प्रदेश
ACCIDENT : सड़क पर खून ही खून : तेज रफ्तार बस 17 मवेशियों को रौंदा, हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
महासमुंद।जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहा NH-53 रोड पर वन काष्ठागार के पास एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। तुमगांव थाना क्षेत्र की घटना है।

बताया जा रहा है कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी।17 मवेशी बैठे हुए थे। तभी महिंद्रा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर बैठे 17 मवेशियों रौंद डाला। बस चालक मौका देख वहा से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मुख्य न्यायाधीश ने सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण*
पर्यटकों को चेतवानी: आज ना जाए चिंगरा पगार और गजपल्ला वाटर फ़ॉल, गजराज की है धमक, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
गरियाबंद: गजराज के विचरण के चलते चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल को प्रयटको के सुरक्षा के दृष्टि से बंद कर दिया गया है वही गजपल्ला वाटरफाल में भी प्रयटकों को फ़िलहाल नहीं जाने की चेतवानी दी गई है,
चिंगरा पगार वाटरफाल के पास के ग्रामों में इन दिनों दो दंतैल हथियो के विचरण के चलते लोगो के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ़िलहाल चिंगरा पगार और गजपल्ला वाटरफाल को पर्यटकों के आवाजाही को पूर्ण तरीक़ा से पर्तिबंधित कर दिया गया है साथ ही ही पुलिस की तैनाती की गई है , ग्रैंड न्यूज़ से बात करते हुए पुलिस प्रशासन ने कहाँ की लोगो के सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई ताकि पर्यटको को जान माल का नुक़सान ना हो
स्टील प्लांट में ब्लास्ट : एक कर्मचारी की मौत, दो गंभीर, मचा अफरा-तफरी
दुर्ग। रायपुर स्टील प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में ब्लास्ट होने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टील प्लांट में धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट हुआ है। लोहे को पिघलाते समय ये ब्लास्ट हुआ। इससे काम पर मौजूद एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक का नाम खेमलाल साहू बताया जा रहा है। वहीं ब्लास्ट होने की वजह समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आई है।
ब्रेकिंग : निरीक्षकों समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला , देखें लिस्ट...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। एक बार फिर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। मरवाही थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेंडे को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है वहीं उनकी जगह पर निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला को मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट

CG NEWS : पति-पत्नी की घर के अंदर मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध में एक मकान में बुजुर्ग दंपति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दंपति का शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी से ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास में निवासरत सुनाराम धनवार उम्र 55 वर्ष व उसकी पत्नी सुकवारीन धनवार की संदिग्ध अवस्था मे घर के भीतर लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों अकेले ही घर पर रहा करते थे और जब आसपास के लोग दो दिनों से इन्हें नहीं देखा तो कल शाम को कुछ लोग सुनाराम के घर का दरवाजा खोला तो दोनों पति पत्नी मृत हालत में जमीन पर पड़े दिखे और लाश को दो दिन बीत जाने से शव से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत का कारण पता चल सकेगा।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में मात्र एक छात्रा के लिए शुरू की 10वीं की कक्षा
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के मर्दापाल में प्रदेश सरकार का संवेदनशील रूप नजर आया। यहां सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद स्कूल का मर्दापाल मुख्यालय में शुभारंभ किया गया। वर्ष 2022-23 में शुरू हुए इस स्कूल का संचालन कक्षा पहली से आठवीं तक किया जाने लगा। इसके चलते इस क्षेत्र की एक छात्रा प्रियांसी साहू को अपने गांव से 35 किमी दूर कोण्डागांव में कक्षा 9वी में प्रवेश लेना पड़ा। जब कोण्डागांव जिला प्रशासन को मामले की जानकारी लगी तो एक मात्र छात्रा प्रियांसी साहू के लिए इस वर्ष मर्दापाल में कक्षा दसवीं की स्थापना की गई। अब पूरे कक्षा दसवीं में एक छात्रा प्रियांसी अध्ययनरत है। जिसके लिए पूरा स्कूल स्टॉफ समर्पित भाव से उसे पढ़ाने में लग चुका है। पूरे स्कूल का प्रयास है कि, एकमात्र कक्षा दसवीं की छात्रा को मेरिट पर टॉप स्थान प्राप्त हो।
कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में पहले बच्चों को बेहतर अंग्रेजी शिक्षा के लिए बड़े शहर जाना पड़ता था। कई बार इसी समस्या से बच्चे अपनी पढ़ाई भी छोड़ देते थे। ऐसी ही एक कहानी है प्रियांशी साहू का। मर्दापाल में रहने वाली प्रियांशी साहू की प्रारंभिक शिक्षा मर्दापाल के एक निजी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से हुई, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए मर्दापाल में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल नहीं था। ऐसे में उसके बड़े भाई शिवराम साहू ने उसका दाखिला जिला मुख्यालय कोण्डागांव के जामकोटपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में करा दिया गया। स्कूल और शिक्षा दोनों काफी बेहतर हैं, लेकिन प्रियांशी को मर्दापाल से हर रोज 32 किमी का सफर कर कोण्डागांव आना पड़ता था।
सुबह 8 बजे घर से निकलती, शाम 6 बजे वापस घर पहुंचती थी प्रियांसी प्रियांसी साहू के पिता का कई साल पहले देहांत हो चुका हैं, जिसके बाद उसके बड़े भाई शिवराम साहू उसकी जिम्मेदारी उठाए हैं। पिता के अभाव में घर की जवाबदारी के चलते बड़े भाई शिवराम का प्रतिदिन बहन को स्कूल तक छोड़ना संभव नहीं हो पाता था। ऐसे में कई बार प्रियांशी को अकेले बस, आटो रिक्शा या लिफ्ट लेकर कोण्डागांव आना जाना पड़ता था। इसके लिए वह हर रोज 8 बजे घर से निकलकर कोण्डागांव आती थी। फिर वापस स्कूल के छुट्टी होने से 05ः30-6:00 बजे तक घर पहुंच पाती थी। कई बार बस न मिलने या छुट जाने पर किसी से लिफ्ट या कोण्डागांव जा रहे परिचितों का आसरा करना पड़ता था। जिससे उन्हे कई असुविधाओं का समाना करना पड़ता था।
इतनी मशक्कत के बाद भी प्रियांशी द्वारा पूरी लगन से अपनी पढ़ाई करते हुए प्रथम श्रेणी से 9वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मर्दापाल आगमन पर क्षेत्र के लोगों की मांग पर उनके द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मर्दापाल में खोलने की घोषणा की गयी थी। जिस पर शिक्षा सत्र 2023-24 में स्कूल का संचालन प्रारंभ हो गया और प्रियांशी को कक्षा दसवीं में प्रवेश दिया गया।
इस संबंध में प्रियांशी ने बताया कि पहले 9वीं कक्षा में अध्ययन के लिए उसे कई किमी दूर कोण्डागांव प्रतिदिन जाना पड़ता था। जिससे थकान के साथ पढ़ाई और आने जाने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। अब हमारे गांव में स्कूल खुल जाने से मुझे यहां एडमिशन मिल गया है। जिससे मैं बहुत खुश हूं अब मुझे मिलों दूर स्कूल नहीं जाना पड़ता अब स्कूल खुद मेरे गांव चलकर आ गया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी की बहुत बहुत आभारी हूं। यहां मैं दसवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम की अकेली छात्रा हूं शिक्षकों द्वारा मुझे पूरा ध्यान देते हुए पढ़ाया जाता है।
कांग्रेस के केंद्र सरकार से लेन-देन के हिसाब पर पूर्व मंत्री भड़के
सेप्टिक टैंक में बनी जहरीली गैस,सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब,विषैले गैस की चपेट में आकर एक की मौत, दो गंभीर…
कोरबा। कोरबा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है यहां सेप्टिक टैंक के गड्डे में महुआ शराब बना रहे तीन लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्माणधीन एक सेप्टिक टैंक है। आरोप है कि घर मालिक के द्वारा सेप्टिक टैंक के 10 फीट गहरे गड्डे में उतरकर 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस महुआ शराब बना रहा था। इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वो बेहोश हो गया। टैंक से उसे निकालने के लिए गुड्डू और बिहारी यादव भी टैंक में उतरे। इस दौरान दोनों भी बेहोश हो गए।
घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे तीनों को टैंक से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो का उपचार जारी है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जनता को गड्ढे में डाल रही है भूपेश सरकार :केदार गुप्ता*
2 बाइकों में जबरदस्त टक्कर, खून से सनी सड़क, दो की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दो बाइकों में भीड़ंत के बाद दो लोगों की मौत हो गई है वहीं 3 लोग घायल हो गए है जिनमें से दो गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बलौदाबाजार-लटुवा मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि, हादसे में लच्छनपुर निवासी लवकेश जांगड़े और अर्जुनी निवासी ऋषि साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं सोना लाल टंडन और धनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया है जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
वहीं प्रमोद ध्रुव अर्जुनी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उफनते नाले को पार करते समय युवक पानी में बाह, डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची NDRF की टीम
Surajpur : Surajpur Breaking : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सूरजपुर के जंगल से वापस आते वक्त उफनते नाले को पार करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। व्यक्ति नाले को पार करने के दौरान पानी की तेज बहाव में बह गया। भैयाथान के मानिक नाला की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर के मानिक नाला उफान पर था। इसी बीच एक व्यक्ति नाला पार करने की कोशिश किया और नाले में बह गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम। 1 घंटे की कड़ी मशकक्त के बाद एनडीआरएफ ने व्यक्ति की लाश बरामद किया है। मृतक का नाम सालिक राम भैयाथान क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
जवानों को मिली बड़ी सफलता, 7 महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सुकमा : छत्तीसगढ़ प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पुना नर्कोम अभियान” से प्रभावित होकर 7 माहिला समेत 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. बता दें कि यह सभी नक्सली संगठन में थाना चिंतागुफा एवं थाना भेजी क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं. नक्सलियों को समर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, DRG, 202 वाहिनी कोबरा एवं 50 वाहिनी CRPF का संयुक्त सराहनीय योगदान रहा है.
युवाओं से भेंट-मुलाकात; सीएम भूपेश बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, पढ़ें
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संभागीय मुख्यालयों में युवाओं से भेंट-मुलाकात का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बघेल आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात में शामिल हुए, यह कार्यक्रम दुर्ग (DURG) जिले के भिलाई (BHILAI) में सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित हुआ।
दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई :-
- राज्य के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा, जहां 10 हजार वर्ग फीट में स्टार्टअप इकाइयों के लिए स्थान एवं लैब उपलब्ध होगा।
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए 12% जीएसटी लगाने के निर्णय का उल्लेख करते हुए इस निर्णय को वापस लेने भारत सरकार से अनुरोध करने की बात कही, यदि ऐसा नहीं होता है तो 12% जीएसटी राशि का भार छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।
- खेलकूद के लिए दुर्ग, भिलाई के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्ग, भिलाई, रिसाली के लोगों को आने-जाने में तकलीफ ना हो इसलिए एक सर्वसुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।
जमीन विवाद में हत्या; बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार नरकालो निवासी धीरसाय राठिया(41) अपने परिवार के साथ रहता था, जो खेती किसानी का काम करता था। बताया जाता है कि पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने छोटे भाई अमीर साय राठिया(40) से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अमीर साय राठिया अपने खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई धीरसाय राठिया वहां पहुंच गया। जहां वह अमीर साय से विवाद करने लग गया।
CG JOB ALERT : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 5500 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दुर्ग। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देने दुर्ग जिले में रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी में 5500 से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाएगी। एकदिवसीय रोजगार मेला 10 अगस्त को सुबह 10:30 से भिलाई के लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेला में नीड्स मैनपावर सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 5500 से अधिक पदों पर नियुक्ति करेगी। जिसमें लाइन आपरेटर के 1000 पद, क्वालिटी चेकिंग आपरेटर के 500 पद, इलेक्ट्रिशियन व टेक्निशियन के 2000 पद एवं रोबो आपरेटर व इलेक्ट्रिशियन के 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ रोजगार मेला में आएं। आवेदक भिलाई के सेक्टर 6 में स्थित लाईवलीहुड कालेज में 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पद, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
