प्रदेश

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) द्वारा ज़िला पुलिस बिलासपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट परेड निरीक्षण उपरांत पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया निरीक्षण निरीक्षण हेतु थाना रतनपुर, कोतवाली और चकरभाठा भी पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन लेकर सुनी सभी अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं और किया उचित निराकरण* *पुलिस लाइन में नवनिर्मित मैगजीन एवं चेतना बाल उद्यान का किया उद्घाटन* *वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) द्वारा ज़िला पुलिस बिलासपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दिनाँक 30/10/2024 से 01.10.2024 तक दो दिवसीय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के साथ ग्रामीण थाना-रतनपुर थाना, शहरी थाना-कोतवाली थाना के साथ चकरभाठा एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान थाना स्टाफ द्वारा सलामी के उपरांत पुलिस बल का निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया । पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना स्टाफ की सभा लेकर उन्हें रुचि लेकर उत्साहपूर्वक कार्य करने एवं आसूचना संकलन मज़बूत करने एवं बेसिक पुलिसिंग , प्रार्थियों की शिकायत सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। पुलिस की कार्यवाहियों के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में साइबर क्राईम, यातायात, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जन जागरूकता हेतु अधिक से अधिक प्रयास कर जागरूक करने समझाईश दी गई, ताकि साइबर अपराधों के प्रति लोग जागरूक हों और किसी प्रलोभन का शिकार न हों। थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अभिलेखों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश दिये गये। साथ ही गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, माफी बदमाशों की नियमित चेकिंग व उनकी गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन कर वर्गीकरण के निर्देश दिये गये। थाने में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रार्थीगण की समस्यायें गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह आईपीएस, एएसपी शहर उमेश कश्यप, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, एसडीओपी निमितेश सिंह सहित थाना प्रभारी और थाना स्टाफ उपस्थित रहे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिनाँक 1-10-2024 को रक्षित केंद्र बिलासपुर में परेड लिया गया परेड में रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर व ज़िला के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। वार्षिक निरीक्षण में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी सहित कुल 184 अधिकारी कर्मचारी 3 डॉग और डॉग मास्टर सम्मिलित हुए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्नआउट धारण किए हुऐ एवम अच्छी ड्रिल करने वाले अधिकारी जवानों को पुरस्कृत किया गया। परेड ड्रिल के साथ ही साथ बलवा ड्रील कर क़ानून व्यवस्था के दौरान भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। जिले को आबंटित शासकीय वाहनों व चालकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों का पुलिस सम्मेलन लिए जिसमें सभी से उनकी समस्या को सुन उनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिये और अपने कर्तव्य निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी से करने, अनुशासन बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उनके परिवारिक दायित्वो के निर्वहन कर , अपनी विभागीय कार्य के साथ तालमेल बनाने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए अपने फिटनेस के लिए प्रतिदिन आधे से 1 घंटे निकालना हेतु मोटिवेट किया जाए। बिलासपुर ज़िले में अधिकारी कर्मचारी से कोई गंभीर समस्या नहीं होने से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के कार्यों की सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान है पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला सर के कर कमलो से पुलिस लाइन में नवीन भवन मैगज़ीन रूम का लोकार्पण और चेतना बाल उद्यान का उद्घाटन कर वृक्षारोपण किया गया। पुलिस लाइन की सभी शाखाओ वाहन शाखा, वस्त्रागार, शस्त्रागार, कैश, रोजनामचा, टीए, सिलाई सेंटर, पुलिस हॉस्पिटल व पुलिस बैंक आदि का भी निरीक्षण किया गया एवं पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तदुपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण कर शाखों प्रभारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की गई तथा उन्हें सभी अधिकारी कर्मचारियों के वेलफ़ेयर के सभी कार्य समय पर पूर्ण कर , सभी के हितों के लिए कार्य करने हेतु निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) एएसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा , एएसपी शहर उमेश कश्यप, डीएसपी हेडक्वार्टर उदयन बेहार तथा सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के छोकरा नाला स्थित श्री अग्रसेन धाम में भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि पर्व की बहुत-बहुत बधाई। अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला समाज है। चाहे वह सेवा का क्षेत्र हो या शिक्षा और व्यापार की बात हो, हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोई भी समाज अपनी संस्कृति और अपनी अर्थव्यवस्था के बल पर आगे बढ़ता है। इन दोनों के संतुलन से ही वास्तविक उन्नति होती है। महाराजा अग्रसेन जी ने यही शिक्षा हम सभी को दी है। उन्होंने जहां व्यापार और आर्थिक विकास के सिद्धांत हमें दिए, वहीं वैदिक धर्म, संस्कृति और आदर्शों का पालन करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए समान अवसरों के निर्माण पर भी उन्होंने जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने व्यापार-व्यवसाय में ऊंची सफलता हासिल करते हुए देश के आर्थिक विकास में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य रहा कि अपने सार्वजनिक जीवन मे मुझे हमेशा अग्रवाल समाज के लोगों के बीच रहने का मौका मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य करते हुए मैंने देखा कि उद्योग-धंधों से जुड़े जिन लोगों से मिलने का अवसर मिलता था, उनमें अधिकांश लोग अग्रवाल समाज से होते थे। 

अग्रवाल समाज एक परोपकारी समाज है। इस समाज द्वारा सभी के परोपकार के लिए बहुत से कार्य किये जाते हैं । चाहे वह धर्मशाला निर्माण हो या स्कूल-अस्पताल बनवाना, सेवा के हर कार्य में अग्रवाल समाज अग्रणी रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को कार्य करते हुए अभी 9 महीने हुए हैं। उद्योग-धंधों का विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य हर मामले में बहुत समृद्ध है, यहां उद्योगों की बहुत सम्भावना है। अग्रवाल समाज से मेरा आग्रह है कि वे उद्योगों के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दें। उद्योगों के विकास से रोजगार सृजन में तेजी आएगी। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों के हिसाब से स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा नई उद्योग नीति के माध्यम से अधिक से अधिक सहूलियत उद्योगों को प्रदान की जा रही है। हम सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा उद्योग-धंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। अग्रवाल समाज को इनका लाभ उठाना चाहिए। 

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान है। अग्रवाल समाज धर्म की रक्षा और परिवार-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। अग्रवाल समाज द्वारा समाजसेवा के कई कार्य किये जाते हैं। समाज की सेवा करना बहुत जरूरी है। आज परिवार को जोड़ कर चलने की जरूरत है। ये संस्कार नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्रवाल समाज के लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जीवनगाथा का विमोचन किया। 

इस अवसर पर रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, बसना के विधायक  सम्पत अग्रवाल,  निर्मल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

महाराजा अग्रसेन ने किया समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य- मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के छोकरा नाला स्थित श्री अग्रसेन धाम में भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि पर्व की बहुत-बहुत बधाई। अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला समाज है। चाहे वह सेवा का क्षेत्र हो या शिक्षा और व्यापार की बात हो, हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोई भी समाज अपनी संस्कृति और अपनी अर्थव्यवस्था के बल पर आगे बढ़ता है। इन दोनों के संतुलन से ही वास्तविक उन्नति होती है। महाराजा अग्रसेन जी ने यही शिक्षा हम सभी को दी है। उन्होंने जहां व्यापार और आर्थिक विकास के सिद्धांत हमें दिए, वहीं वैदिक धर्म, संस्कृति और आदर्शों का पालन करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए समान अवसरों के निर्माण पर भी उन्होंने जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने व्यापार-व्यवसाय में ऊंची सफलता हासिल करते हुए देश के आर्थिक विकास में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य रहा कि अपने सार्वजनिक जीवन मे मुझे हमेशा अग्रवाल समाज के लोगों के बीच रहने का मौका मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य करते हुए मैंने देखा कि उद्योग-धंधों से जुड़े जिन लोगों से मिलने का अवसर मिलता था, उनमें अधिकांश लोग अग्रवाल समाज से होते थे। 

अग्रवाल समाज एक परोपकारी समाज है। इस समाज द्वारा सभी के परोपकार के लिए बहुत से कार्य किये जाते हैं । चाहे वह धर्मशाला निर्माण हो या स्कूल-अस्पताल बनवाना, सेवा के हर कार्य में अग्रवाल समाज अग्रणी रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को कार्य करते हुए अभी 9 महीने हुए हैं। उद्योग-धंधों का विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य हर मामले में बहुत समृद्ध है, यहां उद्योगों की बहुत सम्भावना है। अग्रवाल समाज से मेरा आग्रह है कि वे उद्योगों के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दें। उद्योगों के विकास से रोजगार सृजन में तेजी आएगी। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों के हिसाब से स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा नई उद्योग नीति के माध्यम से अधिक से अधिक सहूलियत उद्योगों को प्रदान की जा रही है। हम सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा उद्योग-धंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। अग्रवाल समाज को इनका लाभ उठाना चाहिए। 

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान है। अग्रवाल समाज धर्म की रक्षा और परिवार-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। अग्रवाल समाज द्वारा समाजसेवा के कई कार्य किये जाते हैं। समाज की सेवा करना बहुत जरूरी है। आज परिवार को जोड़ कर चलने की जरूरत है। ये संस्कार नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्रवाल समाज के लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जीवनगाथा का विमोचन किया। 

इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, बसना के विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, श्री निर्मल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

15 राइस मिल संचालकों को विपणन कार्यालय ने जारी किया नोटिस, इतने दिनों के भीतर मांगा जवाब, जाने क्या है पूरा मामला...!!

रायगढ़। जिले में समय पर चावल के स्टॉक का काम पूरा नहीं किये जाने के बाद जिला विपणन विभाग ने 15 राइस मिलों को नोटिस जारी किया है। जिन राइस मिलों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है, उनके ऊपर समय अवधि में चावल की स्टेक का काम पूर्ण नहीं होने पर घोर लापरवाही मानते हुए पांच दिनों के भीतर कार्यालय में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। 

नोटिस प्राप्त राइस मिलों में ए वन राइस इंस्ट्रीज, जीटी राइस मिल, जेके राइस मिल, गोपी ट्रेडर्स, जय मा दुर्गा इंस्ट्रीज, कृष्णा राइस मिल, श्री तिरूपति राइस मिल, मां दुर्गा फूड्स प्रोडक्ट, महालक्ष्मी राइस मिल, एमएस बैघनाथ फूड, एमएस सूरज एग्रो, श्री मंगला ग्रीन, श्री श्याम एग्रो, श्री राधा कृष्ण एग्रो, श्री राधेकृष्ण राइस मिल, शुभम राइस मिल के नाम शामिल है। 

समय पर चावल के स्टेक एफसीआई नहीं भेजे जाने के मामले में जिला विपणन अधिकारी शैला नेताम ने बताया कि शासन के नियमानुसार एफसीआई में चावल जमा करने के लिए प्रत्येक राइस मिल को 15 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन 15 राइस मिल संचालकों द्वारा समय अवधि पूर्ण होनें के बाद भी एफसीआई में चावल के स्टेक जमा नहीं किये गए जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी करते हुए सप्ताह भर के भीतर जवाब मांगा है। विपणन अधिकारी ने बताया कि सात दिनों के भीतर संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : जिला आबकारी अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

महासमुंद : -  जिले के आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। ज्यादा कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिलने पर चार अफसरों की टीम ने महासमुंद जिले की दुकानों की जांच की।

जांच में दो दुकानों तुमगांव और झलप में ज्यादा कीमत पर शराब बचते हुए कर्मचारी पाए गए। कर्मचारी बिना बेच और वर्दी के ही दुकान में काम करते पाए गए। इसी अव्यवस्था के चलते जिला आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही की गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING : सीएम साय ने पुल , नवीन भवन, छात्रावास निर्माण सहित की कई बड़ी घोषणाएं

बलरामपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंच से कई प्रमुख घोषणाएं की –

नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण की घोषणा।

हायर सेकंडरी राजपुर के लिए नवीन भवन निर्माण की घोषणा।

राजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उफिया में चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।

राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा।

पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा।

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि आज रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के समापन और खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के अवसर पर उन्होंने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी वस्त्रों पर 02 अक्टूबर से 31 मार्च 2025 तक 25 प्रतिशत डिस्काउंट की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़...रुक-रुक कर फायरिंग जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है. जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कोर जोन चिंतावागु नदी के किनारे मुठभेड़ हो रही है. सुरक्षा बल की संयुक्त टीम बोटलंका, एरनपल्ली और आसपास के इलाकों में अभियान के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान नदी के किनारे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों ने नक्सलियों का अस्थाई कैंप ध्वस्त कर दिया गया. इसके साथ ही मौके से नक्सली सामग्री और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. फिलहाल सभी जवान सुरक्षित है. लगातार इलाके की सर्चिंग की जा रही है. एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की बटालियन के कोर इलाक़े में सुरक्षाबल के जवान घुसे. सुबह से ही नक्सलियों से जवानों की भीषण मुठभेड़ जारी है. नक्सलियों की बटालियन का सबसे मजबूत इलाका कहा जाने वाला बोत्तलंका और इरापल्ली में जवानों का ऑपरेशन जारी है।

फिलहाल मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर मिल रही है. इतना ही नहीं मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से हमला करने की भी कोशिश की है. डीआरजी कोबरा और सीआरपीएफ जवानों लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ डीआईजी सुकमा आनंद और कोंटा डीआईजी सुरजपाल वर्मा लगातार जवानों के संपर्क में बनाए हुए हैं. सुकमा के वॉर रूम से डीआइजी कमलोचन कश्यप और सीनियर अधिकारी लगातार पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

 
और पढ़ें ...

जिला अस्पताल में घोर लापरवाही : यहां डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा ऑपरेशन..! सरकारी अस्पतालों की बदहाली एक बार फिर हुई उजागर

बिलासपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने का दावा भले ही यहां के स्वास्थ्य मंत्री कर रहे हों, मगर हालात अच्छे नहीं हैं। न्यायधानी बिलासपुर के जिला अस्पताल की बदहाली का आलम यह है कि यहां बिजली के अचानक चले जाने से अस्पताल में पड़े जनरेटरों को स्टार्ट नहीं किया जा सका और यहां डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रौशनी में महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन करना पड़ा।

सिम्स के बाद जिला अस्पताल की बारी

हाई कोर्ट ने कुछ माह पूर्व ही न्यायधानी बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। इसके बाद से इस अस्पताल में बड़े पैमाने पर सुधार कार्य किये। हालांकि अब भी यदाकदा सिम्स में गड़बड़ियों की खबरें आती ही रहती हैं। अव्यवस्था के मामले में दूसरा नंबर बिलासपुर के जिला अस्पताल का है, जहां कल महिलाओं की नसबंदी का ऑपरेशन चल रहा था। इस बीच बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद जिला अस्पताल में लगे जनरेटर्स को चालू करने का प्रयास किया गया, मगर तब पता चला कि अस्पताल में 7 जनरेटर रखे हुए हैं, मगर इनमें से किसी भी जनरेटर को चालू नहीं किया जा सका।

टालने पड़े अन्य ऑपरेशन

बिलासपुर जिला अस्पताल में नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली चली गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की मदद से मरीज का ऑपरेशन करना पड़ा, जिससे मरीज की जान पर बन आई। डॉक्टरों ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी के सहारे ही ऑपरेशन किया। अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद नसबंदी सहित अन्य ऑपरेशनों को भी टालना पड़ा।

डीजल नहीं था, इसलिए…

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर में पॉवर बैकअप देने के लिए अस्पताल में 7 जनरेटर मौजूद होने के बावजूद कोई काम नहीं आया, क्योंकि सभी जनरेटर बंद पड़े थे। जनरेटर बंद रहने का कारण डीजल की कमी बताई जा रही है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर किया है।

एक अन्य मामले में चल रही है जनहित याचिका

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिला अस्पताल, बिलासपुर में दुर्घटना के शिकार एक युवक के इलाज में लापरवाही बरती गई थी। इस मामले कीमीडिया में खबर आने पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि कल टोर्च की रौशनी में ऑपरेशन किये जाने के मामले को भी हाई कोर्ट संज्ञान में ले सकता है।

और पढ़ें ...

PM नरेंद्र मोदी ने जशपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन…

पत्थलगांव :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम ढुढरूडांड़, विकासखंड कांसाबेल और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। आदिवासी विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड से देश में वर्चुअली तौर पर 1726.2 करोड़ की लागत के 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण और 1108.2 करोड़ की लागत के 25 भवनों का शिलान्यास भी किया। इनमें से छत्तीसगढ़ के 04 एकलव्य आवासीय भवनों का लोकार्पण और 03 का शिलान्यास शामिल है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के सार्थक सन्देश के साथ आम का पौधा का रोपण भी किया।

झारखंड से वर्चुअली तौर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों को आज की परियोजनाओं के लिए बधाई दी और कहा की महात्मा गांधी की जनजातीय कल्याण के प्रति दृष्टि और विचार हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने माना कि भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब जनजातीय समाज तेजी से आगे बढ़े।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड की पावन धरती से 80 हजार करोड़ से अधिक लागत की विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के प्रति प्राथमिकता का प्रमाण है।

और पढ़ें ...

अक्टूबर में रायपुर आएंगी ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, बढ़ाएंगी छत्तीसगढ़ के खिलाडियों का हौसला

पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में दो पदक जीतकर भारत का नाम रौशन करने वाली मनु भाकर 20 अक्टूबर को रायपुर आने वाली है। ओलंपिक मेडलिस्ट मनु छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आएंगी।
दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें देश भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। केंद्र सरकार का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 16 से 20 अक्टूबर तक रायपुर में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। साथ ही इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी अलग-अलग स्पोर्ट्स इवेंट में पार्टिसिपेट करेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर 20 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह में मौजूद रहेंगी।

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री ने जयंती पर गांधी जी को किया नमन

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2024/उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  अरूण साव ने गांधी जयंती पर जिला कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक  धरमलाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह,  सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट गार्डन का किया लोकार्पण

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2024/उप मुख्यमंत्री  साव ने कलेक्टोरेट परिसर में खूबसूरत गार्डन का लोकार्पण किया। बाहर से जिला कार्यालय आने वाले लोगों के विश्राम की व्यवस्था है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है।  साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाऊन हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्सें में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है। पुरातत्व भवन में जिले की सैकड़ों पुरातात्विक मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गयी है।  साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक  धरम लाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह,  सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर  अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ  आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

न्याय यात्रा की गूंज छत्तीसगढ़ में हमेशा गूंजेगी : न्याय यात्रा के समापन में छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने पहुँचा जन-सैलाब

(छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे संगीन अपराध को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में न्याय यात्रा गिरोधपुरी से 27 सितंबर से निकाली गई थी जिसका आज रायपुर राजधानी के गांधी मैदान में जबरदस्त समापन हुआ। विकास उपाध्याय ने अपने हजारों महिलाओ एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय के समीप छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव जी एवं नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत जी का आत्मीय एवं भव्य रूप से स्वागत् किया। उपाध्याय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी मुख्य रूप से छत्तीसगढ़वासियों को संबोधन करने पहुँचे थे, उनका कहना बिल्कुल सच है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है एवं नौ महीने की भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार छत्तीसगढ़ के लिए कार्य करने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। इस संबोधन को आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये समस्त छत्तीसगढ़ वासियों का जनसैलाब ध्यान से सून और समझ रहा था कि छत्तीसगढ़ में किस तरह से शासन-प्रशासन ध्वस्त हो चुका है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा  निकाली गई इस न्याय यात्रा की गूंज हमेशा गुजेंगी l

और पढ़ें ...

मंत्री श्री देवांगन ने गांधी जयंती पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज बुधवार को गांधी जयंती पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हम जिस तरह घर में स्वच्छता और सफाई रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थल व बाहर भी सफाई का ध्यान रखें। कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन का उपयोग करें। कुछ ऐसे ही उपाय अपनाकर हम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे सकते हैं, बल्कि स्वयं को भी स्वस्थ रख सकते हैं।

 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज से 10 साल पहले बापू और शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। जिसका बेहतर प्रतिसाद मिला। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
 
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, सुनिल भटपहरे, राधे यादव, बुधवार यादव, विजय साहू, नारायण सिंह ठाकुर, अनिल यादव, राज जायसवाल, किशन कैवर्त, संजय कुर्मवंशी, नारायण राजपूत, सुखदेव प्रजापति सहित अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को मिशन के रूप में अपनाकर देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाया - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा शब्द में कई सारे संदेश को समाहित किए हुए है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को मिशन के रूप  में अपनाकर देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाया है स्वच्छता सेवा पखवाड़ा हर वर्ष मनाया जाता है जिसका समापन महात्मा गांधी की जयंती के दिवस पर किया जाता है, महात्मा गांधी के विजन में भी स्वच्छता भी एक विषय रहा। उन्होंने कार्यक्रम में महापौर के रूप अपने कार्यकाल के दौरान स्वच्छता के प्रति विदेश दौरे और विदेश में उनके द्वारा गन्दगी नहीं करने की सीख का भी उल्लेख किया। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं  विधायक श्री देव जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024, संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप भी उपस्थित रहे,इसके आलावा महापौर श्रीमती सफिरा साहू, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,विद्यासरण तिवारी एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,योगेंद्र पांडे ,नरसिंह राव ,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ,गणमान्य पार्षदगण, जिला पंचायत के सदस्य, कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर , अधिकारी, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफिरा साहू ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आज समापन समारोह है। घर के आसपास से शुरू कर वार्ड, नगर, जिला-प्रदेश को स्वच्छ रखें,स्वच्छ भारत मिशन के तर्ज पर स्वच्छता से संबंधित कार्यकर छत्तीसगढ़ और जगदलपुर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बस्तर जिले को भी स्वच्छ और सुंदर रखने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वच्छता से संदेश देने के लिए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा 2024 "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत जिला - बस्तर में  17 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक जिला एवं जनपद स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसके तहत स्वच्छता मैराथन, स्वच्छता रथ, स्वच्छता श्रमदान कार्यालयों की साफ सफाई हेतु श्रमदान तथा तालाबों व सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की गई है। स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिला के ग्राम, ग्राम पंचायत, स्वच्छता के क्षेत्र के कार्यरत कर्मचारियो, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्र को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता के ब्राड एंबेसडर, स्वच्छता स्ट्रीट फूड हेतु नागरिकों को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा संपूर्णता अभियान 5 जुलाई से 30 सितंबर तक जिले में नीति आयोग के चयनित सूचकांक को पूरा करने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी विभागों ने विभिन्न गतिविधियाँ निर्धारित समय पर लक्ष्यगत सूचकों को पूरा करने के लिए सक्रियता दिखाई।जिले के 433 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएँ आयोजित कर सम्पूर्णता अभियान के सूचकांकों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का लगाकर गर्भवत्ती माताओं,उच्चरक्त चाप, शुगर की जांच की गई एवं शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह में विशेष गतिविधियां करके गर्भवती महिलाओं एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की माताओं एवं गर्भवति महिलाओं को पोषण के संबंध में जागरूक किया गया एवं सभी गर्भवती महिलाओं को टीएचआर प्रदान किया गया।शिक्षा विभाग के द्वारा शत प्रतिशत हायर सेकेंडरी स्कूलों में बिजली की व्यवस्था एवं सभी बच्चों को शाला प्रवेश के समय पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गई है। कृषि विभाग द्वारा सभी विकासखण्डों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं तोकापाल ब्लॉक में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार 100 प्रतिशत कृषि मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्वसहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराया गया। आकांक्षी विकासखण्ड तोकापाल में अब तक 40 प्रतिशत समूहों को रिवाल्विंग फण्ड प्रदाय किया गया है। इसमें सक्रिय सहभागिता के लिए कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनआरएलएम के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 23063 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब तक कुल 21169 आवास पूर्ण हुए है एवं 1719 आवास प्रगतिरत हैं। वर्ष 2024-25 में बस्तर जिले को कुल 16621 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिनमें से 10474 आवासों की स्वीकृति की गई है. 02 अक्टूबर 2024 से प्रथम किश्त प्राप्त 8667 आवासों का भूमिपूजन एवं आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक आवास की चाबी और आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।
साथ ही आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ए.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवार को पचास हजार रूपए तथा बी.पी. एल. राशनकार्ड धारीपरिवार को 5 लाख रूपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना अंतर्गत जिले में 6 लाख 66 हजार 756 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है तथा 1लाख 40 हजार 072  हितग्राहियों ने योजना का लाभ लिया है जिसकी राशि 149 करोड़ रूपए है। योजना अंतर्गत जिले में 45 शासकीय व 2 निजी अस्पताल पंजीकृत है। इसमें जिला अस्पताल महारानी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कविता वाचन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और नृत्य नाटक के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी, रंगोली और पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

और पढ़ें ...

छत्‍तीसगढ़ का एक अनोखा अधूरा मंदिर, न भगवान की मूर्ति और न ही श्रद्धालु करते हैं पूजा, ये है मान्यता

जांजगीर चांपा. छत्‍तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भगवान विष्‍णु का एक अनोखा मंदिर है, जो अपने निर्माण काल से अधूरा है और कभी पूरा नहीं किया जा सका. छत्तीसगढ़ के कल्चुरी नरेश जाज्वल्य देव प्रथम ने भीमा तालाब के किनारे 11वीं शताब्दी में एक मंदिर का निर्माण करवाया था. यह मंदिर भारतीय स्थापत्य का अनुपम उदाहरण है. ये मंदिर पूर्वाभिमुखी है और सप्तरथ योजना से बना हुआ है. इस मंदिर की खासियत ये है कि यहां पर शिखर हीन विमान मात्र ही मौजूद है. गर्भगृह के दोनों ओर दो कलात्मक स्तंभ है जिन्हे देखकर यह आभास होता है कि पुराने समय में मंदिर के सामने महामंडप निर्मित था, लेकिनअब उसके अवशेष ही रह गए हैं.

मंदिर के चारों ओर अत्यन्त सुंदर एवं अलंकरणयुक्त प्रतिमाएं बनाई गई हैं. त्रिमूर्ति के रूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्ति भी यहां स्‍थापित है. ठीक इसके ऊपर गरुणासीन भगवान विष्णु की मूर्ति, मंदिर के पृष्ठ भाग में सूर्य देव विराजमान हैं. मूर्ति का एक हाथ भग्न है लेकिन रथ और उसमें जुते सात घोड़े स्पष्ट हैं. यहीं नीचे की ओर कृष्ण कथा से सम्बंधित चित्रों में वासुदेव कृष्ण को दोनों हाथों से सिर के ऊपर उठाए गतिमान दिखाये गया है. इसी प्रकार की अनेक मूर्तियां नीचे की दीवारों में बनी हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि किसी समय बिजली गिरने से मंदिर ध्वस्त हो गया था. जिससे मूर्तियां बिखर गयीं. बाद में उन मूर्तियों को मंदिर की मरम्मत करते समय दीवारों पर जड़ दिया गया.

गर्भगृह में कोई मूर्ति नहीं

मंदिर के चारों ओर अन्य कलात्मक मूर्तियों में भगवान विष्णु के दसावतार में से वामन, नरसिंह, कृष्ण और राम की प्रतिमाएं स्‍थित हैं. छत्तीसगढ के किसी भी मंदिर में रामायण से सम्बंधित इतने दृश्य कहीं नहीं मिलते जितने इस विष्णु मंदिर में हैं. इतनी सजावट के बावजूद मंदिर के गर्भगृह में कोई मूर्ति नहीं है. मंदिर अधूरा होने के कारण मूर्ति की स्थापना नहीं हो सकी.

 

क्‍या है मंदिर के अधूरेपन की कहानी

इस मंदिर के निर्माण से संबंधित अनेक जनश्रुतियां प्रचलित हैं. इन्‍हीं में से एक दंतकथा के अनुसार एक निश्चित समयावधि जिसे कुछ लोग इस छैमासी रात कहते हैं, इसी समय में शिवरीनारायण मंदिर और जांजगीर के इस मंदिर के निर्माण में प्रतियोगिता हुई है. कहते हैं कि भगवान नारायण ने घोषणा की थी कि जो मंदिर पहले पूरा होगा, वे उसी में प्रविष्ट होंगे. शिवरीनारायण का मंदिर पहले पूरा हो गया और भगवान नारायण उसमें प्रविष्ट हुए. जांजगीर का विष्णु मंदिर अधूरा रह गया.

 महाबली भीम से भी जुड़ी है कथा

एक अन्य दंतकथा महाबली भीम से जुड़ी भी प्रचलित है. कहा जाता है कि मंदिर से लगे भीमा तालाब को भीम ने पांच बार फावड़ा चलाकर खोदा था. किंवदंती के अनुसार भीम को इस मंदिर का शिल्पी बताया गया है. इसके अनुसार एक बार भीम और विश्वकर्मा में एक रात में मंदिर बनाने की प्रतियोगिता हुई. तब भीम ने इस मंदिर का निर्माण कार्य आरम्भ किया. मंदिर निर्माण के दौरान जब भीम की छेनी-हथौड़ी नीचे गिर जाती तब उसका हाथी उसे वापस लाकर देता था. इस प्रकार कई बार हुआ, लेकिन आखिरी बार भीम की छेनी पास के तालाब में चली गयी, जिसे हाथी वापस नहीं ला सका और सवेरा हो गया. भीम को प्रतियोगिता हारने का बहुत दुख हुआ और गुस्से में आकर उन्‍होंने हाथी के दो टुकड़े कर दिया. इस प्रकार मंदिर अधूरा रह गया. आज भी मंदिर परिसर में भीम और हाथी की एक खंडित प्रतिमा है.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सदर बाजार, आजाद चौक रायपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई।

इस अवसर पर वन मंत्री  केदार कश्यप, लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जयंती पर गांधी जी को किया नमन

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक  धरमलाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह,  सुशांत शुक्ला, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष  अरुण सिंह चौहान और कलेक्टर  अवनीश शरण ने  माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

वन मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है।

रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायकगण पुरंदर मिश्रा,  मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. बसव राजू एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग  यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कुंदन कुमार, संभागायुक्त  महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर  अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

TRAIN CANCELLED : यात्रियों को झटका...22 ट्रेनें रद्द, इनके रूट बदले, देखे लिस्ट

TRAIN CANCELLED : रेल में सफर करें वाले यात्रियों के लिए निराश करने वाले खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। भोपाल रेल मंडल के अधिकाारियों ने बताया कि यात्री किसी भी तरह की असुविधा के चलते रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये ट्रेने रहेंगी रद्द 

  • भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस-2 से 12 अक्टूबर।
  • बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 30 सितंबर से 10 अक्टूबर।
  • जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर।
  • अम्बिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 12 अक्टूबर।
  • बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 1 से 9 अक्टूबर।
  •  रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर।
  • रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर।
  •  चिरमिरी- रीवा एक्सप्रेस 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर।
  • कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर।
  • चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर तक रद रहेंगी।
  • इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर।
  • बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 11 अक्टूबर।
  • लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 3, 7 एवं 10 अक्टूबर।
  • रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर।
  • दुर्ग- निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 6 अक्टूबर।
  • अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों के रूट बदले

  • 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
और पढ़ें ...

डीजीपी की रेस में सबसे आगे कौन ?

DGP की रेस में सबसे आगे कौन ?

नए डीजीपी की तलाश जारी

प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. प्रदेश में नए डीजीपी की तलाश जारी है, इस बीच IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

गौरतलब है कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के रूप में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआत में वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे और इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। बाद में वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।

बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के अंत में हुई थी. राज्य कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था. इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल थे. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी थी. जबकि पवन देव के खिलाफ एक लंबित मामले की चल रही जांच की वजह से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का फ़ैसला लिया गया था. पवन देव वरिष्ठता क्रम में अरुण देव गौतम से ऊपर हैं |

  1992 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन देव पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किए गए हैं. गृह विभाग ने आज उनकी पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है. पवन देव इस वक़्त पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की कमान संभाल रहे हैं. पवन देव को पदोन्नति का लाभ 2 जुलाई 2024 से लागू माना जाएगा.

देखें आदेश 

बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के अंत में हुई थी. राज्य कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था. इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल थे. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी थी. जबकि पवन देव के खिलाफ एक लंबित मामले की चल रही जांच की वजह से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का फ़ैसला लिया गया था. पवन देव वरिष्ठता क्रम में अरुण देव गौतम से ऊपर हैं.

DGP की रेस में सबसे आगे

प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. प्रदेश में नए डीजीपी की तलाश जारी है, इस बीच IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

गौरतलब है कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के रूप में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआत में वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे और इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। बाद में वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंच से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को 200 श्रवण यंत्र, 100 व्हीलचेयर, 7 हजार से अधिक छड़ी, एवं 150 नग ट्राइपॉड बेस्ड छड़ी का वितरण किया।

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों में पांच-पांच हितग्राहियों को व्योवृद्ध कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं पांच ग्राम के हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया।

और पढ़ें ...

2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी, पढ़िए खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस में सूबेदार-उप निरीक्षक कैडर के लिए 341 नए पदों को मंजूरी दी है। इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और पुलिस मुख्यालय द्वारा विज्ञापन तैयार कर लिया गया है। इसे आज या कल में जारी किया जा सकता है। साथ ही, 2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट भी जारी करने की प्रक्रिया में है। नई भर्ती के विज्ञापन के अगले दिन रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।

आपको बता दें कि सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर सहित इस कैडर के अन्य 975 पदों पर भर्ती के लिए 2018 में विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, जिसमें साक्षात्कार भी शामिल है। भर्ती समिति में शामिल अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अपना रिजल्ट तैयार कर लिया है और वह लिफाफा बंद रखा गया है, जो सरकार के निर्देश पर सौंपा जाएगा। हालांकि, यह मामला पिछले 6 सालों से अटका हुआ है, जिसका कारण विभिन्न कोर्ट केस और अन्य विवाद हैं।

इस बीच, भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का सब्र टूट चुका है। हाल ही में उन्होंने आमरण अनशन किया और दो बार डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने लगातार जल्दी रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया है। उधर, हाईकोर्ट में इस भर्ती से संबंधित सभी याचिकाओं का समाधान हो चुका है। इसी सितंबर में भर्ती निरस्त करने के लिए दायर याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करने और 90 दिन के भीतर चयनितों को नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पीएचक्यू को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही, भर्ती समिति में शामिल सभी पांच अधिकारियों से उनके लिफाफा बंद रिजल्ट मांगे गए हैं। चर्चा है कि नवरात्र के दौरान ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई

कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है।

मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख :
कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी।

जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी :
धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक :
धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

और पढ़ें ...

CG : मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर...एक मासूम की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा: कोरबा में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे, यहां चाकाबुड़ा कसाईपाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना में चार वर्षीय मासूम शिवम की जहां मौत हो गई, वहीं सात वर्षीरू पुत्री शिवानी और मां संगीता की स्थिती गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

कोरबा के चाकाबुड़ा कसाईपाली ईलाके में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई, जब लोगों को पता चला कि एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। बच्चों के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दी तब आसपास के लोग हरकत में आए और तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चार वर्षीय मासूम पुत्र शिवम की मौत हो गई, वहीं सात वर्षीय पुत्री शिवानी और मां संगीता की हालत गंभीर बनी हुई है। शिवानी का उपचार कोरबा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, वहीं मां को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ उस वक्त महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। पूछताछ के दौरान बात पता चली है,कि संगीता काफी गुस्से वाली थी और आक्रोश में आकर ही उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। हालांकि महिला ने क्या सोचकर खुद के साथ दोनों बच्चों को जहर खिला दिया इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

187 करोड़ 51 लाख की लागत के 109 कार्यों का किया भूमिपूजन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.52 लाख की लागत से निर्मित 04 कार्यों के लोकार्पण के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर अंतर्गत 18.6980 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2.3047 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत 2.5559 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 23 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैयाथान सूरजपुर अंतर्गत 1.9292 करोड़ की लागत से 16 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यस और 19.82 लाख की लागत से 01 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत 1.2553 करोड़ की लागत से 10 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 36.18 लाख की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत 1.0759 करोड़ की लागत से 08 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सूरजपुर अंतर्गत 12.7529 करोड़ की लागत से 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 10.18 करोड़ की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सूरजपुर अंतर्गत 45 लाख की लागत से 13 कार्याे का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड अंबिकापुर, अंतर्गत 1.6893 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3.4271 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1.2096 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, नगरपालिका परिषद सूरजपुर, अंतर्गत 2.04 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय  वृद्धजन दिवस सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे।

यहां के पुलिस लाईन हेलीपैड पहुंचने पर सुआ नृत्य, कर्मा नाचा, रमपुरिया शैला नाचा से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राज्य के पहले आवासीय वाॅलीवाल अकादमी बिश्रामपुर के खिलाडियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं फूल माला से आत्मीय स्वागत किया गया।

और पढ़ें ...

भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में मनाया जाएगा ’जनजातीय गौरव दिवस’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती है। छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री  केदार कश्यप ने की। विधायक  भईयालाल राजवाड़े विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सोचकर गर्व होता है कि अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म जनजातीय समाज में हुआ। अपने देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय समाज में प्रारंभ से रही है। शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुण्डाधूर जैसे अनेक महान नायकों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया हैै, जो आज भी अनुकरणीय है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। पूर्वीं छत्तीसगढ़ में साल के पेड़ में जब फूल आते है तो सरहुल पर्व मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना। बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेदभाव नहीं। सब बराबर हैं और प्रकृति का उपहार सबके लिए है। ये बातें हमें इस समाज से सीखने की आवश्यकता है। वास्तव में जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए। जनजातीय समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का अस्तित्व नहीं है। भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य हमें हमेशा जीवन में साहस की राह दिखाता है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री कल हजारीबाग से प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसमें जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय लोग कभी दिखावा नहीं करते, उनकी सरलता-सहजता मन मोह लेती है। जनजातीय समाज की खानपान की शैली बीपी-शुगर जैसी लाइफ स्टाईल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखती है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला जनजातीय समाज के गौरव को पूरे समाज के सामने लाने में मील का पत्थर साबित होगी।

वन मंत्री  केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा हैै। इस समाज में अनेक महापुरूषों ने जन्म लिया जिन्होंने 1857 क्रांति के पहले ही अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष की शुरूआत की। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों को बड़ा नुकसान जनजातीय क्षेत्रों में हुआ, अनेक मौकों पर उन्हें मजबूर होकर पीछे हटना पड़ा। श्री कश्यप ने कहा कि अंग्रेजों ने जब बस्तर में रेल लाईन बिछाने का काम शुरू किया उसमें लकड़ी का उपयोग किया जाता था। जनजातीय समाज ने इसका विरोध किया और यह भाव जताया कि हमारा जंगल कोई नहीं काटेगा। सामाजिक एकजुटता के कारण बहुत कुछ संरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि आज किए जा रहे आयोजन के माध्यम से इतिहास के पन्नों में दर्ज जनजातीय समाज के गौरव की गाथा हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस समाज में 80 प्रतिशत परिवार संयुक्त परिवार है। मिलेट का उपयोग, जैविक खेती जैसी अनेक बातें जनजातीय समाज से शिक्षित समाज को सीखने की आवश्कता है।

स्वागत भाषण उच्च शिक्षा विभाग के सचिव  प्रसन्ना आर. ने दिया। वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख श्री वैभव सुरंगे ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति में अनेक प्रगतिशील परम्पराएं हैं। भगवान से ये कुछ नहीं मांगते। वनवासी विकास समिति के सचिव डॉ. अनुराग जैन ने कहा कि जनजातीय समाज के गुमनाम महानायकों के योगदान से नई पीढ़ी को परीचित कराने की जरूरत है। कार्यक्रम में वनवासी विकास समिति के प्रांताध्यक्ष  उमेश कश्यप विश्व विद्यालय के कुलपति एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने इस अवसर पर जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विभागीय स्टालों का अवलोकन, अवलोकन के दौरान हितग्राहियों को सामग्री एवं ऋण राशि चेक का वितरण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया और स्टॉल में मौजूद हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि चेक का वितरण किया। श्री साय ने जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सार्थक सूरजपुर के तहत आवासीय वॉलीबॉल अकादमी की छात्राओं को ट्रैक सूट वितरण एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मत्स्य विभाग से 05 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स और दो हितग्राही को केसीसी कार्ड का वितरण, पशुपालन विभाग से दो हितग्राही में से एक हितग्राही को राज्य डेयरी उद्यमिता के तहत सब्सिडी राशि साठ हजार का राशि चेक और एक हितग्राही को मुर्गीपालन हेतु केसीसी कार्ड, कृषि विभाग से दो हितग्राही को इलेक्ट्रिक पंप और उद्यानिकी विभाग से दो हितग्राहियों को केसीसी कार्ड का वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों में सक्षम महिला योजना के तहत हितग्राही रूमा तिवारी को एक लाख बीस हजार राशि और महिला कोष से हितग्राही समूह चेतना महिला समूह को पचास हजार राशि चेक ऋण वितरण, दो गर्भवती माताओं की गोद भराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन, एक एनीमिया मुक्त महिला श्रीमती आशा कुशवाहा और एक कुपोषण मुक्त बच्चा चार वर्षीय मयंक विश्वकर्मा बच्चे को सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के तहत छह हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं छड़ी का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सक्षम सूरजपुर अतंर्गत डिजिटल साक्षरता अभियान की डिजिटल बस का अवलोकन भी किया।मुख्यमंत्री स्वच्छता की प्रतिज्ञा के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता की प्रतिज्ञा के कैनवास बोर्ड पर हस्ताक्षर कर और लोगों से भी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.52 लाख की लागत से निर्मित 04 कार्यों के लोकार्पण के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर अंतर्गत 18.6980 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2.3047 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत 2.5559 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 23 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैयाथान सूरजपुर अंतर्गत 1.9292 करोड़ की लागत से 16 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यस और 19.82 लाख की लागत से 01 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत 1.2553 करोड़ की लागत से 10 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 36.18 लाख की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत 1.0759 करोड़ की लागत से 08 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सूरजपुर अंतर्गत 12.7529 करोड़ की लागत से 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 10.18 करोड़ की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सूरजपुर अंतर्गत 45 लाख की लागत से 13 कार्याे का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड अंबिकापुर, अंतर्गत 1.6893 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3.4271 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1.2096 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, नगरपालिका परिषद सूरजपुर, अंतर्गत 2.04 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : चोरी के शक में पीट – पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में दो आरोपी

गरियाबंद : जिले से हत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां मैनपुर के अमलीपदर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में यूवक की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है

जानकारी के अनुसार घटना सरना बहाल ग्राम की है, जहां 32वर्षीय लक्ष्मण यादव की आज सुबह मौत हो गई। परिजनों ने गांव के दो यूवक पर पीट पीट कर अधमरा करने का आरोप लगाया है, बीती रात करीब 9 से 10 बजे मृतक बेहोशी के हालत में घर पहुंचा, परिजन रातभर घरेलू इलाज करते रहे। तबियत बिगड़ी तो आज सुबह अमलीपदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण को घर रेफर कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद घर पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा कि शरीर में चोंट के निशान नहीं थे, शराब सेवन से भी तबियत बिगड़ी होगी। मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

चौथे दिन पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदेवी नेताम समेत बड़ी संख्या में विधायक पूर्व विधायक यात्रा में शामिल हुये

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा चौथे दिन आरंग विधानसभा के भैसा से निकलकर धरसीवां विधानसभा में प्रवेश कर गयी। यात्रा खरोरा, माठ होते हुये रात्रि विश्राम सारागांव था। चौथे दिन यात्रा भैंसा से सारागांव तक कुल 24 किमी तक चली। भैंसा से सारागांव तक यात्रा में ग्रामीणों तथा क्षेत्रवासियों ने मंच बनाकर जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि यात्रा का आज चौथा दिन है इसके पहले तीन दिनों तक जनता ने भरपूर समर्थन दिया। हमारे कार्यकताओं में भी यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की बिगड चुकी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को जगाना है। जनता के बीच में बढ़ते अपराधों के कारण भय का माहौल है। महिलाएं बहने असुरक्षित है। किसी समाज का आदमी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की सरकार दिशाहीन हो चुकी है। सरकार का ड्राइवर कौन है किसी को पता नहीं है, सरकार के मंत्रियों में आपस में विरोधाभास है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की 5 साल सरकार थी जो किसानों, युवाओं, माता, बहनों और प्रदेश के हर वर्ग के लिये काम किया। ईडी, आईटी, सीबीआई कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम किया। महादेव ऐप के नाम से प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक बहुत से प्रचार किये। मैं पूछना चाहता हूं कि महादेव आज बंद हुआ है क्या? महादेव ऐप का मोटी कमाई आज कौन खा रहा है? आज देश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है तो महादेव ऐप बंद होना चाहिये तो नहीं होना चाहिये। सरकार को बदनाम कर और चुनाव जीतने के लिये भाजपा हर हथकंडे अपनाये। गांव में शराब बिक रही है, हर पान ठेले में शराब बिक रही है। मंत्रियों के घर लाइन लगी रहती है सुबह से लेकर शाम तक कमीशन के लिये, पोस्टिंग के लिये करप्सन नहीं है क्या? ताडमेटला में 200 घर नहीं जले, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में ताडमेटला में 76 जवान की हत्या नहीं हुई, झीरम की घटना नहीं घटी, जलियामारी जैसी कांड नहीं हुई, कलेक्टर ऑफिस बलौदाबाजार जैसे घटनायें नहीं हुई, 300 बेटो की हत्या नहीं हुई, कवर्धा में लोहारीडीह में एक साहू बेटा का घर जला दिया और हमारी सरकार में घर नहीं जली, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने जनता को घर दिये और भाजपा की सरकार में जनता के घर जल रहे है। भाजपा छत्तीसगढ़ की न्याय यात्रा से पूरी तरह घबरा गयी है और डर गयी है। इसलिये भाजपा उल्टा सीधा बयानबाजी कर रहे है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की न्याय की बहुत ही शानदार के साथ चौथे की दिन यात्रा भैसा से प्रारंभ हुयी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सभी लोग शामिल हुये। हमारी यात्रा बहुत अच्छा चल रहा है। आम जनता और लोगों रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा है। लोगो ने जो भोगा है शहर में उसको चाहते है कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो। कांग्रेस की न्याय यात्रा में लोग जगह जगह शामिल होते है, खुशिया बांट रहे है, कि इस यात्रा में अपना किसी न किसी भाव से समर्थन दे। हमारे द्वारा प्रत्येक दिन कौन-कौन से लोग यात्रा शामिल होंगे ये तय किया गया है और किस जगह से किस जगह तक और हम नहीं चाहते कि एक ही दिन सब वीआईपी आ जाये और यात्रा में बाधा पड़े। पहले दिन टी.एस सिंहदेव, तीसरे दिन भूपेश बघेल और चौथे दिन मै स्वयं आया हूं और कांग्रेस के सभी विधायक पूर्व विधायक सभी शामिल हो रहे है। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हो इस यात्रा में हर व्यक्ति शामिल हो रहे है।
चौथे दिन की यात्रा की यात्रा भैसा से सारागांव तक जायेगी और कल यात्रा सारागांव से आगे बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 2 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल होंगे और साथ-साथ चलेंगे और हमारी सभा 2 अक्टूबर को पूरी हो जायेगी। कांग्रेस इस यात्रा को सामाजिक सौभाग्य के लिये निकाला गया है और भारतीय जनता पार्टी ने जो सोहाद्र बिगाड़ा है उसको ठीक करने के लिये निकले है। पूरे समाज के लिये, एकता के लिये, भाई चारा के लिये हम सब पैदल चल रहे है। यह हमारी गांधीवादी नीति है जिसका कांग्रेस हमेशा पालन करती है। जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से हमारे गांव के काम लगभग बंद हो गये है, गांव के स्वीकृत काम के पैसे वापस होने लगे है, गांव के काम जो शुरू हुये है वो वापस होने लगे है, गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है, बेरोजगारों को बेरोजगारी का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था रोजगार का नहीं मिल रहा है। साय सरकार जिसको संवेदनशील सरकार कह रहे है वो पूरी तरीके से असंवेदनशील है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हत्या, बलात्कार, लूट खसोट जो चल रहा है वो आज तक किसी भी शासनकाल में नहीं चला है।  
यात्रा के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष डॉं. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदेवी नेताम, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व सांसद छाया वर्मा, उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम, अम्बिका सिंंहदेव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, गुरूमुख सिंह होरा, विधायक शेषराज हरवंश, विधायक संदीप साहू, विधायक चातुरीनंद, विधायक हर्षिता बघेल, विधायक छन्नी साहू, गुलाब कमरो, विधायक भोलाराम साहू, इंद्रसाव, विधायक राघवेन्द्र सिंह, भोलराम साहू, जनक ध्रुव, विधायक विक्रम मंडावी, दिलीप लहरिया, कविता प्राणलहरे, पूर्व विधायक अरूण वोरा, भुनेश्वर बघेल, पारसराम राजवाड़े, संतराम नेताम, महेन्द्र छाबड़ा, शिवसिंह ठाकुर, सलाम रिजवी, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, शारिक रईस खान, आशीष छाबड़ा, विनोद चंद्राकर, मोहित केरकेटा, विनय जायसवाल, चुन्नी साहू, अनिता शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पुरूषोत्तम कंवर, शशी सिंह, कंचन जायसवाल, नोबेल वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, नीता लोधी, हितेन्द्र ठाकुर, उधोराम वर्मा, विजय केशरवानी सहित कांग्रेस के नेता शामिल हुये।  
और पढ़ें ...

मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज के लैंप लाईटिंग कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री श्रीमती राजवाड़े

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के सोनवाही स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मानव सेवा में नर्सिंग क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। इनके बिना चिकित्सा सेवा की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से नर्सिंग से जुड़े लोगों द्वारा मरीजों की सेवा पूरे समर्पण भाव से की जाती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ का स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी अपने व्यवहार तथा अपने दायित्व को बेहतर समझते हैं इसलिए समाज हित में बेहतर सेवा देते हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा मानवीय सेवा का सबसे बड़ा क्षेत्र है।
    कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी छात्राओं को मानव सेवा, दृढ़ता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भावना रखने की शपथ दिलायी और पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव से मरीजों की सेवा करने की बात कही। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मेडिकल सुप्रीटेडेंट जिला अस्पताल अम्बिकापुर जिला सरगुजा, श्रीमति तृप्ति सोनी प्राचार्या शासकीय नर्सिंग कालेज अम्बिकापुर सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।

और पढ़ें ...

महिलाओं और बालिकाओं में कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सभागृह में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल थे।

कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश-सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री शैलेश फाये ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का पौधे देकर स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. एल. देवांगन, अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. विनोद जोशी, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति झा और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा उपस्थित थीं।

मुख्य अतिथि  बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण माह पर आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें शिक्षित और सुपोषित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे अपने भोजन में हरी सब्जियों को अधिक शामिल करें और फास्ट फूड व तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।

इस अवसर पर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने महाविद्यालय को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक आकर्षक स्टाल लगाया, जहां विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती यमुनेश पांडे ने सुपोषण और पोषण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने महाभारत के चीरहरण प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। पोषण पर आधारित प्रश्न मंच और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी ने अतिथियों को विभागीय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एक अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

और पढ़ें ...

हाई कोर्ट ने खारिज की त्रिपाठी और ढिल्लन की जमानत याचिका…जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर:-  हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया हैं। आरोपियों ने ईओडब्लू के द्वारा शराब घोटाला मामले में दर्ज FIR को लेकर जमानत याचिका दायर थी, जिस पर जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई, दोनों पक्षों को सुनने के बाद बीते माह हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर ऑर्डर जारी किया गया हैं।

आपको बता दू की ईडी ने शराब घोटाले मामले में मई 2023 में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ कर ईडी की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया था. उन्होंने विशेष अदालत में जमानत अर्जी लगाई, जहां अर्जी खारिज होने पर हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई. हाईकोर्ट ने पहली बार जमानत खारिज कर दिया, लेकिन दूसरी बार में बेल दे दिया था।

इसी दौरान EOW ने शराब घोटाले और नकली होलोग्राम पर केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. EOW की गिरफ्तारी के बाद एपी त्रिपाठी और कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन ने हाईकोर्ट में अलग अलग जमानत अर्जी लगाई. याचिकाकर्ताओं ने ईडी और एसीबी की कार्रवाई को झूठा बताते हुए कहा, कि इस केस में उन्हें पहले से बेल मिल गई है. अब उसी केस पर EOW ने दूसरी FIR किया है, जो अवैधानिक है.

मामले में सुनवाई के दौरान ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट में तर्क दिया गया था, कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है, राज्य के साथ सीधा छल है. सरकारी रेवेन्यू सरकार के ख़ज़ाने में जमा होने के बजाय सिंडिकेट की जेब में गया, यह एक संगठित अपराध गिरोह हैं।

 

और पढ़ें ...

CG : 55 वर्षीय दरिंदे ने किया 15 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा से एक हैवानियत की खबर सामने आ रही है, जहाँ 55 वर्षिय एक दरिंदे ने मूक बधिर 15 वर्षिय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
अब तक जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार आरोपी पीड़िता मूक बधिर बच्ची का पड़ोसी है, जिसने इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, यह पूरी घटना शुक्रवार यानी 27 सितंबर की है। जो अब बाहर निकल कर आ रही है,

55 वर्षीय पड़ोसी जो नाबालिग बच्ची का पड़ोसी था, घर मे परिवार नही था, उसी दौरान किसी तरह बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया, और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब नाबालिग पीड़िता के मा बाप घर आये तो बच्ची को घर मे न देख माँ बाप ढूंढने जाने वाले ही थे, उसी समय बच्ची दूसरे दरवाजे से घर मे अपनी अंडरगारमेंट पकड़े आयी, और सारे वाकये को इशारों में माँ बाप को बताया,
अब जब मां बाप ने पीड़िता के साथ पुलिस को यह वाकया बताया, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते ही पुलिस ने अपने तमाम बल बिछाकर निशानदेही पर आरोपी को धर दबोचा है, आरोपी को गिरफ्तार कर 376 पोक्सो एक्ट पर कार्यवाही कर रही है। वहीं जांच में अन्य तथ्य भी आने की संभावना है, जिन्हें देखते अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती है।

और पढ़ें ...

TRANSFER : टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

 सरगुजा : सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है. ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे.


देखें आदेश –

 

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे से मुक्त कराने रायपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, आमंत्रित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृंदावन हॉल में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित भी किए गए।

प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने स्वयंसेवी संस्थाओं बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक  पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति  संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष  महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष  लधाराम नैनवानी, बढ़ते कदम के अध्यक्ष  सुनील छतवानी, ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के अध्यक्ष  अजय जैसिंघानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं एम्स रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विभिन्न प्रकार के नशे के खतरों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशे की लत समाज के सामने बड़ा संकट है। नशा के कारण परिवार टूट रहे हैं, संबंध खराब हो रहे हैं और बच्चों की दुर्दशा हो रही है। नशा से ही अनेक तरह की बुराईयां जन्म लेती हैं। नशे की आदत से छुटकारा दिलाने में समाज की सक्रिय भूमिका होना चाहिए। नशामुक्ति के साथ ही भावी पीढ़ी को इससे बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों के सामने और सार्वजनिक रूप से नशापान को रोका जाना चाहिए। संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि नशा शरीर को घुन की तरह खाता है। स्वस्थ और सुंदर समाज के लिए इससे मुक्ति आवश्यक है। नशामुक्त भारत ही स्वर्णिम और सुखद भारत होगा। उन्होंने लोगों से नशे के समान का व्यापार न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशे के विरूद्ध कड़ाई बरतने सरकार से आग्रह किया।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्ति एक कठिन और बड़ा काम है। नशे के आदी लोगों का बहुत आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है। यह परिवार को गरीबी की ओर ढकेलता है। उन्होंने आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित चिमनानी ने कहा कि नशामुक्ति अभियान बड़ी चुनौती है। नशे की आदत के कारण लोग कई गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं। यह नशामुक्ति अभियान नशे और कैंसर के खिलाफ जंग का ऐलान है। देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महंगे इलाज और समुचित जानकारी के अभाव में मरीजों व उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है। कैंसर से निजात पाने के लिए शुरूआती चरण में ही इसकी पहचान जरूरी है। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ के मौके पर इसमें सहभागिता दे रहे संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समाज सेवी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CG : बीजापुर में विस्फोटक के साथ 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है, जवानों ने तीन सक्रीय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम समेत कई सामग्री बरामद की है।

दरअसल, बीते 27 सितंबर 2024 को थाना गंगालूर में डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम नैनपाल, एड़समेटा, मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। तभी 28 सितम्बर 2024 को नैनपाल-पुलसुमपारा गंगालूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर 03 संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज एवं प्रतिबंधित संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री जब्त किया गया है।

पकड़े गये व्यक्यिों से पूछताछ करने पर अपना नाम- 1. बुधराम कोरसा पिता सुक्कू कोरसा उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, 2. छोटू लेकाम पिता मंगू लेकाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, 3. लखन कुंजाम पिता स्व0 हुंगा कुंजाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर बताया।

गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

पत्नी को प्रेमी से संबंध बनाते देख लिया था पति, फिर दोनों ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

गरियाबंद : मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुजरा का है, जहां 8 माह पहले पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति (पुजारी) रोमन सिंह को मौत के घाट उतार दिया, इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वालों के सामने उठा दिया। उस हत्या में वह स्वयं और गांव के रहने वाले उसके प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की बात बताकर सबको हैरानी में डाल दिया।

इस खुलासे के बाद मृतक के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या करना कबूल लिया। 12 जनवरी 2024 को आरोपी भीखम मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते मृतक पुजारी रोमन ने देख लिया था। आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की गमछे में गला घोंटकर जान ले ली।

उस समय इसे सामान्य मौत बता कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन आठ महीने बाद जब आरोपी ने मृतका के पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया तो उसने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शव का खनन कर पीएम करा रही है।

जानें पूरा मामला

The husband had seen the wife having sex with her lover मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम गुजरा का है जहां पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। दरअसल, मृतक के बड़े भाई तिलक राम ध्रुव (पिता स्व0 रामभरोसा ध्रुव उम्र 42 साल) ने 28 सितम्बर 2024 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट बताया कि इनके छोटे भाई रोमन ध्रुव का 12 सितम्बर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया था जिसका विधिवत अंतिम संस्कार कर गांव के ही भर्री खेत में दफनाये हैं।

16 सितम्बर 2024 के रात्रि गांव का भीखम कुंजाम, बहु लक्ष्मी बाई ध्रुव के घर का दीवाल कुदकर घर के अंदर घुस रहा था जिसे गांव के बृजलाल एवं अन्य लोगों के साथ पकड़े थे अगले दिन गांव में मिंटिंग में बहु लक्ष्मी ध्रुव द्वारा भीखम कुंजाम के साथ रहना बोली जिस पर उनको भीखम कुंजाम को सौंपा गया था। उसके बाद 28 सितम्बर 2024 को पुनः लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा बच्चों सम्बंध में निर्णय करने गांव मिटिंग रखा गया था, जिसमें लक्ष्मी ध्रुव एवं भीखम कुंजाम भी उपस्थित थे।

इसी दौरान भीखम कुंजाम गांव समाज के सामने बताया कि उनका लक्ष्मी ध्रुव के साथ अवैध सम्बंध है तथा दिनांक 12.01.2024 के रात्रि रोमन ध्रुव उन दोनों को अपने घर में अवैध सम्बंध बनाते पकड़ लिया था एवं रोमन ध्रुव को दो चार थप्पड़ मारा था। इसी दौरान भीखम कुंजाम एवं लक्ष्मी ध्रुव के बीच अवैध सम्बंध को छुपाने के लिए भीखम कुंजाम के द्वारा अपने पास रखे गुमछा कपड़ा से रोमन ध्रुव के पीछे से उसके मुंह को कपड़ा से दबाते हुए जमीन में पटक कर उसके पीठ में बैठ कर गमछा से मुंह दबाकर हत्या करना बताया है। घटना समय लक्ष्मी ध्रुव भी वहां उपस्थित थी एवं मृतक की हत्या में आरोपी का सहयोग की है। सूचक की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों से घटना के सम्बंध में पुछताछ कर जुर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। The husband had seen the wife having sex with her lover

नाम आरोपी 
01. भीखम कुंजाम पिता स्व0 जोहन राम उम्र 26 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)
02. लक्ष्मी बाई ध्रुव पति रोमन ध्रुव उम्र 25 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)

और पढ़ें ...

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के डम्प से 01-01 नग TV, भरमार बंदूक और टिफिन बम सहित भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री किया बरामद

सुकमा : - दरअसल, सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एएसपी निखिल रखेचा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति आसूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम दंतेशपुरम, भण्डारपदर, नागाराम, कोराजगुड़ा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम दंतेशपुरम के जंगल-पहाड़ी में पुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भागने में सफल हुए बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से टीवी, भरमार बंदूक, टिफिन बम, दवाईयॉ व अन्य भारी नक्सली सामाग्री बरामद किया गया। सुरक्षा बलों के सभी जवान सकुशल सुरक्षित कैम्प वापस आये।

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण

1.भरमार बंदूक 1 नग, 2. TV (बीपीएल कंपनी)1 नग, 3.टिफिन बम 1 नग, 4. प्रेसर आईईडी स्विच 1 नग, 5.सिंरिंज 49 नग, 6.ढफली 1 नग, 7.ढोलक 1 नग, 8 बम फटाका 2 नग, 9. मोबाईल चार्जर 2 नग, 10. बैटरी पिन 1 नग, 11. नक्सली बेनर 1 नग, 12. नक्सली साहित्य 25 नग, 13. नक्सली नोट बुक 10 नग, 14.दवाईयॉं शामिल हैं।

और पढ़ें ...

CRPF कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले जवान IED ब्लास्ट से हुए घायल

बीजापुर : तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट से 05 जवान घायल हो गए हैं। चिन्नागेलुर सी आर पी एफ कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाईनिंग के दौरान IED डिफ्यूज़ करते वक़्त IED के ब्लास्ट होने से 05 जवानों को सामान्य चोंट आई हैं। घायल जवानो को प्राथमिक उपचार के उपरान्त उचित इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। जंहा इनका उपचार जारी है। घायल जवानों कों रायपुर हेलीकाप्टर से रिफर किये जाने कीं तैयारी कीं जा रही है।

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

बीजापुर: जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए।

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के पांच जवान घायल हुए हैं।

और पढ़ें ...

पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा - संजय श्रीवास्तव

*कांग्रेस पहले दीपक बैज के साथ न्याय करे : भाजपा* *प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा : मुद्दाविहीन कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा निकाल रहे* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों से छत्तीसगढ़ को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का गढ़ बनाने वाली कांग्रेस को प्रदेश की जनता को विष्णुदेव सरकार की योजनाओं से मिल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ से पीड़ा होने लगी है। कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और इसी के चलते न्याय यात्रा के नाम पर फिर से भ्रमजाल बुनकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के फैलाने भ्रमजाल को भलीभाँति समझ चुकी है कि मुद्दाविहीन कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा निकाल रहे। जिसके चलते कांग्रेस की न्याय यात्रा में कोई भी शामिल होने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ न्याय करे। कहने को तो बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन कांग्रेस में भूपेश बघेल के इशारों पर काम होता है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करने के लिए आंदोलन किया था, लेकिन उस आंदोलन को जनता ने नकार दिया वहीं कांग्रेस के नेताओं ने अपनी छवि चमकाने के लिए पुलिस के साथ जानबूझकर बदसलूकी की। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पिछले पांच वर्षों में जो आपराधिक घटनाएं घटी वहीं किसी से छुपी नहीं है। किस तरीके से एक युवती को गंडासे लेकर शहर में घुमाया गया, कांग्रेस के नेता प्रदेश की दुराचार की घटना को छोटी घटना बताते रहे। छत्तीसगढ़ को लुटने के लिए भूपेश बघेल की तत्कालीन सरकार ने बड़े-बड़े घोटाले कर डाले। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस दौरे पर सिर्फ अपनी टोकन उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। सीधे-सीधे दीपक बैज को अकेला छोड़कर बड़े नेताओं ने इस यात्रा से किनारा कर लिया है एक बार फिर कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई सतह पर दिखाई दे रही है
और पढ़ें ...

CG: ढाबा की आड़ में हो रहा था ये धंधा, शेरे पंजाब समेत 3 ढाबों के संचालक रंगे हाथों पकड़ाए

राजनांदगांव: थाना लालबाग पुलिस ने 3 ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की। अवैध रूप से धन अर्जन के उद्देश्य से शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराने वाले खिलाफ कार्यवाही हुई।

राजनांदगांव SP मोहित गर्ग के निर्देश एवं ASP राहुल देव शर्मा तथा CSP पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लालबाग नवरत्न कश्यप  के नेतृत्व में थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत  अवैध जुआ, सट्टा ,शराब एवं चाकूबाज के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ढाबा में शराब पीने के लिए जगह मुहैया कराने वाले तीन ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

ढाबा संचालकों की लिस्ट

01 शेरे पंजाब ढाबा पेंड्री के संचालक  सुरजीत सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 58 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 42 राजनांदगांव.
02 बिहार पटना ढाबा के संचालक रोहित यादव पिता मोहन यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पेंड्री राजनांदगांव.
03 देवांगन ढाबा रीवा गहन के संचालक रजत देवांगन पिता देव कुमार देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन रीवा गहन थाना लालबाग जिला राजनांदगांव.

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : महिला तहसीलदार के ट्रान्सफर पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, सामने आई ये बड़ी वज

बिलासपुर। राज्य सरकार ने महिला तहसीलदार की गर्भावस्था (प्रेग्नेन्सी) के दौरान ही तबादला कर दिया। महिला अधिकारी ने इस तबादले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहां कोर्ट ने तबादला आदेश पर स्टे दे दिया है। दरअसल एवरग्रीन सिटी कॉलोनी, उम्दारोड, मिलाई निवासी प्रेरणा सिंह जिला – रायपुर में राजस्व विभाग में तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। 

राजस्व विभाग ने 13 सितम्बर प्रेरणा सिंह का स्थानांतरण रायपुर जिला से महासमुंद जिला कर दिया गया था। इस पर प्रेरणा सिंह ने हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के जरिए बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर स्थानांतरण आदेश को चुनौती दी गई। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि याचिकाकर्ता लगभग छह माह से गर्भवती है। 

अधिवक्ता ने बताया कि इसके साथ याचिकाकर्ता के ऊपर एक चार वर्ष की पुत्री की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता की पति रायपुर में असिस्टेन्ट इंजीनियर के पद पर पदस्थ है. छह माह की गर्भावस्था में याचिकाकर्ता का रायपुर से महासमुंद शिफ्ट होना और अपनी सेवाएं देना अत्यंत दुर्लभ है। ऐसी स्थिति में याचिकाकर्ता एवं उसके गर्भस्थ शिशु के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात् याचिका को स्वीकार कर याचिकाकर्ता को सक्षम अधिकारी के समक्ष आवेदन पेश करने का आदेश किया। इसके साथ ही याचिकाकर्ता के स्थानांतरण पर स्थगन देते हुए याचिकाकर्ता को रायपुर जिला में तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देने के लिए आदेशित किया गया। 

और पढ़ें ...

भोरमदेव मंदिर का हो रहा केमिकल ट्रीटमेंट एवं सुदृढ़ीकरण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, पुरातात्विक, पर्यटन स्थल को सहेजने और संवारने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी के भोरमदेव मंदिर का केमिकल ट्रीटमेंट वाटर रूफिंग कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भोरमदेव मंदिर के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.51 लाख रुपए स्वीकृति दी गई है। पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग के विशेषज्ञों एवं कुशल कामगारों द्वारा मंदिर का सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य प्रारंभ किया गया है।
      उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा बीते दिनों अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिकों एवं पुजारी के साथ भोरमदेव मंदिर के जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और मंदिर परिसर के विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने बरसात के दिनों में भोरमदेव मंदिर में पानी रिसाव की समस्या को दूर करने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने भोरमदेव महोत्सव से पहले वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य और ट्रीटमेंट को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण, चौकीदार क्वाटर को मंदिर के पास से अन्यत्र शिफ्ट करने तथा मंदिर के पीछे वीआईपी गेस्ट रूम बनाने, दीवार को हटाकर ग्रील और गेट लगाने के साथ ही जीर्णाेद्धार के दौरान भैरव मंदिर, चामुंडा माता मंदिर और हनुमान मंदिर आदि के प्राचीन स्वरूप को यथावत रखने के निर्देश दिए थे।

और पढ़ें ...

CG : यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...सदस्यता अभियान का कर रहे थे विरोध

बिलासपुर : अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्यता अभियान का विरोध करते हुए कुछ छात्र कुलपति के चेंबर के सामने पहुंच गए। इसी दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को पीटते हुए थाने ले गई। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र कोनी थाने पहुंच गए। इसके बाद छात्रों को छोड़ने की मांग को लेकर थाने के सामने नारेबाजी की गई। देर शाम तक पकड़े गए छात्रों को छोड़ दिया गया।

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी के पदाधिकारी संगठन का सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पदाधिकारी यूटीडी में गए। इस दौरान वहां पर छात्र पढ़ाई कर रहे थे। एबीवीपी के सदस्यता अभियान का वहां पढ़ रहे छात्रों ने विरोध किया। इसके बाद भी एबीवीपी के सदस्य वहां अपना काम कर रहे थे। इसका विरोध करते हुए छात्र कुलपति के चेंबर तक पहुंच गए। यहां छात्रों ने चेंबर के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

हंगामा बढ़ते देख विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोनी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने कहा कि यूटीडी कैंपस में एबीवीपी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे छात्रों को पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। छात्रों पर सदस्यता लेने दबाव बनाया जा रहा है। जवानों ने छात्रों को समझाइश देकर शांत कराना चाहा। इस पर छात्र नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को बाहर खदेड़ दिया।

और पढ़ें ...

टमाटर, मिर्च लगाकर ग्राम झोडि़याबाड़म की दीदियां बदल रही है अपनी जिंदगी की तस्वीर

कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में कृषि कार्य अब लाभकारी हो चुका है, राज्य सरकार ने विगत  वर्ष में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देकर विभिन्न योजनाओं को संचालित किया है और इसका सीधा प्रभाव आज यथार्थ के धरातल पर परिलक्षित है। परंपरागत खेती में कई बदलावों के साथ अब राज्य के लोग आधुनिक एवं उन्नत तकनीक के साथ  व्यावसायिक तौर पर खेती कर रहे हैं। इसका सीधा लाभ कृषकों को हो रहा है। मुख्यतः धान की खेती के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ राज्य अब शाक सब्जियों की खेती का भी गढ़ बन रहा है। राज्य में सब्जी की खेती का फैलाव अब मैदानी इलाकों से निकलकर पहाड़ों तक हो चला है। खास तौर पर शाक सब्जियों की खेती के साथ वनांचलों के ग्रामीण भी जुड़ रहे हैं। शाक सब्जियों की खेती वर्तमान में बेहद मुनाफे की खेती में परिवर्तित हो गई है। यही नहीं शाक सब्जियों की खेती में स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़े जाने के पहल ने भी कृषि क्षेत्र में भी कई बदलाव लाए है। अगर इसे फायदे के दृष्टिकोण से देखा जाएं तो महिलाओं के बड़े समूहों को घर बैठे रोजगार मिलने के साथ-साथ आर्थिक आमदनी में वृद्धि हुई है इसके अलावा गैर परम्परागत कृषि को प्रोत्साहन मिला। इस क्रम में जिले के ग्राम पंचायत- झोडि़याबाड़म (कलार पारा) जय मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह (बिहान) की दीदी श्रीमती पीला बाई सेठिया, एवं श्रीमती मालेश्वरी सेठिया ने भी समूह से जुड़कर अपने कृषि कार्य को एक नयी दिशा दी है। ये दीदियां भी अन्य ग्रामीण महिलाओं की तरह पारंपरिक खेती पर निर्भर थी। स्पष्ट है कि इससे उनकी आय भी सीमित रहती थी। फिर उन्होंने बिहान योजना से जुड़ कर बैंक लिंकेज करवाकर ने अपनी आय बढ़ाने और खेती में कुछ नया करने का निर्णय लिया।

सर्वप्रथम उन्होंने उन्नत किस्म के टमाटर, मिर्ची को अपनाया जो अधिक उत्पादक और कीटों के प्रति प्रतिरोधी थीं। फिर ड्रिप इरिगेशन तकनीक माध्यम से उन्होंने पानी की बचत और पौधों को सही मात्रा में पानी देने की विधि अपनाई इससे ने केवल उत्पादन में वृद्धि हुई साथ ही साथ पानी का सही उपयोग भी हुआ। इसके अलावा श्रीमती पीलाबाई एवं श्रीमती मालेश्वरी सेठिया ने ऑर्गेनिक खेती की तरफ भी ध्यान दिया और उन्होंने रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक खाद का उपयोग शुरू किया, जिससे उनकी फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई और बाजार में उनके उगाए टमाटर की मांग बढ़ी।

इसके साथ ही उन्होंने ’’मल्चिंग तकनीक’’ (प्लास्टिक कवर का उपयोग) विधि अपना कर टमाटर, मिर्च की क्यारियों में मिट्टी की नमी को बनाया रखकर खरपतवार नियंत्रित भी किया। इससे भूमि की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिली और उनकी टमाटर, मिर्च की फसल को अतिरिक्त लाभ हुआ। इन महिलाओं के कृषि पहल से प्रेरित होकर समूह के अन्य दीदियां भी लघु स्तर पर शाक सब्जियों की खेती कर रही है। बहरहाल इन दीदियों ने शाक सब्जियों के खेती में अपने लिए अतिरिक्त आय का जरिया को तलाश कर  एक प्रगतिशील महिला कृषक का दर्जा हासिल कर लिया है।

स.क्र/878/रंजीत

और पढ़ें ...

राजनांदगांव के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम में शामिल हुए हैं , जहँ मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने परकुलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कियाइस दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट के बारे में की चर्चा। साथ ही स्टॉल का भी निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्राम बरगा में पौधारोपण भी किया।


लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में CM साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से सौजन्य मुलाकात करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...