प्रदेश
स्वसहायता समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन हेतु दिया गया प्रशिक्षण
16 जनवरी 2024/इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय मशरूम अनुसंधान परियोजना अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में तीन दिवसीय आयस्टर मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में परियोजना प्रभारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक बताते हुए मशरूम के स्पान तैयार करने की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि मशरूम को व्यवसाय के रूप में अपनाकर किस प्रकार आय व स्वयं के पोषण में वृद्धि कर सकते हैं। वैज्ञानिक के द्वारा मशरूम के विभिन्न प्रजातियां के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में सरोना, नवागांव भावगीर, मरापी और मर्दापोटी की 50 महिलाएं सम्मिलित हुईं।
वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों का बनेगा प्रवेश पास, विस अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों का बनेगा प्रवेश पास, विस अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
- भारती श्रमजीवी श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को प्रवेश पास जारी करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई। उल्लेखनीय है कि खबरों को तेजी से प्रसारित करने में सोशल मीडिया खास तौर पर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकार लंबे समय से विधानसभा में प्रवेश पास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे कई वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ से चर्चा की और विधानसभा में प्रवेश पास जारी नहीं होने की अपनी समस्या से अवगत कराया। ऐसे पत्रकारों की भावना को देखते हुए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सामने इस मांग को रखने का फैसला लिया। इसी कड़ी में संघ के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की समस्या से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने संघ की मांग को गंभीरता से सुना और इस सत्र में वेबपोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को भी प्रवेश पास जारी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे, महासचिव गंगेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, सचिव जावेद जैदी, राहुल पाली, जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सचिव लविंदर सिंह सिंघोत्रा, तजिन नाज, अजय श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, शहीद राजा, शोएब खान, निकिता जसवानी, संतोष महानंद सुशांत राव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिले में जनवरी माह में ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश ग्रामसभा में विचार-विमर्श करने हेतु एजेन्डा जारी
छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा-6 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा परिपत्र जारी कर जनवरी माह में जिले के अंतर्गत ग्रामसभा आयोजित करने हेतु निर्देश प्रसारित करने सहित ग्रामसभा के लिए एजेन्डा निर्धारित किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा का आयोजन करने के लिये एक समय सारिणी तैयार करने एवं स्थानीय आवश्यकता अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देने हेतु निर्देश दिये हैं। ग्रामसभा के आयोजन हेतु ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कोटवार के माध्यम से विशेष मुनादी एवं प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि ग्रामीणजन अधिक से अधिक संख्या में ग्रामसभा में उपस्थित होकर चर्चा एवं कार्यवाही के दौरान सहभागिता निभा सकें। जिले के अंतर्गत माह जनवरी 2024 में आयोजित किये जाने वाले ग्रामसभा में विशेष रूप से चर्चा करने हेतु 21 बिन्दुओं का एजेन्डा निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय आवश्कता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा अन्य विषय वस्तु को एजेंडे में सम्मिलित किया जा सकता है। ग्राम सभा में लिये गये निर्णय की 15 मिनट की रिकार्डिंग कर ग्राम सभा निर्णय एप्प पर अपलोड किया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम सभा की गतिविधियों को वाईब्रेंड ग्राम सभा पोर्टल (https://meetingonline.gov.in) एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत प्रतिशत अपलोड किया जाना है।
राज्यपाल हरिचंदन ने श्री राम मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। इसके पूर्व हरिचंदन ने दोनो मंदिरों में भगवान श्री राम और श्री जगन्नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रदेशभर में बनेंगे 21 नए छात्रावास डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक हुई. ये बैठक नवा रायपुर के निर्माण भवन में की गई. जिसमें अरुण साव ने प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए. जिसमें छात्रावास निर्माण कार्य शामिल है. साथ ही प्रदेश चल रहे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के कार्यों को लेकर भी निर्देश दिए गए.
बैठक में दिए गए निर्देशों के मुताबिक प्रदेशभर में 21 करोड़ खर्च कर छात्रावास बनाए जाएंगे. जिनकी कुल संख्या 21 है. इससे पांच जनजातियों के लिए 2100 से ज्यादा विद्यार्थियों को शिक्षा सुलभ होगी. प्रदेश के पहाड़ी कोरवा, कमार, बैगा, बिरहोर और अबुझमाड़िया इन पांच जातियों को सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा. इन हॉस्टलों में 50 सीटों तक ही सुविधा रहेगी. 2026 तक इसके निर्माण का टारगेट रखा गया है.
बैठक में कुल 21 हॉस्टल स्वीकृति मिली है. जिसमें सरगुजा में दो, धमतरी में एक, गरियाबंद में दो, कवर्धा में चार, सरगुजा में तीन, बलरामपुर में तीन, कोरिया में एक, मुंगेली में दो, नारायणपुर में दो, बिलासपुर में एक हॉस्टल बनाया जाएगा.
इसके अलावा बैठक में साव ने प्रदेश में निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाते हुए इन्हें समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि काम धीमा होने से लोगों को परेशानी होती है. व्यवस्था सुधारते हुए तेजी से काम करवाएं. लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आनी चाहिए. कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें. इसके कारण कार्य पूर्णता में देरी नहीं होना चाहिए.
साव ने कहा कि सड़क पर ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम करें. गुणवत्ता से समझौता कहीं भी नहीं होगा. बता दें बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव और प्रमुख अभियंता सहित मैदानी अधिकारी भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को बगिया निवास से किया रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ श्री नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग द्वारा यह रैली निकाली गई है। जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी। नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा। यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा।
पहले तो हमारे पास जग भी नहीं थी लेकिन अब जगह भी हमारी है और मंदिर भी हमारा है,-कालीचरण महाराज
22 जनवरी को राजधानी रायपुर में होने वाली बाइक रैली को लेकर प्रेस वार्ता को किया संबोधित,
राम मंदिर हमे वर्षो बाद वापस मिला है इसलिए बाइक रैली निकाली जाएगी,
आशा ही नहीं थी की राम मंदिर बन जायेगी,
पहले तो हमारे पास जग भी नहीं थी लेकिन अब जगह भी हमारी है और मंदिर भी हमारा है,
महाराष्ट्र के कालीचरण महाराज की विश्व हिंदू परिषद में प्रेस वार्ता,
अयोध्या तो बस झांकी है, मथुरा काशी बाकी है,
कांग्रेस के अयोध्या के निमंत्रण को ठुकराने को लेकर कहा , भूत पिसाच निकट नहीं आवे, जो राम को नही मानते वे राक्षस है,
हिंदू वोटर बैंक नही है,
हम महामूर्ख है की हम आज तक इंतजार ही कर रहे थे,
जो काम कर रहा है उसका विरोध नही सहयोग करना चाहिए
जो राजा राम मंदिर वही सच्चे सनातनी है,
भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज़ है
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के पश्चात, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हुई जिसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी इस यात्रा में शामिल हुये और राहुल गाँधी के अगुवाई में यात्रा प्रारंभ हुई जिसने देशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारो आम नागरिक जन मौजूद रहे। मणिपुर के इम्फ़ाल से लेकर मुंबई तक 6700 किमी गुजरेगी, 20 मार्च को समापन होगा और ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से हमारे नेता राहुल गांधी की इस यात्रा से देश में नया बदलाव होगा एक नया संदेश जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रभाव देश के गरीब, युवा, माता-बहनो को न्याय दिलाने की यात्रा है। हमारे नेता राहुल गांधी पहुंचेगे और उन सब की भावनाओ सुनेंगे और उनसे चर्चा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में न्याय का एजेंडा बनाकर जनता के बीच चुनाव में जायेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का आदि गुरु शंकराचार्य भी विरोध कर रहे है, उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण अधूरा है, पूर्ण मंदिर निर्माण में अभी काफ़ी समय है फिर इतनी जल्दबाजी क्यो की जा रही रही है? मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का उचित समय रामनवमी है तो इसी दिन ही होना चाहिये। भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोजगार के मुद्दे पर, महंगाई के मुद्दे पर, देश की सुरक्षा के मुद्दे पर, बहुत सारे मुद्दे को लेकर चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है इसलिये राम मंदिर के नाम से प्रोपोगंडा कर देश की जनता के भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते है। कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर चुनाव का मुद्दा नहीं आस्था का विषय है। देश की जनता को आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दो से जूझ रही है, इस पर भाजपा और मोदी सरकार मौन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो राहुल गाँधी के अगुवाई में जनता के हितो के लिये जनता के बीच निकली जिसका उद्देश जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है इसलिये यह यात्रा सफल और ऐतिहासिक होगी।
नई वैज्ञानिक तकनीकों के जरिए किसान बढ़ा सकते हैं फसलों की पैदावार: बृजमोहन अग्रवाल
श्री अग्रवाल ने कहा कि शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण शुद्ध हवा तक मिलने में परेशानी होती है, ऐसे में हम अपने घर और आस-पास पेड़ पौधे लगाकर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध हवा की व्यवस्था कर सकते हैं। हमने देखा है कि कोरोना काल के बाद से लोगों को ऑक्सीजन की महत्ता और उपयोगिता का अहसास हो चुका है कि उनके लिए प्रकृति से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। प्रदूषित पर्यावरण के कारण लोग चिड़चिड़े होते जा रहे हैं और दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य बिगड़ते जा रहा है, ऐसे में प्रकृति के माध्यम से ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान और जिंदगी में सुकून, खुशहाली लाई जा सकती है। हम पेड़-पौधे लगाकर ही अपने आसपास के पर्यावरण और वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने फूलों की हांडी प्रतियोगिता की विजेता बालाजी नर्सिंग कॉलेज, सलाद प्रतियोगिता की विजेता रूबी शुक्ला, फ्लावर डेकोरेशन में राजहंस कौर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग समेत विभिन्न संगठनों ने अपने स्टॉल लगाए और विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों, सब्जियों और उनसे संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सलाद मेकिंग, फ्लावर डेकोरेशन समेत कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, वाइस प्रेसिडेंट जिंदल स्टील एंड पावर यू पी सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग सर्वश्री भूपेंद्र पांडे, मोहन वलरियानी, निर्भय धाडीवाल, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप टंडन, के एस पैकरा, नीरज शुक्ला, दलजीत बग्गा, मोहन बंजारे, समेत अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।
बीएसएफ जवान से लाखों की ठगी, साइबर ठग ने ऐसे बनाया शिकार…
कांकेर. जिले में बीएसएफ के जवान से 9 लाख 50 हजार रुपए की सायबर ठगी का मामला सामने आया है. कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के जवान ने बांदे थाने में अपने साथ हुए सायबर ठगी का मामला दर्ज कराया है. बीएसएफ का जवान 94 वाहिनी में निरीक्षक के पद पर कन्हारगांव कैम्प में पदस्थ है.
बांदे थाना प्रभारी ने बताया कि बीएसएफ जवान का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा फर्रूखाबाद में है, जहां खाता को सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में परिवर्तन करने के लिए जवान ने गूगल में शाखा फर्रूखाबाद के बैंक प्रबंधक का मोबाइल नंबर सर्च किया था. सर्च के बाद गूगल में मिले नम्बर में जवान ने बात कर सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में बदलवाने की जानकारी चाही थी, लेकिन ठग करने वाले ने ऑनलाइन खाता बदलने की बात कही और गुगल प्लेस्टोर से कस्टमर एप के नाम से एपलिकेशन जवान को डाउनलोड कराया.
बीएसएफ जवान ने खाता की जानकारी उस एप में डाला और ओटीपी डालने के बाद उनके खाते से 9 लाख 50 हजार निकाल लिए गए. जवान के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट
बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला। सूचना पर पहुंची गंगालूर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया 12 कमार बसाहट को जोड़ने 9 करोड़ 64 लाख रुपए लागत के सड़कों का भूमिपूजन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों को जोड़ने के लिए महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में आज 12 सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सरपंच यशवंत साहू व मिशन संचालक विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर प्रभात मलिक मौजूद थे।
इन बसाहटों में कुल 13.800 किलोमीटर लम्बाई की बनने वाली सड़कों की लागत 9 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन के अंतर्गत महासमुंद जिला में कुल 12 कमार बसाहट को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कों की स्वीकृत दी गई है। इसमें टी-01 झालखमहरिया से कमार डेरा तक 1.60 किमी लंबाई का सड़क शामिल है। जिसकी लागत 1 करोड़ 31 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त साल्हेभाठा, धनसूली, जीवतरा, बांसकुड़ा, मरौद, खरसा, अमलोर और बंदोरा के मुख्य बसाहट से कमार बसाहटों को जोड़ा गया।
BREAKING : नक्सलियों की कायराना करतूत, धारदार हथियार से हमला कर निर्दोष युवक को उतारा मौत के घाट
BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : झोपड़ी में लगी आग, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:15 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।
राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्याकाल में ‘एट होम फंक्शन‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, रोशनी एवं झालर व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं वितरण एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव एवं विधि अधिकारी श्रीमती नीरू सिंह, रायपुर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्र सहित राजभवन के अधिकारी और रायपुर कलेक्टोरेट, लोकनिर्माण, बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
