प्रदेश
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
CG NEWS : सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढ़ेर
सुकमा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में एक नक्सली मारे जाने की खबर है और 1 SLR बरामद होने की भी खबर है।
जानकारी के अनुसार, मामला तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले का है। जहां नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। फिलहाल चेरला इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है।
ओपीडी से दूरी बनाने वाले 17 डॉक्टर को नोटिस, भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल की स्थिति पर जताई चिंता
तबादलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं उजागर : हाई कोर्ट को लेना पड़ा फैसला
CRIME NEWS : भाइयों के साथ सो रही थी मुकबधिर महिला, अज्ञात आरोपी ने डरा धमकाकर किया रेप, जांच में जुटी पुलिस
कवर्धा। CG CRIME NEWS : कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में मुकबधिर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जब महिला अपने दो छोटे भाई के साथ सोई हुई थी तभी अचानक एक सदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसे और महिला के दोनों छोटे भाई को डरा धमकाकर घर से बाहर भेज दिया। उसके बाद युवक महिला से जबरदस्ती करने लगा।
मुकबधिर महिला ने विरोध किया तो आरोपी महिला से मारपीट करने लगा। आखिरकार हवस का पुजारी महिला को अपने जाल में फंसा लिया और शारीरिक शोषण कर मौका देख फरार हो गया। सुबह जब पीड़ित महिला का पिता आया तो महिला ने अपने पिता को आपबीती बताई और उसके बाद महिला और उसके पिता ने कुकदुर थाने में घटना की जानकारी दी।
धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं -कलेक्टर
गोपाल वर्मा ने धन्वंतरी मेडिकल शॉप और स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने धन्वंतरी मेडिकल शॉप की दैनिक बिक्री पर असन्तोष व्यक्त किया, इसे बढ़ाने दिए निर्देश
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें- गोपाल वर्मा
खैरागढ़ : 06 मई 2023
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला में प्रशानिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को निरीक्षण और भ्रमण पर निकले। शहर के शासकीय धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल शॉप और स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया।
धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं -कलेक्टर
केसीजी कलेक्टर ने धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल शॉप खैरागढ़ के निरीक्षण के दौरान लाभान्वित होने वाले नागरिकों की संख्या पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि- "धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं।" अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देशित किया कि धन्वंतरी मेडिकल शॉप की जानकारी लोगों तक पहुचाएं और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इससे लाभान्वित करे। इस कार्य के लिए चिकित्सकों की एक बैठक बुलाने अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल के संचालक पर स्टोर का छोटा नाम लगाने पर नाराजगी जाहिर की और बड़ा बोर्ड बनाकर लगाने निर्देश दिए।
धन्वंतरी मेडिकल शॉप की दैनिक बिक्री पर असन्तोष व्यक्त किया, इसे बढ़ाने दिए निर्देश
केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खैरागढ़ के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका के निकट संचालित शासकीय धन्वंतरी मेडिकल शॉप का शुक्रवार को निरीक्षण किया। धन्वंतरी मेडिकल शॉप के संचालक से स्टॉक और औषधि विक्रय की जानकारी पूछी। संचालक ने बताया कि मांग के अनुरूप सिपला, मैनकाइंड आदि गुणवत्तापूर्ण कंपनी की पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, परन्तु दैनिक बिक्री 2 से 3 हजार रुपये तक ही हो पाता है। इस पर कलेक्टर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मार्केट में एक निजी मेडिकल स्टोर प्रतिदिन औसतन 30 से 40 हजार की दवाई बेच लेता है। जबकि राज्य शासन के द्वारा धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल शॉप में दवाईयों पर 50 प्रतिशत की छूट होने पर भी यह विक्रय संतोषप्रद नही है। योजना का सामूहिक प्रचार प्रसार करके लाभान्वित की संख्या में वृद्धि करें।
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें- गोपाल वर्मा
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया और भवन का निर्माण की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि - "स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शाला खैरागढ़ के भवन का निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूर्ण करें।" मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग और सम्बंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि - "भवन जीर्णोद्धार और मरम्मत का कार्य समानांतर एक साथ करते हुए, इसे समय सीमा में पूरा करें।" इस निर्माण कार्य के दौरान विद्यार्थियों को आने जाने में सुविधा का पूरा ख्याल रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और सम्बंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां महामाया एयरपोर्ट के रन-वे का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर: 366 पदों के लिए निकली भर्ती...इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। रोजगार और प्रशिक्षण विभाग की ओर से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों(ITI) में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 पदों के लिए भर्ती निकाली है। व्यवसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं के जरिए इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। इन पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। उनके पास निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार-इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01, इलेक्ट्रीशियन के 51पदों पर भर्ती होनी है। कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86, कारपेंटर के 02 पद हैं। टर्नर के 6, ड्राइवर कम मैकेनिक के 6, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 1, फिटर के 48 पद हैं। मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02 पद हैं। मैकेनिक डीजल के 32, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05 पद भर्ती होनी है। मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72 पद हैं। वायरमैन के 02, वेल्डर के 30, शीट मेटल वर्कर के 01, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02 पद हैं। सिविंग टेक्नॉलॉजी के 06, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 और एम्लायबिलिटी स्किल के 03 को मिलाकर कुल 366 पदों पर भर्ती की जानी है।
इस लिंक के जरिए ले सकते हैं अधिक जानकारी
इन पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी http://vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
परीक्षा की तारीखों का होगा ऐलान
रिक्त पदों की संख्या और ट्रेड के साथ विषय में परिवर्तन किया जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तारीख व्यापमं द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
18 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखिए सूची...
बलरामपुर। जिले में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। जहां पुलिस अधीक्षक ने 18 पुलिसकर्मियों का तबादला कर लिस्ट जारी कर दी है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जिले के नवीन पुलिस चौकी रनहत व तातापानी के लिए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की है।
जारी आदेश में निरीक्षक स्तर से सहायक उप निरीक्षक,प्रधान आरक्षक, आरक्षक व नव आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल है
देखिए सूची...
कोदो-कुटकी-रागी से बने व्यंजन की बतलाई विशेषता, गरियाबंद में प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाने की तैयारी
CG NEWS : सर्चिंग पर निकले जवानों को मिली कामयाबी : 1 लाख की इनामी नक्सली गिरफ्तार, बंदूक और 4 नग जिन्दा कारतूस बरामद
मोहला-मानपुर। CG NEWS : जिले की पुलिस ने एक लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 11 मामले पंजीबद्ध हैं। नक्सली के पास से बंदूक भी बरामद की गई है।

अंबागढ़ चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में कुछ नक्सली घात लगाए हुए हैं। सूचना के आधार पर मदन वाडा़ थाना प्रभारी के साथ जिला बल एवं डीआरजी की टीम सहपाल, कोडे़खुर्से, खुर्सेकला, बोरकन्हार क्षेत्र लिए रवाना हुई। इस दौरान पुलिस पार्टी को देख कर दो तीन अज्ञात व्यक्ति छुपते दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस को अपना नाम प्रेम गावडेँ उर्फ चेनू घावडे़ बताया। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि गिरफ्त में आया आरोपी मदनवाडा़ थाना क्षेत्र के ग्राम सहपाल का निवासी है, जो मदनवाड़ा-कोड़ेखुर्से एलओएस का सक्रिय सदस्य है। जिस पर 1 लाख रूपये का इनाम है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक व्हाय अक्षय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ अलग-अलग स्थानों में विभिन्न धाराओं के तहत 11 अपराध दर्ज हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सली प्रेम गावडे़ मोहला- मानपुर -अंबागढ़ चौकी जिले में सक्रियता के साथ काम कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर पुलिस ने एक 12 बोर का बंदूक और 4 नग कारतूस बरामद किया है। जिसके खिलाफ मदनवाडा़ पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अनवर ढेबर को स्पेशल कोर्ट में किया गया पेश, ईडी मांग सकती है 14 दिन की रिमांड
राहत: छत्तीसगढ़ में रद्द ट्रेनें जल्द होंगी शुरू, जुलाई में रावघाट परियाेजना का डीपीआर, रेल मंत्री बोले – खत्म होंगी सारी समस्याएं
CG Train Update : त्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द हैं और 4 से 10 मई तक रायपुर( raipur) आने वाली बहुत सी गाड़ियों को उरकुरा में रोका जा रहा है। कुछ महासमुंद में रुकेंगी। इससे लोग परेशान हैं।
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात हुई। प्रदेश के लोग लंबे वक्त से रद्द ट्रेनों को लेकर सांसद पांडे से रेल मंत्री से चर्चा करने की मांग कर रहे थे। सांसद ने कहा है कि उनकी इस मुद्दे पर रेल मंत्री से बातचीत हुई है।
जुलाई में इसका डीपीआर जारी होगा
मीडिया को जानकारी देते हुए कहा- हम रेलमंत्री से रावघाट परियाेजना को लेकर मिलने गए थे। जुलाई में इसका डीपीआर जारी होगा। ऐसा आदेश रेल मंत्री ने अफसरों को दिया है। हमारी उनसे रद्द हो रही और लेट हो रही ट्रेनों के संबंध में भी बात हुई। मैं यही कहूंगा कि कभी कुछ बड़ा प्राप्त करना है तो छोटा त्याग करना पड़ता है। अभी जो लाइनें बिछ रही हैं, पोल और तारों का काम चल रहा है वो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 65 से अधिक गाड़ियों का रूट बदल दिया
रेलवे प्रशासन ने रायपुर स्टेशन पर 4 से 10 मई तक छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 65 से अधिक गाड़ियों का रूट बदल दिया है। वहीं, 28 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया जाएगा। रायपुर-आरवी ब्लॉक हट के बीच दूसरी लाइन व यार्ड आधुनिकीकरण के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है।
वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
CG News : कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने वाले पटवारी को किया बर्खास्त
दुर्ग। रिश्वत लेने वाले पटवारी को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बर्खास्त कर दिया है. पटवारी हल्का नंबर 50 तहसील दुर्ग की पटवारी इंद्रा मनोचा पर रिश्वत लेने का आरोप प्रार्थी ने लगाया था।
प्रार्थी की शिकायत पर कलेक्टर ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे. पटवारी को विभागीय जांच में दोषी पाया गया,जिसके बाद ये तत्काल कार्रवाई की गई है. पटवारी इंद्रा मनोचा को शासकीय सेवा पटवारी पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
इन्द्रा मनोचा को सुनवाई और लिखित अभिकथन अवसर प्रदान किया था
संविधान के अनुच्छेद 311 (2) के अनुसार इन्द्रा मनोचा को सुनवाई और लिखित अभिकथन अवसर प्रदान किया था. लिखित अभिकथन पर कलेक्टर ने विचार किया. वहीं आरोप की गंभीरता को देखते हुए पटवारी इन्द्रा मनोचा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया
CG News : राजीव भवन में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 5 कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी,
धमतरी। धमतरी में 3 अप्रैल को बजरंग दल ने कांग्रेस के राजीव भवन में घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश की थी.जिसके बाद कांग्रेस ने बजरंग दल के खिलाफ नामजद एफआईआर( FIR) दर्ज करवाई थी
बता दें कि राजीव भवन में बजरंग दल के 8 लोगों का नामजद और अन्य के खिलाफ कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. जिसमें पुलिस ने 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला 3 मई का है. बजरंग दल ने पुतला दहन और प्रदर्शन किया था. इस दौरान बजरंग दल ने गांधी मैदान में कांग्रेस का पुतला दहन की कोशिश की और पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की थी।
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल को प्रतिबंधित संगठन पर बैन
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल को प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से की और सरकार आने पर उसे बैन करने तक की बात कह डाली. देशभर में बजरंग दल के कार्रयकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं. धमतरी में भी बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया. पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय में घुस कर हंगामा किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और बजरंगियों के बीच जम कर झूमाझटकी हुई।
