प्रदेश
आइईडी ब्लास्ट से सीआरपीएफ के दो जवान घायल, हेलीकाप्टर से लाया जा रहा रायपुर
दंतेवाड़ा । नक्सलियों द्वारा लगाई गई आइईडी के चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं।दो जवानों में एक गम्भीर रूप से घायल जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया है,वंही दूसरे घायल जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जा रहा है, अरनपुर से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।
जिसकी सुरक्षा के लिए रोज कामरगुड़ा से सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा के लिए भेजा जाता है, नक्सली घात लगाकर जवानों पर आइईडी ब्लास्ट कर दो जवानों को फंसाने में कामयाब हुए, नक्सली इस सड़क पर सुरक्षा में तैनात जवानों को आइईडी लगाकर घायल कर चुके है। घायल जवान का नाम अभी पता नही चल पाया है।
हैवानियत की हदे पार...पड़ोसी युवक ने मासूम से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना की जानकारी लगते ही बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित बच्ची की उम्र महज 3 साल बताई जा रही है.
जानकरी के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी ने बच्ची को टॉफियाँ देकर अपने घर बुलाया था. इस बच्ची के साथ जब घिनौना कृत्य किया तो बच्ची बेहोश हो गई थी. बच्ची की नाजुक हालत देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखकर जशपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जशपुर ASP उमेश कश्यप ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाला आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मतगणना का कार्य अधिकारी-कर्मचारी आयोग के निर्देशों के अनुरूप करें - कलेक्टर
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
मतगणना स्थल में सभी जरूरी इंतजाम करने के दिये निर्देश
बिलासपुर, 22 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मतगणना का कार्य किया जाएगा उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षण लेने और नियम कायदों से अवगत होने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों, निर्वाचन अभिकर्ता सहित मतगणना दल का प्रशिक्षण सुचारू रूप से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डाकमत पत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना भी उसी दिन सवेरे की जानी है। इसके लिए भी समुचित तैयारी की जा रही है। मतगणना स्थल में पेयजल, भोजन, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने मतगणना के कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप करने कहा। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए परिचय पत्र जारी करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत अजय अग्रवाल सहित सभी रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर तरीके से काम किया है इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को मतो की गणना में भी अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए योजनाओं में प्रगति लाएं। लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में प्रमुखता से करें। समय सीमा के लंबित प्रकरणों का निपटारा भी जल्द करने के निर्देश दिये।
एक वर्ष पूर्व भेड़ चोरी करने की प्रयास करने वाले फरार आरोपी गिरप्तार
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
अप क्र 803/2022धारा 379,511,34 आईपीसी
आरोपी
रामेश साहू उर्फ़ छोटू पिता हंसराज साहू उम्र 22 वर्ष सा पुडू नवागांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 22.11,2022 के सुबह ग्राम कंचनपुर मे प्रार्थी रामाभाई रेबाड़ी की भेड़ चोरी का प्रयास कर रहे थे,सूचक की रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध कायम कर मामले के एक आरोपी तीरथ यादव निवासी पुडू को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा मामले के एक आरोपी रमेश साहू उर्फ़ छोटू घटना दिनांक से लगातार फरार था आज दिनांक 22.11.2023 को मुखबिर से सूचना मिला की रमेश साहू उर्फ़ छोटू ग्राम पुडू मे अपने घर मे छुपा है. मामले मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर सूचना के आधार पर उसके घर मे दबिश देकर आरोपी रमेश साहू को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में ASI अशोक मिश्रा, आरक्षक रविवार कुमार की विशेष योगदान रहा.
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भाजपा प्रत्याशियों से की चर्चा
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश के कई विधानसभाओं से आये भाजपा प्रत्याशियों से मुलाकात कर मतदान प्रतिशत के संदर्भ में चर्चा की और मतगणना की तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिये ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस,
छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों के बीच इस वक्त की बड़ी खबर,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस,
पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भेजा मानहानि का नोटिस,
अपने अधिवक्ता के जरिए भेजा नोटिस,
बृजमोहन से बड़ा गुंडा कौन,
और बृजमोहन हमले की नौटंकी कर रहे बयान पर भेजा मानहानि का नोटिस
ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर
महासमुंद. शहर के बीचोंबीच दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. नेहरू चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुरुष की हालत गंभीर है. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. यह मामला महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र का है.
मृतिका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा कि दोनों पति-पत्नी तुलसी पूजा के लिए खरीदी करने निकले थे. इस दौरान यह हादसा हो गया. बता दें कि पिछले 20 दिनों से नेहरु चौक का सिग्नल बंद है. पिछले साल भी इसी नेहरू चौक पर एक महिला की मौत हुई थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
छठ पर्व मनाकर लौट रहा था परिवार, कार और बस में भिड़ंत से एक की मौत, तीन गंभीर
सरगुजा. उदयपुर NH पर अलकापुरी के पास रॉयल बस और कार में आमने-सामने भिड़ंत बस पलट गई. इस हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
बताया जा रहा कि छठ पूजा कर बिहार से वापस रायपुर लौट रहे परिवार की कार सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में रायल बस से टकरा गई. बस से टकराने पर कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं दूसरी ओर बस भी पलट गई. दुर्घटना में कार सवार एक की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं यात्री बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.
कार में श्रेयांश मिश्रा ,अमित मिश्रा 40 साल,पिंकी मिश्रा 35 साल, नैंसी मिश्रा 15 साल सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई. दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे शव को निकाला जा सका.
प्रेशर बम की चपेट में ग्रामीण घायल, उपचार के लिए सीआरपीएफ की मदद से तेलांगना रेफर
Bijapur : पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्माराम स्कूलपारा निवासी चन्द्रिया सपका पिता रमैया उम्र 50 मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे मछली पकड़ने चिंतावागु नदी गया हुआ था। वापसी के दौरान लगभग 10 बजे नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। होश में आने के बाद ग्रामीण घसीटते हुए नदी के किनारे तक पहुंचा और अन्य ग्रामीणों को आवाज लगाई, पास खेत मे धान काटने वाले ग्रामीणों ने घायल ग्रामीण को गांव तक पहुंचाया।
जानकारी मिलने पर इसके बाद सीआरपीएफ 151वाहिनी व 204 कोबरा वाहिनी के जवानों ने घायल ग्रामीण को त्वरित सहायता देते हुए उसे कोबरा फील्ड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां घायल ग्रामीण का प्राथमिक उपचार कर उसे एम्बुलेंस की मदद से जवानों ने बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्राचलम रेफर किया गया।
रेलवे ने इस ट्रेन को किया गया रिस्टोर,देखिये कब कब चलेगी ट्रेन……
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक किया जाने की घोषणा की गयी थी ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार चलाई जाएगी
रिस्टोर होने वाली गाडियां
(1) गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस को दिनांक 30 नवंबर 2023 एवं 7 दिसंबर 2023 को चलाने का निर्णय लिया गया है
(2) गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस को दिनांक 2 एवं 9 दिसंबर 2023 को चलाने का निर्णय लिया गया है ।
NSUI प्रदेश सचिव को किया गया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर : हिट एंड रन का मामले को कांग्रेस संगठन ने गंभीरता से लेते हुए NSUI के प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।
जिसका आदेश NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आदेश पर जारी किया है।

वहीं 4 सदस्यीय टीम हिट एंड रन के मामले की जांच करेगी। रिपोर्ट आने तक अमीन को पद से हटाने का आदेश जारी किया गया है। फिलहाल अमीन श्रीवास्तव और अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
फिर बढ़े टमाटर के भाव, उत्पादन में आई कमी, रेट में हुई बढ़ोतरी, आम जनता परेशान…
बलरामपुर। जिले में टमाटर की कीमत फिर से बढ़ने लगी है. सब्जी मंडी में टमाटर के भाव 40 रुपये से 50 रुपये तक पहुंच गए हैं. दाम बढ़ने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ने लगा है. बताया जा रहा है कि, बारिश की वजह से टमाटर के उत्पादन में कमी आयी है. अक्टूबर महीने में जो बारिश हुई. उसी की वजह से टमाटर के भाव बढ़ गए हैं. बारिश की वजह से टमाटर के पौधों को जबरदस्त नुकसान हुआ. पानी ने टमाटर के पौधों को बर्बाद कर दिया. पौधों के खराब होने से टमाटर के उत्पादन पर असर पड़ा. नतीजा ये हुआ कि, टमाटर की कीमत में उछाल आ गई. रामानुजगंज में सब्जी बाजार है. वहां पर टमाटर 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है.
रामानुजगंज सब्जी मंडी में हाल के दिनों तक टमाटर पांच रुपये किलो बिकता था. हालात ये हो गए थे कि, किसानों को टमाटर की खेती में घाटा हो रहा था. लागत मूल्य निकलना भी संभव नहीं था. नाराज किसान लागत मूल्य नहीं निकल पाने से नाराज थे. टमाटर को सड़कों पर फेंक रहे थे. लेकिन बारिश होने के बाद से टमाटर के भाव एकाएक बढ़ गए.
जुलाई में भी टमाटर के भाव में इजाफा हुआ था. 150 रुपये से 200 रुपये किलो तक टमाटर बिका था. मौसम की मार के चलते टमाटर के दाम बढ़ जाते हैं. कीमत में उछाल आने से लोगों को काफी परेशानी होती है. लोग सब्जी मंडी से बिना टमाटर लिये ही चले जाते हैं. टमाटर खरीदना उनके लिए बड़ा ही मुश्किल होता है.
जेलों में विशेष अभियान चलाकर 1086 बंदियों को दी जमानत, 369 बंदियों को किया रिहा…
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोट
बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर नालसा द्वारा जेलों में बंदियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 18 सितम्बर से 20 नवम्बर तक एक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की सतत् बैठक करते हुए बंदियों को रिहा किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
कमेटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश अध्यक्ष एवं संबंधित जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जेलर और सचिव सदस्य हैं, जिनके द्वारा बैठक की जाकर बंदियों को जमानत पर रिहा करने की अनुशंसा की जाती है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में गठित अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के लगातार बैठक लेते हुए विशेष अभियान चलाते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जेलों में निरूद्ध पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों को जमानत देते हुए उन्हें रिहा किया गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के मार्गदर्शन एवं सतत् निगरानी में की गई।
उपरोक्त दो माह की अवधि में समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कुल 114 बैठकें आयोजित की गई और पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों को जमानत पर रिहा करने की अनुशंसा की गई। कमेटी ने कुुल 1389 बंदियों को चिन्हांकित कर 1222 बंदियों को जमानत का लाभ देने की अनुशंसा की. इस पर संबंधित न्यायालय के द्वारा 1086 बंदियों को जमानत का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें रिहा किया गया है।
बता दें कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार 5 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की समस्त जेलों में तृतीय ‘‘राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत’’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक जिले के 2-2 न्यायिक मजिस्ट्रेटों की स्पेशल सिटिंग भी की गई थी, और पात्र बंदियों का तत्काल जेल में ही उनके प्रकरण का निराकरण कर रिहा किये जाने की कार्यवाही की गई. उक्त जेल लोक अदालत में पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों के कुल 369 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की अध्यक्षता में बिलासागुड़ी में क्राइम मीटिंग लिया गया, ज़िला पुलिस बिलासपुर द्वारा अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
चुनाव को सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए मीटिंग में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी गई।
▪️मीटिंग के दौरान इन मुद्दों पर विशेष निर्देश दिए गए :-
1. ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कार्यवाही: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए सभी को जागरूक करने और उन्हें सकारात्मक कदम उठाने के लिए आह्वान किया गया।
2. अपराध निकाल पर जोर दिया जाएगा: अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
3. साइबर क्राइम के मामलों में जागरूकता बढ़ाने का निर्देश: साइबर क्राइम के खिलाफ जनता को जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए टीमें बाहर के राज्यों में भेजी जाएंगी।
4. ड्रग्स के सौदागरों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश: नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
5. अपराधियों के खिलाफ गुणवत्तापूर्ण जाँच का दिया गया निर्देश: अपराधियों को जेल भेजने के साथ-साथ उनकी गुणवत्तापूर्ण जाँच पर भी जोर दिया गया है। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार और डीएसपी हेड क्वार्टर के साथ साथ जिला के अन्य अधिकारी/ प्रभारी मौजूद थे।
डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान - डेंगू के प्रकरण निरंक
दुर्ग 21 नवंबर 2023/दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 21 नवंबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के प्रकरण निरंक है। वर्तमान में डेंगू एलिजा पॉजिटिव 01 मरीज भर्ती है। सभी डेंगू मरीज व संभावित मरीज के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 185299 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-210275 जिनमें से 86254 खाली कराये गये। सभी कटेनरों में 119795 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 181291 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उत्तको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी. बी. एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की गई है, कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा. केन्द्र व प्राथ. स्वा.के. शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां - प्रशिक्षण में दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद के अधिकारी हुए सम्मिलित
विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद जिले के लिए नियुक्त अधिकारियों को आज बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे की मौजूदगी में राज्य निर्वाचन कार्यालय से आए निर्वाचन प्रशिक्षक श्री पुल्लक भट्टाचार्य, श्रीमती गीता देवांगन ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विधानसभावार 14 टेबल में मतांे की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर जो राजपत्रिक अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति तीन बार रेण्डोमाईजेशन कर किया जाएगा। पहली रेण्डोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तथा दूसरा व तीसरा रेण्डोमाईजेशन आब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगांे को प्रवेश पास जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल मंे मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण में दुर्ग अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, श्री गोकुल रावटे, नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित तीनों जिले के आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को भी मोबाईल रखने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल प्रेक्षक ही मोबाईल रख सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति दी जाएगी।
वीडियोग्राफी रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम के खोले जाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ई.व्ही.एम. का परिवहन, मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, मतगणना प्रक्रिया, प्रेक्षकों द्वारा 02 ई.व्ही.एम. में गणना की, सुरक्षा व्यवस्थाओं की, अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति की, परिणाम घोषणा प्रक्रिया की जाएगी। समस्त प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सी.डी. बनाकर रखना होगा। प्रशिक्षण में आज मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु अधिकारियों को अनुशासन व शिष्टाचार के साथ मतगणना की बारीकियों के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत्-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों के द्वारा ई.व्ही.एम. की सील तोड़ने की विधि के अलावा संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना, लाट आदि की प्रक्रियाओं एवं निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में लाट निकाला जाएगा। लाट निकालने से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेेक्षकों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व मौके पर उपस्थित उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा।
प्रशिक्षण के दौरान मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, गणना हेतु मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ई.व्ही.एम. में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्रियों को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई।
