प्रदेश

*कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की पत्रकारवार्ता - कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी के साथ हो रहे व्यवहार पर खुलकर की बात*

*कुमारी सैलजा की पत्रकारवार्ता - कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी के साथ हो रहे व्यवहार पर खुलकर की बात* देश मे ऐसा एक मुद्दा हमारे सामने है जो कभी नही हुआ... हमारे नेता राहुल गांधी जी के साथ पिछले दिनों चाहे वो अदालत का फैसला आया हो या उसके बाद का घटनाक्रम जो भी हुआ है... उसके तथ्य की बात हम मीडिया के सामने रखने आये है... कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा से किस तरह से सदस्यता समाप्त की गई... उसके पीछे गहरी चाल समझ आती है... राहुल जी ने पदयात्रा के दौरान अपनो बात उठाई... संसद में भी बात उठाई... हम बताना चाहते है कि राहुल जी के ऊपर यह कार्रवाई क्यो की गई ? इससे समझ आता है कि राहुल जी ने पीएम की दुखती रग पर हाथ रख दिया है... राहुल जी ने पूछा था कि अडाणी के पास इतना पैसा कहां से आया? यह डिफेंस में कैसे काम कर रहे है... राहुल जी ने दूसरा सवाल पूछा की पीएम का अडानी से रिसता क्या है... उन्होंने रक्षा उद्योग से लेकर विदेशों में दिए गए बयानों के बारे में , उनके प्लेन के फोटो , पीएम के साथ के फोटो दिखाए लेकिन मोदी जी ने एक भी सवाल का जवाब देना मुनासिब नही समझा... वे जवाब पर तो नही आये लेकिन विपक्ष के जवाब देना होता है... उन्होंने सारी बातों को दरकिनार कर दिया गया... जबकि राहुल जी के बक्तव्य को सदन के रिकॉर्ड से निकाल दिया गया... मोदी जी किस बात से डरते है... क्या उनको लगता है कि यह सब बातें बाहर नही जाएंगी...ऐसी कोई बात तो नही थी जो रिकॉर्ड में नही रखी जा सकती थी.... क्या कारण है कि संसद को सत्ता पक्ष नही चलने दे रहा है... जबकि सदन चलने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के नेता की होती है... उनको डर है कि सदन चलेगा तो राहुल गांधी बोलेंगे... जब राहुल गांधी के ऊपर वेबनियाद आरोप लगाए गए... सरकार के मंत्रियों ने आरोप लगाए की उन्होंने विदेश में जाकर गलत बातें बोली... जबकि राहुल गांधी ने बार बार पत्र लिखा उन्होंने कहा उन्हें बोलने का मौका दिया जाए... पूरी तरह से सोचसमझकर सदन की कार्यवाही को रोका गया... दूसरा घटना क्रम है 13 अप्रेल 2019 को कर्नाटक में राहुल जी ने भाषण दिया... 16 मार्च को गुजरात के सूरत में मामला दर्ज कराया गया... उसके बाद खुद की शिकायत करता ने खुद की शिकायत पर रोक लगाने की मांग की... उसके बाद फिर मामले की सुनवाई के लिए आवेदन दिया...27 फरवरी को अदालत में सुनवाई हुई... 23 मार्च को राहुल जी को मामले में दोषी करार देते हुए सजा भी सुनाई गई... 24 मार्च को लोकसभा ने राहुल जी की सदस्यता समाप्त कर दी... पहला सवाल है कानूनी जो हमारे वकील अदालत में लड़ेंगे... दूसरा मुद्दा है कि भाजपा की सरकार ने इस मामले को ट्विस्ट किया... क्योकि राहुल गांधी ने कुछ ऐसे सवाल उठाए जो पीएम के लिए कंफर्टेविल नही थे... इसलिए उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई... उसके बाद उनको मकान खाली करने के लिए कह दिया गया... सोचिए जैसे उस मकान के बिना भाजपा सरकार नही चलेगी... कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में विदेश जाकर देश विरोधी बाते करने वाली बात बिल्कुल गलत है... जबकि उन्होंने कहा था कि कोई भी मुद्दा भारत का अंदरूनी मामला है हम उसको समझ लेंगे हमे हमारे संविधान पर पूरा भरोसा है... भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओबीसी कार्ड खेला ... जबकि इस मामले में ओबीसी का मुद्दा कहाँ से आ गया... खिसयानी विल्ली खंबा नोच रही है... भ्रष्टाचारियों को कोई जाति नही होती.. अब भाजपा जातियों और समाज के आधार पर देश को बांटना चाहती है... आम आदमी के अधिकारो का हनन करने का काम कर रही है... कुमारी सैलजा ने कहा - देश मे ऐसा एक मुद्दा हमारे सामने है जो कभी नही हुआ... हमारे नेता राहुल गांधी जी के साथ पिछले दिनों चाहे वो अदालत का फैसला आया हो या उसके बाद का घटनाक्रम जो भी हुआ है... उसके तथ्य की बात हम मीडिया के सामने रखने आये है... कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा से किस तरह से सदस्यता समाप्त की गई... उसके पीछे गहरी चाल समझ आती है... राहुल जी ने पदयात्रा के दौरान अपनो बात उठाई... संसद में भी बात उठाई... हम बताना चाहते है कि राहुल जी के ऊपर यह कार्रवाई क्यो की गई ? इससे समझ आता है कि राहुल जी ने पीएम की दुखती रग पर हाथ रख दिया है... राहुल जी ने पूछा था कि अडाणी के पास इतना पैसा कहां से आया? यह डिफेंस में कैसे काम कर रहे है... राहुल जी ने दूसरा सवाल पूछा की पीएम का अडानी से रिसता क्या है... उन्होंने रक्षा उद्योग से लेकर विदेशों में दिए गए बयानों के बारे में , उनके प्लेन के फोटो , पीएम के साथ के फोटो दिखाए लेकिन मोदी जी ने एक भी सवाल का जवाब देना मुनासिब नही समझा... वे जवाब पर तो नही आये लेकिन विपक्ष के जवाब देना होता है... उन्होंने सारी बातों को दरकिनार कर दिया गया... जबकि राहुल जी के बक्तव्य को सदन के रिकॉर्ड से निकाल दिया गया... मोदी जी किस बात से डरते है... क्या उनको लगता है कि यह सब बातें बाहर नही जाएंगी...ऐसी कोई बात तो नही थी जो रिकॉर्ड में नही रखी जा सकती थी.... क्या कारण है कि संसद को सत्ता पक्ष नही चलने दे रहा है... जबकि सदन चलने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के नेता की होती है... उनको डर है कि सदन चलेगा तो राहुल गांधी बोलेंगे... जब राहुल गांधी के ऊपर वेबनियाद आरोप लगाए गए... सरकार के मंत्रियों ने आरोप लगाए की उन्होंने विदेश में जाकर गलत बातें बोली... जबकि राहुल गांधी ने बार बार पत्र लिखा उन्होंने कहा उन्हें बोलने का मौका दिया जाए... पूरी तरह से सोचसमझकर सदन की कार्यवाही को रोका गया... दूसरा घटना क्रम है 13 अप्रेल 2019 को कर्नाटक में राहुल जी ने भाषण दिया... 16 मार्च को गुजरात के सूरत में मामला दर्ज कराया गया... उसके बाद खुद की शिकायत करता ने खुद की शिकायत पर रोक लगाने की मांग की... उसके बाद फिर मामले की सुनवाई के लिए आवेदन दिया...27 फरवरी को अदालत में सुनवाई हुई... 23 मार्च को राहुल जी को मामले में दोषी करार देते हुए सजा भी सुनाई गई... 24 मार्च को लोकसभा ने राहुल जी की सदस्यता समाप्त कर दी... पहला सवाल है कानूनी जो हमारे वकील अदालत में लड़ेंगे... दूसरा मुद्दा है कि भाजपा की सरकार ने इस मामले को ट्विस्ट किया... क्योकि राहुल गांधी ने कुछ ऐसे सवाल उठाए जो पीएम के लिए कंफर्टेविल नही थे... इसलिए उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई... उसके बाद उनको मकान खाली करने के लिए कह दिया गया... सोचिए जैसे उस मकान के बिना भाजपा सरकार नही चलेगी... कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में विदेश जाकर देश विरोधी बाते करने वाली बात बिल्कुल गलत है... जबकि उन्होंने कहा था कि कोई भी मुद्दा भारत का अंदरूनी मामला है हम उसको समझ लेंगे हमे हमारे संविधान पर पूरा भरोसा है... भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओबीसी कार्ड खेला ... जबकि इस मामले में ओबीसी का मुद्दा कहाँ से आ गया... खिसयानी विल्ली खंबा नोच रही है... भ्रष्टाचारियों को कोई जाति नही होती.. अब भाजपा जातियों और समाज के आधार पर देश को बांटना चाहती है...
और पढ़ें ...

निखत जरीन की उपलब्धि से देश गौरांवित : ओपी चौधरी

रायगढ़  समाज ने जब जब लड़कियों को अवसर दिया उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने महिला बॉक्सिंग चैंपियन शिप में निखत जरीन की उपलब्धि को देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि निरूपित किया।

निखत को मिली इस उपलब्धि पर ओपी ने कहा पिछले कुछ समय से महिलाओ के लिए उपलब्धि भरा रहा। भारत की बेटी निकहत ज़रीन ने 52 किलों की केटेगरी में तुर्की के इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

थाईलैंड की बॉक्सर जुटामास जितपांग को इस मुकाबले में 5-0 देकर एकतरफा मैच जीत लिया। समाज की रूढ़ी वादी जंजीरों को तोड़ते हुए जरीन के पिता ने जिस तरह अपनी बेटी के सपनों को पंख दिए वह सराहनीय है। तेलंगाना के  निजामाबाद में सन 1996 को जन्मी निखत ज़रीन के  पिता मुहम्मद जमील अहमद माता प्रवीण सुल्ताना ने 13 साल की उम्र में बॉक्सिंग के प्रति उसके रुझान का सम्मान कर उसका मार्ग प्रशस्त किया।

बॉक्सिंग कोचर शमशामुद्दीन निखत के चाचा है। शुरूआती दिनों में निखत के लिए पढाई और मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट का प्रबंधन थोड़ा मुश्किल रहा। निखत उन लड़कियों के लिए मिशाल है जो जीवन में लक्ष्य हासिल करने के पहले ही हार मान लेते हैं।

निखत ने साबित किया कि परिस्थितियां अनुकूल नहीं होती, बल्कि मनुष्य अपने पराक्रम से परिस्थितियों को अनुकूल बना सकता है। निखत ने सन 2011 के दौरान टर्की में हुए वूमेंस जूनियर एंड युथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तुर्की की बॉक्सर उल्कु डेमिर को हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया था।

सन 2014 में निखत ने बुल्गारिया में हुए युथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता। सन 2014 में रूस में हुए नेशंस कप्स अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में इन्होने पाल्टवेव एकारिना को हराकर गोल्ड मैडल जीता था। सन 2015 में असम में 16 वे सीनियर वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

2019 में बैंकाक में हुए थाईलैंड ओपन अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में सिल्वर पदक प्राप्त किया। 2019 में बुल्गारिया में हुए स्ट्रेंड्ज मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में इन्होने गोल्ड पदक प्राप्त किया। 2022 में बुल्गारिया में हुए स्ट्रेंड्ज मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में ब्यूज नाज को हराकर सिल्वर पदक प्राप्त किया था।

2022 में इन्होने तुर्की में हुए वूमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीट पांग को हराकर गोल्ड पदक प्राप्त कर विजेता बन गयी। वर्तमान में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 के 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीत कर निखत ने देश के लिए इतिहास रच दिया।

और पढ़ें ...

CG Accident Breaking : दर्दनाक सड़क हादसा, बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत, 1 की मौत, 80 से ज्यादा लोग घायल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ बरपाली के पास बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया. गिधौरी पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक की मौत हुई है। मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें ...

चिपावंड निवासी किसान चैतू नेताम ने धान की उन्नत खेती सहित मक्का एवं साग-सब्जी की पैदावार से आय संवृद्धि को दिया बढ़ावा

 जिले के कोण्डागांव ब्लाक अंतर्गत चिपावंड निवासी किसान चैतू नेताम ने अपने पैतृक खेती-किसानी को पूरी लगन एवं मेहनत के साथ उन्नत तकनीक अपनाकर आय संवृद्धि को बढ़ावा दिया है। किसान चैतू नेताम के मंझले बेटे जगन्नाथ नेताम से अभी हाल ही में सहकारी बैंक में मुलाकात होने पर बताया कि परिवार की करीब 6 एकड़ कृषि भूमि में उन्नत तरीके से धान, मक्का सहित साग-सब्जी का उत्पादन करते हैं। वहीं 2 एकड़ रकबा में खरीफ फसल के तहत उड़द एवं कुल्थी दलहन की पैदावार लेते हैं। खरीफ धान में मुख्य रूप से बासमती, हाईब्रीड एवं एचएमटी धान की रोपा पद्धति से पैदावार लेने के फलस्वरूप अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है। वहीं रबी में मक्का के उत्पादन सहित साग-सब्जी की पैदावार से अतिरिक्त आय होती है। इस वर्ष साग-सब्जी का अच्छा उत्पादन कर स्थानीय बाजार में लगभग 70 हजार रूपए का विक्रय किये हैं। जगन्नाथ नेताम बताते हैं कि बीते वर्ष रागी बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत रागी का 9 क्विंटल उत्पादन किये, जिसे बीज विकास निगम को विक्रय करने पर करीब 45 हजार रूपए की आय प्राप्त हुई।

जनहितकारी योजना से लाभान्वित होकर खुशहाली की ओर अग्रसर
जगन्नाथ नेताम ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर दो नलकूप स्थापना कर चुके हैं, जिससे रबी फसल लेने में सहूलियत हो रही है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने से धान का वाजिब दाम सुलभ हो रहा है, वहीं राज्य शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आदान सहायता से खेती-किसानी को बढ़ावा देने किसानों को प्रोत्साहन मिला है। उन्होने बताया कि विगत 4 वर्ष से लगातार समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर रहे हैं, गत वर्ष 110 क्विंटल धान तथा इस साल 114 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किये। जिससे उन्हे सीधे बैंक खाते में राशि मिली, इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आदान सहायता राशि की भी पूरी किश्त बैंक खाते मेें मिल चुकी है। परिवार के 6 वयस्क सदस्य पूरी तालमेल के साथ संलग्न रहने के फलस्वरूप खेती-किसानी को लाभकारी बना चुके हैं। यही वजह है कि खेती-किसानी की आय से एक ट्रेक्टर भी खरीद चुके हैं, इसके साथ ही आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग खेती-किसानी के लिए कर रहे हैं। अब खेती-किसानी को एक नई दिशा दे चुके चैतू नेताम का 8 सदस्यीय परिवार खुशहाली की ओर अग्रसर हो चुका है तथा परिवार के बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है। यह बात कहते जगन्नाथ ने किसानों के हितों की दिशा में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार को साधुवाद दिया।

और पढ़ें ...

कुमारी सैलजा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला- बोलीं- पूरे देश को बांटने का प्रयास लोग अपने मत से BJP को देंगे जवाब…

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर दौरे पर हैं. इस दौरान कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बदले की भावना से हमारे शीर्ष नेतृत्व के नेताओं को परेशान करने का प्रयास कर रही है. उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री साजिश कर रहें हैं. राहुल गांधी जी आम जनता की आवाज बन चुके हैं. बीजेपी आम जनता की आवाज को कैसे दबाएगी ? जिस तरह से उनकी सदस्यता छीनी गई, फिर उनके निवास के लिए नोटिस भेजा गया, जिसे पूरा देश देख रहा है.

आगे उन्होंने कहा, पूरे देश में रोष है. पूरे देश मे कांग्रेस के साथ मिलकर सभी लोग विरोध कर रहे हैं. इस कृत्य को हम सहने वाले नहीं हैं. भविष्य में देशभर में लोग अपने मत से भाजपा को जवाब देंगे, हमारा विश्वास है. इस देश की न्यायपालिका पर, इस देश की हर एक जनता पर हम विश्वास करते हैं.

केंद्र सरकार पूरे देश को बांटने का प्रयास कर रही है. धार्मिक रूप से, समाजिक रूप से, लेकिन हमारी जनता समझदार है. इसका जवाब आने वाले समय पर दिया जाएगा.

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT NEWS : खड़ी ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक हादसे में तीन की मौत 22 अन्य घायल

महासमुंद; छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद के नरतोरा के पास एनएच 53 में खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से मालवाहक सवार तीन ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं 22 अन्य घायल हुए हैं। घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

 
पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्करजानकारी के अनुसार पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हुई है। दृर्घटना में तीन ग्रामीण की मौत हुई, साथ ही दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर हैं। इसके साथ ही 22 घायल बताए जा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार झलप क्षेत्र के तेलीबांधा के दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है, वहीं रामपुर के एक व्यक्ति की मौत हुई है।
शादी कार्यक्रम से लौटते वक्‍त हुआ हादसा
रामपुर के महिला, पुरुष, बच्चे सहित 31 लोग मालवाहक पिकअप से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच नरतोरा के पास पिकअप और ट्रेक्टर में टक्कर हुई। दूर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई और घायल लोगों को पुलिस सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की क्रूरता देर रात अज्ञात ने तालाब में फेंका जताई गई यह आशंका

धमतरी छत्‍तीसगढ़ में धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में सात दिन के बच्चे को तालाब के पानी में किसी ने फेंक दिया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
 
आधी रात बच्चा बिस्तर से गायब
पुलिस ने बताया कि ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ। रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। घर के बाथरूम में लघु शंका से निवृत्त होकर कुछ समय बाद वापस बिस्तर में आई। तब तक बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।
 
दूसरे दिन तालाब में मिली नवजात की बाडी
परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर खोजबीन प्रारंभ की। लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। घर के पीछे कुछ दूर में डोंगरी तालाब है। सुबह सात बजे बच्चों ने तालाब में नहाते समय पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखा। सात दिन के बच्चे के कपड़े को पहचान लिया। तालाब में खोजबीन कर बच्चे के शव को बाहर निकाला।
और पढ़ें ...

RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक : डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का लैब टेस्ट

रायपुर :  मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2036 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की झुग्गी बहुल बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 52 हजार 361 महिलाओं एवं बालिकाओं का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।

महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं इलाज

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं इलाज करती है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का किया गया लैब टेस्ट 

इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा 1 लाख 44 हजार 838 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई। पहले गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली तथा मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो समयाभाव या अन्य कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पा रही थी परन्तु अब दाई-दीदी क्लीनिक से उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ के माध्यम से मिल रही है और वे अपना इलाज बिना संकोच के महिला स्टॉफ के माध्यम से करा पा रही है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ अण्डर-16 के प्लेट कंबाइंड टीम में रिजुल देवांगन का चयन

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ आगामी खेल वर्ष 2023 के विजयमर्चेंट ट्रॉफी हेतु छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम की खोज आरंभ कर चुकी है. प्रत्येक खिलाड़ियो को कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरा जा रहा है. इसी क्रम में CSCS ने 15 जनवरी से प्लेट ग्रुप की सभी टीमो का मैच करवाया था, जिसमें नारायणपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए रिजुल देवांगन (Rijul Devangan) पिता अजय देवांगन ने उत्कृष्ट बेटिग का प्रदर्शन करते हुए प्लेट कंबाइंड टीम में जगह बनाई है.

CG NEWS : Selection of Rijul Devangan in Chhattisgarh State Cricket Association Under-16 Plate Combined Team

रिजुल ने बस्तर के खिलाफ मैच में एक मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए एक शानदार पारी खेली जिससे टीम को अच्छी स्थिति में पहुँचने में मदद की और टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जाँजगीर के ख़िलाफ रिजुल ने मैच विइनिंग इनिंग खेलते हुए पहली पारी में 56 और दूसरी पारी में नाबाद 62* रन की पारी खेली जिसकी मदद से नारायणपुर ने जाँजगीर को 8 विकेट से हराया था. भले ही नारायणपुर की टीम फ़ाइनल तक ना पहुँच पाई हो परंतु सभी सेक्टरों को रिजुल देवांगन के जुझारू खेल ने प्रभावित किया और उन्होंने 1 अप्रैल 2023 से होने वाले इलीट ग्रुप के मुक़ाबलो के लिए प्लेट कंबाइंड टीम में मिडिलऑडर को मज़बूती प्रदान करने के लिए रिजुल को अपनी टीम में लिया छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के रायपुर स्थित ग्राउंड में 24 मार्च 2023 से सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किया गया है. जिसके उपरांत एलिट ग्रुप की प्रतियोगिता आरंभ होगी।

बता दें कि, रिजुल अभी केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में कक्षा 9वीं के छात्र है, रिजुल बीते 4 वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे है. रिजुल के सिलेक्शन से अबूझमाड़ के नाम से प्रसिद्ध नारायणपुर में ड्यूस क्रिकेट को लेकर रुचि निश्चित तौर पे आगे बढ़ेगी, जिससे नारायणपुर भविष्य में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे देश अनेक खिलाड़ी देने की तैयारी कर रहा है. क्रिकेट जैसे खेल में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा बाकी खेलों के मुकाबले काफी अधिक होती है. इस वजह से इस सिलेक्शन काफ़ी महत्व दिया जा रहा है. रिजुल अभी केवल 15 वर्ष के है और इनके लिए भविष्य में अपार सम्भावनाएँ नज़र आ रही है. ज़िलाक्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक उषेंडी सचिव ने कमलजीत सिह आहूजा एवं सुनील सिह राठौर ने रिजुल के खेल को सराहा और रिजुल देवांगन व उनके पूरे परिवार को बधाई एवम् आने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाये दी है ।

और पढ़ें ...

CG NEWS : राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं शुरु, 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए

CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं आज से शुरु होने जा रही है। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। लगभग 1 लाख 3 हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च से 02 मई तक एवं दसवीं की परीक्षा 01 अप्रैल से 02 मई तक आयोजित होगी।

कलेक्टर संजीव झा ने परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया है। उड़नदस्ता दल के रिजर्व कर्मचारी के रूप में व्याख्याता रेशम दुबे, बसंती ठाकुर, ललिता पटेल एवं चंद्रेश दुबे को नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत

महासमुंद। जिले के नरतोरा पड़ाव पर सोमवार देर रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ।

तेलीबांधा झलप के रहने वाले लोग सभी लोग पिकअप में सवार होकर चौथ लेकर डोकरपाली गए थे। रात में वापसी के समय नरतोरा पड़ाव के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा थाना पुलिस पहुंची। दो मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है। घायलों में 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

CG News : घायल बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू, पशु चिकित्सकों ने शुरू किया उपचार, देखें तस्वीरें

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कालामांजन से लगे जंगल में घायल पड़े बाघ को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघ को पिंजरे में रख विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। बाघ के शरीर में कई जगह गंभीर चोट है।

बता दें कि सोमवार को रात हो जाने के कारण बाघ को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन बंद करना पड़ा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों को रोक लिया था। घायल बाघ को रेस्क्यू करने के लिए तमोर पिंगला से प्रशिक्षित हाथी मंगाया गया था। सोमवार रात को ही प्रशिक्षित हाथी को कालामांजन के पास ले आया गया था।

मौके पर एक्सिवेटर भी मंगा कर रखा गया था ताकि जिस स्थान पर बाघ पड़ा हुआ था। वहां तक आने-जाने के लिए झाड़ियों की साफ सफाई की जा सके। अनुकूल परिस्थिति देखकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया गया।सारी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी।

बाघ के अचेत होने के बाद उसे स्ट्रेचर से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पहले से तैयार पिंजरे में रखकर बाघ का प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया गया है। बाघ को कब्जे में कर लेने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

पशु चिकित्सकों ने बताया कि बाघ के शरीर में टांगी के प्रहार से आए गंभीर चोट नजर आ रहे हैं। उसके सिर, गर्दन पेट के हिस्से में कई जगह गंभीर चोट है। बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि बाघ की प्राण रक्षा की जा सके।

और पढ़ें ...

Breaking News :नक्सलियों की साजिश, IED ब्लास्ट में BSF के दो जवान घायल, जंगल में सर्चिंग पर निकली थी टीम

कांकेर। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान बीएसएफ के जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल होने की जानकारी है। आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं। चिलपरस कैंप से कुछ दूरी पर हुआ ब्लास्ट, एसपी शलभ सिन्हा ने की पुष्टि की है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मिरतुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। नक्सलियों के आईईडी बम की चपेट में आने से असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गए।

सीएएफ कैंप से करीब 1 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट किया था

बताया जाता है कि सीएएफ कैंप से करीब 1 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट किया था। इसी बीच, एटेपाल-तिमेनार मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण को सुरक्षा देने सोमवार सुबह 7:45 बजे पुलिस रवाना हुई थी। पार्टी का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव का पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ गया और विस्फोट से उनके दोनों पैर उड़ गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

और पढ़ें ...

CG Accident Breaking : भीषण सड़क हादसा पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत 2 लोगों की मौत 20 घायल

महासमुंद। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत हुई है. इस हादसे में मौके पर 2 लोगों की मौत हुई है. वही 20 अन्य घायल ( injured ) बताये जा रहे है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पिकअप में 25 यात्री सवार थे।

6 लोगों की हालत गंभीर है।सभी घायलों को डायल 112 के वाहन से जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पीएम के बाद शव को सौंप दिया जाएगा।फिल्हाल अब तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है आगे अपडेट जारी है।

और पढ़ें ...

डीआईजी का पदभार ग्रहण किया एसएस तिग्गा ने जेल डीजी ने बैच लगाया

मनु मानिकपुरी / बिलासपुर। राजधानी के जेल मुख्यालय में जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा ने जेल उप महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर जेल महानिरीक्षक संजय पिल्ले ने एसएस तिग्गा को बेंच लगाकर बधाई दी. दुर्ग जेल अधीक्षक तिग्गा , योगेश सिंह छत्री और अमित सांडिल्य के नाम का प्रस्ताव पदोन्नति समिति ने शासन को भेजा था.डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद से डीआईजी का पद आठ माह में अधिक समय से खाली पड़ा था. डीआईजी के रिक्त पद की पूर्ति हेतु शासन ने डीपीसी की बैठक मे पिछले माह जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा के नाम पर मुहर लगाया । वे सबसे अनुभवी हैं सभी केंद्रीय जेलों मे जेल अधीक्षक रह चुके हैं.
और पढ़ें ...

रायपुर: पारंपरिक लोक संगीत के साथ हुआ कुदरगढ़ महोत्सव का आगाज

सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में  तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का रविवार देर शाम लोक पारंपरिक गीतों के साथ आगाज हो गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कुदरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुत सुरमयी गीत-संगीत ने समां बांध दिया। महोत्सव में पारंपरिक लोक संगीत की धुनों के अलावा क्लासिकल डांस और भजन पर लोग झूमते रहे। संसदीय सचिव  परसनाथ राजवाड़े ने शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव  पारसनाथ राजवाड़े ने अंचल के लोगों को चैत्र नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. टेकाम ने इस मौके पर सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू बोर्ड के सदस्य  इस्माइल खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नरेश राजवाड़े, श्रीमती भगवती राजवाड़े, डीडीसी, बीडीसी, जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू, एसईसीएल महाप्रबंधक  अमित सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, कुदरगढ़ मेला समिति के अध्यक्ष  भुवन भास्कर प्रताप सिंह, ट्रस्ट के सदस्य, नागरिक गण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
महोत्सव के पहले दिन नृत्यांगना डॉ. पूर्णाश्री राउत ने ओडिसी डांस, नन्हा सितारा ओम अग्रहरि ने प्रस्तुती दी। इसी तरह नासिर खान ने सूफी गायन, बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप, भजन सम्राट दिलीप षडंगी ने आमा पान के पतरी, करेला पान के दोना गायन की प्रस्तुति दी। महोत्सव में राज्य के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने पारंपरिक लोक-संगीत के माध्यम से समां बांधा। तीसरे दिन कुदरगढ़ महोत्सव के समापन अवसर पर पारंपरिक नृत्य, मानस मंडली एवं विविध खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़ें ...