प्रदेश
प्रधानमंत्री जो भी योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत तहसील बगीचा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले में पीएम जनमन योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अन्य जानकारी साझा करते हुए बताया कि यहाँ पहाड़ी कोरवा के 288 बसाहटों में 3761 परिवार और 16 हजार 629 जनसंख्या निवासरत है। इसी तरह जशपुर जिले में बिरहोर जनजाति 12 बसाहटों में 177 परिवारों और 565 जनसंख्या के साथ निवासरत है। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती दिवस 25 नवम्बर 2022 को पीएम जनमन योजना लागू की गई है। 3 साल तक लक्ष्य बनाकर प्रारंभ की गई इस योजनाओं से पिछड़ी जनजाति परिवारों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में इन जनजातियों के हित में कार्य करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खाते, गैस कनेक्शन आदि से लाभान्वित किया जा रहा है। इनके बसाहटों तक सड़क भी पहुँचाई जा रही है। पीएम आवास का लाभ दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र, वन धन केंद्र, हॉस्टल, बिजली कनेक्शन, मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुँचाई जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मोदी की गारंटी के तहत संकल्पों पर काम शुरू हुआ। 13 दिसम्बर को शपथ लेने के पश्चात 14 को कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस को किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया बोनस दिया गया। पीएससी 2021 की गड़बड़ियों की जाँच सीबीआई से कराने का निर्णय लेने के साथ ही विवाहित महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत साल में 12 हजार रुपए देने अनुपूरक बजट भी पास किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने और भूमिहीन मजदूरों को राशि प्रदान करने के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस और मानक बोरा में वृद्धि का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ पूर्व में 5 साल तक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में किए कार्यों और अनुभव को भी साझा किया और बताया कि संसद पहुचने के साथ ही श्री मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों के लिए समर्पित करते हुए कल्याणकारी योजनाएं बनाई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बगीचा तहसील के अंतर्गत सलखाडाण्ड गाँव की पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती मनकुंवारी बाई द्वारा निर्भीक और बेझिझक वार्तालाप पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहाँ खुड़िया रानी की पावन धरती को नमन करते हुए मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी पर्व की भी सभी को शुभकामनाएं दीं।
विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने बाँटे प्रमाणपत्र
मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति के 10-10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला कनेक्शन, पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड,मातृ वंदना योजना,मनरेगा जॉब कार्ड,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाणपत्र, जनधन बैंक खाता, आधार कार्ड, वनधन केंद्र से जुड़ी योजनाओं से लाभान्वित किया।
इस दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत,पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, सरगुजा आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती शम्मी आबिदी ,कलेक्टर डॉ रवि मित्तल,एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे।
संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने की शासकीय योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर से मनमोहनपुर की रिपोर्ट
आपसी समन्वय बनाकर गंभीरता से करें योजनाओं की मॉनिटरिंग
शासन स्तर पर लंबित मामलों की दें जानकारी, करेंगे समाधान
बिलासपुर : कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं और कामों को गंभीरता से लेते हुए उनकी सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से मैदानी स्तर पर लोगों के जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित होना चाहिए। राजपूत तिवारी ने कहा कि शासन स्तर पर यदि कोई मामला लंबित है तो इसकी जानकारी दें ताकि फॉलो अप कर जल्द स्वीकृत अथवा निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ।
राजपूत तिवारी के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अफसरों की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शासकीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली । तिवारी ने कहा शासन की जो प्राथमिकता है वह उनकी भी प्राथमिकता है, और उनका तेजी से अमल होना चाहिए। उन्होंने विभागवार प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। तिवारी ने कहा कि किसानों के ऋण प्रकरण सहकारी बैंक द्वारा त्वरित गति से स्वीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग केईई ने बताया कि 1350 मीटर बाउंड्री वॉल खड़े करना है, जिसमें से 1000 मीटर का काल पूर्ण हो चुका है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि पदोन्नति उपरांत जारी संशोधित आदेश के तहत सभी शिक्षक ज्वाइन कर लिए हैं।
कमिश्नर ने बैठक में धान खरीदी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब कुछ ही दिन धान खरीदी के लिए रह गए हैं, ऐसी स्थिति में गैर किसान लोग भी अपना धान खपाने का प्रयास करेंगे। इन पर कड़ी निगरानी रखा जाए ताकि गैर लोग धान बेच ना सके। इस प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को कोई दिक्कत भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना सतत रूप से क्रियाशील रहना चाहिए अधिकारी गण टीम भावना के साथ योजनाओं को संचालित करें। बैठक में डिप्टी कमिश्नर अभिषेक साहू, अर्चना मिश्र सहित सभी विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
CG दर्दनाक सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, 3 लोगों को कुचला फिर पेड़ से टकराई
मनेंद्रगढ़। तीर्थयात्रियों को लेकर अमरकंटक से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने देर शाम जनकपुर में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस भी पेड़ से जा टकराई। बस सवार यात्रियों में भी 15 लोगों को चोट आई है। वहीं पर्यटकों को छोड़कर बस ड्राइवर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जनकपुर थाना क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ मोड़ पर हुआ। पक्षीराज कंपनी की एक बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान में ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े तीन लोगों को कुचल दिया।बस से कुचलने और नीचे दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर जनकपुर एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस सवार यात्रियों को पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने अस्पताल पहुंचाया। बस के पेड़ से टकराकर पलटने से बस सवार यात्रियों को भी चोटें आईं। करीब 15 तीर्थयात्रियों ज्यादा चोट आई है। वहीं कुछ को हल्की चोट भी लगी है। सभी का जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया।
धान के कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सर धड़ से अलग, 100 मीटर दूर मिली लाश
भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबकट्टा में धान की रखवाली के लिए कोठार में सो रही महिला कमला बाई (47) पर तेंदुए के हमले में मौत हो गई। तेंदुए ने महिला को कोठार से खींचता हुआ 100 मीटर दूर ले गया। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।जानकारी के अनुसार ग्राम दाबकट्टा में महिला अपने घर से दो किमी दूर कोठार में शनिवार रात को सो रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और महिला को करीब खींचते हुए लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। महिला का सिर धड़ से 10 मी़टर की दूरी पर मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।
मृतक के परिजन सुबह जब कोठार में आये तो आसपास खून के धब्बे थे। इधर-उधर तलाशी लेने पर उनका शव कोठार से 100 मीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को खबर दी। सूचना पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया महिला पर तेंदुए ने हमला किया है। शव पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया है। विभाग के द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।
असीम राय के शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
कांकेर। असीम राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । कांकेर पुलिस ने शूटर विकास तालुकदार को चंद्रपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर आज प्रेस के सामने प्रस्तुत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या करने वाला शूटर आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की पखांजूर में 7 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस पखांजूर नगर पालिका अध्यक्ष बप्पा गांगुली के साथ पार्षद विकास पाल के साथ 12 लोगों को आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
वहीं मामले में फरार चल रहे शूटर विकास मजूमदार को ट्रेक कर पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर हत्याकाण्ड में इस्तेमाल किए गए 7.65 एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 8 नग राउण्ड को गोपी दास के घर से पैरावट में बरामद किए।
वहीं शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए 2 नग पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किए।
Breaking : एक्शन मोड में सांसद, रिश्वतखोर सब इंजीनियर को किया निलंबित
धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 02 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी रिपोर्ट
अप. क.- 67/2024 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट अप. क. - 68/2024 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट
क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से 1 चाकू 1 तलवार किया गया जप्त।
आरापियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश
नाम आरोपी 01 मनोज यादव पिता अलखराम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बहतराई स्टेडियम के पास सरकंडा 02 निकेश साहू उर्फ चिकू पिता स्व शिव साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बहतराई सरकंडा
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 14/01/2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि बहतराई में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा रहा है इसी प्रकार बसंत विहार चौक के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार तलवार लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा रहा अतिरिक्त पुलिस शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में तत्काल पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जहां बसंत विहार चौक पर मनोज यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 धारदार तलवार तथा बहतराई में आरोपी निकेश साहू के कब्जे से 01 धारदार चाकू जप्त किया गया। दोनो आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
छत्तीसगढ़ - प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खाया जह...इलाज के दौरान हुई मौत
बिलासपुर : जिले में पति के प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित प्रेमलता साहू ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स लाया, जहां उपचार के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शक्ति थाना क्षेत्र का मामला।
पुलिस के मुताबिक, बलाना झार खरसिया निवासी प्रेमलता साहू का गत वर्ष 2021 में शक्ति निवासी परमेश्वर साहू से विवाह हुई थी, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रोजाना विवाद होता। इससे तंग आकर स्टेशन जाकर पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके दोपहर 2:18 बजे आए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार की करीब 3 बजे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के आते ही लोग खोफ से अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत को बताया गया। भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी लगे।
माओवादियों ने केंद्र पर फिर लगाया एयर स्ट्राइक का आरोप
बीजापुर। माओवादियों ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है. सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने सुकमा-बीजापुर के सरहदी मेटटागुड़ा, एरनपल्ली और बोटट्टे तोंग में ड्रोन से बमबारी करने का आरोप लगाते हुए तस्वीर जारी की है
सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 13 जनवरी को जब लोग संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं, तब बीजापुर जिले के बार्डर इलाके के गांव – मेट्टागुड़ा, एर्रानपल्ली, बोट्टेतोंग में खेत-खलिहान और जंगल इलाके में ड्रोन से बम गिराया गया है. जिसके विरोध में लोगों से आंदोलन करने का आह्वान किया गया है.
बयान में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद आरएसएस-भाजपा की बुलडोजर सरकार बनाने के बाद हजारों संख्या में पुलिस को तैनात कर नया कैंप बना रहे हैं. सैकड़ों बुलडोजर, पोकलेन और गाड़ियां चलाकर जंगल को विध्वंस करके कैंप और कैंप के लिए पुलिया, रोड, टॉवर बना रहे हैं. यह सब आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के आदेश पर ही हो रहा है.
नक्सल संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का आदिवासी चेहरा कारपोरेट कंपनियों को सेवा करने के लिए एक मुखौटा है. भाजपा सरकार का पॉलसी वहीं है. छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बहुल इलाका और खनिज संपत्ति का भंडार है. कई अनेक सालों से इस भंडार को कारपोरेट कंपनियों का सौंप देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इसी को विकास का नाम से ढोल पीट रहे हैं.
संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री स्थित पुल के पास युवक की लाश मिली है। युवक शुक्रवार को घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद अब उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा में रहने वाले नीरज सिंह(35) किसान थे। शुक्रवार को वे घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वे लौटकर घर नहीं आए। गांव के कोठार में ट्रैक्टर खड़ा मिला। युवक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद स्वजन उनकी तलाश में जुटे थे। सुबह हिर्री स्थित पुल के पास उनकी लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
गांव के लोगों से पूछताछ कर युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
CG NEWS : बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला
कोरबा। जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते परेशान थी। घटना बालको नगर थाना क्षेत्र के दोन्द्रों गांव की है। घटना की जानकारी कोटवार ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतिका के भतीजा रामदयाल कंवर ने बताया कि मुंदरी कंवर रिश्ते में चाची है। घर में कमाने वाला कोई नहीं था। पति की बीमारी की वजह से 8 साल पहले ही मौत हो गई थी। जिससे वजह से परेशान रहा करती थी। आशंका है कि गरीबी की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छत्तीसगढ़ : मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल...पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को हुई काफी परेशानी
बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के पास आज देर रात एक मालगाड़ी की इंजन पटरी से उतर गई। हालांकि इस हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन यातायात प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया । जिसके बाद यातायात बहाल करने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दी गई । रेलवे के अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई। इससे ट्रेक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हुई। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ। दरअसल, पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा. हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।
असीम राय हत्याकांड : भाजपा नेता को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार
भाजपा नेता असीम राय की हत्या करने वाला शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
कांकेर : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारने वाले शूटर विकास तालुकदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से शूटर फरार था। पुलिस ने आरोपी विकास को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि इस मामले का कुछ भी खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। मुख्य शूटर विकास तालुकदार फरार था, जिसको पुलिस ने आज महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, जितेंद्र बैरागी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में सुपारी दिया था।
नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को हत्या का कारण बतााय जा रहा है। 2014 में असीम राय पर गोली चलाने वाला युवक भी इस हत्या मामले में शामिल हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की थी।
चाचा-भतीजी का रिश्ता शर्मशार : नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार...पढिए पूरी खबर
मुंगेली। जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़ित लड़की और उसके परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की ये घटना पथरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर इस घटना पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बच्ची का चाचा यमुना गोस्वामी ग्राम जेवरा का निवासी है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि यमुना गोस्वामी उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ पिछले आठ महीने से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को होने के बाद उसके द्वारा इसका विरोध किया गया था।
लेकिन आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट कर उसका मुंह बंद करा दिया गया। आरोपी चाचा की हैवानियत से तंग आकर पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने बच्ची से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद इस पूरे घटनाक्रम पर दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
CG NEWS : काॅलेज जा रही छात्राओं को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर
धमतरी।धमतरी रायपुर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पढ़ाई करने के लिए काॅलेज जा रही 3 छात्राओं को ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दो अन्य छात्रा घायल बताये जा रहे हैं जिनका इलाज जारी है।
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भखारा थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया।
