प्रदेश
राजनीतिक पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
कोरबा। स्कूल में बच्चों को पढ़ाना छोड़ आम आदमी पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे शिक्षक पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के एक शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुमानीडांड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक जगतपाल कोर्चे द्वारा स्कूल में बच्चों को स्कूल में पढ़ाना छोड़ आम आदमी पार्टी का प्रचार प्रसार में शामिल होने की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद मामले की ब्लॉक शिक्षाधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में जगतपाल कोर्चे दोषी पाए जाने पर जिला शिक्षाधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जगतपाल कोर्चे को निलंबित कर दिया गया है।

रायपुर : गोधन न्याय योजना ने खोले महिलाओं के लिए आमदनी के द्वार
राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना के सफल संचालन नेे ग्रामीणों के लिए आमदनी के द्वार खोल दिए हैं। यह योजना ग्रामीणों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। बालोद जिले में ग्राम बरही में संचालित ग्वालिन महिला स्वसहायता-समूह के लिए भी गोधन न्याय योजना ने आमदनी के स्थायी द्वार खोल दिए हैं। योजना के अंतर्गत बरही गौठान में समूह की महिलाएं अब तक 1300 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण कर चुकी हैं। ये महिलाएं अब तक 05 लाख 20 हजार रुपये के 1007 क्विंटल वर्मी खाद की बिक्री कर प्रति सदस्य 47 हजार 272 रूपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त कर चुकी हैं। योजना से गांव में ही रोजगार मिलने से महिलाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना हानिकारक रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से मुक्ति प्रदान करने के अलावा कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को भी बरकरार रखने में भी अत्यंत मददगार साबित हो रही है। यह ग्रामीणों एवं समूह की महिलाओं के लिए स्थायी रोजगार का जरिया बन चुकी है। आदर्श गौठान बरही में विभिन्न प्रकार की आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसमें से ग्वालिन स्वसहायता समूह की 11 महिलाओं द्वारा वर्मी खाद निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां महिलाओं को निरंतर आमदनी होने से आज उनका जीवन स्तर काफी सुधर गया है।
समूह की सक्रिय सदस्य केंवरा बाई ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि पहले उन्हें रोजगार की तलाश में आसपास के गांवों में जाना पड़ता था। कड़ी मेहनत के बाद भी ज्यादा आमदनी नहीं हो पाती थी। गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद निर्माण कार्य प्रारंभ करने से उन्हें एक स्थाई काम मिल गया है, जिससे उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्हें बताया कि वर्मी खाद निर्माण शुरू होने से महिलाओं को रोजगार एवं आमदनी का बेहतरीन जरिया मिल गया है। उनका पारिवारिक जीवन सुखमय हो गया है। अपनी आमदनी का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के अलावा अन्य घरेलू कार्यों में करती हैं। उन्होंने समूह की सहयोगी श्रीमती शारदा यादव को उनके नये घर के निर्माण के लिए 35 हजार रुपये का सहयोग भी किया है। इस तरह यह योजना सभी लोगों के जीवन को सजाने व संवारने का काम कर रही है। समूह की सभी सदस्यों ने गोधन न्याय योजना की सराहना की है । उन्होंने योजना के माध्यम से उनका जीवन सुखमय बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार भी जताया है।
रायपुर : मिर्च की खेती से महिलाएं स्व-रोजगार की राह पर
जशपुर के किसान काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय के खेती के साथ, पत्थलगांव क्षेत्र में टमाटर, बगीचा के पाठ क्षेत्रों में हरी मिर्च और टाऊ एवं आलू की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही हैं। अब महिलाएं स्व-रोजगार की राह में चलकर आत्मनिर्भर बनती चली जा रही है। समूह की महिलाएं मिर्च की खेती करके अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर पा रही है।
जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिला माना जाता है। यहां पर सुन्दर हरे-भरे पेड़-पौधे, नदी-नाले, पहाड़, झरने सहज ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मी के मौसम के लिए जशपुर जिला छुट्टी बिताने के लिए प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छी जगह है। हरियाली होने के कारण यहां का तापमान गर्मी के मौसम में लोगों के लिए उपयुक्त रहता है और अधिक गर्मी भी नहीं पड़ती है। पाठ क्षेत्र हरी मिर्ची की पैदावार के लिए जाना जाता है और यहां पर मिर्च की खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है। जशपुर का मिर्च रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग सहित बड़े शहरों एवं उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, दिल्ली जैसे बड़े राज्यों में बड़ी संख्या में निर्यात किया जाता है। मिर्च की खेती से जशपुर के किसान आर्थिक रूप से सक्षम बनते जा रहे हैं और अपने परिवार के साथ अच्छे से जीवन व्यतीत कर रहें हैं।
इसी कड़ी में जशपुर जिले के उजाला महिला स्व-सहायत समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित मिर्च का स्थानीय बाजार सहित जिले के बाहर भी मांग बड़ी मात्रा की जा रही है, जिससे मिर्च की विक्रय बढ़ती जा रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब तक 8 क्विंटल मिर्च की बिक्री कर चुकी है और मिर्च के विक्रय से लगभग 64 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त कर चुकी हैं।
घर में घुसे कोबरा सांप को निकाल रहे थे बाहर, सर्पदंश से हो गई दो लोगों की मौत
रायगढ़। जिले में घर में घुसे कोबरा को खदेड़ने के चक्कर में एक नहीं, बल्कि 2 ग्रामीणों को अपनी जिंदगी खत्म करनी पड़ गई। सर्पदंश से दो लोगों की मौत का यह मामला तमनार क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिर्रामुड़ा में रहने वाले डेविड साहू अपने घर की सफाई काम के लिए गांव के ही रामनरेश सिदार को बुला रखा था। दोपहर में डेविड का भाई रविनाथ साहू घर के बाहर रामनरेश के साथ बैठकर बातें कर रहा था । इस बीच डेविड की बीवी कुंती अचानक बदहवास होकर भागते बाहर निकली और बताई कि कमरे के पास कोबरा घुसा है। फिर क्या, अपने घर जहरीले सांप के घुसने की खबर पाते ही रविनाथ भीतर गया तो रामनरेश भी उसके पीछे भागा।
दोनों ग्रामीणों ने कोबरा को घर से खदेड़ने की योजना बनाई। बेहद सावधानी बरतते हुए दोनों कमरे में कोबरा को भगाने की जुगत में थे कि विषैले सर्प ने रामनरेश को अपना शिकार बनाते हुए डस लिया। फिर, रविनाथ भी कोबरा के फन से नहीं बच पाया और वह भी सर्पदंश की गिरफ्त में आ गया। ऐसे में साहू परिवार ने आसपास के लोगों की सहायता से कोबरा को भगाने के बाद दोनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मुंह से झाग निकालते हुए रामनरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रामनरेश के साथ रविनाथ को अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण में ही रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सघन उपचार के बाद भी बिष का प्रभाव पूरे शरीर मे फैलने के कारण रविनाथ ने भी चन्द सांसें गिनते ही प्राण त्याग दिया। कोबरा के कहर से दो लोगों की मौत पर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
CG NEWS : एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
बेमेतरा। जिले से नांदघाट थाना इलाके में एक ही परिवार (Family) के चार लोगों ने जहरीला कीटनाशक खाकर आत्महत्या (suicide) करने की कोशिश की है। सभी को गंभीर हालत में भाटापारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कि हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार चिचोली गांव में रहने वाले एक परिवार (Family) में बीती रात आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परिवार (Family) के सदस्यों ने एक साथ घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद दो महिला और दो पुरुषों की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
TRANSFER : इस जिले के पुलिस विभाग में बंपर तबादला...नगर निरीक्षक और SI किये गए इधर से उधर, देखें लिस्ट
सूरजपुर। CG POLICE TRANSFER : सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां 7 नगर निरीक्षक, 8 SI, 2 ASI का तबादला किया गया है। जिसका आदेश SP आई कल्याण एलिसेला ने जारी किया है।
CG POLICE TRANSFER : देखें लिस्ट-


फंदे पर लटकती मिली युवती की लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक शादीशुदा युवती की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। इस मामले में उसके परिजनों ने कहा है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसे परेशान किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को मारकर फंदे पर लटका दिया गया है। इसके बाद मायके वालों ने जमकर हंगामा किया है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है

मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भेजरी की रहने वाली निर्मला(25) की शादी 2017 में गौरेला के कोटखर्रा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र टांडिया से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था। मगर कुछ दिन बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। इस वजह से निर्मला का कई दफा विवाद भी हुआ था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने मायके वाले को भी दी थी।
कमरे में नहीं थी
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को निर्मला का परिवार खाना खाकर सो गया था। निर्मला भी कमरे में चली गई थी। इसके बाद जब उसके ससुराल के लोग शुक्रवार सुबह सोकर उठे, तब उन्होंने देखा कि निर्मला अपने कमरे में नहीं है। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में फंदे पर उसका शव लटका हुआ था। इस पर परिजनों ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी।
पोस्टमार्टेम के लिए ले जाने से पहले हंगामा
उधर, सूचना मिलने पर निर्मला के मायके वाले भी पहुंचे। उन्होंने देखा कि परिजन युवती का शव फंदे से उतार चुके थे। परिजनों का कहना है कि निर्मला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसे जरूर मारकर लटकाया गया है।

वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले जाने लगी, तब मायके वाले नाराज होने लगे। उन्होंने कह दिया कि हमें शव को ठीक से देखना है। मगर पुलिस शव को बरामद कर ले जा रही थी। इस दौरान सुसराल वाले और मायके पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हुआ।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर हाठ भी उठा दिया। इस बीच पुलिस ने बीच बचाव किया। फिर भी दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते रहे। आखिरकार पुलिस शव को किसी तरह से लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।
BREAKING : यहाँ सरकारी कर्मचारी नहीं ले पाएंगे अवकाश...कलेक्टर ने लगाई रोक
कोरिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा की सोलहवां सत्र 18 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक संचालित होना है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार लंगेह द्वारा इस अवधि में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। सत्रावधि के दौरान अधिनस्थ कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को किसी भी तरह का अवकाश देय नहीं होगा।
अति आवश्यक होने पर कलेक्टर द्वारा अनुमति प्राप्त कर अवकाश पर प्रस्थान करेंगें। सभी विभाग एवं जिला प्रमुख प्राप्त विधान सभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु अपने-अपने विभाग में सेल का गठन कर फैक्स एवं मेल के द्वारा जानकारी तथा सूचना तत्काल की गई कार्यवाही से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएंगे।
विधानसभा सत्र में प्रश्नों के उत्तर समय सीमा में शासन को भेजे जाने के लिए कर्मचारियों की लगाई गई डयूटी
रायपुर :मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का लाभ दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणजनों को भी मिला
जशुपर जिले के वनाचंल दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत ग्रामीणजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाजार में आने वाले ग्रामीणों का शुगर, बी.पी., खून जांच, मलेरिया जांच एवं अन्य जांच की जा रही है और उन्हें निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को उच्च अस्पतालों में रेफर किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन से आम जनता जो नियमित घरेलू कार्यों में व्यस्त रहते है। जिनके पास समय की कमी रहती तथा स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी अधिक होने के कारण छोटी-बड़ी उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्था तक नहीं जा पाते। उनके लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना से ग्रामीणों को उनके घर के निकट ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार अब तक कुल 112 हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 7072 शिविर लगाकर 606422 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया है।
मोदी के भाषणों को कांग्रेस ने बताया झूठा प्रलाप मोदी जी को माता कौशल्या की जय बोलने से परहेज है, मोहन मरकाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रायपुर की सभा में बोले गये असत्य भाषण का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव ने कड़ा विरोध किया है।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि माता कौशल्या की जय। मोदी जी को माता कौशल्या की जय बोलने से परहेज है, माता कौशल्या के मायके भगवान राम के ननिहाल में आकर माता कौशल्या को 15 साल की तरह भूल गये। मोदी और भाजपा न भांचा राम को याद किया, न माता कौशल्या को यह इनकी नकली राम भक्ति की पोल खोलता है। प्रधानमंत्री जी के आने के पहले हमने उनसे 21 सवाल किया था उन्होंने जवाब नहीं दिया। रमन सिंह के सरकार के भ्रष्टाचार की सूची जारी किया था, कुछ नहीं बोले। प्रधानमंत्री के पास जवाब नहीं था, या देना नहीं चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फिर से झूठ बोलकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार-तार किया उन्होंने प्रदेश के जन हितैषी सरकार के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए थे उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप निरर्थक है। कांग्रेस पार्टी किसानों को 10 दिन के भीतर कर्ज माफी का लाभ देने के लिए गंगाजल की सौगंध लिए थे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर प्रदेश के 20 लाख किसानो को कर्ज मुक्त किया। कांग्रेस की सरकार ने 2018 के घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। कांग्रेस की सरकार शराबबंदी के दिशा में आगे बढ़ चुकी है डेढ़ सौ से अधिक शराब दुकानों को बंद किया गया है शराबबंदी के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि जनहानि ना हो। कांग्रेस की सरकार ने पेसा के नियम बनाकर पांचवी अनुसूची क्षेत्र को अपने क्षेत्र में शराबबंदी करने का अधिकार दे दिया है 15 साल तक ये सारे नियम नहीं बनाए गए थे। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ा है 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार, घोटालों की काला अध्याय थी उन 15 साल में छत्तीसगढ़ 30 साल पीछे चला गया था आज 5 साल में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ा। यह सच है पंजा बड़ा होकर मजबूती के साथ इस प्रदेश का विकास कर रहे और भाजपा के कुशासन भ्रष्टाचार को खत्म कर रहा है।
दुर्भाग्य की बात है मोदी सरकार अपने सरकार की उपलब्धि बताने में नाकाम रहे हैं और हमेशा की तरह जनता को गुमराह करते रहे। भाजपा के अन्य नेताओं की तरह प्रधानमंत्री जी ने भी झूठ बोला कि छत्तीसगढ़ की धान खरीदी में 80 प्रतिशत योगदान केंद्र सरकार का है जबकि हकीकत यह है कि धान खरीदी में केंद्र का योगदान नहीं के बराबर है। राज्य सरकार अपने दम पर धान की खरीदी करती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वायदा किया था 2500 में धान की खरीदी करेंगे, मोदी की सरकार ने अडंगा लगाया कि यदि समर्थन मूल्य से एक भी रूपया ज्यादा देंगे तो छत्तीसगढ़ से सेंट्रल पूल का चावल नहीं लेंगे। राज्य सरकार ने मोदी सरकार के धान खरीदी की विरोधी नीति के काट के रूप में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू किया है। जब भाजपा की राज्य में सरकार थी तथा केंद्र में सरकार थी तब भी 50 लाख टन से ज्यादा धान की खरीदी नहीं किया। कांग्रेस की सरकार ने 107 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है। हमारी सरकार ने साढ़े 4 साल में एक लाख सत्तर हजार करोड़ रू. किसानों पर खर्च किया। हम इस साल से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। भाजपा की सरकार थी तब मात्र 10 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा किया था, कांग्रेस ने आंदोलन चलाया तब 15 क्विंटल किया। मोदी जी के निर्वाचन क्षेत्र यूपी में 1200 में धान बिकता है, उनके गुजरात में 1100 में धान बिकता है, छत्तीसगढ़ में 2640 में कांग्रेस खरीदी कर रही तो मोदी जी श्रेय लेने आ गये।
प्रधानमंत्री दावा करते है छत्तीसगढ़ में गरीबी कम करेंगे, 15 साल की भाजपा के राज में देश में सर्वाधिक गरीबी का प्रतिशत छत्तीसगढ़ में था जो कांग्रेस के साढ़े 4 साल में घट कर देश के राष्ट्रीय औसत से कम हो गया। प्रधानमंत्री जी ईमानदारी की दुहाई देते है, अडानी के घोटालों पर मौन है रमन सिंह जो कहते थे एक साल कमीशन बंद कर दो फिर सरकार आ जायेगी। छत्तीसगढ़ में एक लाख करोड़ का घोटाला करने वाले रमन और उनके मंत्रिमंडल के घोटाले बाज उनके साथ मंच पर बैठे हुये थे। प्रधानमंत्री, रमन के घोटालों की सूची कांग्रेस ने जारी किया था उस पर क्यों मौन रहे? हमने देश और छत्तीसगढ़ के विषय पर 21 सवाल पूछा था प्रधानमंत्री उस पर चुप रहे। मोदी ने छत्तीसगढ़ को फिर ठगा। रमन सरकार में 37 प्रतिशत बच्चे कुपोषित थे एवं 40 प्रतिशत महिला एनीमिया से ग्रसित थी। आज बस्तर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, दाई-दीदी क्लिनिक से मलेरिया मुक्त हो गया है।
एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि मणीपुर जल रहा है आज वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री भी आज तक वहां जाने का समय नही मिला। देश विदेश सब जगह घूम रहे है छत्तीसगढ़ आये प्रधानमंत्री जी है उनका स्वागत है सभी मंत्रियो का स्वागत है। साढ़े चार साल कांग्रेस सरकार ने जनता से किये 36 वायदा में से 95 प्रतिशत वायदा पूरा किया इसके अलावा 51 योजनाये बनाकर सभी वर्गो के लिये छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की परंपरा, छत्तीसगढ़ का खेलकूद, छत्तीसगढ़ लोकगीत के लिये कार्य कर रही है। आज हम सब मान सम्मान और प्यार के साथ और सभी धर्मो और विचारो किसानों और सभी प्रदेशो के लोग यहां रहते है। यहां की संस्कृति भाईचारे की है यहां की संस्कृति के हिसाब से छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प जो लेकर 2018 में लेकर के चले है। प्रदेश की जनता और सभी वर्ग कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी ये बताये कि साढ़े चार साल में कितनी बार प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आये है? जब तीन महिने चुनाव बचे है चुनावी सभा और चुनावी झूठे वायदे जुमलेबाजी और बड़ा शर्म लगता है शर्मिंदा होते है जब हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में आकर के झूठ बोलते है। छत्तीसगढ़ में साढ़े चार साल में जो कांग्रेस पार्टी ने किया है।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री अरुण सिसोदिया, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, अमीन मेमन, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत, अजय गंगवानी उपस्थित थे।
गंगाजल तो आपके लिए शराब के समान हो गया है - बृजमोहन अग्रवाल का सीएम पर आरोप
गंगाजल तो आपके लिए शराब के समान हो गया है -
भूपेश_है_तो_शराब_माफिया_है - बृजमोहन अग्रवाल
जी सच्चाई जनता के सामने आ गई है। आप केंद्र सरकार के पैसों पर धान खरीदते हो और उस धान खरीदी का 80% उपार्जन केंद्र सरकार ले लेता है, फिर उस पर आप पूरे प्रदेश में वाहवाही लेते हो। आज प्रधानमंत्री जी ने सच जनता के सामने ला दिया तो आपको बेचैनी होने लगी। गंगाजल तो आपके लिए शराब के समान हो गया है। जिस ख़ुशहाल छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूध, घी और गंगाजल की नदियां बहनी थी, वहां आप शराब की नदियां बहा रहे हैं। तभी तो लोग कहते हैं, कि #भूपेश_है_तो_शराब_माफिया_है … https://t.co/19wdrYgqSy
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) July 7, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल ने दी बिदाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रायपुर प्रवास के पश्चात प्रस्थान करने पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भाव भीनी बिदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ नई कर्मचारी संघ के सदस्य होंगे राज्य स्तर आंदोलन में शामिल
लुतरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन... विधायक डॉ बांधी ने पहनाया भगवा गमछा
PM MODI RAIPUR VISIT LIVE: मुख्यमंत्री बघेल ने पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की. लोकार्पण कार्यक्रम को पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया और अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी 10 परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
बस हादसे में बढ़ी मौत की संख्या, 3 की मौत, सीएम बघेल ने 4-4 लाख देने की घोषणा...घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राजधानी रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी एक बस आज तड़के बिलासपुर में हादसे का शिकार हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही बस बिलासपुर के बेलतरा थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक हाइवा से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बस में सवार अधिकांश लोग नींद में थे।
मृतकों के नाम (name )
जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जंमदई निवासी, सज्जन पिता सोहन उम्र 30 साल जाति विंझिया,, रूपदेव पिता सोनसाय उम्र 55 वर्ष, दोनों की मौत हो गई। घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित पांच घायलों का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। इस मौके पर वे जहां राज्य को विकास की सौगात देने वाले है, वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसमें हिस्सा लेने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे है।प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान करीब 7500 करोड़ की सौगात देंगे। दोपहर 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुताबिक, इस सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी पहुंचेंगे। यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कि सहायता राशि देने की घोषणा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को पाँच पाँच लाख देने की घोषणा की है ।
