प्रदेश

गणेश चतुर्थी सहित 5 दिन बंद रहेंगे मांस-मटन विक्रय

रायपुर। 19 सितंबर गणेश चतुर्थी, 20 सितंबर पर्युषण पर्व, 25 सितंबर डोल ग्यारस, 28 सितंबर अनन्त चतुर्दशी, 30 सितंबर पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के अवसर पर रायपुर परिक्षेत्र में स्थित पशु वध शाला गृह एवं मांस - मटन विक्रय पूरी तरह से बंद रहेंगे। नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त आदेश जारी किया गया है। उक्त अवसर पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जब्त कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें ...

बीजापुर में बदलाव आया है। बीजापुर के लोगों में विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री बघेल

सभी ढोल बजाकर नाचते गाते आ रहे थे। कितना उत्साह का क्षण है। आज बीजापुर जिले में बहुत सारे कार्यों का लोकार्पण हुआ। लगभग 557 करोड़ के 252 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। आप सभी को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं।

. 5 साल पहले जब यहां मुझे बुलाया जाता था तो सड़क मार्ग से आते थे, कार्यक्रम में भाषण देते हुए धीरे से कोई कहता था भैया ! जल्दी खत्म करो वापस जाना है। लेकिन आज बीजापुर बदल रहा है। बीजापुर में बदलाव आया है। बीजापुर के लोगों में विश्वास बढ़ा है।

. आज स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। बड़ी संख्या में कैंप खुले हैं जो इससे पहले कभी नहीं खुले थे। इतनी सड़कें बनी हैं जो पहले कभी नहीं बने थे। बहुत सारे मोटरसाइकिल खरीदे गए, जो पहले नहीं थे। 1000 से अधिक ट्रैक्टर खरीदे गए हैं, जो पहले नहीं थे।

. पहले जब मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था, यहां के लोग दो ही चीज मांगते थे। या तो हमारे यहां धान खरीदी केंद्र, बैंक खोल दो और दूसरा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दो।

. आज भी धान खरीदी केंद्र की मांग आई है क्योंकि खेती के रकबे में वृद्धि हुई है। किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। धान जितना पहले खरीदते थे उससे दो गुना, ढाई गुना धान आज बीजापुर जिले में हो रहा है।

. 14-14 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खुला है। जो स्कूल बंद थे, वह फिर से शुरू हो गए हैं। लगभग 300 स्कूल बंद थे, आज 200 से स्कूल अधिक प्रारंभ हो गए हैं।

. पहले सरकारी नौकरी में भर्ती की बात दूर थी, लोग पढ़ाई नहीं कर पाते थे। आज बस्तर फाइटर में अकेले बीजापुर से 300 नौजवानों को नौकरी मिली है। शिक्षकों की भर्ती हुई है।

. पहले गरीबों तक राशन तक नहीं पहुंच पाता था। अंदरूनी क्षेत्रों कोई राशन कार्ड नहीं, कोई सामग्री नहीं मिलती थी। मुझे कलेक्टर साहब ने बताया कि इन 5 वर्षों में अंदरूनी क्षेत्रों में भी 20 हजार से अधिक राशन कार्ड बने।

. आज 20 से अधिक अस्पताल खुल गए हैं। इलाज हो रहा है, डॉक्टर तैनात है। बीजापुर में ऑपरेशन हो रहे हैं, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। इससे बड़ी बात क्या होगी।

. आम जनता की सुविधा बढ़ी है। हमारे आदिवासियों को पट्टा नहीं मिल पाता था हमने व्यक्तिगत, वनाधिकार और सामुदायिक पट्टे दिए। देवगुड़ी का भी हमने सामुदायिक पट्टा दिया। देवताधामी के लिए भी हमने पट्टा दे दिया। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के लोगों के लिए पट्टा जारी किया है। सोलर पंप लगे हैं। लाइट पहुंच रही हैं।

. स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम बीजापुर में हुआ है। उससे बड़ी बात यह है कि किसानों का कर्ज माफ हुआ है।

. खेती किसानी में लोगों का रुझान बढ़ा है। उत्पादन बढ़ा है। पिछले साल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आए थे, ऐसे तालाब जो पुराने राजा, महाराजाओं के समय में बने थे सबके संधारण कार्य के लिए पैसा मांगा गया। हमने सभी  तालाबों के संधारण की स्वीकृति दी।

. चाहे बीजापुर हो या भोपालपट्टनम हो, सब जगह खेती अच्छे से हो रहा है सबके चेहरे पर प्रसन्नता है। पहले जिन चेहरों पर तनाव थे, आज उन चेहरों पर हंसी है। शाम को कहीं मीटिंग हो तो घर जाना भी मुश्किल हो जाता था, अब बड़ा परिवर्तन आया है।

. पहले यहां साइकिल का शोरूम भी दुर्लभ था, वहां आज आठ-आठ ट्रैक्टर के शोरूम हैं। मोटरसाइकिल के शोरूम खुल रहे हैं, क्योंकि आज बिक्री हो रही है।

. यहां 170 पंचायत हैं, हजारों गांव है। हर पंचायत में आज ट्रैक्टर हैं। बहुत बड़ी बात है। 5 साल में यहां सरकार ने जो परिवर्तन लाया है वह बहुत बड़ी बात है। पहले ढाई हजार में तेंदूपत्ता बेचते थे आज 4000 में बेच रहे हैं, महुआ, कोदो-कुटकी रागी आज बेचा जा रहा है।

. पहले कपड़े बाहर से आते थे।  इन पांच वर्षों में यहां कपड़े बनने लगे, प्रोसेसिग यूनिट्स लगे। लोगों की आय में वृद्धि हुई है। लोगों की शिक्षा में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जो हमारे आस्था के केंद्र है उसे हमने विकसित करने का काम किया है।

. लोगों की शिक्षा में, स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। आस्था को संजोने का काम भी कर रहा है। आज तीजा है इसकी छुट्टी हमने घोषित की है। हमने आपका विश्वास भी अर्जित किया है।

. जल, जंगल जमीन पर जो आपका हक था वो आपको मिल रहा है। लगातार रोजगार देने की कोशिश हम लोग कर रहे हैं। महिला समूहों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। आपके जिले में 6 करोड़ रुपए का गोबर बेचा गया है।

. हमने पेसा कानून लागू किया। इस प्रकार से दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा हम लोग उपलब्ध करा रहे हैं। आज बहुत से अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया।

. हास्टल के बच्चों की आदान राशि में हमने वृद्धि की। ओल्ड पेंशन लागू किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की। सभी वर्गों के लिए हमने काम किया है। बस्तर विकास की ओर चल पड़ा है। आदिवासियों की जमीन आपसे छीनी गई थी। इसे वापस किया गया है।

. बच्चे अभी मुझे पोयम सुना रहे थे। फर्राटे से इंग्लिश बोल रहे थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जिन स्कूलों में गोलियों की आवाज आती थीं वहां बच्चे पोयम गा रहे हैं।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ महतारी : सीएम बघेल

बीजापुर।  18 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि, सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि , छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा,विधायक श्री विक्रम मंडावी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण,उपस्थित रहें।
और पढ़ें ...

ग्राम पंचायत दोदेखुर्द में धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 24 लाख के विकास कार्यों किया भूमिपूजन और लोकार्पण........

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज ग्राम पंचायत दोदेखुर्द सी सी रोड 12 लाख का लोकार्पण और देवागन समाज सामुदायिक भवन 6.5 लाख रुपए, रामायण समिति सामुदायिक भवन 3 लाख, सतनामी समाज रंगमंच 2 लाख रुपए सहित कुल 24 लाख विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र में समाजिक भवन की मांग थीं जिसे पुरा करते आज भूमिपूजन किया सभी कार्यों से ग्रामीणोंजनो का लाभ होगा और निश्चित ही देवागन समाज और सतनामी समाज के इन सामाजिक भवन बनने से सामाजिक रूप से एवं विभिन्न प्रकार की आयोजनों से निश्चित ही समझ में एकता और आपसी भाईचारा बढ़ेगा और समाज प्रगति की ओर बढ़कर क्षेत्र प्रदेश एवं देश में नाम रोशन करेगे साथ ही सरकार के द्वारा अनेक जन हितैषी योजनाओं के माध्यम से आज कार्य हो रहा है जिससे समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से समृद्ध किया जा रहा है गांव गांव में गौठान बनाकर सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है साथ ही महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के माध्यम से गांव के महिलाएं युवा सभी को  रोजगार देने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है जिससे समाज के निचले स्तर में आर्थिक रूप से मजबूती आ रही है और इसी मजबूती के कारण आज प्रदेश खुशहाली के ओर बढ़ रहा हैं और छत्तीसगढ़ की पहचान एक समृद्ध प्रदेश के रूप में हो रही हैं।
इस कार्यक्रम के अवसर में मुख्य रूप से क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस जन और ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान  कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।

    इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा,विधायक  विक्रम मंडावी जिला पंचायत अध्यक्ष  शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, एवं कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण,उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गवर्नमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गारमेंट फैक्ट्री में चल रहे कपड़ा निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया और यहां कार्यरत महिलाओं से बात की। श्री बघेल ने फैक्ट्री से हरी झंडी दिखाकर बाजार के लिए तैयार उत्पादों की पहली खेप को रवाना किया।

बीजापुर जिले में निवासरत ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि एवं वन आधारित है। तथा जिले में उद्योग नहीं होने के कारण ग्रामीण अन्य राज्यों में रोजगार के लिए पलायन को देखते हुए जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा स्थिर आजीविका एवं महिला सशक्तिरण के लिए व्यवसायिक मॉडल के रूप में गारमेंट फेक्ट्री की स्थापना की गई। जो जिला प्रशासन द्वारा कम से कम लागत में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करने व्यवसायिक मॉडल का एक उदाहरण है। जिसमें गारमेंट आधारित उद्योग ही कम समय कम लागत में स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को रोजगार दिया जा सकता है।

गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना के लिए देश के बड़े गारमेंट ब्रांड मिंत्रा, मैक्स, डिक्सी इत्यादि कंपनियों से चर्चा की गई है। जिसमें डिक्सी एवं मिंत्रा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा जिले का भ्रमण किया गया और फैक्ट्री स्थापना की सहमति बनी। इस प्रकार गारमेंट फैक्ट्री को 6 करोड़ 90 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनाया गया है।

गारमेंट फैक्ट्री में काम करने के लिए 800 महिलाओं की काउंसलिंग कर 200 हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रारंभ दिया गया।जून 2023 में डिक्सी कंपनी के साथ 05 वर्षों का अनुबंध कर 70 महिलाओं के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में बनियान प्रॉडक्शन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

और पढ़ें ...

Teej 2023:पति की दीर्घायु के लिए : आज हरतालिका तीज का व्रत करेंगी महिलाएं, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से लेकर सबकुछ

छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों का मुख्य त्यौहार तीजा तिहार आज है. क्या आपको पता है कि तीजा त्यौहार क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे तीजा त्यौहार का क्या महत्व है और इसे क्यों और कैसे मनाया जाता है. यह त्यौहार भादो माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. तृतीया होने के कारण इसको तीजा कहते हैं छत्तीसगढ़ के आदि संस्कृति से परिपूर्ण बस्तर में तीजा को तीजा जगार के रूप में मनाते हैं. यहां महादेव और बालीगौरा (गंगा माता) के मिट्टी प्रतिमा का पूजन किया जाता है और महादेव व बालीगौरा की कथा, गुरुमाएं (पुजारिन महिलायें) द्वारा धनकुल वाद्ययंत्र ऐसा यंत्र जिसमें मटके के ऊपर सूपा और सूपा के ऊपर तीर रखकर बांस की झिरनी काडी (लकड़ी) से बजाकर गाया जाता है. बस्तर के साहित्यकार हरिहर वैष्णव जी ने “तीजा जगार”को बहुत सुंदर ढंग से लिखा है. इस कथा में महादेव और बाली गौरा का विवाह (गंगा माता), महादेव द्वारा बाली गौरा को अपनी जटा में धारण करना, माता पार्वती द्वारा बाली गौरा का परीक्षा लेना और माता पार्वती द्वारा बाली गौरा को प्रेम भाव से स्वीकार करना सुनाने को मिलता है. यह कथा रातभर चलती है शुभ मुहूर्त हरतालिका तीज का आरंभ 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 8 पर होगा और इसका समापन दोपहर में करीब 12 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि की मान्‍यता के अनुसार यह व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा। हर‍तालिका तीज की सुबह की पूजा सुबह 6 बजे से रात को 8 बजकर 24 मिनट पर होगी तीजा की शुरुआत तीजा पर्व की शुरुआत करूभात से होती है जो बहुत ही कड़वा होता है. इस पर्व में करेले का विशेष महत्व होता है जो माताएं विशेषकर बनाती हैं. तीजा उपवास के एक दिन पहले माताएं एक दूसरे के घर जाकर दाल-भात और अन्य चीजों क साथ करेला की सब्जी जरूर खाती हैं जिसे करू भात कहा जाता है. ये व्रती महिलाओं को कम से कम तीन घर खाना होता है. करेला कड़वा होते हुए भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है. करेले की तासीर ठंडी होती है जो उपवास के दौरान शरीर में पित्त बढने नहीं देता. साथ ही करेला खाने से प्यास कम लगती है जो उपवास के लिए मददगार होता है पूजा कर रखती हैं उपवास इस दिन स्त्रियां सुबह-सुबह नदी और तालाबों में जाकर मुक्कास्नान करती हैं. मतलब इस वक्त महिलाएं स्नान और पूजन तक किसी से बात नहीं करती हैं. नीम, महुआ, सरफोंक, चिड़चिड़ा लटकना आदि से दातुन करती हैं. साबुन की जगह तिली, महुआ की खल्ली, डोरी खरी तिली का इस्तेमाल करती हैं. महुवा का तेल निकल जाने के बाद बचे अवशेष को खल्ली कहा है. खल्ली, हल्दी और आंवले की पत्तियों को पीसकर उबटन बनाकर प्रयोग किया जाता है. जो शरीर को कोमल और चमकदार बनाती है. काली मिट्टी से बाल धोती है. स्नान करने के बाद नदी की बालू मिट्टी या तालाब के पास कुंवारी मिट्टी को खोदकर टोकरी में लाती है. इस कुंवारी मिट्टी से भगवान महादेव और माता गौरा की प्रतिमा का निर्माण कर फुलेरा में रखती हैं. फुलेरा अर्थात फूलो से भगवान का मंदिरनुमा मंडप बनाया जाता है जिसे छत्तीसगढ़ी में फुलेरा कहा जाता है. भगवान का पूजन विभिन्न प्रकार के व्यंजनों जैसे ठेठरी, खुरमी, कतरा, पूड़ी का भोग और फुल दीप धूप से कर माता गौरी को श्रृंगार भेंट करती हैं तीसरे दिन कैसे करें पूजा तीसरे दिन स्त्रियों को सुबह उठकर स्नान करने के बाद भाईयों, माता-पिता द्वारा उपहार स्वरूप साड़ी सिंगार का जो समान दिया जाता है वह पहनकर भगवान महादेव  और माता गौरा की मिट्टी की प्रतिमा का पूजन करती हैं. इसके बाद विसर्जन करने नदी और तालाबों में जाती हैं. विसर्जन करने के बाद सबसे पहले सूजी या सिंघाड़े या तीखुर का कतरा कुछ ऋतुफल खाकर पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं. सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं. अपने निमंत्रित परिवारजनों में तीजा का फलाहार करने जाती हैं जिसमें पकवान और भोजन शामिल होता है
और पढ़ें ...

आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र: आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा, आठ विधेयक किए जाएंगे पेश

संसद का पांच दिवसीय सत्र सोमवार (18 सितंबर) से शुरू हो रहा है. सरकार ने इसकी घोषणा करते समय इसे ‘विशेष सत्र’ बताया था लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि यह नियमित सत्र है. इसे मौजूदा लोकसभा का 13वां और राज्यसभा का 261वां सत्र बताया गया है. सत्र 22 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान सदन की कार्रवाई 11 बजे से दोपहर एक बजे और फिर अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगी संसद सत्र के दौरान जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता, चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग और आजादी के 75 साल पूरे होने के विषय पर भी चर्चा हो सकती है. अटकलें ये भी हैं कि इस सत्र में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ और देश का नाम ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ करने का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है असामान्य समय में सत्र बुलाए जाने को लेकर कई नेता हैरत में हैं क्योंकि आम तौर पर संसद में तीन सत्र आयोजित होते हैं, जिनमें बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र शामिल हैं. इस बार मानसून सत्र जुलाई-अगस्त में आयोजित किया गया था. शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर में आयोजित किया जाएगा. बजट सत्र हर साल जनवरी के आखिर से शुरू होता है. वहीं, दो सत्र के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतर नहीं हो सकता है. नई संसद में मंत्रियों को आवंटित हो चुके हैं कमरे इससे पहले नई संसद में केंद्रीय मंत्रियों के लिए कमरों के आवंटन की सूचना आई थी. जिसमें अपर ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर मंत्रियों को कमरे आवंटित किए गए हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने सत्र को लेकर अपने-अपने सांसदों से क्या कहा? बीजेपी और कांग्रेस संसद सत्र में अपने-अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए पहले ही व्हिप जारी कर चुकी हैं. कांग्रेस ने अपने सांसदों से कहा था कि वे 18 से 22 सितंबर तक संसद सत्र में मौजूद रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें. वहीं, बीजेपी ने अपने सांसदों को अहम विधेयकों पर चर्चा करने और सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए कहा था
और पढ़ें ...

*बीजापुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की सौगात*

*बीजापुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की सौगात* *123 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित संरचनाओं का करेंगे लोकार्पण और 334 करोड़ रुपए से बनने वाली अधोसंरचनाओं का करेंगे भूमिपूजन* रायपुर, 17 सितंबर, 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 सितंबर को बीजापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 457 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि के लोकार्पण-भूमिपूजन की सौगात बीजापुर के जिलावासियों को देंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 123 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि से निर्मित 99 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं 334 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले 110 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 2 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से रीपा अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तिम्मापुर, बासागुड़ा, उसूर, तर्रेम, नैमेड़, पेगड़ापल्ली में छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। वे भद्रकाली में पर्यटन स्थल के उन्नयन कार्यों के साथ ही नया बस स्टैंड मद्देड़ का लोकार्पण करेंगे। वे 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पामगल से मोटूपल्ली मार्ग, जैगूर से कुटरू मार्ग और चिंतावागु नदी, मिंगाचल नदी, तारूण नाला में उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही वे स्वास्थ्य अधोसंरचना अंतर्गत जिला अस्पताल में बर्न यूनिट के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निर्मित अधोसंरचना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे नरवा विकास योजना अंतर्गत मासेगुड़ा नाला, गुदमा नाला, भादु नाला और इडकापल्ली नाला में हुए कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वन विभाग के कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन के 164 करोड़ रुपए के सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री लगभग 12 करोड़ रुपए से भवन विहीन 63 स्कूलों में नये भवन के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही सड़क अधोसंरचना के लिए भी बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे। इनमें 13 करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाला जैगुर तुमनार रोड भी शामिल है। साथ ही 12 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले माटवाड़ा जैगुर कुटरू मार्ग का भूमिपूजन भी होगा। 4 करोड़ 21 लाख की लागत से पेंकरम नाले में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी होगा। इसके साथ ही उसूर मलेमपेण्टा मार्ग, बीजापुर कोण्डापल्ली मार्ग, तर्रेम चुरवाही मार्ग, मलेमपेण्टा पामेड़ मार्ग, कुटरू से फरसेगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य भी शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम विकास अभिकरण तथा गृह निर्माण मंडल के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। नगर पंचायत बीजापुर और भोपालपट्नम में वे विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विविध कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे।
और पढ़ें ...

सिख युवक की हत्या के विरोध में भिलाई दुर्ग बंद की घोषणा

भिलाई खुर्सीपार के सिख युवक मलकीत सिंह की हत्या के विरोध में भिलाई दुर्ग बंद का आवाहन किया गया है, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत द्वारा आरोपियों के ऊपर धारा 302 का जुर्म दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर फांसी देने की मांग को लेकर दुर्ग भिलाई बंद का आवाहन किया गया है | गुरुद्वारा सेक्टर 11 भिलाई की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह के पुत्र सरदार मलकीत सिंह की निर्मम हत्या के संबंध में छत्तीसगढ़ पंजाबी कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी एस बाजवा के द्वारा शोक व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की गई हैl पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन से मांग की गई है कि हत्या करने वाले आरोपियों पर धारा 302 के साथ साथ देशद्रोह की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए | इस घटना के विरोध में कुछ संगठनों के द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ बंद का जो आह्वान किया गया है पंजाबी कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा समर्थन किया जाता है l पिछले कुछ समय से विशेष रूप से भिलाई में अपराधिक तत्वों के हौसले अत्यधिक बड़े हुए हैं तथा अनेक घटनाएं घटित हो रही हैं यह भिलाई के आपसी भाईचारे के ऐतिहासिक वातावरण खराब करने का प्रयास है जिस पर केवल प्रशासन ही नहीं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आगे आकर अंकुश लगाने की आवश्यकता हैl निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा तथा लोकसभा के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए यह और भी आवश्यक हो गया है कि इस प्रकार असामाजिक घटनाओं को होने से रोकने के लिए सतत निगरानी रखते हुए प्रयास किया जावे l छत्तीसगढ़ पंजाबी कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरदार जसविंदर सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है |
और पढ़ें ...

Breaking : रिश्वत लेने वाले पटवारी पर गिरी गाज, एसडीएम ने किया सस्पेंड…

जांजगीर-चांपा। जिले से एक और रिश्वतखोरी का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम ने रिश्वत लेने वाले पटवारी के वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि यह पिपरसत्ती गांव का मामला है। जहां किसान से केसीसी लोन दिलाने के बदले एक पटवारी ने बदले में रुपए मांगे थे। तभी किसान ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस वीडियो की शिकायत जैसे ही अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल को मिली, तो तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड कर दिया है।
और पढ़ें ...

पैसा समेटने में लगे हैं कांग्रेस नेता : ओपी चौधरी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी.चौधरी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की चलाचली बेला में है और कांग्रेस के नेता अर्श से लेकर फर्श तक पैसा समेटने में लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही नहीं वरन् कांग्रेस के मंत्री ,विधायक अपना आपा खोकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। छत्तीसगढ़ को भूपेश सरकार ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के लिए एटीएम बना दिया है। वहीं दूसरी ओर यहां के मंत्री विधायक लाखों – करोड़ों रुपये के घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर मफिया राज चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला,पीएससी, चावल, धान,आउटसोर्सिग,तेंदूपत्ता, गोठान, शराब, ऑनलाइन सट्टा मफिया को खुला संरक्षण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में करीब 20 लाख युवाओं के खाते खुलवा कर महादेव एप जिसका संचालन दुबई से हो रहा है,में करोड़ों रुपये का खेल भूपेश सरकार के राज में चल रहा है। कोयला घोटाले में रायगढ़ के एक कांग्रेस विधायक के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि क्या उनमें इस वीडियो को स्वीकार करने की हिम्मत है। क्या उस विधायक के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के कोड़ातराई में हाल ही में हुई भाजपा की विजय शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेसी लगातार दुष्प्रचार करते रहे कि मोदी जी नहीं आएंगे। मोदी जी वर्चुअल सभा में शामिल होंगे,लेकिन इसके उलट रायगढ़ की जनता ने कांग्रेसियों के मुंह पर जमकर तमाचा जड़ा। भारी बारिश के बावजूद करीब 1 लाख से ज्यादा लोग मोदी जी को सुनने पहुंचे और भाजपा की विशाल विजय शंखनाद रैली में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में जी – 20 यूथ सम्मेलन को लेकर रायगढ़ की सभा में मोदी जी के बयान को लेकर कांग्रेस के अनर्गल आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नवा रायपुर के आईएम में आयोजित हुआ था जिसमें करीब 15 देशों के यूथ शामिल हुए थे। यह आयोजन भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के द्वारा आयोजित हुआ था। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। कांग्रेसियों का मोदी जी पर दिया गया बयान उनके मानसिक दीवालियेपन को दर्शाता है। चौधरी ने कहा कि मोदी जी के 9 सालों में विकास हुआ है यह नजर आता है। जबकि छत्तीसगढ़ की पौने 5 साल की कांग्रेस सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक विकास ही विकास किया। पूरी दुनिया में भारत को नईं पहचान दी। जी – 20 की बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने भारत की ताकत का लोहा मनवाया। आज मोदी जी की पूरे विश्व में जयजयकार हो रही है। देश मोदी जी के नेतृत्व में लगातार उन्नति कर रहा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, सोशल मीडिया सहसंयोजक मीतुल कोठारी भी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

स्टाम्प पेपर में JCCJ के 10 वादे : शराब की जगह दूध की दुकानें, गरीबी करेंगे खत्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शनिवार को अमित जोगी ने रायपुर स्थित सागौन बंगले में कहा कि प्रदेश में शराब की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी। साथ ही गरीबी खत्म करने का वादा किया। उन्होंने 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर जोगी के 10 कदम नाम से शपथ पत्र जारी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को बने 23 साल हो गए हैं। प्रदेश की उम्र बढ़ रही है वैसे ही प्रदेश में लूट बढ़ रही है। आज प्रदेश की सीमा से लगे राज्य आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति की आय हमसे ज्यादा है। आगे उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ की सवा 3 करोड़ जनता को अपना नोटरी रजिस्टर शपथ पत्र देता हूं कि छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीबी खत्म करने की नीति पर काम किया जाएगा। सरकार बनते ही अगर 10 कदम उठाने में मैं विफल रहा तो मैं सूली पर चढ़ जाऊंगा। छत्तीसगढ़ में चल रहा डी कंपनी का राज अमित ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 20 साल से D कंपनी का राज चल रहा है। D से डॉक्टर और D से दाऊ। जैसे राजन और दाऊद हैं, वैसे ही रमन और दाऊ का खेल चल रहा है। छत्तीसगढ़ को एक बार तू लूट एक बार मैं लूट और दोनों को जेल जाने से छूट। एक ने छत्तीसगढ़ को पेसीएम (PayCM) बनकर लूटा और दूसरे ने एटीएम (ATM) समझकर लूटा है। मेरी लड़ाई कांग्रेस – भाजपा से नहीं महंगाई से- अमित जोगी अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस -भाजपा दोनों एक दूसरे के कमीशन की बात करते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के विजन और मिशन की कोई बात नहीं करते हैं, लेकिन मेरी लड़ाई न कांग्रेस से है और न भाजपा से, मेरी लड़ाई ग़रीबी से है। हम इन दोनों राष्ट्रीय दलों से लड़ाई नहीं, बल्कि इनकी विदाई करने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। अमित जोगी ने 100 रुपए के स्टाम्प पेपर में जोगी के 10 कदम गरीबी खत्म का शपथ पत्र दिया। घोषणा पत्र की 10 बातें अनुसूचित जाति-जनजाति, अति पिछड़ा एवं आर्थिक रूप से कमजोर अन्य सभी वर्गों के परिवारों को 5 लाख रुपए और बेटी के जन्म होने पर 1 लाख रुपये। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3000 रुपये, वृद्धजनों को 4500 रुपये पेंशन । धान का समर्थन मूल्य 4000 रु प्रति क्विंटल प्रति वर्ष, प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपये सहायता, बिजली फ्री। 15 वर्ष से काबिज वालों को पट्टा, कच्चे मकान वालों को 2 बेडरूम जोगी आवास । 8 साल से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों का नियमतिकरण। सरकारी,निजी संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण । सालाना 10 लाख रु से कम आय वाले स्वरोजगार और व्यवसाय को राज्य के सभी टैक्स से छूट। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं सभी का कैश लेस मुफ्त इलाज। छात्र-छात्राओं को देश- विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 100% अनुदान। दारू की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी। राज्य में दुग्ध क्रांति लाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी परमपूज्य संतो और महारत्नों के धाम का विश्व स्तरीय विकास।
और पढ़ें ...

विधायक के खिलाफ बयान देना कांग्रेस के इस नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता …

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में एक पार्टी का दूसरे दलों पर छींटाकशी का दौर शुरु है। ऐसे में एक कांग्रेस नेता को अपने ही पार्टी के विधायक पर आरोप लगाना भारी पड़ गया जिसके बाद पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। कांग्रेस नेता सौरभ निर्वाणी ने अपने ही पार्टी के विधायक पर बयान बाजी की थी जिसके बाद उन्हें शो कॉज नोटिस दिया गया था। नोटिस में जवाब संतोषप्रद न मिलने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत गेंदु ने एक साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सौरभ निर्वाणी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के ऊपर अनर्गल आरोप लगाकर नारेबाजी की थी। कांग्रेस के इस बड़े निर्णय के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें ...

शिक्षकों में एरियर्स राशि का भुगतान नहीं करने पर महिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

मुंगेली। जिले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला शिक्षा अधिकारी निलंबित कर दिया है, बता दें कि, शिक्षकों के एरिया इस राशि को भुगतान नहीं करने वाली मुंगेली की महिला डीईओ सविता राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। सविता राजपूत मुंगेली जिले की जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त शिक्षा संचालक शिक्षा बिलासपुर कार्यालय नियत किया गया है। शिक्षक पंचायत के एरियर्स भुगतान हेतु जिला पंचायत ने उन्हे 13 जनवरी 2023 को एक करोड़ 52 लाख 98 हजार 214 रुपए जारी किए थे। जिला पंचायत ने राशि पुनरआबंटित करने के पश्चात 2 फरवरी 2023, 24 फरवरी 2023,1 मार्च 2023, 13 मार्च 2023 को एरियर्स राशि का भुगतान करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाने हेतु पत्राचार किया गया। पर चार बार पत्र जारी करने के बाद 17 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बीईओ को राशि आवंटित की गई। लेट से राशि आवंटित करने के चलते शिक्षकों में एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हो पाया।
और पढ़ें ...

CRIME : शादी का प्रलोभन देकर युवती से किया SEX, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ :  युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, युवती ने मनोज नागवंशी पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। लैलूंगा थाना क्षेत्र का मामला। पीड़िता ने बताया कि, करीब एक वर्ष पूर्व अप्रैल 2022 में मनोज नागवंशी उसे शादी का प्रलोभन देकर घर से भगाकर गेरवानी ले गया। जहां दोनों मजदूरी का काम करते थे। मनोज इसे पत्नी की तरह रखकर शारीरिक संबंध बनाता था। बीते जुलाई माह में मनोज को शादी कर गांव घर में रखने की बात कहने पर शादी करने से इंकार कर दिया। उसके बाद मनोज उसके साथ गेरवानी के किराया मकान में झगड़ा विवाद कर घर से भगा दिया। तब गांव आयी और अपने परिवारवालों को बतायी। पीड़िता के आवेदन पर आरोपी मनोज नागवंशी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग टीमों के साथ ग्राम गेरवानी व लैलूंगा के कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी मनोज नागवंशी पीड़िता को शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया।
और पढ़ें ...