सियासत
Aaj Ka Panchang: आज 16 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 16 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- सितंबर 15 06:12 PM- सितंबर 16 03:10 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- सितंबर 16 03:10 PM- सितंबर 17 11:44 AM
नक्षत्र
धनिष्ठा - सितंबर 15 06:49 PM- सितंबर 16 04:33 PM
शतभिषा - सितंबर 16 04:33 PM- सितंबर 17 01:53 PM
योग
सुकर्मा - सितंबर 15 03:13 PM- सितंबर 16 11:41 AM
धृति - सितंबर 16 11:41 AM- सितंबर 17 07:48 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 16 5:26 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 17 5:07 AM
अशुभ काल
राहू - 7:48 AM- 9:19 AM
यम गण्ड - 10:50 AM- 12:21 PM
कुलिक - 1:52 PM- 3:23 PM
दुर्मुहूर्त - 12:45 PM- 01:34 PM, 03:11 PM- 03:59 PM
वर्ज्यम् - 10:57 PM- 12:22 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:45 PM
अमृत काल - 07:07 AM- 08:34 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM- 05:29 AM
Aaj Ka Rashifal: 16 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा...पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल
16 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 33 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 43 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही समस्याएं आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुयी है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यक्ता है। भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
वृष राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नई-नई शादी हुयी है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। इवेंट ऑर्गनाइज़र के कारोबारियों को आज अच्छा लाभ होगा। शाम का समय सुपर मार्केट घूमने मे बिता सकते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लेकिन जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि-
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें, वरना बिजनेस में कम मुनाफा होने के संकेत बन रहे हैं। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनके काम में सामान्य रूप से गति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। ऑफिस के कार्यों में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज आप कोई ऐसी चीज़ हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज नई-नई खुशियां आएंगी। आज आप नया घर लेना का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज आपका दिन पहले से बेहतर होगा। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। इम्युनीटी सिस्टम को बढाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। न्यूज़ एंकर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार भी आ सकते है। आपको उनसे अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
मकर राशि-
आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको कुछ काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जायेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरुरत पड़ सकती है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
मीन राशि-
आप आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं। अपने विचारों को मूल रूप देने में आप कामयाब रहेंगे। आज हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा। लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों में अनबन जैसी स्थिति बन सकती है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। टूर एंड ट्रेवेल्स बिज़नेस से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। छात्र किसी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। आपका सारा ध्यान उसी तरफ रहेगा।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 5
BREAKING : मुख्यमंत्री ने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान
दिल्ली :- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. अगला सीएम भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक जनता की अदालत में जीत नहीं जाता हूं, तब तक मैं सीएम नहीं बनूंगा. मैं चाहता हूं कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो. जनता वोट देकर जिताए, उसके बाद मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा.”
‘ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे’- CM केजरीवाल
आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं. बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे. आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं. आज ये (बीजेपी) हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है.”
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ इस खेल का हिस्सा बनने नहीं आया था. दो दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दे दूंगा. कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी.”
युवाओं के लिए अच्छी खबर...इसरो में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 19 सितंबर से करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और सहायक (राजभाषा) के 103 पदों पर भर्ती निकाली है।
2. मेडिकल ऑफिसर : 01 कुल पद।
3. साइंटिस्ट/इंजीनियर : 10 कुल पद।
4. टेक्निकल असिस्टेंट : 28 कुल पद।
5. साइंटिफिक असिस्टेंट : 01 कुल पद।
6. टेक्नीशियन बी : 43 कुल पद।
7. ड्रॉक्ट्समैन-बी : 13 कुल पद।
8. असिस्टेंट (राजभाषा) : 05 कुल पद।
योग्यता
– वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में एमई या एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए।
– तकनीकी सहायक के लिए संबंधित ट्रेड/ शाखा में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आयु सीमा
Vande Bharat: पीएम मोदी आज 6 नई वन्दे भारत को दिखायेंगे हरी झंडी...इन रूट्स पर दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेनें
PM Modi Jharkhand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विभिन्न स्थानों के लिए छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम मोदी झारखंड की यात्रा करेंगे और सुबह 10 बजे के आसपास टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, जो अभी तक लॉन्च नहीं की गई हैं, इन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी:
1) टाटानगर-पटना
2)भागलपुर-दुमका-हावड़ा
3) ब्रह्मपुर – टाटानगर
4)गया-हावड़ा
5)देवघर-वाराणसी
6) राउरकेला-हावड़ा
इन छह ट्रेनों के बारे में विवरण यहां देखें:
टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस: इसका परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। इसके करीब सात घंटे में अपनी यात्रा पूरी करने की उम्मीद है। ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे तक पटना पहुंचेगी, जबकि वापसी सेवा दोपहर 3 बजे पटना से रवाना होगी और रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
देवघर-वाराणसी मार्ग: यह सेवा बिहार में किउल-गया मार्ग से होकर जाएगी, जिसका स्टॉपेज नवादा में होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया ने पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा के हवाले से बताया कि वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
टाटानगर-बरहामपुर: ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ओडिशा के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है।
भागलपुर-दुमका-हावड़ा: ट्रेन तीन राज्यों बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी.
गया-हावड़ा: यह भी गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
बता दें कि यह विस्तार हाल ही में मेरठ से लखनऊ, मदुरै से बेंगलुरु और चेन्नई से नागरकोइल को जोड़ने वाले तीन अन्य वंदे भारत मार्गों के उद्घाटन के बाद हुआ है।
Aaj Ka Panchang 15 September 2024: आज है प्रदोष व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 15 September 2024: आज प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 27 मिनट पर
चंद्रोदय - शाम 05 बजकर 22 मिनट पर
चन्द्रास्त - भोर 04 बजकर 46 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - सुबह 07 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 16 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ।
Aaj Ka Rashifal 15 September 2024 : कैसा बीतेगा आज का दिन जानिए अपना आज का राशिफल
15 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वामन द्वादशी मनाई जाएगी। साथ ही आज रवि प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों का दिन आज शानदार रहने वाला हैं। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले जातक आज कुछ नया करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप कोई छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आपका व्यापार बढ़ेगा साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपना मन शांत रखकर व्यवस्थित दिन बिताएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि:
आज आपके लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की के साथ-साथ आपकी इनकम में इन्क्रीमेंट होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुंदर तालमेल रहेगा। आज आप आनंद पूर्वक दिन बिताएंगे। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर किसी जरूरी काम से दूर के किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। समाज में आप दोनों की सुंदर छवि बनेगी। कुछ दिनों के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन की रूटीन फॉलो करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आज आप कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे। जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। आप की आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि:
आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपकी वेतन भी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर बाहर का खाना खाने से बचें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि:
आज आपका दिन खास रहने वाला है। किसी पुरानी जमीन जायदाद से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई अच्छी नौकरी मिलेगी। आप और आपका परिवार बहुत खुश होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आपको फिजूल खर्च से बचना चाहिए। छात्र कोई पार्ट टाइम कोर्स ज्वाइन करेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
तुला राशि:
आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं। आज उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। आप जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक-झोंक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते सुधरेंगें। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते को और मजबूत बनने के लिए जीवनसाथी को उपहार देंगे। इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें, तभी जीवनसाथी की बातों को समझ पाएंगे। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप कोई बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
धनु राशि:
आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। अगर आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम की थी जरूरत होगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
मकर राशि:
आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रापर्टी डीलर का काम करने वालों के कामकाज बेहतर रहेंगे। मास्टर डिग्री ले रहे हैं तो आपको कैंपस सलेक्शन में अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे युवाओं को उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इस दौरान ज्यादा गुस्से से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा। जिससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने से बचें। परिवार के साथ हंसी-मजाक के साथ दिन बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 3
मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात
गोरखपुर :- हर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जबाने से लड़ जाती है, लेकिन यूपी के गोरखपुर से ममता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर इलाके एक एक महिला ने पैसे के लिए अपने नवजात बेटे का सौदा कर दिया. उसने 80 हजार में निसंतान दंपति के पास बेच दिया.
महिला ने अपना बच्चा नर्सिंग होम के एक कर्मचारी के निसंतान रिश्तेदार को दे दिया. बाद में महिला ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को वापस करा दिया है. राप्तीनगर की एक महिला ने शाहपुर पुलिस को बताया कि अपने पति से उसका छह महीने से विवाद चल रहा है.
वह अपनी मां के साथ राप्तीनगर फेज-1 में रहती है. उसकी मां एक अस्पताल में काम करती है. 10 सितंबर की रात में उसी अस्पताल में सीजर से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. पति से विवाद और उसके पहले से दो बेटे होने की वजह से बच्चे को नहीं रखना चाहती थी.
पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला ने 80 हजार रुपए में बच्चे को बेचा था. निसंतान गरीब दंपति ने बच्चे की चाहत में कर्ज लेकर 48 हजार रुपए दिए थे, लेकिन बाकी की रकम का इंतजाम करने में देरी होने की वजह से बच्चे को बेचने वाली उसकी मां ने केस दर्ज करा दिया.
विधायक के घर में होता था ऐसा काम, नाबालिग लड़की ने खोले कई राज, जानकर उड़ जाएंगे होश
यूपी :- यूपी के भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर में ऐसा काम होता था, जिसे जानकर सभी हैरान हो जाएंगे. सपा विधायक और उनकी पत्नी पर केस दर्ज हो गया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की से जबरन घर का काम करवाया जाता था. काम नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था. एक किशोरी ने पिछले दिनों यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं एक और नाबालिग लड़की ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
भदोही जिले के श्रम विभाग अधिकारी जेपी सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इससे पहले 17 साल की लड़की को डरा-धमका कर बिना वेतन के काम कराने पर श्रम विभाग ने दोनों के खिलाफ नोटिस भेजा था. सपा एमएलए जाहिद बेग के आवास से मुक्त कराई गई किशोरी सर्रोई के कैथीपुर की रहने वाली है. पूछताछ के दौरान उसने टीम को बताया है कि उसे प्रताड़ित करने के साथ साथ डांट-फटकार व मारा-पीटा भी जाता था.
किशोरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि भदोही शहर के मर्यादपट्टी मामदेवपुर कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी एक नौकरानी ने तंग आकर विधायक के आवास पर सुसाइड की थी. उसकी लाश विधायक आवास के ऊपरी मंजिल पर छत के कुंडे के सहारे लटकी मिली थी. श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार भदोही विधायक जाहिद बेग के आवास से मुक्त कराई नाबालिग नौकरानी ने बताया है कि उसे मारापीटा भी जाता था.
बताया जा रहा है कि काम के बदले में उसे कोई पैसा भी नहीं दिया जाता. वहीं आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर कांशीराम अवासीय की रहने वाली नौकरानी भागने के फिराक में थी. मौत से 2 दिन पहले यह बात बरामद लड़की से वह नौकरानी ने कही थी. पूछताछ में बरामद नाबालिग लड़की ने कई बड़े राज खोले हैं.
पूछताछ में पता चला है कि सपा विधायक जाहिद के यहां लड़की और मृतिका को एक हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाता था. बिना वेतन एक अन्य नाबालिग लड़की से घरेलू काम कराने के मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह की शिकायत पर भदोही कोतवाली पुलिस ने विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग पर धारा 143 (4), 143 (5), किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा उन्यासी व बंधित श्रम पध्दति उन्मूलन अधिनियम, 1976 की धारा 4 व 16 के तहत केस दर्ज किया है.
जूस में मानव पेशाब मिलाने का सनसनीखेज मामला, आक्रोशित लोगों ने दुकानदार की पिटाई, जानिए फिर क्या हुआ
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:
इस घटना के बाद गाजियाबाद के लोग काफी आक्रोशित हैं और उन्होंने प्रशासन से दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे समाज के लिए एक गंभीर खतरा बताया।
बड़ी खबर : गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे...पांच का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
गुजरात :- दहेगाम में एक नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गए। बचाव दल ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहेगाम के वासना सिगथी गांव में हुई, जहां एक समूह मूर्ति विसर्जन के लिए इकट्ठा हुआ था। उन्होंने बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान मेसवो नदी के चेक डैम में पानी के बहाव में दस लोग बह गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और स्थानीय गोताखोरों को तुरंत सूचित किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की चेतावनी और विसर्जन के लिए सुरक्षित क्षेत्र की स्थापना के बावजूद, कुछ उत्साही युवक चेक डैम में घुस गए। तेज बहाव के कारण वह डूब गए, जिसके चलते यह त्रासदी हुई। स्थानीय विधायक बलराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारियों ने सावधानी बरतने की सलाह दी थी और समारोह के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया था। लेकिन, कुछ लोगों ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आस-पास के ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने पीड़ितों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हुए। अधिकारी ने कहा कि बचाव दल शेष लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं, और अभियान अभी भी जारी है। इससे दो दिन पहले पाटन जिले में भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जहां गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग डूब गए थे।
मणिपुर में कर्फ्यू में शनिवार को दी जाएगी 11 घंटे की ढील
मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लागू कर्फ्यू में शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। एक आधिकारिक अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।आतंकवादी हमलों के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
दोनों जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा समान शब्दों वाली अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया, ‘‘जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर आम जनता को दवाइयां और खाद्य पदार्थ सहित आवश्यक वस्तुएं खरीदने की सहूलियत के लिए आवागमन पर लागू प्रतिबंध में ढील देने की आवश्यकता है।’’ इनमें कहा गया, ‘‘इस छूट में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लिए बिना कोई भी सभा/धरना-प्रदर्शन/रैली आदि शामिल नहीं होगी।’’
तिहाड़ से बाहर आकर BJP पर गरजे केजरीवाल, बोले- राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा
दिल्ली :- के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। तिहाड़ जेल के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ केजरीवाल का स्वागत किया। तिहाड़ के बाहर ही अपने समर्थकों का आभार जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’’।
जेल से बाहर निकलने के बाद रोडशो के दौरान केजरीवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है, मैंने मुश्किलों का सामना किया, लेकिन भगवान ने हमेशा मेरा साथ दिया। मेरा हौसला तोड़ने के लिए उन्होंने मुझे जेल में डाला, लेकिन मेरा हौसला पहले से कहीं अधिक है, जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती।’’
रेलवे में निकली 1300+ पदों पर नई भर्ती, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम
रेलवे में नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरा मेडिकल भर्ती का आधिकारिक नोटिफकेशन जारी कर दिया है। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू होगी।
इस दौरान उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपने रीजन के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
इस सरकारी नौकरी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18-21 साल और अधिकतम उम्र 33-43 वर्ष पदानुसार होनी चाहिए । भर्ती से संबंधित अन्य योग्यता उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
रेलवे की यह भर्ती नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, स्पीच थेरेपी, फील्ड वर्कर, ईसीजी टेक्नीशियन, डायटीशियन से लेकर विभिन्न पदों पर निकाली गई है। किस पद के लिए कितनी वैकेंसी हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे विस्तार से देख सकते हैं।
चयन
रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम के जरिए लिया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये होना चाहिए।
Aaj Ka Panchang: आज 14 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 14 सितंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी - 08:41 पी एम तक
नक्षत्र
उत्तराषाढा - 08:32 पी एम तक
योग
शोभन - 06:18 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - 4:03 PM
चन्द्रास्त - 2:37 AM
अशुभ काल
राहू - 09:11 ए एम से 10:44 ए एम
यम गण्ड - 01:49 पी एम से 03:22 पी एम
गुलिक - 06:06 ए एम से 07:38 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:06 ए एम से 06:55 ए एम, 06:55 ए एम से 07:44 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM
अमृत काल -02:25 पी एम से 03:57 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 ए एम से 05:19 ए एम
Aaj Ka Rashifal: 14 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध सिंह राशि में। शुक्र और केतु कन्या राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में। चंद्रमा मकर राशि में, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान अच्छा चल रहा है। व्यापार भी सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अभी मध्यम चल रहा है। व्यापार मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि लेकिन गृहकलह। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- जुबान के कारण क्लेश मिल सकता है। अभी रुपए-पैसे कहीं न लगाएं, निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान व व्यापार अभी मध्यम है। पहले से बेहतर थोड़ा जरूर रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम-संतान, व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।
Navratri 2024 : कब से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि? यहां जानिए कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2024 : हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. ये पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है. नवरात्रि में 9 दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित है, जिन्हें नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है. इन नौ दिनों में, भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करते हैं. माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं.
कब है शारदीय नवरात्रि 2024?
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा, और इसका समापन अगले दिन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से आरंभ होंगी और इस पर्व का समापन 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को होगा.
कलश स्थापना का मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को कलश स्थापना करने के साथ-साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी और व्रत रखा जाएगा. इस वर्ष घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए एक और शुभ मुहूर्त है, जो कि अभिजित मुहूर्त है, ये सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 47 मिनट रहेगा. इस दौरान कलश स्थापना की जा सकती है.
कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी 2024?
आश्विन शुक्ल तिथि के दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है. इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को है. इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा.
कब है महानवमी 2024?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी भी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन नवमी का हवन 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को होगा.
शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर
नवरात्रि का पहला दिन : 3 अक्टूबर 2024, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना का दिन.
नवरात्रि का दूसरा दिन : 4 अक्टूबर 2024, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन.
नवरात्रि का तीसरा दिन : 5 अक्टूबर 2024, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन.
नवरात्रि का चौथा दिन : 6 अक्टूबर 2024, मां कूष्मांडा की पूजा का दिन.
नवरात्रि का पांचवां दिन : 7 अक्टूबर 2024, मां स्कंदमाता की पूजा का दिन.
नवरात्रि का छठा दिन : 8 अक्टूबर 2024, मां कात्यायनी की पूजा का दिन.
नवरात्रि का सातवां दिन : 9 अक्टूबर 2024, मां कालरात्रि की पूजा का दिन.
नवरात्रि का आठवां दिन : 10 अक्टूबर 2024, मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन.
नवरात्रि का नौवां दिन : 11 अक्टूबर 2024, मां महागौरी की पूजा का दिन.
विजयदशमी : 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन
