प्रदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के जीवन के पहलुओं को छाया-चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जन्म दिन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जी जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 5 लाख से अधिक परिवारांे को पक्का मकान बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि का अंतरण भी हितग्राहियों को डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत् राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवास की स्वीकृति दी गई है।
छाया-चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृ़क्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी-जन-जन को बैंकिंक सुविधा, नए अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरता भारत, आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक काल के कानूनों में बदलाव एवं नवीन न्याय संहिता को लागू करना, भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना, जन भागीदारी से देश को नई दिशा, भारत का गौरव बढ़ाती उपलब्धियां, जनधन योजना, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड,एक राशन कार्ड, एक संविधान और वोकल फार लोकल आदि विषयों को छाया-चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगो को भी दर्शाया गया है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,गृह मंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को भी दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली।
इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस, जो औसतन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को केवल 8 घंटों में पूरा करेगी। वर्तमान में अन्य ट्रेनें इस दूरी को 11 घंटों में तय करती हैं, लेकिन वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल हमारी यात्राओं को तेज बनाएगी, बल्कि यात्रियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक भी होगी।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी निर्माण है। यह ‘‘मेक इन इंडिया‘‘ और ‘‘आत्मनिर्भर भारत‘‘ की भावना का प्रतीक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हम न केवल आधुनिक तकनीक को अपना रहे हैं, बल्कि इसे अपने देश में विकसित और निर्मित भी कर रहे हैं। यह तकनीकी उन्नति और भारत की आधुनिक रेल प्रणाली का शानदार उदाहरण है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, देश की रेल सेवाओं में आधुनिकता और गति का नया अध्याय लिखने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हो रहा है। यह सिर्फ एक ट्रेन का उद्घाटन नहीं, बल्कि हमारे देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ये ट्रेनें सिर्फ तेज गति और आधुनिक सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि हमारे पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा, और शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान देंगी। इस ट्रेन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा मिलेगी। रेलवे से जुड़े क्षेत्रों में रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को लाभ होगा साथ ही छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बीच सेतु का काम करेगा। पहले 12 से 14 घंटे का सफर करना पड़ता था लेकिन अब 8 घंटों में ही विशाखापट्टनम पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है।
रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं ओडिशा वासियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे का तेजी से विकास हो रहा है।
कार्यक्रम के पूर्व श्री डेका ने वंदे भारत ट्रेन के अन्दर जाकर उपस्थित यात्रियों से बात-चीत की एवं उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में दुर्ग के सांसद विजय बघेल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, डोमन लाल कोरसेवाड़ा, गजेंद्र यादव, पूर्व सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के डीआरएम, एडीआरएम अन्य अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेलवे मंडल रायपुर के डीआरएम संजीव कुमार ने किया।
मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ स्वच्छता को बनाए सामाजिक आंदोलन, जन-जागरूकता से ही स्वच्छ होगा प्रदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता देने वाले सामाजिक संस्थाओं ग्रीन आर्मी, बंच ऑफ फूल्स, कुछ फर्ज हमारा भी और एवेंजर्स ग्रुप के साथ ही समाज सेविका श्रीमती शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ पर आयोजित स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नए स्वच्छता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा तथा महापौर श्री एजाज ढेबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की। इसके बाद से ही घर-घर में शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार गरीबों और वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। जनधन योजना के तहत देशभर में लोगों के बैंक खाते खुले। इन खातों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी लीकेज के हितग्राहियों तक पहुंच रही है। इन राशियों का बहुत बेहतर सदुपयोग भी हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं स्वच्छता दीदियों को शत-शत नमन करता हूं। वे घर-घर जाकर कचरे का संग्रहण कर रही हैं और स्वच्छता में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं। वे सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर रिसायक्लिंग और खाद बनाने के लिए भेज रही हैं। श्री साय ने बताया कि उन्हें कल गुजरात में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में शामिल होने का अवसर मिला था, जिसमें वायुमंडल को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की जानकारी देते हुए कहा कि ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर आज से राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता दीदियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही मैराथॉन, साइक्लोथॉन, श्रमदान जैसी विविध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ के मौके पर रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद थे।
CG: पति के जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में करने लगी ये धंधा, रंगे हाथों पकड़ाई
बिलासपुर :- पति के अवैध शराब में जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में शराब बेचने लगी। 55 लीटर महुआ शराब जप्त कर महिला को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही पति से 102 लीटर महुआ देशी शराब जप्त कर रिमांड में भेज गया है। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला है। बिलासपुर SP रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
ग्राम मानिक चौरी में आरोपीया रजनी नायक पति जोगी नायक निवासी मानिक चौरी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु कब्जे में भारी मात्रा में महुआ शराब रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीया को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही आरोपीया के पति जोगी नायक को 102 लीटर महुआ,देशी शराब एवम 8200₹ बिक्री रकम जब्त कर रिमांड में भेज गया है।
आरोपीया का नाम
जनी नायक पति जोगी नायक उम्र 30 साल निवासी मानिक चौरी थाना पचपेड़ी।
जप्ती
कच्ची महुआ शराब 55 लीटर कीमती 11000 रूपए।
छत्तीसगढ़ को मिली एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी, रायपुर से विशाखापट्टनम हुई रवाना…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दूसरी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को रायपुर जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल रहे। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक भी शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे।
बता दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे रायपुर जंक्शन से रवाना हुई, जो रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन इस रूट के सभी स्टेशनों में रुकेगी और संबंधित क्षेत्र के विधायक और जनप्रतिनिधि ट्रेन का स्वागत करेंगे। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, NSS, किन्नर समाज, वृद्ध आश्रम और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर से नागपुर के लिये पहली वन्दे भारत की शुरुआत हुई थी।
DCM अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर से विशाखापटनम की दूरी यात्री 11 घंटों में तय करते थे, जो अब वन्दे भारत से सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर पायेंगे। छत्तीसगढ़ से इस रूट में जाने वालो की संख्या भी काफी ज्यादा है, इसलिए इससे लोग भी काफी खुश हैं।
BREAKING: तीन अलग-अलग आदेश जारी, अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें आदेश
बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक ट्रांसफर किया है, देखिये लिस्ट….



CG- भारी बारिश अलर्ट...आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी..!!
रायपुर। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटो के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर व बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गोरेला-पेंडा-मरवाही जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के सरगुजा, गौरेला पैड़ा-मरवाही, जशपुर, कोरबा व रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया व मुंगेली जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 1077.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1077.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 569.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 570.7 मिमी, सूरजपुर में 1015.8 मिमी, बलरामपुर में 1531.2 मिमी, जशपुर में 889.0 मिमी, कोरिया में 981.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 995.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 908.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1124.4 मिमी, गरियाबंद में 1017.2 मिमी, महासमुंद में 852.4 मिमी, धमतरी में 977.0 मिमी, बिलासपुर में 933.0 मिमी, मुंगेली में 1046.7 मिमी, रायगढ़ में 964.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 623.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1129.4 मिमी, सक्ती 948.4 मिमी, कोरबा में 1307.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1101.3 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 813.5 मिमी, बालोद में 1126.3 मिमी, बस्तर में 1219.9 मिमी, कोण्डागांव में 1115.6 मिमी, कांकेर में 1360.0 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1620.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
CG - दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, दोनों ने साथ मिलकर पी शराब, फिर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना भदरापारा स्थित सीएसईबी राखड़ डैम के पास हुई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि बीती रात लगभग 2 से 3 बजे मृतक भुनेश्वर जायसवाल के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बालको थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और भुनेश्वर के दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने भुनेश्वर की कॉल डिटेल्स और लास्ट लोकेशन का पता लगाया। भुनेश्वर और उसका दोस्त सतीश काठले घटना के दिन एक साथ देखे गए थे।
इसी आधार पर पुलिस ने सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सतीश ने पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि वह और भुनेश्वर लंबे समय से दोस्त थे, लेकिन भुनेश्वर का सतीश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर सतीश काफी परेशान था।
बताया जाता है कि सतीश और मृतक भुनेश्वर राखड़ डैम के पास शराब पीने गए थे। शराब के नशे में सतीश ने भुनेश्वर से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे। इस पर भुनेश्वर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे दे, और वह उसे अपने साथ रख लेगा। यह सुनकर सतीश का गुस्सा भड़क गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भुनेश्वर ने पहले उसपर हमला करने की कोशिश की और चाकू निकाल लिया।
लेकिन सतीश ने किसी तरह चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर भुनेश्वर पर कई वार कर दिए। भुनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद सतीश वहां से भाग गया और अपने घर के बाड़ी में छिप गया। पुलिस ने जब सतीश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
Crime : दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह...
विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिले सचिन पायलट, कहा- चिंता न करें, पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ हैं
दुर्ग : भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भिलाई सेक्टर 5 स्थित विधायक निवास पहुंचे. जहाँ उन्होंने विधायक देवेन्द्र यादव की माँ और परिवार के सभी सदस्यों से मिले. करीब 1 घंटे तक मां के पास बैठक उनका हालाचाल जाना, उनके स्वास्थ्य की खैरियत ली. परिवार के सदस्यों से चर्चा की और सभी को हिम्मत दिया. सभी से कहा कि आप सभी लोग अपना ख्याल रखिए.
विधायक देवेन्द्र यादव की मां से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। समय पर भोजन और दवाइएं ले. परिजनों और विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई धर्मेद्र यादव से भी कहा कि वे माता जी का ख्याल रहे। देवेंद्र का ख्याल रखने के लिए उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार है. उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी उन्हें यहाँ भेजा है. ताकि वे देवेंद्र के परिवार का कुशल क्षेम ले कर उन्हें खबर करें. उनके कहने और परिवार का हालचाल जानने वे भिलाई आए है.
पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता उनके साथ है
आगे सचिन ने कहा की आगे पूरे परिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनके रहते हुए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता युवा नेता देवेंद्र यादव के साथ है. युवा नेता विधायक छत्तीसगढ़ महतारी का बहादुर बेटा है, जो भोलेभाले, मासूम, निर्दोष प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है. देवेंद्र यादव की प्रदेश भर में हो रही ख्याति उसकी लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा की सरकार उसके खिलाफ राजनीति सडयंत्र की है. बदला लेने के लिए यह सब प्रपंच कर रही है. लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजीत नहीं हो सकता है. एक दिन विधायक देवेंद्र यादव की जीत और पूरे शान से वह बहुत जल्द जेल से बाहर आएगा.
सचिन पायलेट बताया कि प्रदेश कांग्रेस की बनाई कमेटी बिलासपुर और बलौदाबाजार जेल जा चुकी है और वहां सतनामी समाज के निर्दोष लोगों से जेल में कोरे कागज में साइन कराए गए हैं। उन पर देवेंद्र यादव का नाम लेने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, साथ परिवार को भी घसीटने और रासुका लगाने तक की धमकी दी जा रही है. पायलेट ने इस प्रकार के शासन के रैवये को गलत बताया है उन्होंने माता से पूछा की हफ्ते में एक बार जाते हो मिलने इस पर धर्मेंद्र यादव नें बताया की हफ्ते में एक बार 2 लोगों को मिलने दिया जाता है.
इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रूद्र गुरु, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, भिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, महापौर नीरज पाल सभी एम आई सी सदस्य उपस्थित थे.
उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है
सचिन पायलेट ने कहा कि देवेंद्र यादव को जबरदस्ती बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया है उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है जो की पूरी तरह से गलत है. बलौदा बाजार में जो घटना हुई है वह सरेआम हुई है जोकि राज्य शासन का बहुत बड़ा फैलियर था. लायन आर्डर पूरी तरह कर चरमरा गया है. कलेक्टर एस पी छोड़ कर चले गए थे. यहां कि सरकार ने द्वेष पूर्ण भावना से कांग्रेस के लोगों को टार्गेट करके काम किया. जांच भी सही तरीके से नहीं कर रहे लटकाने वाला काम कर रहे है. बीजेपी सरकार अपने घर में छुपी है. वे जाए पहले अपने घोसणा पत्र को देखे, उसे पूरा करें. कांग्रेस कभी जांच से डरती नहीं है. निष्पक्ष जांच हो लेकिन द्वेष पूर्ण तरीके से कार्यवाही कर किसी का चरित्र हरण करने का किसी को अधिकार नहीं है.
ग्रामीण की हत्या आक्रोशित गांव वालों ने जलाया घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात... 40 लोगों को लिया गया हिरासत में
कवर्धा/ रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान गांव के ही कचरू साहू के रूप में हुई है।
हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगो के जान माल हनी होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में 80 की संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है साथ ही गांव के 40 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
CG - गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : लाखों का गांजा जब्त, पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और गौरेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.05 क्विंटल गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही दो गाड़ियां महिंद्रा एक्सयूवी 500 और न्यू मारुति ब्रेजा को भी जब्त किया गया है। जब्त गांजा और गाड़ियों की कीमत 48 लाख 1630 रुपये है।
यह कार्रवाई तब हुई जब हाल ही में रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस आयोजित की गई थी, जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कदम उठाने और तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे। इस बैठक के बाद जीपीएम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में यह कड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने खोंगसरा-पीपरखुंटी मार्ग पर जंगल के रास्ते से गुजर रहे तस्करों की गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की और दोनों वाहनों से गांजा बरामद किया। हालांकि, मौके से दो तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
ये आरोपी गिरफ्तार
बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू (35 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश
रोहित गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर
अंकुर जैतवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लेंढरा, मध्यप्रदेश
ये सामान जब्त
1.05 क्विंटल गांजा, कीमत 21 लाख
महिंद्रा एक्सयूवी 500, कीमत 15 लाख
मारुति सुजुकी ब्रेजा, कीमत 12 लाख
4 मोबाइल
नगद 1630 रुपये
ईद मिलादुन्नबी का महत्व क्या है ? जाने
बाबा रामदेव जी की संगीतमय सम्पूर्ण कथा की जीवंत झांकी
BREAKING: नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर शिक्षा दूत को उतारा मौत के घाट, रस्सी से गला घोंटकर की हत्या
सुकमा : ज़िला मे थाना जगरगुंडा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों द्वारा जन-अदालत लगाकर शिक्षादूत दूधी अर्जुन पिता दूधी मंगडू निवासी गोंदपल्ली की लाठी/डंडा से मार-पीट कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया गया। नक्सलियों की धमकी के भय कारण मृतक के परिजन द्वारा शव को आज दिनांक 15.09.2024 को अंतिम संस्कार करने की सूचना हैं।
वर्ष-2024 में माओवादियों को लगातार हो क्षति से बौखलाए हुये और लगातार खुल रहे कैम्पों से नक्सली बौखलाहट में आम लोगों को निशाना बना रहे।घटना में शामिल नक्सली आरोपियों की पता साजी की जा रही हैं।घटना के संबन्ध में थाना जगरगुंडा में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
CG : अक्टूबर में स्पष्ट होगी नगरीय निकाय चुनाव की स्थिति, EVM या बैलेट पेपर से होगा चुनाव
रायपुर : रायपुर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव पर संशय की स्थिति बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया, जो अब पिछड़ा वर्ग का सर्वे करा रहा है। सर्वे की प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक पूरी होनी है, जिसके बाद डाटा तैयार किया जाएगा। ऐसे में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक यह साफ हो पाएगा कि चुनाव कब होंगे। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग दिसम्बर में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। अगर सर्वे डाटा आने में देरी हुई, तो इसका असर चुनावी कार्यक्रमों पर पड़ सकता है राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव करने के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम कर रही है। यह काम 20 अगस्त से शुरू हो गया है। यह काम 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछड़ा वर्ग आयोग के सर्वे का काम भी बीएलओ को दिया गया है। उन्हें एक प्रपत्र दिया गया है, जिसमें पिछड़ा वर्ग से जुड़ी अहम जानकारी को एकत्र किया जा रहा है। साथ ही बीएलओ को इस बात की भी हिदायत दी गई है कि यदि वे इसकी जानकारी की लीक करते हुए, तो उनकी जिम्मेदारी तय होगी।
वर्ष 2019 में कुल 151 नगरीय निकाय में मतदान हुआ था। इसमें प्रदेश के 10 नगर निगम भी शामिल थे। इनके लिए 21 दिसबर को मतदान हुआ था और नतीजों की घोषणा 24 दिसबर 2019 को हुई थी। ज्यादातर महापौर के प्रथम समेलन की तिथि 5 या 6 जनवरी है। राज्य निर्वाचन आयोग को इस तिथि के पहले चुनाव करा कर नतीजे जारी करना जरूरी होता है। किसी कारण से तय समय पर चुनाव नहीं होता है, तो संबंधित निकायों की बॉडी को भंग करके, वहां प्रशासक की तैनाती करनी पड़ती है। पिछली बार रिसाली नगर निगम की घोषणा होने के बाद वहां प्रशासक बनाया गया था। हालांकि प्रशासक की नियुक्ति होने की स्थिति में आम जनता को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में कई पेंच आ रहे हैं। जैसा कि इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की चर्चा चल रही है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आम जनता से राय भी मांगी थीं। अभी इस पर फैसला होना बाकी है। इसके अलावा प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम से होते आए थे। पिछली सरकार ने बैलेट पेपर से चुनाव कराए थे। इसके अलावा आम जनता से महापौर चुनने का अधिकार भी वापस ले लिया था। सरकार बदलने के बाद दोनों प्रक्रियाओं में बदलाव की चर्चा, लेकिन इस पर अभी तक निर्णय नहीं हो सका है।
इस दिन से होगी लोक संस्कृति से सराबोर “बस्तर दशहरा” की शुरुआत, देखें आयोजनों की सूची
बस्तर: लोक संस्कृति से सराबोर मड़ई उत्सव की शुरुआत होने वाली हैं. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रवार्ता करते हुए जानकारी दी कि 21 सितंबर से बस्तर मड़ई उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। यह 10 दिवसीय आयोजन बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और पौराणिक धरोहरों को पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास है। इस वर्ष विशेष रूप से “बस्तर मड़ई” थीम के माध्यम से पर्यटकों को सिर्फ रथ यात्रा और प्रसिद्ध जल प्रपातों तक सीमित न रहकर बस्तर की गहराइयों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
बस्तर के 580 पर्यटन स्थलों को इस आयोजन में शामिल किया गया है, जहां विभिन्न सर्किट्स के माध्यम से पर्यटक स्थानीय जीवनशैली को नजदीक से जान सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि दशहरा से पहले दसरा-पसरा में तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे पर्यटक बस्तर की अनोखी रस्मों और संस्कृति का आनंद उठा सकें।
21 से 2 अक्टूबर तक होंगे यह आयोजन
– 21 सितंबर को लालबाग से माता मंदिर चौक तक सामूहिक नृत्य।
– 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक समुंद चौक से बस्तर आर्ट गैलरी तक बस्तर हाट आमचो खाजा।
– 22 सितंबर को मोचा पिंघना पारंपरिक परिधान पर आधारित कार्यक्रम दंतेश्वरी मंदिर के सामने।
– 23 सितंबर को एमएलबी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता।
– 24 सितंबर को बस्तर नाचा दंतेश्वरी मंदिर के सामने।
– 25 सितंबर को बस्तर के रंग पेंटिंग स्पर्धा सिटी ग्राउंड में।
– 26 सितंबर को फोटोग्राफी प्रदर्शनी वीर सावरकर भवन में।
– 27 सितंबर को पारंपरिक लोक संगीत दंतेश्वरी मंदिर के सामने।
– 28 सितंबर को यूजन संगीत दंतेश्वरी मंदिर के सामने।
– 29 सितंबर को बस्तर की कहानी व कवि समेलन दलपत सागर में।
– 30 सितंबर को बस्तरिया नाचा दंतेश्वरी मंदिर के सामने।
– 1 अक्टूबर को चलित नृत्य विभिन्न स्थलों पर।
– 2 अक्टूबर से समुंद चौक से बस्तर आर्ट गैलरी तक पारंपरिक व्यंजन के फूड स्टॉल।
CG: ग्रामीणों ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
सुकमा। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही 5 लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।
कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया।
आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
मृतकों के नाम
मौसम कन्ना, उम्र 60 साल
मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल
मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना
मौसम अरजो, उम्र 32 साल
करका लच्छी, उम्र 43 साल
पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम
सवलम कन्ना, उम्र 21 साल
सवलम लच्छा
कारम सत्यम, उम्र 35 साल
कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल
पोड़ियाम एंका
मुख्यमंत्री साय श्रमिकों को 49.43 करोड़ की राशि करेंगे वितरण, 57 हजार से अधिक सदस्यों को मिलेगा लाभ
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण करेंगे। यह सम्मेलन राजधानी के इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के कृषि मंडपम में आयोजित होगा।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सर्न्न्मिाण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 47 हजार 726 निर्माण श्रमिकों 38 करोड़ 37 लाख 10 हजार 652 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 6873 श्रमिकों को 9 करोड़ 86 लाख 58 हजार 500 रूपए एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत 2496 श्रमिकों को 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार 142 रूपए की राशि डी.बी.टी. के जरिए वितरण करेंगे। इस तरह कुल 57 हजार 95 श्रमिकों को कुल राशि 49 करोड़ 43 लाख 5 हजार 229 रूपये का वितरण केन्द्रीयकृत डी.बी.टी. के माध्यम से किया जाएगा।
CRIME : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया, फिर किया दुष्कर्म
बिलासपुर : जिले की पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा लेजाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रभु मनहर को भुसावल महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है
दरअसल, पचपेड़ी थाना में प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराया था की कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक लड़की अपने साथ बहला कर भगा ले गया है जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मामले की गंभीरता लेते हुए लगातार पतासाजी करने में लगे हुए थे, इसी बीच ट्रेन में भगा कर ले जाने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी का भुसावल महाराष्ट्र में होने की जानकारी पुलिस को हुई, जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस की टीम भुसावल पहुंचकर आरोपी प्रभु मनहर को अमलनेर रेलवे स्टेशन के पास भुसावल महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया और नाबालिग को उनके परिजनों के पास सुपुर्द किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी के उपर पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और आरोपी प्रभु मनहर को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी प्रभु मनहर
CG: लॉज में पुलिस का छापा, 5 प्रेमी जोड़े इस हालत में मिले, फिर जो हुआ....
खैरागढ़ :- लॉज में औचक दबिश देकर चेकिंग किया गया। चेकिंग दौरान लॉज के 05 अलग अलग कमरों में 05 जोड़े लड़की लड़का मिले। केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र का मामला है। ए.आर.लॉज (रेड चिल्ली) में पुलिस ने दबिश दी।
लगातार सदिग्ध व्यक्तियों के लॉज में आने जाने ठहरने की शिकायत मिल रही थी। 06 व्यक्तियो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया। लॉज संचालक के विरुद्ध जांच जारी है।
बीते कुछ दिनों से खैरागढ़ स्थित ए.आर. लॉज में संदिग्ध व्यक्तियों के आने जाने एवं ठहरने के बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना खैरागढ़ पुलिस एवं महिला सेल केसीजी की संयुक्त टीम के द्वारा ए आर लॉज में औचक दबिश देकर चेकिंग किया गया।
चेकिंग दौरान लॉज के 05 अलग अलग कमरों में 05 जोड़े लड़की लड़का मिले, जिनके संबंध में लॉज मैनेजर चमन सिंह एवं संचालक नदीम मेमन को तलब कर लॉज के 05 कमरों में ठहरे 10 व्यक्तियो के संबंध में लॉज रजिस्टर एवं दस्तावेज पेश करने कहा गया, जिनका रजिस्टर चेक करने पर व्यक्तियों का एंट्री होना पाया गया।
किंतु आने का प्रयोजन एवं एंट्री निर्धारित तरीके से करने से संबंधित दस्तावेज नही पाया गया पश्चात उन 10 व्यक्तियों से लॉज आने ठहरने के संबंध में अलग अलग पूछताछ किया गया एवं लड़कियों का महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ कराया गया पूछताछ पर सभी लोगो ने अपना नाम पता सही बताया किंतु लड़को ने लॉज आने का प्रयोजन स्पष्ट नही बताया जिनसे उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने से एव किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की पुर्व अदेंशा पर मैनेजर सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया पश्चात समझाइस देकर परिजन को सुपुर्द किया गया एवं लॉज संचालक को लॉज का रजिस्टर ,सीसीटीवी फुटेज, कागजात पेश करने नोटिस दिया गया आगे की जांच किया जा रहा है।
CG BREAKING : पुलिस ने घेराबंदी कर 1 लाख ईनामी सहित 8 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा...बड़ी वारदात की फ़िराक़ मे थे माओवादी
सुकमा : ज़िले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के नेतृत्व में सउनि. इन्द्रकुमार, प्रधान आरक्षक बारसे भीमा के हमराह जिला बल, डीआरजी हिरो, इंडिया एवं बस्तर फाईटर का बल एवं कैम्प कमारगुडा से विकास कुमार, सहायक कमाण्डेंट के हमराह यंग प्लाटुन 231 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम बैनपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम बैनपल्ली के जंगली रास्ते में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहे थे जिनमें से पुलिस पार्टी द्वारा 8 संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः
1. मुचाकी लखमा मिलिशिया सदस्य ,
2. कुंजाम देवा मिलिशिया सदस्य ,
3. उईका हुर्रा मिलिशिया सदस्य
4. कलमु विज्जा मिलिशिया सदस्य,
5. मुचाकी पाला मिलिशिया कमाण्डर 1 लाख ईनामी,
6. मड़कम सन्नु मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर,
7. मुचाकी सुदरू मिलिशिया सदस्य,
8. कलमू चैतु मिलिशिया सदस्य के कब्जे से एक सफेद रंग के गमछे में बांधकर रखा हुआ 2 नग जिलेटिन राड, 1 नग डेटोनेटर, काला रंग कार बिजली वायर आधा मीटर, 2. कुंजाम देवा के कब्जे से गुलाबी रंग के गमछे में बांधकर रखा हुआ 1 नग जिलेटिन राड, 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3. उईका हुर्रा पिता मल्ला के कब्जे से एक सफेद लाल काला रंग के गमछे में बाधकर रखा हुआ कोर्डेक्स वायर, आधा मीटर बिजली वायर, 2 नग पेंसिल सेल,4.कलमू विज्जा के कब्जे से एक सफेद रंग के गंमछे में बांधकर रखा हुआ 1 नग जिलेटिन राड,2 नग डेटोनेटर, 2 नग पेंसिल सेल,5.मुचाकी पाला के कब्जे से एक हरे रंग के पॉलिथिन में रखा हुआ लगभग 100 ग्राम बारूद, 1 नग माचिस, 6.मडकम सन्नु पिता सिनाल के कब्जे से एक लाल काले रंग के गंमछे में बांधकर रखा हुआ टाप टाईगर बम 2 नग, 1 नग माचिस, 7. मुचाकी सुदरू पिता सुकलु के कब्जे से एक गुलाबी रंग के पॉलिथिन में रखा हुआ लगभग 100 ग्राम बारूद, 1 नग माचिस, 1 नग डेटोनेटर, 8. कलमू चैतु के कब्जे से एक पीले रंग के पॉलिथिन में रखा हुआ टाप टाईगर बम 2 नग, माचिस 1 नग, बरामद हुआ। उपरोक्त सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर मिलिशिया होना तथा प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना तथा बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि विरुद्ध पाये जाने से सभी के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
CG : सिम्स में पर्ची कटवाने के दौरान मरीज के मौत, परिजनों में आक्रोश
बिलासपुर : सिम्स में एक मरीज के पर्ची काटने के दौरान अटैक से हुई मौत मामले के बाद कांग्रेस कमेटी ने इस पर विरोध जताया है। इसके बाद शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक एक के द्वारा सिम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एस के नायक को ज्ञापन सौंप कर इस दिशा में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
दरअसल शुक्रवार को तालापारा निवासी ऑटो चालक मोहम्मद शमशाद हुसैन (53 वर्ष) को बेचैनी के साथ सीने में जलन हो रही थी। वह अपने बेटे के साथ सुबह 8:21 बजे सिम्स के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज करने की बजाय उन्हें ओपीडी पर्ची बनवाने एमआरडी हॉल भेज दिया। वहां लाइन में लगकर 10 रुपए की पर्ची कटाई। वापस इमरजेंसी पहुंचे तो उसे दूसरी मंजिल में मेडिसिन ओपीडी के डॉक्टर के पास भेज दिया। वे जैसे तैसे वहां पहुंचे तो डॉक्टर ने ईसीजी कराने की सलाह देते हुए 50 रुपए की पर्ची बनवाने दोबारा एमआरडी हॉल भेज दिया। शमशाद हुसैन 9:14 बजे एमआरडी हॉल पहुंचे, पर्ची बनवाने फिर से लाइन में लगे। इस बीच 9:16 बजे वे वहीं गिर गए। देखते-देखते वह बदहवास होने लगे और 9:19 बजे उन्होंने एमआरडी हॉल ही में दम तोड़ दिया।
परिजनों ने लापरवाही बताकर किया विरोध
परिजनों ने रोते हुए बताया कि वे घर से हंसते हुए ये कहकर ऑटो चलाते हुए निकले थे कि सीने में हल्की जलन हो रही है। डॉक्टर को दिखाकर घंटेभर में आता हूं। उनके साथ बेटा भी गया था। उसके बेटे ने बताया कि अब्बू ने इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर से पहले सीने में जलन की बात कही। बीपी और पल्स जांच करने के बजाय बिना देखे हमें सीधा 10 रुपए की पर्ची कटवाने भेज दिया। ओपीडी के डॉक्टर ने भी कह दिया कि ईसीजी रिपोर्ट आएगी तो दवा लिख दूंगा। जांच से पहले 50 रुपए वाली पर्ची कटवाने आए थे। लेकिन अब्बू इसी दौरान लाइन में लगे-लगे ही गिर गए और हमें छोड़ गए।
कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग
इस पूरी घटनाक्रम में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सिम में सीनियर डॉक्टरों की बजाय ट्रेनिंग कर रहे चिकित्सकों को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है जिसकी वजह से सिम में बेहतर इलाज नहीं हो रहा है जिसके कारण एक घर में मातम पसर गया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है
प्रदेश में बासमती चावल का निर्यात शुल्क हटा...सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से देश के अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन के साथ ही किसान हित में लगातार निर्णय ले रहें है. केंद्र सरकार ने बासमती चावल का निर्यात शुल्क हटा दिया है और प्याज के निर्यात शुल्क को कम कर दिया है. वहीं खाद्य तेलों के आयात शुल्क में वद्धी की है, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भी लाभ मिलेगा. सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के किसान हितैषी फैसलों के लिए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उनका आभार व्यक्त किया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने के साथ ही खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी और प्याज के निर्यात शुल्क में कमी करने का निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत करते हुए कहा है कि इसका फायदा निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने विष्णु देव साय ने देश के अन्नदाता किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है.
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने, खाद्य तेलों के आयात शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के साथ ही प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है. केन्द्र सरकार ने रिफाइन ऑयल के बेसिक ड्यूटी को 32.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया है.
सीएम साय ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से निश्चित रूप से सोयाबीन, बासमती, प्याज, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के उत्पादक किसानों के आय में वृद्धि होगी. इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा. उनके उपज की बाजार में और अधिक मांग बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया.
BREAKING : इस विश्वविद्यालय में नए कुलपति की हुई नियुक्ति, इन्हें सौंपी गई गई जिम्मेदारी, आदेश जारी..!!
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा का कार्यकाल 12 सितंबर 2024 को समाप्त हो गया। राजभवन के आदेशानुसार, उन्हें इस दिन अपरान्ह देर से उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया।
डॉ. पल्टा ने 13 सितंबर 2019 को कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था और अपने कार्यकाल के दौरान यूजीसी, राज्यशासन और राजभवन के नियमों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय को एक नई दिशा देने का प्रयास किया
राजभवन के नए आदेशानुसार, डॉ. अरूणा पल्टा के बाद सत्य नारायण राठौर को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। श्री राठौर दुर्ग संभाग के आयुक्त हैं और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने 13 सितंबर 2024 को कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले पांच युवक गिरफ्तार, आज रायपुर कोर्ट में पेश करेगी आरपीएफ
रायपुर/महासमुंद। विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार देर रात ट्रायल रन के दौरान पथराव करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पथराव की वजह से यह ट्रेन 15 मिनट देर से रायपुर पहुंची। जानकारी के अनुसार घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच c2-10,c4-9,c10-78 के विंडो क्रेक हुए। पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा आरपीएफ ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ आज सभी को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। बता दें कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भी भिलाई के आसपास पत्थर बाजी होती रही है।
ब्रेकिंग : अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज...
बिलासपुर। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के रिजल्ट को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भर्ती रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि असफल होने वाले अभ्यर्थियों ने डबल बेंच में याचिका लगाई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले को यथावत रखा है। कोर्ट ने तजवीर सिंह सोढी बनाम स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर 2023 केस का हवाला दिया और कहा कि असफल होने वाले अभ्यर्थी अब क्वैस करने की अपील नहीं कर सकते।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ में साल 2018 में एसआई भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, जो साल 2024 तक पूरी नहीं हो सकी है। 6 साल बाद भी इस भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग तेज कर दी है। लगातार प्रदर्शन कर मंत्री, विधायक और सासंदों से गुहार लगा रहे हैं।
पुलिस बन महिला वकील से वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ
CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में चरित्र संदेह के चलते एक ने पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। बीते कई दिनों से उसे पत्नी के ऊपर चारित्रिक संदेह था, गुरुवार दोपहर जब घर पहुंचा तो महिला गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जिसके बाद इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी की है। थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनीता बाई पति धुरवा राम का अन्य व्यक्ति नरसिंग के साथ कई दिनों से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। गुरूवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था। ग्रामीण इसमें व्यस्त थे। इस बीच को जब पति धुरवा राम घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने नरसिंग के साथ भी मारपीट की लेकिन वह बच निकला।
अंचल में नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी। वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना को दी। जिसके बाद शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव द्वारा शुक्रवार को टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
इधर, शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव ने बताया कि शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़गड़ी में पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। महिला का शव पीएम के लिए भेजा गया है।
सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और सामग्री बरामद
सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रीक रिजर्व गार्ड), जिला बल और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम के साथ हुई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और उसके शव को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
CG ब्रेकिंग : CRPF जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली
बलौदाबाजार हत्याकांड का खुलासा: कातिलों ने जादू-टोना के शक में की 4 लोगों की निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बीते शाम को कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई है. इसमें एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा शामिल था. गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग लड़की शामिल है. हत्या का प्रमुख वजह जादूटोना का शक है.
पुलिस के मुताबिक,ख आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी. इलाज भी चल रहा था पर ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है. इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
CG देह व्यापार का भंडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 8 युवतियों समेत 10 लोग
कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं, जो एजेंट के जरिए यहां आती है. एजेंट फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
लक्जरी कार से 11 लाख का गांजा ले जा रहे नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने कुल 113 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपए है। 2 तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों में एक नाबालिग शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ओडिशा से एक कार से गांजा लाया जा रहा है। CG बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने देवड़ा रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकेबंदी की।मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार OR-07-V-9599 जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार को जवानों ने रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मनोज गलोरी बताया। ये ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला है। इसके साथ एक नाबालिग भी था।
पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की से करीब 22 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे.
13 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रदेशभर के सभी धुमाल और डीजे संचालक, कर्मचारी रायपुर कलेक्टर के पास ज्ञापन सौंपने जायेंगे. सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है. इस फैसले को लेकर सभी डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे. आप सभी सम्मानिय प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथी से निवेदन है की मीडिया कवरेज देने की कृपा करे।
छत्तीसगढ़ स्कूल छुट्टी लिस्ट : DPI ने 64 दिन की छुट्टी का भेजा प्रस्ताव, जानिये दीपावली, दशहरा का छुट्टी कब से
रायपुर : इस बार दशहरा और दीपावली सहित शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन छुट्टी मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टी मिलने की आशंका है। डीपीआई की तरफ से शिक्षा विभाग को 64 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया है। अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेगी।

छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, इस घटना के बाद में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है की मृतकों में 2 महिला यशोदा बाई, जमुना बाई, एक पुरुष चेतराम केंवट और एक मासूम बच्ची जमुना शामिल है. फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कसडोल थाना इलाके के छरछेद गांव की बताई जा रही है, जहां मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की. फिर एक युवक और एक मासूम को भी मौत के घाट उतार दिया.
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने संदेह के आधार पर हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तीनों संदेहियों ने बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना किया था, इसी शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक देवेन्द्र यादव, सूर्यकांत से मिलने जेल पहुंचे
रायपुर/12 सितंबर 2024। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर जेल में विधायक देवेन्द्र यादव और सूर्यकांत से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि अधीक्षक के कार्यालय में छुट्टी के दिन बुलाकर विचाराधीन कैदी से आईजी मिल सकता है, उसको धमका सकता है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और जो वर्तमान विधायक भी है वो आवेदन दिया है कि सूर्यकांत तिवारी से मिलना चाहता हूं, लेकिन अधीक्षक ने मिलने नहीं दिया। कहते है ऊपर से परमिशन लेना होगा। ऊपर से परमिशन का क्या मतलब होता है। वकील रिजवी साहब है उनसे मुलाकात हुई लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया। मेरी मुलाकात विधायक देवेंद्र यादव से हुई, उन्होंने मुझे बताया कि वह सूर्यकांत तिवारी के बगल में ही जेल में है। सूर्यकांत को आईजी ने खुद धमकाया है उनके परिवार को तबाह करने की धमकी दिया है। इसीलिये उसने कोर्ट में आवेदन दिया है। जो षड्यंत्रकारी है वो बुला कर मिल सकते है। लेकिन जिसको फसाने के लिये षडयंत्र किया जा रहा है उनसे मिलना चाहते है लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। कब तक नहीं मिलने नहीं देंगे? सूर्यकांत तिवारी पिछले दो सालों से जेल में बंद थे। 1 साल से मैं मुख्यमंत्री था लेकिन कभी मिलने नहीं आया और आज तक नहीं मिला। लेकिन पहले शासन में था तब मिला और न सरकार से हटने के बाद। ऐसा समाचार सामने आया कि मेरे नाम से सूर्यकांत के द्वारा आवेदन दिया गया है कि पैसा भूपेश बघेल को दिया जाता, ऐसा कहने के लिये दबाव बनाया जा रहा। जब सूर्यकांत ने कोर्ट में लिख कर दिया तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि बात क्या है पता करना, वो ऐसा आवेदन क्यों दिया जानने के लिये मैं यहां आया था। लेकिन यहां भी अडंगा जो जेल अधीक्षक है वो अड़ंगा डाल रहे है। किसी भी कैदी से मिलना है तो अधीक्षक से परमिशन ले सकते है लेकिन मिलने भी नहीं दिया गया। कब तक रोकेंगे? मैं फिर यहां आउंगा और आवेदन करूंगा।
बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त
जगदलपुर : सरहदी राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही करने बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी नगरनार निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित किया गया, कि विगत मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिला की मोटर साइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं
इस सूचना पर नगरनार थाना के सामने नाकाबंदी कर आने वाले जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, तभी मुखबीर के बताएं अनुसार मोटर बाइक क्रमांक ओडी10 व्ही 9262 आता दिखाई दिया, जिसे रोकर चेक किया, नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम मिथुन कोरा निवासी गोरखपुर उड़ीसा एवं अनिल जायसवाल निवासी जिला सीधी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताएं जिनके बैग का तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,10,000/रुपया को बरामद कर बाइक सहित जब्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय जगदलपुर पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया है।
CG : जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश...इलाके में फैली सनसनी
जशपुर: जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रीनदी से सटे घने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश के इस खौफनाक हालात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर धड़ से अलग था, जिससे नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि घटनास्थल से कोई अहम सुराग मिल सके। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए गहन जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम, जो लाश के आसपास सबसे पहले पहुंचे, ने बताया, “मृतक के शरीर पर भगवा रंग का बनियान था और उसके बाएं हाथ में एक टैटू के रूप में रिंग का निशान था। ऐसा लगता है कि उसे पहले सड़क से घसीटकर जंगल में लाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की गई।”
थाना प्रभारी सुनील सिंह ने इस मामले को लेकर कहा, “यह घटना गंभीर है और हम हर संभावित पहलू से इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।”
घटनास्थल की स्थिति और लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह हत्या बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हत्या के तरीके और मृतक के शरीर पर मिले निशान यह इशारा कर रहे हैं कि यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
महिला कमांडर सहित 4 नक्सलियों ने किया सरेण्डर, 12 लाख रुपये का था इनाम घोषित...
BREAKING : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को फांसी लगाकर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल
बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जंग छिड़ी हुई है, सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे है, वहीं नक्सली भी अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे है। बीजपर जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में कथित जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक छात्र को उऩ्होंने रिहा कर दिया है। नक्सलियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों के लिए जनअदालत लगाई थी।
इस जनअदालत में जप्पेमरका के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। और उऩ्हें फांसी पर लटका कर मार डाला गया। इस कथित जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में पढ़ाई करने वाले छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया गया। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस जघन्य हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए मारे गए आदिवासियों के सीने पर पर्चा चस्पा कर दिया है।
धमतरी. जिले में एसपी ने 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जारी आदेश में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को इधर से उधर किया गया है. देखें लिस्ट –
धमतरी. जिले में एसपी ने 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जारी आदेश में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को इधर से उधर किया गया है.
देखें लिस्ट –

बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में हो रही थी रिफिलिंग, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
रायपुर। रायपुर जिले में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घरेलु गैस-सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग पर कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 98 गैस-सिलेंडर भी जब्त किए गए है। इसके साथ ही बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु एलपीजी गैस रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जैसे हथौड़ा, पाना-पेंचिस, बीस रेगुलेटर और पीतल की तीन बांसुरी भी जब्त की गई हैं। इसके साथ ही गोदाम संचालक के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम आदेश 2000 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।
आज की गई छापामार कार्रवाई के संबंध में खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि विभाग को आशोका हाईट्स अमन नगर मोवा के पास एक छोटे गोदाम में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु गैस रिफिलिंग करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खाद्य निरीक्षकों के दल के साथ खाद्य नियंत्रक ने छापामार कार्रवाई की। गोदाम में दो व्यक्तियों द्वारा 14 किलोग्राम के घरेलु गैस-सिलेंडरों में से गैस निकालकर पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग करते हुए पाया गया। खाद्य विभाग के दल को मौके पर विभिन्न कंपनियों के 14 किलोग्राम क्षमता के 16 गैस-सिलेंडर और चार व्यावसायिक गैस उपयोग के एक्सपायरी सिलेंडर तथा पांच किलो ग्राम क्षमता के 78 सिलेंडर भी मिले। घरेलु गैस के सिलेंडरों में एचपी कंपनी के 8, इंडियन कंपनी के 4, भारत कंपनी के 4 और पांच किलो क्षमता के 78 गैस सिलेंडर दल द्वारा जब्त किए गए। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के दल ने रिलाइंस कंपनी के चार एक्सपायरी व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए। मौके से एक हथौड़ा, दो पाना-पेंचिस, 20 रेगुलेटर और तीन पीतल की बांसुरियों सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए।
CG Vyapam Exam : व्यापम की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये कंट्रोल रूम 14 सितम्बर को सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक एवं 15 सितम्बर के सवेरे 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 भी जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तखतपुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सूर्यकांत जायसवाल, कोटा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जासवाल, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री देवी प्रसाद चंद्राकर एवं मस्तूरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रूद्वेश्वर प्रसाद एक्का को प्रभार दिया गया है।
महंगाई भत्ता के लिए सरकारी कर्मियों ने निकाली मशाल रैली : फेडरेशन
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने तथा महंगाई भत्ता की पूर्व बकाया एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की मांग सहित चार सूत्री मांगों के लिए चार चरणों में आंदोलन "झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार" के नारों के साथ किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक आर डी तिवारी ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के साथ कर्मचारियों की प्रमुख चार सूत्रीय मांगो जिसमे प्रमुखता_ केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने , पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की महंगाई भत्ता की बकाया राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने, प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देने, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता देने, मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के कर्मचारियों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने की मांगों को लेकर तृतीय चरण का आंदोलन में आज (बुधवार) संध्या 05 बजे बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में मशाल रैली निकालते हुए माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर बस्तर को सौंपा गया। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग ,पी एच ई विभाग,बस्तर विश्व विद्यालय, न्यायालयीन कर्मचारी,कृषि विभाग,आई टी आई,कलेक्टर,कमिश्नर ,तहसील कार्यालय के सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।

BREAKING : ज्वेलरी दुकान से 6 करोड़ के सोने की लूट, डकैतों ने सिर पर बंदूक के बट से वार कर दिया घटना को अंजाम
बलरामपुर रामानुजगंज : जिले के गांधी चौक में आज दिनदहाड़े दोपहर 1:15 के करीब जिले के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में तीन डकैत सोना दुकान में घुस संचालक राजेश ज्वेलर्स के सिर पर बंदूक के बट से वार कर दुकान का सारा सोना लूट लिए जो करीब 8 किलो था। जिसकी कीमत 6 करोड़ के करीब आकी जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे डकैती करने के बाद डकैत दो बाइक से पांच लोग झारखंड की ओर भागे हैं।जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:15 के करीब तीन लोग जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के करीब लगाई जा रही है नगर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में घुसे जिसमें से 1 लाल शर्ट एवं दो सफेद शर्ट पहने थे। घुसने के साथ ही वहां पहले से बैठे दंपति ग्राहक का मोबाइल लूट लिए एवं उसके बाद काउंटर के अंदर जाकर देसी कट्टा के बट से राजेश सोनी के सिर पर वार किया जिससे राजेश लहूलुहान हो गया एवं उसे दुकान के कोने में बैठा दिया वहीं दुकान की स्टाफ राकेश गुप्ता को काउंटर के अंदर सोने को बोल डिस्प्ले में रखें सभी सोने के ज्वैलरी को पीला रंग के बोरा में भर वही लकार में सोने के बिस्कुट एवं अन्य ज्वेलरी को भी भरकर 15 मिनट के अंदर दो बाइक से झारखंड की ओर फरार हो गए राजेश घटना के बाद तत्काल बाहर निकाल कर हो हल्ला किया तो एवं पीछा किया परंतु वे झारखंड की ओर निकल गए तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई जो सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे।
दंपति का मोबाइल लुटा
ग्राम चाकी के लालेश्वर गुप्ता अपनी पत्नी शोभा गुप्ता के साथ अंगूठी बदलने के लिए दुकान में सोफा पर बैठे थे इसी दौरान जब लुटेरे पहुंचे तो सबसे पहले इनका मोबाइल लूट और उसके बाद पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया लूटने के दौरान दुकान में एक अन्य ग्राहक भी मौजूद था।
इलाके में दहशत
घटना से पूरे नगर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया नगर में आज की तरह बात फैलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग दुकान के सामने जमा हो गए, पुलिस को भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत बार-बार करना पड़ रहा था। राजेश ज्वेलर्स के ठीक सामने मोची बाबूलाल रवि का का दुकान है, दुकान के ठीक सामने लुटेरे बाइक लगा रहे थे, जिसके बाद बाबूलाल के द्वारा मना किया तो वह को कुछ आगे किया, वह भी घटनाक्रम को नहीं समझ पाए, 15 मिनट के बाद जब राजेश द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए हल्ला किया जाने लगा तो सभी को घटनाक्रम की जानकारी लग सकी।
CG : मजाक-मजाक में युवक ने खुद के सीने में मारा चाकू, तड़प – तड़पकर हो गई मौत
रायगढ़ : जिले में मजाक-मजाक में एक व्यक्ति को खुद पर चाकू से वार करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब धारदार चाकू के वार से पलक झपकते ही उसकी मौत हो गई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीरचौक अंबेडकर नगर वार्ड नं. 34 निवासी परमेश्वर कश्यप 42 साल जो कि हमाली का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बीती रात परमेश्वर ने मजाक-मजाक कुछ नही होगा बोल कर खुद पर धारदार चाकू से वार कर लिया। बताया जा रहा है कि धारदार चाकू उसके फेफेड में लगने से घटना के चंद मिनटों बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा लहूलुहान हालत में परमेश्वर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
BREAKING : जिले के 19 केन्द्रों में होगी छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा, यहाँ पढ़िए गाइडलाइन
मोहला : 15 सितंबर 2024 को व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सभी 19 केन्द्रों के केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में 11 सितंबर 2024 को प्रशिक्षण देकर आवश्यक परीक्षा सामग्री प्रदान की गयी। जिला नोडल डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मौसम का ध्यान रखते हुए परीक्षा में कोई त्रुटि किये बिना एवं पूरी दक्षता से कार्य करने हेतु तथा परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वनाँचल के 19 केन्द्रों में कुल 5502 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में परीक्षार्थियों को बिना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र में फोटो प्रिंट नहीं होने की स्थिति में परीक्षार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में जाना होगा। परीक्षा समय 12:00 बजे से 2:15 तक है। 12:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को केन्द्र में आधा घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा एवं आपात स्थिति को छोड़कर परीक्षा समाप्ति तक कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों का पूर्व से ही निरीक्षण कर लें तथा परीक्षा के दिन मौसम को देखते हुए परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 02 घंटे पूर्व पहुंचे ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो।
विगत दिनो भारी वर्षा के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बालोद-दल्ली राजहरा से मानपुर का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण परीक्षार्थियों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।इस बार परीक्षार्थियों को असुविधा न हो इसलिए जिले में व्यापम के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है। परीक्षार्थी +91-8319066934 या +91-9755122337 इन नम्बरों पर संपर्क कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में व्यापम के जिला समन्वयक पुरुषोत्तम लाल साहू, मास्टर ट्रेनर सईद कुरैशी तथा भूपेंद्र मिश्रा ने व्यापम के दिशानिर्देशों को अक्षरश: पालन करने तथा सभी आवश्यक सावधानी रखते हुए परीक्षा कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
हाईकोर्ट का निर्णय: PSC को RTI के तहत देनी होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को अब 2005 की पीएससी परीक्षा की सभी उत्तर पुस्तिकाएं सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्रदान करनी होंगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनाया है, जिससे 19 साल पुरानी इस याचिका पर फैसला आया है।
इस मामले में दुर्ग निवासी प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव ने 2005 की परीक्षा के सभी सात विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की थी। सूचना का अधिकार अधिनियम के लागू होने के बाद, उन्होंने यह जानकारी मांगी थी, लेकिन पीएससी के जन सूचना अधिकारी ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद प्रवीण ने राज्य सूचना आयोग में अपील की, जिसने 2015 में उनके पक्ष में फैसला दिया और पीएससी को उत्तर पुस्तिकाएं देने के निर्देश दिए।
हालांकि, पीएससी ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गौरव सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों का हवाला दिया। इसके परिणामस्वरूप, हाईकोर्ट ने प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव को उनकी मांग के लिए हकदार माना और पीएससी को सभी उत्तर पुस्तिकाएं देने का आदेश दिया।
अब, हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के आदेश की पुष्टि करते हुए पीएससी को परीक्षा 2005 के सभी सात प्रश्नपत्रों की उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान करने का आदेश जारी किया है।
