सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 10 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष एकादशी - 09:28 पी एम तक नक्षत्र पुनर्वसु - 05:06 पी एम तक योग वरीयान् - 11:20 पी एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:03 AM सूर्यास्त - 6:32 PM चन्द्रोदय - 2:27 AM चन्द्रास्त - 04:06 PM अशुभ काल राहू - 04:59 पी एम से 06:33 पी एम यम गण्ड - 12:18 पी एम से 01:52 पी एम कुलिक - 03:25 पी एम से 04:59 पी एम दुर्मुहूर्त - 04:53 पी एम से 05:43 पी एम वर्ज्यम् - 02:05 ए एम से 03:52 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 ए एम से 05:17 ए एम शुभ योग रवि पुष्य योग- 05:06 पी एम से 06:04 ए एम सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:06 पी एम से 06:04 ए एम
और पढ़ें ...

कार में रस्सी बांध ATM मशीन ही खींच ले गये चोर, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

महाराष्ट्र: ATM चोरी करते एक वीडियो वायरल हो रहा है.मामला महाराष्ट्र का बताया है। चोर एक एटीएम मशीन के पास पहुंचे। एटीएम के सामने अपनी कार लाकर खड़ी कर दिए। इसके बाद एक रस्सी लेकर ATM मशीन को बांध दिया और रस्सी को दूसरा सिरा कार से बांध दिया। इतना करने के बाद एक शख्स दरवाजा पकड़कर खड़ा हुआ और चालक से कार आगे बढ़ाने का इशारा किया। इसके बाद जो हुआ, हंसी नहीं रुकेगी। atm machine:कार चालक ने झटके में गाड़ी आगे बढ़ाई। मशीन उखड़ गई और दरवाजा पकड़कर खड़े शख्स को ले जाने लगी। मशीन के साथ ही दरवाजा भी टूट गया और जाकर चोर को लगा जिससे वह जमीन पर जोर से गिरा और चोटिल हो गया। कुछ दूर जाकर गाड़ी रुकी और उसमें बैठकर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। atm machine:एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘कितने मजबूर चोर हैं, अपनी गाड़ी का इस्तेमाल कर ATM चुरा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, ‘चोर भी हाईटेक हो गये हैं, अब तो ATM से चोरी नहीं करते बल्कि पूरा ATM ही चुरा लेते हैं। atm machine:एक ने लिखा, ‘ATM में पूरी सुरक्षा के बाद भी किस तरह चोरों के हौसले बुलंद है, ये जीता-जागता उदाहरण है।’ एक ने लिखा, ‘चोर JCB से ATM मशीन चुरा रहे हैं, कार का इस्तेमाल कर उसे तोड़ रहे हैं, अब क्या देखना बाक़ी रह गया प्रभू।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अंत में जब चोर के ऊपर ATM और दरवाजा गिरा वो काफी मजेदार था।’ atm machine:बता दें कि यह घटना महाराष्ट्र के बीड इलाके की बताई जा रही है। चोरों ने 6 सितंबर की रात को इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के ही सांगली से JCB द्वारा ATM मशीन उखाड़ने का वीडियो सामने आया था, हालांकि बाद में सभी गिरफ्तार कर लिए गए थे।
और पढ़ें ...

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 1.4 करोड़ का सोना, अंडरवियर में छुपा कर हो रही थी तस्करी

राजस्थान। जयपुर एयरपोर्ट पर 5 किलो 150 ग्राम सोना पकड़ा गया है। शारजाह से फ्लाइट लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एक शख्स को डीआरआई (DRI) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। डीआरआई के अफसरों ने तस्कर के कब्जे से करोड़ों का सोना बरामद किया है। जिसे वो अपने अंडरवियर में छुपा कर लाया था। शारजहा से एक विमान जब जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां तैनात डीआरआई की टीम यात्रियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम के अफसरों को एक यात्री कुछ संदिग्ध लगा। इस पर टीम ने उस यात्री से पूछताछ की। पकड़े जाने से पहले उसने टीम को गुमराह भी किया लेकिन बाद में गहन तलाशी में दौरान उसके अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में गोल्ड का पेस्ट बरामद हुआ।डीआरआई की टीम ने उस पेस्ट को बाद में रिफाइंड कराया तो उसमें शुद्ध सोना मिला। जिसका वजन 2 किलो 700 ग्राम है। उस सोने को पेस्ट के रूप में तस्कर छुपा कर लाया था। बरामद किए गए सोने की कीमत बाजार में 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
और पढ़ें ...

जन्मदिन पर उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, बाबा महाकाल का किया दर्शन …

अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन की शुरुआत उन्होंने भगवान शिव की आराधना के साथ किया अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे. उन्होंने भस्म आरती कर भगवान का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान एक्टर भगवा वस्त्र पहन कर भक्ति में डूबे हुए नजर आए. सोशल मीडिया में अक्षय कुमार की मंदिर के अंदर की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. एक्टर भक्ति में रमे हुए नजर आए. उन्होंने भगवा कलर की धोती पहनी हुई थी. महाकाल मंदिर पहुंचकर उन्होंने तड़के भस्म आरती की. इसके साथ ही उन्होंने नदी के पास बैठकर भगवान से देश की उन्नति के लिए प्रार्थना भी की. इस दौरान अक्षय कुमार के साथ उनके बेटे आरव, भांजी सिमर और उनकी बहन अलका हीरानंदानी व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी मौजूद थे. Chhattisgarh Crimes आने वाली फिल्म की सफलता के लिए लगाई अर्जी जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की सफलता के लिए भी भगवान महाकाल से प्रार्थना की. अक्षय ने कहा की जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है की साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाए. उन्होंने कहा की मैंने देश की सफलता और समृद्धि चाहता हूं जिससे सभी का हित होगा.
और पढ़ें ...

मैं आंध्र प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए बलिदान करने को तैयार हूं: नायडू

विजयवाड़ा । तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को भावुक होते हुए एक बयान में कहा कि वह प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार हैं। श्री नायडू को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पिछले 45 वर्षों से मैंने निस्वार्थ भाव से तेलुगू लोगों की सेवा की है। मैं तेलुगू लोगों के हितों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार हूं। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे तेलुगू लोगों, मेरे आंध्र प्रदेश और मेरी मातृभूमि की सेवा करने से रोक नहीं सकती। उल्लेखनीय है कि श्री चंद्रबाबू नायडू को सुबह आंध्र प्रदेश कौशल विकास घोटाले में नंदयाल शहर में गिरफ्तार किया गया और गुंटूर जिले में राज्य की सीआईडी पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रही है।
और पढ़ें ...

इस बिजनेस से आप हर साल कमा सकते हैं लाखों, जानिए कितना करना पड़ेगा निवेश ?

High Profit Business Idea. अगर आप एक अच्छा व्यवसाय उद्यम शुरू करना चाह रहे हैं जो स्थिर आय का भी वादा करता है, तो एक अवसर है जो आपके लिए बेहतर हो सकता है. आप शहरी क्षेत्रों में मौजूदगी रखने वाले इस बिजनेस – ट्रैक सूट बिजनेस – को शुरू करके अपनी आय को एक नया आयाम दे सकते हैं. आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं, जिसके कारण जिम जाने वालों, योग के शौकीनों की संख्या बढ़ गई है. जिम जाने वालों के बीच व्यापक रूप से लोकप्रिय, ट्रैक सूट अपने आराम के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें वर्कआउट, दौड़ने और योग के लिए आदर्श बनाते हैं. विशेषज्ञ व्यायाम के दौरान आरामदायक कपड़ों के महत्व पर जोर देते हैं, जिससे बड़े और छोटे दोनों शहरों में ट्रैक सूट की मांग बढ़ रही है. ये आमतौर पर कपास, नायलॉन, या पॉलिएस्टर सिंथेटिक्स जैसी सामग्रियों से तैयार किए जाते हैं. ट्रैक सूट बनाने की प्रक्रिया ट्रैक सूट बनाने की प्रक्रिया सीधी और प्रबंधनीय है. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की व्यवहार्यता रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैक सूट निर्माण उद्यम शुरू करने के लिए 24 लाख रुपये के निवेश की आवश्यकता होती है. सावधि ऋण: 16.43 लाख रुपये केवीआईसी मार्जिन मनी: परियोजना पात्रता के अनुसार निवेश की जाने वाली अपनी राशि: 2.4 लाख रुपये कार्यशील पूंजी: 5.18 लाख रुपये परियोजना की लागत भूमि किराए पर/स्वामित्व वाली भवन और सिविल कार्य (2000 वर्ग फुट): 2.50 लाख रुपये प्लांट एवं मशीनरी: 14.80 लाख रुपये फर्नीचर और फिक्स्चर: 0.50 लाख रुपये प्री-ऑपरेशन लागत: 0.45 लाख रुपये कार्यशील पूंजी की आवश्यकता: 5.75 लाख रुपये इसे समझ लो खुद का खर्च @10%- 2.40 लाख रुपये सावधि ऋण: 16.43 लाख रुपये कार्यशील पूंजी वित्त: 5.18 लाख रुपये कुल: 24. लाख रुपये कितना हो सकता है मुनाफा? केवीआईसी रिपोर्ट पांच साल का अनुमानित लाभप्रदता विवरण देती है. बताया गया कि पहले साल में आपको 3.35 लाख रुपये, दूसरे साल में 5.76 लाख रुपये, तीसरे साल में 8.72 रुपये, चौथे साल में 11.46 रुपये और पांचवें साल में 13.94 रुपये का शुद्ध मुनाफा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, यदि आपके पास प्रारंभिक पूंजी की कमी है, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कॉर्पोरेट लघु-स्तरीय व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करती है
और पढ़ें ...

दिल्ली में G20 समिट शुरू : PM मोदी ने भारत मंडपम पहुंचे सुनक को गले लगाया, बाइडेन को कोणार्क चक्र के बारे में बताया

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आज यानी 9 सितंबर को G20 समिट का आगाज हो चुका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष के भी यहां पहुंचने की शुरुआत हो चुकी है। इन सभी को पीएम मोदी रिसीव कर रहे हैं। PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का गले लगाकर स्वागत किया। वहीं, बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी। शिखर सम्मेलन की शुरुआत फोटो सेशन के साथ होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वेलकम स्पीच देंगे।समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।
और पढ़ें ...

खुशखबरी! मुख्यमंत्री का पटवारियों को बड़ा तोहफा, अब ट्रेनिंग के लिए तीन गुना ज्यादा मिलेगा भत्ता

पंजाब। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज राज्य के पटवारियों का दिल खुश कर दिया है। उन्होंने कुल 710 पटवारियों के हाथों में नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इसी के साथ पटवारियों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। सीएम मान ने नवनियुक्त पटवारियों को एक और खुशखबरी देते हुए एलान किया कि अब अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 5,000 रुपये के बजाय 18,000 रुपये प्रति माह का वित्तीय भत्ता मिलेगा, क्योंकि वर्तमान में एमएससी बी-टेक और अन्य डिग्री धारकों को 5,000 रुपये का भत्ता दिया जाता है। अगले एक-दो दिन में यह भत्ता बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों से कहा कि लाखों लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि आपके फैसले लोगों के घरों में खुशियां ला सकती हैं और कई लोगों की हत्या का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी के कई रूप होते हैं।उन्होंने कहा कि चंदा भी रिश्वत का दूसरा रूप है। उन्होंने कहा कि चाय, पानी, सर्विस, हमारे बार के बारे में सोचो, अगले बुधवार को आना, ये सब रिश्वत के नाम हैं। पुरानी सरकारों में शामिल कुछ लोग खुद रिश्वतखोरी में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वतखोरी ऊपर से चलती है। इसलिए ऊपर से रिश्वतखोरी बंद करनी होगी।
और पढ़ें ...

आज इन 5 राशियों पर शनिदेव की रहेगी तिरछी नजर, होगा बड़ा असर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 09 September 2023:  आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपको फॉलो करेंगे। आप शाम तक किसी विशेष काम को पूरा करने में समय देंगे, काम का रिजल्ट भी आपके मन मुताबिक होगा। आपको किसी पुराने निवेश से काफी लाभ होगा। लवमेट्स की आज फोन पर देर तक बात होगी। अगर आप अपने बच्चें के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।  लकी रंग - सफेद लकी नंबर - 1 वृष राशि आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका विश्वास बढ़ेगा आप किसी दूसरे की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर विश्वास करेंगे।  आप कोई कर्ज उतारने में सफल होंगे, आपकी मानसिक उलझन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं कोई जॉब करना चाहती हैं उनके लिए घरवालों से सलाह-मशवरा करने का बढ़िया दिन हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, आपका मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।  लकी रंग - लाल लकी नंबर - 8 मिथुन राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप माता की कोई इच्छा पूरी करेंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आपके ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद मांगेगा आप उसकी हर-संभव मदद करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों का बिजनेस बढ़ेगा, अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोग आज अपने परिवार वालों से मिलने का समय निकालेंगे।  लकी रंग - हरा  लकी नंबर - 5 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी सामाजिक गतिविधि में रुचि रहेगी। आप किसी काम में बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे, आपको काफी फ़ायदा होगा। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिसमें आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपने डेली रूटीन में ताजे फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  लकी रंग - गुलाबी लकी नंबर - 3 सिंह राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपेंगे जिसे बखूबी पूरा करने पर आपको शाबाशी मिलेगी, साथ ही पिता जी आपसे कुछ मन की बाते भी शेयर करेंगे। आप किसी काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की वजह से आज आपके घर पर एक छोटी से पार्टी का आयोजन होगा, जिससे घर में हर्ष का माहौल बनेगा लेकिन साथ ही व्यस्तता भी बनी रहेगी। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी।   लकी रंग - ब्लू लकी नंबर - 2 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कोई बिजनेस साझेदारी में शुरू करने का मन बनाएंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आज आपको पछतावा होगा आप उस गलती को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आपको जल्द ही आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आप निश्चिन्त रहेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  लकी रंग - काला लकी नंबर - 9 तुला राशि आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका पैसा खर्च होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। बेहतर होगा सोच समझकर ही पैसे खर्च करें। किसी से चल रही अनबन को आज आप बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे, आपकी यह कोशिश रंग लाएगी।  बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही समस्याएं दूर होंगी। परिवार के साथ किसी मंदिर जाएंगे जिससे परिवार में खुशियां देखने को मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।  लकी रंग - पीला लकी नंबर - 1 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप नई-नई चीजें सीखने का प्रयास करेंगे। आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करेंगे। किसी मेहमान के घर पर आने से बच्चों में उत्साह दिखेगा। अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान बदलना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आपके बेटे की करियर में उन्नति होगी। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज बात करके दूर करेंगे।  लकी रंग - मैरून  लकी नंबर - 1 धनु राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोत से धन लाभ होगा, जिससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। जीवनसाथी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करने से आपके रिश्ते में मिठास आएगी। आप आपका मन किसी खाने के किसी नयी डिश को बनाने को करेगा और ऑनलाइन उस डिश की रेसिपी सीखेंगी। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी भी आश्चर्य होंगे। सब लोग आपके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की तारीफ करेंगे।  बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई से नई तकनीकी का उपयोग करेंगे।  लकी रंग - पर्पल लकी नंबर - 1 मकर राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर गुस्सा होने से बचेंगे तो आपका काम अच्छे से पूरा हो जाएगा।  ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा, आपकी नई प्रतिभा लोगों के सामने आएगी, लोग आपका सम्मान करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।  नया घर लेने का मन बनाएंगे।  लकी रंग - गोल्डन  लकी नंबर - 2 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आपके बेटे को करियर से सम्बंधित कोई अच्छी सूचना मिलेगी आपके घर में रौनक बढ़ जाएगी। आपको गर्व महसूस होगा।  आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होगा, जिसको लेकर घर के सभी सदस्य उत्साहित होंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव से किसी रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा के प्रयोग से लोग आपके कायल हो जाएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  लकी रंग - पीच लकी नंबर - 4 मीन राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका बहुत दिनों से रुका धन वापस मिलने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।  आपके ससुराल से कोई व्यक्ति आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव करेंगे ये बदलाव आपकी सफलता का मार्ग खोलेगा। घर की जिम्मेदारी आज आपके कन्धों पर होगी जिसे आप ख़ुशी-ख़ुशी पूरा करेंगे। आप किसी इम्पोर्टेन्ट काम में बहुत हद तक सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  लकी रंग - ब्राउन  लकी नंबर - 9
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 09 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष दशमी - 07:17 पी एम तक नक्षत्र आर्द्रा - 02:26 पी एम तक योग व्यतीपात - 10:36 पी एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:06 AM सूर्यास्त - 6:32 PM चन्द्रोदय - सितंबर 10 1:31 AM चन्द्रास्त - 03:21 PM अशुभ काल राहू - 09:11 ए एम से 10:44 ए एम यम गण्ड - 01:52 पी एम से 03:26 पी एम कुलिक - 06:03 ए एम से 07:37 ए एम दुर्मुहूर्त - 06:03 ए एम से 06:53 ए एम, 06:53 ए एम से 07:43 ए एम वर्ज्यम् - 03:46 ए एम से 05:33 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 ए एम से 05:17 ए एम
और पढ़ें ...

बैंक अकाउंट में नहीं है एक भी रूपया… फिर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ

UPI Payment Credit: यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने वाले व्यक्तियों के लिए आज हम लेकर आए हैं बहुत बड़ी खुशखबरी। यदि आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है और आप भी किसी को पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदे की साबित हो सकती है।दरअसल, अब आप बिना पैसों के भी अपने यूपीआई से किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा को क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई के नाम से एनपीसीआई ने शुरुआत की है। UPI Payment Credit: आईए जानते हैं कैसे मिलेगा इस सुविधा का फायदा UPI Payment Credit Line: कई बार आपके जीवन में ऐसा समय आता है कि आप चाहे नौकरी करते हो या फिर आपका खुद का बिजनेस हो, लेकिन कभी कभार ऐसा समय भी आ जाता है जब आपके अकाउंट में एक रुपए भी ना बचे।तब ऐसे में आप अपना खर्च चलाने के लिए दूसरों से पैसे उधार मांगते हैं या फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। तो ऐसे व्यक्तियों के लिए आज हम लेकर आए हैं बहुत बड़ी खुशखबरी। UPI Payment Credit: नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा बिना पैसे के भी यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा लॅान्च की है। जिसके बाद आप बैंक अकाउंट में बिना एक रुपया हुए भी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।यूपीआई क्रेडिट लाइन के नाम से इस सुविधा की शुरुआत भारत में गुरुवार को कर दी गई है। UPI Payment Credit: किस तरह उठा सकते हैं सुविधा का लाभ आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक में एक आवेदन देना होगा। उसके बाद बैंक की मंजूरी मिलने के बाद बैंक आपके अकाउंट में यह सुविधा चालू कर देगा।आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद अधिकांश सरकारी बैंक और निजी बैंक इस सुविधा को चालू कर सकेंगे। आपको बता दें कि क्रेडिट लाइन सुविधा एक तरह का लोन होगा जो बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों को प्री-एप्रूव्ड होगा। यानी, बैंक आपको एक तय लोन की रकम प्री-एप्रूव्ड कर देंगे। इस पैसे का इस्तेमाल आप जरूरत पड़ने पर यूपीआई से भुगतान के लिए कर पाएंगे। UPI Payment Credit: आईए जानते हैं कितनी है यूपीआई करने की क्षमता UPI Payment Credit: आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 2016 में यूपीआई की लांचिंग की गई थी। फिलहाल देश के अंदर 35 करोड़ यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। एनपीसीआई का असर है कि आगामी समय में यूपीआई का इस्तेमाल 10 गुना लोग अधिक करने लगेंगे। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त का महीना यूपीआई से ट्रांजैक्शन करने के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ है। क्योंकि अगस्त के महीने में यूपीआई से कुल ट्रांजैक्शन भारत में अगस्त महीने में 10 अरब का किया गया है।
और पढ़ें ...

त्रिपुरा में खिला कमल, भाजपा ने जीती दोनों सीट, झारखंड में आगे

दिल्ली । देश में अगले साल होने वाले आमचुनाव से पहले शुक्रवार का दिन अहम माना जा रहा है। आज 6 राज्यों की 7 विधानसीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। 2024 के आम चुनावों में भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाया है। आज इस गठबंधन की पहली परीक्षा है। जिन सीटों पर मतगणना हो रही है, उनमें शामिल हैं - धनपुर (त्रिपुरा), बागेश्वर (उत्तराखंड), धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल), घोसी (यूपी), बॉक्स नगर (त्रिपुरा), डुमरी (झारखंड) और पुथुपल्ली (केरल)। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने त्रिपुरा में धनपुर और बॉक्सनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीत लिया है झारखंड में सत्ता पक्ष को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी 4124 वोट पाकर झामुमो उम्मीदवार की बेबी देवी से 1265 वोटों से आगे चल रही हैं।
और पढ़ें ...

कुत्ता काटने के बाद सबसे पहले क्या करें? जानें उन 7 जरूरी सवालों के जवाब जो हर किसी को जानना चाहिए

कुत्ता काटने के मामले आए दिन हमारे सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया जहां, एक बच्चे की कुत्ता काटने के बाद मौत हो गई। मामला परेशान करने वाला इसलिए भी है कि बच्चे को कुत्ता लगभग 1 महीने पहले काटा, उसने इंजेक्शन नहीं लिया और फिर रेबीज की वजह से उस बच्चे की दर्दनाक मौत हुई। इस मामले से हमें समझना होगा कि कुत्ता काटने के बाद हमें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और क्या करें और क्या नहीं। आइए जानते हैं डॉक्टर गौरव जैन, सीनियर कंसल्टेंट, इंटर्नल मेडिसिन,धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली से। 1. कुत्ता काटने के बाद सबसे पहला काम क्या करना चाहिए? डॉक्टर गौरव जैन बताते हैं कि जब भी कुत्ता काटे तो सबसे पहले जिस स्थान पर कुत्ते ने काटा है वहां तुरंत जीवाणुरहित पट्टी (sterile bandage) लपेटें। घाव पर अच्छे से पट्टी बांध दें और फिर उसके बाद तुरंत नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। 2. कुत्ता काटने के बाद First aid क्या है? अगर कभी भी कुत्ता काट ले तो रैबीज से बचने के लिए फर्स्ट एड के तौर पर आपको उसे घाव को 15 मिनट तक धोना चाहिए और फिर वहां पट्टी बांध देनी चाहिए उसके बाद तुरंत नजदीकी डॉक्टर से दिखाना चाहिए। 3. कुत्ते के काटने के घरेलू उपाय करें या नहीं? इस सिचुएशन में घरेलू उपाय करना खतरनाक हो सकता है। किसी भी प्रकार के नीम हकीम या फिर घरेलू उपाय के चक्कर में ना पड़कर आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखाना चाहिए। 4. घर में कुत्ते के दांत लगने पर या स्क्रैच करने के बाद भी Rabies हो सकता है? अगर आपने अपने घर के पालतू कुत्ते को टिका लगवाया है तो फिर इसकी संभावना कम है। मगर फिर भी अगर आपके कुत्ते का दांत लग जाए या फिर स्क्रैच कर दे तो उसके बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और डॉक्टर के निर्देशानुसार टीका लगवाना चाहिए। 5. कुत्ता काटने के कितने घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवाना चाहिए? कुत्ता काटने के 24 घंटे के अंदर ही इंजेक्शन लगवाना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आमतौर पर इसके पांच इंजेक्शन लगते हैं। पहले इंजेक्शन लगने के तीसरे दिन दूसरा इंजेक्शन लगता है फिर सातवें दिन इंजेक्शन लगता है और उसके बाद 14वें दिन और लास्ट में 28 में दिन इंजेक्शन लगना जरूरी है। 6. रेबीज के लक्षण कितने दिन में दिखते हैं? एक से तीन महीने के आसपास आपको रेबीज के लक्षण (rabies symptoms in hindi) दिखने लगते हैं। इसमें शरीर की मांसपेशियों में दर्द, बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, मानसिक संतुलन का बिगड़ना जैसे लक्षण शामिल हैं। 7. क्या हर कुत्ते के काटने से रेबीज होता है? अगर रैबीज से संक्रमित कुत्ता हमें काट ले तो रेबीज हो सकता है मगर आजकल लोग अपने पालतू कुत्तों को इसका टीका पहले से लगवा देते हैं जिससे इसकी संभावना कम रहती है मगर फिर भी आवारा कुत्तों में यह संभावना जताई जा सकती है कि उन्हें रेबीज हो सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें क्योंकि यह आपको नहीं पता कि किसी कुत्ते में रेबीज है या नहीं इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
और पढ़ें ...

Horoscope Today 8 September 2023: मेष, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले शत्रुओं से रहें सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 08 September 2023: ज्योतिष के अनुसार 8 सितंबर 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज तुला राशि वालों की सुख समृद्धि में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है.  आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे. कला कौशल में सुधार आएगा और आपके कामों मे  वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास और बढेगा. रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी. आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर आज पूरा ध्यान दे सकते हैं. सभी क्षेत्रों में आपकी साख बढ़ेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके घर में असमंजस्य बना रहेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. विदेश में रह रहे किसी परिजन से  आपको कोई खुशखबरी  सुनने को मिल सकती हैं। आपके घर  किसी अतिथि के आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई शुभ सूचना लेकर आने वाले हैं और मामा पक्ष  आपको धन लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में  आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ आप सहयोग बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. अध्ययन व आध्यात्म के प्रति  आपकी रुचि बढ़ेगी. आपने यदि साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह  आपके लिए अच्छी रहेगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों को आज शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. परिवार में  किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय  रहेगा. घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएगे, नहीं तो समस्या हो सकती है. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. भाई व बहनों से यदि रक्त संबन्धी रिश्तो में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी. किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते है. पिताजी को  कोई पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है. आपको मेहमानों की आवभगत भी आपको करनी पड़ सकती है और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को  नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलें, नहीं तो आपके बढते खर्च आपके लिए सिर दर्द बनेंगे. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है और आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी. नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा. लेनदेन के मामले  आपको समय रहते निपटाने होंगे और किसी के साथ साख व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. साझेदारी में किए गए किसी काम से  आपको लाभ मिलेगा. स्थायित्व की भावना  आपके अंदर बनी रहेगी. आप कुछ योजनाओं को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी में कार्यरत है, उनके लिए आज दिन अच्छा रहेगा. कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा और आपको  किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और आप सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा. आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें. धनु राशि ( Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सुझबुझ दिखाकर आगे बढने के लिए रहेगा और आपके लाभ में भी वृद्धि होगी.  आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपका कोई बड़ा लक्ष्य आसानी से पूरा होगा. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं. आप अपने किसी काम के पूरा न होने से परेशान रहेंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता देख रहा है. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और घर परिवार में आप लोगों की जरूरतो पर पूरा ध्यान देंगे. आप किसी से तर्क व वितर्क में पढ़ने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है और सबके प्रति आदर व सम्मान बनाए रखें. व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा. आज आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाईचारे को बढ़ाने के लिए रहेगा और बंधु जनों का  आपको पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ नये संपर्कों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. आपका यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई मतभेद चल रहा था, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी. मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और आपके साहस व प्राक्रम में वृद्धि होगी. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने कामों को बहुत ही सुझबुझ दिखाकर निपटाएगें, नहीं तो विरोधी  आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई परिजन आपको सलाह दे, तो आपको उसे पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करना होगा और आप किसी प्रकार के भ्रम व बहकावे में ना आए और यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु  खो गई थी, तो वह  आपको प्राप्त हो सकती है.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 08 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 8 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष नवमी- सितंबर 07 04:14 PM- सितंबर 08 05:30 PM नक्षत्र म्रृगशीर्षा - सितंबर 07 10:25 AM- सितंबर 08 12:09 PM योग सिद्धि - सितंबर 07 10:01 PM- सितंबर 08 10:07 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:06 AM सूर्यास्त - 6:32 PM चन्द्रोदय - सितंबर 09 12:35 AM चन्द्रास्त - 02:30 PM अशुभ काल राहू - 10:45 ए एम से 12:19 पी एम यम गण्ड - 03:27 पी एम से 05:01 पी एम कुलिक - 07:36 ए एम से 09:10 ए एम दुर्मुहूर्त - 08:33 ए एम से 09:23 ए एम, 12:44 पी एम से 01:34 पी एम वर्ज्यम् - 09:21 पी एम से 11:06 पी एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM अमृत काल - 03:29 ए एम- 05:14 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 AM- 05:17 AM
और पढ़ें ...

बकरी लेकर ट्रेन में चढ़ी बूढ़ी अम्मा को टीटीई ने पकड़ा…फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा, कि सभी के चेहरे पर आ गई मुस्कान, देखें वीडियों…

नई दिल्ली : ट्रेन में आप अक्सर सवारी करते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को ट्रेन में सफर करते देखा है? रेगुलर सफर करने वाले लोगों में कुछ ने जरूर देखा होगा, लेकिन किसी ने भी उसके लिए टिकट कटाने के बारे में नहीं सोचा होगा. कुछ ऐसी ही एक घटना ट्रेन में हुई, जब एक महिला अपने पालतू जानवर बकरी के साथ सफर कर रही थी. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो सामने आया है जो कुछ ही समय में वायरल हो गया है. वीडियो में एक महिला यात्री को देखा जा सकता है जिसके साथ ट्रेन में एक बकरी भी है. वीडियो उस दिलचस्प पल को कैद करती है जब ट्रेन में यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) जानवर को देखता है और उसके टिकट के बारे में पूछताछ करता है. वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब एक मिलियन बार देखा जा चुका है. पोस्ट को करीब 22 हजार लाइक्स भी मिले. कई लोग इस वीडियो पर अपने आइडिया शेयर करने के लिए पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी गए. एक शख्स ने लिखा, “बकरी उसके लिए सिर्फ एक जानवर नहीं है. यह उसके परिवार का हिस्सा है और कोई भी परिवार के सदस्य के साथ इसी तरह व्यवहार करेगा; उन्हें समान रूप से समझें और उनके साथ व्यवहार करें! उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है! क्या गजब सोच है और बड़ा दिल है. उसकी मुस्कान सब कुछ कह देती है!” दूसरे ने कमेंट किया, “ईमानदारी पर अमीरी या गरीबी का लेबल नहीं लगता, यह दोनों के दिलों में समान रूप से चमकती है.”
और पढ़ें ...

आदित्य एल1 ने ली सेल्फी व खींची चांद व पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, इसरो ने किया शेयर

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने आदित्य एल 1 से जुड़ी एक खास जानकारी दी है। इसरो ने गुरुवार को जानकारी दी है कि सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए निर्धारित आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली है और पृथ्वी और चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक की हैं। स्पेस एजेंसी ने तस्वीरें और एक सेल्फी भी एक्स (ट्विटर) पर साझा की है, जिसे आदित्य-एल1 ने क्लिक किया था। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।” 2 कक्षाओं के चक्कर हुए पूरे स्पेसक्राफ्ट आदित्य एल1 पहले ही पृथ्वी से जुड़े दो कक्षा का चक्कर पूरा कर चुका है। बता दें कि 5 सितंबर को, आदित्य-एल1 ने पृथ्वी से जुड़े दूसरे कक्षा को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य-एल1 ने देश के पहले सूर्य मिशन के लिए पृथ्वी के पहले कक्षा को पूरा किया था। पृथ्वी से एल1 की है इतनी दूरी अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु L1 की ओर ट्रांसफर ऑर्बिट (कक्षा) में स्थापित करने से पहले दो और पृथ्वी-बाउंड कक्षीय प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसरो के मुताबिक, लगभग 127 दिनों के बाद आदित्य-एल1 के एल1 बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी दे दें कि आदित्य-एल1 पहली भारतीय अंतरिक्ष-आधारित ऑब्जर्वेटरी है जो पहले सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) के चारों ओर एक हैलो ऑर्बिट से सूर्य का अध्ययन करेगी, जो (ऑर्बिट) पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है। बता दें कि 2 सितंबर को, इसरो के पीएसएलवी-सी57 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के दूसरे लॉन्च पैड से आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। आदित्य एल1 एलिप्टिकल ऑर्बिट में स्थापित 63 मिनट और 20 सेकंड की उड़ान के बाद, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के चारों ओर 235×19500 किमी की एलिप्टिकल ऑर्बिट(elliptical orbit) में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। आदित्य-एल1 अपने साथ इसरो और नेशनल रिसर्च लैबोरेटरी व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए), बेंगलुरु और इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए), पुणे सहित द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित 7 वैज्ञानिक पेलोड के साथ गया है। इसरो ने कहा, पेलोड को विद्युत चुम्बकीय कण और चुंबकीय क्षेत्र डिटेक्टरों का उपयोग करके फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करना है। विशेष सुविधाजनक बिंदु L1 का इस्तेमाल करते हुए, चार पेलोड सीधे सूर्य को देखेंगे और शेष तीन पेलोड लैग्रेंज बिंदु L1 पर कणों और क्षेत्रों का इन-सीटू स्टडी करेंगे।
और पढ़ें ...

सोने के गिरे भाव, चांदी में तेजी

मुंबई सोने की वायदा कीमतों की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मंगलवार को सोना-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव 59,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 73,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरावट व चांदी के भाव तेजी के साथ खुले। चांदी चमकी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 27 रुपये की तेजी के साथ 73,472 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की तेजी के साथ 73,490 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,490 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,400 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। सोना नरम सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 78 रुपये की गिरावट के साथ 59,165 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की गिरावट के साथ 59,202 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,210 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,165 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी हल्की तेज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव नरमी, जबकि चांदी के भाव हल्की तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1951.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1952.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1951.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.88 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह मामूली तेजी के साथ 23.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।
और पढ़ें ...

सेहत : सुबह उठकर सबसे पहले 20 मिनट करें ये 1 काम, नसों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा आराम

सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए़? इस बारे में सोचना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आप सुबह उठकर मोबाइल चेक करते हैं या फिर आप यूंही उठकर खड़े हो जाते हैं तो इससे शरीर पर एक प्रेशर पड़ता है। ऐसा करना ब्रेन की सेहत के लिए भी फायदेमंद नहीं है। ऐसे में आज हम आपको 1 ऐसे योग या एक्सरसाइज करने के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये आपकी नसों, हड्डियों से लेकर ब्रेन तक को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। तो, जानते हैं इस योग या एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से। सुबह उठकर 20 मिनट तक दीवार पर पैर सटाकर लेटें सुबह उठते ही अपने काम में शुरू न हों। 20 मिनट समय लें और अपनी बिस्तर पर ही लेटें। आपको करना ये है कि एक तकिए पर सोना है और अपने पैरों को दीवार से लगाकर सोना है। पैर इस दौरान बिलकुल सीधा और आराम से रखें। फिर अपने पैरों को दोनों साइड टर्म करें। अपने मुंह की तरफ पैर मोड़कर लगाएं और फिर इसे दीवार से टिका कर रखें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है दीवार पर पैर लगाकर 20 मिनट लेटने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय होती है, जो हमारे दिमाग और शरीर की रेस्टिंग प्रोसेस को उत्तेजित करती है। यह आपकी नसों को शांत करता है और आपको तनाव से मुक्त करता है। ये आपके शरीर संतुलन बनाए रखता है और आपको बेहतर महसूस करने में मदद करता है। हड्डियों को स्टार्ट देता है सुबह उठकर 20 मिनट तक दीवार पर पैर सटाकर लेटने से आपकी हड्डियों को स्टार्ट मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है। इसकी वजह से हड्डियों का काम काज अच्छा होता है और ज्वाइंट्स की हल्की एक्सरसाइज होती है। इसके बाद जब आप इसे रोजाना करने लगते हैं तो इससे आपके पूरे शरीर को फायदा मिलने लगते हैं। तो, सुबह उठकर बाकी चीजों की जगह आप ये काम कर सकते हैं।
और पढ़ें ...

एक देश, एक चुनाव' राष्ट्रीय हित में उठाया गया कदम है, विपक्ष को इसका समर्थन करना चाहिए

वर्तमान में भारत में ऐसे कई कारण हैं, जो राष्ट्रीय विकास में बाधक बन रहे हैं। इसमें एक अति प्रमुख कारण बार-बार चुनाव होना है। देश में होने वाले चुनावों के दौरान लगने वाली आचार संहिता के चलते सरकार का कामकाज भी प्रभावित होता है। हमारे देश में किसी न किसी राज्य में हर वर्ष चुनाव के प्रक्रिया चलती रहती है। चुनाव के दौरान संबंधित सरकार कोई बड़ा निर्णय नहीं ले सकती। चुनाव होने के कारण राजनीतिक दल हर साल केवल चुनाव जीतने की योजना ही बनाते रहते हैं। इस कारण देश के उत्थान के बारे में योजना बनाने या सोचने का उतना समय भी नहीं मिल पाता, जितना सरकार का कार्यकाल होता है। इसलिए वर्तमान में जिस प्रकार से एक साथ चुनाव कराने की योजना पर मंथन चल रहा है, वह देश को उत्थान के मार्ग पर ले जाने का एक अभूतपूर्व कदम है। अभी केंद्र सरकार ने देश में एक साथ चुनाव कराने के बारे में प्राथमिक कदम उठाकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए एक समिति भी बनाई है, जो देश के राजनीतिक दलों और आम जनता से इसके हित और अनहित के बारे में विमर्श करेगी। जब सब ओर से सकारात्मक रुझान मिलेगा, तब यह धरातल पर उतारा जाएगा। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या एक साथ चुनाव कराया जाना उचित है? यकीनन इसका उत्तर यही होगा कि यह ठीक कदम है। लेकिन देश में कुछ राजनीतिक दल संभवतः इसकी गंभीरता को समझ नहीं पा रहे हैं। इस कदम को संकुचित राजनीति के भाव से देख रहे हैं। अगर यह देशभाव के दृष्टिकोण से देखेंगे तो हमें यह कदम अच्छा ही लगेगा। वर्तमान में केन्द्र सरकार, चुनाव आयोग इस बारे में गंभीरता पूर्वक चिंतन कर रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने एक बार अपने अभिभाषण में भी एक साथ चुनाव कराए जाने पर जोर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति ने स्पष्ट कहा था कि बार-बार होने वाले चुनावों से विकास में बाधा आती है, ऐसे में देश के सभी राजनीतिक दलों को एक साथ चुनाव कराने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। सच कहा जाए तो एक साथ चुनाव कराया जाना राष्ट्रीय चिंता का विषय है, जिसे सभी दलों को सकारात्मक दृष्टि से लेना होगा। हम यह भी जानते हैं कि देश के स्वतंत्र होने के पश्चात लम्बे समय तक एक साथ चुनाव की प्रक्रिया चली, लेकिन कालांतर में कई राज्यों की सरकारें अपने कार्यकाल की अवधि को पूरा नहीं कर पाने के कारण हुए मध्यावधि चुनाव के बाद यह क्रम बिगड़ता चला गया और चुनाव अलग-अलग समय पर होने लगे। इसके कारण देश में सरकारी कामकाज की प्रक्रिया तो बाधित होती ही है, साथ ही सरकारी कामकाज को लेकर सक्रिय रहने वाले सरकारी अधिकारी और आम जनता भी ऐसी बाधाओं के चलते निष्क्रियता के आवरण को ओढ़ लेते हैं। यह भी काम में रुकावट का कारण बनती है। इन सभी कारणों के निदान के लिए देश में एक साथ चुनाव कराने के विषय पर सभी राजनीतिक दलों के बीच संवाद बढ़ना चाहिए और इस बारे में आम सहमति बनायी जानी चाहिए। केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट है, लेकिन विपक्षी राजनीतिक दल इस बारे में क्या राय रखते हैं, यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है। हालांकि देश हित के मुद्दे पर विपक्षी राजनीतिक दलों को भी इस बारे में सरकार के रुख का पूरी तरह से समर्थन करना चाहिए। एक साथ चुनाव होने से देश में विकास की गति को समुचित दिशा मिलेगी, जो बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि देश में बार-बार चुनाव होने से जहां राजनीतिक लय बाधित होती है, वहीं देश को आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ता है। इसलिए एक साथ चुनाव कराए जाने के अच्छे विचार को कैसे अमल में लाया जा सकता है, इसके बारे में गंभीरता पूर्वक चिंतन करना चाहिए। यह कठिन कार्य नहीं हैं, क्योंकि दुनिया के कई देशों ने भी इस प्रकार की नीतियां बनार्इं हैं, जिसके अंतर्गत एक साथ चुनाव कराए जाते हैं और वे देश विकास के पथ पर निरंतर रुप से आगे बढ़ते जा रहे हैं, जब ऐसा विदेशों में हो रहा है और भारत में भी ऐसा होता रहा है, तब अब भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता। भारत में ऐसा होना ही चाहिए। जब से देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है, तबसे ही देश में राष्ट्रीय हित की दिशा में अनेक काम किए जा रहे हैं। यह बात भी सही है कि इन कामों का वास्तविक स्वरूप भविष्य में ही सामने आएगा। क्योंकि देश में लम्बे समय से एक मानसिकता बन गई थी कि अब भारत से समस्याओं का निदान संभव ही नहीं है। उस समय सरकारों के संकल्प में कमी दिखाई देती थी। सरकारें हमेशा इसी उधेड़बुन में लगी रहती थी कि हमारी सरकार कैसे बचे या हमारी सरकार कैसे फिर से बने। इसी कारण कई निर्णय ऐसे भी किए जाते रहे हैं, जिससे देश की विकास की गति बाधित होती गई और स्वतंत्रता के बाद देश को जिस रास्ते पर जाना चाहिए था, उस रास्ते पर न जाकर केवल स्वार्थी राजनीति के रास्ते पर चला गया। जिसके कारण देश ने अनेक उतार चढ़ाव भी देखे हैं। वर्तमान की कई समस्याएं अपने देश की सरकारों की ही देन है। सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के बजाय देश हित के काम किए होते तो संभवत: देश में इतनी विकराल स्थिति पैदा नहीं होती। मोदी सरकार ने देश की स्थिति को सुधारने के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय किए हैं। सरकार ने जो नोट बंदी की थी, उसमें भले ही विपक्षी राजनीतिक दलों ने आलोचना की, लेकिन इसके बाद मोदी सरकार की ख्याति बढ़ती चली गई और लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपेक्षा से ज्यादा सफलता मिली है। यानी साफ शब्दों में कहा जाए तो यही कहना समुचित होगा कि जो कदम विपक्षियों को खराब लगा, वह देश की जनता की नजर में एक दम सही था। मोदी सरकार का एक साथ चुनाव कराने का कदम भी कुछ ऐसा ही है, जिसकी विपक्षी दल तो आलोचना करेंगे ही, लेकिन जनता निश्चित रूप से इसे सही कदम मानकर इसका समर्थन ही करेगी। अगर देश में लोकसभा और राज्यों के चुनाव एक साथ होने पर राजनीतिक दलों की सहमति बनती है तो इससे आम जनता को राहत ही मिलेगी, लेकिन सरकार विरोधी राजनीति करने वाले राजनीतिक दल इस पर क्या कहेंगे। हालांकि देश में जनहित के साथ ही राष्ट्रीय हितों के प्रति सबको समर्थन देना ही चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय हित से बड़ा कुछ हो ही नहीं सकता।
और पढ़ें ...

जन्माष्टमी पर भोग में चढ़ता है माखन-मिश्री, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है ये फूड कॉम्बिनेशन

भगवान श्रीकृष्ण का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में उनका भोग, माखन मिश्री आता है। भारत में आपको नॉर्मली ये दोनों ही चीजें कई जगहों पर खाने को मिल जाएंगी। पर कभी आपने सोचा है कि ये दोनों फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। तो, आपको बता दें कि माखन, जिसे मक्खन कहते हैं ये असल में ओमेगा 3 और कुछ हेल्दी फैट से भरपूर है। तो, मिश्री में हीलिंग गुण है जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इन दोनों का एक सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। माखन मिश्री खाने के फायदे-Makhan-mishri benefits for health 1. इन 4 विटामिन से भरपूर आपको हैरानी हो सकती है लेकिन अकेले मक्खन में 3 विटामिन होते हैं। विटामिन ए, के और ई। तो, मिश्री में विटामिन बी12 होता है। इसकी वजह से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। जैसे कि पहले तो ये आपके नसों और टिशूज को नमी से भरता है और इनके कामकाज को बेहतर बनाता है। इसके बाद ये आंखों की सेहत के लिए अच्छा है और शरीर के तमाम अंगों के काम काज को बेहतर बनाता है। 2. हड्डियों के लिए फायदेमंद अगर आप माखन-मिश्री खाते हैं तो ये दोनों आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। पहले तो, इनमें से एक मक्खन आपकी हड्डियों खासकर कि जोड़ों के बीच नमी बढ़ता और दूसरा, मिश्री वात की समस्या को कम करने में मददगार है। इसके अलावा इनके एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों की हीलिंग और नरिशिंग में मददगार है जिससे आप हड्डियों में दर्द जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। 3. शरीर में खून बढ़ाता है मिश्री में आयरन की अच्छी मात्रा होती है और मक्खन में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स जो कि शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं। जब आप इन दोनों को खाते हैं ये आपके शरीर में खनिज तत्वों की कमी को दूर करता है और फिर हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देता है। इससे शरीर में खून की मात्रा बनी रहती है और आपको कमजोरी नहीं होती। 4. ब्रेन बूस्टर है मक्खन, ब्रेन बूस्टर है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 और कुछ हेल्दी फट्स हैं जो कि आपकी मेमोरी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। ये असल में आपकी ब्रेन के लिए एक हीलर की तरह काम करता है और इनके काम काज को बेहतर बनाता है। साथ ही मिश्री का विटामिन-बी12 शरीर के साथ ब्रेन के संवाद को बेहतर बनाता है और फिर आपको कई अन्य समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
और पढ़ें ...

7 September Rashifal : गुरूवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बृहस्पति देव की होगी कृपा

Aaj Ka Rashifal 07 September 2023:  आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।  आज गोकुलाष्टमी व्रत है। आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगाशिरा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। काम करने में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप किसी कलीग की मदद से पूरा कर लेंगे। आप अपने मन की कोई बात माता जी से शेयर करेंगे, जिससे आपके आपको रिलेक्स महसूस करेंगे। लवमेट्स की फोन पर देर तक बात होगी। ग्रॉसरी का नया व्यापार शुरू किए लोगों का काम अच्छा चलने लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  लकी रंग - हरा लकी नंबर - 1 वृष राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही आप उनके करियर को और बेहतर बनाने के लिए गुरु विचार विमर्श करेंगे। आप अपना कोई पुराना लेनदेन चुकता कर देंगे आपको राहत मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी, अच्छी जगह से जॉब का प्रस्ताव आएगा। नवविवाहित जीवनसाथी आज आपकी मनपसंद डिश बनाएंगे। कान से सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे।  लकी रंग - पिंक लकी नंबर - 9 मिथुन राशि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है कुछ लोग आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी बुधिमत्ता के आगे उनका कोई जोर नहीं चलेगा। लवमेट्स आज डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं, एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के करियर में आ रही रुकावटों का आज समाधान मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का आज अच्छा मौका है। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनके मनपसंद क्षेत्र में होगा।  लकी रंग - काला  लकी नंबर - 4 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके बिजनेस में किए गए बदलाव से आपको अच्छी इनकम होगी। आपको उधार के लेन-देन को अवॉयड करने की जरूरत है। आपकी किसी बात से आपके जीवनसाथी बहुत प्रसन्न रहेंगे। किसी से बात करते समय आपको सोच-समझ कर  बोलने की आवश्यकता है। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। लवमेट्स से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लकी रंग -  मैरून लकी नंबर - 9 सिंह राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। अपने ईगो को छोड़कर दूसरों की सलाह पर अमल करने की जरूरत है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, किसी डील को फाइनल करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ़ होगी।  लकी रंग - पीला लकी नंबर - 5 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आपको इनकम का नया सोर्स मिलेगा लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। कहीं जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आगे चलकर आपकी अच्छी दोस्ती हो सकती है। आपके परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। आप कोई पार्ट-टाइम काम शुरू कर सकते हैं। आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे, किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं।  लकी रंग -  मैरून लकी नंबर - 3 तुला राशि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आपकी मेहनत करने की क्षमता को देखकर माता-पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे। काफी समय से एक ही जगह पर कार्य कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। किसी ख़ास रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सोशल मीडिया पर आपका ज्यादा समय व्यतीत होगा। कला और आर्ट्स से जुड़े लोगों के प्रतिभा में निखार आएगा।  लकी रंग - पर्पल लकी नंबर - 5 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी मित्र की उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे। किसी कोर्ट केस में जीत हासिल होने से पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। घर में डेकोरेशन का काम करवाने का विचार बनाएंगे, जीवनसाथी से राय लेंगे। बिजनेसमैन आज आप किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेचाइजी लेने का मन बनाएंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज खुद को फिट महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है। लकी रंग - लाल लकी नंबर - 2 धनु राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप बेवजह की भाग-दौड़ को अवॉयड करेंगे और अपने काम को पूरी एकाग्रता से करेंगे। घर में बेटी की बड़ी तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा। किसी भी परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में कई तरह की गतिविधियों पर काम शुरू होगा, मेहनत के मुताबिक जल्द ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। किसी बड़े अधिकारी से अपनी बात कहने का अच्छा मौका है।   लकी रंग - सफेद लकी नंबर - 8 मकर राशि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छे व्यवहार बना कर रखें, जिससे किसी जरूरी काम में आपको हर संभव मदद मिलती रहे। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घरवालों से साझा करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको आज छुटकारा मिलेगा। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।  लकी रंग - सिल्वर लकी नंबर - 7 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बना हुआ है। कामकाज में आज आपको गोपनीयता बनाकर रखने की जरूरत है। परिवारवालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  लकी रंग - गोल्डन लकी नंबर - 3 मीन राशि आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है।  किसी रिश्तेदार के आने से आपकी डेली रूटीन में कुछ बदलाव हो सकता है लेकिन साथ ही घरवालों में उल्लास भी बना रहेगा। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने परपॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट्स आज आपको रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके व्यापार में अच्छी प्रगति के योग हैं। काम की वजह से आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी। लकी रंग - ब्राउन  लकी नंबर - 6
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: जन्माष्टमी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्रों की चाल

पंचांग- 7 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष अष्टमी- सितंबर 06 03:38 PM- सितंबर 07 04:14 PM कृष्ण पक्ष नवमी- सितंबर 07 04:14 PM- सितंबर 08 05:30 PM नक्षत्र रोहिणी - सितंबर 06 09:20 AM- सितंबर 07 10:25 AM म्रृगशीर्षा - सितंबर 07 10:25 AM- सितंबर 08 12:09 PM योग वज्र - सितंबर 06 10:25 PM- सितंबर 07 10:01 PM सिद्धि - सितंबर 07 10:01 PM- सितंबर 08 10:07 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:06 AM सूर्यास्त - 6:32 PM चन्द्रोदय - सितंबर 07 11:43 PM चन्द्रास्त - सितंबर 07 1:32 PM अशुभ काल राहू - 1:52 PM- 3:25 PM यम गण्ड - 6:05 AM- 7:39 AM कुलिक - 9:12 AM- 10:45 AM दुर्मुहूर्त - 10:14 AM- 11:04 AM, 03:13 PM- 04:03 PM वर्ज्यम् - 04:25 PM- 06:08 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM अमृत काल - 07:04 AM- 08:44 AM, 02:43 AM- 04:26 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 AM- 05:17 AM
और पढ़ें ...

इसी सप्ताह जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट : मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसी सप्ताह कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होगी. 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी के नाम पर चर्चा होगी. आधे से अधिक सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है. अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम है, कुछ सीटों पर दो नाम का पैनल तैयार है. सेंट्रल इलेक्शन कमेटी नाम पर मोहर लगाएगी. रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि टिकट के लिए किसी को भी दिल्ली जाने की आवश्कता नहीं है. कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी को भी दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. हमने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई है. ब्लॉक कमेटी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी ने दिग्गज नेताओं ने एप्लीकेशन दिए हैं. इस प्रकार सारे ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं के 2900 से अधिक आवेदन आए हैं, उन आवेदनों को निवेदन बनाया गया है. चौबे ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य के चुनाव समिति को सौंपा गया है. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक राज्य में होगी, तो दिल्ली दौड़ लगाने की कोई जरूरत नहीं है. इसके बाद कोई केंद्रीय कमेटी के पास आवेदन करने कर नहीं सकते हैं. नेताओं से मिलने अगर कुछ विधायक दिल्ली गए होंगे, मुझे नहीं लगता दिल्ली से कोई लाभ होने वाला है. सारे फैसले रायपुर से ही होंगे. इसके साथ ही रविंद्र चौबे ने प्रदेश में सरकार के पक्ष में चुनावी वातावरण दिखने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है, ऐसा दिखाई दे रहा है. वर्तमान में विधायकों का परफॉर्मेंस भी अच्छा है. सर्वे के आधार पर यह निर्णय है. गुण-दोष के आधार पर यह निर्णय हाईकमान को करना है, इस पर मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे पर रविंद्र चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की 8 तारीख को राजनांदगांव में विशाल जनसभा होगी. इसी परिपेक्ष्य में कल मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर आ रहे हैं. यहां कांग्रेस के बड़े नेताओं से, मुख्यमंत्री से, प्रदेश अध्यक्ष से, प्रभारी से मंत्री से चर्चा करेंगे. चुनाव का समय आ गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन में हम सबको मिलेगा. G20 की बैठक को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी राजधानी और छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है. सरकार के स्तर में सारी प्रशासनिक तैयारी होती जा रही हैं. विभिन्न देशों के प्रतिनिधि आएंगे. हमें लगता है कि छत्तीसगढ़ आने के बाद छत्तीसगढ़ी की संस्कृति उन्हें देखने को मिलेगी. निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा. सनातन धर्म को लेकर हो रही चर्चा पर रविंद्र चौबे ने कहा कि जब प्रदेश में महंगाई की चर्चा होती है, जब देश में बेरोजगारी की चर्चा होती है, जब देश में अराजकता की चर्चा होती है, सांप्रदायिक को बढ़ावा देकर के दंगा फैलाने की बातें होती हैं. लोगों का ध्यान भटकने के लिए इस प्रकार की बातें ला दी जाती है. हमारी भारत भूमि सनातम भारत भूमि है हमारी भारत भूमि सनातन भारत भूमि है. इस भूमि में मैं समझता हूं कि किसी प्रकार का कोई परिवर्तन होने की आवश्यकता नहीं है. इंडियन नाम भी वर्षों से चला रहा है. इस देश में भारत कहने में ना किसी को हिचक है, ना किसी को इंडिया के रूप में जानने में हिचक है. बहस का मुद्दा इसलिए बनाया गया क्योंकि देश को रोजमर्रा की जो चर्चा है, वह केंद्र सरकार के ऊपर ना आए. इन चर्चाओं से अलग रखा गया है. मैं समझता हूं कि यह चर्चा अनावश्यक है. परिवर्तन यात्रा पर भाजपा खुद कन्फ्यूज भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि वो खुद भी अभी कंफ्यूज हैं कि किस तरह से आपस में परिवर्तन किया जाए. नेता प्रतिपक्ष परिवर्तन हो गया, प्रदेश अध्यक्ष का परिवर्तन हो गया. चार-चार बार प्रभारी का परिवर्तन हो गया है. उनकी परिवर्तन यात्रा खुद के परिवर्तन के बारे में उन्हें ज्यादा सोचना चाहिए. छत्तीसगढ़ की जनता इस बात को भली-भांति मान चुकी है, जानती है. भाजपा के 15 साल के बहुमत में उनके साथ धोखा हुआ है, इसलिए उनकी किसी भी यात्रा का कोई फायदा नहीं होने वाला है.
और पढ़ें ...

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में बैठेंगे सांसद : 18 सितंबर को विशेष सत्र के पहले दिन का कामकाज पुरानी बिल्डिंग में होगा; 19 को शिफ्टिंग

नई दिल्ली। 18-22 सितंबर को होने वाले संसद के विशेष सत्र का पहला दिन पुराने संसद भवन में कामकाज का आखिरी दिन होगा। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। PM मोदी ने 28 मई को नए संसद भवन का इनॉगरेशन किया था। नए संसद भवन में कामकाज शुरू होने के बाद पुरानी इमारत को ‘म्यूजियम ऑफ डेमोक्रेसी’ में बदल दिया जाएगा। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बना नया संसद भवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 973 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस बिल्डिंग को 29 महीने में तैयार किया गया है। क्यों बनाई गई नई बिल्डिंग मौजूदा संसद भवन को 95 साल पहले 1927 में बनाया गया था। मार्च 2020 में सरकार ने संसद को बताया था कि पुरानी बिल्डिंग ओवर यूटिलाइज्ड हो चुकी है और खराब हो रही है। इसके साथ ही लोकसभा सीटों के नए सिरे से परिसीमन के बाद जो सीटें बढ़ेंगीं, उनके सांसदों के बैठने के लिए पुरानी बिल्डिंग में पर्याप्त जगह नहीं है। इसी वजह से नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। 4 मंजिला बिल्डिंग, भूकंप का असर नहीं 64 हजार 500 वर्ग मीटर में बना नया संसद भवन 4 मंजिला है। इसमें 3 दरवाजे हैं, इन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। सांसदों और VIPs के लिए अलग एंट्री है। नया भवन पुराने भवन से 17 हजार वर्ग मीटर बड़ा है। नए संसद भवन पर भूकंप का असर नहीं होगा। इसकी डिजाइन HCP डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार की है। इसके आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं।
और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री मोदी का आज से दो दिवसीय इंडोनेशिया दौरा, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत

दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने जा रहे जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के इंडोनेशिया के दौरे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आज रात इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे।विदेश मंत्रालय सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने कहा कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी की यह एक छोटी यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ उसे नई दिशा प्रदान करने की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें ...

G-20 Summit:बाइडन का कोरोना टेस्ट निगेटिव, 8 सितंबर को करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली।G-20 Summit: जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। इससे पहले प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बाइडन ने अपना एक और कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव रही। G-20 Summit: शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन के लिए गुरुवार को भारत की यात्रा करेंगे और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दिल्ली सज कर पूरी तरह तैयार है। मेहमानों को प्रतीक्षा है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। G-20 Summit: इस बीच, केंद्र सरकार ने बताया कि 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कुछ सरकारी कार्यालयों को सुरक्षा जांच के लिए बंद किया जाएगा। कार्मिक मंत्रालय ने उन कार्यालयों की सूची साझा की जिन्हें बंद रखा जाएगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 06 September 2023: आज इन राशि वालों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान कृष्ण, मुरलीधर की बरसेगी अपार कृपा

Aaj Ka Rashifal 06 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होने से आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं, खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।  शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 2 वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा । आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 7 मिथुन राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है।  शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 5 कर्क राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नए गों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही धार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।  शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 1 सिंह राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन अपनी पसंदीदा बुक पढ़कर गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।  शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 5  कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नए लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 8 तुला राशि- आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 9 वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। शुभ रंग- पीला  शुभ अंक- 3  धनु राशि- आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं। शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 7 मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को पूरा करने के लिएज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। शुभ रंग- काला शुभ अंक- 6 कुंभ राशि- आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 5 मीन राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। करियर में के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 06 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग - 6 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष सप्तमी- सितंबर 05 03:46 PM- सितंबर 06 03:38 PM कृष्ण पक्ष अष्टमी- सितंबर 06 03:38 PM- सितंबर 07 04:14 PM नक्षत्र कृत्तिका - सितंबर 05 09:00 AM- सितंबर 06 09:20 AM रोहिणी - सितंबर 06 09:20 AM- सितंबर 07 10:25 AM योग हर्षण - सितंबर 05 11:23 PM- सितंबर 06 10:25 PM वज्र - सितंबर 06 10:25 PM- सितंबर 07 10:01 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:05 AM सूर्यास्त - 6:33 PM चन्द्रोदय - सितंबर 06 10:55 PM चन्द्रास्त - सितंबर 06 12:31 PM अशुभ काल राहू - 12:19 PM- 1:52 PM यम गण्ड - 7:38 AM- 9:12 AM कुलिक - 10:45 AM- 12:19 PM दुर्मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM वर्ज्यम् - 02:03 AM- 03:43 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - Nil अमृत काल - 06:54 AM- 08:31 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 AM- 05:17 AM शुभ योग सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 06 09:20 AM - सितंबर 07 06:06 AM (रोहिणी और बुधवार) त्रिपुष्कर योग - सितंबर 05 03:46 PM - सितंबर 06 06:05 AM (कृतिका, मंगलवार और कृष्ण सप्तमी) सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 05 09:00 AM - सितंबर 06 09:20 AM (कृतिका और मंगलवार)
और पढ़ें ...

क्या अब सिर्फ 'भारत' ही हो जाएगा. और 'इंडिया' हट जाएगा?

देश के नाम को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है. 

अब तक हम देश को 'भारत' और 'इंडिया', दोनों ही नामों से बुलाते थे. लेकिन क्या अब सिर्फ 'भारत' ही हो जाएगा. और 'इंडिया' हट जाएगा? चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार संविधान से 'इंडिया' शब्द हटाने का प्रस्ताव ला सकती है.

 
 

दरअसल, मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं है. लेकिन चर्चा है कि इस सत्र में मोदी सरकार देश का नाम सिर्फ 'भारत' करने और 'इंडिया' शब्द हटाने को लेकर बिल लेकर आ सकती है.

इस चर्चा को बल इसलिए भी मिलता है, क्योंकि G-20 समिट के लिए राष्ट्रप्रमुखों को राष्ट्रपति की ओर से जो न्योता भेजा गया है, उसमें 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा है. जबकि, अब तक 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' लिखा जाता था.

और पढ़ें ...

ISRO ने दूसरी बार बढ़ाई आदित्य L1 की ऑर्बिट : अब ये पृथ्वी से 40,225 KM दूर, अब 10 सितंबर को तीसरी बार बढ़ाई जाएगी ऑर्बिट

बेंगलुरु। इसरो ने आज यानी मंगलवार 5 सितंबर को रात 2.45 बजे आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की ऑर्बिट दूसरी बार बढ़ाई। अब ये पृथ्वी की 282 किमी x 40,225 किमी की कक्षा में पहुंच गया है। यानी उसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 282 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 40,225 किमी है। इसरो ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान सैटेलाइट को मॉरिशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में बने ISTRAC/ISRO के ग्राउंड स्टेशनों से ट्रैक किया गया। अब 10 सितंबर को रात करीब 2.30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाने के लिए कुछ देर के लिए थ्रस्टर फायर किए जाएंगे। आदित्य को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकेंड बाद स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की 235 Km x 19,500 Km की कक्षा में स्थापित कर दिया था। करीब 4 महीने बाद यह 15 लाख Km दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। ​
और पढ़ें ...

हर साल 5 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे शिक्षकों को समर्पित है। यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति होने के साथ ही एक महान विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न प्राप्तकर्ता थे। आइए शिक्षक दिवस के मौके पर आज जानते हैं इस दिन के इतिहास और इसके महत्व के बारे में- शिक्षक दिवस का इतिहास साल 1962 में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला, तो उनके छात्र 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके पास पहुंचे। तब राधाकृष्णन ने कहा कि ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा। उनकी इस इच्छा के बाद पहली बार साल 1962 में शिक्षक दिवस मनाया गया था। शिक्षक दिवस का महत्व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 साल एक शिक्षक के रूप में देश को समर्पित किए थे। उन्होंने हमेशा से ही शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया। उनका मानना था कि एक सच्चा शिक्षक समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। एक सच्चा शिक्षक अपने शिष्य को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाते हैं और उनका जीवन सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, इसलिए शिक्षकों की अनदेखी ठीक नहीं। यह दिन शिक्षकों द्वारा दिए गए इन सभी योगदानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक बेहतरीन मौका है।
और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal, 5 September 2023: मंगलवार के दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान... जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 05 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज हलषष्ठी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आगे बढ़ने के नये अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। इस राशि के सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 6 वृष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। कोई जरूरी कार्य पड़ जाने की वजह से आज आपको कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी। घर के किसी कन्या को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।  शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 9 मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा करेंगे। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वाहन चलते समय सावधानी रखें, ग्रीन लाइट होने पर सिग्नल पार करें। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है नया काम शुरू करने का प्लान बनायेगी। ज्वेलरी के कारोबारियों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। लवमेट्स लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।  शुभ रंग- काला शुभ अंक- 1 कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई सम्पत्ति संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके बदले व्यवहार से आपकी माता को प्रसन्नता होगी। ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।  शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 8 सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाल है। आज अपने निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपने कार्यों को पूरा करने में लोगों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कार्यों में मदद मिलेगी, कार्य समय से पहले पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स से आज आपके मनपसंद की ड्रेस उपहार में मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।  शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 3 कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाले रहेगा। आज आपको किसी कार्य में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज अचानक वापस मिलने से आपको ख़ुशी होगी। इस राशि के जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनको सफलता मिलेगी। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है । आज आप प्लानिंग के साथ कार्यों को करेंगे तो तय समय में कार्य पूरे हो जाएंगे। शुभ रंग- केसरिया शुभ अंक- 5 तुला राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है, यात्रा लाभदायक होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। कार्यों में माता- पिता का सहयोग मिलेग। बच्चों का मन नई-नई चीजों को सीखने में लगेगा। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 3 वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान की तरफ से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना लाएं। घर परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी आज घर के कार्यों में सहयोग करेंगे।  शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 9 धनु राशि- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपकी कोई पुरानी डील फाइनल हो सकती है। आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगायेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज छात्रों की रूचि पढ़ाई के प्रति ज्यादा रहेगी। दाम्पत्य जीवन आज अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।  शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 8 मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके बिजनेस की गति अच्छी बनी रहेगी। आय के अलग-अलग स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह से माता जी के सेहत में सुधार आएगा। ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा कर लें। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी। शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक- 4 कुंभ राशि- आज का दिन आपके खुशनुमा रहने वाला है। आज अपने काम को पूरा करने के लिए एक्साइटेड रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रोमोशन के साथ-साथ इन्क्रीमेंट भी होगा। घर जाते वक्त मिठाई लेकर जायेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 6 मीन राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने की जिम्मेदारियां आ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज कैश के लेन-देन में सावधानी बरते। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 5
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 05 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 5 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष षष्ठी- सितंबर 04 04:42 PM- सितंबर 05 03:46 PM कृष्ण पक्ष सप्तमी- सितंबर 05 03:46 PM- सितंबर 06 03:38 PM नक्षत्र भरणी - सितंबर 04 09:26 AM- सितंबर 05 09:00 AM कृत्तिका - सितंबर 05 09:00 AM- सितंबर 06 09:20 AM योग व्याघात - सितंबर 05 12:58 AM- सितंबर 05 11:23 PM हर्षण - सितंबर 05 11:23 PM- सितंबर 06 10:25 PM अशुभ काल राहू - 3:27 PM- 5:00 PM यम गण्ड - 9:12 AM- 10:45 AM कुलिक - 12:19 PM- 1:53 PM दुर्मुहूर्त - 08:35 AM- 09:24 AM, 11:11 PM- 11:57 PM वर्ज्यम् - 09:10 PM- 10:47 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:44 PM अमृत काल - None ब्रह्म मुहूर्त - 04:28 AM- 05:16 AM शुभ योग त्रिपुष्कर योग - सितंबर 05 03:46 PM - सितंबर 06 06:05 AM (कृतिका, मंगलवार और कृष्ण सप्तमी) सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 05 09:00 AM - सितंबर 06 09:20 AM (कृतिका और मंगलवार)
और पढ़ें ...

*बैंकों की सुविधा और विश्वसनीयता दोनों खत्म करने पर आमादा है मोदी सरकार*

*बैंकों की सुविधा और विश्वसनीयता दोनों खत्म करने पर आमादा है मोदी सरकार* *चेक बुक, एसएमएस चार्ज, कैश ट्रांजेक्शन, चेक क्लियरेंस, कार्ड रिपलेशमेंट, न्यूनतम बैलेंस, आईएमपीएस सब कुछ महंगे* *एक तरफ बैंको में जमा पर मिलने वाले ब्याज में कटौती, दूसरी तरफ हर तरह की सेवाओं पर चार्ज लगातार बढ़ा रहे* रायपुर/04 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार के संरक्षण में जहां एक तरफ बैंक फ्रॉड की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी है, धोखाधड़ी करने वाले और भगोड़ों को भाजपाईयों का संरक्षण मिला है जिसका नुकसान आम जनता को भोगना पड़ रहा है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश में बैंकिंग व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा रही है। मोदी सरकार के पूंजीपति मित्र प्रेम के चलते जो लाखों करोड़ों का लोन राइट ऑफ किए जा रहे हैं उसकी भरपाई बैंक बड़ी बेरहमी से आम जनता से कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बैंकों से दी जाने वाली सभी तरह की निःशुल्क सुविधाएं और विश्वसनीयता, मोदी सरकार ने दोनों ही खत्म कर दिया है। पिछले 70 साल में जो सुविधा बैंकों में निःशुल्क हुआ करती थी अब सभी तरह की सेवाओं के लिए मोदी सरकार में अतिरिक्त पैसे चाहिए। पता भी नहीं चलता कि कब-कब, किस बात के लिए खातों से पैसे काट लिए। इतिहास में मोदी सरकार से पहले कभी भी चेक क्लीयरेंस का पैसा नहीं लगता था, लेकिन अब उसके भी पैसे वसूल रहे। अपने ही खातों में पैसा जमा करने और निकालने के भी एक्स्ट्रा फीस वसूले जा रहे हैं। मोदी सरकार से पहले चेक बुक फ्री हुआ करते थे, अब हर बार उसके पैसे वसूल रहे। एसएमएस चार्ज 2 रूपए, 3 रूपए से बढ़कर सीधा 25 से 50 रूपए प्रति खाता। स्टेटमेंट का भी पैसा चाहिए, न्यूनतम बैलेंस के नाम पर सैंकड़ों रूपए वसूल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ जहां खातेदारों के द्वारा बैंकों में जमा रकम पर ब्याज घटा दी गई है। एफडी, रिकरिंग और बचत खाते सभी में ब्याज दर घटकर लगभग आधा रह गया है। आम जनता की जेब में डकैती और खुलेआम लूट का कोई अवसर मोदी सरकार नहीं छोड़ रही है। बैंक फ्रॉड करके देश छोड़कर भागने वाले भगोड़ों को मोदी सरकार से सरंक्षण सर्वविदित है। भगोड़े ललित मोदी को इंटरपोल से जारी रेड कॉर्नर नोटिस मोदी सरकार के संरक्षण में निरस्त किए गए। एंटीगुआ में नागरिकता के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने ही एनओसी जारी किया। 18 लाख करोड़ से अधिक की राशि मोदी के चंद पूंजीपति मित्रों का राइट ऑफ किए गए जिसकी कीमत आम जनता को चुकानी पड़ रही है। दरअसल मोदी सरकार बैंकों की विश्वसनियता और आमजनता की सुविधा खत्म करके निजीकरण का षड़यंत्र रच रही है।
और पढ़ें ...

07 सितंबर को भारत जोड़ो पदयात्रा और भारत-जोड़ो सम्मेलन

कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 7 सितम्बर 2023 को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जिलास्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। पिछले वर्ष 7 सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, 2 केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे।
भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर 7 सितम्बर 2023 को सायं 5 से 6 बजे तक भारत-जोड़ो पदयात्रा किया जायेगा। इस यात्रा का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) के रूप में होगी। 

 

और पढ़ें ...

चंद्रयान-3 लॉन्चिंग को आवाज देने वाली ISRO की वैज्ञानिक का निधन, जानें क्या था कारण

भारत।  चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान इसके काउंटडाउन को आवाज देने वाली इसरो साइंटिस्ट एन वलारमथी का निधन हो गया है. महिला वैज्ञानिक की मौत के पीछे का कारण कार्डियक अरेस्ट है. वलारमथी ने रविवार को आखिरी सांस ली. मालूम हो कि चंद्रयान-3 तीसरा मून मिशन है जिसकी लॉन्चिंग 14 जुलाई को की गई थी और इसी काउंटडाउन में वलारमथी ने अपनी आखिरी आवाज दी थी. चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था.23 अगस्त को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल थे, चंद्रमा की सतह पर उतरे, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाला केवल चौथा देश बन गया। लैंडिंग ने देश को पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना दिया। इस बीच इसरो ने शनिवार को कहा कि चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर को निष्क्रिय कर दिया गया है। APXS और LIBS पेलोड को चंद्र मिट्टी और चट्टानों की मौलिक और खनिज संरचना का विश्लेषण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यदि प्रज्ञान रोवर का सफल जागरण नहीं होता है, तो यह भारत के चंद्र राजदूत के रूप में हमेशा के लिए चंद्रमा पर रहेगा।
और पढ़ें ...

अस्पताल में महिला से हैवानियत, किडनी का इलाज कराने गई पीड़िता के साथ डॉक्‍टरों ने किया गैंगरेप

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सिंध प्रांत के एक अस्‍पताल में इलाज कराने आई एक हिंदू महिला के साथ डॉक्‍टरों ने गैंग रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान सिटी स्थित इंडस हॉस्पिटल में 23 वर्षीय मरीज अपनी किडनी का इलाज करवाने के लिए आई थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी डॉक्टरों ने नशे की दवा देने के बाद उसके साथ गैंग रेप किया। दुष्कर्म के बाद तबीयत बिगड़ने लगी और उसको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।पीड़िता के परिजनों ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्‍द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
और पढ़ें ...

6 या 7 सितंबर, कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें इसकी सही डेट और शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी कहा जाता है. माना जाता है कि यह वही दिन है जब भगवान विष्णु ने धरती पर कृष्ण अवतार लिया था. हर साल भाद्रपद माह के कृष्म पक्ष की अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव से अपने आराध्य श्रीकृष्ण (Shri Krishna) के लिए व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती हैमान्यतानुसार श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इस चलते 6 सितंबर के दिन ही कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त (Puja Shubh Muhurt) रात 11 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 42 मिनट तक है. माना जाता है कि श्रीकृष्ण की पूजा करने पर भक्तों के जीवन में खुशहाली आती है. जन्माष्टमी के दिन शुद्ध जल, दूध, दही, शहद और पंचमेवा से बाल कृष्ण (Bal Krishna) की मूर्ति को स्नान कराया जाता है. इसके बाद उन्हें वस्त्र पहनाकर पालने में स्थापित करते हैं. श्रीकृष्ण की आरती की जाती है, भजन गाए जाते हैं और जन्माष्टमी की कथा पढ़ी, देखी व सुनी जाती है. इस दिन भोग में पंजीरी तैयार की जाती है और पूजा के पश्चात सभी में इसे बांटा जाता है. रात्रि जागरण आयोजित किए जाते हैं और श्रीकृष्ण की स्तुति की जाती है। पंचांग के अनुसार पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर, दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से शुरू हो रही है और अगले दिन यानी 7 सितंबर को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगी.। इसके अलावा 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा और 7 सितंबर के दिन 10 बजकर 25 मिनट पर इसकी समाप्ति हो जाएगी। श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ शास्त्रों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इस मान्यता के अनुसार गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे. मथुरा में भी जन्माष्टमी 6 सितंबर को ही मनाई जाएगी. इसी दिन रोहिनी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है. वहीं वैष्णव संप्रदाय में श्रीकृष्ण की पूजा का अलग विधान है. इसलिए वैष्णव संप्रदाय में 07 सिंतबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।
और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : बाराबंकी में 3 मंजिला मकान जमींदोज, 2 लोगों की मौत,कई लोग मलबे में दबे, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी SDRF की टीम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 3 सितंबर की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर पड़ी. इसके चलते मकान के मलबे में करीब 15 लोग दब गए. वहीं, जैसे ही इस हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली आनन-फानन में सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।जानकारी के मुताबिक जब यह मकान गिरा तब कस्बे के सभी लोग सो रहे थे. लोगों ने बताया कि तेज आवाज और थर्राहट की वजह से उनकी नींद खुल गई. उन्होंने देखा तो बगल का पूरा तीन मंजिला मकान गिर चुका था. यह नजारा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी. बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. उसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को भी रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह बिल्डिंग कुछ साल पहले ही बनी थी। एक महिला रोशनी बानो और एक व्यक्ति हकीमुद्दीन की मौत मलबे में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर स्थानीय सीएचसी और जिला अस्पताल भिजवाया गया. इसमें से एक महिला रोशनी बानो और एक व्यक्ति हकीमुद्दीन की मौत हो गई. जबकि, आठ गंभीर घायल जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किए जा चुके हैं. बाकी दबे लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश जारी है. बिल्डिंग गिरने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है
और पढ़ें ...

तिलक या मेहंदी लगाकर आने पर छात्र-छात्राओं को सज़ा न दें स्कूल: एनसीपीसीआर

दिल्ली : बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर ने स्कूलों से कहा है कि अगर वे स्कूलों में राखी, तिलक या मेहंदी लगाकर आते हैं तो उन्हें दंडित न किया जाए। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिवों को जारी एक पत्र में, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, विभिन्न समाचार रिपोर्टों के माध्यम से आयोग ने देखा है कि त्योहारों के उत्सव के कारण स्कूल के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों द्वारा बच्चों को उत्पीड़न और भेदभाव का शिकार होना पड़ता है।  एनसीपीसीआर ने कहा कि यह देखा गया है कि स्कूल रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान बच्चों को राखी या तिलक या मेहंदी लगाने की अनुमति नहीं देते हैं और उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशान करते हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि आरटीई अधिनियम, 2009 के धारा 17 के तहत स्कूलों में शारीरिक दंड निषिद्ध है। शीर्ष बाल अधिकार निकाय ने कहा, इसलिए, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि स्कूल ऐसी किसी भी प्रथा का पालन न करें जिससे बच्चों को शारीरिक दंड या भेदभाव का सामना करना पड़े।
और पढ़ें ...

अगर आपके खाने में नहीं हैं ये 7 चीजें तो, सिर से लेकर पांव तक हिल सकता है पूरा शरीर!

सेहतमंद रहना बहुत मुश्किल काम नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है और आप हमेशा हेल्दी रहेंगे। इन्हीं बातों में से एक है आपके खाने में कुछ पोषक तत्वों का शामिल होना। दरअसल, ये पोषक तत्व आपके शरीर के हर एक अंग के लिए अलग से काम करते हैं। इसे ऐसे समझें कि अगर आपके शरीर में पानी नहीं होता तो ब्लड सर्कुलेशन ही नहीं कई अंग खराब हो सकते हैं। तो, बिना प्रोटीन शरीर कमजोर हो सकता है। इसी तरह बिना सोडियम ब्रेन काम नहीं करेगा और कैल्शियम के बिना आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसी तरह तई ऐसे न्यूट्रिएंट्स यानी पोषक तत्व हैं जिन्हें आपके खाने में होना बेहद जरूरी है। भोजन के पोषक तत्व कौन-कौन से हैं-7 nutrients important for body in hindi 1. कार्बोहाइड्रेट-Carbohydrates आमतौर पर हम सभी लोगों के खाने का एक बड़ा हिस्सा कार्ब्स से भरपूर है। कार्ब्स यानी कार्बोहाइड्रेट जो हमारे शरीर की ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत हैं। जब हम चावल, रोटी नूडल्स जैसे अनाज खाते हैं तो कार्ब्स निकलता है। इसके अलावा, फल, जड़ वाली सब्जियां, सूखी फलियां और डेयरी उत्पादों में भी कार्बोहाइड्रेट होते हैं। तो, शरीर को एनर्जी देने के लिए कार्ब्स खाना जरूरी है। 2. प्रोटीन-Protein शरीर में हार्मोनल फंक्शन, ब्रेन के साथ शरीर की बातचीत, शरीर के टिशूज का निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रोटीन का होना बेहद जरूरी है। यहां तक कि इसकी कमी से आपके बाल तक झड़ सकते हैं। तो, मांस, मछली, समुद्री भोजन, अंडे, डेयरी उत्पाद और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें और प्रोटीन की कमी से बचें। 3. फैट-Fat आपको लगता होगा कि फैट तो सिर्फ मोटापा बढ़ाता है और इसका कोई और काम ही नहीं हैं। बल्कि, आपके शरीर के कई सेल्स और तमाम टिशूज और हड्डियों के बीच नमी बनाए रखने के लिए फैट जरूरी है। साथ ही से एनर्जी का भी सोर्स है। फैट ज्यादा ठंड मौसम में शरीर को गर्म रखते हैं और अंगों को किसी नुकसान से बचाते हैं। ये हमारे शरीर की कोशिकाओं का हिस्सा बनाने और विटामिन ए, डी, ई और के जैसे वसा में घुलनशील विटामिन के मूवमेंट के लिए जरूरी हैं। तो, घी, डेयरी उत्पाद, नट्स, बीज और तेल जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। 4. फाइबर-Dietary fibre फाइबर पौधे में पाया जाने वाला अपाच्य भाग है। मतलब, ये आपके शरीर द्वारा पचाया तो नहीं जा सकेगा पर इसके साथ कई साथ शरीर के टॉक्सिन बाहर आ सकते हैं। ये पेट और आंतों के काम काज के लिए जरूरी है। ये ब्लड शुगर को स्थिर करने, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कब्ज को रोकने में मदद करता है। इसके मोटे अनाज और रेशेदार फल और सब्जियों को सेवन करें। 5. सोडियम और कैल्शियम जैसे खनिज-Minerals खनिज आवश्यक पोषक तत्वों का एक समूह है जो शरीर के कई कार्यों जैसे द्रव संतुलन, मांसपेशी संकुचन और तंत्रिका तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार है। कुछ खनिज जैसे कैल्शियम मजबूत और स्वस्थ हड्डियों का निर्माण करते हैं, सोडियम ब्रेन फंक्शन को सही रखते हैं, पोटेशियम दिल के लिए जरूरी है तो जिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। बीमारियों से बचे रहने के लिए खाने में इनका होना जरूरी है। 6. विटामिन-Vitamins कई प्रकार के विटामिन होते हैं और वे शरीर के विभिन्न मेटाबोलिज्म में भाग लेते हैं जैसे स्वस्थ त्वचा और बालों को बनाए रखना, हड्डियों का निर्माण करना और खाद्य पदार्थों से एनर्जी प्रोडक्शन के लिए। तो, अपने खाने में विटामिन ए, बी और इसके प्रकार, विटामिन सी, डी, एच और यू से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करें। 7. पानी-Water पानी शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला पदार्थ है या कहें कि हमारा शरीर पानी से ही बना है। पानी की वजह से ही शरीर का तापमान संतुलित रहता है, शरीर के तरल पदार्थ का उत्पादन, पोषक तत्वों का सर्कुलेशन और वेस्ट प्रोडक्ट्स का डिटॉक्सिफिकेशन हो पाता है। तो, अगर आप अपने ब्रेन, हार्ट, लिवर, किडनी, पेट, ब्लैडर और स्किन और बालों को भी हेल्दी रखना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
और पढ़ें ...

Horoscope Today 4 September 2023: मेष, कन्या, धनु, कुंभ राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 04 September 2023: ज्योतिष के अनुसार 4 सितंबर 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मिथुन राशि वाले आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और उसमें सफल भी आवश्यक होंगे. अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए  आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप  आगे बढ़ेंगे और आपको आपका उधार दिया हुआ धन  वापस मिल सकता है. यदि आप  अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप  भाई व बहनों की सलाह पर चलेंगे, तो आपकी कोई बड़ी मुश्किल आसानी से हल हो जाएगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. संतान को  घर से दूर नौकरी मिलने के कारण उन्हें जाना पड़ सकता है. आपके परिवार में लोग  आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे. विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि किसी काम को लेकर आपके मन में दुविधा बनी हुई है, तो उसे आज ना करें. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है.  आपके अंदर ऊर्जा विद्वान रहेगी, जिस आपको कल्पना शक्ति के जरिए जागना होगा और विवाह योग्य जातकों के लिए  कोई बेहतर रिश्ता सकता है. बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर आज आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं. माता-पिता से आप किसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगी. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातको के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो बाद में कोई समस्या हो सकती है. आपकी पहली किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है और पारिवारिक रिश्ते में प्रेम व स्नेह बना रहेगा. संतान  आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी और आपने यदि किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तब वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. माता-पिता से  आप कहीं जाने से पहले आशीर्वाद अवश्य लें. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातक को के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में आपसी खुशी और प्रेम बना रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में आज आप किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. विद्यार्थियों ने आज यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें जीत अवश्य मिलेगी. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको प्रेम संबंधों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी. आपके मन में किसी बात को लेकर  चिंता सता सकती हैं. आपको साहस से पराक्रम से आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा और ससुराल पक्ष से  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है. आप अपने आत्मसम्मान को बनाए रखें. संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों को आज अपनी आय और व्यय मे संतुलन बनाकर रखना होगा और आप अपने कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़े. आपको मेहनत आज रंग लाएगी और जितने लाभ की अपने उम्मीद की थी, तो आपको इतना लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, नहीं तो वह आप उसे इधर-उधर बेकार के कामों में लगाकर व्यर्थ कर देंगे . आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना  आपका पूरा होगा. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपको अपने पिताजी से यदि किसी बात को लेकर मतभेद हो, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त करें और यदि आप परिवार में किसी सदस्य को किसी बात के लिए कोई सलाह देंगे, तो उसे पर अमल अवश्य करेंगे. आपकी किसी नई डील को लेकर आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों को  किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. धनु राशि ( Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन साहस व प्राक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और कार्य क्षेत्र में  आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, आज उनके कामों की वाहवाही होगी और उन्हें किसी दूसरे स्थान पर प्रमोशन मिल सकता है. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों को आज भाईयो का पूरा साथ मिलेगा. आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होगी और विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है. किसी तनाव की स्थिति में आप धैर्य बनाकर रखें और पारिवारिक व्यवसाय में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही  थी, वह भी आज दूर होगी. कारोबार में आप मेहनत करने मे लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. आपकी लापरवाही के कारण  आपसे कोई गलती हो सकती है. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों को आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी और दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. एक साथ कई काम हाथ लगने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती हैं और रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है. कार्यक्षेत्र मे आपसे यदि कोई गलती हुई थी, तो आपको उसे मानना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज कर सकते हैं और किसी को धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी की प्लानिंग कर सकते है और आपने यदि बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए सोच विचार किया था, तो आज आपकी वह ईच्छा पूरी हो सकती है. किसी यात्रा पर जाने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं, जिससे बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.
और पढ़ें ...

Horoscope 4 September 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… मेष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। सम्पत्ति से आय बढ़ेगी। मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च बढ़ेंगे। वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा। मिथुन राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट हो सकता है। अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगोों का 4 सितंबर को चमकेगा सोया हुआ भाग्य, महालाभ के योग कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी आ सकती हैं। तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार को गति मिल सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। Horoscope : 4 से 10 सितंबर तक मेष, मिथुन, धनु वालों का चमकेगा भाग्य, कुंभ, मीन की बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल धनु राशि- वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। मकर राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी। कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आने वाले 7 दिन वरदान समान, चमकेगा सोया हुआ भाग्य मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। वाणी में सौम्यता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 4 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

आज का पंचांग- 4 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, नल शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद्र अमांत - श्रावण तिथि पञ्चमी - 04:41 पी एम तक नक्षत्र अश्विनी - 09:26 ए एम तक योग ध्रुव - 12:59 ए एम, सितम्बर 05 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:00 AM सूर्यास्त - 6:41 PM चन्द्रोदय - 9:33 PM चन्द्रास्त - 10:24 AM अशुभ काल राहू - 07:35 ए एम से 09:10 ए एम यम गण्ड - 10:45 ए एम से 12:20 पी एम गुलिक - 01:55 पी एम से 03:30 पी एम दुर्मुहूर्त - 12:45 पी एम से 01:36 पी एम, 03:17 पी एम से 04:08 पी एम वर्ज्यम् - 06:52 पी एम से 08:26 पी एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:46 पी एम अमृत काल - 04:17 ए एम से 05:51 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:14 ए एम
और पढ़ें ...

207 रेल गाड़ियां अस्थाई रूप से रद्द - अनेक के मार्ग में किया गया बदलाव

cg24news.in देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते रेल यातायात भी प्रभावित रहेगा. रेलवे के मुताबिक, सम्मेलन के चलते कुछ रेलगाड़ियों को अस्थाई और आंशिक रूप से रद्द किया गया है. कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन या उनके टर्मिनल में बदलाव किया गया है.

ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन 9 और 10 सितंबर को रहेगा. दिल्ली रेल मंडल के मुताबिक 207 रेलगाड़ियों को अस्थाई रूप से रद्द किया गया है. इसमें ताज एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली-जलंधर सिटी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं, जबकि पंद्रह ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव किया है। इसमें संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं. 1 12280 Taj Expres 09.09.2023 ,10.09.2023 2 22479 Sarbat Da Bhala Express 09.09.2023, 10.09.2023 3 14737 Bhiwani -Tilak Bridge Express 09.09.2023, 10.09.2023 4 14727 Sri Ganganagar -Tilak Bridge Express 08.09.2023, 09.09.2023 5 14030 Meerit Cantt-Sri Ganganagar Spl 09.09.2023, 10.09.2023 6 14086 Sirsa Express 09.09.2023,10.09.2023, 11.09.2023 7 14315 Intercity Express 08.09.2023, 09.09.2023, 10.09.2023 8 14323 Rohtak Intercity Express 08.09.2023, 09.09.2023, 10.09.2023 9 14682 Jalandhar City-New Delhi Express 09.09.2023, 10.09.2023 10 12459 Amritsar-New Delhi Express 09.09.2023,10.09.2023 11 12460 Amritsar -New Delhi Express 09.09.2023,10.09.2023 12 14681 New Delhi-Jalandhar City Express 09.09.2023, 10.09.2023 13 14324 New Delhi Intercity Express 08.09.2023, 09.2023, 10.09.2023 14 14316 Intercity Express 09.09.2023, 10.09.2023, 11.09.2023 15 14085 Sirsa Express 08.09.2023,09.09.2023,10.09.2023 16 14728 Tilak Bridge-Sri Ganganagar Express 09.09.2023, 10.09.2023 17 14738 Tilak Bridge- Bhiwani Express 09.09.2023, 10.09.2023 18 12279 Taj Express 09.09.2023 ,10.09.2023 19 22480 Sarbat Da Bhalaa Express 09.09.2023, 10.09.2023 20 22429 Delhi-Pathankot Express 10.09.2023 21 20411 Delhi-Saharanpur Suf Express 09.09.2023, 10.09.2023 22 14305 Delhi – Haridwar Express Special 09.09.2023, 10.09.2023 23 14522 Ambala-Delhi Express Special 09.09.2023, 10.09.2023 24 14732 Kisan Express 09.09.2023, 10.09.2023 25 14508 Fazilka-Delhi Express 09.09.2023, 10.09.2023 26 14507 Delhi-Bathinda Express 09.09.2023, 10.09.2023 27 14521 Delhi-Ambala Expressress 09.09.2023, 10.09.2023 28 12481 Intercity Express 09.09.2023, 10.09.2023 29 12482 Intarcity Express 09.09.2023, 10.09.2023 30 14731 Kisan Express 09.09.2023, 10.09.2023 31 14304 Haridwar-Delhi Express Special 09.09.2023, 10.09.2023 32 14332 Kalka- Delhi Express Special 09.09.2023, 10.09.2023 33 14029 Sri Ganganagar-Delhi Express 09.09.2023, 10.09.2023 34 14331 Delhi-Kalka Express Special 09.09.2023, 10.09.2023 35 22430 Pathankot-Delhi Superfast 10.09.2023 36 14023 Delhi-Kurukshetra Express 09.09.2023 37 20412 Saharanpur-Delhi Superfast Express 09.09.2023, 10.09.2023 38 14151 Kanpur Central-Anand Vihar Terminal Express 10.09.2023 39 14152 Anand Vihar Terminal -Kanpur Central Express 10.09.2023 40 14024 Kurukshetra-Delhi Express 10.09.2023 41 4041 Delhi Sarai Rohilla-Farrukh Nagar Special 09.09.2023 42 4042 Farrukh Nagar-Delhi Sarai Rohilla Special 09.09.2023 43 4089 New Delhi-Hisar Express Special 09.09.2023 44 4090 Hisar -New Delhi Express Special 09.09.2023 45 4128 Delhi-Ghaziabad Special 09.09.2023 46 4139 Kurukshetra-Ambala Special 08.09.2023 47 4176 Panipat-Ambala Special 09.09.2023 48 4285 Delhi-Rewari Express Special 09.09.2023 49 4339 Bulandshahr-Tilak Bridge Express Special 09.09.2023 50 4340 Tilak Bridge-Bulandshahr Memu Express Special 09.09.2023 51 4405 Hazrat Nizamuddin Kurukshetra Memu Express Special 09.09.2023 52 4406 Kurukshetra-Hazrat Nizamuddin Memu Express Special 09.09.2023 53 4407 Palwal-Ghaziabad emu 09.09.2023 54 4408 Shakur Basti-Palwal Express Special 09.09.2023 55 4409 Ghaziabad-Shakur Basti Emu Express Special 09.09.2023 56 4410 Shakur Basti-Palwal Emu Express Special 09.09.2023 57 4413 Ghaziabad-Delhi Express Special 09.09.2023 58 4416 Shakur Basti-New Delhi Express Special 09.09.2023 59 4421 Palwal-Shakur Basti Express Special 09.09.2023 60 4422 Delhi-Ghaziabad Express Special 09.09.2023 61 4435 Rewari -Meerut City Special 09.09.2023 62 4437 Palwal-Shakur Basti Emu Special 09.09.2023 63 4438 New Delhi-Palwal Special 09.09.2023 64 4443 Ghaziabad-New Delhi Emu Special 09.09.2023 65 4444 New Delhi-Ghaziabad Special 09.09.2023 66 4445 Palwal-Shakur Basti Emu Special 08.09.2023 67 4447 Ghaziabad-Delhi Memu Special 09.09.2023 68 4451 Delhi-Panipat Special 09.09.2023 69 4452 Kurukshetra-Delhi Memu Special 09.09.2023 70 4453 New Delhi-Jind Memu Special 09.09.2023 71 4454 Jind -New Delhi Memu Special 09.09.2023 72 4455 New Delhi-Ghaziabad Special 09.09.2023 73 4471 Ghaziabad-Panipat Memu Special 09.09.2023 74 4472 Panipat-Ghaziabad Memu Special 09.09.2023 75 4485 Ghaziabad-Delhi Express Special 09.09.2023 76 4486 Delhi-Ghaziabad Express Special 09.09.2023 77 4581 Delhi-Panipat Express Special 09.09.2023 78 4586 Panipat-Delhi Express Special 09.09.2023 79 4599 Delhi Saharanpur Special 09.09.2023 80 4600 Saharanpur-Delhi Special 09.09.2023 81 4907 Dankaur-Shakur Basti Express Special 09.09.2023 82 4911 Palwal-Ghaziabad Express Special 08.09.2023 83 4912 Ghaziabad-Palwal Emu 09.09.2023 84 4913 Palwal-Ghaziabad Special 09.09.2023 85 4915 Ballabhgarh-Shakur Basti Express Special 09.09.2023 86 4916 New Delhi-Palwal Express Special 09.09.2023 87 4919 Kosi Kalan-New Delhi Express Special 09.09.2023 88 4920 New Delhi-Palwal Express Special 09.09.2023 89 4921 Palwal-New Delhi Express Special 09.09.2023 90 4934 Shakur Basti-Dankaur Express Special 09.09.2023 91 4938 Delhi-Ghaziabad Special 09.09.2023 92 4939 Ghaziabad-Delhi Express Special 09.09.2023 93 4940 Delhi-Ghaziabad Express Special 09.09.2023 94 4942 Delhi-Ghaziabad Express Special 09.09.2023 95 4944 Sbb-Delhi Express Special 09.09.2023 96 4947 Ghaziabad-New Delhi Special 09.09.2023 97 4949 Ghaziabad-New Delhi Special 09.09.2023 98 4951 Ghaziabad-New Delhi Express Special 09.09.2023 99 4952 New Delhi-Ghaziabad Special 09.09.2023 100 4954 New Delhi-Ghaziabad Special 09.09.2023 101 4955 Ghaziabad-Delhi Special 09.09.2023 102 4956 Delhi-Ghaziabad Express Special 09.09.2023 103 4957 Ghaziabad-Delhi Express Special 09.09.2023 104 4959 Ghaziabad-New Delhi Special 09.09.2023 105 4960 Shakur Basti-Ballabhgarh-Palwal Express Special 09.09.2023 106 4965 Ladies Special 09.09.2023 107 4966 Ladies Special 09.09.2023 108 4968 Ghaziabad-Palwal Express Special 09.09.2023 109 4987 Delhi-Jind Express Special 09.09.2023 110 4988 Jind- Delhi Express Special 09.09.2023 111 4989 Delhi-Rewari Passenger 09.09.2023 112 4990 Rewari -Delhi Express Special 09.09.2023 113 4999 Delhi -Shamli Express Special 08.09.2023 114 5000 Shamli-Delhi Express Special 09.09.2023 115 1617 Delhi-Shamli Sewa Service 10.09.2023 116 1618 Shamli-Delhi Sewa Service 10.09.2023 117 1620 Shamli-Delhi Express Special 10.09.2023 118 4019 Delhi-Shamli Special 10.09.2023 119 4020 Shamli-Delhi Special 10.09.2023 120 4023 Delhi-Qasimpur Kheri Special 10.09.2023 121 4024 Qasimpur Kheri-Delhi Special 10.09.2023 122 4089 New Delhi-Hisar Express Special 10.09.2023 123 4090 Hisar -New Delhi Express Special 10.09.2023 124 4127 Delhi-Panipat Express Special 10.09.2023 125 4128 Delhi-Ghaziabad Special 10.09.2023 126 4139 Kurukshetra-Ambala Special 09.09.2023 127 4140 Ambala-Kurukshetra Special 10.09.2023 128 4176 Panipat-Ambala Special 10.09.2023 129 4178 Kurukshetra-Delhi Express Special 10.09.2023 130 4283 Delhi-Rewari Express Special 10.09.2023 131 4285 Delhi- Rewari Express Special 10.09.2023 132 4286 Rewari -Delhi Express Special 10.09.2023 133 4339 Bulandshahr-Tilak Bridge Express Special 10.09.2023 134 4340 Tilak Bridge-Bulandshahr Memu Express Special 10.09.2023 135 4403 Delhi-Saharanpur Memu press Special 10.09.2023 136 4404 Saharanpur-Delhi Memu Special 10.09.2023 137 4405 Hazrat Nizamuddin Kurukshetra Memu Express Special 10.09.2023 138 4406 Kurukshetra-Hazrat Nizamuddin Memu press Special 10.09.2023 139 4407 Palwal-Ghaziabad emu 10.09.2023 140 4408 Shakur Basti-Palwal Express Special 10.09.2023 141 4409 Ghaziabad-Shakur Basti Emu press Special 10.09.2023 142 4410 Shakur Basti-Palwal Emu press Special 10.09.2023 143 4413 Ghaziabad-Delhi Express Special 10.09.2023 144 4416 Shakur Basti-New Delhi Express Special 10.09.2023 145 4421 Palwal-Shakur Basti Express Special 10.09.2023 146 4422 Delhi-Ghaziabad Express Special 10.09.2023 147 4425 Delhi-Narwana Express Special 10.09.2023 148 4429 Delhi-Shamli-Saharanpur Special 10.09.2023 149 4430 Saharanpur-Shamli-Delhi Special 10.09.2023 150 4432 Jakhal- Delhi Special 10.09.2023 151 4435 Rewari -Meerut City Special 10.09.2023 152 4437 Palwal-Shakur Basti Emu Special 10.09.2023 153 4438 New Delhi-Palwal Special 10.09.2023 154 4443 Ghaziabad-New Delhi Emu Special 10.09.2023 155 4444 New Delhi-Ghaziabad Special 10.09.2023 156 4445 Palwal-Shakur Basti Emu Special 09.09.2023 157 4447 Ghaziabad-Delhi Memu Special 10.09.2023 158 4451 Delhi-Panipat Special 10.09.2023 159 4452 Kurukshetra-Delhi Memu Special 10.09.2023 160 4453 New Delhi-Jind Memu Special 10.09.2023 161 4454 Jind -New Delhi Memu Special 10.09.2023 162 4455 New Delhi-Ghaziabad Special 10.09.2023 163 4471 Ghaziabad-Panipat Memu Special 10.09.2023 164 4472 Panipat-Ghaziabad Memu Special 10.09.2023 165 4485 Ghaziabad-Delhi Express Special 10.09.2023 166 4486 Delhi-Ghaziabad Express Special 10.09.2023 167 4499 Delhi- Rewari Express Special 10.09.2023 168 4500 Rewari -Delhi Express Special 10.09.2023 169 4521 Delhi-Shamli-Saharanpur Express Special 10.09.2023 170 4581 Delhi-Panipat Express Special 10.09.2023 171 4586 Panipat-Delhi Express Special 10.09.2023 172 4599 Delhi -Saharanpur Special 10.09.2023 173 4600 Saharanpur-Delhi Special 10.09.2023 174 4907 Dankaur-Shakur Basti Express Special 10.09.2023 175 4911 Palwal-Ghaziabad Express Special 09.09.2023 176 4912 Ghaziabad-Palwal Emu 10.09.2023 177 4913 Palwal-Ghaziabad Special 10.09.2023 178 4915 Ballabhgarh-Shakur Basti Express Special 10.09.2023 179 4916 New Delhi-Palwal Express Special 10.09.2023 180 4919 Kosi Kalan-New Delhi Express Special 10.09.2023 181 4920 New Delhi-Palwal Express Special 10.09.2023 182 4921 Palwal-New Delhi Express Special 10.09.2023 183 4934 Shakur Basti-Dankaur Express Special 10.09.2023 184 4938 Delhi-Ghaziabad Special 10.09.2023 185 4939 Ghaziabad-Delhi Express Special 10.09.2023 186 4940 Delhi-Ghaziabad Express Special 10.09.2023 187 4942 Delhi-Ghaziabad Express Special 10.09.2023 188 4944 Sahibabad-Delhi Express Special 10.09.2023 189 4947 Ghaziabad-New Delhi Special 10.09.2023 190 4949 Ghaziabad-New Delhi Special 10.09.2023 191 4951 Ghaziabad-New Delhi Express Special 10.09.2023 192 4952 New Delhi-Ghaziabad Special 10.09.2023 193 4954 New Delhi-Ghaziabad Special 10.09.2023 194 4955 Ghaziabad-Delhi Special 10.09.2023 195 4956 Delhi-Ghaziabad Express Special 10.09.2023 196 4957 Ghaziabad-Delhi Express Special 10.09.2023 197 4959 Ghaziabad-New Delhi Special 10.09.2023 198 4960 Shakur Basti-Ballabhgarh-Palwal Express Special 10.09.2023 199 4968 Ghaziabad-Palwal Express Special 10.09.2023 200 4987 Delhi -Jind Express Special 10.09.2023 201 4988 Jind -Delhi Express Special 10.09.2023 202 4989 Delhi- Rewari Passenger 10.09.2023 203 4990 Rewari -Delhi Express Special 10.09.2023 204 4999 Delhi -Shamli Express Special 09.09.2023 205 5000 Shamli -Delhi Express Special 10.09.2023 206 4283 Delhi- Rewari Express Special 11.09.2023 207 4286 Rewari -Delhi Express Special 11.09.2023 cg24news.in

और पढ़ें ...

रायपुर : राजीव युवा मितान सम्मेलन : अतिथियों द्वारा कॉफी टेबल बुक 'वायदे से ज्यादा' का विमोचन किया गया

रायपुर : राजीव युवा मितान सम्मेलन : अतिथियों द्वारा कॉफी टेबल बुक 'वायदे से ज्यादा' का विमोचन किया गया

और पढ़ें ...

राजीव युवा मितान सम्मेलन में राहुल गांधी ने की छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ, पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा जहां नफरत फैलाएगी हम वहां मोहब्बत का पैगाम देंगे

रायपुर। राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया। राहुल गांधी ने नवा रायपुर में ‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी मतलब हिंदुस्तान के मालिक हैं। जल, जंगल जमीन पर उनका हक है। राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि आप आगे न बढ़ें। हम चाहते हैं कि जल, जंगल, जमीन सब आपको मिले।  मणिपुर समेत जहां भी बीजेपी नफरत फैलाएगी हम वहां मोहब्बत का पैगाम देंगे। हम किसान, मजदूरों के लिए काम करते हैं, वो दो चार उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम छोटे उद्योगपतियों के लिए भी काम करते हैं, प्रदेश में हजारों बिजनेस खुलेंगे छत्तीसगढ़ बिजनेस का सेंटर है। इसके लिए हमें और काम करना है। छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट पूरी दुनिया में पहुंचे जीएसटी, नोटबंदी को खत्म कर दिया।

और पढ़ें ...

‘सूर्य नमस्कार’ करने के लिए रवाना हुआ आदित्य एल-1, ISRO ने सफलतापूर्वक किया लॉन्च, देखें लाइव वीडियो

नई दिल्ली। Aditya L1 Mission Launch Live:  चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं. श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन को आज 11.50 बजे लॉन्च कर दिया गया। आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी और सूर्य के बीच की एक फीसदी दूरी तय करके L-1 पॉइंट पर पहुंचा देगा।इसरो के आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। फिलहाल इसरो के अनुसार तीसरा चरण अलग कर दिया गया है। इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 श्रीहरिकोटा से होगा लॉन्च ISRO Aditya L1 Mission Launch Live Updates: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  (इसरो) एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर है.  अब देश के साथ-साथ विश्व देश की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं. श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से ISRO के सूर्य मिशन आदित्य-L1 मिशन को आज 11.50 बजे लॉन्च कर दिया गया. आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी और सूर्य के बीच की एक फीसदी दूरी तय करके L-1 पॉइंट पर पहुंचा देगा. लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा. इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 2 September 2023: इन 4 राशियों के लिए आज दिन हो सकता है संघर्षपूर्ण, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 September 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 2 सितंबर 2023, शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. कुछ राशियों के लिए दिन संघर्षपूर्ण भी रह सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल और जानते हैं उन उपायों को जिनके जरिए हम अपने दिन को अच्छा बना सकते हैं.  मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)- आज का दिन सुखमय बीतने वाला है. कोई खुशखबरी आपके मन को प्रसन्न करेगी. जॉब के सिलसिले में चल रही आपकी कोशिश सफल होगी. आज छात्रों को कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन पेट से जुड़ी थोड़ी सी परेशानी हो सकती है.  वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)- आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अपने परिवार में कोई नया सदस्य के आने से माहौल अच्छा बना रहेगा. आपसी मतभेद से बचने के लिए कम बोलें. छात्रों को पढ़ाई करने के लिए घर में एक शानदार माहौल मिल सकता है. मित्र की मदद लेने की जरूरत पड़ेगी.  मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)- आज आप बड़ी समस्याओं में फंस सकते हैं. दूरी की यात्रा को टाल दें. पार्टनर के साथ अधिक मेलजोल न बढ़ाएं, विश्वासघात झेलना पड़ सकता है. परिवार में कोई दुखद सूचना मिलने से मन दुखी रह सकता है. व्यवसाय में बड़ा नुकसान होने से मन दुखी होगा. बड़ों की सलाह लें.  कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)- आज आपका मन अच्छा रहेगा. बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य कारणों से बड़े अवसर गंवाने पड़ सकते हैं. परिवार में अपनों से मतभेद होने पर उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से परिवार में महौल भारी रहेगा. माता के कहे को अनसुना न करें.  सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)- आज आपको कोई बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है. व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ से मन उत्साहित रहेगा. परिवार या मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है. बच्चे और पत्नी संग संबंध मधुर होंगे. नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है. बाहर घूमने जाने का प्लान बनना मन शांत करेंगा. कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)- आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलकर अच्छा लगेगा. ससुराल पक्ष से बड़ी और अच्छी खबर मिलेगी. कार्यक्षेत्र में लाभ के योग होने से पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय चल रहे विवाद का आज अंत होगा. छात्रों को आज जीवन में नया मार्गदर्शक मिल सकता है.  तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)- आज आप सेहर पर अधिक ध्यान दें. कोई बड़ा निवेश एक्सपर्ट की सलाह पर ही लें. दूर की यात्रा आदि से बचें. आर्थिक नुकसान को अपनी सूझबूझ से रोक सकते हैं. झगड़े की स्थिति बनने पर वाणी पर संयम रखें. ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)- आज आप मकान या जमीन खरीद पाएंगे.स्वास्थ्य कारणों से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के योग हैं. व्यवसाय में आज बड़ा परिवर्तन आ सकता है. वाहन आदि आज न चलाएं. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. झगड़े की स्थिति होने पर वहां से खुद को दूर करें.  धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)- आज के दिन बड़े काम के चलते दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. बड़ा ऑफर या पार्टनरशिप आज लाभकारी होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से मानसिक तनाव कम होगा. परिवार में विवाद हो सकता है. मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)- आज आप स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतों का सामना कर सकते हैं. परिवार में धार्मिक कार्य के आयोजन से मन को शांति मिलेगी. गाड़ी सावधानी से चलाएं, दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. व्यवसाय में पार्टनरशिप कतई न करें, धोखा मिल सकता है. मित्र से मनमुटाव हो सकता है.  कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)- आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ होने के आसार हैं. परिवार में मतभेद होने समस्या बढ़ सकती है. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से स्थितियां सुधरेंगी. किसी से विवाद होने पर वाणी पर काबू रखें. ऑफिस में मान सम्मान बढ़ेगा. मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)- आज का दिन छात्रों के लिए बहुत अच्छा होगा. धार्मिक यात्रा पर माता पिता को लेजाना शुभफल दे सकता है. बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. मित्रों या परिवार जनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. बाहर घूमने जाने की प्लानिंग रोमाचित कर सकती है.
और पढ़ें ...