प्रदेश
महादेव एप मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, ईडी ने 31 लोगों को बनाया है आरोपी, सभी को नोटिस जारी
बिलासपुर. महादेव एप मामले को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. ईडी के एडवोकेट सौरभ पांडे के मुताबिक, मनी लांड्रिंग समेत अन्य मामले में 31 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी बनाया गया है. इन सभी को नोटिस जारी किया गया है.बता दें कि फिलहाल महादेव एप मामले में कुल 6 आरोपी जेल में बंद हैं. महादेव बेटिंग एप मामले में आरोपी एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, कांस्टेबल भीम सिंह, सतीश चंद्राकर, हवाला ऑपरेटर्स दमानी भाई और आसिम दास ईडी की हिरासत में है. ईडी ने इन सभी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी ने आसिम दास को पकड़कर उससे 5.39 करोड़ रुपए बरामद किए हैं.
इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर की है, जिसमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं. सौरभ व रवि भिलाई शहर के रहने वाले हैं. इन दोनों को दुबई से हिरासत में लिया गया था.
ईडी के मुताबिक, दुर्ग-भिलाई से महादेव एप ऑनलाइन सट्टा की शुरुआत हुई. इसके संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने साल 2018-19 में एप डिजाइन कर पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में फैला दिया. दुर्ग पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरु की तो ऊपर दबाव बनाने लगा और कार्रवाई नरम पड़ गई. इसके बाद ये काला कारोबार दुबई में ले जाकर स्थापित किया. देश के पैसे को हवाला के जरिए बाहर ले जाया गया. इस मामले में ईडी ने मनी लॉड्रिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए विधायक देवेन्द्र यादव, चंद्रदेव राय, पीसीसी प्रवक्ता आरपी सिंह, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी सहित 11 को नोटिस जारी कर कोर्ट ने उपस्थिति दर्ज कराने कहा है. कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और अग्रिम जमानत नहीं लेने पर गिरफ्तारी की जाएगी.
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया
उप राष्ट्रपतिजगदीप धनखड़ का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
गृह मंत्री विजय शर्मा का तीखा बयान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘जनदर्शन’ में सुनी लोगों की समस्याएं
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके सार्थक निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ‘जनदर्शन’ में मुलाकात करने आए लोगों से अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को अपने घर पर दीप जलाकर उत्सव मनाने का आव्हान किया। ‘जनदर्शन’ में लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित 200 से ज्यादा आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव को ‘जनदर्शन’ में जांजगीर जिले के बुढ़ादेव आदिवासी समाज सेवा समिति के रूप में संगठित सबरिया जाति के लोगों ने गोंड़ जाति की मान्यता दिलाने संबंधी आवेदन दिया। श्री साव को समिति के सदस्यों ने बताया कि सब्बल लेकर मेहनत-मजदूरी करने के कारण बोल-चाल की भाषा में लोग उन्हें सबरिया कहने लगे। कालांतर में यही नाम राजस्व अभिलेख में भी दर्ज हो गया जिसके कारण उन्हें गोंड़ जाति नहीं माना जा रहा है। इसके कारण उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि वे गोंड़ ही हैं और अत्यंत पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजेार हैं। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना श्रीमती वासंती वैष्णव ने ‘जनदर्शन’ में कलाकारों के लिए बिलासपुर में रियायती दर पर सभागार उपलब्ध कराने की मांग की जिससे विभिन्न विधाओं के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल सके।
उप मुख्यमंत्री श्री साव को ‘जनदर्शन’ में मस्तूरी विकासखंड के कई गांवों के किसानों ने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुंगेली जिले के सुरीघाट निवासी सत्यप्रकाश गेंदले ने अनुकंपा नियुक्ति में देरी की शिकायत उप मुख्यमंत्री से करते हुए बताया कि पिता की मृत्यु के बाद डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है। श्री साव ने उनके आवेदन पर विचार कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
‘जनदर्शन’ में उप मुख्यमंत्री श्री साव से सौजन्य भेंट करने तथा विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों में आमंत्रण के लिए भी बिलासपुर और मुंगेली सहित कई जिलों के लोग पहुंचे। उन्हें अखंड ब्राम्हण सेवा समिति ने बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज मैदान में होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उप मुख्यमंत्री को मुंगेली जिले के लोगों ने गायत्री परिवार के 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान महायज्ञ और बलौदाबाजार जिले के लोगों ने कर्मा जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्री साव ने सभी को आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए उनके कार्यक्रम की सफलता लिए शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सघन सफाई अभियान
सोलह लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
तालाब में डूबने और सर्प काटने से मृत्यु होने के दो-दो प्रकरणों के लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गये प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की मान से 16 लाख रूपये का सहायता राशि स्वीकृत किए है। पखांजूर तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी मायकल उसेंडी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के कारण उनके माता-पिता श्री नंदकुमार उसेंडी और श्रीमती शिवबती उसेंडी के लिए चार लाख रूपये तथा ग्राम पीव्ही-56 वल्लभनगर निवासी 55 वर्षीय निरंजन मजुमदार की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती जयंती मजुमदार के लिए चार लाख रूपये, ग्राम ईरिकबुटा निवासी 50 वर्षीय मंगलूराम वड्डे की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती रामबती वड्डे के लिए चार लाख और बांदे तहसील के ग्राम पाकुरपाल निवासी 35 वर्षीय याकूब टोप्पो की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती बिन्दु टोप्पो के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा हितग्राही के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जाएगा।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता स्व. नंदकुमार बघेल के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्व. नंदकुमार बघेल के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए
पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ कांकेर जिले के नगर कांकेर में सामान्य बालक छात्रावास को तोड़वाकर नवीन भवन निर्माण व आहता निर्माण स्वीकृत करने ज्ञापन सौंपा
कांकेर। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा कांकेर जिले के नगर कांकेर में सामान्य बालक छात्रावास को तोड़वाकर नवीन भवन निर्माण व आहता निर्माण स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक कांकेर विधानसभा आशा राम नेताम के नाम कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौपा गया। जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया की कि कि कांकेर जिले के नगर कांकेर में एक शासकीय सामान्य बालक छात्रावास संचालित है। इस छात्रावास को लगभग 35-40 वर्ष हो चुका है। इसी छात्रावास में सभी वर्ग के बच्चे रहकर पढ़ाई करते है। छात्रावास की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुका है। कभी भी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहेगी। जिससे यहां पर रहने वाले बच्चों को बहुत सारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भवन की स्थिति को देखते हुए दूर-दराज के ग्रामीण बच्चे किराये के मकान को लेकर रहना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण गरीब बच्चे किराये के मकान लेकर रहना पड़ रहा हैं। जिससे ग्रामीण गरीब बच्चे को आर्थिक बोझ व मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सामान्य बालक छात्रावास का सीमांकन करवाकर आहता निर्माण की जानी चाहिए। बाउन्ड्रीवाल न होने के कारण जमीन का अतिक्रमण होते जा रहा है। शासकीय सामान्य बालक छात्रावास में नवीन भवन निर्माण एवं अमीन का सीमांकन करवाकर आहता निर्माण की अति आवश्यक है।
दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को मिला अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार
पीएस ध्रुव को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का मिला प्रभार
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
अपने विभागों को डिजीटल प्लेटफार्म पर लायें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासन में सुगमता आती है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से गुजरात सरकार के अधिकारियों से जुड़कर गुजरात सरकार के सीएम डैश बोर्ड की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डैश बोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और शिकायत निवारण की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय डाटा गुणवत्ता रेटिंग, वास्तविक समय प्रदर्शन मापन प्रणाली, प्रगति और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डिजीटल भारत के बारे में विशिष्ट सोच रखते हैं। उन्होंने गुजरात के अधिकारियों से कहा कि आपने डैश बोर्ड बनाने में बहुत मेहनत की है। आपके मेहनत का लाभ हमारे राज्य को भी मिले। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता को बढ़ावा देने कार्यात्मक क्षेत्रों में डिजिटल सिस्टम सुनिश्चित करना, डाटा एकीकरण, सरकार के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा सरकारी कार्यालयों की उपलब्धता बढ़ाना वर्तमान समय की मांग है। हम अपने विभागों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लायें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सीईओ छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी श्री रितेश कुमार अग्रवाल, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा ने आयोग का बाईसवां वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2022-2023) सौंपा।
इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के सदस्य द्वय डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, सचिव श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा तथा परीक्षा नियंत्रक श्रीमती आरती वासनिक उपस्थित थे।
ACCIDENT : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 1 यात्री की मौत, 20 से ज्यादा घायल
कोरबा। जिले में हसदेव पुल पर यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक बस बिहार के सासाराम से कोरबा की ओर आ रही थी। जब बस हसदेव पुल के ऊपर पहुंची तो बारिश, कोहरे और अंधेरे की वजह से सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इससे बस की टक्कर खड़े ट्रक से हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां 10 मरीज भर्ती हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक व्यक्ति जीवन लाल लकड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
CRIME : घर में अकेली पाकर महिला से किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार
कांकेर : जिले के पखांजूर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने महिला को घर में अकेली पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 3 जनवरी 2024 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराइ कि, प्रार्थिया का पति मजदूरी का पैसा लाने नागपुर और ससुर एम्स अस्पताल रायपुर ईलाज कराने गया था, पीड़िता घर में बच्चों के साथ में थी। इस दौरान रात्रि करीब 11.00 बजे प्रार्थिया बाथरूम करने गई, बाथरूम करके वापस कमरे में आई और दरवाजा बंद करने जा रही थी तभी गांव का युवक बिलास परामनिक घर के अंदर घुसकर दरवाजा किनारे छिपा था, मौका पाकर प्रार्थिया के मुंह को अपने हाथ से दबाकर जमीन में लेटाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी बिलास परामनिक पिता इन्द्रजीत परामनिक उम्र 23 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें जुर्म कबूल करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है।
TRANSFER : छग के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
बलरामपुर- रामानुजगंज :प्रदेश के बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जारी आदेश के मुताबिक 36 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है.


MCB में आयकर विभाग की रेड, इनकम टैक्स रिटर्न में घपले का मामला
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। जिले में आयकर विभाग ने रेड डाली है। SECL कर्मचारियों के फर्जी रिटर्न दाखिल करने के मामले में ये रेड की गई है। चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ में आयकर की टीम ने 2 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दोनों जगह आयकर रिटर्न भरने वाले आयकर सलाहकारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। मामला एसईसीएल कर्मचारियों के आयकर रिटर्न से जुड़ा बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आयकर की टीम रायपुर से मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी पहुंची. एक टीम ने मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 19 में एफसीआई गोदाम के पीछे मनीष गुप्ता के घर छापा मारा। मनीष गुप्ता आयकर सलाहकार हैं। दूसरी टीम ने चिरमिरी के गोदरीपारा में रीजनल हॉस्पिटल के सामने महामाया कम्युनिकेशन में छापा मारा. महामाया कम्युनिकेशन के संचालक रवि पोलाई भी आयकर सलाहकार का काम करते हैं। आयकर की टीमों के अधिकारियों ने मामले में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि मामला एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारियों के आयकर रिटर्न भरने से जुड़ा हुआ है।
आयकर विभाग को एसईसीएल कर्मचारियों के आयकर रिटर्न में 5000 से ज्यादा के इनकम टैक्स रिटर्न की गड़बड़ी मिली थी, जांच में पता चला कि ये आयकर रिटर्न दोनों संस्थाओं से भरे गए हैं. इसके बाद टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की. एमसीबी में आयकर टीम की छापेमारी के साथ ही कोरिया जिले में भी आयकर टीम की दबिश की खबर थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. एमसीबी में आयकर की टीमें रायपुर से पहुंची हैं। दोनों जगहों पर आठ से 10 अधिकारियों की टीम छापे में शामिल बताई गई है।
