प्रदेश
किराना और कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्णा रेड्डी किराना एवं कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दुकान के अंदर अधिकतर माल जलकर खाक हो चुका है।
CG News: बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया घटना को अंजाम
बिलासपुर: प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मामला कोनी थाना क्षेत्र के बड़े कोनी का है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से परिवारिक विवाद चल रहा था। लेकिन गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपने पिता को धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Classroom में दारू पार्टी करने वाला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड…जानिए पूरा मामला
मानपुर-मोहला : जिले में क्लास रूम में साथियों के साथ शराब सेवन करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी विकासखंड मानपुर, जिला मानपुर मोहला में पदस्थ शिक्षक कोमराज रामटेके जो व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य) के पद पर कार्यरत थे।बता दें कि, प्राचार्य का कक्षा के भीतर अपने साथियों के साथ शराब पीते हुए वीडियो के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शिकायत की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित करने का आदेश लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया है।
Breaking : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, IED बम लगाने वाले 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रही है। आए दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है, कि 4 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है, कि इन चारों नक्सलियों की गिरफ्तारी अलग-अलग इलाकों से हुई है। ये सभी हत्या, मार्ग अवरुद्ध जैसी कई घटनाओं में शामिल थे।
दरअसल, जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 4 माआवादियों को गिरफ्तार कर विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2023 को गोरना गांव के समीप आत्मसमर्पित माओवादी किसन ऊर्फ छोटू कुरसम की हत्या में शामिल फरार आरोपी नक्सली दल के मिलिशिया सदस्य दुला कुरसम को गोरना से पकड़ा गया।
वही, दुरधा के जंगल का सर्च के दौरान 02 नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 05 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी बरामद किया गया। वहीं, दूसरी ओर गंगालूर ईलाके से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी लक्खू को गिरफ्तार किया गया। चारों नक्सलियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई, 12 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त...जाने क्या है पूरा मामला
महासमुंद। मदिरा दुकानों के सुचारू संचालन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता तथा कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा मदिरा दुकानों की सतत जांच व कड़ी निगरानी कि निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में जिले के समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
10 जनवरी को कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान-तुमगांव में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मदिरा विक्रय काउंटर पर रखे आफ्टर डार्क व्हिस्की की 1 बोतल मदिरा का होलोग्राम क्षतिग्रस्त होना तथा उक्त मदिरा के तेजी परीक्षण में मदिरा में मिलावट होना पाया गया।
मामले में मदिरा दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता विजय ब्रह्मे तथा विक्रयकर्ता किशन पांडे के विरुद्ध धारा 38-क आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा उक्त कर्मचारियों को तत्काल सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी।
उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-महासमुंद अंतरिक हृदय कुमार तिरपुडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक दरसराम सोनी, वृत-महासमुंद शहर एवं आबकारी स्टाफ के साथ प्लेसमेंट एजेंसी सुमित फैसिलिटीस प्रा. लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि प्रवेश कुमार जैन तथा फील्ड ऑफिसर गोल्डन कुमार उपस्थित थे।
विदित हो कि हाल ही में विदेशी मदिरा दुकान-सांकरा तथा बसना में मदिरा मिलावट के प्रकरणों में 2 मुख्य विक्रयकर्ताओं तथा 4 विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवा से निष्कासित करने तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है तथा विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला में ओवर रेट के एक अन्य प्रकरण में 01 मुख्य विक्रयकर्ता, 2 विक्रयकर्ताओं तथा 1 मल्टीपर्पस वर्कर के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है।
जिले की मदिरा दुकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।
रिश्वत लेने वाले हो जाए सावधान...रिश्वतखोर पटवारी को तीन साल की सजा...जाने क्या है पूरा मामला
धमतरी। जमीन बिक्री के लिए नक्शा रेखांकित कर नक्शा व खसरा देने के नाम पर किसान से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाने वाले आरोपित पटवारी को न्यायालय ने तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड से दंडित भी किया है।
: न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेशराम साहू नहरडीह स्थित अपनी मां व बहन के नाम पर 50 डिसमिल जमीन खसरा नंबर 606-1 रकबा 0.52 हेक्टेयर को सभी की सहमति से बेचने वाले थे।
बेचने के लिए उस समय नहरडीह के पटवारी रहे ग्राम भठेली-भखारा निवासी हीरालाल ढीढी 45 वर्ष के पास जाने पर उसने नक्शा रेखांकित करने नक्शा व खसरा देने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।
पीड़ित किसान गणेशराम साहू ने घटना की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में दी। पटवारी द्वारा रुपये की मांग को टेपिंग कराकर योजनाबद्ध तरीके से 18 अगस्त 2018 को पटवारी हीरालाल ढीढी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत में लिए नोट व नोट पर अंगूठे के निशान जब्त कर उसे हिरासत में लिया।
इस पूरे मामले को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में पेश किया गया। सभी पक्षों को सुनने के बाद केएल चरयाणी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने आरोपित पटवारी को तीन वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपित पटवारी को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
*मकर संक्रांति पर राजधानी रायपुर में पतंग उत्सव - बृजमोहन अग्रवाल
BREAKING : जिले में 22, 26 और 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित, नहीं खुलेंगी शराब दुकानें
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी
कोरबा। बालको नगर क्षेत्र की किशोरी के साथ इस इलाके में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके प्रभाव से किशोरी को गर्भ ठहर गया। जब तक यह बात परिजनों को पता चलती काफी विलंब हो चुका था। महिला पुलिस अधिकारी को जानकारी देने पर उसने दिलचस्पी नहीं ली और इस बीच पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस पूरे मामले में महिला अधिकारी के रवैया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले में पुलिस को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ मामलों में कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग की महिला अधिकारी उदासीनता बरतने से बाज नहीं आ रही है। बालको नगर थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में नाबालिक पीड़िता के द्वारा अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी महिला अधिकारी को दी गई। पूरा विषय बताने पर अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय दूसरे पक्ष को बुलाया। दोनों की बात सुनी। इस घटना के एक सप्ताह बाद पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक शिशु को जन्म दिया। उसके परिजन ने बताया कि घटना की शिकायत करने के लिए हम लोग महिला अधिकारी से मिले थे जिस पर उसने दोनों पक्षों की गरीबी और आपसी रिश्तों का जिक्र करते हुए राजीनामा कर लेने पर जोर दिया।
नाबालिग के प्रसव होने और बच्चे को जन्म देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है । यह सब विकृतियों की ओर इशारा करती हैं । हालिया घटनाक्रम में अस्पताल से प्रतिवेदन मिलने पर यहां की चौकी पुलिस ने संबंधित पक्ष का बयान लिया है। देखना होगा कि इस दिशा में आगे पुलिस क्या कुछ कदम उठाती है
कबीरपंथ के गुरु पंथ उग्रनाम साहेब की स्मृति में लालेसरा में 4 दिवसीय संत समागम 12 जनवरी से
कबीर पंथ से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थल लालेसरा में 12 से 15 जनवरी तक 4 दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले अंतर्गत ग्राम लालेसरा पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले संत समागम मेला की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेला स्थल निरीक्षण के दौरान वहां पेयजल, प्रकाश तथा पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 4 दिवसीय मेले के दौरान पुलिस प्रशासन उचित व्यवस्था कर लेवें और मेला स्थल में लगाए जाने वाले दुकानों मे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहें ताकि चोरी जैसी घटनाएं नहीं हो। उन्होंने कबीरपंथ के पदाधिकारियों से कहा की 4 दिवसीय मेले अंतर्गत अलग-अलग दिनों हेतु वरिष्ठ जन प्रतिनिधि क़ो आमंत्रित किया जाए।
गौरतलब है कि कबीर पंथ के गुरू उग्रनाम साहेब की स्मृति में आयोजित होने वाले संत समागम कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के कबीर पंथियों में ख़ासा उत्साह है। जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। लालेसरा गांव को फलैक्स-बैनर से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी विजेंद्र सिंह वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि गण तथा कबीरपंथ के पदाधिकारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी उपस्थित रहे।
CG BREAKING : तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने की थी दोस्त की हत्या...जाने की है पूरा मामला
बिलासपुर। आधुनिकता के इस दौर में भी ग्रामीण इलाकों के लोग अंधविश्वास से उबर नहीं पा रहे हैं। झाड़फूंक के चक्कर में आकर हत्या जैसी संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने फांसी की रस्सी से गला घोंटकर अपने दोस्त की हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के लिए लाश को खेत में गाड़ दिया गया। तांत्रिक ने कहा था कि फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे। इसलिए नाबालिग दोस्तों ने हत्या को अंजाम दिया। 3 साल से लापता विकास का कंकाल मिलने के बाद ये खुलासा हुआ।
विकास की हत्या के बाद जब आरोपी पकड़े नहीं गए तो उनका हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने रुपयों की लालच में फिर एक दोस्त की हत्या कर दी। इस केस में आरोपियों को 2 साल पहले पकड़ा गया था। मस्तूरी पुलिस ने दो दिन पहले ही लापता युवक का कंकाल बरामद किया था। मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) साल 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की थी।
तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी, इस वजह से कलेक्टर ने थमाया नोटिस
गरियाबंद: जिसे से बड़ी खबर है। कलेक्टर ने देवभोग तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर नोटिस दी गई है। तीन दिनों में जवाब देने का निर्देश दिए हैं।
समय सीमा में जवाब न देने पर एक पक्षी कार्रवाई की बात कही गई है। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है।
छत्तीसगढ़ : दिनदहाड़े लाखों की लूट...महिला को घर में बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
रायगढ़। रायगढ़ जिला में एक महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर लाखों रूपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दिनदहाड़े हुए इस वारदात में घर में काम करने वाली बाई के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिसने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पहले तो महिला के हाथ-पांव बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद इतमिनान से कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर भागने का प्रयास कर रही संदेही महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
दिनदहाड़े लूट की ये वारदात रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सूर्या विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की ये वारदात घटित हुई है। बताया जा रहा है कि कालोनी में रहने वाली शालिनी अग्रवाल घर में अकेली थी। सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास तीन नकाबपोश महिलाएं घर में घुसी और उन्होंने मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल को धमकाते हुए सबसे पहले रस्सी से बांध दिया। इसके बाद शातिर महिलाओं ने घर में रखे पचास हजार रूपये और आलमारी से करीब 5 लाख रूपये कीमत के ज्वेलरी की लूट कर फरार हो गयी।
घटना के बाद किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर इसकी जानकारी पुलिस और आस पड़ोस के लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आयी। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नाकेबंदी कर लूट की वारदात में शामिल महिलाओं की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। सीसीटीवी के आधार पर एक महिला की पहचान पुलिस ने की है, जो पीड़िता के घर में मेड का काम करती थी। बताया जा रहा है कि सूर्या विहार कॉलोनी में आरोपियों के भागने के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
आसपास के इलाकों से महिला की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को कामयाबी मिली है। सूत्रों के मुताबिक लाखों की लूट की वारदात के बाद तीनों महिलांए रायगढ़ से बाहर भागने के लिए रेल्वे स्टेशन पहुंची थी।
तीनों महिला रेल्वे स्टेशन में ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। तभी चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महिलाओं को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकती है।
CG में नक्सलियों की कायराना करतूत : IED के चपेट में आने से मां-बेटी घायल, नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने किया था प्लांट
बीजापुर। प्रदेश के नक्सली जिलों में नक्सलियों का कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी के तहत एक बार फिर नक्सलियों के घटना की खबर सामने आई है। दरअसल नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 वर्षीय आदिवासी छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं मां को भी चोट आई है। यह हादसा घर के पास ही हुआ।
जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। अपनी मां के साथ चेरपाल से राशन सामग्री लेकर घर लौटने के दौरान चेरपाल-पालनार मार्ग पर 8 वर्षीय बच्ची IED की चपेट में आ गई। घायल बच्ची का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है।
BREAKING : बस्तर के नए एसपी होंगे शशि मोहन सिंह, आदेश जारी
बस्तर : राज्य शासन ने IPS शशि मोहन सिंह को बस्तर का एसपी बनाया है, वर्तमान एसपी जितेंद्र सिंह मीणा को डिपोटेशन पर सीबीआई में जाने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव किया है।
बता दें कि आईपीएस शशि मोहन सिंह वर्तमान में सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें गृह विभाग ने वर्तमान पद के साथ बस्तर एसपी का भी कमना सौंपा है।


