प्रदेश

अस्पताल में आत्महत्या; मरीज ने फांसी लगाकर दी जान, चादर से बनाया फंदा, पुलिस जाँच में जुटी

अंबिकापुर। जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जाता है कि मरीज पिछले कई दिनों से अस्पताल में एडमिट था। आज सुबह ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होली क्रास हॉस्पिटल का मामला।

बताया जा रहा है कि होली क्रास अस्पताल में एक मरीज को पिछले दिनों गंभीर स्थिति में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज का दोनों किडनी खराब हो गया है।आज अचानक से मरीज ने अस्पताल के चादर को फंदा बनाकर हॉस्पिटल के शौचालय के समीप लोहे की ग्रिल में फांसी लगा ली। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

बड़ी खबरः यहाँ में ठेकेदार के ठिकानों पर पहुंची ईडी की टीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर आ रही है। ED ने ठेकादर नरेश वर्मा (बी.बी वर्मा ) के ऑफिस में छापेमारी की है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस में टीम ने दबिश दी है। ईडी के 8 अधिकारी 2 वाहन से पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार टीम ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रही है। बता दें कि कोल स्कैम के बाद जांच एजेंसियों की नजर कोरबा जिले पर ही है।

स्टेशन रोड निवासी नगर निगम कोरबा के पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5:00 बजे ही ईडी की टीम ने दस्तक दी। लगभग 5 घंटे की जांच के बाद ईडी की खाली हाथ वापस लौट गई। दूसरी तरफ एक और टीम ने किराना गल्ला व्यवसायी रूड़मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापेमारी की। टीम के साथ आए सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी करते देखे गए।

पास के ही एक और कारोबारी पाम मॉल का मालिक दिनेश मोदी के ठिकानों पर भी ईडी की छापे की खबर है। दिनेश मोदी के भाई गोपाल मोदी भाजपा नेता है और राइस मिल का काम है। इसके अलावा रायपुर के शंकर नगर में कई ठेकेदार और कचना में भी ईडी की जांच जारी है। बता दें कि इन सभी के यहां कार्रवाई के दौरान जांच में क्या मिला इसकी अभी तक पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है। ईडी के एकबार फिर से सक्रिय होने से कारोबारियों में हडकंप मच गया है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि टाइल्स और जमीन कारोबारी के ठिकानों पर भी दस्तावेजों की जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम ने रायगढ़ में सुनील रामदास अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो खनिज विभाग और कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर सहित 12 जिला प्रशासन से डीएमएफ का हिसाब मांगा गया है। ईडी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, खनिज विभाग से सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इसमें वर्षवार जिलों को आवंटित राशि और खर्च का ब्यौरा मांगा गया है। राज्य में दस हजार करोड़ की डीएमएफ राशि है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के भवन को 35 लाख रुपए की लागत से रिनोवेट कर वहां ऑपरेशन थिएटर में नई मशीनें स्थापित की गई हैं तथा यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। ‘अम्बक’ में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित आंख के विभिन्न तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। यहां की आईपीडी में 20 बिस्तर उपलब्ध हैं। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल यहां की आईपीडी में उपचाररत मरीजों से मिले और उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य व आंख की रोशनी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी भेंट किए। मुख्यमंत्री ने यहां का सर्वसुविधायुक्त आपरेशन थिएटर भी देखा। संसदीय सचिव  रेखचंद जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  लखेश्वर बघेल, विधायक राजमन बेंजाम और  विक्रम मंडावी, क्रेडा के अध्यक्ष  मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  राजीव शर्मा और महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

जगदलपुर जिला चिकित्सालय में इस साल अब तक 1052 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन

जगदलपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त बस्तर अभियान के तहत प्रतिदिन औसतन 140-160 ओपीडी तथा 25-30 आईपीडी की जा रही है। इस साल अप्रैल से जुलाई तक कुल 5745 ओपीडी मरीजों के इलाज के साथ ही 1052 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया है। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 5439 छात्र-छात्राओं के आंखों की जाँच की गई है। दृष्टि दोष वाले 52 विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया है।

और पढ़ें ...

TRANSFER : इस जिले में निरीक्षक व उप निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना, देखें किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी, आदेश जारी

बलरामपुर।  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में तबादला का दौर जारी है, इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने बलरामपुर के निरीक्षक व उप निरीक्षकों की नई स्थापना की है. जिसमें 5 उप निरीक्षक व 8 निरीक्षक सहित कुल 13 प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई. रघुनाथनगर प्रभारी निरीक्षक बाजी लाल सिंह को शंकरगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है. CG POLICE TRANSFER : देखे आदेश- 
और पढ़ें ...

निलजा निपुण ने बनाया राइस बाउल ब्रांड : एक दिन अंकल चिप्स को भी देगा टक्कर

निलजा निपुण ने बनाया राइस बाउल ब्रांड,

प्रोड्क्ट और प्रचार के तरीके की मुख्यमंत्री ने भी की है प्रशंसा, 2 लाख रुपए की दी है सहायता 

सपना एक दिन अंकल चिप्स को भी टक्कर देगा उनका प्रोडक्ट - रीपा से मिला सहयोग 
चावल के करौरी जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट गुणवत्ता के साथ आकर्षक पैकेजिंग में उपलब्ध करा रहे हैं निपुण 
प्रोड्क्ट और प्रचार के तरीके की मुख्यमंत्री ने भी की है प्रशंसा, 2 लाख रुपए की दी है सहायता 
रायपुर, 8 अगस्त 2023/ श्री निपुण रायपुर जिले के गांव निलजा निवासी हैं और वहीं रीपा में अपना छोटा सा उद्यम कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से सहयोग मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने प्रोडक्ट को प्रमोशन करने का और इसकी गुणवत्ता के लिए उनका काम बेहद खास है। वे सिर्फ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रमोट कर रहें हैं और देश-विदेश के बाजारों में स्थापित करने की इच्छा रखते है।
 
निपुण ने ऐसे क्षेत्र में कदम रखा है जिसके बारे में कोई भी उद्यमी नहीं सोचता। उन्होंने विशेष कर करौरी तथा चावल से बने अन्य उत्पादों को लेकर अपना उद्यम शुरू किया है। करौरी लोग भोजन के साथ अथवा खाने के साथ बड़े शौक से खाते हैं लेकिन पहली बार किसी ने इसे आकर्षक पैकेजिंग में बाजार में लाने का निश्चय किया है। वे भात बड़ी मुरकू, चावल से बना मिक्चर और चावल और रागी से बने बिस्किट बना रहें है। विशेष रूप से मेक्सिकन डिस नाचोस जो बाजार में डारिटोस के नाम से बिकता है। उसका छत्तीसगढ़िया  चावल से निर्मित और हेल्दी रूप में प्रस्तुत कर रहें है।
   
निपुण को रायपुर जिले के निलजा रीपा में जगह और शेड सहित मशीन मिला है जिसमें उद्यम संचालित कर रहें है। निपुण एग्रीकल्चर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवा उदयमिता के लिए अच्छा माहौल बनाया है। रीपा में अधोसंरचना है। बिजली है। पानी है। बैंक से लिंकेज है। मैंने मुख्यमंत्री को अपने कार्य के बारे में बताया। उन्होंने मेरे कार्यों को सराहना करते हुए दो लाख रुपए की मदद की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री युवाओं को बहुत हौसला देते हैं। इससे सभी रीपा में युवा उद्यमी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए उल्लेखनीय काम किए है। 
निपुण ने बताया कि हमारे यहां चावल के व्यंजन ही लोकप्रिय हैं। बिना चावल के भोजन होता ही नहीं। पहले लोग चावल के साथ करौरी भात बड़ी आदि चीजें भी खाते थे। अब बिजौरी जैसे उत्पाद तो बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन करौरी, भात बड़ी जैसे व्यंजन नहीं मिलती इसलिए लोगों ने इसे खाना भी कम कर दिया है। 
हमने इसे विशेष रूप से बनाया है ताकि यह और भी स्वादिष्ट हो सकें। हाइजिन का ध्यान रखा है और इसे आकर्षक पैकेज में प्रस्तुत किया है। अपनी यूनिट का नाम उन्होंने राइस बाउल रखा है। निपुण ने इसके लिए वेबसाइट भी बनाई है और डिलीवरी पार्टनर भी तैयार किये हैं जिसके माध्यम से ग्राहकों तक प्रोडक्ट सप्लाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी मेरी शुरूआत हुई है और अभी तो आठ दृदस हजार रुपए ही लाभ हो रहा है लेकिन यह बिल्कुल शुरूआत है और लंबे सफर की शुरूआत है। अंकल चिप्स बनाने वालों ने भी ऐसे ही शुरूआत की होगी। मेरा सपना है कि मैं इससे भी आगे जाऊं। मैंने यूट्यूब में और सोशल मीडिया के सभी माध्यमों में इसका प्रचार किया है। धान के कटोरे के निवासी देश-विदेश में बसे हैं उन तक भी प्रोडक्ट प्रमोशन हो रहा है। अच्छी चीजें रूकती नहीं, बढ़ती ही जाती हैं। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम गावों में आत्मनिर्भरता आई है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है।

और पढ़ें ...

कैरेक्टर पर शक करता था पति, कलह से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग। एक महिला ने अपने घर के झगड़े से तंग आकर चूहा मारने की दवा खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

साकेत कॉलोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह (29) का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चालक था। दोनों के दो बच्चे हैं। दीनानाथ नेहा के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इससे तंग आकर नेहा ने एक अगस्त को चूहामार दवा खा लिया था। अधिक मात्रा में दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 4 अगस्त की रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो रिपोर्ट के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने केस डायरी मोहन नगर थाने भेजी। मोहन नगर पुलिस ने 7 अगस्त को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

और पढ़ें ...

कांग्रेस नेता के घर वन विभाग का छापा, अवैध साल चिरान लकड़ी जब्त

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक कांग्रेस नेता के घर पर अवैध लकड़ी मिली है। इसे वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। मामला वन परिक्षेत्र कुंवारपुर का है।

बताया जा रहा है कि, जनकपुर के कांग्रेस नेता विक्की जगवानी के घर अवैध रूप से साल चिरान लकड़ी लाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पथले नदी के पास मालवाहक से 33 नग साल चिरान लकड़ी जब्त की है।

और पढ़ें ...

जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 सहायक शिक्षकों को दिखाया बाहर का रास्ता...अवैध वसूली और बदसलूकी का आरोप

जांजगीर चांपा।  अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी ने सक्ति दो सहायक शिक्षकों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से हटा दिया है।यह कार्यवाही शिकायत के आधार पर की गई है

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार मनीष मिश्रा सहा. वि.ख. शिक्षा अधिकारी डभरा व अन्य 09 का आवेदन 14.07.2023 को एक शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डभरा में कार्यालयीन कार्यो के लिए अनिल बसंत सहा. शिक्षक प्राथमिक शाला बरभांठा, लम्बोदर भारद्वाज सहा. शिक्षक विज्ञान शास हाईस्कूल सुखदा को कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रभार देकर कार्य लिया जा रहा है। बसंत द्वारा शिक्षको से अवैध वसूली और भारद्वाज द्वारा अधिकारी / कर्मचारियों से बदसलूकी की जाती है। संबंधितो की शिकायत इस कार्यालय को प्राप्त है।

और पढ़ें ...

आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बघेल राजधानी और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान ए आजादी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे।  बघेल शाम 6:00 बजे जगदलपुर में जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग अंबका लोकार्पण करने के बाद ‘सेहत बाजार’ मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे पुलिस कोऑर्डिनेट सेंटर लालबाग के शौर्य भवन में हरिभूमि / आईएनएच के ‘संवाद 2023’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

और पढ़ें ...

सीमेंट प्लांट में हादसा : काम करते समय 35 फिट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले के खपाराडीह स्थित श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम कर रहा कर्मचारी 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर श्रमिकों से कम लिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल कर्मचारी भवानी वर्मा चंडी गांव का रहने वाला है। वह संयंत्र में अटेंडर का काम करता है। जब युवक कन्वेयर बेल्ट की देखरेख कर रहा था, उसी वक्त 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। जिसे संयंत्र प्रबंधक ने बिना पुलिस को जानकारी दिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया। वहीं संयंत्र प्रबंधक घटना से संबंधित जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। एसएसपी दीपक झा ने घटना की पुष्टि की है।

और पढ़ें ...

किसान को हाथी ने उतारा मौत के घाट, टुकड़ों में मिली लाश, सदमे में परिजन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल इलाको में हाथियों का उत्पात जारी है।इसी कड़ी में खबर मिली है की जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र में आज एक और किसान को हाथी ने मौत के घाट में उतार दिया है। किसान की लाश टुकड़ो में मिली है। वहीं घटनास्थल पर अभी भी हाथी मौजूद है, जिसकी वजह से मृत किसान के शव को नहीं निकाला जा सका है।घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बगीचा वनपरिक्षेत्र के खंताडांड़ में किसान खेत से काम कर घर लौट रहा था तभी हाथी ने उसपर हमला कर दिया। हाथी ने उसके शव के टुकड़े कर दिए। मृतक का नाम अब्राहम तिर्की उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में बगीचा वनपरिक्षेत्र में हाथी के हमले में यह दूसरी मौत है। घटना स्थल पर अभी भी हाथी मौजूद हैं। जिसकी वजह से किसान के शव को नहीं निकाला जा सका है।

और पढ़ें ...

*टीएस के बयान से सामने आई कांग्रेस की चिंता- कोमल हुपेंडी*

*टीएस सिंहदेव के बयान पर AAP का पलटवार* *टीएस के बयान से सामने आई कांग्रेस की चिंता- कोमल हुपेंडी* *काम न करने से खराब होता है वोट- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप* *10 दिन में नियमितिकरण का वादा पूरा न करने से खराब हुआ कांग्रेस का वोट- कोमल हुपेंडी* *गोबर से आय की जगह भ्रष्टाचार से खराब हुआ कांग्रेस का वोट- कोमल हुपेंडी* *AAP के बढ़ते जनाधार से भयभीत और चिंतित है कांग्रेस- कोमल हुपेंडी* *घोषणापत्र के 36 वादों को पूरा न करने से खराब हुआ कांग्रेस का वोट- हुपेंडी* *तीन माह के लिए संविदा पर उप मुख्यमंत्री हैं टीएस सिंहदेव- हुपेंडी* *रायपुर, 07 अगस्त 2023* छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सक्रियता और बढ़ती जनाधार के कारण आप और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इन दिनों दोनों पार्टियां के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शीर्ष पर है। इसी क्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर आप की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। टीएस के बयान पर पलटवार करते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने टीएस सिंहदेव और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। जशपुर दौरे पर टीएस सिंह देव ने आप पर बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है। आम आदमी पार्टी को वोट देकर जनता अपना वोट खराब नहीं करेगी। जिस पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि टीएस सिंहदेव हमारी चिंता नहीं कर रहे हैं। वो खुद तीन माह के संविदा पर उप मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें खुद की चिंता है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि टीएस के बयान से आप को लेकर कांग्रेस की चिंता सामने आ गई है। उनको जनता की वोट खराब होने की नहीं खुद के घटते जनाधार की चिंता है। ज्यादा दिन नहीं हुए जब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो आगामी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उप मुख्यमंत्री जी भली-भांति जानते हैं कि काम न करने से वोट खराब होता है। मौके पर आरोप लगाते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि टीएस सिंहदेव अच्छे से समझते हैं कि वोट कैसे खराब होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव जी जानते हैं कि वोट खराब होता है... 10 दिन में नियमितिकरण का वादा करके उसे पूरा न करने से और गोबर के नाम पर भ्रष्टाचार करने से वोट खराब होता है। कुल मिलाकर AAP के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस भयभीत और चिंतित है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर.. बस ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 17 मवेशियों की मौत

महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे बैठे गायों को रौंद दिया। NH-53 रोड पर वन काष्ठागार के पास एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र की घटना है।

बताया जा रहा है कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार बस ने सड़क पर बैठे 17 मवेशियों रौंद डाला। बस चालक मौका देख वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें ...

JOB ALERT : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 अगस्त 2023 ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजी की डिग्री हासिल की होने चाहिए। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

और पढ़ें ...

शिवनाथ नदी में बहे युवक की लाश 15 घंटे बाद मिली, फ्रेंडशिप डे के दिन हुआ था हादसा

दुर्ग। शिवनाथ नदी के जेवरा सिरसा घाट में बहे युवक का शव करीब 15 घंटे बाद आज सुबह मिल गया है। गांव वालों ने सुबह घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर सिरसा गांव में शिवनाथ नदी के किनारे पर शव को पानी में देखा। लोगों ने शव खींचकर नदी के किनारे किया और पुलिस को सूचना दी।

कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड-17 निवासी विकास यादव रविवार को अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप-डे की पार्टी करने जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के घाट पर गया था। तभी पैर फिसलने से वो तेज बहाव में बह गया। रविवार शाम को 4 से 5 बजे हुए इस हादसे के बाद दुर्ग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रही। लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला था। लेकिन आज उसकी लाश पानी के उपर आ गई।

और पढ़ें ...

5 लाख के इनामी नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

कांकेर। जिले में 5 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली पर 5 लाख का इनाम था। नक्सली महासमुंद डिविजन में सक्रिय था और ये कई बड़ी वारदातों में शामिल था। नक्सली ने सरकार की विचारधारा से प्रभावित होकर हथियार छोड़ सामान्य जीवन जीने के लिए सरेंडर किया।

छत्तीसगढ़ सरकार पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सली चंदन दर्रो उर्फ जीवन ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था।

और पढ़ें ...