सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 27 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- फाल्गुन
अमांत- माघ

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- फरवरी 25 08:36 PM- फरवरी 26 11:16 PM
कृष्ण पक्ष तृतीया- फरवरी 26 11:16 PM- फरवरी 28 01:53 AM

नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी- फरवरी 26 01:24 AM- फरवरी 27 04:30 AM
हस्त- फरवरी 27 04:31 AM- फरवरी 28 07:33 AM

योग
धृति- फरवरी 25 02:28 PM- फरवरी 26 03:26 PM
शूल- फरवरी 26 03:26 PM- फरवरी 27 04:25 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:55 AM
सूर्यास्त- 6:24 PM
चन्द्रोदय- फरवरी 26 8:03 PM
चन्द्रास्त- फरवरी 27 8:21 AM

अशुभ काल
राहू- 8:21 AM- 9:47 AM
यम गण्ड- 11:13 AM- 12:39 PM
कुलिक- 2:05 PM- 3:32 PM
दुर्मुहूर्त- 01:02 PM- 01:48 PM, 03:20 PM- 04:06 PM
वर्ज्यम्- 09:32 AM- 11:20 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:16 PM- 01:02 PM
अमृत काल- 08:22 PM- 10:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:18 AM- 06:06 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- फरवरी 28 06:53 AM- फरवरी 28 07:33 AM
सर्वार्थसिद्धि योग- फरवरी 26 01:24 AM- फरवरी 26 06:55 AM
त्रिपुष्कर योग- फरवरी 26 01:24 AM- फरवरी 26 06:55 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 February 2024: मेष समेत इन राशियों का होगा भाग्योदय, ये जातक बन सकते हैं धनवान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2024: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्याएं आज दूर हो जाएंगी। घर वालों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनाएंगे। आज आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जाएगा। बच्चे आज आपसे कॉपी की डिमांड कर सकते है। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाएंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। आप दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा लोग आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। ए.सी. या फ्रीज से जुड़े कार्य करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके काम में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनाएंगे।  आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की वजह से जॉब मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे को उपहार देंगे। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यो की सराहना बड़े तौर पर होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आस-पास के माहौल का लुफ्त उठाएंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। कोई दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नए आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में ध्यान से कार्यों को करने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला हैं। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे आज कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपको सबके साथ अपने स्वभाव को बेहतर बनाकर रखने चाहिए । खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्ते में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आया है। रोज की अपेक्षा अधिक सेल होगी। आज आप जीवनसाथी के व्यवहार को समझने की कोशिश करेंगे। किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने भी जाएंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ अपने व्यवहार को नार्मल रखें। घर पर आज कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2 

वृश्चिक राशि-

आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिए आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी। स्पोर्ट से जुड़े लोग आज खेल में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। महिलाएं आज किसी समारोह में जाएंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगो की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि-

आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जाएगा । दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने दोस्त को घर में किसी धार्मिक आयोजन के लिए बुला सकते हैं। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीजों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा । अपना कोर्स पूरा कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जाएगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिए आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आएगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।

  • शुभ रंग- मौजेंटा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी नए बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। विरोधी पक्ष आज आपसे आगे निकलने का प्लान बना सकता है। 

और पढ़ें ...

चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल, इक तू ही धनवान है गोरी बाक़ी सब कंगाल लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास

मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस

पंकज उधास पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आज सुबह 11 बजे आखिरी सांस ली.

लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है. ये न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है

 

और पढ़ें ...

रिश्ते तार-तार : कलियुगी मामा ने भांजी को नशीले इंजेक्शन देकर किया बेहाेश...फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

बरेली. यूपी के बरेली से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. मामा ने भांजी को को नशीले इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. गर्भवती होने पर गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया. एसएसपी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कई लोगों के खिलाफ बलवा, रेप, गर्भपात कराने, नशा देने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

पीड़िता ने बताया कि बारादरी क्षेत्र के बुखारापुर निवासी करन कुमार रिश्ते में उनका मामा लगता है. करन पहले से शादीशुदा है. यह बात उसने छुपाकर रखी. उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और लिव-इन रिलेशनशिप में उनके साथ रहने लगा. 28 जुलाई 2023 से कई शहरों में घूमाता रहा और रेप करता रहा. युवती ने आरोप लगाया कि करन की असलियत तब सामने आई जब वह अपने दोस्तों से जबरन दुष्कर्म करवाने लगा. वह जब भी चीखती-चिल्लाती तो करन कुमार, उसका पिता और बहन व मां एक राय होकर खाने में नशे की दवा या नशीला इंजेक्शन लगा देते थे. तब युवती बेहोश हो जाती और इसी दौरान उसकी इज्जत के साथ आरोपी खेलते थे.

वह जब होश में आती तो खुद को कमरे में बंधक बना पाती. कई बार गिड़गिड़ाने के बाद भी आरोपियों ने युवती को आजाद नहीं किया. आरोपी तीन चार माह पहले पीड़िता को लेकर बारादरी के बुखारपुरा में आए. यहां भी उसके साथ करन और कुछ अज्ञात लोगों ने रेप किया. पीड़िता ने बताया कि नशे के इंजेक्शन और दवाई ने उसे मानसिक रूप से बीमार बना दिया. बताया कि वह तीन माह की गर्भवती थी. आरोपियों ने गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया. इस कारण उसकी हालत काफी गंम्भीर हो गई

और पढ़ें ...

कांग्रेस अध्यक्ष का राष्ट्रपति को पत्र, कहा - सत्ता में आए तो Agnipath योजना खत्म कर बहाल करेंगे पुरानी व्यवस्था

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका चयन सेना की नियमित सेवा में होने की बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा इनकी भर्ती रोककर ‘अग्निपथ’ योजना लाई गई जिसके कारण इन युवाओं को पीड़ा झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो अग्निपथ योजना को वापस लिया जाएगा और पुरानी व्यवस्था बहाल होगी।

खरगे ने पत्र में लिखा, ‘हाल ही में मैं इन नौजवानों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि 2019 और 2022 के बीच लगभग दो लाख अभ्यर्थियों को सूचित किया गया था कि उन्हें तीनों सशस्त्र सेवाओं- सेना, नौसेना और वायु सेना में चयनित कर लिया गया है। इन युवाओं ने कठिन मानसिक और शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा पास करने के लिए कड़ा संघर्ष किया था।’ खरगे ने लिखा , ’31 मई 2022 तक उन्हें विश्वास था कि उन्होंने अपने सपने पूरे कर लिए हैं और उन्हें केवल अपने नियुक्ति पत्र का इंतजार था। उस दिन भारत सरकार द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने और इसके स्थान पर अग्निपथ योजना लागू करने के निर्णय से उनके सपने चकनाचूर हो गये।’

खरगे ने लिखा, ‘यह योजना सैनिकों के समानांतर कैडर बनाकर हमारे जवानों के बीच भेदभाव पैदा करने वाली है…चार साल की सेवा के बाद अधिकतर अग्निवीरों को नौकरी ढूंढने के लिए छोड़ दिया जाएगा। इसके बारे में कुछ लोगों का तर्क है कि इससे सामाजिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है।’

कई ने खुदकुशी की

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि हताशा और निराशा के कारण कई ने खुदकुशी तक कर ली है। उन्होंने लिखा, ‘अपने सपने को पूरा करने में उन्हें (अभ्यर्थी) न केवल कई साल लग गए बल्कि 50 लाख आवेदकों में से प्रत्येक को 250 रुपये जमा करने पड़े, जो इन युवाओं से लिए गए 125 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि है। हमारे युवाओं को इस तरह से पीड़ा झेलने नहीं दिया जा सकता। मैं आपसे यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि न्याय हो।’

कांग्रेस का पुरानी व्यवस्था लागू करने का एलान

कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वे अग्निपथ योजना को वापस लेंगे और पुरानी भर्ती योजना को लागू करेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अग्निपथ योजना को लेकर कोई मांग नहीं थी और इससे कोई फायदा नहीं होगा, सिर्फ इससे सरकार के कुछ पैसे बचेंगे। हमारी पार्टी को लगता है कि पुरानी भर्ती योजना को लागू किया जाना चाहिए।’ पायलट ने कहा कि सैन्य बलों को आधुनिक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते थे, लेकिन पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करना सही नहीं है।

क्या है अग्निपथ योजना

जून 2022 में सरकार ने अग्निपथ योजना पेश की थी। इसके तहत युवाओं को शॉर्ट टर्म के लिए सैन्य बलों में सेवा का मौका दिया जाता है। इस योजना का मकसद सेना की औसत उम्र को कम करना है। इस योजना के तहत 17 साल से 21 साल के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। चार साल के बाद सैन्य बलों में भर्ती किए गए अग्निवीरों में से 25 फीसदी को अगले 15 साल के लिए सेना में नियुक्ति दी जाती है और बाकी लोगों को एक तय रकम देकर रिटायर कर दिया जाता है।

और पढ़ें ...

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में जारी रहेगी पूजा...हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दिया झटका

उत्तरप्रदेश। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के व्‍यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी। आज इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पिछली सुनवाई 15 फरवरी को हुई थी, उसके बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। सुनवाई के बाद ऑर्डर में कोर्ट ने हिंदू पक्ष के वकील से लिखित में दलीलें दाखिल करने को कहा था। इसके लिए कोर्ट ने 48 घंटे का समय दिया था।

सोमवार को इस मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी। इसमें हिंदू पक्ष को पूजा करने के अधिकार देने वाले जिला कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है।

15 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की कोर्ट में मुस्लिम पक्ष-अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई थी। हिंदू पक्ष को वाराणसी जिला जज ने अनुमति दे दी थी। इसी आदेश को मुस्लिम पक्ष ने चुनौती दी थी। इस मामले में 2 फरवरी को पहली सुनवाई हुई थी। इसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई की डेट 6 फरवरी लगाई थी, फिर 7 फरवरी और आगे 12 फरवरी की डेट पर सुनवाई हुई। इसके बाद अगली सुनवाई की डेट 15 फरवरी लगी थी। कोर्ट ने 15 फरवरी को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया था।

और पढ़ें ...

मार्च में 14 द‍िन बंद रहेंगे बैंक...समय से काम करने के ल‍िए चेक करें RBI की ल‍िस्‍ट

Bank Holidays in March 2024: फरवरी का आख‍िरी हफ्ता चल रहा है और मार्च शुरू होने वाला है. मार्च में यद‍ि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको अभी से छुट्ट‍ियों का कैलेंडर देखकर प्‍लान‍िंग कर लेनी चाह‍िए. अगले महीने यानी मार्च में देशभर में कम से कम 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस महीने में श‍िवारात्र‍ि के साथ ही होली का भी त्‍योहार है. राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. हर रविवार को भी बैंकों का अवकाश रहता है. बैंकों की छुट्ट‍ियों का कैलेंडर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी क‍िया जाता है. आइए जानते हैं मार्च के महीने की छुट्ट‍ियों के बारे में- 

 1 मार्च: चपचार कुट (मिजोरम)
> 3 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 8 मार्च: महाशिवरात्रि (त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय को छोड़कर)
> 9 मार्च: महीने का दूसरा शनिवार
> 10 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 17 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 22 मार्च: बिहार दिवस (बिहार)
> 23 मार्च: महीने का चौथा शनिवार
> 24 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश
> 25 मार्च: होली (कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार, श्रीनगर को छोड़कर)
> 26 मार्च: याओसांग दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार)
> 27 मार्च: होली (बिहार)
> 29 मार्च: गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
> 31 मार्च: रव‍िवार के कारण अवकाश

मार्च में भले ही 14 द‍िन बैंकों की छुट्टी रहेगी. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जी हां, आप बैंक की छुट्टी के द‍िन भी ऑनलाइन बैंकिंग के जर‍िये अपना जरूरी कामकाज न‍िपटा सकते हैं. हालांकि, बैंक बंद रहने की तारीखों को पहले से जानने से आपको यह फायदा होगा क‍ि आप अपने काम की प्लानिंग आराम से कर सकेंगे. बैंक की छुट्ट‍ियों की ऊपर दी गई ल‍िस्‍ट में आपको एक सामान्य जानकारी दी गई है. लेकिन कुछ राज्यों में अवकाश की तारीख को लेकर बदलाव हो सकता है. इसलिए यह भी जरूरी है क‍ि बैंक बंद होने की सटीक जानकारी के ल‍िए अपने बैंक की वेबसाइट या ब्रांच से संपर्क करना सही रहेगा.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सालभर की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. यह लिस्ट कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे राष्ट्रीय / राज्य की छुट्टियां, धार्मिक उत्सव, बैंकों की जरूरत और सरकारी घोषणाओं के साथ ही दूसरे बैंकों से तालमेल. आरबीआई की तरफ से छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट को आधिकारिक रूप से जारी क‍िया जाता है.

और पढ़ें ...

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. पीएम आज छतीसगढ़ में लगभग 27 सौ करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 83 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में पुनर्विकसित किए जा रहे 17 स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा. जिसमें कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद और भिलाई स्टेशन शामिल है.

और पढ़ें ...

26 February 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 26 February 2024: 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वतीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वतीया तिथि सोमवार को रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 25 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही सोमवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन भोर 4 बजकर 31 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

26 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वतीया तिथि- 26 फरवरी 2024 को रात 11 बजकर 16 मिनट तक।
  • धृति योग- 26 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक।
  • उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र- 26 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन भोर 4 बजकर 31 मिनट तक।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:17 से सुबह 09:42 तक।
  • मुंबई- सुबह 08:29 से सुबह 09:56 तक।
  • चंडीगढ़- सुबह 08:19 से सुबह 09:45 तक।
  • लखनऊ- सुबह 08:01 से सुबह 09:27 तक।
  • भोपाल- सुबह 08:12 से सुबह 09:39 तक।
  • कोलकाता- सुबह 07:28 से सुबह 08:55 तक।
  • अहमदाबाद- सुबह 08:31 से सुबह 09:58 तक।
  • चेन्नई- सुबह 07:56 से सुबह 09:24 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:50 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:18 pm
और पढ़ें ...

Rashifal : 26 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashifal 26 February 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 26 फरवरी 2024, सोमवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

और पढ़ें ...

फरवरी के आखिर में जारी हो सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 राज्यों में बैक-टू-बैक बैठक में बनी 400 सीटों पर रणनीति, इनमें छत्तीसगढ़ की 4 सीटें

नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने की संभावना है, इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती है। पहली सूची में इस सूची में पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के उन मंत्रियों के नाम शामिल होने की उम्मीद है जिन्हें पार्टी की ओर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Lok Sabha elcetion 2024: इसके अलावा उन 100 सीटों पर भी फोकस होगा जिन सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ की चार सीटों को शामिल किया गया है।बता दें कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने का विशाल लक्ष्य रखा है और एनडीए के लिए 400 सीटें हासिल करने की दिशा में काम कर रही है। इस लिहाज से पहली सूची महत्वपूर्ण होगी।

Lok Sabha elcetion 2024: छत्तीसगढ़ सहित इन 5 राज्यों में की बैठक

Lok Sabha elcetion 2024: इससे पहले शनिवार को हुई बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के लिए चुनावी रणनीति तय मंथन हुआ। उत्तर प्रदेश पर बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और मंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।उत्तर प्रदेश की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ की डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहे।

पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिनों में, हम सभी को हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना होगा। हमें हर किसी का विश्वास जीतना होगा। एनडीए को 400 तक ले जाने के लिए, बीजेपी को 370 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा।

400 सीटें जीतने का लक्ष्य: सीएम विष्णुदेव साय

 बीजेपी की बैठक में शामिल होकर सीएम विष्णुदेव साय ने माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी की अहम बैठक हुई है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें जीतने की बात कही है। लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें भी की जा रही है। हर वर्ग को साधने को प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA बढ़ाने की तैयारी में सरकार, कितना होगा फायदा?

दिल्ली : केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों को जल्दी ही गुड न्यूज मिलने वाली है। जल्दी ही उनके डीए और डीआर में बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी इजाफा हो सकता है। सरकार ऑल इंडिया सीपीआई-आईडब्ल्यू के आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करती है। अगर उनके डीए में चार फीसदी इजाफा होता है तो यह उनके मूल वेतन का 50 फीसदी पहुंच जाएगा। मोदी सरकार मार्च में डीए और डीआर में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। डीए यान महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दिया जाता है जबकि डीआर यानी महंगाई राहत पेंशनर्स को मिलती है। देश में 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 67.95 लाख पेंशनर हैं। 

साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाती है। यह जनवरी और जुलाई से लागू होती है। माना जा रहा है कि अगले महीने इसकी घोषणा हो सकती है। इससे पहले अक्टूबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया था। यह जुलाई से लागू हुआ था। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसके लिए एक तय फॉर्मूला है। अगर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी होती है तो यह मूल वेतन का 50 फीसदी पहुंच जाएगा। 

कितना बढ़ जाएगा वेतन

अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 36,500 रुपये बेसिक पे मिलती है तो अभी उसका डीए 16,790 रुपये है। अगर डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो उसका डीए 1,460 रुपये बढ़कर 18,250 रुपये पहुंच जाएगा। साथ में जनवरी से एरियर भी मिलेगा। इसी तरह अगर किसी पेंशनर की मूल पेंशन 9,000 रुपये है तो उसे डीआर के रूप में 4,500 रुपये मिलेंगे। अभी उसे डीआर के रूप में 4,140 रुपये मिल रहे हैं। 

और पढ़ें ...

चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों पर निर्वाचन आयोग का अहम निर्देश...अब नहीं होगा ये काम

 दिल्ली : निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिन अधिकारियों का किसी जिले से ट्रांसफर चुनाव के पहले उसकी नीति के तहत किया जाता है, उनकी नियुक्ति उसी संसदीय क्षेत्र में किसी जिले में ना हो। चुनाव से पहले अधिकारियों को स्थानांतरित करने की अपनी नीति में बदलाव करके निर्वाचन आयोग ने उन खामियों को दूर करने की कोशिश की है जिनका राज्य सरकारों द्वारा बेजा फायदा उठाया जा रहा था। बता दें कि यह कदम चुनाव प्राधिकरण द्वारा उन मामलों पर ‘गंभीरता से ध्यान’ देने के बाद उठाया गया है जिनमें राज्य सरकारों ने अधिकारियों को उसी संसदीय क्षेत्र के पास के जिलों में ट्रांसफर किए थे।

चुनाव आयोग ने क्यों उठाया ये कदम

चुनाव आयोग की नीति के अनुसार सभी अधिकारी जो या तो अपने गृह जिले में तैनात थे या एक ही स्थान पर तीन साल पूरे कर चुके हैं, उन्हें लोकसभा या विधानसभा चुनावों से पहले यह सुनिश्चित करने के लिये स्थानांतरित कर दिया जाता है कि वे किसी उम्मीदवार या पार्टी के पक्ष में समान अवसर को बाधित न करें। आयोग ने एक बयान में शनिवार को कहा, ‘‘आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी मौजूदा स्थानांतरण नीति को मजबूत किया है कि अधिकारी चुनावों में समान अवसर में बाधा न पैदा कर सकें।’’ 

चुनाव आयुक्त बोले- नीति का पालन हो, दिखावा नहीं

आयोग ने कहा, ‘‘मौजूदा निर्देशों में खामियों को दूर करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर सभी राज्य यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है उनकी नियुक्ति उसी संसदीय क्षेत्र में नहीं की जाए।’’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग ने राज्यों से कहा है कि नीति का पालन किया जाना चाहिए इसका महज दिखावा न हो।

और पढ़ें ...

फ्री यूजर्स भी X पर उठा पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का मजा, जानिए कैसे चालू होगा फीचर

X Video-Audio Calling Feature: मिक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व ट्विटर) पर कंपनी ने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को अपने अब सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है. इसका मतलब है कि अब X के फ्री यूजर्स भी इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इस अपडेट के बारे में X की सीईओ Linda Yaccarino ने एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है. यह सुविधा गैर-प्रीमियम यूजर्स के लिए धीरे-धीरे शुरू हो रही है. अगर आप भी X के इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते है तो नीचे हमने कुछ स्टेप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी इसका यूज कर सकते हैं.

X की सीईओ Linda Yaccarino के मुताबिक यूजर्स प्लेटफॉर्म पर किसी से भी कॉल प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं. प्लेटफॉर्म पर टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन भी मौजूद है। X पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं है. बता दें कि X एक्स प्रीमियम सेवा यूजर्स को पोस्ट एडिट करने, लंबे वीडियो अपलोड करने, वेरिफाइड बैज और भी बहुत कुछ करने की सुविधा देती है. नए फीचर के आने से यूजर्स मुफ्त में ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर सकते हैं.

जानिए X पर कैसे इनेबल करें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर

सबसे अपने स्मार्टफोन X ओपन करें और डायरेक्ट मैसेज वाले आईकन पर क्लिक करें.
इसके बाद सेटिंग वाले आईकन पर टैप करना है। यहां इनेबल ऑडियो एंड वीडियो कॉलिंग वाला ऑप्शन आएगा.
इस टॉगल पर क्लिक करके इसे ऑन कर देना है। ऐसा करने के बाद आप किसी के साथ भी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे.
इसके अलावा यहां कई अन्य ऑप्शन भी दिखेंगे जिन्हें आप अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

अब कोई नहीं ले पाएगा WhatsApp DP का स्क्रीनशॉट, जान लें नया फीचर

 डेस्क। वॉट्सऐप पर किसी दूसरे यूजर की डिस्प्ले पिक्चर (DP) या प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड करने का कोई तरीका नहीं है. इसलिए कई लोग दूसरों की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट ले लेते हैं. मगर वॉट्सऐप आपके अरमानों पर पानी फेर सकता है. वॉट्सऐप पर आने वाले दिनों में किसी दूसरे यूजर के प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकेगा. मेटा कंपनी जल्द ही ऐप में स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग प्रोफाइल फोटो फीचर लेकर आने वाली है. इस फीचर में यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को ब्लॉक कर सकेगा.

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने बीटा वर्जन में प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट रोकने का फीचर शामिल किया है. यह फीचर अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. नए फीचर के आने के बाद जब भी आप किसी यूजर की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करेंगे, ऐसे में स्क्रीन ब्लैक हो जाएगी और उस पर मैसेज भी आएगा कि ऐप रेस्ट्रिक्शन के कारण स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता है.

इस फीचर के माध्यम से वॉट्सऐप ऐसे यूजर्स को प्रोफाइल पिक्चर कैप्चर करने से रोक रहा है जिन्होंने आपकी अनुमति नहीं ली है, या फिर जो गैर अधिकारिक तैरीके से किसी यूजर की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं और उसे शेयर करना चाहते हैं. बीटा टेस्टर्स के चुनिंदा ग्रुप के पास इस फीचर का एक्सेस अभी दिया गया है. जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

और पढ़ें ...

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज...110वां एपिसोड का होगा प्रसारण

दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड का प्रसारण होगा। सुबह 11 बजे पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करेंग। प्रधानमंत्री का इस साल का ये दूसरा रेडियो प्रोग्राम है इसमें पीएम जनता से अपने मन की बात करेंगे। इसके अलावा आज पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को भी वर्चुअली कई बड़ी सौगात देने जा रहें है।

गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने अपने पिछले 109वें संस्करण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा की थी। इसके अलावा मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से अपना नाम वोटर लिस्ट में लिखवाने का भी अनुरोध किया था।पीएम मोदी आज गुजरात से राष्ट्र को समर्पित कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 52,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की बहु विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन विकास परियोजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ को कई बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। जिसके तहत राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के माईक्रोबायोलॉजी लैब का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ सुविधाओं की सौगात देंगे।

और पढ़ें ...

PM मोदी का गुजरात दौरा आज, 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

दिल्ली :- पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे। पीएम मोदी यहां से राष्ट्र को समर्पित कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 50 हजार करोड़ अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। द्वारका में पूजा के बाद पीएम मोदी सिग्नेचर ब्रिज का का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी राजकोट में एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। जो राज्य के लिए बड़ी योजना साबित होगी। वहीं इन विकास परियोजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क,रेल, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और अहम क्षेत्र शामिल है।बता दें कि आज पीएम मोदी अपने गृह राज्य को कई योजनाओं और निर्माणकार्यों की सौगात देंगे। जिसके तहत 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। राजकोट AIIMS के उद्घाटन के साथ ही UP के रायबरेली में बने AIIMS का भी इनॉग्रेशन करेंगे। इसके साथ ही भटिंडा, कल्याणी, मंगलगिरी के AIIMS का भी उद्घाटन करेंगे।

और पढ़ें ...

पड़ोस की लड़की से लव मैरिज करने की चुकानी पड़ी कीमत! गांव वालों ने किया दिल दहला देने वाला काम

भिवानी। हरियाणा में भिवानी जिले के बापोड़ा गांव में प्रेम विवाह से नाराज कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर दी जबकि उसके पिता के दोनों हाथ काट दिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय गोपीराम के छोटे बेटे लाला ने करीब एक माह पहले पड़ोस की एक लड़की से परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से दोनों गांव से बाहर रह रहे हैं।

 उन्होंने बताया कि इसी से नाराज लड़की पक्ष के 15-20 लोग धारदार हथियारों के साथ शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे गोपीराम के घर पहुंच गए और उन्होंने गोपीराम तथा उसके बड़े बेटे सोमबीर पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने गोपीराम के दोनों हाथ भी काट दिए। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में पिता और बेटे को परिजन अस्पताल ले गये, जहां से दोनों को पीजीआई (रोहतक) रेफर कर दिया गया।आगे उन्होंने बताया कि सोमबीर ने पीजीआई पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया जबकि पिता गोपीराम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला ने बताया कि सदर पुलिस रोहतक स्थित पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ घायल का बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई करेगी। शनिवार को भी गांव में तनाव का माहौल बना रहा, इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 25 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 25 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि

कृष्ण प्रतिपदा-आरम्भ: 05:59 पी एम, फरवरी 24, अन्त: 08:35 पी एम, फरवरी 25

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी - 01:24 ए एम, फरवरी 26 तक

योग

सुकर्मा - 02:29 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:18 पी एम
चन्द्रोदय- 07:05 पी एम
चंद्रास्त- 07:23 ए एम

अशुभ काल

राहू- 04:52 पी एम से 06:18 पी एम
यम गण्ड- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक- 03:26 पी एम से 04:52 पी एम    
आडल योग- 01:24 ए एम से 06:50 ए एम
दुर्मुहूर्त- 04:46 पी एम से 05:32 पी एम

शुभ काल
अमृत काल- 06:11 पी एम से 07:59 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:10 ए एम से 06:01 ए एम    
अभिजीत मुहुर्त-12:13 पी एम से 12:58 पी एम

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग-  01:24 ए एम से 06:50 ए एम, फरवरी 26

 
और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal 25 February 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन?

Aaj ka Rashifal 25 February 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपना कर रखें ताकि काफी सारी समस्याओं से मुक्त हो सके। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। निजी विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखेंगे। व्यापार में सक्रियता रहेगी और करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से  सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। लाभ के अवसरों पर आप पूरा ध्यान देंगे। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी नौकरी के प्रयास तेज रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई ढील ना दें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए सावधान रहें और वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आप बड़ों के प्रति आदर और सम्मान का भाव बनाए रखें। आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा और कामकाज के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपके करीबियों की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कला कौशल से एक अच्छी जगह बनाने के लिए रहेगा और आपको व्यवसाय में अच्छे अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाएंगे

और पढ़ें ...

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटी, 7 बच्चों समेत 20 की मौत

उत्तर प्रदेश। कासगंज में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में सात बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग प्रशासन की मदद से तलाश में जुट गए। घायलों को कासगंज जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 45 लोग शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए गए थे। करीब साढ़े दस बजे थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज के पास ट्रैक्कर पुलिया पर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और मदद में जुट गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 – 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

और पढ़ें ...

आखिर क्यों माँ ने कब्र से निकाला बेटे का शव...पढ़िए हैरान कर देने वाला मामला

भोपाल। मां की गुहार के बाद उसके बेटे के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। उसके बेटे की मौत कैसे हुई? मौत का कारण पता लगाने अब पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। मामला टीकमगढ़ का है। दरअसल, कुमैदान मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद युवक का शव कब्र में दफना दिया गया। लेकिन, मां का आरोप है कि उसके बेटे की जहर देकर हत्या की गई है। उसने अपने बेटे के तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक युवक की मां की मांग पर शनिवार को शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अब पोस्टमार्टम कराकर युवक के मौत के कारण का पता लगाया जाएगा।

जानें महिला ने आवेदन में क्या कहा था 
कुमैदान मोहल्ले की रहने वाली शाहीन बानो ने 22 फरवरी को टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया था। आवेदन में महिला ने कहा था कि 12 फरवरी को उनके बेटे राशिद की संदिग्ध परिस्थितियों में झांसी ले जाते समय मौत हो गई थी। आवेदन में मृतक की मां ने उसके तीन दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। साथ ही कब्र में दफन बेटे का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार की सुबह नायब तहसीलदार पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ कब्रिस्तान पहुंचे हैं और शव को बाहर निकला।  

दोस्तों के साथ की थी पार्टी, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत 
जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी की रात रशीद घर आया और कमरे में जाकर सो गया। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां करने लगा। जिला अस्पताल ले कर गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन परिजनों रशीद को कब्र में दफना दिया। इसके बाद रशीद की मां को पता चला कि जिस दिन उसके बेटे की तबीयत खराब हुई। उस दिन रशीद अपने दोस्तों के साथ था। रशीद ने उसी दिन दोस्तों के साथ पार्टी भी की थी। मां का आरोप है कि पार्टी में ही उसके बेटे रशीद को जहर दिया गया है। जिसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी 
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मां की मांग पर शव निकाल लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दोबारा कब्र में दफना दिया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शक होने पर पुलिस अधीक्षक को आवेदन करना पड़ता है।  पुलिस अधीक्षक उसे आवेदन को एसडीएम के पास भेजते हैं, इसके बाद शव निकालने के आदेश जारी होते हैं। शव निकालने की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट अधिकारी के सामने होती है।

और पढ़ें ...

छाल कोल हेंडलिंग प्लांट - दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट - बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री कोयला मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इन तीनों ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से रेपिड लोडिंग सिस्टम के माध्यम से लोडिंग टाईम में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के 9 गांवो के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1007 करोड़ रूपए की 2 प्रोजेक्ट अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण किया। अंबिकापुर-शिवनगर सड़क मार्ग से रायपुर राजधानी और कोरबा ओद्योगिक क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी बढे़गी जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसी तरह बनारी-मसनियाकला सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायगढ़/उड़ीसा बॉर्डर तक आवागमन में समय और इंधन की बचत होगी और क्षेत्र के गांवों का सामाजिक आर्थिक विकास होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए के 1 प्रोजेक्ट - लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1 (2x800MW) का लोकार्पण किया। यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह प्रोजेक्ट सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  ने रेल मंत्रालय अंतर्गत 583 करोड़ रूपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और 303 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर (10.5 किलोमीटर) 303 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। हावड़ा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें बिलासपुर यार्ड से बिना किसी क्रॉसमूवमेंट के और हावड़ा-मुंबई रूट पर आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न किए बिना सीधे कटनी की ओर जा सकेंगी। इससे बिलासपुर में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी, कृषि उत्पादों की बाजार तक आसानी से पहुंच होगी। नवनिर्मित बिलासपुर-उसलापुर रेल ओवर रेल फ्लाई ओवर पर बिलासपुर से फ्रेट ट्रेन से होकर बिलासपुर से मालगाड़ी को हरी झंडी भी दिखाई ।

शिलान्यास कार्य

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्टेज-2 (2x800MW) का शिलान्यास किया।यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आस-पास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास (जैसे पहुंच मार्ग, जल निकासी, संचार, परिवहन सुविधाएं इत्यादि) और सामाजिक अधोसंरचना (जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली) की उपलब्धता में और सुधार करेगी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 24 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 24 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि

शुक्ल पूर्णिमा-आरम्भ: 03:33 पी एम, फरवरी 23, अन्त: 05:59 पी एम, फरवरी 24

कृष्ण प्रतिपदा-आरम्भ: 05:59 पी एम, फरवरी 24, अन्त: 08:35 पी एम, फरवरी 25

नक्षत्र

मघा -10:20 पी एम तक

योग

अतिगण्ड - 01:35 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:18 पी एम
चन्द्रोदय- 06:13 पी एम

चंद्रास्त- 06:55 ए एम

अशुभ काल

राहू- 09:44 ए एम से 11:10 ए एम
यम गण्ड- 03:26 पी एम से 04:51 पी एम
गुलिक- 06:53 ए एम से 08:18 ए एम
आडल योग- 06:53 ए एम से 10:20 पी एम
गोधुलि मुहुर्त- 06:16 पी एम से 06:41 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:10 ए एम से 09:55 ए एम, 12:57 पी एम से 01:43 पी एम

शुभ काल
अमृत काल- 07:39 पी एम से 09:27 पी एम 
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 ए एम से 06:02 ए एम
अभिजीत मुहुर्त-12:13 पी एम से 12:58 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 24 February 2024: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashifal 24 February 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 24 फरवरी 2024, शनिवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष राशि- आज का दिन व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तरों पर दूसरों के साथ जुड़ने का है। अपनी अंतर्दृष्टि और राय शेयर करने से न डरें। बस दूसरों की जरूरतों के साथ अपनी जरूरतों को बैलेंस्ड करना याद रखें, क्योंकि आपकी खुद की भलाई को बनाए रखने के लिए खुद की देखभाल महत्वपूर्ण है। आज आपके रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, लेकिन अभी उम्मीद का दामन न छोड़ें। विवाद से बचने के बजाय अपने प्रियजनों के साथ खुलकर और ईमानदारी से संवाद करने की कोशिश करें।

वृषभ राशि- जो लोग वित्त और विदेशी ग्राहकों के साथ काम करते हैं, उन्हें विकास के ज्यादा अवसर दिखाई देंगे। व्यापारी आज किसी नई पार्टनरशिप की शुरुआत न करें क्योंकि सितारे उसके समर्थन में नहीं हैं।  वित्त के लिए आपके सितारे आज बहुत अच्छे हैं। आप वित्त में मजबूत होंगे और कई विकल्पों में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है। लंबी अवधि के निवेश के लिए शेयर बाजार, सट्टा कारोबार और म्यूचुअल फंड अच्छे विकल्प हैं।

मिथुन राशि- आज अपने प्रियजनों के साथ अपनी बातचीत पर ध्यान दें। हालांकि अपने आप को कुछ सख्त प्यार दिखाना और अपने आप पर सख्त होना ठीक है, लेकिन सुनिश्चित करें कि इसे अपने रिश्ते में न आने दें। अपने करीबी लोगों के साथ कठोर होने से बचें। अवसर आज आपके दरवाजे पर इंतजार कर रहे हैं। जोखिम लेने से न डरें क्योंकि वे आपको कुछ बड़ा करने की ओर ले जा सकते हैं। लेकिन अपने लिए खड़े होने के लिए भी तैयार रहें, क्योंकि कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है।

कर्क राशि- पैसों से जुड़े मामले आपके दिमाग पर भारी पड़ सकते हैं। लेकिन डरे मत। आपकी मेहनत और संकल्प रंग लाएगा। हालांकि, आवेगी खर्च से सावधान रहें और अपने वित्त पर नियंत्रण रखें। याद रखें, एक पैसा बचाया एक अर्जित पैसा है। आत्म-देखभाल के लिए समय निकालें, ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो आपको खुश करें और अपने प्रियजनों से जुड़ें। याद रखें, आपका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपका शारीरिक स्वास्थ्य। जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेने में संकोच न करें।

सिंह राशि-  घरेलू जीवन में विवाद आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप आज अच्छे रहेंगे। ऑफिस में मल्टीटास्किंग की उम्मीद है और चुनौतियां पैदा होंगी। आर्थिक रूप से आज आप अच्छा करेंगे। आपकी लव लाइफ आज खराब हो सकती  है क्योंकि कुछ मनमुटाव रहेगा। रिश्तों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी से सावधान रहें। दांपत्य संबंधों में यह ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको धैर्य रखने और अच्छे श्रोता बनने की जरूरत है।

कन्या राशि- आज अपने पैसे से चेक इन करने का अच्छा समय है। बेहतर जानकारी प्राप्त करने के तरीके खोजें और अच्छे निर्णय लें कि आप अपने वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं। आर्थिक सलाह के लिए यह एक सकारात्मक समय हो सकता है। आज आप अपनी भावनाओं पर विशेष ध्यान दें और इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करने के लिए क्या चाहिए। ऊर्जा आज उन कर्क राशि वालों के लिए एकदम सही है जिन्हें शारीरिक और आध्यात्मिक दोनों तरह से इलाज की आवश्यकता है।

तुला राशि- कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें हतोत्साहित न होने दें। इसके बजाय, एक रचनात्मक और नवीन मानसिकता के साथ उनसे संपर्क करें। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी अनुकूलता और समस्या सुलझाने के कौशल की सराहना करेंगे। आगे बढ़ते रहें और असफलताओं को अपने पीछे न आने दें।वित्तीय अवसर आज आपके रास्ते में आ सकते हैं, लेकिन सतर्क रहें और कूदने से पहले अपना रिसर्च करें। जल्दी-जल्दी अमीर बनें प्लानिंग या आकर्षक निवेश के बहकावे में न आएं।

वृश्चिक राशि- आपका पेशेवर जीवन आज चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ ज्यादा काम आपके कंधों पर आएंगे। आज आपकी योग्यता प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप साजिश का शिकार हो सकते हैं। यह सुनिश्चित करेगा कि आज ज्यादा मुद्दों का समाधान किया जाए। फालतू विषयों पर बहस से बचें जिसके परिणाम परेशान करने वाले हो सकते हैं। जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं वो भी शादी के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस के रोमांस से बचें क्योंकि आज आपका जीवनसाथी आपको रंगे हाथों पकड़ सकता है।

धनु राशि- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई गंभीर रोग आपको सताएगा नहीं। सुनिश्चित करें कि आपके माता-पिता अच्छे स्वास्थ्य में हैं और उन्हें घर में एक खुशहाल माहौल का वादा करें। आप ब्लडप्रेशर से परेशान हो सकते हैं लेकिन कोई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या आपको प्रभावित नहीं करेगी।आप जरूरी सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं या घर की मरम्मत भी कर सकते हैं। यदि आपकी कोई वाहन खरीदने की योजना है तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर धन मार्गदर्शन के लिए आप किसी आर्थिक एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।

मकर राशि- आज आपके लिए एक रोमांचकारी यात्रा है। साहस की आपकी भावना आपको अज्ञात क्षेत्रों में ले जाएगी, लेकिन चिंता न करें। आप अप्रत्याशित को संभालने के लिए सुसज्जित हैं। चाहे वह आपकी लव लाइफ, करियर, पैसा या स्वास्थ्य हो, ब्रह्मांड ने आपको कवर किया है। बस आराम से बैठें और चीजों को होने दें। याद रखें, आप अपने जीवन की ड्राइवर सीट पर हैं। सितारे केवल आपका मार्गदर्शन करने के लिए हैं।

कुंभ राशि- भावनाओं से अभिभूत महसूस कर रहे हैं? अपने आप को अपने साथी के सामने व्यक्त करें, और आपको जो चाहिए वह पूछने से न डरें। आपका साथी आपके द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करेगा। सितारे संकेत दे रहे हैं कि कोई आपको दूर से निहार रहा है। इंतजार करें।आपके पेशेवर जीवन में एक नया मोड़ आने वाला है। इसे अपने करियर के लक्ष्यों को प्रतिबिंबित करने के अवसर के रूप में लें। क्या आप जहां हैं वहां खुश हैं या आपको बदलाव की जरूरत है? अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करें और साहसिक कदम उठाने में संकोच न करें। सितारे आपके पक्ष में है।

मीन राशि- अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखें- जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। लंबी अवधि के लाभ के लिए स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह दी जाती है। किसी दोस्त की समस्या आपको खराब और चिंतित कर सकती है। एक अलग तरह के रोमांस का अनुभव होने की संभावना है। कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने अंदर की भावना को सुनें। आज आप पूरा दिन अकेले कमरे में किताब पढ़ते हुए बिता सकते हैं। एक साथ एक दिन बिताने का यह आपका सही विचार होगा। आपके वैवाहिक जीवन में आज सब कुछ खुशहाल नजर आ रहा है।

और पढ़ें ...

शादी के लिए रिक्शे वाले ने अपनाया अनोखा तरीका, आने लगे कई रिश्ते

Viral News: शादी का रिश्ता होता ही इतना खूबसूरत हैं की हर कोई शादी के बंधन में बंधना चाहता हैं. पर परेशनी ये हो जाती जब रिश्ता न और शादी भी न लगे. भारत में शादी-ब्याह को इंसान की लाइफ का काफी जरुरी हिस्सा माना जाता है। यहां लड़के और लड़की दोनों के लिए ही शादी की एक उम्र निर्धारित कर दी गई है। अगर इस उम्र के बाद उनकी शादी नहीं होती, तो घरवालों के साथ ही साथ रिश्तेदार भी ताने मारने लगते हैं। ऐसे ही तानों से तंग आ गया था मध्यप्रदेश के दमोह में रहने वाला तीस साल का एक रिक्शा वाला।तीस की उम्र में जब दीपेंद्र राठौर नाम के इस शख्स की शादी नहीं हुई, तो उसने एक अनोखा तरीका अपनाया। दीपेंद्र ने बताया कि उसके घर वाले कई जगह उसकी शादी की बात चला चुके थे। लेकिन हर बार किसी ना किसी कारण से रिश्ता टूट जाता था। लोग उसे ताने देने लगे थे। ऐसे में उसने एक अनोखा रास्ता अपनाया। दीपेंद्र ई रिक्शा चलाता है। ऐसे में उसने अपने रिक्शा के ही पीछे अपनी शादी के लिए बायोडाटा लगा दिया।

दीपेंद्र ने अपने ई रिक्शा के पीछे एक पोस्टर लगा दिया। इसमें दीपेंद्र की तस्वीर से लेकर उसके बारे में जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। जिसमें उसकी उम्र, पेशा और लाइफ पार्टनर को लेकर उसकी क्या उम्मीद है, सब मेंशन किया गया है। जैसे ही दीपेंद्र के पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, ये वायरल हो गई। दीपेंद्र के इस सिंपल लेकिन रोमांचक तरीके ने लोगों का ध्यान खींच लिया

आने लगे कई रिश्ते
बताया जा रहा है कि जैसे ही दीपेंद्र का शादी को लेकर दिया गया इस्तेहार वायरल हुआ, उनके पास रिश्तों की लड़ी लग गई। कई लड़कियों के रिश्ते दीपेंद्र के लिए आने लगे। लोगों को दीपेंद्र का ये तरीका काफी पसंद आया। काम के चक्कर में दीपेंद्र के पास इतना समय नहीं होता था कि वो हर जगह अपने रिश्ते के लिए जा पाए। ऐसे में इस आइडिया की वजह से दीपेंद्र अपना काम भी कर पा रहे हैं और लड़कियों को उसके बारे में आता भी चल जा रहा है।

और पढ़ें ...

सनकी पति का खूनी खेल: पत्नी को कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

कटनी :  जिले के बरही थाना क्षेत्र में विवाह के कई वर्ष बीत जाने के बाद पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी वार कर मौत के घाट उतार मौके से फरार हो गया। पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर में गहरे घाव किए जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतिका के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र के खितौली चौकी के ग्राम कुआं निवासी 35 वर्षीय सरमन भूमिया अपनी पत्नी उर्मिला भूमिया का घरेलू विवाद हुआ था साथ ही दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनो के बीच बात विवाद इतना बड़ गया की दोनों के बीच कहा सुनी हुई।

विवाद के बीच सरमन ने अपनी पत्नी उर्मिला के ऊपर आक्रोशित होकर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आक्रोशित पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से दनादन वार किया। कुल्हाड़ी से गले में और सिर में महिला के गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी पति की तलाश की जा रही है। घटना के कारण संपूर्ण क्षेत्र में सन्नाटे की स्थिति निर्मित है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 23 Feburary: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 23 Feburary 2024: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 22 फरवरी 2024 का पंचाग... 

सूर्योदय- 06:53 एएम
सूर्यास्त- 06:16 पीएम

वार- शुक्रवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- चतुर्दशी, 03:33 पीएम तक
नक्षत्र- अश्लेशा, 07:25 पीएम तक
योग- शोभन, 12:48 पीएम तक 
करण- वणिज, 03:33 पीएम तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:09:39 से 09:55:14 तक, 12:57:35 से 13:43:11 तक
कुलिक 09:09:39 से 09:55:14 तक
कंटक 13:43:11 से 14:28:46 तक
राहु काल 11:09:19 से 12:34:48 तक
कालवेला/अर्द्धयाम 15:14:21 से 15:59:57 तक
यमघण्ट 16:45:32 से 17:31:07 तक
यमगण्ड 15:25:45 से 16:51:14 तक
गुलिक काल 08:18:21 से 09:43:50 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 12:12:00 से 12:57:35 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह का  राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री  विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 22 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- फरवरी 21 11:27 AM- फरवरी 22 01:21 PM

शुक्ल चतुर्दशी-आरम्भ: 01:21 पी एम, फरवरी 22, अन्त: 03:33 पी एम, फरवरी 23

नक्षत्र
पुष्य- फरवरी 21 02:17 PM- फरवरी 22 04:43 PM

योग
सौभाग्य- फरवरी 21 11:50 AM- फरवरी 22 12:12 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:17 पी एम
चन्द्रोदय- 04:22 पी एम
चन्द्रास्त- 06:23 ए एम

अशुभ काल
राहू- 02:01 पी एम से 03:26 पी एम
यम गण्ड- 06:55 ए एम से 08:20 ए एम
गुलिक- 109:45 ए एम से 11:10 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:42 ए एम से 11:27 ए एम, 03:15 पी एम से 04:00 पी एम
 

शुभ काल
अमृत काल- 09:40 ए एम से 11:26 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:13 ए एम से 06:04 ए एम

अभिजीत मुहुर्त-12:13 पी एम से 12:58 पी एम

शुभ योग

गुरु पुष्य योग-06:55 ए एम से 04:43 पी एम
अमृत सिद्धि योग-06:55 ए एम से 04:43 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: आज मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 February 2024 in Hindi: व्यक्ति के जीवन में होने वाले उतार चढ़ाव का मुख्य कारण ग्रहों में होने वाले बदलाव होते हैं। ज्योतिष की मानें तो कोई भी इंसान अपनी कुंडली या जन्मतिथि से ये जान सकता है कि उसका आने वाला कैसा रहेगा? जीवन के किस मोड़ पर उसे कामयाबी मिलेगी और कब उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?फिलहाल, हम आपको कुंडली नहीं बल्कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये बताने जा रहें हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज का राशिफल और उपाय बताया है, आइए इसके बारे में जानते हैं।

मेष राशि

नया उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी और किसी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में आपकी हिस्सेदारी भी रहेगी। लोग आपकी बातों को समझेंगे और जानेंगे।सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना या केला खिला दें।

वृषभ राशि

घर परिवार में शांति बनाकर रखें अन्यथा बिना वजह का झगड़ा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी तो पद प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। सुबह किसी गरीब को दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा और परिवार में एक खुशनुमा वातावरण रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें तथा गणेश जी का वंदन करें।

कर्क राशि

अतीत की यादों को छोड़कर भविष्य की चिंता करें और वर्तमान को ठीक करने का प्रयास करें। बिना वजह की उलझन से बचें और परिवार का सहारा लें। सुबह किसी गरीब को चावल अथवा मिश्री का दान करें और चंद्रमा के बीच मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जो भी अपने प्राप्त किया है उसमें संतुष्ट रहने का प्रयास करेंगे तो जीवन अच्छे से बीतेगा। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें।

कन्या राशि 

जीविका के लिए किए गए प्रयासों में प्रगति होगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। गाय को हरा चारा खिला दें और गणेश जी की आरती करें।

तुला राशि

व्यावसायिक व निजी जीवन में किसी भी प्रकार के आर्थिक जोखिम से बचें। अगर किसी को धन उधार देना चाहते हैं तो आज का दिन रुक कर फैसला लें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान होगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।

धनु राशि

अगर आप शोध कार्यों से जुड़े हुए हैं तो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी वह शोध कर्म में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

अपने जीवन साथी के साथ बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर ना उलझे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी परंतु अहंकार से दूर रहे। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शाम को शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

अपने बेटे को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे। आज गाड़ी बहुत सतर्कता के साथ चलाएं अथवा ना चलाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। घायल कुत्तों का उपचार करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति देव की पूजा करें।

और पढ़ें ...

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 10 में पैसिफिक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में आग लग गई। सूचना के बाग पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बालकनी पर मौजूद दो महिलाएं फ्लैट से कूद गईं, जिनमें से एक महिला पूजा पंत को दमकलकर्मियों ने बचा लिया। वहीं 83 साल की बुजुर्ग महिला जसोली देवी की मौत हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

बेटियों को इस योजना के तहत मिलेंगे 70 लाख रुपए, जानिए कैसे उठायें लाभ ?

Government Scheme: सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा आम नागरिकों के लिए कई तरह की योजनायें चलाई जाती है. जिससे आम नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए कई सारी स्कीम को लेकर के आती है. ये स्कीम इतनी फायदेमंद है कि आम जनता को तगड़ा मुनाफा इनसे होगा। भारत सरकार की एक ऐसी ही स्कीम बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की है। ये स्कीम इतनी जबरजस्त है कि इसमें 70 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है। साथ ही टैक्स छूट का फायदा भी मिलेगा।

जिस स्कीम के बारे में हम बता रहे हैं वो है सुकन्या समृद्धि योजना जो कि लड़कियों के लिए एक टैक्स फ्री स्माल सेविंग स्कीम है। जनवरी से लेकर के मार्च 2024 की तिमाही के लिए इस स्कीम के तहत 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसमें हर वर्ष 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट आप लोग कर सकते हैं। साथ ही आयकर विभाग ( Income Tax) की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स डिस्काउंट का दावा भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके ब्याज पर भी टैक्स नहीं देना होता है। जिसका सीधा मतलब हुआ कि ये योजना पूरी तरह से टैक्स फ्री है।

Sukanya Samriddhi Yojna में इन्वेस्टमेंट करने के लिए भारतीय निवासी और लड़की के पेरेंट्स को या कानूनी अभिभावक होना बहुत जरूरी है। आप बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष की उम्र तक एसएसवाई अकाउंट को ओपन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 युवतियों के लिए खोल सकते हैं।

कब तक पूरी होगी मैच्योरिटी
सेंट्रल गवर्नमेंट ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर जनवरी – मार्च 2024 तिमाही के लिए 8.2 फीसदी तय किया हुआ है। सरकार इस स्कीम के तहत हर तिमाही में ब्याज दर अपडेट करती है। वहीं, यदि मैच्योरिटी की बात करें तो इसमें कुल 15 वर्ष तक पैसे डिपोजिट करने होते हैं। 21 वर्ष में ये अकाउंट मैच्योर हो जाता है।

जानिए कैसे पा सकते हैं 70 लाख रुपए
Sukanya Samridhi Yojna पर ब्याज दर हर तिमाही में संशोधित की जाती है। इस योजना में शुरुआत से लेकर अभी तक अधिकतम 9.2 प्रतिशत और न्यूनतम ब्याज दर 7.6% है। एक कैलकुलेशन के अनुसार, अगर 21 साल की पूरी अवधि के दौरान औसत ब्याज दर 8% रहती है और 15 साल तक आप इस स्कीम में हर साल 1.5 लाख रुपए तक इन्वेस्टमेंट करते हैं तो इस अकाउंट के तहत आपको तकरीबन 70 लाख रुपए तक मिल जायेंगे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें ...

. आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले रेडियो किंग अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली

अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। बेटे रजिल ने बताया कि अमीन सयानी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का निधन हो गया है. आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली. जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे. रेडियो को सुनने वाले ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं, जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में ‘बहनों और भाइयो’ कहता था. आज दुनिया से वह अलविदा कह गए, उनके निधन की खबर ने लोगों को दुखी कर दिया है.

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग - पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश। चरित्र संदेह में पति ने अपनी पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ईयरफोन लगाकर बैठी थी इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या कर दी। मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी जलालपुर पहाड़ी का है।

नगर निगम पीएचई में आउटसोर्स ड्राइवर बलवीर कुशवाह ने अपनी पत्नी मीरा कुशवाहा और तीन बेटों के साथ रहता है। मंगलवार को रात में जब बलवीर घर पहुंचा तो मीरा के हाथ में मोबाइल और कान में ईयरफोन था। उसे देख बलबीर ने गुस्से में मीरा के सिर में डंडा मारा। इसके बाद फावड़े से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद मौके से भाग निकला।

वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल, ईयरफोन और खून में सना फावड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 21 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 21 फरवरी 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- माघ
अमांत- माघ

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- फरवरी 20 09:55 AM- फरवरी 21 11:27 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- फरवरी 21 11:27 AM- फरवरी 22 01:21 PM

नक्षत्र
पुनर्वसु- फरवरी 20 12:13 PM- फरवरी 21 02:17 PM
पुष्य- फरवरी 21 02:17 PM- फरवरी 22 04:43 PM

योग
आयुष्मान- फरवरी 20 11:45 AM- फरवरी 21 11:50 AM
सौभाग्य- फरवरी 21 11:50 AM- फरवरी 22 12:12 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:59 AM
सूर्यास्त- 6:21 PM
चन्द्रोदय- फरवरी 21 3:42 PM
चन्द्रास्त- फरवरी 22 5:40 AM

अशुभ काल
राहू- 12:40 PM- 2:05 PM
यम गण्ड- 8:24 AM- 9:49 AM
कुलिक- 11:15 AM- 12:40 PM
दुर्मुहूर्त- 12:17 PM- 01:03 PM
वर्ज्यम्- 11:05 PM- 12:51 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:09 PM- 01:53 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:22 AM- 06:10 AM

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- फरवरी 20 12:13 PM- फरवरी 21 06:59 AM
अमृतसिद्धि योग- फरवरी 22 06:58 AM- फरवरी 22 04:43 PM
गुरू पुष्य योग- फरवरी 22 06:58 AM- फरवरी 22 04:43 PM
सर्वार्थसिद्धि योग- फरवरी 22 06:58 AM- फरवरी 22 04:43 PM

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal,21 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Rashifal 21 February 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 21 फरवरी 2024, बुधवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष 

आज आप सकारात्मक लोगों के साथ घिरें रहेंगे! उनकी अच्छी वाइब्स आपको प्रेरित करेंगी. अपने काम का बैकअप लें, यहां तक कि आधिकारिक सामान भी, क्योंकि ग्रह डाटा हानि का कारण बन सकते हैं. फार्मा और चिकित्सा व्यवसाय फलफूल रहे हैं! युवाओं, करियर विकल्पों के साथ अपना समय लें, जल्दबाजी न करें. अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तनाव हो सकता है. अपने बड़े भाई के सामने झुक जाओ. दिन अच्छा रहेगा!

वृषभ 

आज अपने काम के बोझ से निपटें, भले ही वह भारी लगे. फोकस और समर्पण भविष्य में सफलता लाएगा, बस रातोंरात पुरस्कार की उम्मीद न करें. कपड़े विक्रेता, ग्राहकों की मांगों के अनुकूल रहें या उन्हें खोने का जोखिम न उठाएं. सड़क पर चलते समय ध्यान रखें, कार दुर्घटनाएं की संभावना है, अतिरिक्त सतर्क रहें. आपके पिताजी के लिए दिन अच्छा रहेगा और उनका सम्मान बढ़ेगा.

मिथुन

आज खुशी का दिन रहेगा! पुराने दोस्त बुला रहे हैं, दोस्तों से फिर से कनेक्ट करें. लेकिन काम पर सतर्क रहें, आपके बॉस के सुखदायक विचार सहकर्मियों को पॉजिटिव बना सकते हैं. नए उद्यमों के लिए योजना महत्वपूर्ण है, भविष्य के बारे में त्वरित लाभ या दिवास्वप्न का पीछा न करें. बाहर का खाना आपके पेट को परेशान कर सकता है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखें. परिवार के पुनर्मिलन और सुलह आपके घर में गर्मजोशी और खुशियां लाते हैं! आपका दिन शुभ हो!

कर्क 

आज मदद के लिए हाथ बढ़ाएं, अच्छे कर्म करें! काम पर तकनीक को गले लगाओ, यह आपके कौशल को समतल करने का समय है. छात्रों, आपकी रचनात्मकता सभी को प्रभावित करेगी. मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. अपने भाई के साथ एक झगड़ा हो सकता है, अपने आपको शांत रखें. एक मददगार, तकनीक प्रेमी और रचनात्मक दिन है!

सिंह 

भविष्य की चिंताओं को अपनी खुशी से चोरी न करने दें. काम पर व्यावहारिक रहें लेकिन टीम लीडर्स के आसपास बॉस बनने से बचें. व्यापारियों, उस चिंताजनक सौदे के बारे में अच्छी खबर आ सकती है! युवा, पारिवारिक व्यवसाय में शामिल होने पर विचार करें. आगे बढ़ो! व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है और पुरानी समस्याओं को भी कम कर सकता है. दोस्तों के साथ गलतफहमी को बढ़ने न दें, कम्युनिकेशन गैप को दूर करें. एक आकर्षक, सक्रिय और सामंजस्यपूर्ण दिन का आनंद लें.

कन्या

आज छलांग लगाने से पहले सोचो! भावनाओं पर तर्क, खासकर गुस्से में. अन्यथा, माफी के लिए तैयार रहें. काम पर, बड़ी योजनाओं को ब्लूप्रिंट की आवश्यकता होती है, समय और पसीना बचाएं. व्यवसायियों, अपने सिद्धांतों पर टिके रहें, वे अब आपका खजाना हैं. युवा, समय बर्बाद करने वालों से बचें, लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें. महिलाओं को रसोई में अतिरिक्त सावधान रहेने की जरूरत है. घर के किसी भी मुद्दे को ठीक करने की कोशिश करें, उन्हें भड़कने न दें. एक तार्किक, केंद्रित और समस्या को सुलझाने का दिन है.

तुला

आज कठिन परिस्थितियों को अनुग्रह के साथ संभालें, परिपक्वता आपका कवच है. नौकरीपेशा लोग, अपने काम पर ध्यान दें, अपना सब कुछ दें. व्यवसाय को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, स्मार्ट खेलें. छात्र, कमर कस लें, कड़ी मेहनत लक्ष्यों का मार्ग प्रशस्त करती है. स्वास्थ्य के लिए, अपनी प्लेट में फाइबर और अनाज को शामिल करें. अपने शरीर को सही आहार दें. बुजुर्ग आपके घर में एनर्जी लाते हैं, उनकी कंपनी आपको संजोती है. छोटों पर नजर रखें, उन्हें प्यार से गाइड करें.

वृश्चिक

काम पर नए कार्य इंतजार करते हैं, उन्हें गले लगाएं और यहां तक कि एक नए सहयोगी को सलाह दें. व्यापारियों, आज मुनाफे का दिन है, लेकिन अटके हुए सरकारी कागजी कार्रवाई पर नजर रखें. छात्रों, प्रतियोगिता की तैयारी पर ध्यान देने की जरूरत है, पढ़ाई के लिए अतिरिक्त घंटे दें. मौसम बदलने से बुखार आ सकता है, ध्यान रखें. पारिवारिक असहमति बन सकती है, चुप रहो, आग में घी मत डालो. एक ताजा, सहायक और शांतिपूर्ण दिन का आनंद लें.

धनु 

आज आपके रास्ते में बड़ी रुकावट आ रही है! एक स्मार्ट निवेश भुगतान करता है, कई वित्तीय संकटों को हल करता है. नौकरी के लिए इंटरव्यू मिलने वाला है. अच्छी तरह से तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. कम आत्मसम्मान आपका पतन कर सकता है. व्यवसायियों, कैशलेस हो जाओ, ऑनलाइन लेनदेन आपका मित्र है. स्वास्थ्य आपके हाथ में है, स्वस्थ विकल्प बनाएं, सितारे सफलता के लिए गठबंधन कर रहे हैं. अपने छोटे भाई की पढ़ाई पर नजर रखें, अगर यह भड़क जाए तो उसके गुस्से पर अंकुश लगाएं.

मकर 

आज बेकार में पसीना मत बहाओ. कार्यालय के माहौल को खुश और ठंडा रखें, खुश कर्मचारी कम गलतियां करते हैं. व्यापार स्विचर, निर्णयों पर रोक लगाएं, सलाह आपका मित्र है. कलात्मक युवाओं, आपकी प्रतिभा चमकती है! ऑफर आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं. पीठ दर्द से पीड़ितों, अपनी रीढ़ का अतिरिक्त ध्यान रखें. मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, उसे कुछ प्यार दिखाओ. एक भरोसेमंद, आराम और रचनात्मक दिन का आनंद लें!

कुंभ 

लगता है कि आप आज करिश्मा करेंगे! आपका व्यक्तित्व सामाजिक सेटिंग्स और सहकर्मियों के बीच चमकेगा. कार्यक्षेत्र में आप किसी और के कार्य में उलझ सकते हैं. एक गहरी सांस लें और इसे धैर्य के साथ संभालें. स्टेशनरी व्यवसाय फलफूल रहे हैं! युवाओं, उपहार (या सलाह) देने वाले अजनबियों से सावधान रहें. आज टेकआउट छोड़ें, भले ही डॉक्टर ने इसका आदेश दिया हो. अपनी बड़ी बहन का साथ दें. यह आकर्षण, धैर्य और बहन के प्यार का दिन है!

मीन 

दिन के सभी अवसरों का लाभ उठाना! इन सितारों के नीचे अवसर प्रचुर मात्रा में हैं. काम में ऊधम, आपका समर्पण मालिकों को प्रभावित करेगा. व्यापार उद्यम? सावधानी से चलें, हर कदम की योजना बनाएं. छात्रों, एकाग्रता महत्वपूर्ण है, विकर्षणों को अपनी पढ़ाई को पटरी से न उतरने दें. जोड़ों का दर्द है तो ध्यान रखें. पिताजी का गुस्सा भड़क सकता है, शांत रहें और चीजों को धैर्य से समझाएं. याद रखें, खुश जीवन, सुखी जीवन, अपने साथी के लिए उपस्थित रहें. एक मौका हथियाने, ध्यान केंद्रित, और सामंजस्यपूर्ण दिन है!

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव 2024 : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

लखनऊ: लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बदायूं से सपा ने धर्मेंद्र यादव का पत्ता काट दिया है और चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सपा ने अपनी लिस्ट में कुछ जिलों के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। अमरोहा में महबूब अली, रामअवतार सैनी, कन्नौज और आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव और बागपत में मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। 

दूसरी लिस्ट में किसका नाम?

इससे पहले सपा ने दूसरी लिस्ट को सोमवार को जारी किया था। सपा ने गाजीपुर की सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था। मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी , प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया था।

पहली लिस्ट में इनके नाम शामिल

समाजवादी पार्टी ने इससे पहले 30 जनवरी को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कुल 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है।संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट मिला था।

वहीं, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल और  फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर लोकसभा सीट से काजल निषाद को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। 

बता दें कि पहली लिस्ट में बदायूं से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन तीसरी लिस्ट में इसमें संशोधन किया गया और बदायूं से चाचा शिवपाल को टिकट दिया गया।BREAKING : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट 

और पढ़ें ...

मंत्री श्री नेताम ने केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और आदिम जाति कल्याण मंत्री  राम विचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री  अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात की।

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिन्ता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में इथेनॉल तैयार करने के लिए मक्का की फसलों की संभावनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

    कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा और अधिकारियों से भी किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग हेतु छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रूपए के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को सौंपा गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा इन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी प्रस्तावों पर सहमति है और जल्द से जल्द अनुमोदित करने हेतु निर्देश किया जाएगा। इन प्रस्तावों के स्वीकृत हो जाने से प्रदेश में मक्का के फसलों को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक वर्ष मक्का के 50,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है, इससे लगभग हर वर्ष 1,45,000 हेक्टेयर मिलेट की खेती कराया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरक, मैक्नाईजेशन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।

     मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन मुण्डा को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को किए गए वादों को पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी है। किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मोदी की गारंटी के अनुरूप अंतर की राशि जल्द प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार ने शासन में आते ही प्रदेश के 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास देने की स्वीकृति प्रदान कर उल्लेखनीय कार्य किया है।

और पढ़ें ...

अब नहीं कराना होगा बार-बार रिचार्ज, Airtel लाया सबसे सस्ता प्लान

Airtel Recharge Plan : क्या आप बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं। और झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आपके लिए गोल्डन चांस है। अब देरी बिल्कुल मत करिये। आपकी दिल की बात एयरटेल ने सुन ली है। आपके लिए दमदार पावरफुल प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आयी है। इस प्लान की चर्चा सभी तरफ हो रही है। इस प्लान को अपना बनाने के बाद आपको एक साल तक रिचार्ज के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस प्लान को एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान के रूप में भी पेश किया जा रहा है।

यूं तो एयरटेल के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद है। जो सस्ता, सुन्दर और पावरफुल है। आज हम ऐसे एक रिचार्ज प्लान की चर्चा करने जा रहे हैं। जो खूब धमाल मचा रही है। इस प्लान के लांच होने से दूसरी बड़ी कंपनियों के होश उड़ गये हैं। जिनमें जियो, बीएसएनएल जैसी कई कंपनियां शामिल हैं। इस प्लान की कीमत 1799 रुपये है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी पूरे एक साल तक इस प्लान की वैलिडिटी रहती है।

एयरटेल अपने इस प्लान को सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान के रूप में पेश कर रही है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलने जा रही है। इस प्लान में यूजर को ढेरों बेनिफिट भी मिलने जा रही है। आज ही इस रिचार्ज प्लान को अपना बना लें।

नहीं तो पछताते रह जाएंगे। एयरटेल के 1799 रुपये वाले इस प्लान में यूजर को 24जीबी का डेटा पूरे वैलिडिटी के लिए मिलता है। इस डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप अलग से डेटा परचेस कर सकते हैं। कंपनी इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड काल और 3600 एसएमएस भेजने की सुविधा दे रहा है। हालांकि यूजर एक दिन में 100 एसएमएस ही भेज सकेगा। इस प्लान के साथ यूजर को एडिशनल बेनिफिट के रूप में Appollo 24×7 Ciecle का तीन महीने का एक्सेस भी मिल रहा है।

एयरटेल अपने सब्सक्राइबर को फ्री हैलो ट्यून की सुविधा भी देने जा रही है। इसकी मदद से कोई भी हैलो ट्यून सेट किया जा सकता है। इसके साथ ही ……म्यूजिक का भी फ्री एक्सेस मिलने जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी यूजर को इस प्लेटफार्म पर हैलो ट्यून और पॉडकास्ट एंजॉय की सुविधा भी देती है।

उन यूजर के लिए यह प्लान ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। जो लांग टर्म प्लान चाहते हैं। या यूं कहें बार-बार रिचार्ज के झंझट से छूटकारा चाहते हैं। इस प्लान में यूजर का ज्यादा डेटा नहीं मिल रहा है। अगर आप भी ज्यादा डेटा नहीं चाहते हैं। तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

और पढ़ें ...

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी...जानिए पत्र में क्या लिखा !

BIG NEWS : मध्यप्रदेश के सीहोर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे जान से मारने की धमकी और बदनाम करने की बात लिखी है। जब इसकी जानकारी सामने आई तो महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोकसभा सदस्य ने चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा लेकर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसका जवाब भी आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष और अपनी कथाओं को लेकर देश और दुनिया में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी और बदनाम करने का पत्र मिला है. जिसको लेकर उनकी सुरक्षा की मांग की गई है. महाराष्ट्र से बीजेपी की लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा ने सुरक्षा की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. गृहमंत्री के ऑफिस की तरफ से इसका जवाब दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि श्रीमती नवनीत रवि राणा जी आपका 22 दिसंबर 2023 का पत्र प्राप्त हुआ है, जो कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की सुरक्षा से संबंधित है।

जानकारी के लिए बता दें पंडित प्रदीप मिश्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 7 मार्च से रुद्राक्ष महोत्सव करने जा रहे हैं जिसमें देशभर सहित विदेशों से भी श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में प्रदीप मिश्रा को धमकी मिलना प्रशासन के लिए भी चुनौती भरा विषय है। वहीं, कथावाचक को पत्र मिलने की सूचना लगने पर श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है।

और पढ़ें ...

9 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में वोटिंग के आसार

नई दिल्ली।  चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान 9 मार्च के बाद कभी कर सकता है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग मार्च के दूसरे सप्ताह में तारीखों का ऐलान कर सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आयोग 9 मार्च के बाद तारीखों का ऐलान कर सकता है। फिलहाल, चुनाव अधिकारी राज्यों का दौरा कर जानकारियां जुटा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, संकेत ये भी मिल रहे हैं कि 2024 का चुनावी कैलेंडर 2019 जैसा ही हो सकता है।

2019 का चुनावी कार्यक्रम

 साल 2019 में लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हुआ था। आयोग ने 10 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उस दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, वोटिंग का पहला चरण 11 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 23 अप्रैल, चौथे चरण में 29 अप्रैल, पांचवे चरण में 6 मई, इसके बाद 12 मई और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को हुआ था।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 20 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 20 फरवरी 2024

विक्रम संवत - 2200 नल
शक सम्वत - 1945 शोभकृत्
माघ- पूर्णिमान्त
पौष - अमान्त

तिथि
एकादशी - 09:55 ए एम तक

नक्षत्र
आर्द्रा - 12:13 पी एम तक

योग
प्रीति - 11:46 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:56 ए एम
सूर्यास्त - 06:14 पी एम
चन्द्रोदय - 02:25 पी एम
चन्द्रास्त - 05:05 ए एम, फरवरी 21

अशुभ काल
राहूकाल- 03:25 पी एम से 04:50 पी एम
यम गण्ड - 09:45 ए एम से 11:10 ए एम
गुलिक - 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:11 ए एम से 09:57 ए एम, 11:19 पी एम से 12:09 ए एम, फरवरी 21
वर्ज्य - 01:15 ए एम, फरवरी 21 से 02:59 ए एम, फरवरी 21

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 05:14 ए एम से 06:05 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 20 February 2024 : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज आप की नए लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिसके साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको इससे बाहर निकलने की कोशिश करना पड़ेगा। आज निवेश के अच्छा दिन है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को पेमेंट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि- अपने जीवन में नए व्यक्ति का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि के सिंगल जातक की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सप्ताह के मध्य तक आप प्रपोज कर सकते हैं। आपको अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। खुद को साबित करने के लिए आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप सभी काम को डेड लाइन से पहले पूरा करने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आय के कई स्त्रोंतो से धन लाभ होगा और यह सप्ताह सुख-समृद्धि से भरपूर होगा।

मिथुन राशि-  सिंगल जातक किसी आकर्षक व्यक्ति के प्यार में पड़ सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह रिश्ते में एक नई गहराई महसूस करेंगे। बातचीत से साथी संग आपका रिश्ता बेहतर होगा। साथी से अपने सपनों के बारे में साझा करें। आपसी तालमेल से आप दोनों अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई उत्साह लाने वाले परिवर्तन आएंगे। अपने बौद्धिक कौशल और नवीन विचारों का उपयोग सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों को इंप्रेस करने के लिए इस्तेमाल करें। निवेश करने का फैसला लेते समय खुद पर भरोसा रखें।

कर्क राशि- रोमांस से जुड़ी दिक्कतों को पॉजिटिविटी के साथ सुलझाने का प्रयास करें। आपको रिश्तों में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में शादी तय करने का अच्छा समय रहेगा। मिथुन राशि के सिंगल जातकों को किसी व्यक्ति के प्रति दिलचस्पी बढ़ सकती है, जिसके लिए आप सीरीयस हो सकते हैं। इंटरव्यू देने वालों को सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि- आज आप आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी से अच्छा काम करेंगे। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा स्ट्रेस ना लें। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों और बाधाओं को पार करने के लिए खुद पर भरोसा रखें। परिस्थिति में ढल जाना ही आपका एक विशेष गुण हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ज्यादा खर्च करने की आदतों पर नियंत्रण रखें और भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए अच्छे प्लान बनाएं।

कन्या राशि- कुछ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में तकरार बढ़ेगी, लेकिन आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बिजनेसमैन व्यापार के नए आइडियाज लॉन्च करेंगे। इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन के मामले में आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। धन का स्त्रोत खुले रहेंगे। कुछ जातकों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। लाइफस्टाइल में सुधार होगा।  हालांकि, उद्यमियों को सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने चाहिए। कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं और धन का नुकसान हो सकता है।

तुला राशि-  अपने लाइफ में नए लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। आज आपको किसी के प्रति प्यार का एहसास होगा। आज आप उन्हें प्रपोज भी कर सकते हैं और आपको पॉजिटिव फीडबैक भी मिलेगा। नवविवाहित जातक आज जीवनसाथी संग अच्छे पल बिता सकते हैं। आज आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। इस धन का उपयोग आप म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं। मिथुन राशि की कुछ महिलाएं आज गाड़ी खरीद सकती हैं।

वृश्चिक राशि- आपकी लव लाइफ प्यार और खुशियों से भरपूर रहेगी। साथी संग आपका बंधन मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह बदलाव तरक्की के मार्ग सुनिश्चित करेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करें। धन-संपन्नता के अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे। नए अवसरों की तलाश करें, जिससे आय में वृद्धि की संभावना हो।

धनु राशि- लव लाइफ में अधिक धैर्य रखने की जरूरत है। मिथुन राशि के कुछ जातक बातचीत के दौरान अपना आपा खो सकते हैं, जिससे मुश्किलें अधिक बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर समझदारी से काम करें और ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें। साथी ही किसी से ऑफिस गॉशिप डिस्कस ना करें। कुछ लोगों को फंड प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि बिजनेसमैन को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उन्हें बिजनेस पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। यह दिन निवेश के लिए अच्छा रहेगा।कुछ जातकों को सीने में दर्द या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

मकर राशि- लव लाइफ में आ रही समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। इससे आप दोनों रिश्ते में एक बेहतर सुधार देखेंगे। स्वास्थ्य और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे सावधानी से निपटने की जरूरत होगी। आपको प्रोफेशनल लाइफ में काफी तरक्की मिलेगी। इमरजेंसी में मिले कामों को सावधानी से हैंडल करें। सावधानी से धन खर्च करें। इस सप्ताह पैसों की थोड़ी तंगी हो सकती है। कुछ लोगों को भाई-बहन की दवाओं के लिए धन खर्च करने की आवश्यकता पड़ेगी।

कुंभ राशि-  यह अपने टैलेंट, नई खोज करने और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का समय है। अपने आप पर भरोसा रखें। यह समय आपको अप्रत्याशित अवसरों की ओर ले जाएंगी। यह दिन आपको आर्थिक उन्नति के रास्तों पर मार्गदर्शन करेगा। अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो मेंटल हेल्थ को बढ़ावा दें। आप मेडिटेनशन कर सकते हैं या डायरी लिख सकते हैं। यह भी सुनिश्चित करें कि आप फिजिकल एक्टीविटीज में भी शामिल होतें है, जो आपके शरीर और आत्मा दोनों को ऊर्जा प्रदान करती हो।

मीन राशि- मार्केटिंग, सेल्स पर्सन आज काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं और कुछ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश जाना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स का प्रभाव आप पर भी पड़ सकता है, सुनिश्चित करें कि आप इससे खुद को दूर रखेंगे। आप गोल्ड और डायमंड में निवेश कर सकते हैं।  कुछ जातक ऑनलाइन लॉटरी में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। आपको अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

और पढ़ें ...

24 घंटे में बदलेगा मौसम : 14 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

19 February Weather : देश में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है। हालांकि एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा अपने पूर्व अनुमान में स्पष्ट किया गया कि जल्दी मौसम में बदलाव आएगा। 20 से 22 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश

इसके साथ ही किसानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी, एमपी, बिहार, झारखण्ड, हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब में आंधी तूफान की चेतावनी है जबकि पश्चिमी प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश देखी जाएगी।18 से फरवरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होगा। पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल और उत्तराखंड में भी आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश देखी जाएगी। पर्वतों के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

 

मैदानी इलाकों में 25 फरवरी तक बारिश की संभावना

 

20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब बिहार झारखण्ड, असम, मेघालय, मणिपुर आदि राज्यों में आंधी और बारिश जारी रहेगी जबकि उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलेगा। 
  • 22 फरवरी के बाद इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर देखा जाएगा। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार झारखण्ड, राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है।
  • 20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • UP के 24 जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 
  • 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
और पढ़ें ...

धर्मेन्द्र प्रधान पीएम श्री योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल*

*केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे* *छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना के शुभारंभ समारोह में होंगे शामिल* *कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों का कर रहें हैं अवलोकन*
और पढ़ें ...

BREAKING : लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी की 11 नए उम्मीदवारों की लिस्ट

BREAKING NEWS : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है. अपनी दूसरी लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं. मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर सीट से तो पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा को गोंडा सीट से उतारा गया है. अब तक 27 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है।

और पढ़ें ...

कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों पर लगा विराम? पूर्व सीएम की चुप्पी से उठ रहे सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को लेकर अटकलें जारी है कि उनका अगला रुख क्या होगा? क्या वे छिंदवाड़ा से सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में जाएंगे? इस बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और उनके करीबी सज्जन कुमार वर्मा ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा है कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं, कहीं नहीं जा रहे हैं. हालांकि कमलनाथ ने अब तक चुप्पी साध रखी है और वो दिल्ली में हैं.

कमलनाथ शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे. इस बीच उनके बेटे नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कांग्रेस का चिह्न हटा लिया था. इसी के बाद दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी. कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया लेकिन यह जरूर कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी, तो वह पहले मीडिया को बताएंगे.

जीतू पटवारी ने क्या कहा?

रविवार को भी पूरे दिन कमलनाथ को लेकर अटकलें लगाई जाती रही. इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि कमलनाथ से बात हुई है और उन्होंने मुझसे कहा कि मीडिया में आ रही खबरें एक साजिश का हिस्सा हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे.

इसी तरह के दावे दिग्विजय सिंह ने किए. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं कमलनाथ के लगातार संपूर्क में हूं. कांग्रेस आलाकमान ने भी उनसे चर्चा की है. उनके जैसे व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की जिन्हें हम सभी इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते थे, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का समर्थन किया और वह कांग्रेस पार्टी के स्तंभ रहे हैं.''

करीबी नेता का बयान
वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ से मोबाइल पर तीन चार बार बात हो चुकी है. कमलनाथ ने कोई निर्णय नहीं लिया है, ऐसा उन्होंने अभी कही कुछ नहीं कहा है. 40 साल से कांग्रेस में हैं.गांधी नेहरू परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहा है. कोई भी निर्णय इस तरीके का उन्होंने नहीं लिया हैं.राहुल गांधी की कमलनाथ से बातचीत हुई है.

समर्थक विधायक की अपील
राजनीतिक अटकलों के बीच छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र से कांग्रेस से दूसरी बार के विधायक सोहनलाल वाल्मिकि ने सोशल मीडिया पर विडियो जारी करते हुए अपील की है. उन्होंने कहा कि आपने पूरी जिंदगी में कांग्रेस के लिए काम किया है. छिंदवाड़ा के परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच दोनो से कांग्रेस नहीं छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि आपने सदा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया है, देश में आपके लाखों समर्थक हैं, छिंदवाड़ा की जनता हमेशा आपके साथ खड़ी है, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आगे भी आप कांग्रेस का नेतृत्व संभालें और लोकसभा में कांग्रेस को जीतने के लिए सदैव काम करें.

कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे और नकुलनाथ बीजेपी में?

इन बयानों के बीच कमलनाथ की चुप्पी से तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. सूत्रों के मुतबिक, कुछ ऐसी अड़चने हैं कि कमलनाथ अब एंटनी फॉर्मूला को चुन सकते हैं. यानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की तरह कमलनाथ कांग्रेस में रहेंगे और उनके बेटे नकुल नाथ बीजेपी में जा सकते हैं, क्योंकि सिख दंगों को लेकर कमलनाथ पर कुछ बीजेपी नेता सवाल उठा रहे हैं. जिसके बाद से कमलनाथ पर सस्पेंस बना हुआ है कि उनका अगला कमद क्या होगा?

और पढ़ें ...

क्या फिर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कांग्रेस नेता जयराम रमेश कही ये बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रही है। विपक्षी पार्टियां भी मिलकर सत्ता में आने की बात कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं

इस बीच राहुल गांधी किस लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं इसे लेकर पार्टी के नेता जयराम रमेश ने मीडिया से कहा है कि अमेठी से कौन चुनाव लड़ेगा इसका फैसला सीईसी करेगा। हालांकि, उन्होंने राहुल के चुनाव न लड़ने की बात नहीं कही।

जयराम ने कहा कि राहुल गांधी तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता राजीव गांधी भी इसी सीट से चुनाव लड़ते थे, इसलिए यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है।

बता दें कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है और राहुल समेत कई बड़े नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बाबूगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम आज रात अमेठी में रुकेंगे और कल सुबह रायबरेली पहुंचेंगे। हम कल लखनऊ में और परसों कानपुर में रहेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश के भारत जोड़ो नया यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, जयराम रमेश ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे।

इससे पहले, अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख ने यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में भाग लेंगे।

हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत में कोई प्रगति नहीं होने के कारण ऐसी खबरें आई हैं कि सपा प्रमुख यात्रा से दूर रहेंगे, क्योंकि यह यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।

और पढ़ें ...