प्रदेश

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा – समलैंगिक विवाह का प्रस्ताव उचित नहीं, सनातन धर्म को हो सकता है नुकसान, नक्सली हमला पर कही ये बात…

भिलाई : Pt. Pradeep Mishra : शिव महापुराण की कथा करने पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) की भिलाई में श्री एकान्तेश्वर महादेव की कथा चल रही है। जिसका आज चौथा दिन है। हर दिन कथा स्थल जयंती स्टेडियम श्रद्धालुओं से पूर्णतः भरा रह रहा है। सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के जरिए पंडित प्रदीप मिश्रा लोगों को महादेव की अराधना से जोड़ रहे हैं। उनके कथा आयोजनों में भारी भीड़ उमड़ती है। देश के कोने-कोने से लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। वही जीवन आनंद फाउन्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में क्था आयोजित किया जा रहा है। आज पंडित प्रदीप मिश्रा की पत्रकार वार्ता हुई। उन्होंने हिंदुत्व सहित कई मामलों पर चर्चा किए।

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा पत्रकार वार्ता लिया गया। नक्सली घटना को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा का कहना है कि पुलिस सैनिक सभी लोग लगे रहते हैं। हमारी धरती पर एक दूसरे को जोड़ने के लिए है। नक्सली घटना होता है वहां पर जवान की जान जाती है, तो उनके परिवार वाले रोते हैं। वे बद्दुआ देते है। वो बद्दुआ हमको भी नष्ट कर सकती है। जीवन को अच्छा बनाने का कोशिश करें। वही समलैंगिकता को लेकर उन्होंने कहा कि समलैंगिक विवाह को जो प्रस्ताव रखा गया है। यह श्रेष्ठ नहीं है हमारे आने वाले सनातन धर्म के लिए कहीं ना कहीं चोट पहुंचाने वाला है।

वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा सीएम भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा, कि उन्होंने गौमाता को लेकर बड़ा कदम उठाया है. अब गायों की महिमा बढ़ गई है। पहले लोग उन्हें कत्लखाने तक भेज देते थे. लेकिन, अब गोधन न्याय योजना के चलते ऐसा नहीं हो रहा है। गायों की सेवा हो रही है। दूध और गोबर से नए उत्पाद बन रहे हैं। उसी के कारण जैविक खेती हो रही है। इस मामले में यहां बहुत अच्छा काम हो रहा है.

और पढ़ें ...

एटीआर में दहाड़ेगी सूरजपुर की बाघिन, ग्रामीणों पर किया था हमला, रेस्क्यू में हो गई थी घायल

बिलासपुर। सूरजपुर इलाके से पकड़ी गई बाघिन की अब अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में दिखाई देगी। वन विभाग ने घायल बाघिन के स्वस्थ्य होने के बाद उसे ATR के जंगल में छोड़ने का फैसला किया है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेडियो कॉलर भी लगाया जाएगा।

बाघिन ने एक महीने पहले सूरजपुर के उड़गी ब्लॉक में तीन लोगों पर हमला कर दिया था, जिससे दो की मौत हो गई थी। इसके बाद आदमखोर बाघिन को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर काला मंजन गांव के नजदीक के जंगल से पकड़ा था। रेस्क्यू के दौरान बाघिन बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे जंगल सफारी भेज दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुकी है। जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारियों ने उसे फिर से जंगल में छोड़ने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि बाघिन के लिए अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया के जंगल को बेहतर माना गया है।

हर घंटे आएगा मोबाइल पर लोकेशन

बाघिन की सुरक्षा व निगरानी के लिए ही रेडियो कालर लगाया गया है। इसके जरिए बाघिन जंगल के अंदर जिस जगह पर रहेगी हर घंटे अफसरों के मोबाइल पर लोकेशन आता रहेगा। इसका एक लाभ यह होगा कि यदि बाघिन गांव की तरफ पहुंचती है तो ग्रामीणों को सचेत किया जा सकता है।

और पढ़ें ...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल, लकड़ी लेने गए थे जंगल

जगदलपुर। Jagdalpur News : जिले के दरभा थाना क्षेत्र के जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ दूसरा घायल हो गया है। घायल साथी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी अनुसार दोनों लकड़ी लेने जंगल गए थे.

Jagdalpur News : लकड़ी लेने गए थे जंगल

ग्रामीणों ने बताया कि संपत नाग (26 वर्ष) अपने एक मित्र सतू नाग (22 वर्ष) को लेकर शनिवार की सुबह अपने ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक 1 के मेंदाभाटा पारा से करीब 4 किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने गया था। वापस आने के दौरान करीब 8.30 बजे कालासुरी के पास पहुंचते ही दोनों के ऊपर गाज गिर गया। इस हादसे में संपत की मौत हो गई, वहीं सतू को हल्की चोट आई है

बता दें कि, मृतक की 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के तत्काल बाद सतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों का कहना था कि बारिश देखने के बाद संपत को जाने से मना किया गया था, पर वह उसने जल्द ही लौटने की बात कहते हुए घर से सुबह निकल गया था।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मेगा प्लेसमेंट कैम्प, 5500 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग । अगर आप 12 वीं पास है और नौकरी की खोज में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। जिले में संचालित रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से 4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया हैं। जिसमें 10 कंपनियों के द्वारा करीब 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के भिलाई क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की वैकेंसी निकली है। अगर आप इच्छुक हैं तो 4 मई से 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। 8वीं से लेकर 12वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 4 मई से 19 मई तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 1 में 10 बजे से 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पंजीकृत डॉक में भी जमा कर सकते हैं।

इन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी के लिए वैकेंसी

नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 22, 18, 33, 48, 17, 11, 29 और नगर पालिका निगम रिसाली के वार्ड 20 के आंगनबाड़ी केंद्र अटल आवास कुरुद, अम्बेडकर नगर कैंप 1, संतोषी पारा -2, खुर्सीपार जोन 3 क्रमांक 1, आनंद चौक सुपेला, सुंदर नगर कोहका, वृंदानगर 1 और उत्कल नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद रिक्त हैं।

4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

दुर्ग जिले में संचालित रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 4 मई को सुबह 10 बजे बीआईटी. कॉलेज दुर्ग में किया जाएगा। मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 10 कंपनियों के द्वारा लगभग 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।

और पढ़ें ...

PM Kisan Yojana:14वीं किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं? जानने के लिए लिंक पर क्लिक कर देखें आसान प्रोसेस!

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित करते रहती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है।

PM Kisan Yojana: इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 14वीं किस्त आने वाली है और किसानों के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या उन्हें इस किस्त का लाभ मिल पाएगा या फिर नहीं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसान अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

PM Kisan Yojana: दरअसल, पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि 14वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

किसान लिस्ट में ऐसे अपना नाम चेक कर जान सकते हैं किस्त के बारे में:-

स्टेप 1
अगर आप भी पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हुए हैं, तो आप भी चेक कर जान सकते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं या नहीं
इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा

स्टेप 2
आप जैसे ही वेबसाइट पर आएंगे, तो आपको कई विकल्प दिखेंगे
ऐसे में आपको ‘Beneficiary Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है
अब आपको मोबाइल नंबर या अपने योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है और इन्हें दर्ज करना है.

स्टेप 3

  • PM Kisan Yojana: इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड यहां दर्ज करना है
    फिर आपको गेट डाटा वाले बटन पर क्लिक कर देना है
    ऐसा करते ही आपका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा और आप किस्त के बारे में जान सकेंगे।
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : टीआई ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत के बाद निरीक्षक गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग: CG CRIME NEWS : जिले में महिला से दुष्कर्म वाले थाना प्रभारी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. निरीक्षक पर आरोप है कि जब वो अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ रेप किया था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत IG से की थी.

इस मामले में IG ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है

बता दें, मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटा कर उन्हें जिविशा थाने पदस्थ किया गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि है राजेंद्र अमलेश्वर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे, इसके चलते उन्हें अमलेश्वर थाने से हटा दिया गया था।

और पढ़ें ...

*अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन रायपुर में*

*अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन रायपुर में*

*साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे* *आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ होगा* रायपुर, 28 अप्रैल 2023/ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे से श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल लगभग एक लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे और आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, आवास एवं पर्यावरण तथा वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, सहित सांसद  सुनील सोनी शामिल होंगे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय,  रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा, विधायकगण  सत्यनारायण शर्मा,  बृजमोहन अग्रवाल, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष  सुशील सन्नी अग्रवाल एवं सदस्यगण, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के सदस्यगण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष  शफी अहमद, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के उपाध्यक्ष  केशव बंटी हरमुख एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

और पढ़ें ...

किकलेर पहाड़ी के पास 3 किग्रा का IED बरामद, BDS टीम ने किया निष्क्रिय

बीजापुर। गंगालूर बीजापुर रोड पर रेडडी चौक से आगे किकलेर पहाड़ी के पास 3 किग्रा का IED बरामद किया गया है। माओवादियों द्वारा सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए मुख्य सड़क से लगी पगडंडी पर IED लगाया गया था। सीआरपीएफ 85 बटालियन एवं बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा डि-माईनिंग कार्यवाही के दौरान आईईडी बरामद किया गया। BDS बीजापुर की टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया।
और पढ़ें ...

*मजदूरों का हजार करोड़ रुपए हड़प गई भूपेश सरकार: मोहन एंटी*

*मजदूरों के पैसों को भी लुट रही है कांग्रेस सरकार - मोहन एंटी, कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष* *मजदूरों का हजार करोड़ रुपए हड़प रही भूपेश सरकार: मोहन एंटी* *प्रदेश के गरीब जनता मजदूर कार्ड बनाने के लिए भटक रहे हैं - मोहन एंटी* *सारी रकम मजदूरो के खाते में डीबीटी करें सरकार* *मजदूर दिवस पर मजदूरो का पैसा मजदूरों को दे कांग्रेस सरकार* रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार मजदूर विरोधी सरकार है जिसने प्रदेश के पूर्व में पंजीकृत 18 लाख मजदूरों में करीब 9 लाख पात्र मजदूरों को सरकार की समाजिक सुरक्षा योजनाओं से अपात्र घोषित कर लाभ से वंचित कर दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 9 लाख गरीब मजदूरों के अधिकारों को छीना है, साथ ही पिछले 5 वर्षों में करीब 35 लाख मजदूरों ने श्रम कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया था जिसमें मात्र 9 लाख 30 हजार मजदूरों का ही मजदूर कार्ड बनाया गया। भारी संख्या में आज भी प्रदेश का मजदूर, मजदूर कार्ड बनाने के लिए भटक रहे है। श्रम विभाग के विभिन्न कल्याण मंडलों में करीब 1 हजार करोड़ रुपए राशि का बजट है, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मात्र 25 प्रतिशत राशि मजदूरों के विभिन्न समाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रदान की जा रही है। कर्मकार कल्याण मंडल में वर्तमान में 7 सौ करोड़ रुपए सेस (फंड) के रूप में जमा है जिसमें मात्र 22.76 करोड़ रुपए ही मजदूरों के समाजिक सुरक्षा योजनाओं में खर्च किया गया है और शेष राशि मजदूरों की समाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ न देकर पूरे प्रदेश में विज्ञापन/प्रचार में करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश एवं सिफारिशों के विरूध्द है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार मजदूरों को समाजिक सुरक्षा का लाभ डीबीटी के माध्यम से नहीं दे रही है जबकि पूर्व की भाजपा सरकार डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ मजदूरों को प्रदान करती थी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के विभिन्न समाजिक सुरक्षा योजनाओं को बंद कर दिया है। जिसमें मुख्य रूप से मजदूरों की लोकप्रिय योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिसके तहत मजदूरों की कन्याओं के विवाह हेतु 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती थी उक्त योजना को बंद कर दिया गया हैं। साथ ही मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा योजना जिसमें मुख्यमंत्री सायकल योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना, एवं मुख्यमंत्री औजार योजना का लाभ पिछले साढ़े चार साल से नहीं दिया जा रहा है। जिससे मजदूरों के बीच में रोष है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूरों के समाजिक सुरक्षा हेतु चलाई जा रही है योजनाओं में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की है। श्रम कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ 25 प्रतिशत कमीशन लेकर प्राथमिकता से दिया जा रहा है एवं पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा हैै। भाजपा यह मांग करती है कि इस मजदूर दिवस को मजदूरों के पैसे पर कुंडली मारकर बैठना छोड़े और सीधे उनके खाते में रकम ट्रांसफर करे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, अमित साहू मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया चेक और सामग्रियों का वितरण

धमतरी।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरण, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, अनुकम्पा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन के तहत पांच हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय किया गया। जनपद पंचायत कुरूद की ओर से पांच नगर पंचायत कुरूद के 24 और नगर पंचायत भखारा के 38 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया गया।

श्रम विभाग की ओर से 188 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 32 लाख 74 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना के 60 हितग्राहियों को 12 लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनीर सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 81 हितग्राहियों को 16 लाख 20 हजार रूपये का चेक और मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 46 हितग्राहियों को तीन लाख 54 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छ.ग. महिला कोष की ऋण योजना के तहत चार हितग्राहियों को चार लाख रूपये और सक्षम योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रूपये का चेक वितरित किया गया।

पशुधन विकास विभाग की ओर से राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 6 लाख 65 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। इसी तरह मछलीपालन विभाग की ओर से फुटकर मत्स्य विक्रय योजना के तहत 10 हितग्राहियों को कुल एक लाख रूपये का सामग्री वितरित की गई। उद्यानिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को तीन लाख 11 हजार 200 रूपये और कृषि विभाग की ओर से पीएमकेएसवाय के तहत 122 हितग्राहियों को 14 लाख पांच हजार 703 रूपये की सामग्री मुख्यमंत्री द्वारा बांटी गई। इसी तरह समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 13 हितग्राहियों को 14 लाख 73 हजार 786 रूपये की सामग्रियों का वितरण किया गया।

और पढ़ें ...

CM BHENT MULAQAT : विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में सीएम ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

1. कुरूद-चर्रा-कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा ।

2. गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

3. कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

4. ग्राम पंचायत सेमरा बी में स्थित पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन कराया जायेगा।

5. नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत गातापारा के अंतर्गत सिर्री और कोर्रा में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जायेगा।

7. ग्राम पंचायत भेण्डरी में बालक प्राथमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिवप्रसाद साहू (शिक्षक) के नाम पर कराया जायेगा।

8. ग्राम पंचायत सेमरा बी में धान खरीदी केन्द्र सेमरा में शेड एवं खाद गोदाम का निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम कोर्रा में जिला सहकारी बैंक हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

और पढ़ें ...

हंचलपुर गौठान समिति की महिला सदस्यों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान में गोबर पेंट उद्योग का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। गौठान में काम करने वाली महिला सदस्यों ने गौठान के निर्माण और उन्हें उद्यमी बनाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही  महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा।

और पढ़ें ...

हंचलपुर गौठान का निरीक्षण के दौरान पूरे समय सीएम के हाथ में नजर आया एक गुलाब, जानें इसका राज

रायपुर। कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान में गोबर पेंट उद्योग का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। इस निरीक्षण के दौरान सीएम के हाथ में पूरे समय एक गुलाब का फूल नजर आया। बता दें कि यह गुलाब का फूल महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा। इस दौरान गौठान में काम करने वाली महिला सदस्यों ने गौठान के निर्माण और उन्हें उद्यमी बनाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
और पढ़ें ...

बाइक पर रोमांस, गोद में बैठी है लड़की..चल रहा है खुलम खुला प्यार.. कटा चालान

बिलासपुर। बीती रात बाइक में लड़का -लड़की के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था। मामला रात 2 बजे के करीब का है। लड़का काफी स्पीड में बाइक चला रहा था और लड़की उसके गले लगकर बैठी थी। पीछे से आ रहे बाइक चालक ने वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। शहर में सीसीटीवी कैमरा के नजर में कैद होने के बाद यातायात डीएसपी संजय साहू ने गाड़ी के नेम प्लेट से वाहन मालिक तक पहुंचे और लड़का लड़की को यातायात थाना लेकर आए। आधे घंटे के भीतर यातायात पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई। दोनों को समझाइश देकर जुर्माने की करवाई की गई जुर्माना के तौर पर 8,800 का चालान काटा गया। वीडियो के जरिए लड़के से माफी मगवाया गया। लड़का बाहर से पढ़ाई करने आया हुआ है। मगर वाहन में खुले रूप में रोमांस करते पकड़े गए।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आज बिरनपुर में भुनेश्वर साहू के परिजन से करेंगे मुलाकात

बेमेतरा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बीरमपुर जाएंगे। शाम 4,15 पीड़ित परिवार से मिलेंगे. सांप्रदायिक हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्टर को लेकर भाजपा के नेताओं को नोटिस जारी कर दिया गया था। इतना ही नहीं इस घटना के 8 लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था और 27 अप्रैल को 9 और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि 10 अप्रैल को भुनेश्वर साहू की हत्या हो गई थी और 11 अप्रैल को पिता पुत्र रहीम और ईदुल की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब तक एक 41लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है । गिरफ्तारियों का सिलसिला चलने लगा है। हालांकि अब मृतक भुनेश्वर साहू के परिजनों से मुलाकात करने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शहीत और कई भाजपा नेता होंगे शामिल 4:15 मिनट पर बीरनपुर पहुचेंगे।
और पढ़ें ...

फसल को मवेशियों से बचाने पिता-पुत्र ने खेत में बिछाया था करंट, चपेट में आकर नाबालिग की मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार

रायगढ़। गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों ने अपने खेत में लगे फसल को मवेशियों और पक्षियों से बचाने बांस के घेरे में जी आई तार पर करंट प्रभाहित कर रखे थे। वे जानते थे कि करंट के चपेट में आने से वे स्वयं या कोई अन्य व्यक्ति या मवेशी की मृत्यु संभव है। घटना के विषय में सीएसपी अभिनव कांत ने बताया कि दिनांक 18.अप्रैल.2023 के शाम ग्राम रेगडा का शंकर चौहान पिता स्व. जगेश्वर चौहान (उम्र 12 वर्ष) अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गांव के जोबानार खेत के पास गया था। शाम करीब 06.00 बजे शंकर मैदान से शौच के लिये खेत की ओर गया पर काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके दोस्त जाकर देखे । शंकर चौहान जोबानार खेत मेड़ किनारे मृत पड़ा था । घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया । मर्ग जांच में पाया गया कि गांव का सुदंर साय उरांव (55 साल) और उसके बेटे संजय उरांव (22 साल) के द्वारा खेत में लगाये गये फसल की मवेशियों से सुरक्षा के लिये खेत के चारो तरफ छोटे-छोटे बास का घेरा लगा कर खंभे से अवैध हुकिंग कर खेत के चारो ओर जीआई व सेंट्रींग तार में करेंट सप्लाई किये थे । दिनांक 18.04.23 के शाम उसी तार की चपेट आने से बिजली करेंट लगने से शंकर चौहान (मृतक) की मृत्यु हुई है । आज दिनांक 27.अप्रैल.2023 को थाना चक्रधरनगर में मर्ग जांज से आरोपी पिता, पुत्र पर धारा 304 आईपीसी और 135 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस के द्वारा दोनों आरोपी सुंदर साय उरांव पिता बुलऊ उरांव 55 साल संजय उरांव पिता सुंदर साय उरांव उम्र 22 साल दोनों निवासी ग्राम रेगडा थाना चक्रधरनगर* को हिरासत में लेकर आरोपियों के कब्जे से जी आई व सेंट्रींग तार जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
और पढ़ें ...