नवंबर को छुट्टी के आदेश की वजह से कई जिलों में स्थानीय अवकाशों में फेरबदल करना पड़ा है।

कुछ दिन पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश में बदलाव किया था, अब बिलासपुर में भी स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है।

9 मई 2024 को जारी आदेश में 1 नवंबर को जो स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, अब उसके स्थान पर 10 दिसंबर को छुट्टी रहेगी। 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस पर बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश होगा। कलेक्टर ने इसे लेकर स्थानीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।

और पढ़ें ...

CG : बीएसपी में बड़ा हादसा, स्टॉपर टूटने से नीचे खड़े ठेका मजदूर की मौके पर मौत

दुर्ग : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहां बीएसपी यानी भिलाई स्टील प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। मजदूर के शव को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मर्च्यूरी में रखा जाएगा।

भिलाई स्टील प्लांट में लंबे समय बाद एक बड़ा हादसा हुआ है। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ। ठेका मजदूर बसंत कुमार कुर्रे चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से प्लांट में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि एसएमएस-3 के क्रेन नंबर 31 ने क्रेन नंबर 29 नंबर को ठोकर मारा, जिससे स्टॉपर टूट गया। स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया। इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है। इसके नीचे दबने से मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। शरीर की हड्डियां तक टूट चुकी हैं।

भिलाई स्टील प्लांट में हुए इस हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर उच्चाधिकारी पहुंच चुके हैं।पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। पुलिस और प्लांट के अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 16 अक्टूबर को

प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 16 अक्टूबर को

दुर्ग, 09 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 16 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक इवेन लाइवलीहुड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिलिवरी एसोसियेट (केवल महिला) के लिए 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास एवं बेसिक इंग्लिश तथा आयु 18 प्लस आवश्यक है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। cg24news.in 

और पढ़ें ...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की खेल महोत्सव

हार-जीत स्पर्धा का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन जो असफल होकर अपने दक्षता में सुधार कर भविष्य में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के द्वारा परचम लहराता है वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी खिलाड़ी को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है।

यह बात सांसद बस्तर महेश कश्यप ने धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उम्र दिशा तय करने का है, इसलिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ें। इस संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओव्हरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत-हार से भी बड़ी उपलब्धि स्पर्धा में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है और इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी बधाई के हकदार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर अब तेजी से बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। यहां की प्रतिभाएं अब खेलकूद सहित हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित कर रहे हैं। भविष्य में और ज्यादा मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन से अपनी दक्षता सिद्ध करें।

इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों तथा टीमों को मैडल, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही टीमों के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं खेल प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू तथा अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी और शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं के अलावा खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

डीएड अभ्यर्थियों का सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए जल सत्याग्रह, मांग पूरी नहीं होने पर दी चेतावनी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं देने से आक्रोशित डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को तूता धरना स्थल में जल सत्याग्रह कर सरकार का ध्यान खींचा. साथ ही चेतावनी दी कि कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं होगा तो इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।

धरना स्थल में अभ्यार्थी ओमप्रकाश ने बताया की डीएड/डिप्लोमा अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशानुसार जल्द सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से तूता धरनास्थल पर हजारों संख्या में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से बातचीत की कोई पहल नहीं हुई हैं।

जल सत्याग्रह में बैठे अभ्यार्थी अविनाश साहू ने बताया डीएड की नियुक्ति का आदेश हाई कोर्ट ने 7 माह पहले दिया था, साथ ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आए 1 माह से अधिक हो गया है. सरकार और विभाग ने अभी तक आदेश का पालन नहीं किया है, और अब तक डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई है.

अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है तो सरकार उसके आदेश का पालन क्यों नहीं कर रही है. क्या कोर्ट से बढ़कर सरकार है?. कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कराने से अराजकता फैलेगी, सिस्टम और सरकार से लोगों का भरोसा उठ जाएगा?

जल सत्याग्रह करने वाले अभ्यार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर इस सांकेतिक प्रदर्शन के बाद भी सरकार और विभाग उन्हें नियुक्ति नहीं देती है तो वह पूर्ण रूप से अपने जीवन त्यागने को विवश होकर इच्छामृत्यु की मांग करेंगे।

और पढ़ें ...

राज्यपाल रमेन डेका से विधायक श्री यादव ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में दुर्ग के विधायक  गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही दुर्ग में आयोजित विजयादशमी पर्व समारोह के लिए उन्हें आमंत्रण दिया।

और पढ़ें ...

ओ.डी.एफ. प्लस के बाद अब जिले को वाटर प्लस बनाने के अभियान में जुड़े अधिकारी - कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी

शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवश्यक पहल करें अधिकारी - कलेक्टर सुश्री चौधरी
प्रथम राज्य स्तरीय जुनियर रेडक्रास मीट 2024 हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी सौंपे गये दायित्व बेहतर ढंग से संपादित करें

- विभागों के कंडम वाहनों की रायटफ हेतु करायें एम.एस.टी.सी. पंजीयन
- आयुष्मान कार्ड बनाने कार्ययोजना के साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाये
- राष्ट्रीय परियोजनाओं के कार्य समय पर पूर्ण कराने सहयोग करें अधिकारी
- ओ.डी.एफ. प्लस के बाद अब जिले को वाटर प्लस बनाने के अभियान में जुड़े अधिकारी

दुर्ग, 08 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने विभागों से अनुकम्पा नियुक्ति की अद्यतन जानकारी लेते हुए कहा कि शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत अधिकारी विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवश्यक पहल करना सुनिश्चित करें। नियुक्ति हेतु पद रिक्त नहीं होने की स्थिति में संभागायुक्त कार्यालय अथवा उच्च विभागीय कार्यालय को सूचित करें। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा को अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में सभी विभागों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अवगत कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय जुनियर रेडक्रास मीट 2024 का आयोजन दुर्ग शहर के भारती विश्वविद्यालय परिसर पुलगांव में 18 से 22 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को विभिन्न कार्यों हेतु नोडल अधिकारियों का दायित्य सौंपा गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उक्त मीट के सफल आयोजन हेतु सभी नोडल अधिकारी सौंपे गये दायित्व का संपादन बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि विभागों में उपलब्ध 15 वर्ष से पुरानी शासकीय वाहनों को स्क्रैप किया जाना है। इसके लिये 15 वर्ष पुरानी शासकीय वाहनों का डाटा परिवहन विभाग के साफ्टवेयर 0.4 में उपलब्ध होना आवश्यक है। ऐसे सभी वाहनों का शासन स्तर से राइटफ होना है। उन्हांेने अधिकारियों को 15 वर्ष से पुरानी वाहनों का नीलामी हेतु एम.एस.टी.सी. पंजीयन विभागीय स्तर से कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण के संबंध में कहा कि किसी भी विभाग में जिला कोषालय और संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा स्तर पर प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्हांेने पेंशन प्रकरण का निराकरण निर्धारित अवधि में करा लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की अद्यतन प्रगति पर अंसतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को ग्रामवार एवं नगरीय निकायों वार कार्ययोजना बनाकर डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से आगामी माह तक छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड का कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है। इसी प्रकार छूटे हुए राशन कार्डों का ई-केवायसी की प्रक्रिया भी पूर्ण करायी जाये। कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार की परियोजनाओं गेल, पावर ग्रिड टावर एवं भारत माला परियोजना के कार्य समय पर पूर्ण हो। उन्होंने इस हेतु संबंधित एसडीएम को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये। ताकि राष्ट्रीय परियोजनाओं का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने पावर ग्रिड के अधिकारी को किसानों से समन्वय बनाकर मुआवजा भुगतान राशि समय पर वितरित कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने स्वास्थ्य अधिकारियों से जिले में डेंगू, मलेरिया, स्वाईन फ्लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उक्त बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य अमले को मुस्तैद रहने तथा अधिकारियों को नगरीय निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने निर्देशित किया। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की निराकरण के संबंध में विभागवार जानकारी ली और प्रकरणों के निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए निराकृत प्रकरणों को डिलीट करने फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री अन्य पत्र, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, पी.जी.एन., सार्थ ई-पोर्टल और पी.जी. पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी टी.एल. तक मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित प्रकरण शत-प्रतिशत् निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि ओ.डी.एफ. प्लस जिला बनाने के बाद अब दुर्ग जिले को वाटर प्लस जिला भी बनाना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्यरत् सभी विभागों के अमले का इसमें भागीदारी रहेगी। यह कार्य सभी विभागों को संचालित करना है। जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन ने जिले में वाटर प्लस अभियान के संबंध में प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
बैठक में सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरौदा के आयुक्त  दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर  मुकेश रावटे, हरवंश सिंह मिरी एवं विजेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

BREAKING: इस तारीख को रहेगी छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित

जगदलपुर: देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर हरिस एस. द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के तहत 01 नवम्बर 2024 को गोवर्धन पूजा हेतु पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि पर कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे।

और पढ़ें ...

बाढ़ आपदा से बचाव हेतु एनडीआरएफ ने किया शिवनाथ नदी में मॉकड्रिल

बाढ़ आपदा से बचाव हेतु एनडीआरएफ ने किया शिवनाथ नदी में मॉकड्रिल


दुर्ग, 09 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिवनाथ नदी में आज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ़) एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ़) द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी में ग्रामीण जन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पल्टी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय आस्का लाइट, पेलिकन लाइट, सर्च लाइट विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का प्रयोग कर बाढ़ बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान, एनडीआरएफ़ एवं एसडीआरएफ की टीम ने कई महत्वपूर्ण बचाव अभियानों का अभ्यास किया। इनमें नदी में डूबने वाले व्यक्तियों का बचाव, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालना शामिल था। इसके अलावा सर्पदंश की स्थिति में किस प्रकार सावधानी रखनी है तथा क्या उपाय करना है इसकी भी जानकारी दी गई। इस अभ्यास में आधुनिक बचाव उपकरणों और तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम को वास्तविक आपदा के समय इन उपकरणों का सही और प्रभावी उपयोग करने का अनुभव प्राप्त हो सके। मॉकड्रिल के दौरान स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को भी शामिल किया गया, ताकि उन्हें आपदा के समय सही कदम उठाने और एनडीआरएफ़ की सहायता करने की जानकारी मिल सके।
       जिले में शिवनाथ नदी के आस-पास के बहुत से गांव प्रभावित होते है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूव इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना एवं पीने वाले 1 लीटर वाटर बॉटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो टीम के जवानों और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा दिखाया गया। इस अवसर पर एडीएम  अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम दुर्ग हरवंश मिरी, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत, एसडीएम भिलाई लवकेश ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अमित परिहार, पुलिस, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ कटक (उड़ीसा) के एवं एसडीआरएफ के अधिकारीगण, संबंधित विभागों के अधिकारीगण, नगर सेना दल एवं ग्रामीणजन उपस्थिति थे।
और पढ़ें ...

समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क केंद्र में काल करें

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं संपर्क केंद्र से
समस्याओं के समाधान के लिए काल करें संपर्क केंद्र में


 टोल फ्री नंबर 07786299028

 

कोण्डागांव 09 अक्तूबर 2024/ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाले जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपर्क केंद्र की स्थापना की गई हैं। संपर्क केंद्र का मुख्य उद्देश्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना एवं आम जनता की समस्याओं को सुनना है। संपर्क केंद्र के द्वारा एक टोल फ्री नंबर 07786299028 जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से शाम के 5ः30 बजे तक कॉल करके अपनी समस्याएं एवं मांग जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है, साथ ही इस नम्बर पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित में भी अपनी समस्या एवं मांग को दर्ज करा सकते हैं। जिसे बाद में संपर्क केंद्र के माध्यम से संबंधित विभाग को भेज दी जाती हैं, जिसके बाद कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में प्राप्त मांग एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है।
संपर्क केंद्र के माध्यम से विभागों के अधिकारी अपने विभाग द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से गांव के सरपंच सचिव को देते हैं ताकि सरपंच सचिव के माध्यम से वह जानकारी गांव के सभी लोगों तक पहुंच सके।

और पढ़ें ...

थुलथुली मुठभेड़ पर अपडेट: नक्सल कमेटी जारी कर सकती है मृतकों की सूची

दंतेवाड़ा-नारायणपुर :-  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर की सीमा पर बीते दिनों थुलथुली की पहाड़ियों पर सुरक्षाबल के साथ हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों की मौत के बाद अब घायल 3 नक्सलियों की मरने की खबर सामने आ रही हैं। अब मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या 34 पहुंच चुकी हैं, वहीं अभी 6-7 और नक्सली घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा हैं।

आपको बता दे मुठभेड़ स्थल पर कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे हुए थे. इसी दौरान थुलथुली और गावड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जंगल में नक्सलियों को अपने 3 साथियों के शवों को जलाते हुए देखा है. वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने भी कहा है कि सोमवार को 3 नक्सलियों के शव जलाने की खबर मिली है, लेकिन वे इसकी पुष्टि अभी नहीं कर सकते. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर करीब 60 नक्सलियों का जमावड़ा था. ऐसे में मारे गए नक्सलियों की संख्या शेष बचे नक्सलियों से ज्यादा हो गई थी। एक नक्सली के शव को ठिकाने लगाने के लिए कम से कम दो लोगों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में नक्सली चाहकर भी मारे गए साथियों के शवों को साथ नहीं ले पाए. जवानों के भारी पड़ने पर मौके से भाग निकलने में ही उन्होंने अपनी भलाई समझी.

मरने वालों नक्सलियों की संख्या बड़ सकती हैं
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में 8-10 नक्सली घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है. वहीं जो शेष हैं, उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. ऐसे में इनमें से भी कुछ की मौत से इंकार नहीं किया जा सकता. यदि ऐसा होता है तो मृतकों की संख्या और बढ़ सकती हैं।

साथ ही एसपी गौरव रॉय के अनुसार, मुठभेड़ में दंडकारण्य कमेटी सदस्य व 5 राज्यों में मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर कमलेश के घायल होने का अंदेशा है, क्योंकि स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य नीति उर्फ उर्मिला के साथ मौके पर उसके भी होने की चर्चा थी. संभवतः कमलेश घायल होने के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल हो गया. उसके घायल होने की वजह से भी नक्सली कमजोर पड़ गए।

और पढ़ें ...