साहित्य
*गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*
बिलासपुर पुलिस का गुंडा बदमाश हिस्ट्रीशीटरों पर प्रहार जारी..जिलाबदर रितेश निखारे उर्फ मैडी को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार...आरोपिया के कब्जे से कुल 60 लिटर महुआ शराब जप्त
CRIME : चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। केंद्र की एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों में लगभग एक दर्जन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में अपराध दर्ज किया गया है। साइबर फ्रॉड, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बुल्लिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसे अन्य मामलों में गृह मंत्रालय दिल्ली के एनसीआरबी से निर्देश जारी किया जाता है।
इसी तरह वर्तमान में पूर्व के इसी तरह के मामलों में भी एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के कई थानों में लगभग एक दर्जन आईटी एक्ट के मामले दर्ज किए गए है। अपराध दर्ज कर अब साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। वही सरकंडा पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त है। जिनके विरोध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में एक व्याख्याता भी है। शिक्षक का नाम रामाकांत शर्मा है, जो व्याख्याता के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरारी विकासखंड बिल्हा में पदस्थ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एन.सी.आर.बी. द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जा रही है।
जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर 11 आरोपयों को गिरफ्तार काय गया है। सायबर सेल बिलासपुर से आरोपीयों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/वीडियो अपलोड हुई हैं, उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपीयों के मोबाईल को जब्त किया गया है।
सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त विडियों की जांच की गई। जांच पर आरोपीयों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियों का अपलोड होने की घटना का पुष्टी होना पाये जाने से सभी 11 प्रकरणों में आरोपीयों के विरूद्ध आईटी एक्ट के अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही किया गया है।
एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज मतदाता जागरूकता अभियान में इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के सात लाख एक हजार आठ सौ इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही जिले में 100 प्रतिशत मतदान की अपील की गई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों ने मतदान की शपथ लेकर इतिहास बनाया है। मल्टीलेवल पार्किंग के छत पर बरसते पानी में अधिकारी व कर्मचारियों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि 7 मई को रायपुर जिले में मतदान है। उस दिन जाकर हर परिस्थिति में मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन, जनपद ग्राम पंचायत रायपुर, शासकीय विद्यालय, मत्स्य विभाग, नालंदा, सेंट्रल व तक्षशिला लाइब्रेरी, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, तहसील कार्यालय रायपुर एवं धरसीवां, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सांख्यिकी विभाग, निर्माण विभाग, विधिक मापविज्ञान, महानदी जलाशय परियोजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मनरेगा पशु चिकित्सा विभाग, कलिंगा यूनिवर्सिटी, जिला सहकारिता विभाग, कार्यपालन अभियंता तिल्दा नेवरा, कृषि विभाग नगर पालिका मंदिरहसौद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंडस्ट्रियल एरिया, नगर निगम रायपुर एवं बीरगांव, कार्मिक विभाग रायपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बैंक इत्यादि स्थानों पर सामूहिक तौर पर मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।
हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार
आरोपी अनिल आहूजा ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने का काम कर रहा था आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आरोपी अनिल आहूजा ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने का काम कर रहा था मुखबिर की सूचना पर कल दिनांक - 11/04/24 के रात्रि 23:00 बजे cyber cell व डीडी नगर टीम द्वारा आरोपी के घर के पास दविस दिया गया आरोपी अपने मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला आरोपी से पूछताछ करने पर ipl मैच मे RCB vs MI के मैच मे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना बताया आरोपी के कब्जे से एक नग OppO कम्पनी का मोबाइल और 1060 रू नगदी जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।
40 पौवा मात्रा 7लीटर 200 मिली लीटर शराब के साथ आरोपी रोहित बया गिरफ्तार
*पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी/भण्डारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी/भण्डारण करने वाला आरोपी जितेन्दर पाल सिंह गिरफ्तार* * आरोपी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का अवैध रूप से कर रहा था तस्करी।* * आरोपी द्वारा शराब को पंजाब से बताया गया है लाना।* * आरोपी से जप्त शराब है पंजाब राज्य निर्मित।* * आरोपी द्वारा शराब की कुछ पेटीयों को जिला दुर्ग के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में किया गया था भण्डारण।* * आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।* * आरोपी के कब्जे से पंजाब राज्य निर्मित कुल 32 पेटी अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी/05/4757 किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 14,50,000/- रूपये।* * आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 357/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप से शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 11.04.2024 को सूचना प्राप्त हुई की चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर खमतराई की ओर जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री मणीशंकर चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी खमतराई एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक हनुमान मंदिर के पास स्थित बस स्टैण्ड पास वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेन्दर पाल सिंह होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तिजेन्दर पाल सिंह की वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन/बिक्री करने के संबंध में जितेन्दर पाल सिंह से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन में अवैध रूप से रखें 10 पेटी पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शराब को पंजाब से लाना तथा कुछ शराब को जिला दुर्ग के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भण्डारण करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमलेश्वर जाकर अमलेश्वर पुलिस की सहायता से आरोपी द्वारा बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर उसके कब्जे से 22 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। . इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 32 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी/05/4757 जुमला कीमती लगभग 14,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई मंे अपराध क्रमांक 357/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी - जितेन्दर पाल सिंह पिता सरदार पाल सिंह उम्र 45 साल निवासी ग्राम बारन थाना अनाज मण्डी पटियाला जिला पटियाला पंजाब। हाल पता - चंगोराभाठा बिजली ऑफिस के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर।* *कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी खमतराई, थाना खमतराई से उप निरीक्षक प्रमोद कतलम, प्र.आर. रमेश यादव, आर. सुदीप मिश्रा, दीपक मिश्रा, मनमोहन तंदुलाने तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. रवि तिवारी, विकास क्षत्री, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह एवं अविनाश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
पगारिया कॉम्पलेक्स स्थित 01 दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आदतन चोर ईजहान खान गिरफ्तार
भिलाई के बाप बेटे ने की 60 लाख से ज्यादा की ठगी : जुर्म दर्ज
हत्या या आत्महत्या : जंगल में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…अगले महीने होने वाली थी शादी
कोरबा :- कोरबा जिले के जंगल में एक युवक की फंदे पर लटकती लाश मिली है, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि लाश दो-तीन दिन पुरानी है जो सड़ चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर जाँच में जुट गई है।यह पूरा मामला जिले के पसान थाने के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोदे के आश्रित ग्राम डंगबोरा के पहाड़ बस्ती का है, जहाँ चार के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी देखी गई। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से इस घटना की खबर लोगों को है, लेकिन किसी ने भी इसकी सुचना पुलिस को नहीं दी
आज दोपहर ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच पति हार सिंह कंवर को इस बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल ग्राम कोटवार को अवगत कराया। उसने बुधवार को घटना स्थल पर वार्ड पंच शिवमंगल एवं ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो लगभग 25 वर्षीय युवक की लाश मिली।
मृतक युवक सफेद रंग की हाफ गंजी, काले कलर की फुल पेंट पहना था। नीचे जमीन में नीले रंग का जैकेट तथा नीले रंग की चप्पल नजर आई। युवक काले व सफेद रंग के गमछे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था, पास में ही एक मोटरसाइकिल टी व्ही एस स्पोर्ट्स क्रमांक सी जी 12 एके 4812 मौजूद थी।
कोरबी चौकी प्रभारी असरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास गांव में मुनादी कराया गया तब उसकी हर प्रसाद के रूप में पहचान हुई। जांच कार्यवाही जारी है। शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक की सगाई हो चुकी थी और अगले माह शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। युवक पिछले 4 दिन से लापता था जिसकी खोजबीन परिजन आसपास और रिश्तेदार के यहां कर रहे थे।फिलहाल इस पूरे मामले ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
अलग स्थानों से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले कुल 04 आरोपी गिरफ्तार
नवा रायपुर के पीएचक्यू सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी
नवा रायपुर के पीएचक्यू सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी
14वी बटालियन के आरक्षक राकेश यादव से सुबह की ड्यूटी पश्चात अपने बैरक के पास कुछ राउंड्स की एक्सीडेंटल फायर होने की सूचना है। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है।
मामला राखी थाने का है और सुबह 9.30 की घटना है।गोली चलने का कारण अज्ञात है और गोली चलने पर कोई हताहत नहीं हुआ है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।
मोबाईल दुकान का ताला काटकर लाखों रूपये कीमत के मोबाईल फोन चोरी करने वाला आरोपी लक्की पटवा गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने की 03 प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग 08 अप्रैल 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के धारण तथा विक्रय की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 अप्रैल 2024 को सुबह ग्राम निकुम में जैतखाम के पास अवैध शराब विक्रय पर कार्यवाही कर आरोपी राधेश्याम ढीमर के कब्जे से 60 पाव कांच शीशियों में भरी कुल जप्त मदिरा मात्रा 10.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जिप्सी व्हिस्की बरामद किया गया। जिसका बाजार मूल्य 7 हजार 800 रूपए है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया जाकर जेल दखिला का किया गया। एक अन्य प्रकरण में 08 अप्रैल 2024 को प्राप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद आजाद आत्मज निजामुद्दीन निवासी केम्प 01 वैशाली नगर दुर्ग के कब्जे से 69 नग मसाला पाव मदिरा मात्रा 12.4 बल्क लीटर, बाजार मूल्य 7590 रूपए एवं एक स्कूटी पेप्ट सी.जी. 07 के 1652, जिसका बाजार मूल्य 25 हजार रूपए है, जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इसी प्रकार 08 अप्रैल 2024 को प्राप्त सूचना के आधार पर ए शिवकृष्णा राव आत्मज योगश्वर निवासी केम्प 2 वैशाली नगर के कब्ज से 26 नग मसाला पाव मदिरा मात्रा 4.6 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 2860 रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण एवं परिवहन के नियंत्रण हेतु आम नागरिकों की सहभागिता के लिए टेलीफोन शिकायत नम्बर उपलब्ध करायी गई है। जिसके अन्तर्गत आबकारी विभाग दुर्ग के कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 0788-2325836 पर 24ग7 घण्टे सम्पर्क किया जा सकता है। इस नंबर पर अपने आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं धारण करने वाले आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। उक्त प्रकरणों में श्रीमती निर्मला ठाकुर, श्रीमती सुप्रिया शर्मा सहायक जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य आरक्षक भोजराम रत्नाकर, आरक्षक चितेश्वरी ध्रुव, संदीप तिर्की, अशोक वर्मा का योगदान रहा।
