साहित्य
मुंगेली : हादसों में कमी लाने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी: कलेक्टर
जिले में 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर आज बी. आर. साव शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग नियमों का पालन नहीं करने पर दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं, हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से बिना लाईसेंस के वाहन नहीं चलाने, रेड सिग्नल को पार नहीं करने तथा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने पुलिस विभाग के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि जवानों ने जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा सड़क सुरक्षा के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक और पुलिस प्रशासन की टीम तथा स्काउट-गाईड के बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटना में कमी लाना है। यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आ सकती है। उन्होंने सभी लोगों से यातायात के नियमों के प्रति जागरूक होने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध, रंगोली, चित्रकला, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के साथ ही एनसीसी व स्काउट-गाईड के बच्चों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही, एसडीओपी मुंगेली श्री एस. आर. द्यृतलहरे, प्रशिक्षु डीएसपी जितेन्द्र कुम्भकार सहित पुलिस एवं ट्रैफिक के जवान और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और एनसीसी व स्काउट-गाइड के सदस्य मौजूद रहे।
बलौदाबाजार : सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन व सुरक्षा मानदंडों का रखना होगा ध्यान - कलेक्टर
यातायात पुलिस बलौदाबाजार द्वारा बुधवार को 34 वां राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15जनवरी 2024 से शुरू हुए यातायात सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल शामिल हुए। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस बल एवं यातायात जागरूकता सम्बंधी विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले एवं घायलों की मदद करने वाले 10 गुड सेमेरिटनों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं उससे हताहत लोगों की मृत्यु की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। सड़क दुर्घटना में हताहत अक्सर यातयात नियमो एवं सुरक्षा मानदण्डों की अनदेखी के कारण होता है जिससे लोगों को जान भी गंवाना पड़ता है। यातयात नियमों और सुरक्षा मानदण्ड का ध्यान रखा जाय तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से किसी को केवल शरीर या जान ही नही गंवाना पड़ता बल्कि इससे उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में बिल्कुल भी गाड़ी न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर युवाओं को उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन अत्यंत आवश्यक है। आमजनों द्वारा अनुशासित होकर वाहन चलाने से यातायात दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। जिले में सुरक्षित परिवहन के लिए आमजनों का भी परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातयात के नेतृत्व में प्रति दिवस भीड़-भाड़ वाले चौक चौराहों, स्थानों में पाम्पलेट, लाउडस्पीकर एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने मालवाहक वाहनों में कभी भी सवारी के रूप में न बैठाने आदि के संबंध में समझाईश दिया गया। साथ ही स्कूलों में स्लोगन, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों एवं सजगता आदि की जानकारी प्रदान की गई। इस संपूर्ण अभियान में पूरे माह यातायात नियमों का पालन करने वाले, हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालकों को फूल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले चक्रपाणि स्कूल, गुरुकुल स्कूल बलौदाबाजार की प्राचार्य, शिक्षक छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में जिले के सीमेंट संयंत्र प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन बलौदाबाजार का भी विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर . पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जांगडे, अरीरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, श्री जुगल भट्टर,श्री नरेश केशरवानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ - निर्वस्त्र अवस्था में महिला की मिली लाश...हत्या की आशंका...जांच में जुटी पुलिस
कोण्डागांव :- जिले के केशकाल ब्लाक के ग्राम बड़ेठेमली पुल के पास बुधवार की सुबह एक महिला की लहुलवान और निर्वस्त अवस्था मे लाश मिली है। महिला की पहचान छोटे ठेमली निवासी 43 वर्षीय दसो बाई नेताम के रूप में हुई है। महिला के सर में चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जाहिर कि जा रही है ।ग्रामीणों कि सूचना और घटना की गम्भीरता को देखते हुए फरसगांव पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विष्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुँचकर जांच कर रही है । घटना की खबर लगते ही घटना स्थल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है ।
प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी सुन्दर सिंह गिरफ्तार
धारदार तलवार के साथ आरोपी भारत यादव गिरफ्तार
कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत जरवाय तालाब के पास धारदार तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी भारत यादव पिता पुसउराम यादव उम्र 19 साल निवासी जरवाय साहूपारा थाना कबीर नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 49/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम - भारत यादव पिता पुसउराम यादव उम्र 19 साल निवासी जरवाय साहूपारा थाना कबीर नगर रायपुर
व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजने वाले शातिर आरोपी आफताप आलम को घटना में प्रयुक्त मोबाईल के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार ।
थाना टिकरापारा उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की की कोई अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा प्रार्थिया के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो एवं मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है कि शिकायत पर थाना टिकरापारा में तत्काल अज्ञात मोबाईल धारक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 535/23 धारा 509(ख) भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण की जानकारी से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे टिकरापारा को अज्ञातआरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा थाना स्टॉफ का संयुक्त टीम तैयार कर सायबर सेल के सहयोग से अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक का नाम पता/कैफे व कॉल डिटेल का जानकारी प्राप्त कर सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी का पहचान कर शातिर आरोपी को संतोषी नगर रायपुर से प्रकरण में प्रयुक्त किये मोबाईल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया प्रकरण में आरोपी का मोबाईल जप्त कर प्रकरण में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत धारा 67-A, आई.टी.एक्ट का धारा जोड़ कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेस किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
आफताब आलम पिता मोइनुद्दीन उम्र 61 साल निवासी शिव चौक संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़
कार्यवाही में उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी थाना टिकरापारा उप निरीक्षक पवन पटवा, महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा, टी.आर.जी. शंकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बार में महिला बाउंसर/गार्ड भी ऐसे संस्थानों में रखें जाये।
ACCU एवम सरकण्डा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही...अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में...
बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 जन जागरूकता एवं स्वास्थ्यवर्द्धन का अभिनव कार्यक्रम
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर आज प्रातः 06 बजे से 09 बजे तक अनुपम गार्डन में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा यातायात पुलिस रायपुर, नेहरू युवा केन्द्र, रोटरी क्लब, सी-3 इण्डिया, अमेजन, स्टेफिट विथ मी, ए.एस.जी.आई. हॉस्पिटल सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग/सहभागिता से स्वास्थ्यवर्द्धन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ए.आई.जी ट्रैफिक, अध्यक्ष-लीड एजेंसी ने स्व अनुशासन से सड़क सुरक्षा उपायों, यातायात नियमों के अनुपालन द्वारा स्वयं, परिवारजनों तथा जनसामान्य की सुरक्षा की अपील की। तदुपरांत स्टेफिट विथ मी ग्रुप प्रमुख शुभांगी ने अपने ऊर्जावान साथियों के साथ एरोबिक्स एवं जुम्बा प्रदर्शन के दौरान बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गाे साथ झूम उठे। इस दौरान सहज योग, आंखों की जांच तथा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा आंखों के उपचार हेतु निःशुल्क कूपन वितरित किये गए।
तदुपरांत सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु बैनर, पोस्टर के साथ उपस्थित विशाल मातृ शक्ति द्वारा भारतीय संस्कृति के विशिष्ट परिधान साड़ी में वाकाथॉन में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट परिधान, ऊर्जावान प्रस्तुति एवं सर्वश्रेष्ठ दल हेतु क्रमशः टीम सीआरसी सायक्लोलोग, स्टेफिट विथ मी, आईटीएमएस टीम को जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी श्रीमती मीनल चौबे द्वारा पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया।
आयोजन में अजय पाठक एवं रोटरी ग्रेटर टीम, खिलेश्वर सी-3 इण्डिया, अर्पित तिवारी, एएसपी सचिन चौबे, टीम अमेजन, टी.के.भोई, प्रियंका, उपाध्याय सीमा, अल्का, आरती, सरिता, राजेश, दुष्यंत, भानू, इशू, राहुल आदि का विशेष सहयोग दिया।
आरोपियों के बाल काटकर पुलिस ने निकाला जुलूस
युवती से पुराने प्रेम संबंध की बात को ले कर वाद विवाद : दो पर कार्यवाही
विभिन्न शाखा का किया गया निरीक्षण, दिए निर्देश
राजधानी में लंबे अंतराल के बाद आज दिनांक 09.02.2024 को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जनरल परेड में सलामी ली गई तथा रक्षित केन्द्र का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड़ में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, और थाना प्रभारियों सहित जिले के 300 से अधिक पुलिस कर्मचारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक ने जोर दिया कि कवायद का मुख्य उद्देश्य अनुशासन के पालन की भावना का निर्माण करना, उसे बनाये रखना एवं अच्छी वेशभूषा पहनना तथा पुलिस बल के स्वाभिमान को बनाये रखना है।
कवायद जवानों को फील्ड कार्य का प्रशिक्षण देने का भी महत्वपूर्ण सहायता करती है, क्योंकि कवायद से जवान आदेशों का कड़ाई तथा निश्चित रूप से पालन करना सीखता है तथा बल के जवानों में उस बल के लिये गर्व एवं विश्वास का एहसास पैदा होता है। सही ढ़ंग से कवायद करने से जवानों को अपना व्यक्तिगत एहसास भूलाकर सामूहिक वजूद का एहसास करने में सहायता मिलती है। जिससे सामूहिक मनोबल एवं मिल-जुल कर कार्य करने की भावना विकसित होती है।
यातायात पुलिस को सड़क पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ड्रिल कराया गया। पुलिस के वाहनों की एमटी परेड में जांच किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य, अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले 09 अधिकारी व जवानों के मनोबल को बढ़ाने हेतु ईनाम और लापरवाही, अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाले 23 अधिकारी व जवानों को सजा दिया गया।
परेड पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केन्द्र की अलग - अलग शाखाआंे का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यिूटी के प्रति गंभीर रहें। कर्त्तव्य पालन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये।
चोरी की लोहे के सामान के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
थाना पंडरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में चोरी का लोहा का सामान रखकर खम्हारडीह से मोवा पंडरी की ओर आ रहा है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करते हुए वाहन को काँपा मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के पास आता देखकर वाहन को रोकवाया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम सैय्यद आरिफ निवासी मोवा मस्जिद के पास पंडरी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में लोहे का नल पाइप, सेंट्रिंग प्लेट एवं लोहे के अन्य सामान रखा होना पाया गया। जिस पर सैय्यद आरिफ से उक्त सामानों के संबंध में वैध दस्तावेज/कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा सामानों के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज/कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने सैय्यद आरिफ द्वारा उक्त लोहे के सामानों को चोरी का होना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी सैय्यद आरिफ के कब्जे से चोरी का लोहे का नल पाइप, सेंट्रिंग प्लेट एवं लोहे के अन्य सामान तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जुमला कीमती लगभग 5,00,000 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना पंडरी में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. के तहत कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - सैय्यद आरिफ अली पिता स्व. गुलशेर अली उम्र 32 साल निवासी मोवा मस्जिद के पास थाना पंडरी रायपुर।
