सियासत

11 September 2024: इन राशियों का आज चमकेगा भाग्य, दिन रहेगा शानदार, जानें अपनी राशि का हाल

Love Rashifal 11 September 2024: लव के लिहाज से 11 सितंबर 2024 का दिन सभी 12 राशि वाले जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. एक तरफ जहां कुछ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा. आइए जानते हैं 11 सितंबर 2024 का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा. जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का लव राशिफल.

1. मेष लव राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर चलने का है. आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का विचार कर सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आज कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं जो आपके साथी ने आपसे छिपा रखी हैं, इससे मतभेद हो सकते हैं. बेहतर होगा कि आप बातचीत से सभी मुद्दों को हल करें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें.

2. वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार से भरा रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं. आपका पार्टनर आज आपके साथ बहुत खुश और सहज महसूस करेगा. आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलेगा, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत करेगा.

3. मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. आपका पार्टनर आज अच्छे मूड में रहेगा और आप दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा. अगर आपने अपनी भावनाओं को अब तक अपने साथी से साझा नहीं किया है, तो आज का दिन इसके लिए सही है. अपने दिल की बात खुलकर कहें, इससे आपके रिश्ते में और भी मिठास आएगी.

4. कर्क लव राशिफल

आज कर्क राशि के जातकों के लिए एक विशेष दिन हो सकता है. आपके पार्टनर आपसे अपनी व्यक्तिगत बातें साझा कर सकते हैं और कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. इस समय अपने साथी का पूरा साथ दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें. इससे आपके रिश्ते में गहरी समझ और आपसी विश्वास बढ़ेगा.

5. सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है, इसका कारण यह हो सकता है कि वे आपके साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं, लेकिन आपके पास समय की कमी है. अपने पार्टनर की समस्याओं को समझने की कोशिश करें और बातचीत से समाधान निकालें.

6. कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा. आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा और अपने प्यार का इज़हार कर सकता है. मौसम भी आपके अनुकूल रहेगा, जिससे आप अपने साथी के साथ सुखद समय बिता सकेंगे. 

7. तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. आपका पार्टनर कहीं बाहर जाने का प्रस्ताव दे सकता है, लेकिन कुछ मुद्दों पर आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें, ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सके.

8. वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुरानी बातों को सुधारने का है. अगर आपके और आपके साथी के बीच कोई पुराने मतभेद हैं, तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें. माफी मांगकर अपने रिश्ते को बेहतर बनाएं और अपने साथी को खुश करने का प्रयास करें.

9. धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका पार्टनर आपसे अपनी मन की बात कह सकता है, जो वे काफी समय से अपने दिल में रखे हुए थे. उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें पूरा समर्थन दें. इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा.

10. मकर लव राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला हो सकता है. आपका पार्टनर आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है, लेकिन मौसम के कारण उनके स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है. अपने साथी का ख्याल रखें और उनका समर्थन करें.

11. कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका पार्टनर आपको बाहर जाने का सुझाव दे सकता है. आप दोनों किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा. इस समय का पूरा आनंद लें और एक-दूसरे के साथ खुशहाल समय बिताएं.

12. मीन लव राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी से चलने का है. अपने पार्टनर के मूड के अनुसार चलें और किसी भी विवाद से बचें. वाणी पर संयम रखें और गलत निर्णयों से बचें. इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपसी समझ बढ़ेगी.

और पढ़ें ...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 21 नामों का किया ऐलान

हरियाणा ;- विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

देखें पूरी लिस्ट 

 

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : भाई ने अपनी बहन को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 

मंगलौर : खबर UK के  मंगलौर से है जहां पर घर मे खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से कस्बे मे हड़कंप मच गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई, तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है। मौके से ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है

मंगलौर कस्बे में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे, जहा खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें ...

Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची...देखें किसे कहां से मिली टिकट

Breaking: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के नेता और प्रवक्ता ने बताया कि ये उम्मीदवार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, और पार्टी की रणनीति के तहत चयनित किए गए हैं

AAP ने पहली सूची में भी कई महत्वपूर्ण नामों की घोषणा की थी, और अब इस नई सूची के साथ पार्टी ने चुनाव प्रचार को और मजबूत करने की योजना बनाई है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के सुझावों को भी ध्यान में रखा है।

पार्टी का कहना है कि ये उम्मीदवार पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे और हरियाणा में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 10 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी- सितंबर 09 09:53 PM – सितंबर 10 11:12 PM
शुक्ल पक्ष अष्टमी- सितंबर 10 11:12 PM – सितंबर 11 11:46 PM

नक्षत्र
अनुराधा - सितंबर 09 06:04 PM – सितंबर 10 08:04 PM
ज्येष्ठा - सितंबर 10 08:04 PM – सितंबर 11 09:22 PM

योग
विष्कुम्भ - सितंबर 10 12:32 AM – सितंबर 11 12:30 AM
प्रीति - सितंबर 11 12:30 AM – सितंबर 11 11:54 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 10 12:12 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 10 10:55 PM

अशुभ काल
राहु - 3:27 PM – 4:59 PM
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:51 AM
गुलिक - 12:23 PM – 1:55 PM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:32 AM, 11:13 PM – 12:00 AM
वर्ज्यम् - 01:58 AM – 03:39 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM
अमृत काल - 08:47 AM – 10:31 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 09 06:04 PM - सितंबर 10 06:15 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024 : आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: आज 10 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। इस दिन विष्कंभ योग का संयोग बन रहा है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11:49 से 12:39 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 15:19 से 16:51 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए 10 सितंबर, मंगलवार के राशिफल और उपाय से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

मेष राशि

दांपत्य जीवन में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मंगलवार को सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

वृषभ राशि

वाहन चलाते समय सावधान रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

मौसम के रोगों के प्रति सचेत रहें। जीवन में तनाव हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी में अपने सहयोगियों से सहायता प्राप्त करेंगे। सुबह गाय को चार आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशान रह सकते हैं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीच मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

किसी प्रियजन से कष्ट मिलेगा। सामाजिक समस्या का समाधान होगा। जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। भवन निर्माण के लिए अच्छे योग है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

और पढ़ें ...

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत, इस महीने 4400 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

EMPLOYMENT : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर मिली है। सरकारी सेवा में नियुक्ति को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में 11 विभागों में रिक्त समूह के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक का कार्यक्रम जारी करने का निर्णय लिया है। 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में लगभग 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिली है। इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने 11 विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्वीकृत अधियाचन वाले पदों पर पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।  11 विभागों से 4405 रिक्त पदों पर भर्ती के अधियाचन स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है।

आयोग के अनुसार 15 सितंबर से पुलिस आरक्षी के 2000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200, वैयक्तिक सहायक के 280, वैज्ञानिक सहायक के 50, स्नातक स्तरीय 50, सहायक विकास अधिकारी के 40, वाहन चालक के 25, लाइब्रेरियन के 10, प्राथमिक शिक्षक एसटी के 15, आइटीआई के विभिन्न ट्रेड के 35 पदों पर भर्ती होनी है।

राज्य गठन के 23 वर्षों के भीतर युवाओं को समय पर रिकॉर्ड संख्या में सरकारी नौकरी मिली है। सीएम धामी के अनुसार लगभग 16 हजार युवाओं को अब तक नियुक्ति मिल चुकी है। मैंने स्वयं युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हमारी सरकार द्वारा राज्य में देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून बनाने के बाद प्रतिभावान युवाओं को चार-चार परीक्षाओं में सफलता मिल रही हैं। पहले नकल माफिया द्वारा नौकरी का सौदा कर दिए जाने से एक ही परिवार के सदस्यों को चार-चार नौकरी मिलती थीं। हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड के हितों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें ...

WhatsApp में आने वाला है जबरदस्त फीचर… मैसेज करने का बदल जाएगा तरीका, देखें कैसे करेगा काम

 

TECHNOLOGY  : व्हाट्सएप में यूजर्स को सबसे बड़ा अपडेट मिलने वाला है। टेलीग्राम व अन्य थर्ड पार्टी एप्स पर मैसेज व कॉलिंग का मौका मिलेगा। इस अपडेट के बाद यूजर्स को काफी मजा आने वाला है और यूजर्स एक्सपीरियंस भी बढ़ाएगा। इस अपडेट का यूजर्स अब इंतजार कर रहे है। कंपनी ने इस फीचर के अपडेट पर काम शुरू कर दिया है और जल्द ही यूजर्स इसे यूज कर सकेंगे।

बता दें, व्हाट्सएप यूजर्स को कंपनी ने लगातार नए अपडेट व नए फीचर देखकर खुश किया है। इसी वजह से इसके यूजर्स काफी बढ़ रहे हैं और इसकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब थर्ड पार्टी एप्स पर भी व्हाट्सएप से मैसेज व कॉलिंग की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है।

कब मिलेगी सुविधा ?
इस खास अपडेट को लेकर मेटा ने थर्ड पार्टी चैट्स के बारे में यूजर्स को नोटिफाइ करने के लिए व्हाट्सएप और मैसेंजर में नए नोटिफिकेशन बनाए गए है। इसमें नए मैसेजिंग एप से आने वाले मैसेज के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें यूजर्स यह तक भी कर सकेंगे कि वे किस थर्ड पार्टी एप से मेसेज रिसीव करना चाहते हैं। इस फीचर को 2027 तक यूजर्स को यूज करने का मौका मिलेगा।

ग्रुप चैट के लिए कॉल लिंक का फीचर
व्हाट्सएप जल्द ही ग्रुप चैट में कॉल लिंक वाला फीचर ऑफर करने वाला है। व्हाट्सएप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी दे रही हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को चैट में ही कॉल लिंक क्रिएट कर सकेंगे। इस फीचर की खास बात है कि इससे की जाने वाली कॉल्स यूजर्स को बिना रिंग किए शुरू हो जाएगी

गूगल मीट की तरह होगा फीच
इस फीचर के विषय में बताया जा रहा है कि यह काफी हद तक गूगल मीट की तरह ही होगा। इसमें यूजर बाकी मेंबर्स से एक लिंक के जरिए कनेक्ट होंगे। इस फीचर को व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.19.14 में देखा है। बीटा टेस्टिंग पूरी होे के बाद इस फीचर को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

और पढ़ें ...

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट, देखिए पूरी लिस्ट

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने नौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी राज्य की 90 में से कुल 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। कांग्रेस ने चौधरी बिरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह को उचाना से टिकट दिया है। बिजेंद्र सिंह बीजेपी से सांसद थे, लेकिन लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आ गए थे। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को कुलदीप शर्मा को गन्नौर विधानसभा से टिकट मिला है।

देखें किसे कहां से मिला टिकट, देखिए पूरी लिस्ट

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 9 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी- सितंबर 08 07:58 PM- सितंबर 09 09:53 PM
शुक्ल पक्ष सप्तमी- सितंबर 09 09:53 PM- सितंबर 10 11:12 PM

नक्षत्र
विशाखा - सितंबर 08 03:31 PM- सितंबर 09 06:04 PM
अनुराधा - सितंबर 09 06:04 PM- सितंबर 10 08:04 PM

योग
वैधृति - सितंबर 09 12:04 AM- सितंबर 10 12:32 AM
विष्कुम्भ - सितंबर 10 12:32 AM- सितंबर 11 12:30 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 09 11:15 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 09 10:11 PM

अशुभ काल
राहू - 7:47 AM- 9:19 AM
यम गण्ड - 10:51 AM- 12:24 PM
कुलिक - 1:56 PM- 3:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:48 PM- 01:37 PM, 03:16 PM- 04:05 PM
वर्ज्यम् - 10:24 PM- 12:08 AM

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपके लिए स्कंद षष्ठी का दिन? जानें मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 9 सितंबर दिन सोमवार है.   

मेष राशि: मेष राशि वालों का कार्य क्षेत्र के संबंध में सफलता के योग बनेंगे. अपने साहस एवं पराक्रम और बुद्धि विवेक से अपनी विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने की कोशिश करें. व्यवहार को सकारात्मक बनाएं. आपको व्यर्थ वाद विवाद से बचना होगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 8 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 8 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष पंचमी- सितंबर 07 05:37 PM- सितंबर 08 07:58 PM
शुक्ल पक्ष षष्ठी- सितंबर 08 07:58 PM- सितंबर 09 09:53 PM

नक्षत्र
स्वाति - सितंबर 07 12:34 PM- सितंबर 08 03:31 PM
विशाखा - सितंबर 08 03:31 PM- सितंबर 09 06:04 PM

योग
इन्द्र - सितंबर 07 11:16 PM- सितंबर 09 12:04 AM
वैधृति - सितंबर 09 12:04 AM- सितंबर 10 12:32 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 08 10:21 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 08 9:32 PM

अशुभ काल
राहू - 5:01 PM- 6:33 PM
यम गण्ड - 12:24 PM- 1:56 PM
कुलिक - 3:29 PM- 5:01 PM
दुर्मुहूर्त - 04:55 PM- 05:44 PM
वर्ज्यम् - 09:43 PM- 11:29 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 8 September 2024: आज चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत...पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

8 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी का पर्व है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

पूजा खेडकर के खिलाफ केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, ट्रेनी IAS के पद से तत्काल प्रभाव से किया सेवामुक्त

नई दिल्ली : बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर  के खिलाफ अब केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से ट्रेनी IAS के पद से मुक्त कर दिया है।केंद्र सरकार ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर, आईएएस प्रोबेशनर को आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया।

क्‍या हुआ था पूजा से विवाद
आरोप है कि महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्‍टर सुहास दिवसे से वीआईपी सुविधाओं की डिमांड की थी. पूजा ने ज्‍वाइन करते ही कलेक्‍टर से गाड़ी, बंगला और कर्मचारियों की मांग की थी, जिसके बाद पुणे कलेक्‍टर सुहास दिवसे ने सामान्‍य प्रशासन विभाग जीएडी को लेटर लिखकर पूजा खेडकर की शिकायत कर दी थी. बताया जाता है कि सुहास दिवसे ने 24 जून को पूजा खेडकर को लेकर शिकायत की थी, जिसमें दिवसे ने सामान्‍य प्रशासन विभाग को आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की ओर से कलेक्‍टर ऑफिस में सुविधाओं को लेकर बनाए जा रहे अनुचित दबाव के बारे में बताया था. साथ ही यह भी मेंशन किया था कि प्रोबेशनरी आईएएस अफसर होने के बाद भी पूजा खेडकर स्‍पेशल सुविधाओं की डिमांड कर रही हैं.

ऑडी कार पर भी विवाद
इसके अलावा वह अपनी अपनी निजी ऑडी कार पर लाल नीली बत्‍ती और महाराष्ट्र सरकार लिखी हुई नंबंर प्‍लेट का भी प्रयोग कर रही हैं. बता दें कि पूजा खेडकर को पुणे कलेक्‍टर ऑफिस में 3 जून 2024 को असिस्‍टेंट कलेक्‍टर के रूप में नियुक्‍त किया गया था. सुहास दिवसे ने अपने लेटर में लिखा था कि पूजा खेडकर के पिता ने कलेक्‍टर ऑफिस के अधिकारियों से कहा था कि उनकी बेटी पूजा खेडकर के पहुंचने से पहले उनके लिए केबिन घर आदि की व्‍यवस्‍थाएं हो जानी चाहिए. इसी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पूजा खेडकर को लेकर एक से एक खुलासे होने लगे. अब तो खुलासा यह तक हो गया है कि उन्‍होंने यूपीएससी की परीक्षा भी फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर दी है.

और पढ़ें ...

ED का बड़ा एक्शन: नेता की बढ़ी टेंशन, आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली: पूर्व DMK नेता पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने उनका आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने यह एक्शन डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक और उनके सहयोगियों से संबंधित संपत्ति पर लिया है. पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 14 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं. जेएसएम रेजीडेंसी होटल के अलावा एक आलीशान बंगला, जगुआर और मर्सिडीज जैसी 7 महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों के जरिए हासिल किया गया था.
 
प्रवर्तन निदेशालय ने सादिक और उसके सहयोगियों की 55.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. यह एक्शन एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के स्यूडोएफेड्राइन और केटामाइन की तस्करी की जांच के बाद लिया गया है, जिसका सरगना जाफर सादिक बताया जा रहा है. एनसीबी और कस्टम विभाग की जांच के आधार पर ईडी ने तमिलनाडु में 15 ठिकानों पर तलाशी ली है.
 
ईडी की जांच से पता चला है कि जाफर सादिक अपने भाई मोहम्मद सलीम और अन्य लोगों के साथ मिलकर स्यूडोएफेड्रिन और अन्य मादक पदार्थों के निर्यात और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल था. वह अन्य व्यक्तियों और रिश्तेदारों के साथ कई फर्मों/संस्थाओं/कंपनियों का निदेशक/भागीदार है. इसका इस्तेमाल अपराध की आय को चैनलाइज करने के लिए किया गया.
 
ईडी के मुताबिक इस पूरे सेट अप का इस्तेमाल अवैध ड्रग तस्करी से होने वाली आय को रूट करने के लिए किया गया था. इसलिए, जाफर सादिक को ईडी ने 26 जून, 2024 को गिरफ्तार किया और उसके भाई मोहम्मद सलीम को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया.
 
: ईडी की जांच में यह भी पता चला कि जाफर सादिक और उसके सहयोगियों ने अपने ड्रग कारोबार से प्राप्त अपराध की आय को रियल एस्टेट, फिल्म निर्माण, हॉस्पिटैलिटी और लॉजिस्टिक्स सहित कई वैध उपक्रमों में निवेश किया था.
 
बताया जा रहा है कि बैंक खातों के एक नेटवर्क के माध्यम से इन निवेशों में रकम को शामिल किया गया था, जिसमें सादिक और उसके परिवार के सदस्यों के खाते भी शामिल थे. उन्होंने अवैध नकदी को जमा किया, फाइनेंसरों के जरिए से स्तरीकृत किया और आर्थिक विवरणों में असुरक्षित लोन के रूप में दर्ज किया गया.
और पढ़ें ...

कांग्रेस में शामिल होते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में मिला ये बड़ा पद

दिल्ली :-  कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...