प्रदेश

CG : 10वी के छात्र ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, रात में हॉस्टल से होटल लेजाकर बनाया संबंध

दुर्ग। जिले के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़का लड़की के मामा के दुकान में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। नाबालिग लड़का रात में लड़की को होटल ले जाता था और नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

छावनी पुलिस ने बताया कि लड़की के मामा की एक टेडर्स की दुकान है। जहां नाबालिग लड़का काम करता था और नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहती थी और 10वीं में पढ़ती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे।

नाबालिग लड़का लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। नाबालिग लड़का पहली बार पावर हाउस में एक दिन पहले होटल बुक कर नाबालिग लड़की को लेकर गया। जहां शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई जिसके बाद नाबालिग लड़की और लड़के को परिजनों ने फटकार लगाई और परिजन लडकी के साथ थाना पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

और पढ़ें ...

अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आगाज कल से, देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें लेंगे भाग

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जिला फुटबॉल संघ बस्तर के तत्वाधान में 07से 17नवंबर तक 11दिवसीय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर मे कल गुरुवार 07 नवंबर को होगा।

इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए बस्तर संभाग खेल अधिकारी रविन्द्र पटनायक ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अध्यक्षता  लता उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा मुख्यअतिथि महेश कश्यप, सांसद, बस्तर विशिष्ट अतिथि लखेश्वर बघेल ,विधायक बस्तर , विनायक गोयल विधायक चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र महापौर, सफिरा साहू जगदलपुर  वेदवती कश्यप अध्यक्ष, जिला पंचायत बस्तर एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों व जिला फुटबॉल संघ के सदस्यों की उपस्थिति में कल गुरुवार 07 नवंबर को सम्पन्न होगा, फाइनल मुकाबला रविवार 17 नवंबर को होगा,इस ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आनेवाली टीमें तेलगांना, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें भाग लेंगी।

खेलप्रेमियों मे भारी उत्साह
आपको बता दें कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में लगभग 09 वर्षो के बाद यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसको लेकर खेलप्रेमियों मे खासा उत्साह है , लोगों ने बताया फुटबाल के इस महाकुंभ मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी जमावड़ा होगा ,खेल प्रेमियों को बेहतरीन खेल देखने को मिलेंगे, प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता को 75 हजार रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी पुरस्कार दिए जाएंगे।

और पढ़ें ...

CG - धारदार हथियार से युवक को उतरा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......

सुकमा। जिले में एक युवक की लहूलुहान लाश मिली है। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को गांव के नजदीक फेंककर फरार हो गये। सुबह के वक्त ग्रामीणों ने लाश देखी तो क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया। ग्रामीण दबी जुबान नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की बात कह रहे है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी ये स्पष्ट नही हो पाया है कि हत्या नक्सलियों ने की या फिर आपसी रंजीश में युवक को मौत के घाट उतार दिया गया।

ये पूरा मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह गोंडेरास गांव में रहने वाले ग्रामीण बंडी की लहूलुहान लाश गांव के बाहर मिली। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण शव उठाकर घर ले गए। ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को मृतक के परिजन ने बताया कि युवक रात से ही घर नहीं लौटा था।

घर के लोग उसकी पतासाजी करते, तब तक सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला। युवक की हत्या किसने की अभी इसकी पुष्टि नही हो पायी है। ग्रामीण जहां इसे नक्सली वारदात से जोड़कर देख रहे है। 

और पढ़ें ...

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय

बीजापुर। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलो वजनी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया, जिसे प्रेशर स्विच सिस्टम से प्लांट किया गया था। सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए जवानों ने इस IED को मौके पर ही सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया।

 जानकारी के अनुसार, DRG बीजापुर, COBRA 202 और BDS बीजापुर की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। इस दौरान डिमाइनिंग के दौरान BDS बीजापुर की टीम ने यह IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस IED को प्लांट किया था, लेकिन जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

IED निष्क्रिय करने का वीडियो आया सामने-

सुरक्षाबलों द्वारा IED को निष्क्रिय करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक इस विस्फोटक को डिफ्यूज किया। इस सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा है और नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है।

और पढ़ें ...

याचिकाकर्ता के के सहारे के निलंबन आदेश पर रोक, सुनवाई की अगली तारीख तक राहत

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर - छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पेश एक मामले में याचिकाकर्ता ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने अनुबंध-पी/1 और अनुबंध-पी/2 के माध्यम से 23 और 24 सितंबर 2024 के निलंबन आदेशों पर आपत्ति जताई है। इस मामले में याचिकाकर्ता का कहना है कि उनका निलंबन अनुचित है और प्रतिवादी प्राधिकारी ने यह निर्णय बिना उचित जांच के लिया है। याचिकाकर्ता के वकील, मतीन सिद्दीकी ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता 23 सितंबर 2024 की बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनके भाई का निधन हो गया था। उन्होंने 22 सितंबर 2024 को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को पत्र भेजकर तीन दिन की छुट्टी मांगी थी और मुख्यालय से बाहर रहने की अनुमति भी मांगी थी। याचिकाकर्ता ने अपने अनुपस्थिति की सूचना पूर्व में ही दी थी, फिर भी उनके खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से दावा किया गया कि प्रतिवादी प्राधिकारी ने उनके अनुपस्थिति के कारणों का सत्यापन किए बिना ही निलंबन आदेश जारी किया, जो कि एक मनमाना फैसला है। इस तर्क पर सुनवाई करते हुए जस्टिस्ट पर्थ प्रतीम साहू ने प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी किया, जिसे राज्य की पैनल वकील नूपुर त्रिवेदी ने उपस्थिति दर्ज कर उन्होंने उत्तर दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने अपनेअंतरिम राहत हेतु भी एक आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने निलंबन आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया। इस पर न्यायालय ने याचिकाकर्ता के पक्ष को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया कि अनुबंध-पी/1 और अनुबंध-पी/2 पर अगली सुनवाई तक रोक रहेगी। याचिकर्ता ने ज्वाइन किया लेकिन उस समय प्रभारी डीन अर्चना सिंह द्वारा भी शासकीय कार्य किया जा रहा था । राज्य शासन द्वारा पदस्थ डीन रमेश मूर्ति या पूर्व डीन के के सहारे दोनों में कौन वास्तविक रूप से पद में कौन डीन के पद पे रहेगा जनता किसके पास जाए ये कैसे तय होगा जो सोचनीय है। न्यायालय का यह फैसला याचिकाकर्ता के लिए एक अस्थायी राहत है, जिससे उन्हें आगे की सुनवाई तक निलंबन से मुक्त रखा जाएगा। मामले की अगली सुनवाई में प्रतिवादी प्राधिकारी के जवाब और याचिकाकर्ता के तर्कों के आधार पर न्यायालय अंतिम निर्णय लेगा।
और पढ़ें ...

याचिकाकर्ता के के सहारे के निलंबन आदेश पर रोक, सुनवाई की अगली तारीख तक राहत

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर - छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पेश एक मामले में याचिकाकर्ता ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने अनुबंध-पी/1 और अनुबंध-पी/2 के माध्यम से 23 और 24 सितंबर 2024 के निलंबन आदेशों पर आपत्ति जताई है। इस मामले में याचिकाकर्ता का कहना है कि उनका निलंबन अनुचित है और प्रतिवादी प्राधिकारी ने यह निर्णय बिना उचित जांच के लिया है। याचिकाकर्ता के वकील, मतीन सिद्दीकी ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता 23 सितंबर 2024 की बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनके भाई का निधन हो गया था। उन्होंने 22 सितंबर 2024 को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को पत्र भेजकर तीन दिन की छुट्टी मांगी थी और मुख्यालय से बाहर रहने की अनुमति भी मांगी थी। याचिकाकर्ता ने अपने अनुपस्थिति की सूचना पूर्व में ही दी थी, फिर भी उनके खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से दावा किया गया कि प्रतिवादी प्राधिकारी ने उनके अनुपस्थिति के कारणों का सत्यापन किए बिना ही निलंबन आदेश जारी किया, जो कि एक मनमाना फैसला है। इस तर्क पर सुनवाई करते हुए जस्टिस्ट पर्थ प्रतीम साहू ने प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी किया, जिसे राज्य की पैनल वकील नूपुर त्रिवेदी ने उपस्थिति दर्ज कर उन्होंने उत्तर दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने अपनेअंतरिम राहत हेतु भी एक आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने निलंबन आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया। इस पर न्यायालय ने याचिकाकर्ता के पक्ष को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया कि अनुबंध-पी/1 और अनुबंध-पी/2 पर अगली सुनवाई तक रोक रहेगी। याचिकर्ता ने ज्वाइन किया लेकिन उस समय प्रभारी डीन अर्चना सिंह द्वारा भी शासकीय कार्य किया जा रहा था । राज्य शासन द्वारा पदस्थ डीन रमेश मूर्ति या पूर्व डीन के के सहारे दोनों में कौन वास्तविक रूप से पद में कौन डीन के पद पे रहेगा जनता किसके पास जाए ये कैसे तय होगा जो सोचनीय है। न्यायालय का यह फैसला याचिकाकर्ता के लिए एक अस्थायी राहत है, जिससे उन्हें आगे की सुनवाई तक निलंबन से मुक्त रखा जाएगा। मामले की अगली सुनवाई में प्रतिवादी प्राधिकारी के जवाब और याचिकाकर्ता के तर्कों के आधार पर न्यायालय अंतिम निर्णय लेगा।
और पढ़ें ...

52 परियों के साथ इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, जब पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश, 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपए जब्त...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक क्षेत्र में एक बड़ी छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये नगद और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। इस कार्यवाही से शहर में अवैध जुआ के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मिसाल पेश की गई है। देर शाम भिलाई नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक पर एक सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पर छापेमारी की और जुआं खेलते हुए 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम…

शैलेश मिश्रा (51 साल) – गांधी चौक, दुर्ग
अमन जैन (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
हेमलाल ढीमर (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
राजेन्द्र बागडे (42 साल) – उरला, दुर्ग
नितेश जायसवाल (34 साल) – नेहरू चौक, कैम्प 01, भिलाई
पप्पु साहु (35 साल) – राजीव नगर, दुर्ग
राजेश गुजराती (52 साल) – खंडेवाल कालोनी, दुर्ग
मनीष जैन (25 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
बल्लु चंद्राकर (56 साल) – रिसाली पानी टंकी, भिलाई
विनय यादव (34 साल) – गायत्री मंदिर, रुआबांधा
अनिल सिंह (32 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
मयंक गावडे (29 साल) – भिलाई

इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये की नगदी और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

CG : अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दे रहे चाकूबाज़ी की घटना को अंजाम

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार चाकू बाजिया हो रही है। चाकूबाजी अब रात के साथ-साथ दिनदहाड़े भी चाकूबाजी को अंजाम दे रहे हैं। दुर्ग जिले में बीते दो दिन में मोहन नगर और सुपेला थाना क्षेत्र में मर्डर के बाद सोमवार को एक ही रात में 5 अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर है। पांचों मामलों में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस पहले से ही चाकू बाजी करने वाले लोगों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। हमारे यहां पेट्रोलिंग पैटर्न को भी चेंज किया गया है, अब गलियों में बाइक से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जितने भी गुंडे बदमाश हैं, उनके गतिविधियों पाई जाती है तो तुरंत जेल दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें ...

CG : राज्योत्सव कार्यक्रम में बड़ा हादसा, करंट लगने से शिक्षक की मौत, पसरा मातम

सारंगढ़ : जिले में राज्योत्सव के कार्यक्रम स्थल में बड़ा हादसा हो गया। घटना करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक का नाम भगत राम पटेल है। उनकी ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में लगी थी। जानकारी के मुताबिक  राज्योत्सव में शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लैक्स लगाने के दौरान करंट की चपेट में वो आ गये।

जानकारी के मुताबिक टेंट पर बिजली के एक खंभे में बिजली का तार सटा हुआ था, जिसकी वजह से करंट पूरे टेंट में फैला हुआ था। जैसे ही शिक्षक ने बिजली के पोल को पकड़ा, करंट की चपेट में आ गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ है।

घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शिक्षक भगत राम पटेल (52 वर्ष) के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना के बाद साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं राज्योत्सव के जश्न में भी मातम पसर गया। उधर परिजन भी सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद माहौल काफी गमगीन है।

और पढ़ें ...

CG: SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, एक मिहला की मौके पर मौत, मचा हड़कंप

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंउिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। कियोस्क शाखा में रुपये निकालने गए लोगों पर फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी में एक मिहला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं  फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है

बता दें कि राजधानी में पिछले चार दिनों में नौ हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है, इसी दौरान शहर के सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाकों में से एक सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है। जेल पसिसर के बाहर फायरिंग की घटना को पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही है। इसकी वजह सेंट्रल जेल में दो माह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना है। घायल साहिल ने भी पुलिस को बताया है कि जेल में चाकूबाजी की घटना के कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया है।

और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में ASI समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखें ट्रांसफर लिस्ट…!!

 धमतरी :- पुलिस विभाग में तबादला हुआ है, जिसमें 13 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. इस सूची में दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 11 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं, जो कि वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे. यह ट्रांसफर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जारी की है.

और पढ़ें ...

CG - पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...... जांच में जुटी पुलिस.....

कवर्धा। जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।  

घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है। अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। 

पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है। मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें ...

बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से होगी प्रारंभ

 जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन बस्तर जिले में किया जा रहा है। इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए राजेंद्र डेकाटे सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बस्तर ने बताया कि बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से प्रारंभ होगी, जो पूर्व में जोन स्तर पर निर्धारित की गई थी। विकासखंड स्तर पर प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ी जिन्होंने अपना पंजीयन कराया है शामिल हो सकेंगे, विकासखंड स्तर पर प्रत्येक 10 से 12 पंचायतो का समूह बनाकर, प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 से 12 पंचायत में जो खिलाड़ी विजेता अथवा प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह अगले राउंड में प्रवेश करेंगे, जो सेमीफाइनल राउंड होगा। विकासखंडो में लगातार चार से पांच दिनों तक प्रतियोगिताएं संपन्न होगी और विजेता खिलाडी/टीम अगले राउंड सेमीफाइनल और फिर फाइनल में प्रवेश करेंगे, फाइनल के विजेता अपने विकासखंड से जिला स्तर पर भाग लेंगे।

उपरोक्तानुसार विकासखंड स्तरीय आयोजन के लिए सीईओ जनपद पंचायत को इसके निर्देश जारी कर दिए गए है।

बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए पंजीकृत सभी खिलाड़ी अपने पंचायत के सचिव/ सरपंच /पीटीआई या जनपद पंचायत,नगर निगम, नगर पंचायत के नोडल/प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर, विकास खंड स्तर पर अपनी पंचायत/नगर निगम का मैच किस तिथि को है, पता कर उस तिथि में विकास खंड स्तर पर भाग ले सकेंगे।सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है , किस तिथि में किस पंचायत को विकासखंड स्तर पर खेलने आना है, निर्धारण कर संबधित पंचायतों को, सचिव के माध्यम से अवगत कराए, एवम प्रचार प्रसार करे, ताकि जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक के लिए अपना पंजीयन कराया है, वे सुगमता पूर्वक बस्तर ओलंपिक की खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सके।

और पढ़ें ...

*ट्रक पर बना विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग – मधेश्वर पर्वत का अद्भुत चित्र*

*ट्रक पर बना विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग – मधेश्वर पर्वत का अद्भुत चित्र* रायपुर 4 नवंबर 2024/ विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप पहचान स्थापित करने वाला जशपुर जिले का प्रसिद्ध मधेश्वर पर्वत की प्रतिकृति अब घरों के ड्राइंग रूम से निकलकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जगह बनाने लगा है। यह सड्कों में दौड़ने वाले एक ट्रक में भी देखने मिला। छत्तीसगढ़ के अमर रोडवेज के मालिक जीवन खलखो ने अपने ट्रक में मधेश्वर पर्वत का आकर्षक चित्र बनाया है। श्री खलखो की यह पहल हमारे प्रदेश की गौरवशाली धरोहर और कला को सड़कों पर प्रदर्शित करने के लिए सभी के लिए प्रेरणादायक है।
और पढ़ें ...

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 40 आवेदन

स्वर्गीय पति की सेवानिवृत्त पश्चात अंतिम भुगतान एवं पेंशन प्रदाय करने जनदर्शन में लगाई गुहार

-मोर मकान मोर आवास योजना के अंतर्गत मकान का स्वामित्व दिलाने दिया आवेदन

जनदर्शन में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए


दुर्ग 4 नवम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहंुचे लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए।
जुनवानी निवासी ने अपने स्वर्गीय पति की सेवानिवृत्त पश्चात अंतिम भुगतान एवं पेंशन की राशि प्रदान करने आवेदन दी। उन्होंने बताया कि उनके पति नगर पालिक निगम भिलाई में फिल्ड वर्कर के पद पर जोन-01 नेहरू नगर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त के पश्चात निगम द्वारा किसी भी प्रकार का अंतिम भुगतान व पेंशन प्रदान नही किया गया है। इस संबंध में निगम में आवेदन भी दिया गया है। पति की मृत्यु के पश्चात आश्रितों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने नगर निगम भिलाई आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। तमेर पारा दुर्ग निवासी ने मोर मकान मोर आवास योजना के अंतर्गत मकान का स्वामित्व दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह परित्यक्ता है। वह वर्तमान में अपने मां एवं भाई के साथ निज आवास में निवास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम पात्र सूची में दर्ज है। उक्त मकान हेतु निर्धारित राशि में जमा की जा चुकी है, किंतु आज दिनांक तक मकान हस्तांतरित नही किया गया है। इस पर एडीएम ने नगर निगम दुर्ग आयुक्त को तत्काल कार्यवाही करते हुए मकान हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। ग्राम नगपुरा निवासी ने जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम नगपुरा में बाजार चौक से रावणभाठा चौक तक पानी की पाईप लाईन बिछाई नही गई है, जिसके कारण ग्रामवासियों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम मेडेसरा अहिवारा निवासियों ने कृषि भूमि में जाने हेतु रास्ता प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अपने स्वामित्व की कृषि भूमि पर कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, किंतु वर्तमान में कृषि भूमि से लगी कच्ची सड़क है जिसकों अन्य भूमि स्वामी द्वारा अतिक्रमण कर घेर लिया गया है, जिसकी वजह से कृषकों को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें कृषि कार्य भी करने नहीं दिया जा रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार अहिवारा को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : मंत्री के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,ओवरटेक कर रही बस से टक्कर….

बलौदाबाजार। रविवार को एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री के काफिले की गाड़ी को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. घटना के समय मंत्री अपने काफिले के साथ क्षेत्र के दौरे पर थे. टक्कर के कारण काफिले की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा. सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित फैमिली ढाबा के पास यह हादसा हुआ.

मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा से रायपुर जा रहे थे. तभी उनके फॉलो वाहन को बस ने टक्कर मार दी. मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी सीजी04 एनएल 5643 को रैंबो बस कंपनी की बस सीजी 04 एमजेड 8792 ने टक्कर मार दी. बस काफी तेज रफ्तार में थी जिससे ये हादसा हुआ. बलौदा बाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के तुरंत बाद हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व SDOP भाटापारा ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि मंत्री दयाल दास बघेल का काफिला जा रहा था. उस दौरान बस वाले ने ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. जिससे उसकी टक्कर मंत्री के काफिले की गाड़ी से हो गया. एक्सीडेंट में गाड़ी की हेडलाइट और सामने का हिस्सा टूटा है. घटना रात करीब 10 से 10:30 की हैं जब मंत्री बेमेतरा दौरे के बाद रायपुर जा रहे थे. इस दुर्घटना में कई हताहत या जनहानि नही हुई हैं. फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई हैं. मंत्री जब आएंगे तब FIR दर्ज होगी.

और पढ़ें ...

BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, आदतन अपराधी पर चलाई गई दो गोलियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर गोली चली है। बताया जा रहा है कि, जेल में अपने किसी परिचित से मुलाकात कर निकलते ही आदतन अपराधी पर गोली चलाई गई है। आदतन अपराधी पर दो राउंड फायरिंग की गई है। आदतन अपराधी का नाम साहिल खान है। इस गोलीबारी में घायल साहिल खान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

रायपुर दक्षिण उपचुनाव; आज से भूपेश-महंत करेंगे डोर-टू-डोर अभियान

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार अभियान की कमान आज से कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के हाथों में होगी। क्षेत्र में अब बड़े नेताओं का जमावड़ा दिखाई देगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रचार कार्यक्रम तय हो चुके हैं। कांग्रेस हर बूथ पर अपने विधायकों और पूर्व विधायकों की तैनाती कर रही है।

भूपेश और महंत का डोर-टू-डोर अभियान

पार्टी के वरिष्ठ नेता डोर-टू-डोर जाकर प्रचार की कमान संभालेंगे। दीपावली के बाद अधिकांश विधायक अपने-अपने प्रभार वाले वार्डों के बूथों में सक्रिय हो गए हैं। चुनाव संचालन समिति भी इस अभियान की निगरानी कर रही है।

AICC सचिवों को वार्डों की जिम्मेदारी

चुनाव को और प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस ने AICC के तीनों सचिवों को 6-6 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। कुल 253 बूथों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जहां अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं और इनकी मॉनिटरिंग विधायकों द्वारा की जाएगी।

एकजुटता पर जोर

अंतर्कलह की खबरों के बीच पार्टी की बैठकों में एकजुटता को प्राथमिकता दी गई। वार्डों में कार्यरत प्रभारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से सीधा संपर्क कर रणनीतियों को लागू करने की हिदायत दी गई है। नेताओं को जीत के लिए एकजुट होकर काम करने की नसीहत भी दी गई।

हर घर तक पहुंचने का प्रयास

कांग्रेस का उद्देश्य है कि प्रचार अभियान के दौरान हर बूथ के हर घर में कम से कम दो बार पहुंचा जाए। कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता प्रमुख सामाजिक हस्तियों के साथ भी बैठकें कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

CG : नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

 

रायगढ़  : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र तमनार रोड में नगर पंचायत के वार्ड न. 8 में अज्ञात व्यक्ति के नग्न अवस्था में सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस शव के शिनाख्त सहित आगे की कार्यवाही में जुट गई है

प्रथम दृष्टि हत्या की आशंक को लेकर पुलिस जाँच में जुट गई है। नग्न अवस्था में मिले शव के पास लल्लू सिंह पिता संजय के निवासी ग्राम चिनिया पोस्ट चिनिया गढ़वा झारखण्ड के नाम का आधार एवं लल्लू सिंह के नाम फिनो बैंक का एटीम कार्ड मौके पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जाँच में खुलासा होगा, स्थानीय लोगों के द्वारा हत्या कर शव को फेकने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें ...

*4 से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव का होगा भव्य आयोजन*

*नया रायपुर में 04 से 06 नवम्बर तक राज्योत्सव का होगा भव्य आयोजन* *मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि* *6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे* *ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति* *शासकीय विभागों द्वारा लगाई जाएगी विकास प्रदर्शनी* *शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार रहेगा आकर्षण का केन्द्र* रायपुर, 03 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं। राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन 4 नवम्बर को संध्या 6 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं श्री टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 4.30 बजे से होगी। बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी। इससे पूर्व श्री रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, श्री मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, श्री सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा श्री विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह 5 नवम्बर को राज्योत्सव में संध्या 5 बजे से श्री पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, श्री सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा लोक धुन, श्री मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा, राजेश अवस्थी, सुश्री आरू साहू एवं सुश्री नीति मोहन की प्रस्तुति होगी। 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट, श्री मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ, श्री सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पार्श्व गायन की प्रस्तुति होगी। राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं। हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : सहकारी समिति के कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, इन मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन

रायपुर। 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की 2058 सहकारी समिति में कार्यरत 13 हजार कर्मचारियों ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल मध्यप्रदेश के तर्ज पर प्रत्येक समिति को अब छत्तीसगढ़ में भी प्रबंधकीय अनुदान राशि प्रति वर्ष 3-3 लाख रुपए प्रदान करने का आदेश जारी करने, धान खरीदी नीति में 16.9 फीसदी सूखत मान्य का प्रावधान,  सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन कर पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2023-24 में धान संग्रहण के बाद हुई संपूर्ण सूखत को मान्य करने की भी मांग की है। 

महासंघ ने सीएम को लिखा पत्र
 
जानकारी के प्रदेशभर में राज्य शासन ने 14 नवंबर से धान खरीदी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारी की है। वहीं इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महासंघ द्वारा जनदर्शन में पत्र लिखा था। कि धान खरीदी में सूखत नहीं है तो अब धान खरीदी का भी बहिष्कार किया जाना चाहिए। हालांकि इस दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं प्रदेश में इससे पहले भी 13 हजार कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त किया है। सहकारी समितियों के कर्मचारी 4 नवंबर से लंबित मांग पूरी नहीं होने पर इस बीच अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि, प्रदेश में इस हड़ताल से धान खरीदी, राशन वितरण और रबी फसल के ऋण वितरण भी प्रभावित होगी। 

और पढ़ें ...

CG - सेंट्रल जेल के कैदी की अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस, इस आरोप में काट रहा था सजा......

बिलासपुर। मेडिकल कॉलेज सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कैदी बजरंग यादव, जो हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था, को बीती रात हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

मृतक कैदी बिलासपुर के कतियापारा का निवासी था। उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाए हैं। 

और पढ़ें ...

CG : तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : धमतरी जिले में एक युवक की लाशके मुजगहन बाईपास तालाब में तैरती हुई मिली है, बताया जाता है कि मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित गोस्वामी मुजगहन निवासी के रूप में हुई है. मामले में एएसपी मणिशंकर चंन्द्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

बेमेतरा: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां दो बाइक में आपस में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के भेड़नी सांवतपुर के रास में ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दोनो बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। फिलहाल अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है। इस हादसे में दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को रायपुर रिफर किया गया है।

और पढ़ें ...

*राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ

*राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ* *रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी* *मुख्यमंत्री ने श्रमिकों और सफाईकर्मियों को मिठाईयां और उपहार देकर बांटी दीपोत्सव और राज्योत्सव की खुशियां* छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जो राज्य के गौरव को बढ़ाएगा । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु श्री खुशवंत साहेब, श्री इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और श्री बसव राजू एस.सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर एकात्मपथ में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नया रायपुर के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शानदार आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर मधुर संगीत की धुनों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया। स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी, और स्थापना दिवस के प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी लेकर खुशी जताई। इस अवसर पर नवा रायपुर में नवनिर्मित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में और एकात्मपथ पर श्रमिकों और सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाईयां वितरित कर शुभकामनाएं दीं। यह एक सुंदर पहल है जो राज्य के कर्मचारियों को सम्मानित करती है और उनके योगदान को पहचानती है।
और पढ़ें ...

बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी की मौत...न्यायिक जांच शुरू

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर :- बिलासपुर जिले के केंद्रीय जेल में बंदी बजरंग यादव (35) की 1 नवंबर 2024 को सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बजरंग यादव, पिता प्यारे लाल, मूल रूप से कोतियापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का निवासी था। बजरंग को 18/2009 के सत्र प्रकरण क्रमांक में दोषी ठहराया गया था, जिसमें उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 302/149 और भादंसं के अन्य अपराधों के तहत आरोप लगे थे। उसे 12 अक्टूबर 2009 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर द्वारा 3 साल की सजा, आजीवन कारावास और 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके अतिरिक्त, सजा में एक माह का अतिरिक्त कारावास भी जोड़ा गया था। 1 नवंबर 2024 को बजरंग यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे जेल से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया। जेल के चिकित्सा अधिकारियों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल में विशेष उपचार की सलाह दी थी। वहां पहुंचने पर अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, सभी प्रयासों के बावजूद बजरंग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, और अंततः 3:00 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मौत का कारण जानने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसमें पोस्टमार्टम भी शामिल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चल पाएगा कि उसकी मृत्यु का वास्तविक कारण क्या था। जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है और घटना की न्यायिक जांच हेतु CRP की धारा 176 (1) माननीय सत्र न्यायाधीश लिया गया है घटना की जांच के लिए जिम्मेदार जांच अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें ...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 315 पदों पर होगी भर्ती, इन तारीखों को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, देखें डिटेल.....

कोण्डागांव। युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव द्वारा 4 नवम्बर को जनपद पंचायत फरसगांव, 5 नवम्बर 2024 को जनपद पंचयत माकड़ी 6 नवम्बर जनपद पंचायत केशकाल, 8 नवम्बर 2024 को जनपद पंचायत बडे़राजपुर एवं 11 नवम्बर 2024 को लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में समय पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में एसआईएस एजेंसी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 300 पदों एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15 पदों सहित कुल 315 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी।

पात्र एवं इच्छुक युवक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि मूल दस्तावेज के छांयाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

November में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक….परेशानी का सामना करने के लिए हो जाये रेडी

रायपुर 31 अक्टूबर 2024 नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है। अगले महीने यानी नवंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन 13 दिनों की छुट्टियां सभी राज्यों में नहीं होंगी। कुछ छुट्टियां पूरे देश में एक साथ रहेंगी। वहीं कुछ अलग-अलग राज्यों के फेस्टिवल और किसी खास दिन के मौके पर उसी राज्य में रहेंगी। रिजर्व बैंक ने इन छुट्टियों की पूरी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है।

नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर (शुक्रवार): दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर (शनिवार): दिवाली (बलि प्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

3 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर (गुरुवार): बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर (शुक्रवार): बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

9 नवंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार। देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

10 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर (गुरुवार): उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में ईगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर (शुक्रवार): मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

17 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर (शनिवार): मेघालय में सेंग कुत्सनेम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

और पढ़ें ...

CG - कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद, शो-कॉज नोटिस जारी

जशपुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस बीच कलेक्टर ने लगभग 3 घंटे अस्पताल के एक एक वार्ड का गंभीरता से निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से नदारद पाए गए। कलेक्टर ने बिना छुट्टी अनुपस्थिति दर्ज कराने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने तथा एक दिन का अवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी डाक्टरों और स्टाप को समय पर ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों को इलाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने पाए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नदारद डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिनका छुट्टी का आवेदन नहीं, बिना सूचना के गायब डाक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का अवैतनिक अवकाश घोषित करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने कहा मरीजों को इलाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हमर लैब , जनरल वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, डाक्टरों की ओपीडी आईसीयू, रसोईघर, शौचालय, दवाई भंडारण कक्ष ,सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, एक्स रे रूप, मातृत्व और शिशु अस्पताल, सोनोग्राफी सेंटर आदि का वार्ड का बारीकी से अवलोकन करके मरीजों के लिए व्यस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शौचालय की नियमित साफ सफाई करने के लिए कहा है। साथ ही मरीजों को मैन्यू के आधार पर भोजन देने के लिए कहा और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने मातृत्व और शिशु अस्पताल के परिसर में मरीजों को दवाई वितरण करने के अलग काउंटर बनाने के लिए कहा है ताकि मां और बच्चे को शीघ्र दवाई उपलब्ध कराई जा सके। 

कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मनोरा विकास खंड के काटाबेल निवासी श्री श्याम राम से कलेक्टर ने मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड बन रहा है कि नहीं. कार्ड के माध्यम से मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है कि नहीं इस सब के संबंध में जानकारी ली। 

कलेक्टर ने शौचालय के दरवाजे, खिड़की ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। पुरुष और महिला शौचालय का नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि डाक्टरों के लिए एक गुगल सीट बनाया जाएगा उसमें प्रतिदिन एक डाक्टर कितने मरीजों को चेक किया या सर्जरी की गई उसकी जानकारी अपडेट की जाएगी। 

कलेक्टर परिसर पर कंडम गाड़ी को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं और 15 साल के नीचे वाले गाड़ियों को मरम्मत करवाने के लिए कहा है। ताकि वाहनों का उपयोग मरीजों के लिए किया जा सके। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं कि नहीं इसकी भी विस्तार से जानकारी ली गई। 

और पढ़ें ...

CG - सड़क हादसे में स्कूल शिक्षा विभाग के बाबू की हुई मौत, स्कूल से घर लौटते समय हुए हादसे शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम......

रायगढ़। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में स्कूल शिक्षा विभाग के बाबू की मौत हो गई ड्यूटी खत्म कर बाबू स्कूल से घर लौट रहा था। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

छाल थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी में रहने वाले 35 वर्षीय आसमिन लकड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुरम जिला सक्ती में सहायक ग्रेड–3 के पद पर पदस्थ थे। रोजाना अपने गृह ग्राम से बाइक से ड्यूटी पर आना–जाना करते थे।

ड्यूटी खत्म कर वापस लौटते समय तरेकेला पुल के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों की सूचना पर क्लर्क का छोटा भाई अनुदीपक लकड़ा मौके पर पहुंचा। जहां उसे अपना बड़ा भाई मृत अवस्था में मिला। सर, गले और शरीर के अन्य हिस्से में गहरे चोट के निशान थे।आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और फरार हो गया। भाई की सूचना पर छाल थाना में अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।

 
और पढ़ें ...

बात विवाद थप्पड़ फिर मर्डर बात बात पर इंसान ले रहें एक दूसरे का जान कब रुकेगा ये शिलसिला पढ़े पूरी ख़बर

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मामूली विवाद पर एक युवक ने ग्रामीण को थप्पड़ मार दिया। इससे ग्रामीण नाराज हो गया और उसने कुदाल से उसके सिर पर वार कर दिया.इससे युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मिली सूचना पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला

मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पतरापाली में रहने वाले बुधुराम उरांव का 30 वर्षीय पुत्र दिलेश्वर उर्फ ​​बोलो उरांव सोमवार की शाम घर से निकला और रात भर वापस नहीं लौटा। सुबह दिलेश्वर के दोस्त राजू शर्मा और परमेश्वर सतनामी उसके घर पहुंचे और उसके पिता को बताया कि रात करीब 11 बजे तीनों पतरापाली तालाब के पास शराब पीने के बाद पतरापाली तिराहा के पास बैठे थे।

उस समय उसी गांव का राम उरांव देर रात साइकिल से घर जा रहा था. दिलेश्वर ने नशे की हालत में उसे रोका, फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. ऐसे में दिलेश्वर ने राम उरांव को 3-4 थप्पड़ मार दिए. इससे नाराज होकर राम उरांव घर गया। वह कुदाल लेकर आया और उससे दिलेश्वर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ दिलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राम उरांव अपने साथियों को जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी तरफ बढ़ा। डर के मारे दोनों भाग गए। सुबह जब दिलेश्वर के पिता बुधुराम मौके पर पहुंचे तो वहां दिलेश्वर की लाश पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी कोतरा रोड थाने को दी। जहां पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी सीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद राम उरांव अपनी रिश्तेदार लक्ष्मी के घर पहुंचा और उसे घटना के बारे में बताया तो लक्ष्मी ने कुदाल छिपा दी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो उसका नाम भी सामने आया।

और पढ़ें ...

शर्मनाक- नाबालिग बेटी और भतीजी का बनाया हवस का शिकार, पैरोल पर जेल से छूटने के बाद दिया वारदात को अंजाम

कोरिया :- धीरे धीरे अब इंसानियत ख़त्म होते जा रहीं हैं लोग सगे रिश्ते कों भी तार तार कर दे रहें हैं ये हवस के पुजारी बाप बेटी के रिश्तो कों भी नहीं छोड़ रहें ये समाज के लिए कलंक बन रहें हैं दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेप के दोषी और पैरोल पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी और भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया उसने अपनी बेटी को धमकी दी अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसकी जान ले लेगा.

जब इस मामले में शिकायत परिवार ने पुलिस से की तो आरोपी फरार हो गया. उसे 26 अक्टूबर की रात को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अपनी ही करीबी नाबालिग रिश्तेदार के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए शख्स को उम्रकैद की सजा मिली थी. वो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. उस व्यक्ति ने 19 अक्टूबर की रात अपनी 11 साल की बेटी के साथ एक कमरे में रेप किया. उसके दो दिन बाद वो उसे लेकर लकड़ी इकट्ठा करने के बहाने जंगल में लेकर गया और फिर उसके साथ रेप किया. इसको लेकर परिवार के लोगों ने बैकुंठपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस भयानक घटना के बारे में किसी को बताने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी.

बेटी के बाद भतीजी से भी किया रेप

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपनी बेटी के साथ रेप करने के बाद आरोपी 21 अक्टूबर की शाम को अपनी नाबालिग भतीजी के घर गया. अधिकारी ने बताया कि घर में अकेला पाकर वह लड़की को जबरन भुकभुकी इलाके के एक जंगल में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया. 12 साल की पीड़िता ने 22 अक्टूबर को अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने जाकर अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए. 

फोन का भी इस्तेमाल नहीं करता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसका पता लगाना मुश्किल था. हालांकि पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में तब सुराग मिला जब उसने कुछ कॉल करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. साइबर सेल से इनपुट और स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम ने कोरबा जिले के बंघो पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बुरानी झरिया और अम टिकरा इलाकों में छापेमारी की और 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

19 अक्टूबर को ही पैरोल पर आया था बाहर 

आरोपी 2020 के एक अन्य बलात्कार मामले में 19 अक्टूबर से पैरोल पर बाहर था. अधिकारी ने बताया कि चार साल पहले उस व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था, जो उसकी करीबी रिश्तेदार भी थी. इस अपराध के लिए अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

और पढ़ें ...

CG - पिता ने उठाया का खौफनाक कदम, बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने शराबी बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह पूरा मामला उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा गांव है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जीवराखन सिंह (31 वर्ष) अक्सर शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट और गाली-गलौज करता था। शराब के नशे में घरवालों से झगड़ा कर रहा था। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा की उसके पिता मानसिंह ने रॉड और ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

मामले में यह जानकारी भी सामने आई कि मृतक जीवराखन परिवारवालों से आए दिन विवाद करता था, जिस वजह से उसकी पत्नी पिछले तीन वर्षों से अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी वहीं मृतक के माता-पिता, मानसिंह और मां भगवती उससे परेशान होकर जम्मू-कश्मीर में काम करने चले गए थे और हाल ही में दशहरे पर वापस आए थे। इस दौरान ही जीवराखन ने परिवारवालों से विवाद किया और उसके पिता ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठाया। 

और पढ़ें ...

मौसम अपडेट : ​ओडिशा के ऊपर बना चक्रवात, रायपुर समेत इन जिलों में बारिश की संभावना

रायपुर. दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है. इसकी वजह से समुद्र से नमी आ रही है. खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव अधिक है. मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर तथा नारायणपुर में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है. रायपुर संभाग में भी रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

और पढ़ें ...

माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर आई सामने, युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

 बीजापुर। माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। थाना बासागुड़ा के ग्राम पुतकेल निवासी दिनेश पुजारी की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

घटनास्थल पर माओवादियों की पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा एक पर्चा मिला, जिसमें दिनेश पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही गई है।

ASP चंद्रकांत गोवर्ना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बासागुड़ा द्वारा इस प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, ताकि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

और पढ़ें ...

"रन फॉर युनिटी" का आयोजन दुर्ग में 30 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे

"रन फॉर युनिटी" का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे

1 से 6 नवंबर तक शासकीय भवनों में की जाएगी रौशनी

- 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव को आयोजन पुरानी गंज मंडी में

-समय सीमा प्रकरणों का निराकरण समय पर सुनिश्चित किया जाए- एडीएम

-30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

दुर्ग, 29 अक्टूबर 2024/
 अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविंद एक्का की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। एडीएम श्री एक्का ने बैठक में रन फॉर युनिटी के आयोजन, राज्योत्सव की तैयारी और समय सीमा प्रकरणों की निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को प्रति वर्ष पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। चुंकि 31 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर शासकीय अवकाश होने के कारण रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। एडीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय दुर्ग में रन फॉर युनिटी का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे रविशंकर स्टेडियम परिसर से प्रारंभ होगा। इसमें शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होंगे। यह दौड़ रविशंकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा, जिला अस्पताल, बस स्टैण्ड से चर्च होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम परिसर में समाप्त होगी। यहां पर सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता की शपथ लेंगे। इसी प्रकार सभी शासकीय कार्यलयों में भी 30 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेंगे। एडीएम श्री एक्का ने राज्योत्सव के संबंध में अवगत कराया कि शासन के मार्गदर्शी निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन पुरानी गंज मंडी में किया जाएगा। 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रौशनी की जाएगी।
      एडीएम ने कहा कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा राज्योत्सव के आयोजन हेतु सभी अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। जिसके अनुसार श्री अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री बजरंग दुबे अपर कलेक्टर दुर्ग, श्री विरेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर एवं श्री हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को आमंत्रण पत्र की छपाई एवं वितरण का दायित्व सौंपा गया है। श्री मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग एवं जिला सत्कार अधिकारी को जिले में मंत्रीगण/संसदीय सचिव एवं गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण पत्र के वितरण का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग को स्थल की साफ सफाई तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था का, श्री ए.के. श्रीवास कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री सुरेश पांडेय कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन, श्री प्रकाश देवरे कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एवं श्री आर.एल. गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच, स्टॉल, बैरिकेटिंग, सोफ़ा-कुर्सी,  माइक, लाइटिंग आदि की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। श्री हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्री अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग एवं श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच की सभी व्यवस्था का, श्री एस.एल. लकरा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग को अतिथियों हेतु शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो की व्यवस्था का, श्री टीएस अत्री खाद्य नियंत्रक दुर्ग, श्री हेमंत सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग एवं श्री राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग को स्थानीय कलाकारों को रुकवाने एवं ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा मंच संचालन का कार्य भी करेंगे। डॉ मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग और डॉ हेमंत साहू सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दुर्ग को चिकित्सा सुविधा-एंबुलेंस व्यवस्था हेतु, श्री संदीप कुमार भोई उपसंचालक कृषि दुर्ग, श्री दीपक मिश्रा खनिज अधिकारी दुर्ग, श्रीमती पूजा कश्यप साहू उपसंचालक उद्यानिकी दुर्ग एवं श्री पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग को आवश्यकता अनुसार फूलमाला, गुलदस्ता आदि, मंच पर कलाकारों के सम्मान हेतु शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था और महत्वपूर्ण अतिथियों एवं कलाकारों की सत्कार व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। श्री लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग एवं श्री उत्कर्ष पांडेय कार्यपालन अभियंता लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग पेयजल की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा श्री एम.एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क दुर्ग को राज्योत्सव के प्रचार-प्रसार का, श्री सीमोन एक्का मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग दुर्ग और श्री विकास सरोदे श्रम पदाधिकारी दुर्ग को अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार स्टॉल आबंटन का एवं सर्व विभाग प्रमुख जिला दुर्ग को विभागीय योजनाओं तथा उपलब्धियां का पोस्टर बैनर अथवा लाइव प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी स्टॉल आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है। एडीएम श्री एक्का ने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्व के अनुसार अभी से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागवार समय सीमा प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। सांसद/विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की निर्माण कार्य एजेंसी विभाग यूसी/सीसी जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को उपलब्ध कराए। इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय के पत्रों पर विभागीय अधिकारी समय सीमा में जवाब/दावा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, सभी नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

कर्तव्य अवधि में मद्यपान करने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

कर्तव्य अवधि में मद्यपान करने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

कर्तव्य अवधि में मादक पेय शराब का सेवन

दुर्ग, 28 अक्टूबर 2024

दुर्ग संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत घनश्याम प्रसाद बेनर्जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया जिला कबीरधाम को कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं कदाचार बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर कबीरधाम द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार घनश्याम प्रसाद बेनर्जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया जिला कबीरधाम ने ग्राम बाधामुड़ा विकासखण्ड पण्डरिया, जिला कबीरधाम में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में मद्यपान कर उपस्थित होकर शासन की छबि धूमिल किया है। घनश्याम प्रसाद द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 23 का पालन न कर कर्तव्य अवधि में मादक पेय शराब का सेवन कर अवचार किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। cg24news.in

और पढ़ें ...

02 सौ करोड़ की लागत से सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर:- बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2024/सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए आज धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 200 करोड़ की लागत से बने सिम्स बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडे सहित अन्य अतिथि जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवदेनशीलता के साथ काम कर रही है। कोनी में दीप प्रज्वलन एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज धनवंतरी और नौवां आयुर्वेद दिवस है। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यायधानी बिलासपुर को एक बड़ी सौगात दी हैं। बिलासपुर स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अस्पताल से न केवल बिलासपुर के आसपास के ग्रामीणों के इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि सरगुजा संभाग के भी मरीज को बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी और सुशासन के संकल्प के साथ विकास के सभी वादों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की जा रही है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सहित विकास के सभी आयामों पर हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 200 करोड़ की लागत बना अस्पताल धनतेरस के पावन अवसर पर बिलासपुर वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉस्पिटल के शुभारंभ से अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि इस अस्पताल के शुभारंभ से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने 200 करोड़ के लागत से बने इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में ढाई एकड़ में यह 11 मंजिला भव्य हॉस्पिटल बनाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि दूर-दराज के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने एवं चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई ने स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेस चार के अंतर्गत दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रारंभ किया जा रहे हैं जिसमें 200 करोड़ की लागत से बना यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल है। 11 मंजिला यह अस्पताल बिलासपुर का सबसे ऊंचा भवन है जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड रहेंगे। इस अस्पताल में 08 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पल्मनोलॉजी और जनरल मेडिसिन सहित चार ओपीडी प्रारंभ किया जा रहे हैं। इस अस्पताल में ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब की भी सुविधा मिलेगी। *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हॉस्पिटल का किया अवलोकन-* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 मंजिला इस भव्य अस्पताल भवन में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सीटी स्कैन, एक्स रे, ब्लड बैंक पैथोलैब आदि कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत विभिन्न सामग्री एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। उन्होंने 37 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, दूरस्थ अंचलों में संचालित हेतु दो बाइक एंबुलेंस, 5 सिकल कार्ड, 5 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसी प्रकार उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले के 07 केंद्रों को एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र प्रदान किया। इनमें जिला अस्पताल सहित 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगी कला, हरदी कला, नवागांव सलका तथा 03 उप स्वास्थ्य केंद्र मिट्ठू नवागांव, मझवानी, पेंडरवा शामिल है। एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र बेहतर स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नेशनल क्वालिटी सुपरवाइजरी कमिटी द्वारा प्रदान किया जाता है।
और पढ़ें ...

कमिंग्स इंडिया लिमिटेड ने विद्यालयों में पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ*

*विद्यालयों में कमिंग्स इंडिया लिमिटेड ने पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ* कोरबा l कमिंग्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जो देशभर में विख्यात इंजन निर्माता है के द्वारा अपने ग्रुप के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों में पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है जो सराहनीय हैl कमिंग्स इंडिया कोरबा द्वारा नगर के शासकीय व निजी विद्यालयों में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कक्षा 1 से 12वीं तक 20000 छात्रों के बीच पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों के बीच वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, जल (संरक्षण, बिजली बचत, कूड़े करकट स्वच्छता अभियान पटाखा व डीजे लाउडस्पीकर प्रदूषण ,निवारण पर व्याख्यान देकर बच्चों में जागरूकता लाई गई तथा प्रश्न के जरिए प्रतिभावान बच्चों की खोज की गई ग्रुप ने अब तक दर्जन भर विद्यालयों के 6000 छात्रों को पर्यावरण प्रदूषण मुक्त पर उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैl विद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण मुक्त में अपनी महती भूमिका निभाने का शपथ लिया l अब तक की गई ग्रुप भ्रमण द्वारा विद्यालयों में कार्यक्रम के पश्चात समिति द्वारा प्रत्येक विद्यालय प्राचार्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस टीम प्रमुख काजा विद्याधर, संदीप सिंह ,निरंजन, रजनीश, सुशांता एवं अमित श्रीवास्तव शामिल थे l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोरबा स्थित कार्यालय कर्म सेल्स और शॉपिंग प्राइवेट लिमिटेड का सराहनीय योगदान रहाl
और पढ़ें ...

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़* *सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी है - CM *मुख्यमंत्री ने एकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी* *राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए मुख्यमंत्री* रायपुर 29 अक्टूबर 2024// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब ने भी एकता दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया गया। श्री साय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। सभी स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री राम विचार नेताम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें अपने देश की एकता अखंडता को बनाये रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े। गौरतलब है कि इस वर्ष दीपावली के उत्सव को देखते हुए 29 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एकता दिवस और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। cg24news.in
और पढ़ें ...

मृतक हरिओम के हत्या करने वाले आरोपी बिलासपुर पुलिस के गिरफ्त में

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
 
 एफआईआर सीसीके तत्काल बाद सायबर सेल एवं तारबाहर पुलिस द्वारा आरोपियो को किया गया  गिरफ्तार 
 
 06 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार।
 
बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.10.2024 को मृतक हरिओम का अस्पताली मेमो पर मर्ग क्रमांक 22/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत थाना तारबाहर में पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया जांच दौरान प्रकरण में मृतक हरिओम की हत्या मृत्यु संदिग्ध होने से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया निर्देशानुसार थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 333/2024 धारा-103(1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। 
मृतक हरिओम के परिवारजनो एवं अन्य गवाहो से जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि संदेही इन्द्रजीत एवं सुयश नाम के व्यक्ति के द्वारा लेनदेन के संबंध में विवाद था जिसे घटना दिनांक को आरोपियो द्वारा फोन किया गया था मुखबीर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकडकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया आरोपीगणो से मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल, डण्डा को जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। 
  संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि अजरूद्दीन एवं श्रवण टंडन प्रआर. आतिष आर. दीपक, अभिजीत, संजय, तदवीर, निखिल, अविनाश, मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
 
 
 
नाम आरोपीः- 
 
1-सुयश सिंह राजपूत पिता लाला सिंह राजपूत उम्र 31 साल सा. यदुनंदन नगर बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी
2- सक्षम पाण्डेय पिता दिनेश पाण्डेय उम्र 22 साल सा. पथर्रीपारा कोरबा चैकी रामपुर जिला कोरबा हा.मु. क्वाटर नंबर 183 अटल आवास निरतू थाना कोनी 
3- संतोष सोनी पिता दुष्यंत सोनी उम्र 27 साल सा. मोपका चैक पुराना तालाब जोरापारा मोपका थाना सरकंडा 4- तुषार मजूमदार पिता कल्याण मजूमदार उम्र 30 साल सा. राधिका विहार फेस-2 थाना सरकंडा 
5- दामन सिंह पिता लखन सिंह उइके उम्र 24 साल सा. लिंक रोड अग्रसेन चोक के पास
6- हर्षित गौरहा पिता महेश्वर गौरहा उम्र 29 साल सा. चंदन आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर।
 
 
और पढ़ें ...

दिवाली से पहले जुआरियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन...26 जुआरियों को किया गिरफ्तार, धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने

धमतरी। भखारा पुलिस ने पांच स्थानों पर छापेमारी करते हुए 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, थाना भखारा ने दो, थाना सिहावा ने दो, और थाना कुरूद ने एक जगह पर छापेमारी की। सभी स्थानों पर जुआ खेलने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।

(01) थाना भखारा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर महावीर चौक कोलियारी के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 06 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 10,800/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.190/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) नितीश कुमार पिता इंद्रजीत साहू उम्र 33 वर्ष
(02) विकास कुमार साहू पिता होरीलाल उम्र 22 वर्ष
(03) सुखदेव साहू पिता तुकाराम उम्र 37 वर्ष
(04) प्रदीप कुमार ध्रुव पिता मदनलाल उम्र 49 वर्ष
(05) खोमन साहू पिता भुवन साहू उम्र 35 वर्ष
(06). पारसमणी निषाद पिता धनेश निषाद उम्र 31 वर्ष साकिनान कोलियारी


▪️ (02) थाना भखारा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम गुजरा साहू समाज भवन के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 04 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4000/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.191/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) गेवेन्द्र उर्फ लक्की पिता कमलेश साहू उम्र 24 वर्ष,
(02) रविन्द्र कुमार साहू पिता श्री शिव प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष,
(03) सीताराम साहू पिता बलीराम साहू उम्र 45 वर्ष,
(04) जीवन लाल साहू पिता रिखीराम साहू उम्र 39 वर्ष साकिनान गुजरा थाना भखारा


▪️ (03) थाना सिहावा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम सोनामगर धान मंडी चबुतरा के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1,050/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना सिहावा में अप.क्र.117/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) किशन दास मानिकपुरी पिता जीवराखन मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष (02) शैलेंद्र नेताम पिता बरन सिंह नेताम उम्र 34 वर्ष


▪️ (04)- थाना सिहावा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम भुरसीडोंगरी प्रदीप साहू के घर के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 10 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 59-050/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.118/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) तस्वीर नाग पिता हरख नाग उम्र 38 वर्ष सा० जामगांव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(02) लक्ष्मण साहू पिता गौतम उम्र 36 वर्ष सा० दुधावा थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(03) शेखर साहू पिता घुरउ राम उम्र 27 वर्ष साकिन दुधाना थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(04) रोहित बंजारे पिता बृजलाल बंजारे उम्र सा० 33 वर्ष बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(05) दिलीप अरकरा पिता श्यामलाल उम्र 49 वर्ष सा० मुसुरपुट्टा थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(06) चंदूलाल चोपडा पिता स्व० भंवर लाल उम्र 63 वर्ष सा० बेलरगॉव थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(07) ओमप्रकाश यादव पिता स्व० उमेन्द्र उम्र 19 वर्ष सा० भुरसीडोंगरी थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(08) जितेन्द्र तिवारी पिता राजा तिवारी 18 वर्ष सा० जामगॉव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(09) आशुतोष टण्डन पिता मनराखन टण्डन उम्र 30 वर्ष सा० बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(10) प्रदीप कुमार साहू पिता मिश्रीलाल उम्र 48 वर्ष सा० भुसरीडोंगरी थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)


▪️ (05)- थाना कुरूद द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम बंजारी सतनामी पारा रंग मंच के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 04 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,060/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना कुरूद में अप.क्र.447/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) देवनाथ टण्डन पिता मदन टण्डन उम्र 29 वर्ष
(02) सोहन बारले पिता भुषण बारले उम्र 20 वर्ष
(03) हेमराज पिता सुकरन सतनामी उम्र 30 वर्ष
(04) सतीष भारती पिता शिव प्रसाद भारती उम्र 20 वर्ष साकिनान बंजारी थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) पांच अलग अलग जगहों पर कुल 26 आरोपियों से 78,025/- रुपए नगद एवं 05 पैकेट 52 पत्ती ताश जप्त कर,थाना भखारा,थाना सिहावा, थाना कुरूद द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

और पढ़ें ...

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों का हमला

जांजगीर :- जिला के ग्राम दूरपा में असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, इन असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा की आंख और उंगली को निशाना बनाते हुए पत्थरों और ईंटों से हमला किया। इस कृत्य से पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल व्याप्त हो गया है, और स्थानीय समुदाय इस घटना की कड़ी निंदा कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी। प्रशासन ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है। इस आपराधिक घटना के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

प्रशासन और पुलिस की अपील
जिले के प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और कानून व्यवस्था में सहयोग दें। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि बाबा साहब की प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना शीघ्र ही कराई जाएगी। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया जाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की असंवेदनशील घटनाओं से बचा जा सके।

नागरिकों की प्रतिक्रिया
इस घटना से आहत स्थानीय समुदाय ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा पर हमला समाज के आदर्शों और मूल्यों पर हमला है। नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है ताकि सामाजिक सौहार्द्र और सद्भावना बनी रहे।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सम्मान और आदर को ठेस पहुँचाने वाले इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन इस घटना के दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में अनोखी दिवाली, इस जिले में आखिर क्यों दस दिन बाद मनाई जाती हैं दिवाली? जानिए अनोखी परंपरा

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जनजातीय समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, जो अपनी अद्भुत परंपराओं के लिए मशहूर है। यहां के लोग दीपावली का त्योहार दिवाली के दस दिन बाद मनाते हैं। कार्तिक अमावस्या के दिन, समाज विशेष के लोग माता लक्ष्मी और नारायण की पूजा करते हैं।

देवउठनी एकादशी का महत्व
सरगुजा के जनजातीय लोग मानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान जागते हैं, इसी कारण दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा अकेले नहीं की जाती। दोनों की पूजा एक साथ करने की परंपरा है।

गाय का पूजन और गुरु-शिष्य परंपरा
दीपावली के ग्यारहवें दिन, सरगुजा के लोग गाय को लक्ष्मी मानते हैं और उसका पूजन करते हैं। इस दिन गुरु-शिष्य परंपरा का पालन भी होता है। झाड़-फूंक करने वाले बैगा गुनिया अपने शिष्यों को मंत्र देते हैं, और शिष्य गुरु का पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं और कपड़े भेंट करते हैं।

सोहराई पर्व की धूमधाम
दस दिन बाद मनाई जाने वाली दिवाली पर लोक कला सोहराई का धूमधाम से आयोजन होता है। इस दौरान लोक गीतों से पूरा सरगुजा संभाग गूंज उठता है, और लोक नृत्य का आयोजन किया जाता है।

देवउठनी सोहराई
सरगुजा के जनजातीय ग्रामीण अंचल में दीपावली के दस दिन बाद देवउठनी एकादशी को सोहराई पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व यहां के जनजातीय लोग देवउठनी सोहराई के नाम से जानते हैं।

और पढ़ें ...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री सावंत को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

और पढ़ें ...

डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के अवैध मकान और गोदाम पर चला बुलडोजर…जानिए मामला…!!

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में बुलडोजर कार्रवाई हो रही है। मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के पिता और चाचा के करीब 150 डिसमिल जमीन (डेढ़ एकड़) पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, रविवार रात को ही 3 टीम तैनात कर दी गई थी। सोमवार सुबह 5 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है।

मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू और चाचा संजय साहू ने सूरजपुर में 6 जगहों पर अवैध निर्माण के लिए नगर पालिका ने 15 अक्टूबर को नोटिस दिया था।

नोटिस में लिखा गया है कि, आपने नगर पालिका से अनुमति लिए बिना भवन निर्माण किया है, जो छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 (क) का उल्लंघन है। अपना निर्माण हटा लें। वरना प्रशासन बेदखली की कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

राजस्व सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू का पुराना बस स्टैंड के पीछे वार्ड क्रमांक-7 में सवा दो डिसमिल जमीन का पट्टा है, जबकि 60 डिसमिल जमीन में मकान और अवैध निर्माण किया गया है।

कुलदीप साहू के रिंग रोड मानपुर में 37 डिसमिल, मानपुर मोहल्ले में 25 डिसमिल, वार्ड क्रमांक कब्रिस्तान मोहल्ला में 25 डिसमिल और ग्राम तिलसिवां में 25 डिसमिल भूमि है, जहां बुलडोजर चलाने नोटिस चस्पा किया गया है।

सर्किट हाउस के पास रिंग रोड में भी कुछ जमीन में निर्माण हुआ है यहां अभी तोड़ने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि दोपहर तक यहां भी प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कार्रवाई के लिए सूरजपुर के एसडीएम जगन्नाथ वर्मा, रामानुजनगर एसडीएम अजय मोरियम, भैयाथान एसडीएम सागर सिंह के अलावा लटोरी, सूरजपुर, भैयाथान भटगांव और रामानुजनगर के तहसीलदारों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एडिशनल एसपी संतोष महतो भी पुलिस अमले के साथ अवैध कब्जा निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यह कार्रवाई आज दिन भर चलने की संभावना है।

और पढ़ें ...

CG - ससुराल वालों ने पहले बहु की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

कोरिया। बहू की हत्या कर फांसी पर लटकाने वाले सास, ससुर और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था। घटना रामगढ़ चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक चौकी रामगढ़ को सूचना मिली कि ग्राम सिंघोर की ललिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना सोनहत मर्ग क्र 46/2024 धारा 194 BNSS के अंतर्गत दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर ने शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेमरेज शॉक, पोस्टमॉर्टम हैगिंग बताया तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 171/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लिया और जाँच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने संदेही सास लक्ष्मनिया, ससुर सोमारसाय व मृतिका के पति सोनसाय से पूछताछ किया गया। आरोपिया लक्ष्मनिया पण्डो ने बताया कि खाना बनाने की बात पर मृतिका ललिता के साथ झगड़ा हुआ। गुस्से में मृतिका का गला पकडकर उसके सर को दिवाल में टकरा दी, जिससे बहू बेहोश होकर गिर गई और कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस में पकडे जाने के डर से सोमार साय व सोन साय के साथ मिलकर मृतिका ललिता के शव को नदी के पास ले जाकर फांसी पर लटका दिये थे।

आरोपियों में लक्ष्मनिया पंडो पति सोमार साय उम्र 42 वर्ष, सोमारसाय पण्डो पिता लालसाय पण्डो उम्र 43 वर्ष एवं 3. सोनसाय पण्डो पिता सोमारसाय पण्डो उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिघोर चौकी रामगढ़ थाना सोनहत जिला कोरिया छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

और पढ़ें ...

BREAKING: विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं अहम् फैसलें

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में औद्योगिक और नक्सली नीति पर सरकार फैसला कर सकती है। इसके अलावा विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी रणनीति बैठक में बनेगी। कैबिनेट बैठक के एजेंडों में धान खरीदी की व्यवस्था, प्रदेश के 28 लाख श्रमिकों के लिए योजनाएं शुरू करने का भी प्रस्ताव है जिस पर मुहर लग सकती है।

हमारी सरकार ने पुलिस विभाग में सूबेदार/एसआई संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित सभी 959 अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ छत्तीसगढ़ को प्राप्त होगा, प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और भी मजबूती मिलेगी। चयनित युवाओं एवं उनके परिजनों को पुनः बधाई!

और पढ़ें ...

CG : आस्था या अंधविश्वास? देवी मां की आंखों से निकले आंसू, भजन कीर्तन करने ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

सक्ती। विज्ञान युग में भी ग्रामीण अंचलों में अंधविश्वास का दौर कायम है। देवी स्थापना के बाद पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ ग्रामवासी माता की आराधना करते हैं आस्था का प्रतीक माने जाने वाले माता के स्वरूपों की लोग पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा में एक आश्चर्य चकित घटना सामने आई है। यहां पीली दाई मां के नाम से प्रसिद्ध माता की आंखो से अचानक आंसू बहने लगा।

आस्था और गहरी होती दिखी

यह नजारा देख आसपास के ग्रामवासी के अलावा दूसरे लोग माता के इस नजारे को देखते रात में ही वहां पहुंच गए। जिसके कारण गांव कौतूहल का विषय बना हुआ है।लोगो की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी है। रात से गांव में मेले की तरह भीड़ उमड़ पड़ी है लोग दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे हैं, इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन किया जाने लगा है। आधुनिकता के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास कायम है। ऐसी मान्यता है की माता के आशीर्वाद से ग्राम में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। ऐसे मे अब माता की आंखों से निकल रहे आंसू को लेकर उनकी आस्था और गहरी होती दिखाई दे रही है।

और पढ़ें ...

CG : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 2 उप निरीक्षक और 25 सहायक उप निरीक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

बालोद :- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के एसपी ने रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में 2 उप निरीक्षक और 25 सहायक उप निरीक्षकों का नाम शामिल है।

देखें लिस्ट

 
और पढ़ें ...