सियासत
घर-घर पधारेंगे मंगलमूर्ति….गणेश चतुर्थी आज, जानिए व्रत कथा, शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी का बड़ा महत्व है, वैसे तो हर महीने गणेश चतुर्थी का व्रत आता है और इसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है, लेकिन भाद्रपद मास में आने वाली गणेश चर्तुर्थी अपने आप में खास होती है क्योंकि इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. जिसकी धूम पूरे देशभर में देखने को मिलती है.पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 01 से होगा और समापन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 पर होगा. उदयातिथि होने के कारण गणेश चतुर्थी 7 तारीख को ही मनाई जाएगी. जिसके लिए मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 4 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा
गणेश चतुर्थी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, बात उस समय की है जब भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विवाह हुआ था. इस विवाह में शामिल होने के लिए सभी देवी-देवताओं, गंधर्वों और ऋषियों-मुनियों को निमंत्रण दिया गया लेकिन भगवान गणेश को आमंत्रण नहीं मिला. जब बारात में सभी शामिल हुए तो भगवान गणेश के ना आने का कारण पूछा, जिस पर भगवान विष्णु ने कहा कि भगवान शिव को न्यौता दिया गया है और यदि गणेश उनके साथ आना चाहते हैं तो आ जाएं.भगवान विष्णु ने यह भी कहा कि गणेश जी भोजन बहुत ज्यादा करते हैं और हम किसी और के घर उन्हें भरपेट भोजन कैसे कराएंगे. इस पर देवताओं ने एक सुझाव रखा कि गणेश जी को बुला लेते हैं, लेकिन उन्हें विष्णुलोक की सुरक्षा करने को कह देंगे, जिससे वे बारात में नहीं जा सकेंगे. ऐसे में बुलाने का कार्य भी पूरा हो जाएगा और भोजन कराने से भी बचा जा सकेगा.
गणेश चतुर्थी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें
गणेश चतुर्थी व्रत के दिन लहसुन, प्याज, मूली, चुकंदर आदि का सेवन नही करना चाहिए. इस दिन व्रत वाला सेंधा नमक ही इस्तेमाल करें, सादा नमक या काले नमक का प्रयोग इस दिन न करें. इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन, मदिरा और हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए.
गणेश चतुर्थी पर करें ये काम
- घर या पूजा स्थल पर गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित कर, उसे अच्छे से सजाएं फिर उसके बाद पूरे विधि विधान से पूजा करें.
- गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी को अपने घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में विधि-विधान से बिठाएं, इस दिशा में उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है.
- गणेश भगवान जी को लाल रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए उनकी पूजा में लाल रंग के वस्त्रों का इस्तेमाल करें, जैसे गणपति बप्पा को लाल रंग के वस्त्र के आसन के ऊपर विराजमान करें और उनको लाल रंग के वस्त्र पहनाएं. गणपति जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प, फल, और लाल चंदन का प्रयोग जरूर करें.
- गणेश भगवान की पूजा में दूर्वा घास, फूल, फल, दीपक, अगरबत्ती, चंदन, और सिंदूर और गणपति जी के प्रिय लड्डू और मोदक का भोग जरूर लगाएं.
गणपति की पूजा में दस दिनों तक भगवान गणेश के मंत्र जैसे ॐ गण गणपतये नमः का जाप जरूर करें.
गणेश चतुर्थी पर न करें ये काम
- गणेश चतुर्थी पर अपने घर में भूलकर भी गणपति की आधी-अधूरी बनी या फिर खंडित मूर्ति की स्थापना या पूजा न करें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
- गणपति जी की पूजा में भूलकर भी तुलसी दल या केतकी के फूल का प्रयोग नहीं करना चाहिए. मान्यता के अनुसार ऐसा करने पर पूजा का फल नहीं मिलता है.
- गणेश चतुर्थी के दिन व्रत एवं पूजन करने वाले व्यक्ति को तन-मन से पवित्र रहते हुए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
- गणेश चतुर्थी के दिनों में भूल से भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- गणेश चतुर्थी के दिनों में गुस्सा करना, विवाद करना या परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ना नहीं चाहिए.
पूजा विधि
गणपति की पूजा में एक साफ और शांत जगह पर आसन बिछाएं और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. मूर्ति को गंगाजल से शुद्ध करें. उसके बाद रोली, चंदन और फूलों से गणेश जी को सजाएं. उनकी सूंड पर सिंदूर लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं. फिर घी का दीपक और धूप जलाएं. गणेश जी को मोदक, फल का भोग लगाएं. पूजा के आखिर में गणेश जी की आरती और ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का जाप कर गणेश जी से अपनी मनोकामनाएं मांगें.
Aaj Ka Panchang 07 September 2024: आज से शुरू गणेश महोत्सव, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 07 September 2024: आज यानी 07 सितंबर, 2024 से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो रही है। यह पर्व भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दौरान भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं।
आज का पंचांग
पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - शरद
चन्द्र राशि - तुला
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 25 मिनट पर
चंद्रोदय - सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर
चन्द्रास्त - रात 08 बजकर 35 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग - दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक
रवि योग - सुबह 06 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - सुबह 09 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 05 बजकर 58 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।
Aaj Ka Rashifal 07 September 2024: आज गणपति बप्पा इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश...जानें आपकी किस्मत में क्या है?
07 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस: अब 5 घंटे में तय होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर
रायपुर : छत्तीसगढ़ से नागपुर जाने वाली वंदेभारत ट्रेन के बाद, रेलवे अब राज्य में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है, जो दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम तक चलेगी। इस नई ट्रेन की खासियत यह है कि रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर केवल 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। इस सुविधा से यात्री एक ही दिन में विशाखापट्टनम जाकर वापस लौट सकेंगे, जिससे ट्रैवलर्स के लिए एक नया, तेज़ और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।
नई वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत दुर्ग से की जाएगी, क्योंकि कोचिंग यार्ड वहीं स्थित है। अनुमान है कि ट्रेन की बोगियां और इंजन 10 सितंबर के आसपास दुर्ग पहुंचेंगे। इसके बाद, ट्रेन 12 सितंबर को दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो सकती है, हालांकि तारीख में थोड़ा बदलाव भी संभव है।
यह वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। 300 किलोमीटर की दूरी महज 5 घंटे में तय की जाएगी। इस ट्रेन के टिकट नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होंगे, जो यात्रियों को सुलभ और किफायती सफर का अनुभव प्रदान करेंगे।
रायपुर डीआरएम संजीवन कुमार और वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी ने दुर्ग स्टेशन का निरीक्षण कर लिया है। माना जा रहा है कि यह निरीक्षण विशेष रूप से वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत की तैयारी के लिए किया गया था। दुर्ग और रायपुर के बीच यात्रियों की भारी मांग के चलते यह नई ट्रेन एक बड़ा आकर्षण बन सकती है।
इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा का ऑडिशन" राजधानी में
कंगना रनौत ने भारी मन से किया ट्वीट : फिल्म इमरजेंसी के बारे में कही यह बात
भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने रखा था ये खास व्रत
भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ विवाहित महिलाएं व्रत रखते हुए पूजा-पाठ करती हैं। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए पहली बार हरतालिका तीज का व्रत किया था। आइए जानते हैं हरतालिका व्रत का महत्व, तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरतालिका तीज की तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। इस तरह से उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को रखा जाएगा।
इस वर्ष हरतालिका तीज पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन रहा है। पंचांग गणना के मुताबिक 06 सितंबर को हरतालिका पर रवि और शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त ( Hartalika Teej 2024 Puja Muhurat)
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से होती है। इस पूजा को सुबह ही करनी चाहिए लेकिन शिव-पार्वती के पूजन के लिए प्रदोष काल का समय सबसे सही माना जाता है। प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का जो समय होता है वह प्रदोष काल कहलाता है। 06 सितंबर को सुबह के लिए पूजा का मुहूर्त 06 बजकर 2 मिनट से लेकर 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, वहीं प्रदोष काल 06 सितंबर को शाम 06 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो जाएगा।
हरतालिका तीज पूजन सामग्री
- भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा
- पीले रंग का कपड़ा
- जनेऊ, सुपारी, बेलपत्र, कलश, अक्षत, दूर्वा, घी, दही और गंगाजल
- देवी पार्वती के लिए श्रृंगार के लिए सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, कंघा, मेंहदी और कुमकुम
हरतालिका तीज पूजन विधि
हरतालिका पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू रेत व काली मिट्टी की प्रतिमा हाथों से बनाएं। पूजा स्थल को फूलों से सजाकर एक चौकी रखें और उस चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का पूजन करें। सुहाग की सारी वस्तु रखकर माता पार्वती को चढ़ाना इस व्रत की मुख्य परंपरा है। इसमें शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है। यह सुहाग की सामग्री को सास के चरण स्पर्श करने के बाद दान कर दें।
आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका…
हरियाणा :- आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जोर आजमाइश तेज हो गई है। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को लोग मतदान करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होगे. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी. वही दोनों खिलाडियों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने उन पर तंज कसा है, हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि अगर विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज होगा. उन्होंने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पहलवानों के बैक में थी और कांग्रेस के उकसाने से ही वो आंदोलन चल रहा था, नहीं तो उसका फैसला भी हो जाता.
वही इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी विनेश फोगाट को लेकर कहा था कि विनेश को जल्द यह समझ में आ जाएगा कि कांग्रेस उनकी प्रतिष्ठा को भुनाना चाहती है. क्या विनेश फोगाट 370 लगाना चाहती हैं, दलितों पर अत्याचार करना चाहती हैं? इसलिए यह थोड़ी देर की बात है, सबको वक्त पर समझ में आ जाएगा.
सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.
कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (J-K assembly elections) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा को भी शामिल किया है। लोकसभा चुनाव में शर्मा की जीत के बाद पार्टी में उनका कद काफी बढ़ गया है।

इंडियन नेवी ज्वॉइन करने का शानदार मौका, 250 पदों के लिए अप्लाई, पढ़ें डिटेल्स
भारतीय नौसेना ज्वॉइन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता भी रखते हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें. इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 250 अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं
इंडियन नेवी के इन पदों पर आवेदन अभी नहीं शुरू हुए हैं. अप्लाई करने के लिए लिंक खुलेगा 14 सितंबर 2024 के दिन और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है 29 सितंबर 2024. इस समय सीमा के अंदर ही बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.
केवल ऑनलाइन करना है अप्लाई
भारतीय नौसेना, शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकले इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इंडियन नेवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है – joinindiannavy.gov.in. इस वेबसाइट से आप न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि इन भर्तियों के बारे में डिटेल भी जान सकते हैं और आगे के अपडेट भी पता कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किस मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक, एमएससी, एमसीए या एमबीए की डिग्री ली हो. इसके अलावा जरूरी है कि कैंडिडेट के 10वीं और 12वीं में इंग्लिश में कम से कम 60% मार्क्स हों. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग डिग्री चाहिए होगी, जिसका डिटेल आपको वेबसाइट पर देखना पड़ेगा. आयु सीमा भी पद के मुताबिक अलग है जैसे पायलट पद के लिए एज लिमिट 18 से 23 साल रखी गई है.
Aaj Ka Panchang: आज 06 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य
Aaj Ka Panchang 06 September 2024: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 06 सितंबर 2024, दिन शुक्रवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.
वारः शुक्रवार
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः 1946
माह/पक्ष: भाद्रपद मास – शुक्ल पक्ष
तिथि: तृतीया रहेगी दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी.
चंद्र राशिः कन्या राशि रात 10 बजकर 58 मिनट तक तत्पश्चात तुला राशि रहेगी.
चंद्र नक्षत्र : हस्त नक्षत्र सुबह 09 बजकर 24 मिनिट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा .
योगः शुक्ल योग रात 10 बजकर 14 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा .
अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं .
सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 04 मिनट पर होगा.
सूर्यास्तः 6 बजकर 31 मिनट पर होगा.
राहूकालः सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
तीज त्योहारः हरितालिका तीज, वराह जयंती .
भद्राः नहीं है.
पंचकः नहीं है .
आज का दिशा शूल
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .
आज के चौघड़िया मुहूर्त
- चर चौघड़िया – 6 बजकर 04 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक .
- लाभ चौघड़िया- सुबह 7 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक.
- अमृत चौघड़िया – सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक.
- शुभ चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक .
- चर चौघड़िया – शाम 4 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक .
रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त
- लाभ चौघड़िया- रात 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक.
- शुभ चौघड़िया – रात 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक .
- अमृत चौघड़िया – रात 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक .
- चर चौघड़िया – रात 3 बजकर 11 मिनट से सुबह 4 बजकर 37 मिनट तक.
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ माना गया है.
Aaj Ka Rashifal 06 September 2024 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल
06 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 15 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज हरितालिका तीज का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चार राज्यों के लिए बनाएंगे मेनिफेस्टो, इस राज्य में 10 साल बाद होंगे विधानसभा चुनाव
दिल्ली :- हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरगुजा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। अब इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम एक्स डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव करेंगे।
सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बता दे की जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।
वही हरियाणा की सभी 90 सीटों पर सिंगल फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।
शहर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा
रीवा : रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। दरसअल शहर के स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। जहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए कई जोड़ो को गिरफ्तार किया हैं। रीवा पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना कई दिनों से स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना काम चल रहा हैं। यह कार्रवाई रीवा सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में हुई हैं।
आज ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें इतिहास एवं महत्व
Teachers’ Day : हमारे देश में टीचर्स को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को Teachers’ Day के लिए रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व भर में शिक्षक दिवस को 5 अक्टूबर को मनाया जाता है लेकिन भारत में इस दिन को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को मनाया जाता है।
डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, शिक्षक और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुत्तनी में हुआ था। उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा एजुकेशन क्षेत्र में किये गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक दिवस को 5 सितंबर को मनाये जाने का फैसला किया गया।कहा जाता है कि डॉ. राधाकृष्णन के स्टूडेंट्स और अन्य मित्रों में मिलकर उनके जन्मदिवस को धूमधाम से सेलिब्रेट करने के लिए कहा। लेकिन वह इसके पक्षधर नहीं थे और उन्होंने इसे मनाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिन अगर सभी शिक्षकों को सम्मान दिया जाना चाहिए न कि मुझ अकेले को। इसके बाद से उनकी जयंती को देश में नेशनल टीचर्स डे के रूप में घोषित कर दिया गया। पहली बार राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था।
शिक्षक दिवस का महत्व
अध्यापक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए शिक्षक को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है। शिक्षक हमें ज्ञान देने के साथ ही जीवन को जीने की कला सिखाते हैं। वे जीवन में होने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं और भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।
Aaj Ka Panchang 05 September 2024: आज इतनी देर रहेगा राहुकाल, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 05 September 2024: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 05 सितम्बर 2024, गुरुवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार, आज राहुकाल का प्रभाव रहेगा और ऐसे में कोई नया कार्य करने से पहले मुहूर्त जरूर देखें. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.
आज का पंचांग-
तिथि
द्वितीया – 12:21 पी एम तक
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 06:01 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06:38 पी एम
चंद्रोदय का समय: 07:45 ए एम
चंद्रास्त का समय : 07:50 पी एम
नक्षत्र :
उत्तराफाल्गुनी – 06:14 ए एम तक
आज का करण :
कौलव – 12:21 पी एम तक
तैतिल – 01:41 ए एम, सितम्बर 06 तक
आज का योग
शुभ – 09:08 पी एम तक
आज का वार : गुरुवार
आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष
हिन्दू लूनर दिनांक
शक सम्वत:
2046 क्रोधी
विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल
गुजराती सम्वत:
2080
चन्द्रमास:
भाद्रपद – पूर्णिमान्त
श्रावण – अमान्त
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजित मुहूर्त 11:54 ए एम से 12:45 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:26 पी एम से 03:16 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:30 ए एम से 05:16 ए एम तक और गोधूलि मुहूर्त 06:38 पी एम से 07:00 पी एम तक रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
दुर्मुहूर्त 10:13 ए एम से 11:04 ए एम, 03:16 पी एम से 04:06 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 01:54 पी एम से 03:29 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 09:10 ए एम से 10:45 ए एम तक और वर्ज्य 03:45 पी एम से 05:34 पी एम तक रहेगा.
