प्रदेश
जनजातीय गौरव दिवस : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर, तोखन साहू बिलासपुर, साव मुंगेली में मुख्य अतिथि होंगे, देखें अपने जिले की सूची
रायपुर : राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे।
जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में तोखन साहू राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से मुंगेली में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, राजनांदगावं में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सूरजपुर में मंत्री दयालदास बघेल, बस्तर में मंत्री केदार कश्यप एवं कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय एवं बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह से महासमुंद जिले में सांसद रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, बालोद में सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक पुन्नूलाल मोहले, सक्ती में विधायक अमर अग्रवाल, कांकेर में विधायक लता उसेंडी एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेंडी मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह से दंतेवाड़ा जिले में विधायक किरण देव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, बेमेतरा में विधायक गजेन्द्र यादव, कोरिया में विधायक गोमती साय सिंह, गरियाबंद में विधायक गुरू खुशवंत साहेब, कोण्डागांव में विधायक ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, नारायणपुर में विधायक नीलकंठ टेकाम और सुकमा में विधायक चैतराम अटामी मुख्य अतिथि होंगे।
छत्तीसगढ़ में फिर एक हांथी की मौत वन विभाग में हड़कंप कुछ दिन पहले ही हाई कोर्ट नें इसी मामले में की थी सख्त टिप्पड़ी पढ़े पूरी ख़बर
बलरामपुर :- जंगलों में जंगली जानवरों की लगातार हो रही मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है एक के बाद एक कई जंगली जानवर मारे जा रहे हैं कभी करंट के चपेट में आकर तो कभी शिकारी के शिकार हो जा रहे हैं तो कभी अन्य कारणों से अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के मुरका गांव के जंगल में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वन विभाग की टीम रविवार को इस हाथी को ट्रेस किया था, लेकिन आज उसका शव जंगल में मिला है.
हाथी की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है. यह मामला बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल का है.
मानिकपुर सर्किल में हाथी की मौत
बलरामपुर के मानिकपुर सर्किल में हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना मिलने के बाद तत्काल वन विभाग के अधिकारियों सहित पूरा अमला मौके पर पहुंचा है. फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि हाथी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सके.
दल से भटककर धान के खेत में पहुंचा था हाथी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रामानुजगंज (Ramanujganj) और बलरामपुर (Balrampur) फॉरेस्ट रेंज के इलाके में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. वहीं विचरण के दौरान ये हाथी अपने दल से भटक गया और धान के खेत की तरफ चला गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. अब हाथी की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने में वन विभाग की टीम जुट गई है
छत्तीसगढ़ की आदिवासी युवती को मुंबई में बंधक बनाकर करता रहा शारीरिक शाेषण, प्राइवेट पार्ट में डाला केमिकल, फिर जो हुआ...पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली स्टोरी
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के माकड़ी थाना क्षेत्र की निवासी एक आदिवासी युवती को अपहरण कर एक युवक आरोपित फिरोज मुंबई ले जाकर डेढ़ वर्ष तक उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। अभी पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़िता के मुताबिक, पहले आरोपी ने फोन कॉल पर बात करना शुरू किया। अननोन नंबर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने लगी, फिर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे। सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई, मगर धीरे-धीरे आरोपी युवती को अपने झांसे में ले ही आया।
बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा। फिर आरोपी हमेशा युवती का पीछा करता रहता। कहां जाती कहां आती है, सभी जगह वह पहुंच जाता था। युवती की अचानक तबीयत खराब होने से वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची। पीछा करता हुआ आरोपी भी पहुंच गया। सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती की गर्दन पर एक कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा, युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों की मदद मांगे, मगर हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई लेकर पहुंच गया।
इस बीच युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उनके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है। वह घर बसाने चली गई है। घर वाले उसकी चिंता ना करें। मुंबई ले जाकर आरोपी ने युवती को एक कमरे में बंद रखा। उसके साथ मारपीट भी करता था। कमरा ऐसा कि जहां बाहर से हवा भी नहीं मिलती थी। कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी। हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी। युवती के पास मोबाइल नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए थे।
हैवानियत की हदें यहीं नहीं रुकी। आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर केमिकल डालकर जला दिया। अचानक एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह मोबाइल छोड़ गया था। बस इस मौके को युवती नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला। आरोपी युवक जिस कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था उसके मालिक को कॉल लगाकर युवती ने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मालिक उसे छुड़वाने की जुगाड़ में लग गया और उसकी हाथों को खोला और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही।
सहमी युवती रेलवे स्टेशन तक पहुंची और ट्रेन पर जा चढ़ी। पहली बार ट्रेन पर सफर कर रही युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी और अचानक से टीटी उनके पास पहुंचकर उनसे टिकट दिखाने को कहा। फिर जवानों को युवती ने सारी कहानी बताई। फिर टीटी ने उसे आगे जाने के लिए कहा और उनकी तरफ से मदद मिली। मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन पर जाने को कहा था उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर इस युवती को पिकअप करने की बात कही थी। आखिरकार किसी तरह युवती बस बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में सारी कहानी बताई। युवती को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
CG : बस स्टैंड के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक समेत तीन गिरफ्तार
राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस ने बस स्टैंड स्थित लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित दिगम्बर लॉज में सेक्स रैकेट संचालित हो रही हैं. नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर रविवार रात दबिश दी. इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में लॉज का संचालक प्रीमन जैन उर्फ अप्पू (42 वर्ष), कुणाल शर्मा (18 वर्ष) और हरियाणा के पानीपत का निवासी रीतिक रोड (18 वर्ष) शामिल है.
वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और उपकरण जब्त किए, जिनमें 6 स्क्रीन टच मोबाइल, जिनकी कुल कीमत 60,000 रुपये बताई गई है, 4,400 रुपये नगद, 4 पैकेट निरोध जिनकी कुल कीमत सहित जुमला 64,000 रुपये की सामग्री जब्त की है.
CG : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें, रेलवे ने फिर रद्द की 9 यात्री ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट..!!
बिलासपुर। रेल यात्रियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। रेलवे ने 9 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया है। यह 9 ट्रेनें 15 नवंबर से 18 नवंबर के बीच चलाई जानी थी जिन्हें रेलवे ने रद्द की है। रेलवे ने इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड़ अंडरब्रिज कार्य के चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कार्य करने हेतु रद्द करने का हवाला दिया है। जिसके चलते लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।
रद्द होने वाली गाडियां
1) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
2) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी ।
3) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी ।
4) 15 एवं 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
5) 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
6) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
9) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
Exam 2024 : छ.ग. राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब होंगे एग्जाम
बलरामपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम बलरामपुर के केन्द्राध्यक्ष ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 14 से 29 नवम्बर 2024 तक प्रातः 08ः30 से 11ः45 बजे तक अयोजित होगी। ओपन स्कूल परीक्षा में 10वीं में कुल 86 तथा 12वीं में 94 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की सम्पूर्ण तैयारी केन्द्राध्यक्ष द्वारा करा ली गई है। परीक्षा के लिए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।
•सायबर के मामलों में थाना स्तर पर पीड़तो को राहत दिलाने के उद्देश्य से रेज स्तरीय सायबर कार्यशाला का किया गया आयोजन
बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में संचालित किया जा रहा है चेतना विरूद्ध नशा कार्यक्रम
थाना कोनी द्वारा किए गए कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, सरकंडा एवं थाना प्रभारी कोनी द्वारा द्वारा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में दी गई जानकारी
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
आज दिनांक 11.11.2024 को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में चलाये जा रहे चेतना विरूद्ध नशा अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत थाना कोनी क्षेत्र स्थित आधारशिला विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रमुख रुप से नगर पुलिस अधीक्षक, सरकंडा, सिद्धार्थ बघेल एवं थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन उपस्थित होकर के छात्र, छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणाम को बताते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है । जहरीले नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुँचने के साथ ही सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता है। अपनी और परिवार की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को भारी नुकसान होता है तथा युवाओं से इनसे दूर रहने की अपील की। इसके अलावा विभिन्न सुरक्षा मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड एवं उनसे बचाव, महिला सम्बन्धित अपराध एव उनके विधिक प्रावधानो की जानकारी दी ,उन्होंने स्पष्ट किया कि यौन शोषण या किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समय पर निडरता से इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राये, प्राचार्य ,प्राध्यापकगण ने बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना किया।
मंत्री जायसवाल का दावा : हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं
भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है : शिवरतन
पत्रकार वार्ता में शर्मा के साथ मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, कहा : भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं
मंत्री जायसवाल का दावा : हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार औ’र अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से किए गए अपने वादों से मुकरने का काम किया। श्री शर्मा सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि आखिर रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को वोट क्यों करें? कांग्रेस ने ऐसा कौन सा काम किया है, जिसके लिए रायपुर की जनता कांग्रेस का समर्थन करे? सन 2018 के कांग्रेस के जनघोषणा पत्र की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में उठाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की शपथ ली थी, लेकिन शराब घोटाला कर दिया। महादेव जुआ, कोयले की दलाली का प्रकरण प्रदेश के सामने है। किसानों को धमकाने-चमकाने के अनेक मामले सामने आए। बिलासपुर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष शेर असलम का एक किसान को धमकाता हुआ वीडियो वायरल हुआ था। श्री शर्मा ने कहा कि बीते 10 महीने के भाजपा शासनकाल में भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समस्या और स्थिति को बिगाड़ने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बलौदाबाजार की घटना है। उसके सूत्रधार कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव थे। पिछले तीन महीने से वह जेल में है और उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार जो कांग्रेस शासनकाल में जितने लोग गिरफ्तार हे, समीर बिश्नोई हो चाहे सौम्या चौरसिया हो, चाहे रानू साहू हो, डेढ़-दो साल से उनको जमानत तक नहीं मिल पा रही है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने 5 साल में आखिर किया क्या है? स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड रुपए का जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी भी पूरी जांच होगी और जो दोषी है उनको जेल भेजने की व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चाहे प्रदेश नेतृत्व हो, चाहे राष्ट्रीय नेतृत्व, वह सनातन धर्मावलंबियों बहुसंख्य जनता की भावनाओं को आहत करने का काम करता है। पिछले चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल के साथ बैजनाथ पारा में क्या हुआ था, बताने की आवश्यकता नहीं। भूपेश बघेल के कार्यकाल में एक वर्ग विशेष का जो आतंक था और भूपेश सरकार का उन तत्वों को जो संरक्षण था वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। भाजपा सही मायने सर्वधर्म समभाव की नीति पर विश्वास करती है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार अपने घोषणा पत्र में शहर के नागरिकों से विशेष रूप से एक वादा किया कि जिनके पास भूमि नहीं है उनको हम भूमि का पट्टा देंगे, दो कमरों का मकान बनाकर देंगे, पर वह वादा पूर नहीं किया जबकि भाजपा की केंद्र सरकार की योजना में रायपुर दक्षिण में 2665 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए और बने। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा मिल रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के पाँच वादों, जिसमें लगभग 25 हजार करोड रुपए का खर्च आना था, हमने 5 महीने के अंदर पूरा करके दिखाया। 2 साल के बकाया बोनस देने की बात हो चाहे तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाने की बात हो चाहे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की बात, हमने 4 महीने के अंदर यह सारे वादे पूरे किए और छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ जो कांग्रेस की सरकार खेल कर रही थी उस पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जा रही है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के मंत्री और दक्षिण उपचुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में हमने काम करके दिखाया है। सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारे मुख्यमंत्री श्री साय, उमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा सहित सात मंत्रीगण और 18 विधायक इस प्रचार-प्रसार में लगातार जनता की बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां को बताने के साथ-साथ हमारे प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का काम किया। प्रदेश के हमारे पदाधिकारी और रायपुर संभाग के और विशेष रूप से रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ इस चुनाव अभियान में भाग लिया। श्री जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और विकास के बलबूते हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं। प्रदेश में पूरे खुशहाली का वातावरण आज है। घर-घर तक जो नल जल पानी पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है उसको हम पूरा करने वाले हैं। हजारों श्रद्धालु प्रतिमाह रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी प्रकार नक्सलवाद के मोर्चे पर भी प्रदेश सरकार ने सफलता अर्जित की है और विगत 10 महीने में हमारी सरकार ने 200 नक्सलियों को मार गिराया 800 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया और 738 नक्सलियों को को गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। इस प्रकार से नक्सलवाद दम तोड़ रहा है।
इस दौरान विधायक गुरु खुशवंत साहेब, ईश्वर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मितुल कोठारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी उपस्थित रहे।
15 नवंबर को PM मोदी वर्चुअली करेंगे जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ… लगाया जाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के रायपुर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवंबर को राजधानी में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह होगा। इस समारोह का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई, बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन होगा।
अधिकारियों के मुताबिक जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।--
15 से 26 नवंबर तक विशेष ग्राम सभा
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समान एवं उनके वंशजों को समानित किया जाएगा। पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा होगी। इस विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।
छात्रावासों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली भी होगी। इसके अलावा 15 से 26 नवंबर तक जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी होगी।
CG : एनएच- 30 में दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर बुरी तरह घायल
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में एनएच- 30 में दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों ट्रकों के सामने के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंसा रहा। करीब दो घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद पश्चात फंसे एक ड्राइवर को निकाला गया दरअसल यह पूरा हादसा केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगनपुर के पास हुआ है। वहीं जबरदस्त टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई थी। ट्रक में लगी आग को स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया गया। वहीं हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय कांकेर भेजा गया।
CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल स्थानीय अवकाश घोषित
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर अवकाश घोषित किया है।
मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश जिले में रहेगा। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
शासकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 50 छात्रों के मुंडवाए सिर, थप्पड़ भी मारे, दो छात्र निलंबित
रायपुर : एमबीबीएस के नवप्रवेशी छात्रों के साथ रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग हो गई। 50 छात्रों के सिर मुंडवाए गए और उन्हें थप्पड़ भी मारे गए। छात्राओं को सिर पर तेल लगाकर आने कहा गया और उनकी फोटो भी मांगी गई। मामले की शिकायत एनएमसी से हुई और सोशल मीडिया पर कई जिम्मेदारों को इसे टैग किया गया, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन सक्रिय हुआ। एंटी रैगिंग कमेटी ने द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को निलंबित कर दिया है। कॉलेजों में एंटी रैगिंग कमेटी बनी हुई है, हुई है, मगर उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई, जब मामले ने सोशल मीडिया में तूल पकड़ा।
छात्रों के अपने परिजनों की मदद से सोशल मीडिया पर एनएमसी के अधिकारियों सहित राज्य के जिम्मेदारों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया, जिक्र किया था कि उनसे हानिरहित मजाक करने के बजाय मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला रैगिंग किया जा रहा है। मामला वायरल होने और एनएमसी द्वारा भेजे गए पत्र के बाद मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी सक्रिय हुई। एंटी रैगिंग हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर 4 अक्टूबर को कॉलेज प्रबंधन की बैठक हुई और रैगिंग के मामले में एमबीबीएस के दो छात्र को निलंबित किया है। इस मामले में कॉलेज के प्रवक्ता का कहना है कि मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है, सभी क्लासेस में जाकर इस बात की समझाइश दी जा रही है कि इस तरह की कोई भी घटना होने पर कॉलेज फैकल्टी को जानकारी दी जाए। आने वाले दिनों में रैगिंग रोकने सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष, यानी 2023 बैच के दो छात्रों को दोषी पाया है। उनके द्वारा अंशु जोशी तथा दीपराज वर्मा को दस-दस दिन के लिए विगत 4 अक्टूबर को हुई बैठक में निलंबित किया गया था। उनके निलंबन की अवधि के दौरान पांच दिन अवकाश के हैं, जिसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
अपनी शिकायत में छात्रों ने बताया कि, सभी नवप्रवेशी छात्रों को स्कूल ड्रेस जैसे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया जाता है। एक मोनोक्रोम शर्ट, एक ही रंग की पैंट, स्कूल के जूते और औपचारिक साइड बैग उनका ड्रेस कोड होता है। कॉलेज के अलावा हॉस्टल में भी सीनियर्स द्वारा मारपीट की जाती है और उन्हें मानसिक रूप से टार्चर किया जाता है। यह प्रक्रिया एक या दो बार नहीं, बल्कि व्यापक पैमाने पर हो रही है।
CG : घर में सो रहे परिवार पर हाथी ने किया हमला, कुचलने से दो बच्चों की मौत
सूरजपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हाथी ने दो बच्चों की जान ले ली है। घटना सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 सोते समय हाथियों का दल झोपड़ी में घुस गया। पति-पत्नी और 3 बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो बच्चे नहीं निकल सके। जिन्हें हाथियों ने रौंद दिया।
यह मामला सूरजपुर वनमंडल के प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है। जहां जंगल में परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 11 हाथियों के दल ने झोपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया है। जंगल के पास ही हाथी डटे हुए हैं। माँ बाप ने भाग कर जान बचायी। वहीं वन विभाग ने तत्कालिक मुआवजा राशि उपलब्ध करायी है।
जानकारी के मुताबिक बिखू पंडो अपनी पत्नी और 5 बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था। हाथियों का दल अचानक झोपड़ी के पास पहुंचकर तोड़ने लगा। पति-पत्नी और तीन बच्चे भाग गए, लेकिन बिसू पंडो (11) और काजल (5) गहरी नींद में थे। इसलिए भागने में देरी हो गई। हाथियों ने उन्हें पटककर मार डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
धान खरीदी कैसे होगी ? समितियों के 13000 कर्मचारी हड़ताल पर - भूपेश बघेल
Breaking : जवान ने खुद के घर मे अपनी ही फिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
कोंडागांव : बस्तर फाइटर के जवान ने खुद के घर मे फिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान कोंडागाँव जिले के धनोरा थाना में पदस्थ था। मृतक जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। घटना बीती मध्य रात्रि की बताई जा रही, घटना स्थल पर पिस्टल और मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। मृतक जवान के पास पिस्टल का मिलना और पिस्टल लेकर घर पर पहुंचना यह अपने आप में बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। फिलहाल उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
नवजात का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, माता-पिता की तलाश जारी
धमतरी : जिले के महिमासागर वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवजात शिशु का शव खून से लतपत अवस्था में झाड़ियों में मिली। आखिर कार ऐसा कृत्य किसने किया होगा और इस दिल दहल देने वाले वाले गंदा कृत्य को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि यह सनसनीखेज घटना शहर के महिमसागर वार्ड शीतला मंदिर के सामने से आई है लोगो ने बताया कि इलाके के पास खाली जमीन और कंटीली झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु का शव था जिसे देख लोग दहल गए है। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तब तक मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी। ऐसे दिल दहल देने वाले कृत्य को देख कहा जा रहा था कि किसी निर्दई के द्वारा ही ऐसा काम किया जा सकता है और नवजात को ऐसा फेंका गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच जुट गई है और आगे की कार्रवाई लग गई है।
CG NEWS : हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत
रायगढ़ : जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचलकर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम के सिलसिले मे जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान हाथी से आमाना-सामना हो जाने के बाद यह घटना घटित हुई है।
CG - नवजात शिशु के शव को कब्र से निकाल कर किया जाएगा DNA टेस्ट, नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया था जन्म
बिलासपुर। नाबालिग बालिका के नवजात शिशु के शव को 12 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। दरअसल पुलिस ने कोर्ट से DNA टेस्ट करने के लिए शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने पर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।
बता दें कि बीते दिनों कोटा क्षेत्र से एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग बालिका के साथ आरोपी युवक ने अनचार किया था। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और उसका प्रसव भी हुआ था, लेकिन नवजात शिशु की कुछ घंटों बाद मौत हो गई थी।
इस मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन नवजात शिशु का अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने के लिए नवजात के शव को जमीन से खोदकर बाहर निकालने की अनुमति कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रायपुर दक्षिण में चुनाव प्रचार किया
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क किया। जिसमें टिकरापारा के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59, सुंदर नगर के पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42, बैरनबाजार के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में जनसंपर्क कर कांग्रेसजनों से भेंट एवं सामाजिक बैठक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवा उर्जावान प्रत्याशी आकाश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। आकाश जैसे युवा लड़का, काम करने वाला और काम को सुनने वाला युवा लड़का चाहिये जिसके लिये जनता से आर्शिवाद मांगने आये है। जब से भाजपा की सरकार आई है लूट-खसोट, हत्या, बलात्कार, दंगा जैसे अनेको काम शुरू हो गया है। बलौदाबाजार में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ हुआ सरकार ने ध्यान नहीं दिया। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। लोहारीडीह में एक आदमी की हत्या के बाद पुलिस की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। उसके बाद एक की पुलिस प्रताड़ना से मौत हो गयी। सूरजपुर में जनता का आक्रोश सरकार के खिलाफ इतना ज्यादा था कि एसडीएम को मारने भीड़ ने दौड़ा दिया। बलरामपुर के थाने में मौत के बाद महिलाओं ने पुलिस थाने पर हमला किया, महिला आईपीएस पर आक्रमण हुआ। प्रदेश की रोज-रोज घट रही आपराधिक घटनाओं उन घटनाओं के बाद जनता की प्रतिक्रिया यह बताने के लिये पर्याप्त है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
सीएम साय ने जायसवाल समाज के कार्यक्रम में की बड़ी घोषणा कटघोरा में बनेगा 100 बेड का अस्पताल
कोरबा : भगवान सहस्त्र बाहु जयंती के मौके पर कटघोरा में कलचुरी जायसवाल समाज का प्रांत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय शामिल हुए, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल विकास महतो समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता और जायसवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लिया. कई इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने भगवान सहस्त्र बाहु की लघु कथा के बारे में समाज और आमजनों को जानकारी दी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जायसवाल समाज द्वारा की गई तीन प्रमुख मांगों को पूरा किया. सीएम साय ने मंच से ही इसकी घोषणा की.
कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग को पूरा करते हुए सीएम साय ने कहा कि इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इसी तरह कटघोरा बाईपास चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर करने और उनकी मूर्ति स्थापना की मांग पूरी करने के साथ ही कटघोरा में सर्किट हाउस की भी मंजूरी की घोषणा की.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जायसवाल समाज की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि समाज संगठित है. श्याम बिहारी जायसवाल भी इसी समाज से आते हैं, जो छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री हैं. सीएम साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और भी बेहतर काम करेगी. समाज संगठित है और विकास के दिशा में आगे बढ़ रहा है. भगवान सहस्त्रबाहु का आशीर्वाद भी बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ प्रगति की राह पर है.
प्रदेश में दो तरह के कानून चल रही है अपने लोगों को बचाने ,दुसरो पर कार्रवाई करने का - दीपक बैज
यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इस रूट की 16 ट्रेनें हुई रद्द...यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट...!!
बिलासपुर। बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन के कार्य के चलते रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर कटनी सेक्शन के करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। अनूपपुर कटनी सेक्शन में 165 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य 1680 करोड़ रुपए के लागत से किया जा रहा है। यह कार्य 17 नवंबर से 19 नवंबर तक किया जाएगा। जिसके चलते सोलर ट्रेनों का परिचालन कैंसिल किया गया है।
देखें सूची...
रद्द होने वाली गाडियां
01. 16 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02. 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03. 15 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04. 16 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05. 18 नवम्बर, 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
06. 19 नवम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
07. 17 नवम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08. 18 नवम्बर, 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
09. 14 नवम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10. 16 नवम्बर, 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11. 19 नवम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
12. 19 नवम्बर, 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
13. 17 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
14. 17 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
15. 16 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
16. 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
बड़ी खबर : पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प...जानिए क्या है पूरा मामला
बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के बाद भाजपाइयों ने पलारी थाने के सामने दारू पार्टी शुरू कर दी. पार्टी के दौरान गाड़ी में तेज साउंड में गाना बजाने और पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के साथियों के साथ शराब पीकर नाचने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ.
मामला बढ़ते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी तक पहुंच गया. घटना की वजह से पुलिस थाना छावनी बन गया. मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार केशर पराग बंजारा के साथ आरक्षक राम मोहन राय और मनीष बंजारे को सस्पेंड कर दिया.
CG : मुठभेड़ मे तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर, जवानों ने Ak47 समेत कई हथियार बरामद
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली में जवानों ने मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जवानों ने मृत माओवादियों के शव भी बरामद किये है, वहीं नक्सलियों के कब्जे से 01 नग स्नाइपर SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन भी बरामद हुआ है.
DRG/STF/CoBRA/CRPF का संयुक्त टीम जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़-तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान में सर्चिंग के दौरान आज करीबन सुबह 11 बजे से लगातार रेखापल्ली- कोमठपल्ली के जंगलों-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.
मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों का शव और 01 नग SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन आदि भी बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में मारे गये 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों की शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है. मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है
BREAKING : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया निगरानी बदमाश अमित जोश, भिलाई गोलीकांड का था मुख्य आरोपी
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज निगरानी गुंडा अमित जोश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. निगरानी बदमाश अमित ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया. पूरा मामला भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. क्राइम डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है.
क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया, अमित जोश ग्लोब चौक भिलाई में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है. वह कई महीनों से फरार था. पुलिस को उसके भिलाई आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की.
जयंती स्टेडियम के पीछे जब सिपाहियों ने अमित को घेरा तो उसने दो सिपाहियों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपी की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी अमित ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. फायरिंग के दौरान क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक की गाड़ी में गोली लगी है.
अमित जोश के खिलाफ दर्ज हैं 35 मामले : एसपी
दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश के खिलाफ 35-36 मामले दर्ज हैं. इनमें से 5-6 मामले तो हत्या के प्रयास के हैं. पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी. इसके बाद पुलिस कार्रवाई में उसकी मौत हो गई.
जानिए गोलीकांड की पूरी कहानी
चार महीने पहले भिलाई में बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश गैंग ने ग्लोब चौक के पास फायरिंग की थी, जिससे एक घायल हो गया था. पुलिस ने गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी.
विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह वहीं के रहने वाले अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने आया था. दोस्त के आने की खुशी में तीनों ने देर रात तक पार्टी की. इसके बाद बाइक लेकर टाउनशिप की तरफ घूमने निकले थे. वो लोग बाइक में बैठकर शोर मचाते हुए गाली देते हुए निकल रहे थे. इसी दौरान अमित जोश और उसके तीन साथी बाइक से निकले. उन्होंने ग्लोब चौक के आगे रमनदीप की बाइक को रोककर उसके आगे अपनी बाइक लगा दी. इससे पीछे बैठे सुनील और आदित्य काफी घबरा गए. अमित जोश उन लोगों को गाली देने लगा कि तुम लोग उन्हें गाली दे रहे थे. इस पर सुनील और आदित्य ने कहा कि वो आपको गाली नहीं दे रहे थे आपस में बात कर रहे थे. इस दौरान अमित जोश ने उन लोगों को गाली दी तो उन्होंने इसका विरोध किया. इससे अमित और उसके साथी इतने गुस्से में आ गए कि अमित जोश ने पिस्टल निकलकर उस पर फायर कर दी. इससे रमनदीप वहां से भागने लगा.
अमित ने तीन राउंड गोली चलाई. इसमें एक गोली आदित्य के फेफड़े के नीचे लगी और दूसरी सुनील के पेट में. जब अमित और उसके साथी गोली चलाकर चले गए तो रमनदीप दौड़कर आया. उसने दोनों को बाइक में लहूलुहान हालत में चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिल ले गया. वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया. इसके बाद उन दोनों को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी की दोनों को मेकाहारा रायपुर ले जाओ. रमन ने इस दौरान अपने दोस्त विवेक साहू और अन्य को फोन करके बुला लिया. उन लोगों ने एंबुलेंस की और घायलों को मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया था.
दो आरोपी गिरफ्तार, दो चल रहे थे फरार
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मुख्य आरोपी अमित जोश और उसका एक साथी डॉगी फरार है, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. अमित जोश और उसके साथ गोलीकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी भिलाई नगर एरिया में सक्रिय थे. इनका मूल काम बीएसपी क्वार्टर में कब्जा करके उन्हें किराया पर चढ़ाना था. इससे ये लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते थे.
BREAKING : साल 2025 के लिए छुट्टियों की घोषणा, यहां देखिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की पूरी लिस्ट
रायपुर : राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में से शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार मॉ शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा 13 जनवरी सोमवार, महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार, होली 14 मार्च शुकवार, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च मंगलवार, ईद-उल-फितर 31 मार्च सोमवार, महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरूवार, डॉ. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल सोमवार, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुकवार, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) 07 जून शनिवार, कबीर जयंती 11 जून बुधवार, हरेली 24 जुलाई गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त शनिवार, रक्षाबंधन 09 अगस्त शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुकवार, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार, हरितालिका (तीज पर्व) 26 अगस्त मंगलवार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 06 सितंबर शनिवार, दशहरा (विजयादशमी) 02 अक्टूबर गुरूवार, महात्मा गांधी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर गुरूवार, दीवाली (दीपावली) 20 अक्टूबर सोमवार, छठ पूजा 27 अक्टूबर सोमवार, गुरूनानक जन्म दिवस 05 नवम्बर बुधवार, गुरूघासी दास जयंती 18 दिसंबर गुरूवार, क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 06 अप्रैल और मोहर्रम 06 जुलाई को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नही किए गए है।
इसी तरह वर्ष 2025 के लिए ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए है। जिसके अनुसार नववर्ष दिवस 01 जनवरी 2025 बुधवार, माता सावित्री बाई फुले जयंती 03 जनवरी शुकवार, लुई ब्रेल का जन्म दिवस 04 जनवरी शनिवार, गुरू गोविन्द सिंह का जन्म दिवस 06 जनवरी सोमवार, राजिम भक्तिन माता जयंती 07 जनवरी मंगलवार, विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी शुक्रवार, छेरछेरा एवं माता शाकांभरी जयंती 13 जनवरी सोमवार, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी मंगलवार, हजरत अली का जन्म दिवस 14 जनवरी मंगलवार, शहीद गैंदसिंह का शहादत दिवस 20 जनवरी सोमवार, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी गुरूवार, बसंत पंचमी/माँ परमेश्वरी जयंती 03 फरवरी सोमवार, राजिम मेला माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास जन्म दिवस 12 फरवरी बुधवार, शब-ए-बारात 14 फरवरी शुकवार, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी बुधवार, होली (होलिका दहन) 13 मार्च गुरूवार, रंग पंचमी 19 मार्च बुधवार, वीरांगना अवंतिबाई का बलिदान दिवस 20 मार्च गुरुवार, जमात-उल-विदा 28 मार्च शुकवार, गुहा निषादराज जयंती 02 अप्रैल बुधवार, हाटकेश्वर जयंती 11 अप्रैल शुकवार, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 12 अप्रैल शनिवार, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 24 अप्रैल गुरुवार, सेन जयंती 25 अप्रैल शुक्रवार, परशुराम जयंती 30 अप्रैल बुधवार, शंकराचार्य जयंती 02 मई शुक्रवार, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 29 मई गुरूवार, महेश नवमीं (ज्येष्ठ शुक्ल) 04 जून बुधवार, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून मंगलवार, रथयात्रा 27 जून शुकवार, डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस 19 जुलाई शनिवार, नाग पंचमी 29 जुलाई मंगलवार, हरछठ 14 अगस्त गुरुवार, पारसी नववर्ष 15 अगस्त शुकवार, पोला 23 अगस्त शनिवार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार, नवाखाई 30 अगस्त शनिवार, ढोल ग्यारस 03 सितंबर बुधवार, ओणम 05 सितंबर शुकवार, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर शनिवार, विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर बुधवार, प्राणनाथ जयंती 20 सितंबर शनिवार, अग्रसेन जयंती 22 सितंबर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार, दशहरा (महानवमीं) 01 अक्टूबर बुधवार, डॉ. सैयदना साहब का जन्म दिवस 04 अक्टूबर शनिवार, महर्षि वाल्मिकी जयंती/महाराजा अजमोढ़ देव जयंती/टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव/कुवॉर पूर्णिमा ’’करम परब’’ (त्यौहार) 07 अक्टूबर मंगलवार, करवाचौथ व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर मंगलवार, भाई दूज (दीपावली) 23 अक्टूबर गुरुवार, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 28 अक्टूबर मंगलवार, नामदेव जयंती 01 नवम्बर शनिवार, गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर मंगलवार, दत्तात्रैय जयंती 04 दिसंबर गुरुवार, शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सर्चिंग ऑपरेशन जारी......
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी ने की है।
जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी। इस दौरान दोपहर 11 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक रुक कर फायरिंग जारी है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है।
नशेड़ी आरक्षक ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा...सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड…जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर – माँ महामाया मंदिर परिसर में आश्रय लेकर रह रही महिला से चिल्हर पैसे लेने का हवाला देकर एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा महज 200 रुपए लेकर भागने के मामले को एसपी ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरक्षक की पहचान सुरेश पांडेय के रूप में की गई है, जिसे पुलिस लाइन से मंदिर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। मामले में पुष्टि के बाद तत्काल उक्त आरक्षक सुरेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है की घटना के वक्त आरक्षक नशे की हालत में था. एसपी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए मामले में जांच बैठा दी है


CG - आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप.....
सुकमा। एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती हो गई है। जहां छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि दशहरा व दीपावली की छुट्टी पर घर गई थी। जब लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई।
जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर में दशहरा और दिवाली की छुट्टी में छात्रा अपने घर गई थी। 5 नवंबर को जब वो एकलव्य हाॅस्टल लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई, जिसके बाद हाॅस्टल में हड़कंप मच गया। छात्रावास की अधीक्षिका ने उसे वापस अपने घर भेज दिया है।
दरअसल, हाॅस्टल में नियम है कि अगर कोई छात्रा लंबे समय तक छुट्टी पर रहती है तो लौटने पर उसका अनिवार्य रूप से मेडिकल कराया जाता है। इसी के तहत छात्रा का मेडिकल कराया गया था। फिललहाल, छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है।
BREAKING : नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, 5 किलो IED बम किया बरामद
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, बताया जा रहा है कि थाना गंगालूर थाना ईलाके के सुरक्षा कैंप मुतवेंडी से डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीमें एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. अभियान के दौरान मुतवेंडी के आगे माओवादियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक्स एवं आईईडी को सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज किया है.
बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके से बरामद 05 किग्रा के प्रेशर IED को सुरक्षित नष्ट किया गया. माओवादियों के द्वारा क्षेत्र में IED एवं Spikes सुरक्षा बलों के जवानों को क्षति पहुचाने के लिये लगाये गये थे. सुरक्षा बलों की सूझबूझ एवं सतर्कता से माओवादियों के मंसूबों को विफल करते हुऐ लगाये गये IED एवं स्पाईक को सुरक्षित बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया.
आस्था पर चोट : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में किया तोड़फोड़, त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, इलाके में आक्रोश का महौल, थाने में की जमकर नारेबाजी
भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मंदिर में लगे त्रिशूल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना जामुल अडानी एसीसी चौक भिलाई के पास स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर की है। यहां एक चबूतरे पर शिवलिंग के साथ नंदी और शिवजी के त्रिशूल का भी उपयोग किया गया है। आरोपी मुर्तजा अली नाम का एक युवक, जो मोहल्ले का ही निवासी है, ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीते बुधवार रात को जब वे एसीसी चौक की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मुर्तजा चबूतरे पर चढ़ा हुआ था और वह शिवलिंग को पत्थर से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसे देखा गया, वह भागने लगा। बाद में लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काफी नशे में था। इसके बाद, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाना जाकर इस घटना की शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की।
जैसे ही इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई, वे बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा की और कहा कि बजरंग दल किसी भी धर्म और उनके देवताओं के खिलाफ किसी भी तरह की असहमति बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हुईं तो आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्राइवेट स्कूल की मनमानी क्लास रूम में ना ब्लैक बोर्ड ना डोर ना पंखा ना टॉयलेट ना ही प्रयोग शाला जुगाड़ में चल रहा स्कूल अधिकारी मौन...पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर :- पचपेड़ी तहसील के आसपास एक ऐसा भी प्राइवेट स्कूल है जहां बच्चों के लिए किसी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं है यह प्राइवेट स्कूल संचालक जमकर लापरवाही कर रहे हैं दीवाल उठाकर ऊपर टिन लगाकर यहां नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जा रही है यहाँ ना ही बाथरूम हैं ना ही टॉयलेट है और ना ही बच्चों के लिए क्लास रूम में पंखे लगे हुए हैं ना ही ब्लैक बोर्ड है ना ही योग्य शिक्षक हैं जो है वह गिनती के हैं फिर भी यह स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहा है बकायदा यहां बच्चों का एडमिशन कराया जाता है|
भले ही वह बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हो या ना पढ़ रहे हो परंतु गवर्नमेंट से ये RTE का फीस भी बराबर हर साल ले रहे हैं और फर्जी तरीके से गवर्नमेंट को चूना लगा रहे हैं ऐसा नहीं है कि मस्तूरी में शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारियों की इसकी जानकारी नहीं है इसकी जानकारी नोडल अधिकारियों को भी है तभी तो नोडल अधिकारी RTE के डॉक्यूमेंट में आँख बंद कर के साइन कर देते हैं और इनको RTE का पैसा मिल जा रहा है इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जिन बच्चों का ये सरकार से RTE का पैसा ले रहे हैं वह बच्चे इनके स्कूल में पढ़ भी रहे हैं या नहीं,यह कहना मुश्किल है कि मुख्यालय में बैठे शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों की इसकी जानकारी है कि नहीं है और अगर नहीं है तो यह अधिकारी इन प्राइवेट स्कूलों की जानकारी क्यों नहीं ले रहे हैं|
क्यों बच्चों को कबाड़ जैसे व्यवस्था के बीच पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है क्या ऐसे में इन बच्चों का भविष्य खराब नहीं होगा क्या ऐसे में यह बच्चे अच्छे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं क्या ऐसे स्कूलों में पढकर बच्चों का भविष्य गढ़ा जा सकता है ऐसे कई अनगिनत सवाल है जो शिक्षा विभाग में बैठ बड़े अधिकारियों को इन प्राइवेट स्कूल के संचालकों से पूछना होगा और इसकी जवाब भी जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों को तलाशना होगा ताकि इन बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके बच्चों का भविष्य अधर में न लटक जाए दरअसल क्षेत्र में अधिकारियों के उदासीनता का इन प्राइवेट स्कूलों के संचालक पूरा फायदा उठा रहे हैं बिना बिल्डिंग के बिना किसी सुविधा के स्कूल खुल जा रहा है और गवर्नमेंट से मान्यता भी मिल जा रही हैं और इन स्कूलों को कमाई का एक जरिया बना लिया जिससे कहीं ना कहीं बच्चों का भविष्य प्रभावित जरूर हो रहा है आपको बताते चले ये स्कूल के संचालक गवर्नमेंट से मान्यता तो ले लेते हैं पर बच्चों को वह सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहे हैं जिसके वह हकदार है बच्चों से फीस तो बराबर ले रहे हैं पर बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा स्कूल खेल मैदान क्लासरूम और क्लास में मिलने वाली वो सारी सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं बस यह खुद का विकास करने में लगे हुए हैं देखना होगा शिक्षा विभाग में बैठे उच्च अधिकारी कब इन जुगाड़ में चला रहे प्राइवेट स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करते है।
दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार बाजार के पास देर रात की है। हादसे में बाइक चला रहे 28 वर्षीय विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार लक्षमी उरांव और छोटू को मामूली चोटें आईं।
बता दें कि हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए और उन्होंने आक्रोश जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
बताया जा रहा है कि नकटीखार निवासी विकेश कुमार, लक्षमी उरांव और छोटू रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। नकटीखार बाजार चौक के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्षमी और छोटू को हल्की चोटें आईं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और घटना की पूरी जांच कर रही है।
CG - इस लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, बालक छात्रावास के अधीक्षक को नौकरी से हटाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला...!!
भिलाई। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला दुर्ग के द्वारा संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास फरीदनगर कोहका के अधीक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। धरमजीत साहू के खिलाफ शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने उनसे जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी संविदा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर और जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कार्यालय दुर्ग में की गई थी। इस पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए। 14 अक्टूबर को कलेक्टर ने खुद छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत सही पाई है।
लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक धरमजीत साहू को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद कलेक्टर ने अधीक्षक धरमजीत साहू से मामले पर उनका स्पष्टीकरण मांगा था। अधीक्षक ने तय समय 17 अक्टूबर तक अपना जवाब पेश किया, लेकिन वो संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके चलते कलेक्टर ने 5 नवंबर को उनकी संविदा सेवा को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, हॉस्पिटल सील करने पहुंचे एसडीएम... फिर जो हुआ.....
मुंगेली। इलाज में लापरवाही के चलते 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। शिकायत मिलने पर मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने लोरमी के बुद्ध केयर हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के आदेश पर अस्पताल को सील करने पहुंचे एसडीम और बीएमओ की टीम से अस्पताल का संचालन करने वाले डॉक्टर भीड़ गए और हुज्जत करने लगे। सूचना पर पहुंची महिला एसडीओपी से भी डॉक्टर ने बहस की। डॉक्टर को गिरफ्तार कर अस्पताल को सील किया गया है।
लोरमी में बुद्ध केयर हॉस्पिटल संचालित है। अस्पताल में फ्लोर में विकासखंड के ग्राम मोहबांधा के आश्रित ग्राम बांधी निवासी 7 वर्षीय बालक धनंजय गोंड को मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने के चलते भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने के बावजूद भी अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा मस्तिष्क ज्वर का इलाज होने का आश्वासन दे अस्पताल में बच्चे को भर्ती रख ईलाज किया जा रहा था। ईलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई।
मामले के संज्ञान में आने पर कलेक्टर राहुल देव ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर लोरमी एसडीम अजीत पुजारी, ब्लैक मेडिकल ऑफिसर जीएस दाऊ के साथ राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में जाकर जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के अस्पताल में मरीजों को भर्ती है व उपचार किया जा रहा है। सीएमएचओ के अनुसार अस्पताल संचालित करने हेतु विधिवत अनुमति और लाइसेंस प्रदान नहीं किया गया है इसके बावजूद भी संचालक द्वारा हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। जिसके चलते सील करने की कार्यवाही की जा रही थी। पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा कार्यवाही का विरोध करते हुए जम कर हंगामा मचाया गया।
आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर...कई महत्वपूर्ण विषयों के 53 पदों पर हो रही भर्ती
जांजगीर - चांपा । जिले के सात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सालभर से शिक्षक, सहायक शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 45 पद रिक्त थे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाया गया था। आवेदन करने की अंतिम छह नवंबर थी। अब पात्र आवेदनों की छटनी कर पात्र अपात्र की सूची जारी की जाएगी।
2 वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी
रिक्त विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी
बम्हनीडीह में दो शिक्षकों के भरोसे पांच कक्षाएं
बोर्ड के विद्यार्थियों को सता रही थी चिंता
सुबह स्कूल लगने से भी पढ़ाई हो रही प्रभावित
.jpg)
CG : मां की मौत के 9 दिन बाद मासूम ने भी तोड़ा दम, बेटी की हालत स्थिर, घरेलू विवाद के बाद बिखर गया परिवार
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 दिन तक इलाज के बाद सात वर्षीय जागेंद्र भी जिंदगी की जंग हार गया। लिवर और किडनी में जहर के असर से उसका स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, जिसके कारण उसे संक्रमण हो गया और इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी 4 वर्षीय बहन की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मां डुमेश्वरी साहू के बाद बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
घरेलू विवाद के बाद महिला ने उठा लिया था खौफनाक कदम
घटना 28 अक्टूबर की है, जब अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में घरेलू विवाद से परेशान होकर डुमेश्वरी साहू ने अपने दोनों बच्चों को कीटनाशक दवाई पिला दी थी और खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद तीनों को गंभीर हालत में अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
बहन की हालत स्थिर
इलाज के दौरान 29 अक्टूबर की रात डुमेश्वरी की मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर स्थिति में रायपुर एम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को सात वर्षीय जागेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
यह खौफनाक कदम घरेलू विवाद के चलते उठाया गया था, जिसकी वजह से एक खुशहाल परिवार पूरी तरह से टूट गया। 4 वर्षीय बच्ची अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसके भाई और मां की मौत से परिवार में शोक की लहर है।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! थाना प्रभारी एएसआई समेत 35 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें List
गरियाबंद :- में दीपावली पर्व के बाद तबादलों का सिलसिला शुरू हुआ है। इसी कड़ी में जिले के एसपी ने रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। एसपी कार्यालय से जारी इस आदेश में 03 निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षक सहित 35 पुलिस कर्मियों का तबादला हुए हैं।


दीपावली के बाद जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने और अपराधों के रोकथाम के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक
निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बड़ा कदम उठाया है।आदेश के मुताबिक निरीक्षक फैजुल होदा शाह को अमलीपदर थाना भेजा गया है तो वहीं निरीक्षक जय सिंह धुरवे को शोभा थाना प्रभारी बनाया गया ।
मनवता हुई शर्मसार : चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने अपनी चाची से की ये घटिया डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चाचा की मौत पर मुखाग्नि के लिए भतीजे ने 1 लाख रुपये या 5 डिसमिल जमीन की डिमांड कर ली। जिसके बाद महिला ने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि दी। घटना कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम पंचायत करजी का है। जहां मुक्ति धाम में महिला ने अपने पति को मुखाग्नि दी। नजारा देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी।
दरअसल ग्राम पंचायत करजी निवासी कतवारी लाल राजवाड़े अपनी पत्नी के श्यामपति के साथ रहता था। कतवारी को कैंसर था। पिछले कई महीनों से उसकी स्थिति काफी खराब हो गयी थी। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी, लिहाजा इलाज के लिए पत्नी श्यामपती को अपनी जमीन बेचनी पड़ गयी। इलाज के बीच ही कतवारी लाल राजवाड़े का निधन हो गया।
मृतक की पत्नी और राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े भाई के लड़के संतलाल को मुखाग्नि देने का अनुरोध किया। लेकिन, संतलाल ने इसके बदले एक लाख रूपये या 5 डिसमिल जमीन की मांग रख दी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है, उसमें से वह 5 डिस्मील जीन दे देगी तो जीवन यापन कैसे करेगी। वह 15 हजार रूपए देने के लिए तैयार थी, लेकिन वह नहीं माना तब अंत में मृतक कतवारी लाल राजवाड़े की पत्नी श्यामपति राजवाड़े ने स्वयं मुखाग्नि देने एवं समस्त क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। श्यामपति अपने पति के अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्नि दी।
TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाया
बिलासपुर: जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग मे बड़ा फेर बदल किया गया है। जिले के एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायत और थाना क्षेत्र में बेहतर काम नहीं करने से नाराज एसपी ने मंगलवार की रात आदेश जारी कर प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को कोटा थाना की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सईद अख्तर को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एएसआई जीवन साहू को सिविल लाइन और ममता साहू को सिविल लाइन भेजा है। कोटा टीआई उमेश साहू और मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान को पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है।
देखें आदेश –

जुआरियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...17 जुआरियो को किया गया गिरफ्तार जुआरियो से 3,45,000 नगदी रकम जप्त
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुर की रिपोर्ट
नाम आरोपी 1-
देव प्रसाद कौशिक पिता बी एल कौशिक 50 वर्ष निवासी गनियारी कोटा
2- कैलाश घोरे पिता गुलजारी गोरे 35 वर्ष निवासी दयालबंद कोतवाली
3- कपिल चंदवानी पिता रतन चंदवानी 27 वर्ष निवासी तिफरा सिरगिट्टी
4- आशु कौशिक पिता जी एस कौशिक 35 वर्ष निवासी मंगला चौक सिविल लाइन
5-पारस पुरुषवानी पिता किशनचंद पुरुषवानी 29 वर्ष निवासी आज्ञेय नगर सिविल लाइन
6- रोशन चांदवानी पिता बलराम चादवानी 25 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौक के पास सिविल लाइन
7- शुभम गोत्रे पिता राम प्रसाद गोत्रे 30 वर्ष निवासी देवरीखुर्द गदा चौक तोरवा
8- राजेश गुप्ता पिता स्व नरेश चंद्र गुप्ता 35 वर्ष निवासी तेलीपारा होटल अजीत के पीछे कोतवाली
9- रितेश बंजारा पिता स्व फतेह सिंह 32 वर्ष निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द तोरवा
10- सुखदेव भार्गव पिता आनंदी भार्गव 37 वर्ष निवासी जयरामनगर मेंनरोड मस्तूरी
11- रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी बाजार पारा कोटा
12- रवि गोयल पिता राजू गोयल 31 वर्ष निवासी टिकरापारा कोतवाली
13- नितिन तिवारी पिता पी एन तिवारी 38 वर्ष निवासी क्रांति नगर तारबाहर
14- देवांश मूर्ति पिता प्रशांत मूर्ति 23 वर्ष निवासी सिविल
15- लाइन आयुष अग्रवाल पिता ए के अग्रवाल 30 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर
16- सुमित महाजन पिता गोपाल महाजन 35 वर्ष निवासी शनि मंदिर के पास सरकंडा
17- मुकेश गुप्ता पिता सीजी गुप्ता 48 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर
बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में दिवाली त्योहार के मद्देनजर जुआ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला की क्रांति नगर स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ACCU) अनुज गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय कुमार साबद्रा (भापुसे) को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी कर जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल ACCU और थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता तारबाहर से एक संयुक्त टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मुखबीर के बताये पते पर दबिश दिया गया जहाँ से 17 जुआरीयो को जुआ खेलते पकड़ा गया जुआरियों के कब्जे से 3,45,000 हजार रुपए नगदी जप्त किया गया सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया ।
श्री रामलला दर्शन योजना: बिलासपुर संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत हुआ। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए विशेष ट्रेन में सवार होकर यात्री रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। ये श्रद्धालु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है और सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यह उनका सौभाग्य है। कोरबा जिले के श्री हरि प्रसाद मैत्री, श्री मनमोहन साहू, श्री बनवारी पटेल, बिलासपुर जिले की श्रीमती उषा वाजपेयी भी अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गाे को तीर्थ यात्रा कराकर सरकार पुण्य का काम कर रही है। उम्र के इस पड़ाव में सभी को तीर्थ यात्रा की इच्छा रहती है लेकिन आर्थिक कठिनाईयों के चलते संभव नहीं हो पाता है। हम सरकार के आभारी है कि उन्होंने हमारी ये इच्छा पूरी की।
अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रिश्तों में खूनी खेल : छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, उतारा मौत के घाट, इलाके के फैली सनसनी
कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्राम रघुपारा में पूर्व सरपंच काशीराम के छोटे बेटे भागबली मेरावी ने अपने बड़े भाई गोपाल मेरावी (उम्र 40 साल) पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस गोपाल को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, और अस्पताल के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के समय आरोपी भागबली नशे की हालत में था, हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
20 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा : डॉक्टरों ने इस बात से नाराज होकर दिया सामूहिक इस्तीफा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
राजनांदगांव। राज्य शासन की ओर से निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज राजनांदगांव के करीब 20 डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया है। आदेश में संशोधन नहीं होने पर सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए एक साथ 20 डॉक्टरों ने इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र मेडिकल काॅलेज के डीन को सौंपा है। डाॅक्टरों के सामूहिक त्यागपत्र से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बिगड़ गई है।
मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध 30% ही डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए वह पहले से ही पूरी नहीं हो पा रही है। इस बीच राज्य शासन द्वारा डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी आदेश जारी होने से यहां पदस्थ डॉक्टरों में आक्रोश है।
डॉक्टरों का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा संचनालय के अधीन चिकित्सा पृथक श्रेणी में आते हैं इसलिए उनके संबंधित आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नहीं होना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा के लिए निजी प्रैक्टिस संबंधी नियम पूर्ण और प्रासंगिक है। इसे तत्काल संशोधित किया जाना चाहिए। वर्तमान में डॉक्टरों को सिर्फ अपने घर में क्लीनिक चलाने की अनुमति दी गई है, जो पूरी तरह अव्यवहारिक है। डॉक्टरों ने इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
नषे के सौदागरो पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’ नषीला पदार्थ ’’अफीम’’ बरामद
मादक पदार्थ अफीम 02 किलो ग्राम अनुमानित कीमत 20 लाख रू।
ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 किमती करीब 25 लाख रू।
ट्रक में लोड लोहे का पाईप वजन 25 टन किमती 15 लाख रू।
01 न सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन व सिम किमती 10000 रू।
जप्तषुदा सामग्री कुल किमती करीब 60 लाख रू।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा ली गई बिलासपुर पुलिस अधिकारियों की बैठक
बिना लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल, इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत, प्रशासन ने किया सील, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था हॉस्पिटल!
लोरमी. मुंगेली जिले के लोरमी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुछ माह पहले जिस अस्पताल में एक नवविवाहिता गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी, उसी अस्पताल को "बुध केयर हॉस्पिटल" के नाम से फिर से संचालित किया जा रहा था। यहां एक नवंबर को बांधी गांव के 7 वर्षीय आदिवासी बालक धनंजय, जो मस्तिष्क ज्वर के झटके से पीड़ित था, की गलत इलाज से मौत हो गई। यह अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था।
मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। इस घटना में अस्पताल संचालक और फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें जेल भेजा गया। पहले भी अस्पताल को सील किया गया था, लेकिन अब फिर से नया मामला सामने आने पर लोरमी के एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओपी माधुरी धिरही, जिला नोडल डॉ. खैरवार और बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ सहित पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुध केयर अस्पताल में छापेमारी की।
अस्पताल में बिना अनुमति के आईसीयू में तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था और बिना लाइसेंस के खुलेआम नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन हो रहा था। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया और फर्जी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर गोकुल कुमार ने एसडीएम और एसडीओपी से बदसलूकी भी की।
फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी : एसडीएम

एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि लोरमी के बुध केयर हॉस्पिटल का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा था, जिसमें एक मासूम की मौत गलत इलाज के कारण हुई। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के निजी क्लिनिक का संचालन करने की शिकायत सही पाई गई है। इसके अलावा डॉक्टर ने बदसलूकी की है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जांच के दौरान बदसलूकी पर एसडीओपी की प्रतिक्रिया
लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि बुध केयर हॉस्पिटल की जांच के समय डॉक्टर ने अधिकारियों से बदसलूकी की और जांच में बाधा डाली। डॉक्टर के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन को झूठी जानकारी देकर किया गुमराह
जिला प्रशासन को दिए गए आवेदन में मकान मालिक ने शर्त रखी थी कि भवन का इस्तेमाल अस्पताल के लिए नहीं होगा, फिर भी मकान किराए पर देकर अस्पताल का संचालन किया गया।
आदिवासी समाज का आक्रोश और ज्ञापन
बांधी गांव के 7 वर्षीय बालक धनंजय के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, लेकिन बाद में दलालों के बहकावे में आकर बुध केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां गलत इलाज के कारण उसकी मौत हो गई। इस पर आदिवासी समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिजनों को किसके द्वारा बहकाकर इस अस्पताल में लाया गया था।
ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर बोलेरो से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौके पर ही गई जान, परिवार में पसरा मातम
गरियाबंद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे पर बोलेरा से टकराकर बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी। यह घटना नेशनल हाइवे 130 सी में देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास की है।
बताया जा रहा है कि देवभोग से जा रही बोलेरा वाहन से मूडागांव की ओर से आ रही बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक व सवार 20 मीटर दूर फेंका गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरा का सामने का हिस्सा उखड़ गया है। हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल व सवार दुलार मांझी उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरा भाई हैं, जो निजी काम से रात्रि लगभग मुड़ागांव से देवभोग की ओर आ रहे थे।
बोलेरो खोखमा ग्राम का है, जो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 को दिया। मौके से दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार और चालक को मृत घोषित कर दिया। देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना, किसान के घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले, धान जलकर खाक
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और फसल को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
