प्रदेश
संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की हुई बैठक
स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह की अध्यक्षता में आज पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। उन्होंने नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आज एआरटी/सरोगेसी एक्ट-2021 के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार प्रसाद खंडवाल, रेडियो डायग्नोसिस के प्राध्यापक डॉ. विवेक पात्रे, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति सतपथी, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. आर.के. पटेल, श्रीमती हिना यास्मिन खान, विधि विभाग के उप सचिव प्रशांत कुमार भार्गव और पीसीपीएनडीटी कन्सल्टेंट सुश्री वर्षा राजपूत भी बैठक में उपस्थित थीं।
पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की बैठक में एक्ट के अंतर्गत सोनोग्राफी के छह माह के प्रशिक्षण के अगले बैच के लिए नियमावली बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पीजी के बाद बॉन्ड सेवा नहीं दिए जाने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। स्त्री रोग विशेषज्ञों की सोनोग्राफी में दक्षता के लिए उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।
एआरटी/सरोगेसी एक्ट-2021 की बैठक में पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों में से निरीक्षण के बाद योग्य पाए गए केंद्रों जिन्होंने पंजीयन शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया। एक्ट के अंतर्गत राज्य में अब तक 56 केंद्र पंजीकृत हैं जिनमें 34 एआरटी क्लिनिक, दस एआरटी बैंक और 12 सरोगेसी क्लिनिक शामिल हैं। बैठक में
1 अप्रैल से पंजीयन शुल्क जमा किए जाने के बाद ही आवेदनों पर निरीक्षण की कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया।
बेटी को विदा कर घर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, दुल्हन की मां,बड़ी-मां समेत 3 की मौत
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ग्राम खैंदा निवासी सीमा मानिकपुरी और ग्राम ठाकुर दिया निवासी लखन लाल मानिकपुरी की शादी बुधवार को थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार धार्मिक स्थल तुरतुरिया शादी के लिए गए हुए थे। यहां दोनों की शादी मंदिर में होनी थी। मायके वाले ट्रैक्टर में सवार होकर तुरतुरिया गए हुए थे। शादी के बाद लड़के पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराकर ग्राम ठाकुर दिया चले गए।
वहीं मायके पक्ष के लोग अपने घर बुधवार देर रात को ग्राम खैंदा लौट रहे थे, तभी ठाकुर दिया और तुरतुरिया के बीच घाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात 10-11 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत कसडोल थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में दुल्हन की मां राधा बाई मानिकपुरी (50 वर्ष) और बड़ी मां कुमारी बाई मानिकपुरी (53 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ट्रैक्टर में दोनों परिवारों के करीब 25 लोग सवार थे। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। तीनों मृत महिलाओं के शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
दिनदहाड़े नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसकी छोटी बहन पर भी हमला किया गया है। जवारा विसर्जन के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
शीतला मंदिर इंदिरा नगर में गुरुवार दोपहर तीन बजे ये वारदात हुई है। आरोपी का नाम महेश यादव है। वह शीतला तालाब के पास ही कोने पर रहता है। जिन दो बहनों पर उसने जानलेवा हमला किया उसमें 16 साल की बड़ी बहन से उसका अफेयर था। महेश कुछ महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था और एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल चले जाने पर लड़की का अफेयर दूसरे लड़के से हो गया। जब महेश जेल से बाहर आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया तो लड़की ने मिलने से मना कर दिया। उसने बताया कि वो दूसरे लड़के से प्यार करती है और अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है।
इसी बात की रंजिश महेश रखे हुए था। जवारा विसर्जन के दौरान उसने लड़की आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची तो नशे में धूत आरोपी ने चाकू से दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई, वहीं बड़ी बहन के सीने में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद वो मौके से भाग गया और पास स्थित शासकीय स्कूल की छत पर चढ़कर सो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए और जैसे ही पता चला उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
CG CRIME NEWS : दिनदहाड़े सनकी आशिक ने दो सगी बहनो को मारा ताबड़तोड़ चाकू, एक की मौके पर मौत, दूसरी की हालत नाजुक
दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले में एक सनकी आशिक ने मंदिर के पास दो नाबालिग बहनों पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवती की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वारदात के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर के समीप शीतला मंदिर के पास ये हत्या की वारदात हुई। इंदिरा नगर सुपेला निवासी महेश यादव ने आज मंदिर के पास पहुंची दो नाबालिग बहनो पर एकाएक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में एक बहन को चाकू के गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरी बहन को आनन फानन में दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही हैं।
दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। इस वारदात के करीब एक घंटे के भीतर ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हैं। एक तरफा प्रेम में आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की और उसकी बहन पर हमला कर दिया। जिसमें एक बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।
CG ACCIDENT NEWS : खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबे पिता-पुत्र, 3 साल के मासूम की मौके पर मौत
बालोद। CG ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गयी। घटना बालोद जिला के लिम्हामटोला की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा ट्रैक्टर के पलटने से हुई। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गयी। जानकारी के अनुसार मासूम ओमराज के पिता खिलेश्वर मानकर अपने मौसा के ट्रैक्टर को अपने गाँव लिम्हाटोला मे रखता था। हादसे के वक्त खिलेश्वर मासूम को ट्रैक्टर पर बैठाकर मौसा का खेत जोतने ग्राम कच्चे गए हुए थे।
खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी वजह से मासूम और उनके पिता ट्रैक्टर में दब गये। आनन-फानन में दोनों को ट्रैक्टर से बाहर निकालकर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में इलाज के लिए पहुंचने से पहले बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे के पिता का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
CG BIG NEWS : 2 वर्ष पुराने पंजीयन वाले ही बेरोजगारी भत्ते के लिये होंगे पात्र, पढ़िए पूरी खबर
राजनांदगांव : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार 1 अप्रैल से पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। वहीं अब कुछ स्थानों से ऐसी सूचना मिली है कि रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराने के लिए बहुत सारे लोगों की भीड़ लग रही है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाना अत्यंत आवश्यक है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिये रोजगार कार्यालय में नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बेरोजगारी भत्ते की पात्रता केवल उन्हीं व्यक्तियों को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है। नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता ही नहीं है।
1 अप्रैल से खुलेगा बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन का ऑनलाइन पोर्टल
यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि पंजीयन के लिए रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल पर घर बैठे किया जा सकता है। 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी 2 माह के भीतर कभी भी कराया जा सकता है। इसलिए नवीनीकरण के लिए भी किसी प्रकार की जल्दीबाजी करने की आवश्यकता नहीं है। बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन का ऑनलाइन पोर्टल 1 अप्रैल से खुलेगा। आवेदन करने के लिए रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन किसी भी स्थान से ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन किया जा सकता है।
इस पोर्टल का यूआरएल है http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx.
सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन का फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड तैयार रखें क्योंकि यह दस्तावेज आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद सभी आवेदकों को दस्तावेजों के भैतिक सत्यापन के लिए पहले से समय देकर बुलाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में 3-5 पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में 3-4 वार्डों के समूह के क्लस्टर बनाये जायेंगे दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जायेगा। जिससे किसी भी आवेदक को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। सत्यापन स्थल पर आवेदकों के बैठने की अच्छी व्यवस्था होगी। सत्यापन के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की टीम भी उपलब्ध रहेगी।
बेरोजगारी भत्ते की राशि के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी
आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है। जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोजगारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बंैक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मेनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा और बेरोजगारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिये किसी भी व्यक्ति को हड़बड़ी करने की आवश्यकता नही है। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा और आवेदक किसी भी दिन किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य शासन सभी पात्र व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता देने के लिये कृत संकल्पित है।
बेरोजगारी भत्ता की घोषणा के बाद पंजीयन कार्यालय में लगी बेतहाशा भीड़, अब सामने आया ये बड़ा अपडेट ….
बेमेतरा। कुछ स्थानों से ऐसी सूचना मिली है कि रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराने के लिये बहुत सारे लोगों की भीड़ लग रही है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हुयी हैं। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाना अत्यंत आवश्यक है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिये रोजगार कार्यालय में नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नही है क्योंकि बेरोजगारी भत्ते की पात्रता केवल उन्हीं व्यक्तियों को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है, नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता ही नहीं है।
यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि पंजीयन के लिये रोज़गार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। ऑन लाइन पंजीयन पोर्टल पर घर बैठे किया जा सकता है. 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी 2 माह के भीतर कभी भी कराया जा सकता है, इसलिये नवीनीकरण के लिये भी किसी प्रकार की जल्दीबाजी करने की आवश्यकता नही है
बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन का ऑन-लाइन पोर्टल 1 अप्रैल से खुलेगा आवेदन करने के लिये रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। आवेदन किसी भी स्थान से ऑन लाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल का यू. आर. एल. है http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx. – सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन का फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्क शीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड तैयार रखें क्योंकि यह दस्तावेज़ आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे।
आवेदन के बाद सभी आवेदकों को दस्तावेजों के नैतिक सत्यापन के लिये पहले से समय देकर बुलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3-5 पंचायतों, तथा नगरीय क्षेत्रों में 3-4 वार्डों के समूह के क्लस्टर बनाये जायेंगे, दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जायेगा, जिससे किसी भी आवेदक को दस्तावेज सत्यापन के लिये अपने घर से दूर न जाना पड़े। सत्यापन स्थल पर आवेदकों के बैठने, आदि की अच्छी व्यवस्था होगी। सत्यापन के लिये पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की टीमें भी उपलब्ध रहेगी।
आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है, जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोज़गारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो. आवेदक को अपने ही बैंक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मेनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा, और बेरोजगारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी।
बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन के लिये कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिये किसी भी व्यक्ति को हड़बड़ी करने की आवश्यकता नही है, बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा, और आवेदक किसी भी दिन किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, राज्य सरकार सभी पात्र व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता देने के लिये कृतसंकल्पित है।
सीएम भूपेश ने अपने भिलाई-3 स्थित निवास में किया कन्याभोज का आयोजन
CG CRIME NEWS : पहले युवती ने किया भाई को मैसेज, फिर खुद को उतारा मौत के घाट
BALRAMPUR NEWS : बलरामपुर जिले के पस्ता की रहने वाली शालू गांधीनगर में किराए के मकान में रहती थी और दुकान में काम करती थी। बीते दिन उसने अपने भाई शुभम को मैसेज किया कि भाई और पापा बहुत अच्छे है.. तुम पापा का ख्याल रखना। मुझे याद मत करना.. मुझे जीने का मन नहीं इसलिए ऐसा कर रही हूं, जिसके बाद शुभम शालू के घर पहुंचाष जहां बिस्तर के नीचे कीटनाशक पड़ा हुआ था।

युवती को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया, जहां भर्ती कर उपचार के दौरान आज युवती की मौत हो गई। मृतिका ने अपने भाई शुभम ने बताया था की पस्ता के रहने वाले एक लड़के के कारण शालू डिप्रेशन में रहती हूं। संभवत इसी डिप्रेशन में आकर ही उसकी बहन ने कीटनाशक का सेवन किया है, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
BREAKING :नक्सलियों ने एक बार फिर किया ब्लास, IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल
CG छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में इन दिनों नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। ताजा मामला बीजापुर से सामने आया है, जहां नक्सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम रवि कुमार है। जानकारी के मुताबिक घायल जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है।
दरअसल, नेलसनार थानाक्षेत्र के पंडेमुर्गा के नजदीक आइईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। घायल जवान का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आइईडी विस्फोट में सीएएफ का जवान बलिदान
बतादें कि बीते सोमवार को बीजापुर जिले के एटेपाल में आइईडी विस्फोट में उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर निवासी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर 55 वर्षीय विजय यादव बलिदान हो गए। स्वजन के आने के बाद पार्थिव शरीर को बलिया भेजा जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
छत्तीसगढ़ में सारंगढ़ रहा सबसे गर्म...
रायपुर । पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से अब गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और देर शाम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार है।
तापमान में हालांकि विशेष बदलाव नहीं होगा।
फिर बढ़ी गर्मी,रायपुर का तापमान 36.7 डिग्री पहुंचा
दोपहर की धूप में अब फिर चुभने लगी है और तापमानों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। दिन के साथ ही रात में भी तापमान बढ़ने से उमस में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश भर में सारंगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सारंगढ़ का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी तक फैला है। साथ ही एक द्रोणिका भी मध्य मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग से दक्षिण तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की संभावना है।
CG NEWS : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
बलौदाबाजार. जिले में हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. शादी में शामिल होकर लौट रहे मेहमानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनका कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. यह घटना बीती रात कसडोल थाना क्षेत्र की है. यह जिले की दूसरी बड़ी घटना है, जब शादी से लौटते वक्त हादसा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम तुरतुरिया ठाकुरदिया के बीच शादी से लौट रहे मेहमानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें दबकर दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इनमें बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों को निजी वाहनों एवं 108 एंबुलेंस की सहायता से कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा.
रेलवे स्टेशन के पब्लिक टॉयलेट में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
कोरबा। रेलवे स्टेशन परिसर में बने पब्लिक टॉयलेट में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन में कुछ लोगों ने देखा कि पब्लिक टॉयलेट पूरी तरह से आग की लपटों से घिरी हुई है और काफी ऊंचाई तक धुआं भी उठ रहा है। इसके बाद वहां यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई।
फाटक बंद होने के चलते फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हो गई। तब तक पब्लिक टॉयलेट का काफी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। 2-3 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जांच आरपीएफ और सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
CG ACCIDENT NEWS : रायपुर एम्स जा रहे इंजीनियरिंग छात्र को हाइवा ने कुचला, पिता के सामने ही तड़प-तड़प कर हुई मौत
दुर्ग। CG ACCIDENT NEWS : इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक छात्र पिता का इलाज करवाने के लिए बाइक से रायपुर एम्स जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी जॉब लग चुकी थी, जिसमें कुछ दिनों बाद जॉइन करने वाला था पर छात्र की उससे पहले ही सड़क हादसे में जान चली गई। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है।
कैंप दो जलेबी बाजार पास रहने वाले रविंद्र पोद्दार का बड़ा पुत्र सन्नी पोद्दार शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज मैं नौकरी करता है, जबकि छोटा पुत्र अनुज पोद्दार इंजीनियरिंग फाइनल ईयर का छात्र है। कुछ दिनों में फाइनल ईयर की परीक्षा के बाद उसकी नौकरी हैदराबाद में लग चुकी थी। जहां अनुज को ज्वाइन करना था जिसके चलते अनुज के घरवाले काफी खुश थे। आज अनुज और उसके पिता रविंद्र पोद्दार बाइक से रायपुर एम्स जा रहे थे।
रविंद्र पोद्दार की बीमारी के चलते उन्हें एम्स में इलाज करवाना था। पिता के साथ ही उनका बेटा अनुज जा रहा था। बाइक रविंद्र पोद्दार चला रहे थे। जैसे ही दोनों बाप बेटे डबरापारा चौक के पास पहुंचे तो ब्रिज निर्माण के चलते हुए गड्ढे में उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई और दोनों सड़क पर आ गिरे। जिसमें रविंद्र पोद्दार सड़क की दूसरी तरफ वही उनका बेटा अनुज सड़क पर गिर गया। जिसे भिलाई से रायपुर तरफ आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हाइवा का पहिया अनुज के सर के ऊपर से गुजर गया। पिता के सामने ही बेटे ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट कारित करने के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। और शव का पीएम करवा के परिजनों को सौंप दिया है। कुछ दिनों पहले ही अनुज की नौकरी हैदराबाद की एक कंपनी में लगी थी। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने के बाद अनुज वहां जाने वाला था। जिससे सभी घरवाले बहुत खुश थे। अचानक उनकी खुशियां मातम में बदल गई। अनुज का अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।
CG BREAKING : नक्सलियों ने की पूर्व उपसरपंच की हत्या, घर से निकालकर की जमकर मारपीट, फिर घोंट दिया गला
नारायणपुर। CG BREAKING : इस वक्त नारायणपुर जिले से एक बड़ी ख़बर निकल कर आ रही है, यहाँ नक्सलियों ने जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के पूर्व उपसरपंच रामजी दोदी की गला घोंट कर हत्या कर दी है। मृतक पूर्व उपसरपंच भाजपा समर्पित नेता भी था। फिलहाल पुलिस ने अभी घटना की पुष्टि नहीं की है।
बता दें बीती रात लगभग 10 से 11 बजे के लगभग पूर्व उप सरपंच ग्राम झारा हरदई में अपने निवास में खाना खा कर अपने घर में सो रहा था, तभी अचानक 4 से 5 की संख्या में वर्दीधारी नक्सली रामजी दोदी के घर आ धमके और दरवाजा खटखटाया, जैसे ही दरवाजा खुला पूर्व उपसरपंच को नक्सलियों ने पकड़ लिया और घर से बाहर निकाल कर डंडे से जमकर मारपीट की। उसके बाद गले में डंडे को रखकर गला घोंटकर नक्सलियों ने रामजी दोदी की हत्या कर दी।
जब सुबह से इस बात की खबर उड़ी तो पुलिस बल स्वयं घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की और लाश को धनोरा थाना लाया गया, जहा से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार रामजी के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है जिसमे नक्सलियों ने रामजी दोदी को पुलिस का मुखबिर बताया है साथ ही सड़क निर्माण मोबाइल टावर निर्माण में सहयोग करने का भी उल्लेख किया है।
CG NEWS : शादी की खुशियों में पसरा मातम, बरात निकलने से पहले दूल्हे ने कर ली आत्महत्या, कारणों की जाँच में जुटी पुलिस
धमतरी। CG NEWS : जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गयी, जब बारात निकलने से ठीक पहले दुल्हे की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। दुल्हे की मौत की खबर के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं, खुशियों से गुलजार शादी वाले घर में मातम पसर गया हैं। इस घटना के बाद से जहां परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हैं, वही शादी से ठीक पहले दुल्हे की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक ये पुरा मामला डोड़की गाँव का है। जहाँ एक घर में शादी चल रहा था। लोग नाच गाना कर रहे थे। चारों तरफ खुशियाँ फैली थी। लेकिन इसी घर में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयी। बताया जा रहा आज से शादी शुरु हुई थी और कल कल बारात जाना था। लेकिन बारात जाने के पहले दूल्हा रोशन बांधे अपने घर में आज सुबह फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सकते में परिवार
इस घटना ने पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है। वहीं मृतक के परिजन सकते में है। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिरहाल कारण अज्ञात है। इधर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था द्वारा जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक ने अपने शादी वाले दिन ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस पर पुलिस जांच कर रही।
