प्रदेश

CG JOB ALERT : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ही यहाँ से करें आवेदन

दंतेवाड़ा : CG JOB ALERT : प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रो में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर निकली बंपर भर्ती निकली है. एकीकृत बाल विकास किरन्दुल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत पोटाली पटेल पारा में एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम हिराली में पटेल पारा-1, पुरंगेल पटेलपारा, ग्राम पंचायत गुमियापाल में बेंगपाल, बड़ेपल्ली स्कूल पारा, आलनार, ग्राम पंचायत बुरगुम में जोगापारा के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1-1 सहायिकाओं के पद रिक्त है। जिसकी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 

आवेदन कार्यालयीन समय में 12 अप्रैल 2023 शाम 5:30 बजे तक सीधे जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना किरंदुल में सम्पर्क कर सकते है।

और पढ़ें ...

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के मजदूर की गुजरात में हत्या, चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, इलाज के दौरान मौत

BIG NEWS : गुजरात से लिंचिंग का एक और मामला सामने आ रहा है, यहाँ छत्तीसगढ़ के एक 30 वर्षीय प्रवासी श्रमिक को सोमवार की तड़के खेड़ा जिले के महमदवाद तालुका के सुंधा-वांसोल गांव में पीट-पीट कर मार डाला गया। दो दिनों में यह दूसरी बार है जब भीड़ ने शहर के पास एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे चोर समझ लिया गया था। वहीँ बता दें कि रविवार को साणंद तालुका के जीवनपुरा गांव में एक नेपाली व्यक्ति कुलमन गगन (35) को 10 लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर का निवासी था मृतक 

खेड़ा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रामकेश्वर खेरवार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। वह अहमदाबाद में हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम करने आए थे। खेड़ा के प्रभारी एसपी वीआर बाजपेयी ने कहा, “खेरवार 17 मार्च को अहमदाबाद आए थे और अपने पूर्व पर्यवेक्षक मनीष सिंह से मिले थे, जिनके साथ उन्होंने करीब एक साल पहले काम किया था।”

घटना का वीडियो भी वायरल 

बाजपेयी ने कहा कि चूंकि सिंह इस बार उन्हें काम नहीं दे सके, इसलिए खेरवार ने अपने पैतृक स्थान लौटने का फैसला किया। सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, खेरवार सोमवार को करीब 12:30 बजे गांव पहुंचे, जिसके बाद उन्हें बांधकर पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो जो वायरल हुआ है, उसमें खेरवार को गंभीर रूप से घायल, जमीन पर पड़ा हुआ दिखाया गया है।

चार लोग गिरफ्तार 

बाजपेयी ने कहा, “यह अभी भी एक रहस्य है कि वह सुंधा-वनसोल गांव कैसे पहुंचा और भीड़ द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। हमने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हमें बताया कि उन्होंने चोर समझकर उस पर हमला किया।”

इलाज के दौरान मौत 

उन्होंने कहा कि गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। महमदावद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो खेरवार की हालत गंभीर थी। खेरवार को पहले महमदावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई।

पुरे शरीर पर मिले चोट के निशान 

प्राथमिकी में कहा गया है कि खेरवार के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और मारपीट से उनकी त्वचा लगभग छिल गई थी। उसके सिर में भी गहरा घाव था। महमदावद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा और हत्या का मामला दर्ज किया है। वाजपेयी ने कहा कि उन्होंने उनके शरीर को संरक्षित कर लिया है और उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे अहमदाबाद आकर शव को प्राप्त कर सकें।

गुजराती नहीं आने से नहीं था संवाद 

मामले के जांच अधिकारी, इंस्पेक्टर एन एम पांचाल ने कहा कि खेरवार पहले बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम कर चुके थे और फिर से काम पर लौट आए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि खेरवार ग्रामीणों के साथ संवाद करने में असमर्थ थे क्योंकि वे गुजराती बोल रहे थे जिसे वह समझ या बोल नहीं सकते थे।

27 मई को हुई थी ऐसी ही वारदात 

महमदावद और इसके आसपास के इलाकों में भीड़ के उन्माद की घटनाएं पहले भी हुई हैं। 27 मई 2022 को सरसावनी गांव के लोगों ने रास्ता भटक गए एक कैब चालक का पीछा किया। उस समय इलाके में रहने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ‘बच्चा चोरों’ और चोरों की अफवाहें उड़ रही थीं। रविवार की सुबह, अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने नेपाली कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मार डालने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें ...

भाजपा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन, सीएम ने जताया शोक

बालोद : डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन हो गया है। नीलिमा टेकाम भाजपा के कद्दावर महिला नेत्री और पूर्व विधायक रही है। नीलिमा टेकाम पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल महेंद्र टेकाम की पत्नी थी। नगर के राजा परिवार की बहू थीं। उनका स्वाथ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से इलाके में शोक की लहर है। बता दें कि, नीलिमा टेकाम को भाजपा ने डौंडीलोहारा विधानसभा से 2008 में प्रत्याशी बनाया था। नीलिमा टेकाम ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसे में CAF के 2 जवानों की मौत, 1 रायपुर रेफर

जगदलपुर। नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार CAF के दो जवानों की मौत हो गई है। जबकि एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, इनमें से एक जवान की तबियत खराब थी। जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल मुकेश गौर को गंभीर हालत में फोर्स के हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। जवान को सिर पर गहरी चोट आई है। मृत दोनों जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृत जवान गणेश राम आंचला राजनांदगांव का रहने वाला था। जबकि, घायल जवान मुकेश गौर कांकेर जिले का निवासी है।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : सिगरेट के धुएं विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आया है यहाँ पुन्नी मेले के दौरान सिगरेट की धुएं को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक पूरी तरह से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए ले जाया गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राकेश है। यह पूरा मामला बलौदाबाजार के ग्राम रामपुर में हुआ।

बता दें कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बिल्हा क्षेत्र के अमलडीहा निवासी देवधर कुमार ध्रुव ने हत्या के प्रयास और मारपीट की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वह छह जनवरी को दोस्तों के साथ माघ पुन्नी मेला घुमने ग्राम रामपुर जिला बलौदाबाजार गया था। मेले में सिगरेट का धुआं उड़ाने के नाम पर मोहतरा में रहने वाले मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा से विवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने देवधर और उसके दोस्तों की पिटाई की। इस दौरान सोनू शर्मा, नारायण यसादव और राकेश ध्रुव को गंभीर चोटे आई।

गंभीर रूप से घायल राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान 26 फरवरी को राकेश की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगेश बरगाह(24), मनहरण यादव(24), रोशन कुमार बरगाह(23), राहुल निषाद(21) प्रमोद कुमार धु्रव(21) और 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवकों और नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया है

और पढ़ें ...

CG NEWS : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में था शामिल

दंतेवाड़ा। CG NEWS : छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक लाख के इनामी नक्‍सली को गिरफ्तार किया है।

दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दंतेवाड़ा डीआरजी और 111वीं वाहिनी ई कंपनी सीआरपीएफ कैंप समेली का संयुक्त बल नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुआ था। ग्राम बुरगुम के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर 1 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने की लगातार कोशिश कर रहा था। पुलिस पार्टी को संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा।

संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोना, उर्फ हुंगा मरकाम बताया। बताया जा रहा है कि थाना अरनपुर के बुरगुम मेटागुड़ेम का रहने वाला है। बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताया। इनामी नक्‍सली के खिलाफ थाना अरनपुर में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। और कई वारदातों में भी शामिल था।

और पढ़ें ...

CG Crime News : अनुकंपा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला लिपिक गिरफ्तार

जांजगीर/चांपा। नगर पालिका चांपा में पदस्थ महिला लिपिक ने अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाली महिला लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला लिपिक का नाम रीना चावरिया 49 वर्ष है और चांपा नगर पालिका में लिपिक के पद पर पदस्थ है। पीड़ित शेरा सोनवानी निवासी बेलदार पारा चांपा द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रीना चावरिया द्वारा पीड़ित के पिता की मौत के बाद उसके स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया गया था। साथ ही 2022 में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रूपये महिला ने मांगे।

रूपए देने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसे की मांग करने पर महिला ने रूपए वापस नहीं किये। इस बात से दुखी पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना चांपा में दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी रीना चावरिया उम्र 49 वर्ष निवासी बेलदार पारा चांपा को 20 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

और पढ़ें ...

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली के ढेर होने की खबर

बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत कोरचोली और तोड़का के बीच के जंगलों में मंगलवार सुबह डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्‍सली के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के अनुसार नक्‍सलियों की कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश सहित कई नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों को देख नक्‍सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्‍सलियों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली के मारे की खबर है। साथ ही हथियार के साथ शव भी बरामद हुआ है। पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

और पढ़ें ...

भाजपा सुकमा मंडल के कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए विक्रांत सिंहदेव

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव  प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय   एवं जिलाध्यक्ष सुकमा  धनीराम   के सहमति से  विक्रांत सिंह देव जी को  जिला सुकमा  मंडल कार्यसमिति में कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है

और पढ़ें ...

BREAKING : पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत मामले में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

बिलासपुर : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह ( Aman Singh )और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. इस मामले में हाईकोर्ट (High Court) ने फैसला सुरक्षित रखा है.

बता दें कि, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ EOW ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. इसे लेकर वे सुप्रीम कोर्ट उसके बाद हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट गए थे, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी.

जमानत याचिका खारिज होने के बाद अमन सिंह ने फिर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर मामले की केस डायरी तलब की थी. मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों फिर मचाया उत्पात, जेसीबी सहित 8 ट्रेक्टर व अन्य वाहनों को किया आग के हवाले

कांकेर। KANKER BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर से जिले में उत्पात मचाया है। नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र के आलपरस के नजदीक बड़ी संख्या में वाहनों में की आगजनी हुआ, यहाँ सड़क निर्माण के कार्य में लगे, 8 ट्रेक्टर, 2 जेसीबी, दो डोजर को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। और मजदूरों को भी बंधक बनाकर रखा था। बाद में उन्हें छोड़ा, कोयलीबेड़ा आलपरस गांव के पास क्षेत्र का मामला।

इसके साथ ही मौके पर नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर-पोस्टर लगाया है. सड़क बाधित किए जाने से यातायात ठप पड़ा हुआ है. यात्री बस ओरछा की वापस लौट गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को रवाना किया गया है. आपको बता दें कि हाल ही में घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चिलपरस में BSF कैम्प स्थापित किया गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : प्रदेश में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी पॉजिटिव, फिर भी स्वास्थ्य विभाग का अकड़ा शून्य !

बिलासपुर। CG CORONA BREAKING : जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। उसका इलाज बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा था। बीते शनिवार को उसने दम तोड़ा है। जांच में उसका 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी। जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जांच में उसका ऑक्सीजन लेवल 40 पाया गया। वहीं लक्षण से उसके कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया।

17 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। ऐसे में महिला को गंभीर हालत में वेंटिलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था। 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा गया। वहीं उसका बेटा भी संक्रमित हो चुका है। उसका इलाज आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है।

जानकारी छिपाते रहे विभाग के अफसर

कई निजी अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेवल हिस्ट्री वाले कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। उनका कई निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग को आंकड़ों में जिले में कोरोना की स्थिति लगातार दिनों में शून्य दिखाया जा रहा है। कोरोना से महिला की मौत 18 मार्च को हुई है, लेकिन इस बात को भी सार्वजनिक नहीं किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 66 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले हैं। वहीं किसी की मौत भी नहीं हुई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर शून्य है। 25 जिलों में कोई सक्रिय मरीज भी नहीं हैं।

राज्य में टोटल एक्टिव केस 8 हैं। दुर्ग में 2, रायपुर में 5 और बिलासपुर में एक मरीज है। जिसका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – आई एम सो सो सो सॉरी, आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था

दुर्ग। CG NEWS : भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज दुर्ग में पढ़ रहे बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्टूडेंट की पहचान रोहित देवांगन (21 साल) के रूप में हुई है। वो नारायणपुर जिले का रहने वाला था और दुर्ग में किराए से रहकर बीटेक चौथे सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पास एक फोन आया कि सिंधिया नगर सड़क नंबर 3 निवासी उबैद अहमद खान के यहां किराए से रहने वाले रोहित देवांगन ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो पाया कि छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था और उसकी लाश फांसी पर लटकती मिली।

इसके बाद पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में पंचनामा किया और शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजन, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

छात्र के पास से मिला सुसाइड नोट

फांसी लगाने से पहले रोहित ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें उसने लिखा है कि “मैं जो भी किया हूं अपनी मर्जी से किया हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। ये मेरी डेस्टिनी थी। ये आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था। मैं इसके लिए सॉरी बोलता हूं। आई एम सो सो सो सॉरी।” उसने आगे लिखा है कि वो पढ़ाई या किसी अन्य कारण से ऐसा नहीं कर रहा है।

पूछताछ में भी नहीं पता चला खुदकुशी का कारण

पुलिस ने रोहित देवांगन के साथ इंजीनियरिंग कर रहे 6 दोस्तों से पूछताछ की। खुदकुशी के कारणों को नहीं बता पाए। माता-पिता का भी कहना था कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। वह काफी अच्छा खुश था उसने ऐसा क्यों किया पता नहीं चल रहा है।

पढ़ाई में ब्रिलियंट था रोहित

पुलिस की पूछताछ में रोहित के माता पिता, और कॉलेज के टीचर्स ने बताया कि वो पढ़ाई में काफी तेज था। वो हमेशा 73-74 परसेंट से अधिक नंबर लाता था। क्लास में भी उसकी अच्छी पोजिशन थी। उसकी पढ़ाई को लेकर टीचर काफी खुश रहते थे और उसे पसंद भी करते थे।

पड़ोस में रह रहे दूसरे छात्र ने सबसे पहले देखी लाश

पुलिस के मुताबिक मकान में रह रहे दूसरे पीजी के छात्र ने देखा कि रोहित फांसी पर लटका है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। फिर उबैद खान ने इसकी जानकारी रोहित के मामा को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया है।

और पढ़ें ...

जन चौपाल में आज मिले 40 से अधिक आवेदन

कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आम जनों की समस्याएं सुनी तथा जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में आज 40 से अधिक आवेदन मिले। जनचौपाल में आरंग तहसील के ग्राम गनौद निवासी खेलन कुर्रे ने कलेक्टर डॉ भुरे को बताया कि तत्कालीन मध्यप्रदेश राज्य के दौरान जारी जमीन संबंधी रिकार्डों में अबतक संशोधन नही हो पाया है। मध्यप्रदेश राज्य के दौरान जारी सभी रिकार्ड, छत्तीसगढ़ राज्य के बनाने के लिए कलेक्टर कार्यालय के रिकार्ड रूम में जमा करा दिए गए हैं। श्री कुर्रे ने बताया कि उन्हे पुराने रिकार्ड जमा कराने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ राज्य जिला रायपुर का अपडेटेड नक्शा उपलब्ध नही हो रहा है। इसके लिए पहले भी उन्होंने तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। परंतु उन्हे नक्शा उपलब्ध नही कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ भुरे ने इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को बुलाकर तत्काल नक्शा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने रिकार्ड रूम से जरूरी दस्तावेज जांच कर तत्काल खेलन कुर्रे को अपडेटेड नक्शा उपलब्ध कराया दिया। खेलन कुर्रे ने इस पर खुशी जताते हुए कलेक्टर डॉ भुरे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से लोग सीधे कलेक्टर को अपनी समस्या बता सकते है जिससे  उनकी समस्या का जल्द निवारण हो जाता है।

इसी प्रकार मठपारा निवासी मालती यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शीतला पारा बिरगांव निवासी वेदराम वर्मा ने अपने वार्ड में पक्की नाली निर्माण कराने, विजय सोना ने वामनराव लाखे वार्ड 66 में चबूतरा निर्माण कराने, अश्विनी नगर निवासी मोहन पांडे ने वार्ड 43 में सड़क डामरीकरण कराने, शिवानंद नगर सेक्टर 3 के निवासियों ने सड़क पर वाहन खड़ा किए जाने की शिकायत, शीतला मंदिर गली निवासी चंद्रकांता दीवान ने सीमांकन में आपत्ति के संबंध में, राजीव गांधी आवास निवासी गौरी छत्रिय ने अपने  मनोरोगी भाई का इलाज करवाने, शंकर नगर रायपुर निवासी बीरबल राम केरकेट्टा ने अपना मकान बेचने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने, रामेश्वर नगर भनपुरी के जे. वेंकटरमना अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही कराने, ग्राम बेल्दार सिवनी के टापलाल बंजारे ने अपनी भूमि पर कब्जे की शिकायत, ग्राम रवेली के गुलजारी अग्रवाल ने अपनी पैतृक भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन दिया।

प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर  जयंत नहाटा, अपर कलेक्टर  बी.बी पंचभाई सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

और पढ़ें ...

बेमेतरा : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बेमेतरा में महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए आज सोमवार को ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को रवाना किया गया। कलेक्टर  पदुम सिंह एल्मा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवती साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्टोरेट परिसर से ’बात है अभिमान के, महिला मन के सम्मान के’ सूत्र वाक्य के साथ मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर राज्य की महिलाओं सहित बेमेतरा जिले के महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह रथ बेमेतरा जिले के गांव-गांव तक भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। रथ में बड़ी एलईडी स्क्रीन में छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा की विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.डी.पटेल, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

उत्तर बस्तर कांकेर: राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाने पर श्रमिक का बेटा नीरज को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम करप के कोसरिया मरार समाज के महासम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा श्रम विभाग अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में  स्थान प्राप्त करने पर चारामा के नीरज कोसरिया को 01 लाख रूपये चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।  

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक महाराणा प्रताप वार्ड चारामा निवासी सुमन कोसरिया ने बताया कि मैं राजमिस्त्रियों के साथ भवन निर्माण में रेजा की कार्य करती हूं। मेरे पति भी सब्जी दुकान में मजदूरी के कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि पहले हम लोग दूसरे के जमीन में सब्जी-भाजी का खेती कर गुजारा करते थे, जिससे उतनी आमदनी नहीं हो पाती थी और अपने बच्चों का अच्छा परवरिश नहीं कर पा रहे थे। अब उस काम को  छोड़कर मैं और मेरे पति मजदूरी कार्य करते हैं।
               श्रमिक सुमन ने बताया कि पुत्र नीरज कुमार कोसरिया बचपन से ही होनहार हैं। नीरज की प्राथमिक शिक्षा गुरुकुल विद्या मंदिर चारामा से कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई पूरी की, उनका पढ़ाई-लिखाई को ध्यान में रखते हुए हम लोग नीरज के सपना को साकार करने के लिए मजदूरी के पैसे से मॉडल स्कूल धमतरी में प्रवेश दिलाई परंतु गरीबी के चलते कक्षा नवीं के पश्चात आगे की पढ़ाई के लिए खर्च वहन नहीं कर पा रहे थे। जिसके कारण स्कूल से नीरज का टीसी निकाल कर उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा में दाखिल करवाने की सोच ही रहे थे, इसी दरम्यान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शिक्षा को महत्व देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की और कुछ ही दिनों में चारामा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ हो गया। हम लोग भी नीरज को कक्षा दसवीं में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किये और स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश भी मिल गया। प्रवेश मिलने के बाद नीरज अच्छी लगन से पढ़ाई कर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्श 2022 में कक्षा 10वीं की परीक्षा दिलाई, जिसका परिणाम आया, जिसमें हमारे पुत्र नीरज कोसरिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
                श्रम विभाग द्वारा संचालित मेधावी छात्र-छात्रा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ग्राम करप में पटेल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा  पुत्र नीरज को 01 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया, जिससे नीरज की आगे की पढ़ाई का खर्च अब आसानी से वहन कर सकूंगी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने नीरज के पढ़ाई की प्रशंसा करते हुए कक्षा 12वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में भी स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सुमन ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने से हम गरीब मजदूरों का उत्थान हो रहा है और हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रहे हैं, जिसके लिए मैं और मेरे परिवार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आभार व्यक्त करते हैं।

और पढ़ें ...