प्रदेश
जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला लोहत्तर में आयोजित
जल जीवन मिशन कांकेर अंतर्गत विकासखण्ड दुर्गुकोंदल के प्रथम बैच के आठ ग्राम पिडचोड, परभेली, लोहत्तर, सिलपट, सुपरपानी, जाडेकुर्से, डडईखेड़ा, गुमडी की जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला सामुदायिक भवन लोहत्तर में दुर्गुकोंदल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संतो दुग्गा एवं ग्राम पटेल श्री कवल सिंह दीवान की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उन्होंने जल बहिनियों को ग्राम के प्रत्येक जल स्रोत व आंगनवाड़ी के जल का परीक्षण कर सभी को जल गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने को कहा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कांकेर जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी देते व जल बहिनियों के कार्य एवं जल जीवन मिशन में उनकी भूमिका, पंप ऑपरेटर की भूमिका, जल कर की महत्ता, योजना के रख रखाव आदि की संक्षिप्त में जानकारी देते जल बहिनियों को जल जीवन मिशन में योगदान को सराहा। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को विस्तार से समझाया गया तथा जल बहिनियों को जल गुणवत्ता की संपूर्ण जानकारी देते ग्राम के जल स्रोत से जल नमूना लेकर जल गुणवत्ता परीक्षण के विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करना सिखाया व अशुद्ध पेयजल से होने हानिकारक प्रभाव एवं जल जनित बीमारियों की जानकारी व उनसे बचने की जानकारी दी। ग्राम के जल स्रोत के पास जाकर जल नमूना लेकर जल बहिनियों द्वारा जल परीक्षण कर दिखाया गया। जल बहिनियों को जल गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं पर शपथ ग्रहण करवाते प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रमाण पत्र एवं कांकेर जिले में जल बहिनियों की पोशाक नीली साड़ी देकर सम्मानित किया गया।
CG BREAKING : दो मासूम भाई-बहन की नदी में डूबने से मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली …
कोरबा. जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शादी की खुशियों के बीच दो मासूम भाई-बहन की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई है. इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल गांव में शादी का जश्न बच्चों की मौत से गम में तब्दील हो गया. गांव में रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में परिवार आया हुआ था. बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी के घाट में नहाने पहुंचे तो वहां बच्चों का कपड़ा मिला. जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर खोजबीन से बच्चों के नदी में डूबने ला खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूमों के शव को बरामद किया.
BREAKING : शादी की खुशियों में छाया मातम, पुल से नीचे गिरा युवक, नाली में फंसने से हुई मौत
बालोद. जिले में शादी की खुशियां फिर से मातम में बदल गई है. शराब के नशे में रोड में बने पुल से नीचे गिरे युवक की नाली में फंसने से मौत हो गई. मृतक युवक के भाई के चाचा ससुर के शादी में उकारी गांव आया था. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, अक्षय गावड़े 26 वर्ष अपने चचेरे भाइयों के साथ अपने चचेरे भाई के चाचा ससुर के शादी में शामिल होने बुधवार को मुल्ले गांव से डौंडी विकास खण्ड के उकारी गांव पहुंचा था. जहां भाई के चाचा ससुर की हल्दी का कार्यक्रम था और लोग नाच रहे थे. खुशी में मृतक ने शराब पी और परिवार वालों के साथ शादी में रात 2 बजे तक जमकर डांस भी किया. उसके बाहर घुमने निकला. वहीं रोड में बने पुल के नीचे वह गिर गया. पुल के नीचे नुकेले पत्थर से युवक के सर में चोट आई और अधिक खून बहने से युवक की मौत हो गई.
CG BREAKING : बालोद दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान
बालोद। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसपर सीएम बघेल ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए मुआवजा राशी देने की घोषणा की है। बता दें कि बालोद जिले में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं, जो शादी समारोह में बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर ही सभी की मौत हो गई। एक घायल डेढ़ साल की बच्ची ने रायपुर ले जाते वक्त दम तोड़ा है।
बजरंग दल प्रतिबंध पर प्रवीण तोगड़िया बोले- बैन तो जिहादी विचारधारा पर लगना चाहिए
PMLA को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से स्थगित, इस कानून को चुनौती देने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, शादी में जा रही कार की ट्रक से भयंकर टक्कर, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई. यह हादसा बालोद जिले जगतरा के पास हुआ. बताया जा रहा है सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. बालोद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार यादव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘बालोद जिले के जगतरा के करीब ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. ट्रक के चालक की तलाश जारी है.’
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार परिवार बुधवार रात को 9.30 बजे के करीब नेशनल हाईवे-30 पर बालोद के जगतरा पहुंचे थे. इसी वक्त सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बोलेरो गाड़ी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही 5 महिला, एक बच्ची और 4 पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बच्ची को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है. हादसे के कुछ देर बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है. ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे. घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’
CG CRIME NEWS : खेत में मिली पति पत्नी की लाश, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर न्यूज़। जिले से एक दिल दहलाने वाला घटना सामने आई है। यहां एक खेत में पति पत्नी का शव मिला है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामानुजनगर इलाके के जगतपुर की है। दरअसल, यहां खेत में पति पत्नी का शव मिलने से दहशत का माहौल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत का कारण पुलिस को अब तक पता न हीं चल पाया है।
CG NEWS : सज गई थी गाड़ी, सूट बूट पहनकर तैयार थे बाराती, तभी दूल्हे ने लगा ली फांसी, मचा कोहराम
सक्ती। CG NEWS : छत्तीसगढ़ शक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। शादी के घर में उस वक्त मातम पसर गया, जब बारात निकलने के ठीक पहले दुल्हे ने फांसी लगा ली। घटना के बाद शादी घर में कोहराम मचा है। घटना सक्ती जिला के जेजेपुर थाना क्षेत्र के भोथीडीह गांव की बतायी जा रही है। दुल्हे का नाम गजाधर विश्वकर्मा है। 27 वर्षीय गजाधर विश्वकर्मा की बारात जाने से वाली थी। इसी दौरान दुल्हे ने तालाब किनारे जाकर फांसी लगा ली
बारात के लिए गाड़ियां आ चुकी थी, दुल्हे की गाड़ी भी सज गयी थी, बाराती सूट बूट पहनकर बारात जाने के लिए तैयार बैठे थे, तभी ये खबर आयी की दुल्हे ने फांसी लगा ली है। परिजन दौड़ते भागते मौके पर पहुंचे, तो तालाब किनारे पेड़ में फांसी पर लटकी हुई दुल्हे की लाश थी। दुल्हे ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका पता नहीं चला है। घटना की सूचना पर जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक भोथीडीह गांव निवासी मालिकराम विश्वकर्मा के बेटे गजाधर विश्वकर्मा की बारात करही गांव जाने वाली थी। बारात जाने के कुछ घण्टे पहले युवक गजाधर ने गांव के तालाब केकिनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में परिजनों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
सूरजपुर जिला में पति-पत्नी की खेत में संदिग्ध हालत में मिली लाश
CG NEWS : एक ही पेड़ पर लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
सांरगढ़-बिलाईगढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सांरगढ़ बिलाईगढ़ से इस वक्त आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। जिले के ग्राम छपोरा के एक जामुन के पेड़ में दो दोस्तों की संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी लाश मिली है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब पेड़ में लटकी लाश देखी तो इसकी जानकारी तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिलाईगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का मामला।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राहुल बंजारे उम्र 16 साल और दूसरा मृतक का नाम टिकवेंद कुर्रे उम्र 20 साल है। यह दोनों दोमुहामी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर बड़ी मात्रा शराब की बोतल और पानी पाउच भी प्राप्त हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, दोनों दोस्तों ने पहले शराब पिए होंगे और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, मामला हत्या का है या आत्महत्या का इस मामले की जांच पुलिस जांच में जुट गई है।
मादा तेन्दुआ देर रात अपने नन्हे शावक को साथ ले गई
रेल यात्रियों की बढ़ी दिक्कत, 20 ट्रेनें रद्द, 65 का बदला रूट
गौरेला से सदस्यता महाअभियान की शुरुआत, खुद अमित जोगी ने युवाओं का भरा फॉर्म
जिला कांग्रेस भवन में प्रवक्ता चयन की प्रक्रिया, दूर -दूर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, जानिए इतिहास, थीम से लेकर सबकुछ
पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. ये एक जोखिमभरा काम है. कई बार पत्रकारिता करते हुए पत्रकारों पर हमले हो जाते हैं. इसके तमाम उदाहरण दुनियाभर में सामने आ चुके हैं. सच को सामने लाने और अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने के लिए पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकते।
साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है. पिछले साल विश्व पत्रकारिता दिवस की थीम थी- ‘Journalism under Digital Siege’. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की इस साल 30वीं वर्षगांठ है. साल 2023 की थीम है- ‘Shaping a Future of Rights: Freedom of Expression as a Driver for all other human rights’।
कहा से हुई शुरुआत ( start)
1991 में अफ्रीका के पत्रकारों ने प्रेस की आजादी के लिए पहली बार मुहिम छेड़ी थी. 3 मई को प्रेस की आजादी के सिद्धांतों को लेकर एक बयान जारी किया गया था, इसे डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक के नाम से जाना जाता है. इसके ठीक दो साल बाद 1993 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की. तब से आज तक 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
पत्रकारों( journalist) की आवाज को कोई ताकत न दबा
पत्रकारों की आवाज को कोई ताकत न दबा सके, इसके लिए उन्हें स्वतंत्रता मिलना बहुत जरूरी है. तभी वे अपने काम को अच्छे से कर पाएंगे. इसी उद्देश्य के साथ हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) मनाया जाता है।
