प्रदेश
प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे कलेक्टर-एसपी
समस्या सुनी और प्रशासन के कार्य में सहयोग करने अपील की
अम्बिकापुर । कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी श्रीमती भावना गुप्ता प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार को बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत चिरगा में मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट का विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से पहली बार मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी व सीधा संवाद करते हुए प्रशासन के कार्य में सहयोग करने की अपील की।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि चिरगा में पहली बार लोगो के बीच पहुंच कर सीधा संवाद किया गया इससे लोगों में एक अच्छा संदेश गया। प्रशासन ने शनिवार को सीमांकन का दिन निर्धारित किया था। लोगों के मन में कई तरह का भ्रम था। लोगों को समझाइश दी गई। उनको बताया गया कि जो भी कार्य किया जा रहा है वह शासन की योजनाओं को आप सभी तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति या तत्व बरगलाने की कोशिश करता है या कहता है कि हम शासन के योजना को नहीं आने देंगे तो वो कानून को हाथ में लेने जैसा है। ग्रामीणों से बात करने से शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और अच्छा संवाद स्थापित हुआ। जिला प्रशासन के जो भी अधिकारी कर्मचारी हैं वो केवल शासन के प्रतिनिधि हैं और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से रोकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।
अफरोज ख्वाजा बने, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी
छत्तीसगढ़ : तालाब में नहाने जा रहे 5 बच्चों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
सारंगढ़ : सारंगढ़-सरायपाली मार्ग बटाउपाली में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने 5 बच्चों को कुचल दिया है. हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं 3 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
बता दें कि, तालाब नहाने जा रहे बच्चों को डंपर ने रौंदा है. ये भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे. वहीं बच्चों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. शासन प्रशासन मौके पर मौजूद है. सारंगढ़ SDOP स्नेहिल साहू ने मामले की जानकारी दी है.
मुंह पर काला कपड़ा और ताला - कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
ACCIDENT NEWS : तेल से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, जिसे जो मिला, उसी में ले भागे…
कवर्धा। ACCIDENT NEWS : कबीरधाम बड़ी खबर आ रही है यहां अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ खाद्य तेल से लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसा चिल्फी थाना इलाके के नेशनल हाईवे 30 चिल्फ़ी घाटी से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पागवाही का बताया जा रहा है।
इधर, टैंकर पलटने के बाद तेल टैंकर से बाहर निकलने लगा। जिसे देख वहां के लोगों तेल लूटने के लिए देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी। लोग डब्बा, बाल्टी और बर्तन लेकर मौके पर पहुँच गये। जिसको जितना तेल मिला वो उतना ही बर्तन में भरकर- भरकर ले गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को तेल निकालने से रोका।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 04 HE 3417 जबलपुर से रायपुर जा रही थी। उसी दौरान चिल्फीघाटी के पास पागवाही मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तेज रफ्तार होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर कोई पता नहीं है। जिसकी तालश पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस वाहन मालिक की पतासाजी में जुटे है।
छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित एवं नासमझ - राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान
Coronavirus Update: इस जिले में फिर मिले चार कोरोना संक्रमित
बिलासपुर। जिले में कोरोना महामारी काबू में तो चल रही है, लेकिन अब बीच-बीच में मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में चार कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें से तीन मरीज सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वही एक मरीज गौरवपथ रोड से मिला है।
मौजूदा स्थिति में जिले में 10 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं। ये सभी सप्ताह भर के भीतर में मिले हैं। लिहाजा जिला स्तर पर भी इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने एक बार फिर कोरोना टेस्टिंग व ट्रेसिंग शुरू करने निर्देश दे दिए हैं। वहीं सिम्स व जिला अस्पताल में सर्दी-खांसी, बुखार के पहुंचने वाले मरीजों का लक्षण के आधार पर कोरोना टेस्ट करने को कहा गया है।
यदि इस दौरान कोई भी कोरोना से संक्रमित मिलता है तो तत्काल मरीज के संपर्क में आने वालों को ट्रेसिंग कर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सावधानी नहीं बरती गई तो एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि अभी भी कोरोना महामारी नियंत्रण में चल रही है।
लेकिन, इसके बाद भी इसके दुष्परिणाम को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कोरोना को लेकर जिलेवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बीते चार दिन पहले रिंग रोड दो स्थित महिमा विहार में एक 65 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इसके बाद इस क्षेत्र से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। चार दिन के भीतर इस क्षेत्र में पांच मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में ट्रेसिंग टीम क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार मरीज के संपर्क में आने वालों का कोरोना सैंपल ले रही है।
कोरोना के मरीज मिलने के बाद कोरोना टेस्ट में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लक्षण वाले जांच करा रहे हंै। शुक्रवार को जिला अंतर्गत कुल 264 की कोरोना जांच की गई। इसमें चार कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की गई है।
डा. अनिल श्रीवास्तव, सीएमएचओ ने कहा कि जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन, लापरवाही के गंभीर परिणाम आ सकते हंै। इसे देखते हुए अभी से तैयारी कर ली गई है। नियंत्रण के काम में गति लाई जा रही है।
गांधी परिवार को सजा मिली तो लोकतंत्र खतरे में कैसे? : भाजपा
रायगढ़ । गांधी परिवार को सजा मिलते ही देश का लोकतंत्र खतरे के कैसे आ गया? यह सवाल पूछते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा मोदीजी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर कांग्रसियों के कहा टाइगर जिंदा है और आज सजा सुनाते ही कांग्रेस का टाइगर दुम दबी हुई बिल्ली कैसे बन गया?
भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा यदि कांग्रेस कहती है कि भाजपा पर हमला देश पर हमला नहीं है, तो गांधी परिवार को सजा मिलने ही देश का लोकतंत्र कैसे खतरे में आ गया। नेशनल हेराल्ड मामले में मां बेटे जमानत पर बाहर है और आज राहुल गांधी पिछड़े वर्ग से जुड़ी जाति पर अपमानजनक टिप्पणी हेतु सजायाफ्ता हो गए। विदेशों में जाकर न्यायपालिका पर नियंत्रण नही होने का बयान देने वाले राहुल भूल गए देश में उनकी पार्टी की हुकूमत समाप्ति की ओर है जनता की शक्ति ने उनका नियंत्रण समाप्त किया है।
देश के लिए बार-बार खून बहाने की याद दिलाने वाले गांधी परिवार को आईना दिखाते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा कि इसी देश के लिए भगत सिंह, राजगुरु, बिस्मिल्ला खां, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस ने भी उतना ही लहू बहाया, लेकिन उनके परिवार जन आज गुमनामी का जीवन जी रहे हैं। देश का लोकतंत्र गांधी परिवार की बपौती नहीं है।
प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान होंगे अब अधिक खुशहाल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को उनकी धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में और कदम बढ़ाते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है।इस घोषणा से जिले की किसानों में खुशी की लहर है।तिल्दा विकासखंड के ग्राम कुर्रा निवासी चंद्रहास नायक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मुख्यमंत्री ही किसानो के दुख दर्द को समझ सकता है।किसानों को अब बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने राज्य के किसानों का हौसला बढ़ा है।इसी तरह गजेंद्र, रवि वर्मा, दिनेश आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा विगत 4 वर्षों में किसान हितैषी फैसलों लेकर खेती-किसानी में परिवर्तन लाया है।किसान आधुनिक तकनीकी से खेती की ओर बढ़ रहे है।खेती-किसानी में किसानों की रूचि बढ़ी है।खेती को नुकसान का व्यवसाय समझने वाले किसान अब फिर से खेती-किसानी की ओर लौटने लगे हैं।
धरसींवा विकासखंड के ग्राम पथरी के नीलकंठ वर्मा,श्रीमती सुखिया वर्मा,श्रीमती टिकेश्वरी निषाद,श्रीमती गनेशिया निषाद,वीणा वर्मा,मनहरण वर्मा,श्रीमती राही यादव और श्रीमती दशोदा निषाद ने कहा कि सरकार ने किसान,मजदूर और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।वर्तमान में ऐसा कोई वर्ग नही है जिसको शासन की योजनाओं से लाभ न मिला हो।भूपेश सरकार द्वारा किसानों से अब 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी करने से दैनिक जीवन की आवश्यकता पूरी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए राशि भी बचत होगी।इसी तरह तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना के नेहरूलाल, राजेश वर्मा,श्री दीनदायल, अशोक साहू, जयलाल सेन आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत खेती-किसानी को सुधारने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए योजना लागू की गई है।मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य में अगले खरीफ सीजन से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के फैसले से किसानों में काफी उत्साह और खुशी का महौल है।पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। 5 क्विंटल धान की और खरीदी होने से इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।
‘नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण ’… CRPF के स्थापना दिवस पर बोले; गृहमंत्री अमित शाह
जगदलपुर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है। अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।
अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहां सब कुछ अच्छा होगा। जम्मू-कश्मीर से लेकर सुदूर के जनजातीय इलाकों तक शांति एवं विकास के कार्यों को स्थापित करने में CRPF के जवानों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।
अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है। कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है, जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है। देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है, जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है।
वामपंथी उग्रवाद से मुक्त बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़
अमित शाह ने कहा, बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़, चक्रबंधा और पारसनाथ को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कर उसे मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। और इन सभी क्षेत्रों में विकास की सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। इसका श्रेय CRPF और राज्य की पुलिस को जाता है। CRPF के जवानों के सहयोग से ही आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल, 1258 बैंक, 1348 ATM, 47 ITI, 68 SBCS समेत कई विकास के कार्य संभव हो पाए हैं।
CG CRIME NEWS : लाठी से ताबड़तोड़ हमलाकर 2 लोगों की कर दी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा। जिले से हत्या करने का मामला सामने आया है जहां देवकर पुलिस चौकी इलाके के डेहरी रोड एक फार्म हाउस के सामने दो लोगों की निर्मम हत्या कर दिया गया। वहीं, आरोपी को देवकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

आप को बता दें कि देवकर चौकी इलाके के डेहरी रोड पर बीते रात्रि 8 बजे के आसपास बचेडी निवासी विनोद यादव, पिता जगदीश यादव 37साल और सुरेश धुर्वे, पिता शोभा राम 40साल देवकर से अपने गांव जा रहे थे। वहीं रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के आरोपी बद्रीनाथ यादव ने रास्ता रोककर लाठी से ताबड़तोड़ वार करते हुए दोनों की निर्मम हत्या कर दी। वहीं सुचना पर देवकर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी साजा भेजवाया गया। वहीं धटना स्थल से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस धटना के सम्बन्ध में पुछताछ कर पुलिस ने तफ्तीश आरम्भ किया।
अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा ट्रैक्टर, चालक गंभीर...
बालोद जिले के ग्राम पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य में लगे ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस घटना में चालक को गंभीर चोटें आई है। जिसको 108 के माध्यम से गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर डामरीकरण में लगे ट्रैक्टर इंजन को चालक नहर पार में ही रिवर्स करते हुए मोड़ रहा था कि अचानक इंजन का बैलेंस बिगड़ा और नहर के अंदर जा घुसा।
इस घटना से चालक को गंभीर चोटें आई है। नहर के पानी में डूबे चालक को उपस्थित लोगों ने बाहर निकाला।
महिला को टोनही बताकर किया प्रताड़ित, 3 आरोपी गिरफ़्तार
दुर्ग जिले में जेवरा सिरसा थाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को टोनही (डायन) बताकर उसे न सिर्फ प्रताड़ित किया गया बल्कि उसे जलते कोयले और कील पर चलाया गया।
मामला दुर्ग जिला के करहीडीह गांव का है. महिला का पैर काफी जख्मी हो गया है। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरी घटना में एक नाबालिग भी शामिल है जिसे हिरासत में लिया गया है।
करहीडीह गांव में एक महिला को टोनही (डायन) करार देकर उसके देवर, देवरानी और जेठानी पिछले डेढ़ माह से प्रताड़ित कर रहे थे। इस महिला को 20 मार्च को कैलाश नगर दुर्ग में एक बाबा के पास ये सब ले कर गये। बाबा ने महिला को जलते कोयला और कील पर कई बार चलने को कहा, जिसमें महिला का पैर पूरी तरह झुलस गया.पीड़ित महिला की हालत खराब होने पर देवर, देवरानी और जेठानी ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया कि " पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर देवर, देवरानी, जेठानी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग बाबा के खिलाफ धारा 324, 34 समेत छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 84वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
जगदलपुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( crpf) आज अपना 84वां स्थापना दिवस इस साल जगदलपुर के करणपुर सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में मना रही है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुुए हैं.

CRPF के 84वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम जगदलपुर पहुंचे. उन्होंने 201 कोबरा बटालियन कैंप करणपुर में सीआरपीएफ डीजी, आईजी के साथ हाई लेवल बैठक भी की, जिसमें नक्सल समस्या को लेकर चर्चा की गई. बैठक के बाद अमित शाह ने सीआरपीएफ जवानों के साथ डिनर कर कैंप में रात्रि विश्राम किया. आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो रहे. इसके बाद हेलीकाप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे.
देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियानों के तीन मुख्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है. पिछले साल जम्मू में सीआरपीएफ ने अपना 83वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया था. वहीं इस साल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लगे करणपुर CRPF मुख्यालय में पहली बार CRPF अपना स्थापना दिवस मना रही है.
नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : गृहमंत्री अमित शाह
जगदलपुर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम जारी है। अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है।
अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।
CRPF के पहुंचते ही मेरी चिंता खत्म हो जाती है
अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है। और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहा सब कुछ अच्छा होगा।
हिंसा की घटनाओं में आई है कमी
अमित शाह ने कहा, 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।
वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है
अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है।
जवानों ने जनता की सेवा में जज्बे से काम किया
अमित शाह बोले, कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
फंडिंग के स्त्रोत को रोके जा रहें
अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है। जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है।
सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF
अमित शाह बोले, देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है। जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है। अमित शाह ने शहीद जवानों की पत्नियों वीरता पुरस्कार से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। नार्थ सेक्टर, मणिपुर, नागालैंड सेक्टर, कोबरा सेक्टर, साउथ सेक्टर, वेस्ट बंगाल सेक्टर,छत्तीसगढ़ सेक्टर के जवानों ने परेड की। डॉग शो, बाइक से स्टंट और नाट्य रूपांतरण करके फोर्स के कामों को दिखाया गया।
महिला ने फांसी लगाकर दी जान...
अंबिकापुर । एसईसीएल बिश्रामपुर के रीजनल स्टोर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ महिला कर्मी पारुल हर्बट 42 वर्ष ने अपने वनबी कॉलोनी स्थित आवास में दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन में लटककर खुदकुशी कर ली।
जबकि उसे रात में ही केंद्रीय चिकित्सालय के डाॅक्टर समझाकर लौटे थे कि आत्महत्या कोई उपाय नहीं है। वहीं सुबह सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को फांसी से नीचे उतार परिजन के आने तक मरचुरी में सुरक्षित रखवाया है।
बताया गया कि वन-बी कॉलोनी के 40 नंबर आवास में महिला कर्मी पारुल अपनी मां के साथ रहती थी। यही से वह रीजनल स्टोर में ड्यूटी के लिए आना-जाना करती थी।
अभी कुछ दिनों पहले उसका रीजनल स्टोर में सहकर्मियों से विवाद हो गया था। इस पर प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया था।
जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर पारुल हर्बट का स्थानांतरण केन्द्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में कर दिया था।
पारुल ने स्थानांतरण के खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही थी, आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद प्रबंधन के अधिकारियों श्रम संघ के पदाधिकारियों ने उसे समझाया और उसका कार्यस्थल भी तुरंत नहीं बदला गया था।
