प्रदेश

BREAKING: कल बंद रहेंगे स्कूल समते सभी सरकारी दफ्तर, जानिए क्या हैं वजह !

बिलासपुर :  दिसंबर की ठंड के बीच जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर अवनीश शरण ने 10 दिसंबर 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

गौरतलब है कि इस फैसले के तहत 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा पर घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक, 10 दिसंबर को स्कूल, सरकारी दफ्तर और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

यह निर्णय शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने और छत्तीसगढ़ के इतिहास को संजोने के उद्देश्य से लिया गया है। जनता में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें ...

रायपुर पश्चिम में विकास की बयार, मूणत ने 1 साल में किये 139 करोड़ के काम, वार्डों दिखेगा बड़ा बदलाव

राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में लिख दी विकास की इबारत, महज एक साल में 139 करोड़ के काम

राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में किया बेमिसाल विकास, एक साल में किये 139 करोड़ के काम, अगले साल आएंगे बड़े प्रोजेक्ट

रायपुर पश्चिम में विकास की बयार, मूणत ने 1 साल में किये 139 करोड़ के काम, वार्डों दिखेगा बड़ा बदलाव

राजेश मूणत का विकास अभियान: 1 साल में 139 करोड़ के काम, रायपुर पश्चिम शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 20 वार्डों में सालभर में 139 करोड़ के काम... गुढ़ियारी कालेज, स्कूल अपग्रेडेशन और फ्लाईओवर भी

रायपुर पश्चिम से दिग्गज भाजपा विधायक तथा तीन बार के मंत्री रहे राजेश मूणत ने चौथी बार विधायक बनने के बाद 4 दिसंबर 2023 से अपने विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की जरूरत का सर्वे शुरू किया और सिर्फ एक साल में सभी वार्डों में विकास की नई इबारत लिख दी है। विकास के विजन के साथ राजेश मूणत ने अपने क्षेत्र के वार्डों में इतने काम शुरू करवाए हैं कि कई जगह सूरत बदलती नजर आ रही है। उन्होंने अपनी विधायक निधि के अलावा सीएम विष्णुदेव साय तथा पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव के जरिए वार्डों में सालभर में 139 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस बार उन्होंने राजधानी में सरकारी स्कूलों और कालेजों के अपग्रेडेशन और निर्माण का सबसे बड़ा अभियान छेड़ रखा है। कई सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रही और उनमें प्राइवेट जैसी सुविधाएं या तो उपलब्ध हो रही हैं, या जल्दी होने वाली हैं। गुढ़ियारी में पहले सरकारी कालेज की आधारशिला रखने के साथ राजेश मूणत ने युवाओं को बड़ी सुविधा देने पर अमल शुरू कर दिया है। हीरापुर और जरवाय में ओवरपास आसपास के लाखों लोगों को सुरक्षित रास्ते प्रदान करेगा। तकरीबन हर वार्ड में वरिष्ठ विधायक मूणत प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए ऐसी सुविधाएं जुटा रहे हैं, ताकि छात्रों को स्कूल आने में अच्छा फील हो। विधायक निधि तथा अन्य मदों से राजेश मूणत ने वार्डों में सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी भवनों की जैसे झड़ी लगा दी है। कोई वार्ड ऐसा नहीं है, जहां इनमें से एक न एक भवन का भूमिपूजन होकर काम न शुरू हुआ है। रेलवे स्टेशन से रामनगर तक नई फोरलेन रोड निकलवाकर मूणत आसपास के लाखों लोगों को एक ऐसी सुविधा देने जा रहे हैं, जिन्हें उनके पूर्व के कर् कार्यों की तरह बरसों तक याद किया जाएगा। 

पश्चिम को सुंदर-सुविधाजनक बनाना लक्ष्यः मूणत

तीन बार के मंत्री रह चुके राजेश मूणत ने कहा कि अपने पूर्व के कार्यकाल में रायपुर पश्चिम के वार्डों की दशा ठीक करने के लिए मैंने कुछ प्रयास किए थे। रायपुरा से गुढ़ियारी होकर खमतराई तक के 20 वार्डों में इनमें से किसी न किसी कार्य की जब राजधानी में चर्चा होती है, तब लगता है कि मैंने अपने क्षेत्र के आम लोगों के प्रति कर्तव्य के निर्वहन में सजगता से काम लिया है। चौथे कार्यकाल में मैंने पहले ही तय कर लिया था कि पूरे क्षेत्र के सरकारी स्कूल-कालेजों को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा कि इनमें छात्रों को प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधा उपलब्ध करवा सकूं। इस कार्य में सीएम साय का काफी सहयोग मिल रहा है और स्कूलों की बदलती तस्वीर संतोष दे रही है। पुल-पुलिया, सड़कें तथा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य जरूरत के आधार पर प्राथमिकता से किए जा रहे हैं और यह क्रम चलेगा। राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम के वार्डों में विकास का सिलसिला तो अभी शुरू हुआ है। यह पहला ही साल है, आने वाले वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को लोग देखने आएं, यह प्रयास सतत चलेगा। 

कई वार्डों में अगले साल ज्यादा बडे़ प्रोजेक्ट आएंगे

वीर सावरकर नगर में 70.5 करोड़ रुपएः इनमें हीरापुर में फ्लाईओवर, जरवाय में ओवरपास समेत विकास कार्य।

नेताजी बाजारी वार्ड में पौने 4 करोड़ रुपएः इनमें गुढ़ियारी चौक से रामनगर तक डामरीकरण, सड़कें और भवन।

वीर शिवाजी वार्ड में 1 करोड़ 39 लाख रुपएः  इनमें आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, सड़कें।

ठक्कर बापा वार्ड में 1 करोड़ 55 लाख रुपएः इनमें बोर, का़र्यालय भवन, स्कूल की सड़क, जिन तथा आंगनबड़ी।

तिलक वार्ड में 1 करोड़ 22 लाख रुपएः इनमें स्मार्ट शौचालय, डामर तथा कंक्रीट सड़कें और ड्रेन की कवरिंग।

एपीजे कलाम वार्ड में 63 लाख रुपएः इनमें आदर्श आंगनबाड़ी, पाइन लाइने्ं, सड़कें और कार्यालय भवन निर्माण।

परमहंस वार्ड में 75 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल जीर्णोद्धार और गार्डन अपग्रेडेशन।

भगत सिंह वार्ड में 1 करोड़ 30 लाख रुपएः दो उद्यानों का निर्माण, रंगमंच, ओपन जिम तथा सड़कें और नालियां।

ईश्वरीचरण वार्ड में 1 करोड़ 24 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल, रोड और सौंदर्याकरण।

बख्शी वार्ड में 1 करोड़ 10 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, कार्यालय भवन, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी।

सरदार पटेल वार्ड में पौने 4 करोड़ रुपएः मिडिल स्कूल अपग्रेडेशन, तालाब समेत कई शेड, सड़कें, कार्यालय।

संत रामदास वार्ड में 1 करोड़ 21 लाख रुपएः सामुदायिक भवन, आंगनबड़ी, कई जगह शेड, चौक सौंदर्यीकरण।

भामाशाह वार्ड में 27 करोड़ 32 लाख रुपएः शुक्रवारी बाजार से प्लेटफार्म 8 तक 26 करोड़ से फोरलेन रोड, अन्य।

तात्यापारा वार्ड में 50 लाख रुपएः इनमें प्राइमरी स्कूल मरम्मत, मंच निर्माण, ड्रेन कवर, सीसी रोड, आरसीसी कवर।

चूड़ामणि वार्ड में 1 करोड़ 91 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, ओपन जिम, रामकुंड स्कूल में टायलेट, सड़कें।

आत्मानंद वार्ड में 6 करोड़ 78 लाख रुपएः इनमें आदर्श आंगनबाड़ी, स्कूल में शेड, स्कूल मरम्मत, सड़कें-नालियां।

प्यारेलाल वार्ड में 90 लाख रुपएः डंगनिया स्कूल में रोड व स्टैंड, सामुदायिक भवन, कार्यालय, तालाब सौंदर्यीकरण।

डीडीनगर वार्ड में 3 करोड़ 79 लाख रुपएः विद्यापति गार्डन, रोहिणीपुरम तालाब, केवी में वालीबाल कोर्ट, सड़कें।

सप्रे वार्ड में 5 करोड़ 4 लाख रुपएः महादेवघाट में शौचालय, रायपुरा में दो रंगमंच, सामुदायिक भवन, कई सड़कें।

रविदास वार्ड में 4 करोड़ 31 लाख रुपएः सरोना में पौने 3 करोड़ से सड़कें, 4 स्कूलों का अपग्रेडेशन, रंगमंच, जिम।

और पढ़ें ...

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह, हजारों युवा शामिल

 रायगढ़-रायगढ में अग्निवीर भर्ती रैली में अबतक पांच हजार युवा शामिल हुए है। रायगढ में शुरु अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अबतक पांच हजार से अधिक युवा इस भर्ती में शामिल हुए हैं।

आज भर्ती के छठे दिन छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार, धमतरी, कबीरधाम, सुकमा, रायपुर, कोंडागांव और नारायणपुर इन सात जिलों के युवाओं ने शामिल होकर अपना कौशल दिखाया । कुल 1091 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती के लिए 8556 युवाओं ने सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की थी ।
जिला प्रशासन रायगढ़ और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है ।

और पढ़ें ...

CG : जिले में फिर तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, वन विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

नारायणपुर : जिले में एक बार फिर तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जले हुए तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आपको बता दे,दो साल पहले इसी गोदाम में 4,000 तेंदूपत्ता मानक बोरों के जलने की पुष्टि वन विभाग ने की थी। कुछ महीनों पहले जिले में नाले में हजारों बोरों को फेंककर आग लगाने की घटना भी हुई थी। वही आज की घटना में भी गोदाम में आगजनी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारी इस बार भी मामले पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए। घटना स्थल पर वन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.32 लाख की जाली करेंसी बरामद

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने जिले में नकली नोट छापकर उसे खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को लवन बाजार जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर पकड़ा है, आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 32 हजार 400 रुपये के नकली नोट सहित नोट छापने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है।

मिली जानकारी केअनुसार, पुलिस की टीम को 07 दिसंबर 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि लवन नगर में कुछ लोग जाली नोट लेकर आए हैं और उसे लवन मार्केट एरिया में खपाने वाले हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने लवन बाजार, जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर दो आरोपियों को जाली नोट के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों का विधिवत तलाशी लेने पर क्रमशः 500, 200 एवं 100 के नोट सहित कुल ₹6400 नकली नोट दोनों आरोपियों से बरामद किया गया। कि प्रकरण में थाना लवन में अपराध क्रमांक 519/2024 धारा 178,180, 181,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों ने विस्तृत पूछताछ में अपने एक अन्य आरोपी साथी के साथ मिलकर पूरी योजनाबध्द तरीके से एक रंगीन प्रिंटर मशीन खरीदना एवं उस मशीन एवं प्रिंटर पेपर का उपयोग करते हुए 100, 200 एवं 500 रूपये के नकली नोट छापना बताया गया।

₹2,26,000 का नकली नोट जब्त  

प्रकरण में इन दोनों के अलावा तीसरा आरोपी भी शामिल है, जो कि इन्हीं की तरह नकली नोट खपाने के लिए कहीं निकला हुआ है, जिसकी पता तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ पर यह भी पता चला कि यह लोग नोट छापने का प्रिंटिंग मशीन, प्रिंटिंग कागज पेपर एवं उसमें प्रिंट किया गया बहुत सारा नकली नोट को, विनायक नगर भाठागांव रायपुर स्थित अपने किराए के मकान में रखा गया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त मकान में दबिश देकर ₹2,26,000 का नकली नोट, इसे छापने में इस्तेमाल प्रिंटर मशीन एवं प्रिंटर कागज बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में आरोपियों से कुल 2,32,400 रुपए का नकली नोट बरामद किया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी पता तलाश की जा रही है।

आरोपियों के नाम –

1. भुवन साहू उर्फ़ भूपेश उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन
2. तुषाल साहू उर्फ़ सोनू उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन

और पढ़ें ...

CG - दिनदहाड़े दो महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग की शिकार...बाइक सवार शातिर चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग। भिलाई में दो महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हुई है। वैशाली नगर और स्मृति नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिलाओं के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

पहली घटना में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एलआईजी इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूप जैन सुबह 6 बजे मंदिर जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पता पूछा और फिर मौका पाकर महिला के गले से दो तोला वजनी चेन छीन ली। महिला को समझ में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला ने किसी तरह अपनी चेन की लूट की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी घटना स्मृति नगर क्षेत्र के चंद्र नगर कोहका में हुई। यहां एक महिला सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना पर भी अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की हुई मौत...परिजनों ने लगाया ये आरोप

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में टीकाकरण के बाद ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इस घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिजनों ने अपने ढाई माह के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले गए थे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को पेंटावैलेंट वैक्सीन लगाई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के अगले दिन बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वहीं बच्चे की आज रविवार सुबह मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों ने टिका से मौत होने के बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में बीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, इसके साथ ही वह टीकाकरण से मौत की बात से इनकार करती नजर आईं। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मृतक बच्चे की मां ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार आया और उसकी हालत बिगड़ती गई। बार-बार फोन करने पर भी स्वास्थ्य अमले ने सिर्फ बुखार की दवा देने की सलाह दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत हुई है और इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। 

और पढ़ें ...

CG : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री ​अमित शाह, डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, जानिए केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की खास वजह..!!

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर बस्तर पहुंचेंगे। इस दौरान वह बस्तर ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे और नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री बस्तर के एक कैंप में रात भी बिताएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री शाह बस्तर दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही विशेष रूप से विभिन्न ऑपरेशन में शामिल होने वाले कमांडरों जिन्होंने बहादुरी के साथ नक्सलियों को मार गिराया है, उनके साथ रात्रि भोज भी करेंगे। गृहमंत्री शर्मा ने कहा, दूसरे दिन 16 दिसंबर को दो शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा राजधानी रायपुर में आयोजित एक बैठक में भी शामिल होंगे।

और पढ़ें ...

CG : महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या के बाद एक और महिला की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर: जिले के तिम्मापुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि चौबीस घंटे के भीतर नक्सलियों ने एक और महिला की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है। वहीं नक्सलियों ने महिला के पति की भी डंडों से पिटाई कर दी। इधर, नक्सलियों द्वारा बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच व दो महिलाओं की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोदेड़ से शनिवार की सुबह 8 बजे नक्सलियों ने महिला सुकरा यालम और उसके पति रामैया यालम का अपहरण कर अपने साथ गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल ले गए। वहां, नक्सलियों ने महिला सुकरा पर तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए, रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। वहीं, नक्सलियों ने सुकरा के पति रामैया को डंडों से पीटकर उसे रिहा कर दिया। देर रात वारदात की सूचना मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
 
बता दें कि नक्सलियों ने बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच सुकलु फरसा व सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी। वहीं, शुक्रवार की रात नक्सलियों ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी थी। अब नक्सलियों तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने के नाम पर महिला सुकरा को मौत के घाट उतार दिया है। 
और पढ़ें ...

CG : पोटा केबिन में फांसी के फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश, पुलिस जाँच में जुटी

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा से एक मामला सामने आया हैं। जहा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसका शव भांसी पोटा केबिन में लटकता हुआ मिला। वही पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई हैं। मामले में पंचनामा कर पुलिस ने मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस पोटा केबिन के स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

 
और पढ़ें ...

CG : गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो महिला सहित तीन लोगों की मौत

दुर्ग। जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 1 में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गए। सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आज सुबह शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

भिलाई के सेक्टर 1 मुर्गा चौक के पास शविनार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। कार पावर हाउस से सेक्टर 9 की तरफ जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। इस कार में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और रहगीरो की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। जहां दो लोगो की मौत हो गई जबकि आज सुबह एक महिला की और मौत हो गई। वहीं एक घायल का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कार को लोकेंद्र उइके चला रहा था। जैसे ही मुर्गा चौक के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक गाय आ गई और कार की रफ्तार तेज थी, गाय को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी।
 
भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि इस हादसे जानकारी मिली थी। कार में फंसे चार लोगो को बाहर निकलकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतिका में लोकेंद्र उईके, दीपिका कौर, पूनम कौर के रूप पहचान हुई है। वहीं परमवीर सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है पुलिस ने मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है। 
और पढ़ें ...

CG : पुलिस बेस कैंप में नक्सलियों ने किया हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल

बीजापुर : बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस बेस कैंप पर हमला कर दिया है। तीन दिनों में यह दूसरा नक्सली हमला है। बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने कैम्प पर फायरिंग की पुष्टि की है। पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। पुलिस नक्सलियों के बीच गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोट आई है। जवानों का बेस कैंप में प्राथमिक इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है।

और पढ़ें ...

CG - बड़ी सौगात : छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज में दो नये PG कोर्स को मिली मंजूरी, जानें विभागों में सीटों की संख्या......

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के निर्देश राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. श्री लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 02 नए कोर्स प्रसुति एवं स्त्रीरोग विभाग के लिए 4 सीट और चर्मरोग विभाग के लिए 4 सीट की मंजूरी दी है।

छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मिलेगा मौका

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा, राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।बता दें राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 2 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इन्शुरेंस सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग के लिए 4 सीट और चर्म एवं रजित रोग विभाग के लिए 4 सीट पीजी के लिए अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व भी जनरल सर्जरी में 7, एमडी पीडियाट्रिक्स में 4 और जनरल मेडिसीन में 5 सीट की अनुमति दी गई थी।

और पढ़ें ...

स्कूल से घर जा रहे स्कूटी सवार छात्रों को अज्ञात हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बालोद। जिले के सनौद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात हाइवा ने अरमरीकला स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसके साथ पीछे बैठा 8वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय उज्ज्वल कुमार साहू (कक्षा 10वीं) के रूप में हुई है, जो सनौद गांव का रहने वाला था। वहीं, घायल छात्र खेमेन्द्र कतलाम (कक्षा 8वीं) है, जो बोहारा गांव का निवासी है। यह हादसा काली मंदिर के पास हुआ, जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र स्कूटी से घर लौट रहे थे।

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों छात्रों के घरों में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें ...

CG - रेत माफियाओं पर प्रशासन सख्त : अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त.....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की। 

खनिज विभाग ने रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 7 हाईवा वाहनों को जब्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा है। वहीं, राजस्व विभाग ने भी 4 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिन्हें तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है। इन सभी मामलों में संबंधित प्राधिकरणों द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

करहीकछार रेत खदान के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, खनिज विभाग की टीम ने घुटकु, कछार और पेण्डरवा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर जब्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखवाए हैं।

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग भी वन क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कठोर कार्रवाई कर रहा है। 

और पढ़ें ...

4 नए केंद्रीय स्कूलों की मंजूरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया मोदी सरकार का धन्यवाद

4 नए केंद्रीय स्कूलों की मंजूरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया मोदी सरकार का धन्यवाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा व जांजगीर-चांपा जिले में 4 नए केंद्रीय स्कूल खोलने की स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। श्री देव ने कहा कि केंद्र सरकार शैक्षणिक विकास की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर है और इस दृष्टि से अनेक क्रांतिकारी निर्णय भी लिए गए हैं। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करके एक ओर जहाँ आने वाली पीढ़ी को देश के सांस्कृतिक गौरव का ज्ञान दे रही है, वहीं दूसरी ओर तकनीकी व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर विश्वस्तरीय शिक्षा से जोड़ रही है। श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि चार और नये केंद्रीय विद्यालय खुलने के बाद प्रदेश की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर सहज सुलभ होगा और आगे चलकर भावी पीढ़ियाँ विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभाएंगीं।

और पढ़ें ...