प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर NSUI प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने दी सबको बधाई… बोरे बासी खाकर किया श्रमिकों का सम्मान… बोले – बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अहम हिस्सा है
नंद कुमार साय के उपेक्षा वाले आरोप का भारतीय जनता पार्टी ने दिया जवाब
श्रमिक दिवस पर हर आम और खास लोगों ने किया बोरे-बासी का सेवन पत्रकार मन्नू मानिकपुरी के 2 वर्ष पूर्ण किये नाती ने खाया बोरे- बासी
CG NEWS : इस क्षेत्र के युवाओं को नक्सलियों ने दी बड़ी चेतावनी, कहा…
पखांजुर। नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। नक्सलियों ने जानकीनगर मार्ग और प्रतापपुर एरिया कमेटी के आस पास बैनर लगाया है। जिसमें नक्सलियों ने पुलिस वालो से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस के लालच में ना आने कि बात लिखी है।
इस घटना के बाद से ही इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। यह पूरा मामला पखांजुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आपको बता दे कि बीते दिनो नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी नक्सल घटना को अंजाम दिया था। जिसमें हमारे जवान शहीद हो गए थे।
श्रमवीरों के सम्मान में #बोरे_बासी खाना नहीं भूले-छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री
क्योंकि दिल है छत्तीसगढ़िया.. आबकारी मंत्री श्री प्रदेश के बाहर हैं लेकिन श्रमवीरों के सम्मान में #बोरे_बासी खाना नहीं भूले। छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने खाया बोरे-बासी, कहा- याद आती हैं वो बातें#BoreBasi
क्योंकि दिल है छत्तीसगढ़िया..
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 1, 2023
आबकारी मंत्री श्री प्रदेश के बाहर हैं लेकिन
श्रमवीरों के सम्मान में #बोरे_बासी खाना नहीं भूले।#InternationalLabourDay#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/9RL2BLLmRW
/span>
BREAKING NEWS : नक्सलियों और सुरक्षाबलों में जोरदार मुठभेड़, 3 नक्सली ढ़ेर, डीआईजी ने की पुष्टि
पखांजूर -कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस फायरिंग में 3 नक्सलियों के ढ़ेर होने की खबर है, मौके से तीन नक्सलियों के शव मिले हैं। सुरक्षाबलों को एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि पेरिमिली और अहेरी दलम माने राजाराम और पेरीमिली सशस्त्र चौकी के बीच केदमारा के वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने के लिए प्राणहिता से दो C60 दलों को लॉन्च किया गया था। जब तलाशी अभियान चल रहा था, नक्सलियों द्वारा पार्टियों पर गोलीबारी की गई और लगभग 7 बजे गोलीबारी हुई है।
तीन नक्सलियों के शव बरामद
मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान तीन नक्सलियों के शव हथियार और अन्य सामग्री के साथ बरामद किए गए हैं। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मृतकों में से एक पेरिमिली दलम के कमांडर बिट्लू मदावी और अन्य दो शव पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के हैं।
प्रारंभिक जानकारी यह है कि वासु को पेरिमिली एलओएस के 2023 में डीवीसीएम के पद पर और श्रीकांत को उप के पद पर पदोन्नत किया गया था। बिट्लू मडावी इस साल 9 मार्च को छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या के साथ-साथ फरवरी/मार्च 2023 में विसामुंडी और अलेंगा में सड़क निर्माण उपकरण की आगजनी की दो घटनाओं में मुख्य आरोपी था। इस इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में हथियार सहित 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, गढ़चिरौली डीआईजी ने पुष्टि की है। नक्सलियों के शव व हथियार बरामद हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं।
1- बिटलू माडवी, कमांडर , पेरीमिली दलम
2 -वासु , डीवीसीएम पेरीमिली दलम
3- श्रीकांत , डिप्टी कमांडर अहेरी दलम
फ्लाईओवर में हादसा, तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, आरक्षक की हुई मौत
बिलासपुर। जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है. साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुट गई है.।
जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप चौक ब्रिज में अज्ञात वाहन ने आरक्षक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि, मौके पर ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया। आरक्षक सिविल लाइन थाने में पदस्थ था. सिविल लाइन पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली
रविवार की रात हुए हादसे के बाद उनके साथ काम करने वाले जवान ही मौके पर पहुंचे। साथ में काम करने वाले आरक्षक मनोज भी एकबारगी अपने दोस्त को नहीं पहचान सके। उनके पास मिले आइ कार्ड से पहचान होते ही सिविल लाइन थाने के जवान सकते में आ गए। कई जवान तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है।
छत्तीसगढ़ में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा रद्द, ये बड़ी वजह आई सामने …
दुर्ग। कथा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा रद्द कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से कथा पंडाल के आस पास अव्यवस्था हो गई है, हर जगह पानी भराव हो गया है। यही वजह है कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को रद्द करना पड़ा है। हालांकि बताया जा रहा है कि श्रोतागण टीवी के माध्यम से कथा का रसपान कर सकेंगे। लेकिन कथा पंडाल पर पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि भिलाई के जयंती स्टेडियम में 26 अप्रैल से लेकर 1 मई तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था, लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने कथा में खलल डाल दी है और श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में बीते कुछ दिनों से अचानक मौसम में बदलाव हो गया है और अप्रैल के मौसम में जब भीषण गर्मी पड़नी चाहिए उस मौसम में ताबड़तोड़ बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगाँव, बस्तर, कोंडागाँव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर तथा उससे लगे जिलों मे कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, तेज अंधड़ चलने तथा एक-दो स्थानों पर ओला वृष्टि होने की संभावना है।
प्रदेश के बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनंदगाँव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर तथा उससे लगे जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, तेज अंधड़ चलने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
जिला एवं सत्र न्यायालय में नवीन विस्तारित न्यायालय भवन, कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास
CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ़्तार ट्रक और कार में भिड़ंत, डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर
कवर्धा : CG ACCIDENT BREAKING : जिले में चिल्फी घाटी के पास दभीषण सड़क हादसा हो गया है. यहाँ राजाढार में एक तेज रफ़्तार ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गया. हादसे में डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. अन्य 5 की हालत गंभीर हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, रायपुर-जबलपुर NH 30 चिल्फी घाटी के आगे राजाढार में ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हुआ है. हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची की मां सहित 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए बोडला के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है.
CG BREAKING NEWS : 1 लाख के इनामी नक्सली समेत दो नक्सिलयों ने किया सरेंडर
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 1 लाख रुपये के इनामी सहित दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है. दोनों नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने बताया कि दोनों नक्सली पिछले 5 से 6 साल से नक्सल संगठन से जुड़े थे. दोनों नक्सली कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं.
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल में 90 दिनों में खमियाँ दूर नहीं, दुबारा किया गया सील
बेमेतरा : CG NEWS : जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेमेतरा के बेरला ब्लॉक में साईं बाबा अस्पताल पर खमियाँ को दूर नहीं करने से दुबारा सील कर दिया गया है। बेरला में संचालित साईं बाबा अस्पताल को हॉस्पिटल का हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां पाई गई। इसके बाद इस अस्पताल को सील कर दिया गया। नगर पंचायत और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की है। दूसरी बार साईं बाबा अस्पताल पर कार्यवाही हुई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आपको बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई 2022 को बेरला अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। जिसमें कई कमियां पाई गई थी। संचालन नियम के विपरीत पाया गया था। जिसे लेकर अस्पताल को सील कर यहां सभी प्रकार के इलाज पर पाबंदी लगा दी गई थी.।इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने 18 अगस्त 2022 को नोटिस का जवाब दिया था। जिसके 90 दिन बाद अस्पताल को खोला गया था।अस्पताल के खुलने के बाद यहां नर्सिंग होम एक्ट के पालन की बात कही गई थी लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा था।
इस कारण अस्पताल किया गया सील
एक बार फिर 29 अप्रैल को अस्पताल के खिलाफ शिकायत की गई। लोगों की तरफ से लगातार मिल रही शिकायत के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पंचायत की टीम ने साईं बाबा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस डॉक्टर, स्टाफ नर्स जैसे कई खामियां पाई गई। जिसके बाद इस अस्पताल को सील किया गया है।
प्रकाश मुनि से मिले माथुर, बंद कमरे में प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की, बड़े बदलाव का इशारा भी
अटल आवास में हादसा, छज्जा गिरने से मचा हड़कंप
CG BREAKING : NSUI ने जारी की विधानसभा अध्यक्षों की लिस्ट, जानिये किसको मिली कहां की कमान
रायपुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय द्वारा विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति जारी की गई है। जिसमें रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष पद पर अंकित शर्मा, दुर्ग शहर विधानसभा अध्यक्ष पद पर विनीष साहू, दुर्ग ग्रामिण विधानसभा अध्यक्ष पद सुरेंद्र बाघमारे, वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष पद पर अमोल वर्मा, संजारी बालोद विधानसभा अध्यक्ष पद पर राहुल निषाद, मस्तुरी विधानसभा अध्यक्ष पद पर विकास मधुकर, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सुजीत सिंह, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर सत्यम ताम्रकार, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष पद पर शुभम यादव, खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर गुरदीप सिंह छाबरा, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर अतुल यादव को नियुक्त किया गया है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आशा करते है- की आप कांग्रेस की विचारधारा हमारे माननीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी, राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये जाते रहे, जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के अंतरिम छात्र तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करेंगे, और अपने कर्तव्यों व संगठन द्वारा प्रदान दायित्व का गरिमामयी रूप से निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

