प्रदेश

तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा...स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन...राजधानी में मिले इतने केस

दुर्ग। बारिश के मौसम में जहां बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर कई गंभीर बीमारियां भी जन्म ले लेती हैं। इस समय कई राज्यों में आई फ्लू के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में इस बीमारी के केस देखे जा रहे है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आई फ्लू के कई मरीज हर जिले में मिल रहे हैं. ये एक संक्रामक बीमारी है,जो कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है.

आंख में होने वाले संक्रमण की वजह से लोग परेशान हैं. लोग आई फ्लू का इलाज कराने के लिए अस्पतालों और डॉक्टरों के पास जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लगभग 600 से 700 मरीज आई फ्लू या कन्जंक्टिवाइटिस बीमारी से ग्रसित हैं. आई फ्लू बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली बच्चे हो रहे हैं. वहीं बिलासपुर जिले में बीते दो दिनों में 500 मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में संचालित सभी स्कूलों और छात्रावासों में आई फ्लू की रोकथाम के लिए एडवायजरी जारी कर दी है. स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी में कहा कि राज्य में कन्जंक्टिवाइटिस के केस बढ़ गए हैं. यह सम्पर्क से फैलने वाली बीमारी है जो घनी आबादी क्षेत्र में अधिक फैलता है. राज्य में संचालित विद्यालय, आवासीय विद्यालय, आश्रम छात्रावास और छात्रावास में छात्र-छात्राएं समूह में रहते हैं. जिनमें यह बीमारी फैल सकती है. इसलिए अपने अधिनस्थ संचालित संस्थाओं में इस बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दें. 

और पढ़ें ...

यहाँ मछली पकड़ने पर लगा प्रतिबंध, उलंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना, कारावास भी…

कोरबा। CG NEWS : जिले समेत पुरे राज्य में रिमझिम बारिश तो कहि बादल छाये हुए है। यह महीना मछलियों के वंश वृद्धि के लिए अनुकूल होता है। बारिश में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 15 अगस्त 2023 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के समस्त नदियों-नालों, छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब, छोटे-बड़े जलाशयों में मछली पकड़ने की मनाही रहेगी।

सहायक संचालक मछली पालन क्रांति कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि में मछली पकड़ने पर 1 वर्ष का कारावास तथा 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लग सकता है। किसी भी नदी, नाले या तालाब में बरसात के मौसम में मछलियां अपने वंश की वृद्धी करती हैं। ऐसे में हमें वंश वृद्धि को ध्यान में रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें मारने और पकड़ने की मनाही रहती है। इसलिए इन नियमों का पालन लोगों को करना चाहिए।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना...आवासीय स्कूल में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। वनांचल क्षेत्र के एक आवासीय स्कूल में बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई है। घटना एर्राबोर की बतायी जा रही है, जहां दुष्कर्म का ये मामला सामने आया है। जानकारी के मुातबिक 6 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। परिजन के इस आरोप के बाद हड़कंप मच गया है। इधर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

इधर घटना सामने आने के बाद एर्राबोर थाने मे मामला दर्ज किया गया है। छात्रा का जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया है। घटना को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने जांच के आदेश दिये हैं। मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि “इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं। कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिया है कि घटना में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जायेगी। इस घटना में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। शाम तक जरूर इस मामले में जो भी आरोपी है, वो पकड़ में आ जायेगा”।

इधर मंत्री के निर्देश के बाद एडिश्नल एसपी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में महिला पुलिस अफसर भी हैं। मामले की जांच चल रही है।

और पढ़ें ...

जल-जीवन मिशन: कार्यों और निविदा में अनियमितता बरतने वाला फर्म हुआ ब्लैक लिस्ट

लोक स्वास्थ्य एंव यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देश पर जल जीवन मिशन के कार्यों और निविदाओं में किए जाने वाले अनियमितता पर कठोर कार्यवाही करते हुए एक फर्म को दो वर्षों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि माह अप्रैल 2023 में मल्टी विलेज योजनाओं के लिए आमंत्रित निविदाओं में 26 फर्मों के साथ सांठ-गांठ करके ज्वाईंट वेंचर देकर निविदाओं को प्रभावित करने के कारण भंडारा, महाराष्ट्र की फर्म मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी को मिशन संचालक द्वारा जल जीवन मिशन से संबंधित समस्त कार्यों हेतु 02 वर्ष के लिये ब्लैक लिस्ट किया गया है।

जल जीवन मिशन के संचालक  आलोक कटियार ने बताया कि मिशन के अंतर्गत राज्य के 50.09 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 70 मल्टी विलेज योजना की निविदायें आमंत्रित की गई थी। उन्होंने बताया कि इन निविदाओं की पात्रता निर्धारण के दस्तावेज में पाया गया कि ठेकेदार मेसर्स के.के. नायर एण्ड कंपनी, ए-श्रेणी ठेकेदार के द्वारा जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजनाओं की 9 निविदाओं में ज्वाईन्ट वेंचर के रूप में 3 ठेकेदारों को अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया जिससे तीनों निविदाकार पात्र हुए थे।

इस प्रकार मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा तीनों ठेकेदारों को 9 निविदाओं में पात्र कराये जाने की मंशा से वैध अनुभव प्रमाण पत्र दिये गये थे। इसी क्रम में मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा 5 ठेकेदारों को जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजनाओं की 17 निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर के रूप में अपूर्ण एवं अवैध अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने से पाँचों ठेकेदार 17 निविदाओं के लिए अपात्र हो गये।

मिशन संचालक ने बताया कि स्टैंडर्ड बिड डॉक्यूमेंट की कंडिका-6 में ज्वाईंट वेंचर के सेकेण्ड पार्टनर का दायित्व मेसर्स के. के. नायर एवं कंपनी के द्वारा निर्वहन किया जाना है। इस संबंध में यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त फर्म द्वारा इस प्रकार 26 निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर के रूप में अनुभव प्रमाण पत्र बांटने के बाद सेकेण्ड पार्टनर के रूप में दायित्व निर्वहन फर्जी प्रतीत होता है। यदि उक्त सभी 26 निविदाओं में सभी ठेकेदार न्यूनतम दर वाले हो जाते तो मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी की भूमिका सेकेण्ड पार्टनर के रूप में संदिग्ध रहती और मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के पास 26 निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर में उल्लेखित कार्य को एक साथ क्रियान्वित करने के लिए मानव संसाधन की उपलब्धता भी संदिग्ध होगी। इस प्रकार उक्त ठेकेदार द्वारा ज्वाईंट वेंचर बांटने का कार्य विशुद्ध रूप से केवल व्यवसायिक प्रयोजन के लिये किया गया है। जिसके फलस्वरूप मिशन कार्यालय द्वारा उक्त फर्म को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब में मेसर्स के. के. नायर एण्ड कंपनी के द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं पाया गया। इनके इस कृत्य से छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजना के कार्य प्रभावित होंगे। जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न करने, ठेकेदारों को छल पूर्वक अवैध अनुभव प्रमाण पत्र बांटने का सुनियोजित तरीके से षडयंत्र किया जाना स्थापित होता है।

गौरतलब है कि वर्तमान में जल जीवन मिशन के लिये आमंत्रित मल्टी विलेज योजना की निविदाओं में पुनः मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा ज्वाईंट वेंचर दिये जाने की स्थिति निर्मित होने की पूर्ण आशंका है। अतः इन परिस्थितियों में यदि मल्टी विलेज योजना की निविदाओं में इनके ज्वाइंट वेंचर को लेकर कोई निविदाकार निविदा में भाग लेते हैं तो उनके अपात्र होने की पूर्ण सम्भावना निर्मित हो जाती है जिससे निविदा में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं होने की सम्भावना है।

मिशन संचालक ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं निविदाओं में गड़बड़ी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा ऐसे प्रकरणों में सम्बंधित ठेकेदारों के विरूद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मल्टी विलेज योजना की 12 निविदाओं में 08 फर्मों को फर्जी एवं कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र देकर ज्वाईंट वेंचर करने के कारण मेसर्स बंसल इन्फ्रास्ट्रक्चर रायपुर को ब्लैक लिस्टेड किया गया था।

और पढ़ें ...

CRIME : मछली खाने को लेकर हुआ विवाद, दो बेटों ने फावड़ा और कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या

अंबिकापुर। मछली खाने को लेकर हुए विवाद में दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भी मारने की कोशिश की लेकिन उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक नाबालिग है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्रांति प्रकाशपुर में रहने वाले कल्लू बखला (50 वर्ष) की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। इसके बाद उसने गांव की ही एक विधवा महिला से शादी कर उसी के घर में रहने लगा। विधवा महिला के 2 बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे कबाड़ बीनने का काम करते थे, उन्हें नशे की भी बुरी लत है।

रविवार शाम को कुल्लू बखला घर में मछली लेकर आया था। इस दौरान पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। बेटी ने मछली बनाई और दोनों मिलकर उसे खा रहे थे। इसी बीच दोनों सौतेले बेटे वहां पहुंचे और मछली खाने की मांग करने लगे। पिता ने मछली देने से इनकार कर दिया, तो दोनों खुद ही मछली निकालकर खाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों सौतेले बेटों के साथ पिता का विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों बेटों ने मिलकर फावड़ा और कुल्हाड़ी से पिता के सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई अपनी सगी बहन को भी मारने के लिए दौड़े, लेकिन उसने घर से बाहर भागकर पुलिया के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

24 जुलाई को सौतेली बेटी सिटी कोतवाली पहुंची और पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों सौतेले बेटों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी बेटे विकास उर्फ नन्नू बखला (20 वर्ष) के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज किया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी विकास को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 
और पढ़ें ...

8 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी घटनाओं में थे संलिप्त

पखांजुर। BIG NEWS : जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ के दो इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी जैसे मामले में संलिप्त 2 नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि इनके उपर 8 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने गढ़चिरौली के SP के समक्ष सरेंडर किया है।

गढ़चिरोली पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों की पहचान अदामा जोगा मडावी (26 वर्षीय) एवं दुगे कारू वड्डे (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। मडावी पर छह लाख रुपये का इनाम था। उसे 2014 में पामेड एलजीएस द्वारा भर्ती किया गया था। जोन एक्शन टीम में जाने से पहले उसने 2023 में माओवादियों का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वह 2016 की उस बड़ी मुठभेड़ में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान मारे गए थे। 2020 की उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें 17 पुलिसकर्मी मारे गए थे। 2018 से 2023 के बीच पांच हत्याओं में भी उसका हाथ रहा है।

और पढ़ें ...

पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

बीजापुर। जिले में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पिता 13 साल की बेटी से लगातार दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब वह गर्भवती हुई तो इंजेक्शन और टेबलेट देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया।

बीजापुर जिले में 13 साल की बच्ची अपने परिजनों से दूर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की मां ने बताया कि, कुछ महीने पहले उसका पति पांडु भोगामी (46) अपनी बेटी को छात्रावास से अपने घर लेकर आया था। यहां उसने डरा धमकाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया। कुछ दिनों तक लगातार यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी जब आरोपी को लगी तो उसने इंजेक्शन लगवा दिया और दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां और दादा को दी थी। बच्ची की मां और दादा बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीधे पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपी पिता पांडु को गिरफ्तार कर लिया। मामला दंतेवाड़ा के फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचा। यहां एडीजे शैलेष शर्मा की अदालत ने आरोपी पांडु भोगामी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

और पढ़ें ...

शराब प्रेमियों के बुरी खबर...इस दिन बंद रहेंगी मदिरा दुकानें...आदेश जारी

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई, शनिवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल.-7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे

और पढ़ें ...

कृषि केन्द्रों को किया गया सील - Expairy Date दवाईयों का भंडारण

अवसान तिथि दवाईयों का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को किया गया सील
 
जिले में कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर की कार्यवाही
 
रायपुर, 24 जुलाई 2023/ कृषि विभाग की जिला स्तरीय गठित दल द्वारा विभिन्न कृषि केन्द्रों के संबंध में शिकायतें पाये जाने पर कीटनाशी, बीज एवं उर्वरक विक्रेता कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। दल को राजधानी के बांसटाल में स्थित कृषि नवीन केन्द्र में औचक निरीक्षण के दौरान अवसान तिथि दवाईयों का भंडारण करना पाया गया। जांच के दौरान अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र में बिना पी.सी. समावेश के कीटनाशक दवाईयों का भंडारण व विक्रय एवं अन्य कंपनी के बीज विक्रय करने, मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं करना पाया गया। इन सब कारणों से कृषि नवीन केन्द्र के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दुकान को सील किया गया। 
 
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य कृषि केन्द्र शिव शक्ति बीज भंडार रायपुर, न्यू राजू कृषि केन्द्र बांसटाल रोड़ रायपुर, बागवानी कृषि केन्द्र रायपुर एवं विकासखंड स्तर पर चन्द्राकर कृषि केन्द्र हसदा तहसील नवापारा, देवेन्द्र कृषि केन्द्र जैन कृषि केन्द्र व महामाया कृषि केन्द्र पी-जामगांव विकासखंड - अभनपुर का निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। चन्द्राकर कृषि केन्द्र हसदा तहसील नवापारा पर ऐक्सपायरी तिथि वाले कीटनाशक दवाई परिसर में पाये जाने तथा अन्य अनियमितता के कारण कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बिना पी.ओ.एस. मशीन के उर्वरक विक्रय करने के कारण चन्द्राकर कृषि केन्द्र हसदा को गोडाउन सील किया गया है। साथ ही तीन कृषि केन्द्र विकासखंड-अभनपुर में अनियमितता पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
और पढ़ें ...

3 साल के मासूम के मुंह में घुसी छिपकली, बच्चे की मौत

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा के नागिनभंटा मोहल्ले में 3 वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली के घुस जाने से बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के नागिनभांटा मोहल्ले में राजकुमार सांडे का पूरा परिवार रहता है। दो भाई बहनों में सबसे छोटा बच्चा जगदीश पांडे घर में सो रहा था। उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गईं हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। मासूम के मौत के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल पसर गया है।

 
और पढ़ें ...

अचानक आयी बाढ़ चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल में फसे एक हज़ार से भी ज़्यादा पर्यटक, पुलिस का रेशक्यू जारी

गरियाबंद -चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल में एक हज़ार लोगो की फँसने की खबर सामने आ रही है बारिश् और सावन महीने की वजह से चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल अपने पूरे सवाब पर है दूर दूर से सैलानी इस्का लुफ्त उठाने आ रहे पर लगतार बारिश की वजह से आज चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल्ट से 500 मीटर पहले नाले में पानी सर से ऊपर आ गया जिसके चलते चिंगरा पगार गए पर्यटक शाम को लौटते वक़्त नाले के बाढ़ में फास गए जिन्हें सुरक्षित निकालने पुलिस और प्रशासन की  टीम प्रहलाद थानापति नारायण धुर्व राजेंद्र धुरवे भिखारी साहू लागतार पर्यटकों को बाहर निकालने में लगे हुए है

वही देख गया की ऐसी अनहोनी को टालने के चलते पुलिस विभाग द्वारा पर्यटक स्थल से पर्यटको को बाहर निकालने शाम ढालने के पहले कहा जाता था परन्तु शैलानियो की इस लापरवाही के चलते आज प्रशासन को पर्यटको  की सुरक्षा को ले कर काफ़ी परेशानीयो को सामना करना पड़ रहा है

और पढ़ें ...

राजधानी में 40 लाख का मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, 70 फोन बरामद

रायपुर।  राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित लक्ष्मी मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 5 जुलाई की रात मोबाइल दुकान से 40 लाख रुपए के दर्जनों मोबाइल पार कर दिए थे। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 5 जुलाई को आरोपी मोहम्मद सद्दाम खान (28 वर्ष) पचपेड़ी नाका स्थित मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर अंदर घुसा। इसके बाद उसने 40 लाख रुपए के दर्जनों मोबाइल की चोरी कर ली और फरार हो गया। 6 जुलाई को जब दुकान मालिक ने शॉप खोली, तो उसके होश उड़ गए। अंदर रखे मोबाइल फोन के डिब्बे चारों तरफ बिखरे पड़े थे। उनमें से मोबाइल गायब थे। इसके अलावा गल्ले को भी तोड़कर उसमें रखे कैश की चोरी की गई थी। चोरी की घटना का पता चलते ही दुकानदार ने टिकरापारा थाने में मामला दर्ज कराया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोर ने दुकान के पीछे एयरकंडीशनर के पाइप होल के पास दीवार में एक व्यक्ति के घुसने लायक जगह बनाई। फिर उसने दुकान के अंदर सीलिंग की पीओपी की परत भी उखाड़ दी। इसके बार अंदर घुसकर चोर ने बड़े ही आराम से एप्पल जैसे महंगे मोबाइल को निशाना बनाया और करीब 40 लाख के मोबाइल चुरा लिए।

मोबाइल ऑन होते ही पकड़ा गया आरोपी

पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में लगी थी। वहीं आरोपी की तलाश में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि चोरी के फोन मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में इस्तेमाल हुए हैं। पुलिस टीम को तत्काल साइबर टीम के साथ उत्तर प्रदेश भेजा गया। पुलिस ने फतेहपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी मोहम्मद सद्दाम खान (28 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के 70 फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये के करीब है।

और पढ़ें ...

आकाशीय बिजली की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन लोग, किसान की मौत, मां और पत्नी घायल

बिलासपुर। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं उसकी मां और पत्नी भी घायल हो गए हैं। पूरा मामला तखतपुर थाना इलाके के नगोई गांव का है।

जानकारी के मुताबिक तीनों अपने खेत में अरहल बोने गए थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली सीधे सुखदेव साहू पर गिरी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कुछ दूर पर काम कर रही उनकी 55 साल की मां कुंवारा बाई की भी हालत गंभीर है। साथ ही मृतक की पत्नी भी घायल हो गई थी जिसे कुछ देर बाद होश आया।

घटना करीब 3 बजे की बताई जा रही है जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक सुखदेव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 14 साल के बच्चे की हैवानियत...घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

कोरबा।  जिले में पांच साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को मोहल्ले में ही रहने वाला 14 साल का लड़का अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। आसपास के अन्य बच्चों ने जब मासूम को रोते हुए देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका। इसके बाद मोहल्ले में घटना को लेकर आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद पुलिस नाबालिग आरोपी की तलाश कर रही है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दर्री के एक मोहल्ले में रहने वाली पांच साल की बच्ची रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाला 14 साल का लड़का पहुंचा और उसे घुमाने ले जाने की जिद करने लगा। इस पर बच्ची ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़के ने उसे डैम में भरा पानी दिखाने व पैसे देने का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। आरोप है कि बच्ची को बस्ती में लगे ट्रांसफार्मर के पास पीछे के रास्ते पर ले गया और दुष्कर्म किया। फिर छोड़कर भाग निकला।
 
इस दौरान वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने बच्ची को रोते हुए देखा तो उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जब परिजन पहुंचे तो आरोपी नाबालिग वहीं पर था, लेकिन उनको देखकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रोहित शाह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देख तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री बघेल ने अमित शाह के दौरे को लेकर कसा तंज, कहा – अमित शाह बार-बार आते हैं और डंडा चलाकर चले जाते हैं

 दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर BJP पर हमला बोला है. भूपेश बघेल ने कहा कि गृहमंत्री अमित साह बार-बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इसका मतलब है कि प्रदेश के शीर्ष नेताओं से वे संतुष्ट नहीं हैं। 

सीएम बघेल ने कहा कि अमित शाह बार-बार आते हैं और डंडा चलाकर चले जाते हैं। कल जिस तरह से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को पार्टी कार्यालय में नहीं घुसने दिया गया, उन्हें वापस भेज दिया गया। यह आदिवासी नेता का अपमान है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए शनिवार शाम को रायपुर पहुंचे थे। शाह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। अमित शाह ने सभी 90 विधानसभा सीटों की समीक्षा की है.

इस दौरान शाह ने उन नेताओं से भी मुलाकात कर फीडबैक लिया, जिन्हें शाह ने पुरानी बैठक में स्पेशल टॉस्क दिया था. अमित शाह ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी ओम माथुर की रिपोर्ट के आधार पर सभी 90 विधानसभा सीटों के सियासी समीकरण की जानकारी ली.

और पढ़ें ...

नल जल जीवन मिशन को लेकर मस्तुरी भाजपा करेगी आन्दोलन, जिला कार्यलय में बनी रणनीति

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट भाजपा ने मस्तूरी विधानसभा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना में सरकार द्वारा रोड़े अटकाने और योजना का लाभ आम जनता को नहीं दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसी तारतम में भाजपा जिला कार्यालय में मस्तूरी विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें 25 जुलाई को धरना आंदोलन और मस्तूरी एसडीएम कार्यालय के घेराव को लेकर सहमति बनी बैठक में मस्तूरी विधानसभा के विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा की केंद्र ने करोड़ों की लागत से हर घर पानी पहुंचाने के दृष्टिकोण से जल जीवन मिशन योजना शुरू की है लेकिन कांग्रेस सरकार के गलत प्रबंधन के चलते क्षेत्र में लगाए गए 80% से ज्यादा नल की टोटी सूखी पड़ी है। बार बार रोड को खोद दिया जा रहा है पानी की लाइनें आधी अधूरी बिछी है गलत प्रबंधन और ठेकेदारों की मनमानी से लोगों को जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में पूरे पेयजल व्यव्स्था को ठप कर दिया है। रामदेव कुमावत ने कहा छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य होगा, जहां बिना पानी के ही घरों में सूखे नल खड़े कर दिए गए। जब पेयजल योजना ही नहीं बनाई गई तो पानी का इंतजाम कैसे होगा, इस सवाल का कोई जवाब कांग्रेस के पास नहीं है। नल जल जीवन मिशन योजना के नाम पर कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार कर रहे है और अपने लोगों को उपकृत करने का काम किया जा रहा है ठेकेदार को खुली छूट दी गई है वह मनमर्जी तरीके से जल जीवन मिशन का काम कर रहे हैं जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना देना नही है । मस्तूरी में जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर भाजपा मस्तूरी विधानसभा में 25 जुलाई को दोपहर 1 बजे जोंधरा चौक पर धरना प्रदर्शन करेगी इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रकट करेगी । कोर ग्रुप की बैठक में मुख्य रूप से मसूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा बी पी सिंह, जिला मंत्री एस कुमार मनहर,अनूसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर विजय अंचल राजकुमार साहू राज्यवर्धन कौशिक आदि उपस्थित रहे ।
और पढ़ें ...