प्रदेश

गांधी परिवार को सजा मिली तो लोकतंत्र खतरे में कैसे? : भाजपा

रायगढ़ । गांधी परिवार को सजा मिलते ही देश का लोकतंत्र खतरे के कैसे आ गया? यह सवाल पूछते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा मोदीजी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर कांग्रसियों के कहा टाइगर जिंदा है और आज सजा सुनाते ही कांग्रेस का टाइगर दुम दबी हुई बिल्ली कैसे बन गया?

भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा यदि कांग्रेस कहती है कि भाजपा पर हमला देश पर हमला नहीं है, तो गांधी परिवार को सजा मिलने ही देश का लोकतंत्र कैसे खतरे में आ गया। नेशनल हेराल्ड मामले में मां बेटे जमानत पर बाहर है और आज राहुल गांधी पिछड़े वर्ग से जुड़ी जाति पर अपमानजनक टिप्पणी हेतु सजायाफ्ता हो गए। विदेशों में जाकर न्यायपालिका पर नियंत्रण नही होने का बयान देने वाले राहुल भूल गए देश में उनकी पार्टी की हुकूमत समाप्ति की ओर है जनता की शक्ति ने उनका नियंत्रण समाप्त किया है।

देश के लिए बार-बार खून बहाने की याद दिलाने वाले गांधी परिवार को आईना दिखाते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा कि इसी देश के लिए भगत सिंह, राजगुरु, बिस्मिल्ला खां, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस ने भी उतना ही लहू बहाया, लेकिन उनके परिवार जन आज गुमनामी का जीवन जी रहे हैं। देश का लोकतंत्र गांधी परिवार की बपौती नहीं है।

 

और पढ़ें ...

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान होंगे अब अधिक खुशहाल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को उनकी धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में और कदम बढ़ाते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है।इस घोषणा से जिले की किसानों में खुशी की लहर है।तिल्दा विकासखंड के ग्राम कुर्रा निवासी  चंद्रहास नायक  ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मुख्यमंत्री ही किसानो के दुख दर्द को समझ सकता है।किसानों को अब  बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने राज्य के किसानों का हौसला बढ़ा है।इसी तरह  गजेंद्र, रवि वर्मा, दिनेश आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा विगत 4 वर्षों में किसान हितैषी फैसलों लेकर खेती-किसानी में परिवर्तन लाया है।किसान आधुनिक तकनीकी से खेती की ओर बढ़ रहे है।खेती-किसानी में किसानों की रूचि बढ़ी है।खेती को नुकसान का व्यवसाय समझने वाले किसान अब फिर से खेती-किसानी की ओर लौटने लगे हैं।

 
    धरसींवा विकासखंड के ग्राम पथरी के  नीलकंठ वर्मा,श्रीमती सुखिया वर्मा,श्रीमती टिकेश्वरी निषाद,श्रीमती गनेशिया निषाद,वीणा वर्मा,मनहरण वर्मा,श्रीमती राही यादव और श्रीमती दशोदा निषाद ने कहा कि सरकार ने किसान,मजदूर और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।वर्तमान में ऐसा कोई वर्ग नही है जिसको शासन की योजनाओं से लाभ न मिला हो।भूपेश सरकार द्वारा किसानों से अब 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी करने से दैनिक जीवन की आवश्यकता पूरी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए राशि भी बचत होगी।इसी तरह तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना के  नेहरूलाल, राजेश वर्मा,श्री दीनदायल, अशोक साहू, जयलाल सेन आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत खेती-किसानी को सुधारने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए योजना लागू की गई है।मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य में अगले खरीफ सीजन से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के फैसले से किसानों में काफी उत्साह और खुशी का महौल है।पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। 5 क्विंटल धान की और खरीदी होने से इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।
और पढ़ें ...

‘नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण ’… CRPF के स्थापना दिवस पर बोले; गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है। अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।

अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहां सब कुछ अच्छा होगा। जम्मू-कश्मीर से लेकर सुदूर के जनजातीय इलाकों तक शांति एवं विकास के कार्यों को स्थापित करने में CRPF के जवानों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।

अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है। कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है, जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है। देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है, जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है।

वामपंथी उग्रवाद से मुक्त बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़

 

अमित शाह ने कहा, बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़, चक्रबंधा और पारसनाथ को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कर उसे मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। और इन सभी क्षेत्रों में विकास की सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। इसका श्रेय CRPF और राज्य की पुलिस को जाता है। CRPF के जवानों के सहयोग से ही आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल, 1258 बैंक, 1348 ATM, 47 ITI, 68 SBCS समेत कई विकास के कार्य संभव हो पाए हैं।

 
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : लाठी से ताबड़तोड़ हमलाकर 2 लोगों की कर दी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा।  जिले से हत्या करने का मामला सामने आया है जहां देवकर पुलिस चौकी इलाके के डेहरी रोड एक फार्म हाउस के सामने दो लोगों की निर्मम हत्या कर दिया गया। वहीं, आरोपी को देवकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

आप को बता दें कि देवकर चौकी इलाके के डेहरी रोड पर बीते रात्रि 8 बजे के आसपास बचेडी निवासी विनोद यादव, पिता जगदीश यादव 37साल और सुरेश धुर्वे, पिता शोभा राम 40साल देवकर से अपने गांव जा रहे थे। वहीं रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के आरोपी बद्रीनाथ यादव ने रास्ता रोककर लाठी से ताबड़तोड़ वार करते हुए दोनों की निर्मम हत्या कर दी। वहीं सुचना पर देवकर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी साजा भेजवाया गया। वहीं धटना स्थल से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस धटना के सम्बन्ध में पुछताछ कर पुलिस ने तफ्तीश आरम्भ किया।

और पढ़ें ...

अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा ट्रैक्टर, चालक गंभीर...

बालोद  जिले के ग्राम पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य में लगे ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस घटना में चालक को गंभीर चोटें आई है। जिसको 108 के माध्यम से गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर डामरीकरण में लगे ट्रैक्टर इंजन को चालक नहर पार  में ही रिवर्स करते हुए मोड़ रहा था कि अचानक इंजन का बैलेंस बिगड़ा और नहर के अंदर जा घुसा।

इस घटना से चालक को गंभीर चोटें आई है। नहर के पानी में डूबे चालक को उपस्थित लोगों ने बाहर निकाला।

 

और पढ़ें ...

महिला को टोनही बताकर किया प्रताड़ित, 3 आरोपी गिरफ़्तार

दुर्ग जिले में जेवरा सिरसा थाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को टोनही (डायन) बताकर उसे न सिर्फ प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे जलते कोयले और कील पर चलाया गया।

मामला दुर्ग जिला के करहीडीह गांव का है. महिला का पैर काफी जख्मी हो गया है। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरी घटना में एक नाबालिग भी शामिल है जिसे हिरासत में लिया गया है।

करहीडीह गांव में एक महिला को टोनही (डायन) करार देकर उसके देवर, देवरानी और जेठानी पिछले डेढ़ माह से प्रताड़ित कर रहे थे। इस महिला को 20 मार्च को कैलाश नगर दुर्ग में एक बाबा के पास ये सब ले कर गये। बाबा ने महिला को जलते कोयला और कील पर कई बार चलने को कहा, जिसमें महिला का पैर पूरी तरह झुलस गया.पीड़ित महिला की हालत खराब होने पर देवर, देवरानी और जेठानी ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया कि " पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर देवर, देवरानी, जेठानी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग बाबा के खिलाफ धारा 324, 34 समेत छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

और पढ़ें ...

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 84वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( crpf) आज अपना 84वां स्थापना दिवस इस साल जगदलपुर के करणपुर सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में मना रही है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुुए हैं.

Chhattisgarh Crimes

CRPF के 84वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम जगदलपुर पहुंचे. उन्होंने 201 कोबरा बटालियन कैंप करणपुर में सीआरपीएफ डीजी, आईजी के साथ हाई लेवल बैठक भी की, जिसमें नक्सल समस्या को लेकर चर्चा की गई. बैठक के बाद अमित शाह ने सीआरपीएफ जवानों के साथ डिनर कर कैंप में रात्रि विश्राम किया. आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो रहे. इसके बाद हेलीकाप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे.

देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियानों के तीन मुख्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है. पिछले साल जम्मू में सीआरपीएफ ने अपना 83वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया था. वहीं इस साल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लगे करणपुर CRPF मुख्यालय में पहली बार CRPF अपना स्थापना दिवस मना रही है.

और पढ़ें ...

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम जारी है। अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है।

Image

अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।

CRPF के पहुंचते ही मेरी चिंता खत्म हो जाती है

अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है। और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहा सब कुछ अच्छा होगा।

हिंसा की घटनाओं में आई है कमी

अमित शाह ने कहा, 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।

 

वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है

अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है।

जवानों ने जनता की सेवा में जज्बे से काम किया

अमित शाह बोले, कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

फंडिंग के स्त्रोत को रोके जा रहें

अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है। जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है।

सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF

अमित शाह बोले, देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है। जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है। अमित शाह ने शहीद जवानों की पत्नियों वीरता पुरस्कार से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। नार्थ सेक्टर, मणिपुर, नागालैंड सेक्टर, कोबरा सेक्टर, साउथ सेक्टर, वेस्ट बंगाल सेक्टर,छत्तीसगढ़ सेक्टर के जवानों ने परेड की। डॉग शो, बाइक से स्टंट और नाट्य रूपांतरण करके फोर्स के कामों को दिखाया गया।

Image

और पढ़ें ...

महिला ने फांसी लगाकर दी जान...

अंबिकापुर । एसईसीएल बिश्रामपुर के रीजनल स्टोर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ महिला कर्मी पारुल हर्बट 42 वर्ष ने अपने वनबी कॉलोनी स्थित आवास में दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन में लटककर खुदकुशी कर ली।

जबकि उसे रात में ही केंद्रीय चिकित्सालय के डाॅक्टर समझाकर लौटे थे कि आत्महत्या कोई उपाय नहीं है। वहीं सुबह सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को फांसी से नीचे उतार परिजन के आने तक मरचुरी में सुरक्षित रखवाया है।

बताया गया कि वन-बी कॉलोनी के 40 नंबर आवास में महिला कर्मी पारुल अपनी मां के साथ रहती थी। यही से वह रीजनल स्टोर में ड्यूटी के लिए आना-जाना करती थी।

अभी कुछ दिनों पहले उसका रीजनल स्टोर में सहकर्मियों से विवाद हो गया था। इस पर प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया था।

जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर पारुल हर्बट का स्थानांतरण केन्द्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में कर दिया था।

पारुल ने स्थानांतरण के खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही थी, आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद प्रबंधन के अधिकारियों श्रम संघ के पदाधिकारियों ने उसे समझाया और उसका कार्यस्थल भी तुरंत नहीं बदला गया था।

 

और पढ़ें ...

गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। राशन की हेराफेरी में शामिल लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में राशन के बचत स्टॉक की कमी पाए जाने वाले उचित मूल्य दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 में जिन उचित मूल्य दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पायी गई है, उन दुकानों में स्टॉक में कमी के वास्तविक कारणों का परीक्षण किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को भेजी जाए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि उचित मूल्य दुकानों में सितम्बर 2022 में राशन सामग्री के बचत स्टॉक के सत्यापन के सिलसिले में 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है। 161 उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निलंबित किया गया है तथा 140 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया है।

और पढ़ें ...

Breaking News : जस्टिस सिन्हा होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना की जारी

बिलासपुर। Breaking News : केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। इससे पहले 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ( supreme court)के कालेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा की थी।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस रहे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है। वे कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं, केरल हाई कोर्ट के जस्टिस के. विनोद चंद्रन को पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है

एक नज़र उनके योग्यता पर

जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस हैं। उन्होंने सन 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली। इसके पश्चात आठ सितंबर 1990 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन करवा वकालत की शुरुआत की। इलाहाबाद हाई कोर्ट में उन्हें प्रैक्टिस करते हुए उन्हें क्रिमिनल व सिविल मेटर में दक्षता हासिल हुई। इन मामलों में अधिवक्ता के रूप में काफी प्रसिद्ध हुए। 21 साल की वकालत के बाद बार कोटे से 21 नवंबर 2011 को वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हुए। दो साल से पहले ही छह अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में इलाहाबाद हाई कोर्ट में काम शुरू किया।

और पढ़ें ...

CG : प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान ख़रीदी से प्रदेश के किसान होंगे सम्पन्न, मिलेगी अधिक आर्थिक मज़बूती- विधायक विक्रम मंडावी

बीजापुर। CG : जिले के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं किसान पुत्र भूपेश बघेल का बीजापुर ज़िले के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए आने वाले ख़रीफ़ वर्ष में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को “ऐतिहासिक घोषणा” कहा है जो कि किसानों के लिए एक बड़ी सौग़ात है इस घोषणा से बीजापुर ज़िले के किसानों में ख़ुशी की लहर है।

उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की ख़रीदी से किसान आर्थिक रूप से और अधिक संपन्न होंगे और किसानों को आर्थिक मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों, छोटे व्यापारियों, ग़रीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिये काम कर रही है।

 विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने वाले ख़रीफ़ वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर 2800 रुपये प्रति क्विंटल धान ख़रीदी की घोषणा से यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जिन्होंने पिछले पंद्रह वर्षों तक धान के समर्थन मूल्य और बोनस के नाम पर प्रदेश के किसानों को केवल ठगा है।

और पढ़ें ...

*प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान होंगे अब अधिक खुशहाल*

*प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान होंगे अब अधिक खुशहाल* *बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी* *सुराजी गांव योजना से किसानों को हो रहा है लाभ* रायपुर 24 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को उनकी धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में और कदम बढ़ाते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है।इस घोषणा से जिले की किसानों में खुशी की लहर है।तिल्दा विकासखंड के ग्राम कुर्रा निवासी श्री चंद्रहास नायक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मुख्यमंत्री ही किसानो के दुख दर्द को समझ सकता है।किसानों को अब बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने राज्य के किसानों का हौसला बढ़ा है।इसी तरह श्री गजेंद्र,श्री रवि वर्मा,श्री दिनेश आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा विगत 4 वर्षों में किसान हितैषी फैसलों लेकर खेती-किसानी में परिवर्तन लाया है।किसान आधुनिक तकनीकी से खेती की ओर बढ़ रहे है।खेती-किसानी में किसानों की रूचि बढ़ी है।खेती को नुकसान का व्यवसाय समझने वाले किसान अब फिर से खेती-किसानी की ओर लौटने लगे हैं। धरसींवा विकासखंड के ग्राम पथरी के श्री नीलकंठ वर्मा,श्रीमती सुखिया वर्मा,श्रीमती टिकेश्वरी निषाद,श्रीमती गनेशिया निषाद,वीणा वर्मा,मनहरण वर्मा,श्रीमती राही यादव और श्रीमती दशोदा निषाद ने कहा कि सरकार ने किसान,मजदूर और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।वर्तमान में ऐसा कोई वर्ग नही है जिसको शासन की योजनाओं से लाभ न मिला हो।भूपेश सरकार द्वारा किसानों से अब 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी करने से दैनिक जीवन की आवश्यकता पूरी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए राशि भी बचत होगी।इसी तरह तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना के श्री नेहरूलाल,श्री राजेश वर्मा,श्री दीनदायल,श्री अशोक साहू,श्री जयलाल सेन आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत खेती-किसानी को सुधारने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए योजना लागू की गई है।मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य में अगले खरीफ सीजन से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के फैसले से किसानों में काफी उत्साह और खुशी का महौल है।पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। 5 क्विंटल धान की और खरीदी होने से इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।
और पढ़ें ...

CG BREAKING : नक्सलियों ने सड़क पर बैनर पोस्टर लगाकर फैलाई दहशत, इन कांग्रेसी नेताओ को दी चेतावनी

नारायणपुर : CG BREAKING : नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में नक्सलियों का आतंक जारी है. इस बार नक्सलियों ने सड़क पर बैनर पोस्टर लगाकर 5 लोगों को पांच लोगों को नामजद करते हुए जनता दरबार में हाजिर होकर माफी मांगने का दिया आदेश है. एसपी पुष्कर शर्मा ने बैनर मिलने की पुष्टि की है

बता दें कि, नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा चिपकाए गए बैनर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। जिसमें लिखा है कि, रावघाट माइंस के समर्थन में जल जंगल जमीन को बेचने में सहयोग करने वालो को मौत की सजा मिलेगी, चाटुकारिता दलाली करना छोड़ दें जनता से माफी मांगे। मामाला जिले के भंरन्डा थाना का बताया जा रहा है।

 
और पढ़ें ...

Breaking News : ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली पुलिस के गिरफ्त में…

नारायणपुर। जिले के नक्सली प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर आयी है ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली बम लगाने में माहिर है।

नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा-

नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने यह पुष्टि किया है कि ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली बम लगाने में माहिर है। नक्सली फोर्स को देखकर भाग रहे थे, अबूझमाड़ के बटुम गांव में 1 जवान शहीद हुआ था। सड़क में बैनर पोस्टर लगाने आए थे तभी नक्सली डीआरजी के जवानों ने घेराबंदी कर आठ नक्सलियों को दबोचा।

और पढ़ें ...

Earthquake tremors in CG : छत्तीसगढ़ में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, दीवारों में आई दरारें, दहशत में लोग

सूरजपुर : Earthquake tremors in CG : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई है. बता दें सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल गए. तीव्र गति से दरवाजे, खिड़कियां सहित पंखे हिलने से लोगों में दहशत का माहौल है.

भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.0 आंकी गई है. सूरजपुर के भटगांव से 11 किमी की दूरी पर भूकंप का केंद्र था. गिरजापुर में 2,से 3 सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. अम्बिकापुर, रामानुज नगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है.

भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी का आदेश किया जारी

भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टि किये जाने का आदेश जारी कर दिया है। व्हाट्सएप ग्रुप में लिखित तौर पर स्कूल प्रचार्यों को निर्देशित किया गया है। किया भूकंप के झटके 10 बजकर 28 मिनिट में महसूस किये गए थे.

लोगों में दहशत का माहौल 

भू-वैज्ञानिक की मानें तो पृथ्वी की सतह से लगभग 66 किलोमीटर दूर से यहां भूकंप उत्पन्न हुआ है. हालांकि यह भूकंप कुछ सेकंड के लिए ही था, लेकिन इससे सरगुजा और अंबिकापुर वासियों में खौफ का माहौल है. भूकंप के झटके सरगुजा सहित सूरजपुर के आसपास भी महसूस किए गए हैं. भूकंप से कई घरों में दरारें भी आ गई है.

और पढ़ें ...