प्रदेश
चचेरे भाई ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से चेहरे पर किए कई वार
गरियाबंद। जिले के पोड़ागुड़ा ग्राम में दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने युवक के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से अधिक वार किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि मृतक कैलाश यादव (20) और एक नाबालिग आरोपी आपस में चचेरे भाई थे। कैलाश के पिता जुगेश्वर यादव और नाबालिग आरोपी के पिता पुनीत राम के बीच पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी सीमांकन को लेकर दोनों परिवारों के बीच बहुत झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में नाबालिग ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कैलाश की हत्या की योजना बनाई।
दोनों ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे युवक को बेलाट नाले के पास खलिहान में बुलाया, जहां तीनों ने पहले तो शराब पी। शराब पीने के दौरान ही विवाद बढ़ गया, जिसके बाद नाबालिग चचेरे भाई ने कैलाश के सिर पर डंडे का जोरदार वार किया। वहीं दूसरे नाबालिग ने कैलाश के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार किए। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह गांववालों ने युवक की लाश देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने आखिरी बार दोनों नाबालिगों के साथ कैलाश को देखे जाने की बात कही।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, डंडा और मृतक के मोबाइल को बेलाट नाले से बरामद किया गया है। दोनों नाबालिगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
दो बाइकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत...हादसे में एक शख्स की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत कनकी मुख्य मार्ग की खैरभवना पूल के पास देर रात दो बाइक में आमने-सामने से टकरा गई. एक बाइक में दो लोग सवार थे, जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है. वहीं दूसरी बाइक के केवल एक ही सवार था, जो हादसे में घायल हो गया है. घटना से बाद मौके पर राहगीर पहुंचे और भीड़ लग गई. घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शॉ को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.
हादसे में जान गवाने वाले युवक का नाम रामा मरकाम 30 वर्ष पाली चैतमा निवासी है. मृतक और घायल युवक कानपुर के एक निजी कंपनी में काम करते थे. बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है.
CG पुलिस ट्रांसफर: एएसआई, हेड कांस्टेबल सहित बड़े पैमाने पर पुलीस कर्मियों का हुआ तबादल...देखें सूची
बिलासपुर. पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर 8 एएसआई, 4 प्रधान आरक्षक और 56 आरक्षकों काे इधर से उधर किया है.
देखें सूची –



BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, 8 थाना प्रभारियों समेत 10 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांस्फर, देखें लिस्ट
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, यहां 8 इंस्पेक्टर और 2 एसआई का ट्रांसफर किया गया है। जिसका आदेश एसपी संतोष सिंह ने जारी किया है।
देखें लिस्ट-

CRIME : नाबालिग से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने भेजा संप्रेषण गृह
तखतपुर. नाबालिग से अनाचार मामले में तखतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है. एक नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेजा.
लड़की की मांग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पहचान के एक लड़के ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर पहले तो उसकी अपने साथ गंदी फोटो खींच लिया. उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार अनाचार करता रहा. लड़की की तबियत खराब होने पर उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.
डीएसपी प्रशिक्षु तखतपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया तो पाया कि आरोपी खुद भी नाबालिग है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेज दिया है.
छत्तीसगढ़ : रूम में संदिग्ध अवस्था में मिली CAF के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड लाश...जताई जा रही यह आशंका
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ही कमरे के अंदर दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। एक जवान और उसकी गर्लफ्रेंड का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद जवान ने खुदकुशी की है। दोनों तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के पुसौर निवासी रामसागर सिदार (35) CAF 11वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल था और पुटपुरा गांव में सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसके साथ नवापारा निवासी यशोदा यादव (27) भी रहती थी, जिसे वह ऑफिस में पत्नी बताता था। आसपास रहने वाले लोगों को क्वार्टर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर देखा तो वहां जवान का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती बिस्तर पर मरी पड़ी थी। दोनों का शव लगभग गलने की स्थिति में था।
पुलिस ने बताया कि शव देखकर आशंका है कि 3 से 4 दिन पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। यह भी आशंका है कि जवान ने युवती की हत्या की और फिर अपनी जान दे दी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
लगातार बैठकों का दौर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सात समितियों का गठन कर प्रभारी भी नियुक्त किए
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। इस लिहाज से पार्टी सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें हो रही हैं और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य अर्जित करने की दृष्टि से दायित्व सौंपे जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी व कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन किया है जिनके माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों को पहुंचाकर लोकसभा की सभी 11 सीटों में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है व छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने की कार्य योजना भी तय की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करने के लिए सात समितियों का गठन किया व निम्नानुसार प्रभारी बनाए घोषित किये
: पार्टी नव सदस्यता अभियान समिति : संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी व महेश गागड़ा। महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान समिति : संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक श्रीमती शालिनी राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रीमती भावना बोहरा व किशोर महानंद। दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति : संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन व उपकार चंद्राकर। गांव चलो अभियान समिति : संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, श्रीमती गोमती साय व भरत मटियार। श्री राम मंदिर दर्शन समिति : संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा व रामलखन पैंकरा। बूथ सशक्तीकरण अभियान : संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल। पीएम विश्वकर्मा योजना समिति : संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह व पुरुषोत्तम देवांगन।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की बैठक में लगातार आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा हो रही है और आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपकर लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं का सतत मार्गदर्शन कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से और नियमित रूप से जो कार्य योजना रहती है, उन योजनाओं को लेकर नीचे तक जाकर मंडल स्तर तक के कार्यों को संपादित करने पर बल दिया जाएगा। बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं को चुनाव की दृष्टि से मोर्चावार अब अलग-अलग वर्ग और समाजों के बीच में जाकर कार्य करना है। जनता के बीच में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करेंगे। 'मोदी की गारंटी' विकसित भारत की परिकल्पना के साकार होने की गारंटी है। सभी प्रदेशवासियों को इस बात का विश्वास हो गया है कि लगातार मोदी की गारंटी पर सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है। इसी प्रकार प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने पार्टी की घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है। निश्चित रूप से हमने जो वादा किया है वह समयबद्ध तरीके से पूरा होगा।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
प्रतिवर्ष की भांति गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षाेल्लास के साथ जिला मुख्यालय स्थित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने परेड की रिहर्सल प्रारंभ करने निर्देशित किया है। जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड द्वारा परेड में शामिल होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समिति बनाने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी प्रारंभ करने कहा है। कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय सहित शामियाना, कुर्सियां, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम दुर्ग/रिसाली को, विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, कार्यक्रम स्थल में चबूतरा निर्माण, झण्डे आदि की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण व रक्षित निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है।
मंच सजावट के लिए उद्यानिकी विभाग को, विद्युत कनेक्शन, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को, सम्मानीय अतिथियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ध्वजारोहण पश्चात् रंग बिरंगी गुब्बारे आसमान में छोेड़ने के लिए उद्योग विभाग को दायित्व दिए गए हैं। मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के लिए पुस्तिका की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क विभाग को, कार्यक्रम स्थल में उद्घोषक के लिए शिक्षा, पर्यावरण एवं अदिवासी विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत-संगीत के प्रसारण के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, कार्यक्रम का विडियो एवं फोटोग्राफी के लिए जनसंपर्क विभाग एवं खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। रविशंकर स्टेडियम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं प्रोटोकॉल अनुसार वितरण के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रोटोकॉल शाखा को जिम्मेदारी दी गई है।
-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उठाया लुत्फ
नगर पालिक निगम दुर्ग और भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 16 करोड़ की लागत से माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट का निर्माण कराया गया है। बांध के बीचों बीच बने आईलैंड और चारों ओर बने पाथवे पर दुधिया रोशनी में इस बांध की खुबसुरती बढ़ा दी है। सोमवार की संध्या 7 बजे संभागायुक्त श्री एस¬.एन. राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण का घुमकर अवलोकन किये। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बांध में मोटर बोटिंग का आनंद भी लिए और चौपाटी में बैठकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुप्त उठाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पिकनिक स्पॉट में घुमने आने वालों के लिए ट्रेन की व्यवस्था जल्द शुरू कराने, जल की कमी होने पर गर्मी के पहले नहर से पानी भराने की बात कही। नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर ने अवगत कराया कि लगभग 45 एकड़ में फैले इस बांध के सौंदर्यीकरण से शहरवासियों के लिए परिवार सहित स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो गई है। लैंडस्केपिंग, लाईटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि सौंदर्यीकरण से ठगड़ा बांध की खुबसुरती में गजब का निखार आया है। उन्होंने बताया कि माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) में नव निर्मित चन्द्रयान-3 चलित मॉडल को प्रदर्शन के लिए शहर के आम नागरिकों को समर्पित किया गया है। संभागायुक्त ने अधिकारियों के साथ इसकी प्रदर्शनी भी देखी। उन्हांेेने कहा कि पिकनिक स्पॉट में स्थापित चन्द्रयान-3 का लाइव मॉडल स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी चन्द्रयान की प्रक्षेपण की जानकारी प्रदान करेगा। उनकी जिज्ञासाओं को दूर करेगा, जिससे विज्ञान के बारिक पहलुओं को बच्चों को समझने में आसानी होगी। लोग बोटिंग, चौपाटी, विभिन्न खेल व झुले के साथ ही चन्द्रयान-3 मॉडल का भी लाइव लुत्फ उठा सकेंगे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को वाटिका की सभी व्यवस्थाओं को और भी बेहतर करने कहा। निगम आयुक्त श्री चन्द्राकर ने अवगत कराया कि ठगड़ा बांध के चारों तरफ लोगों के चलने के लिए पाथवे और बांध का जल रिसाव रोकने के लिए गहरीकरण के साथ काली मिट्टी बिछाने तथा जल भराव के लिए नहर से पानी का उपयोग की कार्ययोजना प्रस्तावित है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रकरणों की पूरी जानकारी के साथ ही बैठक में आएं अधिकारी
कांकेर 09 जनवरी 2023/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज सुबह समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैठक में संबंधित प्रकरणों की पूरी जानकारी लेकर ही आएं जिससे उनका निराकरण बेहतर ढंग से किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग के अधिकारी तय समय सीमा में ही प्रकरणों का निबटारा करें।आगामी बैठकों में इसी आधार पर मामलों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने प्रकरणवार, बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र, किंतु गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
आज सुबह 10.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने सबसे पहले अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक विभाग से अधिकतम 10 प्रकरण ही लंबित होने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन अगले दो माह के भीतर पूर्ण करें। साथ ही ऐसे निर्माण कार्य जो पूर्णता की ओर है, की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने अन्तर्विभागीय समन्वय वाले मामलों की वस्तुस्थिति से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके पहले कलेक्टर ने वन विभाग, राजस्व विभाग, जलजीवन मिशन, रोड निर्माण के लंबित मामलों सहित पेंशन प्रकरण, ई जनदर्शन में प्राप्त आवेदन आदि की विभागवार जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
पीएम जनमन योजना : विशेष पिछड़ी जनजाति को योजनाओं का लाभ दिलाने शत-प्रतिशत सैचुरेशन हों
समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में कहा कि पीवीटीजी का शत प्रतिशत सैचुरेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उच्च वरीयता वाली योजना है, जिसके तहत योजनाओं का लाभ दिलाने उनके गांव और घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि जिले के 13 गांवों में निवासरत 72 परिवारों के सभी 283 सदस्यों को योजनाओं के दायरे में लाया जाना है। इसके अंतर्गत पीवीटीजी के सभी सदस्यों का आधार बनाने, राशन कार्ड तैयार करने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु सर्वे सूची में नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस दिलाने, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। बैठक में डीएफओ आलोक बाजपेई, अपर कलेक्टर एस अहिरवार, बीएस उईके, सीईओ जिला पंचायत श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर श्री मनीष कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।
उन्होंने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।
इसी तरह कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के कंदरई में पैन नाला के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 14.61 लाख रूपए, ग्राम करतमा के महादेव टिकरा में स्टॉप डेम निर्माण लागत 20.00 लाख रूपए, कोरिया के सत्तीड़ाड नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य लागत 19.95 लाख रूपए, कुरूवा के बाजारडाड़ में सामुदायिक हाट बाजार लागत 14.93 लाख रूपए, पतरापारा के झोझवा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.98 लाख रूपए, विकासखण्ड़ भैयाथान सिरसी के सरनापारा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य लागत 6.50 लाख रूपए, सिरसी खास में आंगनबाडी भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रूपए, विकास खण्ड़ प्रतापपुर सोनगरा के कुकुर डुबा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.89 लाख रूपए, सेमराकला के ठाडपाथर मार्ग में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.57 लाख रूपए, पलढा के आमानाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.94 लाख रूपए, विकास खण्ड़ रामानुजनगर पवनपुर के जमतीडबरा खाडी नाला में चेक डेम लागत 14.26 लाख रूपए, जगतपुर के खरौक झरिया नाला में चेक डेम निर्माण कार्य लागत 12.88 लाख रूपए, मदनेश्वरपुर के बाजार शेड का निर्माण कार्य लागत 14.77 लाख रूपए, का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।
उन्होंने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।
इसी तरह कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के कंदरई में पैन नाला के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 14.61 लाख रूपए, ग्राम करतमा के महादेव टिकरा में स्टॉप डेम निर्माण लागत 20.00 लाख रूपए, कोरिया के सत्तीड़ाड नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य लागत 19.95 लाख रूपए, कुरूवा के बाजारडाड़ में सामुदायिक हाट बाजार लागत 14.93 लाख रूपए, पतरापारा के झोझवा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.98 लाख रूपए, विकासखण्ड़ भैयाथान सिरसी के सरनापारा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य लागत 6.50 लाख रूपए, सिरसी खास में आंगनबाडी भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रूपए, विकास खण्ड़ प्रतापपुर सोनगरा के कुकुर डुबा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.89 लाख रूपए, सेमराकला के ठाडपाथर मार्ग में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.57 लाख रूपए, पलढा के आमानाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.94 लाख रूपए, विकास खण्ड़ रामानुजनगर पवनपुर के जमतीडबरा खाडी नाला में चेक डेम लागत 14.26 लाख रूपए, जगतपुर के खरौक झरिया नाला में चेक डेम निर्माण कार्य लागत 12.88 लाख रूपए, मदनेश्वरपुर के बाजार शेड का निर्माण कार्य लागत 14.77 लाख रूपए, का लोकार्पण किया गया।
वन मंत्री केदार कश्यप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप से आज यहां उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की।
मंत्री श्री कश्यप से ओरछा व छोटेडोंगर से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वनमंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर बताया कि पिछले 5 वर्ष से नारायणपुर क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के लिए पहल जरूरी है।
राजिम में बड़ा हादसा, पुल की बाउंड्री से टकराकर नदी में गिरा बाइक सवार युवक, मौके पर मौत
राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। राजिम त्रिवेणी संगम पुल पर बाइक सवार युवक पुल की बाउंड्री से टकराकर नीचे नदी में गिर गया, जिसकी सुचना लोगों ने राजिम पुलिस को दी, पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
बजाज आंटी और कमला आंटी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
रायपुर। तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर की। पुलिस को लाश के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हो गया है। इस मामलें में तेलीबांधा पुलिस जांच में जुट गई है। इसमें युवक के घर वालों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
मृतक तेलीबांधा के गली नंबर 7 का रहने वाला नीरज कमरानी है। युवक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।
विकसित भारत निर्माण और अंत्योदय का हमारा संकल्प इस यात्रा के माध्यम से साकार हो रहा है : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव सोमवार को विधानसभा बिल्हा के ग्राम बरतोरी पहुंची। शिविर में विधानसभा बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शिविर के उद्देश्यों के में जानकारी दी साथ ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के सबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से किये बातचीत को सुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कांकेर के एक किसान परिवार से संबंध रखने वाली महिला भूमिका भूआराया से बात की महिला ने बताया कि वह अपने गांव में 29 वन धन समूहों में से एक में सचिव के रूप में काम करती हैं और उन्होंने वन धन योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जल जीवन, मनरेगा कार्ड, राशन कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधिसहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव में खड़ी है। ये मोदीजी की गारंटी वाली सरकार है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा। किसी को भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाली गाडिय़ों से भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल स्क्रीन, फ्लेक्स और पोस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में ऐसे व्य शासन की योजना से अब तक वंचित रह गय थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। श्री कौशिक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि जिनका पक्का मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगा। शिविर में आए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड ए वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपीए शुगर की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।
