साहित्य

CG ब्रेकिंग : पति ने पड़ोसी की धारदार हथियार से की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। जिले में एक शख्‍स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पड़ोसी की टंगिया से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना उतई थाना क्षेत्र के महकाकला की है। हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना कल रात की है। मृतक कामेश्वर मार्कण्डेय पिता संतु राम मारकंडे उम्र 36 वर्ष निवासी दिल्ली भाटा महकाकला हत्या आरोपी सुनील कुर्रे पिता सुकालु राम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी दिल्ली भाटा महकाकला मृतक का पड़ोसी था।

आरोपित सुनील कुर्रे को संदेह था कि उसकी पत्नी और मृतक कामेश्वर मारकंडे का अवैध संबंध है। रविवार को आरोपित सुनील पड़ोसी कामेश्वर को घर से बुलाकर खेत लेकर गया। वहां विवाद के बाद आरोपित ने कामेश्वर पर टांगिया से हमला कर दिया। इस हमले में कामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उतई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया।

और पढ़ें ...

लाखो की संख्या में लोगों को मिला न्याय

वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का हुआ जिला रायपुर में सफल समापन लाखो की संख्या में लोगों को मिला न्याय । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुकम में माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 39/3 / 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय हेमंत सराफ, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी, द्वारा जिला रायपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, पक्षकारगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारीगण, राजस्व अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालिगल वालिंटियर, विधि छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। इस बार की नेशनल लोक अदालत भी हाईब्रिड तरीके से आयोजित की गयी, जिसमें पक्षकार भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल या ऑनलाईन के माध्यम से भी राजीनामा किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने कहा कि, नालसा एवं सालसा के माध्यम से पुरे देश भर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हम सभी के बहुत महत्वपूर्ण सहभागिता है और हम सभी संयुक्त प्रयासो से ही नेशनल लोक अदालत के माध्यम से जनता तक सरल overline 4 सहज तरीके से न्याय पहुंचेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं गुरुद्वारा धन धन बाबा साहिब जी तेलीबांधा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ो किलोमीटर से आये पक्षकारो को न्याय के साथ साथ निःशुल्क भोजन प्राप्त हुआ जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखा कि, न्याय पालिका के माध्यम से उन्हे हर प्रकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पक्षकारगण तथा सैंकड़ों संख्या में आमजन का निःशुल्क जांच परीक्षण किया गया। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पेंशन लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन पेंशन लोक अदालत में 10 प्रकरण रखे गये जिसमें से 07 प्रकरणो का तत्वरित निराकरण कर पेंशन धारियों को लाभ पहुँचाया गया। जिसमें पेंशनधारियों के वह प्रकरण निराकरण हुये जिनमें सेवानिवृत्त कर्मचारी लम्बे समय से अपने विभागों के चक्कर काट रहे थे। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा दिये गये नये संकल्प मोहल्ला लोक अदालत में पहुँचे न्यायाधीश / सभापति जनोपयोगी लोक अदालत डॉ० श्री मनोज कुमार प्रजापति पर पक्षकारो ने की फूलों की वर्षा । (उक्त छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा दिये गये नये संकल्प मोहल्ला लोक अदालत में पहुँचे न्यायाधीश / सभापति जनोपयोगी लोक अदालत डॉ० श्रीमान मनोज कुमार प्रजापति के द्वारा त्वरित निर्णय करते हुए राहत पहुँचायी गयी । उक्त लोक अदालत का आयोजन न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया। मोहल्ला लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी डॉक्टर मनोज प्रजापति सभापति / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत द्वारा घटना स्थल पर जाकर ही जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों का निराकरण किया मोहल्ले वासियों द्वारा उनका स्वांगत किया गया। उनके द्वारा 313 से अधिक प्रकरण घटना स्थल पर जाकर न्यायाधीश द्वारा निराकृत किया गया, स्थलो रेल्वे स्टेशन, फाफाडीह, देवेन्द्र नगर, सेक्टर 04 एवं 05 पंडरी, मौदाहारपारा, भाटागॉव, संतोषी नगर, संजय नगर, महामाया मंदिर क्षेत्र, विवेकान्त नगर, मठपुरैना, जोन क्रमांक- 03 के अंतर्गत मोवा, शंकर नगर, तेलीबांधा, श्याम नगर, न्यू शांति नगर, लोधीपारा चौक एवं अन्य क्षेत्रों में, 04, 06 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, राजीव पाण्डे वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, पर मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन किया गया। श्रीमान डॉक्टर मनोज प्रजापति सभापति / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत के द्वारा मेकाहारा अस्पताल के पीछे कुष्ठ रोग पीड़ितो के लिए शासन द्वारा किये जा रहे आवास निर्माण, पंडरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में गेट एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु लोक अदालत में आये आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय स्थल का भी औचक निरीक्षण किया गया। उक्त मोहल्ला लोक अदालत का न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया। राजस्व न्यायालय- 1,05,699 प्रकरण कुटुम्ब न्यायालय - 117 छ०ग० राज्य वाणिज्यिक न्यायालय -07 प्रकरण । न्यायालय में लम्बित लगभग-11,202 प्रकरण । प्री-लिटिगेशन एवं नगर निगम से मामले 1,76,328 प्रकरण का निराकरण जनोउपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण 662 प्रकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को मिली कुल राशि 30,60,84,942 मोहल्ला लोक अदालत 313 खबर लिखे जाने से सभी प्रकार के राजीनामा योग्य 1,87,5,30 लगभग प्रकरण का निराकरण हुआ। 10 वर्ष पुराने निराकृत प्रकरण 05 05 वर्ष पुराने निराकृत प्रकरण 103 वरिष्ठ नागरिक के निराकृत प्रकरण -16 महिलाओं के निराकृत प्रकरण 60 सफल कहानी 09-03-2024 बच्चों के भविष्य को देखते हुए पति पत्नि ने किया वैचारिक मदभेदों को दूर:- मानवेन्द्र सिंह, प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायपुर ) पत्नि द्वारा पति के विरूद्ध भरण पोषण का प्रकरण वैचारिक मदभेद के कारण प्रस्तुत किया गया था, जिसमें न्यायालय द्वारा कौन्सिलिंग के माध्यम से पति पत्नि के विचार सुनने के बाद उन्हे उनके अधिकारों एवं बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उदेशय से किया गया एक। आपसी राजीनामा के अनुसार पति पत्नि अपने बच्चों के साथ सुखद दाम्पत्य जीवन व्यतीत करेंगें। 05 वर्ष के बाद पति पत्नि साथ रहेगें। न्यायालय के समझाईश के बाद बिखरा परिवार हुआ एक :- (न्यायालय- श्रीमती काम्या अय्यर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर) आवेश में आकर अपने ही रिश्तेदारों से लड़ाई झगड़ा कर न्यायालय में प्रकरण पेश किया । उक्त प्रकरण में परिवार के सभी सदस्यों की न्यायालय द्वारा प्री-सिटिंग आयोजित की गई दोनों पक्षकारों को परिवारजनों के साथ राजीनामा कर सुखद परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया उसके बाद दोनों पक्षकार लम्बित प्रकरण को राजीनामा करते हुए खुशी-खुशी एक होकर घर वापस गये । पाँच वर्षों से लम्बित सिविल मामलो में आपसी समझौता करते हुए पक्षकारों ने किया राजीनामा ( न्यायालय- मधुसूदन चन्द्राकर, अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर) लम्बे वर्षों से वरिष्ठजन के परिवार जो सम्पत्ति विवाद को लेकर लड़ रहे थे, माननीय न्यायाधीश मधुसूदन चन्द्राकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ने केवल इन शब्दों को कहकर प्रकरण में राजीनामा कराया कि, इस संसार से परिजनों का प्रेम ही देवलोक में जाता है, संपत्ति नही । अतः स्नेह, प्रेम को अमर करें द्वेष को नही। विवाह विच्छेद के प्रकरण में न्यायालय के समझाईश पर पति पत्नि हुए एक (न्यायालय- हेमन्त सराफ प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायपुर) आवेदिका के पति द्वारा आवेदिका के विरूद्ध तलाक का प्रकरण पेश किया गया था, जिसमें राजीनामा के आधार पर आवेदिका अपने पति के साथ वापस जाना चाह रही थी, किन्तु आवेदिका की माँ उसे जाने से रोक रही थी, न्यायालय द्वारा आवेदिका की माँ को बेटी का जीवन बरबाद न करने समझाइश दी गयी तथा काफी प्रयास पश्चात पति पत्नि हुए एक, राजीनामा के आधार पर प्रकरण हुआ समाप्त। पाँच वर्षों से लम्बित पेंशन भुगतान प्रकरण में वरिष्ठजन को मिला न्याय :- पेंशन भुगतान न होने के कारण आर्थिक समस्या से जुझ रहे वरिष्ठजन को पेंशन लोक अदालत के माध्यम से लम्बित भुगतान जिसकी राशि लगभग 2,40,288/- रूपये मिलने का हुआ आदेश दो वर्षों से लम्बित झगड़े में पक्षकारों ने आपसी बैर को भुलते हुए किया राजीनामा (न्यायालय- सुश्री. उन्नति महिश्वार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर) होटल व्यवसायी के द्वारा अपने ग्राहक को चिल्हर ना देने की स्थिति में उत्पन्न हुए विवाद जो मारपीट में परिवर्तित होते हुए एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने बाद न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत होने दो वर्ष बाद न्यायालय की समझाईश में दोनों पक्ष संबंधों के महत्व को समझाते हुए किया राजीनामा ।
और पढ़ें ...

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही ।

थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अप क्र. 305/2024 धारा- 20बी, एनडीपीएस एक्ट * अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही । * अर्टिगा कार से करीब 49 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद। * अर्टिगा कार का चालक गांजा से भरे कार को छोड़कर हुआ फरार। * गांजा एवम आर्टिगा कार जुमला कीमती 1490000/ रू किया गया जप्त *नाम आरोपी -* अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 का अज्ञात चालक विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.03.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मोपका बाईपास रोड की ओर से बिरकोना हाईवे रोड की ओर जा रहे अर्टिगा कार सिल्वर रंग कमांक CG 10 BF 4942 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन कर रहे हैं उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशि. उ.पु.अ. रोशन आहुजा के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये बैमा नगोई रोड खपराखोल पुल के पास नाकाबंदी लगाया गया, जहां मुखबीर के बताये अनुसार अर्टिगा कार सिल्वर कलर का मोपका की ओर से तेज रफ्तार में आते दिखा जिसे हाथ देकर रोकने का प्रयास करने पर बैमा नगोई रोड की ओर तेजी से चलाकर भागने लगा जिसका पीछा करने पर बैना नगोई पुल में कार को टकराकर छोड़कर भाग गया, जिसे पकड़ने का प्रयास करने पर खेत एवं झाड़ी का फायदा उठाते हुये फरार हो गया, कार को चेक करने पर कार चालक के पीछे सीट एवं उसके पीछे वाले सीट पर अलग-अलग 2 बोरियों में भरा हुआ मादक पदार्थ गाजा बरामद हुआ जिसे विधिवत् कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 49 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 490000 रू. बरामद हुआ। मादक पदार्थ गांजा एवं अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 को जप्त कर अज्ञात चालक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया है। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

युवक की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार...पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

बलरामपुर : जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपियों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।मामले का खुलासा करते हुए बलरामपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों के द्वारा युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी की पत्नी से मृतक युवक लंबे समय से बात करता आ रहा था। जिस बात की जानकारी आरोपी को थी। जिससे आरोपी नाराज था और उसे रास्ते से हटाने की योजना तैयार की थी। जहां उसने दो साथियों को फिरौती की रकम देने का आश्वासन देकर हत्या कारित करने की रणनीति तय की गई थी। जहां शादी समारोह रेवतीपुर में पहुंचे मृतक के साथ सभी आरोपी सुबह से लेकर शाम तक शामिल रहे और देर शाम जब मृतक अपने घर जाने के लिए निकला था तभी आरोपी भी उसके साथ घर जाने के लिए रवाना हुए।

रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत बेलवा डामर जंगल के समीप पहुंचने के पश्चात आरोपियों ने पहले मृतक को रोककर उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में उसे गड्ढे में ले जाकर गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना में पुलिस के द्वारा गंभीरता से छानबीन करने के पश्चात आरोपियों की घर की तलाशी ली गई जहां आरोपी के घर में खून से सने कपड़ा पाया गया जिसके बाद आरोपियों की खोज भी शुरू की गई जहां पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

 
और पढ़ें ...

पान दुकान से प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का जखीरा बरामद - दो गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चैक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियांे की बिक्री करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंधानी पिता बलूप कुमार मंधानी उम्र 58 निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर तथा अनुराग मंधानी पिता मोहन लाल मंधानी उम्र 32 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये कीमत के प्रतिबंधित हुक्का पाॅट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।
और पढ़ें ...

कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की जांच करेगी NIA : CM ने की घोषणा

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच कराने की घोषणा की* रायपुर 28 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम हत्याकांड की आज एनआईए से जांच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले दिनों श्री साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम जी के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम जी के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना : घर के बाहर बैठने से मना किया तो पर घर में लगा दी आग, चार लोग जिंदा जले, दो की मौत...ऐसे हुआ जघन्य अग्निकांड का पर्दाफाश

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए जघन्य हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी आदतन शरारती और उपद्रवी तत्व हैं। आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था। 

बता दें कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। इस जघन्य हत्याकांड में दो लोगों की मौत हुई थी। 2 लोग जलने से गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया था।

एसपी ने संज्ञान लेते हुए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया और गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर में बयान लिया। महिला के बयान के बाद शक पुख्ता हुआ और पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुल्म कबुल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

इनकी हुई थी मौत

सोनू साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार
कमला साहू पति संतोष साहू उम्र 60 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार

पकड़े गए आरोपियों के नाम

करन बघेल उर्फ भूखऊ पिता उमेंदी बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार
दौलत सोनवानी पिता आनंद सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी दशरमा रोड भैंसापसरा बलौदाबाजार

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन से पुलिस अधीक्षक ने सौजन्य मुलाकात की

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।

और पढ़ें ...

अपने ही छोटे भाई को मारकर फरार हुआ कातिल चंद घंटो में हुआ गिरफ्तार

 दिनांक 25.02.24 की रात्रि लगभग 11.50 बजे पोलिस थाना विधानसभा में सूचना आई कि, सफायर ग्रीन फेस /2  कॉलोनी के 440 नंबर के मकान में हत्या की घटना हुई है... पुलिस तत्काल मौके पर पंहुची... पता लगा कि पीयूष झा औऱ पराग झा नाम के दो कामकाजी युवक किराये पर पिछले एक महीने से रहते आ रहे हैँ... उसकी माँ कभी कभी उस मकान में आती जाती है,.. घटना के बाद मौके पर उपस्थित युवकों की माँ शांता झा औऱ उनके केयर टेकर मनोज साहू ने बताया कि , रात्रि तकरीबन 10.30 बजे फोन करके उसके बड़े लड़के पीयूष ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई पराग को मार दिया है.. पहले तो उनको यह बात सही नहीं लगी क्योंकि पीयूष काफ़ी शराब पीने लगा था.. फिर पीयूष ने विडिओ कॉल के जरिये घटना स्थल,पराग के बेड रूम को दिखाया जहा खून से लतफत पराग पड़ा हुआ दिखा.. तब फ़ौरन शांता बाई झा व उनका केयर टेकर मनोज साहू अपने केपीटल  होम वाले मकान से मौके पर आये.. देखे कि उनका छोटा लड़का पराग मृत अवस्था में खून से लतफत अपने बैडरूम में बेड के नीचे पड़ा था, औऱ बड़ा लड़का पीयूष वहा नहीं था.. अपनी जीप गाड़ी को लेकर कही भाग गया था..!
   तब तुरंत थाना में फोन लगा कर घटना की सूचना दिए थे... पुलिस ने तुरंत पहुंच कर  मौका मुआयना किया गया... फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाया गया.. फरार पीयूष की तलाश प्रारम्भ हुई, थाने के अलावा एसीसीयू की टीम को भी आरोपी के पता तलाश में लगाया गया..!  बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस के कब्जे में आया.. उससे पूछताछ पर उसने बताया कि वह एमटेक की पढ़ाई किया है उसका छोटा भाई एमबीए किया है दोनों मिल कर ड्रोन कैमरा बिक्री सप्लाई करने का काम  करते हैँ..! काफ़ी सालो से उसका परिवार केपिटल होम सड्डू में किराये से रहता आया है दो साल पहले पिताजी औऱ दादी का देहांत उसी मकान में रहते हुवे हो गया था.. इसी वजह से उस मकान के अलावा सफायार ग्रीन फेस 2 में मकान किराये पर लिए थे.. कुछ सामान को शिफ्ट किये थे बाकी सामान केपिटल हाउस वाले मकान में ही था... रात्रि 10 बजे के आस पास वह जब बाहर से लौटा तो छोटा भाई पराग घर पर ही था,पुरानी बातो को लेकर ताना देने लगा.. बताया कि,मैंने शराब पी रखी थी संभवतः पराग ने भी शराब पीया था दोनों में बाहस बढ़ गई पराग मुझे धक्का मारा फिर मारपीट होने लगी
कुछ दिनों पहले मेरा सगाई टूटा था व काम में भी मद्दी की वजह से मैं पहले ही तनाव से गुजर रहा था गुस्से की वजह से मैंने कबर्ड में रखा देशी पिस्टल जिसको मेरे भाई ने एक साल पहले बीहार से कही से खरीद कर लाया था, निकाल कर पराग के ऊपर फायर कर दिया,गोली उसके सिर में लगी औऱ वह वही गिर गया.. मैं हड़बड़ा गया पश्चाताप भी हुआ मैंने मम्मी को phn लगाया औऱ बताया की मैंने भाई को मार दिया है उसने मज़ाक समझा तब मैंने माँ को विडिओ काल कर के दिखाया.. माँ ने बोला तू वही रुकना मैं अभी पुलिस को लेकर आती हूँ.. मैं डर गया औऱ पिस्टल गोली,पराग का दोनों फोन,आई कार्ड,अपना दोनों फोन आदि ले कर हड़बड़ी में अपनी जीप गाड़ी को लेकर भाग गया..!
   बाद में पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया था.. पूछ ताछ करने थाना ले आई..!
         पुलिस ने तहकी कात के दौरान मौके से दो खाली खोके एक मेंगजीन, आरोपी पीयूष के कब्जे से एक जीप वाहन,एक देशी पिस्टल एक मैगजीन,17 जिन्दा कारतूस, मृतक पराग के दो फोन उसका आई कार्ड, आरोपी का दो  फोन आदि बरामद किये हैँ..!
      आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.02.24 को ज्यूडीशियाल रिमांड पर भेज दिया गया है..!
अपराध क्रमांक 115/24, धारा 302 भादवी,25/27 आर्म्स एक्ट
थाना - विधानसभा 
नाम मृतक- पराग झा पिता स्व संजय झा, 28 वर्ष, निवास सफ़ायर ग्रीन फेस/02
म न /440, थाना- विधानसभा  जिला रायपुर
नाम आरोपी- पीयूष झा पिता स्व संजय झा, 31 वर्ष, निवास -सफायर ग्रीन म न 440, थाना विधानसभा, जिला रायपुर

और पढ़ें ...

एनसीसी एवं यातायात पुलिस रायपुर के द्वारा यातायात जागरूकता पैदल रैली एवं मोटरसाइकिल हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

पैदल रैली NIT परिसर से प्रारंभ होकर साइंस कॉलेज गेट- यूनिवर्सिटी गेट के सामने से यू टर्न कर- NIT गेट- आयुर्वेदिक कॉलेज चौक में समापन एवं आयुर्वेदिक कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकिल  रैली- NIT परिसर से प्रारंभ कर साइंस कॉलेज गेट- यूनिवर्सिटी गेट से यू टर्न कर- आयुर्वेदिक कॉलेज चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम के बाद पुन: हेलमेट जागरूकता रैली प्रारंभ कर चौबे कॉलोनी- समता कॉलोनी- अग्रसेन चौक -रामनगर- गुढ़ियारी- भारत माता चौक- कोटा मार्ग- एनसीसी कैंप -जगन्नाथ चौक- महोबा बाजार चौक - एम्स के सामने से यू टर्न कर वापस महोबा बाजार चौक- यूनिवर्सिटी गेट-  NIT परिसर में समापन किया गया।
कार्यक्रम में  संजय शर्मा एआईजी ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी से अवगत कराये, यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई एवं आरक्षक सहदेव वर्मा द्वारा एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी से अवगत  कराते हुए स्वयं को पालन करने एवं अन्य वाहन चालकों को  पालन कराने अपील किया, कार्यक्रम में एनसीसी के अधिकारी,  एनसीसी कैडेट्स एवं यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रेत माफियाओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में होगी सख्त कार्यवाही विधानसभा में हुई घोषणा

रेत माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने, अवैध उत्खनन रोकने, पोकलेन - डोजर - जेसीबी से उत्खनन पर सख्त प्रतिबंध . प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधायक श्रीमती शेष राज हरवंश विधायक धर्मजीत सिंह के सवालों को संज्ञान में लेते हुए पूरे प्रदेश में रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सवाल जवाब में हस्तक्षेप करते हुए रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रदेश में अवैध कारोबार करने वालों को एक संदेश देने के उद्देश्य से मंत्री जी को कार्रवाई करने निर्देशित किया |
और पढ़ें ...

हैवान पति की खौफनाक करतूत...पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया मना, तो पति ने कर दी हत्या...पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां रतनपुर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर खुद ही रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने पहुंच गया। पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंच गया।

दरअसल, रतनपुर पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी की रात 11:30 बजे भोदलापारा रतनपुर के रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल वर्ष भोंदलापारा थाने पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी सावनी बाई जिसका उम्र 38 वर्ष है जो बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी हुई थी। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर गया। इसपर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत होने की जानकारी दी।

सूचना पर रतनपुर पुलिस रूपचंद पटेल की रिपोर्ट पर थाने में मर्ग कायम कर जांच और पंचनामा कार्रवाई कर मृतिका का पीएम कराया गया। जो डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की बात कही। 16 फरवरी को जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की विवेचना में मृतिका के पति रूपचंद पटेल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस पूछताछ की गई। तब पता चला कि आरोपी पति रूपचंद पटेल शराब के नशे में होने और उसकी पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के साथ मनमुटाव हुआ और मामला इतना बढा कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर रतनपुर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

और पढ़ें ...

रोहित तोमर एवं  उसके सहयोगी योगेश सिन्हा के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में जबरन अपहरण कर वसूली को लेकर हुआ अपराध दर्ज

रोहित तोमर एवं  उसके सहयोगी योगेश सिन्हा के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में जबरन अपहरण कर वसूली को लेकर हुआ अपराध दर्ज

रामनगर निवासी रामकुमार गुप्ता से करते थे ऋण देने के बदले अत्यधिक ब्याज  की दर पर रकम की वसूली

रामकुमार गुप्ता निवासी रामनगर गुढ़ियारी द्वारा चौकी रामनगर में लिखित आवेदन देकर कर बताया कि रोहित तोमर से  3 वर्ष पूर्व लिए 5 लाख रुपये ऋण के एवज में आज से 3 माह पुर्व रोहित तोमर और इसके सहयोगी योगेश सिन्हा दोनों आरोपियों के द्वारा प्रार्थी का अश्लील गाली  गलौज कर अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी से अब तक नकदी और ज्वेलरी  मिला कर 30 लाख रुपये की जबरन वसूली की गयी है और उसे प्रताड़ित किया गया हैं  जिस पर आरोपिगणो के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में भादवि की धारा 323,506,294,342,365,384,34 एवं छग साहूकारी अधिनियम 1934 की धारा 4 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है l

और पढ़ें ...

यातायात माह के समापन कार्यक्रम में जागरूकता के लिए काम करने वाले संस्थाओं, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक 01 माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात जागरूकता मुहिम में सहभागिता देने वाले एनजीओ, निजी संस्थान, स्कूली छात्र/छात्राएॅ एवं यातायात पुलिस के अधिकारी एवं स्टाफ का सम्मान एवं सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह का आयोजन कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के सभागार में दोपहर 12.00 बजे से श्री गौरव कुमार सिंह कलेक्टर रायपुर,  संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर,  विश्वदीप जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं  विमल पाठक प्रशिक्षु आईपीएस के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत  सचिन्द्र कुमार चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात,  गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी एवं  कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदाय कर स्वागत किया गया।  
स्वागत उपरांत  गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने विगत 01 माह में यातायात जागरूकता के दौरान किये गये कार्यों के प्रतिवेदन में बताया कि सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ अनुपम नगर गार्डन में जुम्बा कार्यक्रम व कलेक्ट्रेट चौक में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के सामने हेलमेट रैली निकालकर किया गया। इस दौरान पैदल रैली, वाकाथन, सीट बेल्ट जागरूकता रैली, ई-रिक्शा वाहनों का शहर में भ्रमण कर प्रचार प्रसार कराया, व्यवसायिक वाहन चालकों का नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , व्यवसायिक वाहन चालकों का प्रशिक्षण, चौक चौराहों में पांपलेट वितरण, नियमों का पालन करने वालों को हेलमेट वितरण, वाटर बाटल वितरण, यात्री वाहनों एवं स्कूली बसों में बैनर एवं स्टीकर लगाया, स्कूल स्तरों में अलग अलग ब्लाक स्तरों में छात्र/छात्राओं का निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, चौक चौराहों में आईटीएमएस के पीए. सिस्टम से अनाउंस कर प्रचार प्रसार, शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना, ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात चौपाल लगाना एवं चौक चौराहों में पोस्टर बैनर के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करते हुए 275 कार्यक्रमों में 5 लाख 50000 से भी अधिक लोगों तक अपने बातो को पहुचाया गया।
श्री संतोश सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले यातायात सप्ताह का आयोजन किया जाता है अब वह पखवाड़ा एवं माह में बदल गया है लेकिन सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिसमें लोगों की अकाल मृत्यु दिनोदिन हो रही है इसे देखते हुए लग रहा है कि सड़क सुरक्षा साल मनाना पड़ेगा। दुर्घटना जो समस्या है वह अत्यंत गंभीर है क्योंकि पुरी दुनियॉ में जनसंख्या में भारत दूसरे स्थान पर है परंतु सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में प्रथम नंबर पर है। विगत वर्ष भारत देश में लगभग 5 लाख दुर्घटनाओं में 163000 लोगों की मृत्यु एवं 446000 लोग घायल हुए। साल 2022 में रायपुर जिले में 583 लोगों की मौत हुई थी तथा साल 2023 में मौतों की संख्या 507 हो गयी जो 13 प्रतिशत कम लोग मरे है परंतु सड़क दुर्घटना एवं घायलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति की जीवन महत्वपूर्ण है जिसे हम सबको बचाना है। सड़क दुर्घटना के 04 प्रमुख कारण है ओव्हर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्रायविंग, सीट बेल्ट लगाना, हेलमेट लगाना। इन चार नियमों का भी थोड़ा सा पालन कर लिया जाय तो हम मानव मृत्यु को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। सड़क पर निकलते है तो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हमें अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन किया जाए तभी दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सकता है। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित किया जावेगा। प्रत्येक माह 05 गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत किया जावेगा एवं अन्य लोगों को प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिए उनका फोटो चौक चौराहों पर होर्डिंग्स में प्रदर्शित किया जावेगा।
कलेक्टर रायपुर द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के कारण जो नियम के पालन करने वाले होते है वे दुर्घटना के शिकार होते है। इसके लिए जरूरी है हम सबको यातायात नियमों का पालन करना होगा। आप चाहे 100 मीटर या 100 किमीं चले, दुर्घटना कब होगी यह कोई नही जानता है इसलिए जब भी आप सड़क पर निकले, सड़क सुरक्षा से जुड़ी हुई सभी नियमों का पालन करना होगा। सड़क सरकारी है और सड़क पर सुरक्षित चलना हम सबकी जिम्मेदारी है, अतिक्रमण कर दूसरों के लिए एवं स्वयं के लिए खतरा न बढ़ाये। सड़क सुरक्षा पूरे वर्ष की प्रक्रिया है। यातायात नियम मनाने वाली चीज नही है बल्कि यह मानने वाली चीज है, सड़क पर निकलने के दौरान हम सबको नियमों का मानना होगा। हम सबको मिलजुलकर काम करना होगा। उपस्थित एनजीओ, यातायात पुलिस एवं छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को कहा कि आप लोग जो काम कर रहे है वह लोगों के जान बचाने का कार्य है इससे बड़ा कोई कार्य नही हो सकता। आपका यह प्रयास साल भर चलता रहे तो निश्चित ही सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या को कम करने में सफल होंगे। 
इसके पश्चात सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर कर सराहनीय योगदान देने एनजीओ- यंग इंडियन रायपुर, एस के फायनेस, पात्रा इंडिया लिमिटेड, नेहरू युवा मंच, साया फाउंडेसन, सर्वमंगल फाउंडेसन, प्रभारी एन एस अधिकारी एवं एनएसएस दल दुर्गा महाविद्यालय, सुरक्षित भवः फाउंडेसन, प्रत्युषा फाउंडेसन, मारूती ड्रायविंग स्कूल, स्काई आटोमोबाईल्स, स्पर्श आटो मोबाईल्स, परफेक्ट ड्राईविंग स्कूल, मोर पिरोहिल लोक कला मंच के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात जन जागरूकता कार्य में प्रभावी कार्य करने वाले यातायात पुलिस रायपुर के यातायात प्रशिक्षक सहा उप निरी टी के भोई, प्रशिक्षक सहायक आरक्षक सहदेव वर्मा, रक्षित निरीक्षक अनीस सारथी, उनि माधव प्रसाद तिवारी, उनि श्याम सिंह नेताम को सम्मनित किया गया। 
सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान स्कूल स्तर पर भी निबंध/चित्रकला/रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें रायपुर जिला के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया था। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से दानी गर्ल्स हा0 से0 स्कूल रायपुर, अभनपुर विकास खंड के सेजेस माध्य0 शाला, माध्य शाला मुर्रा,पलौद, जुलुम,  हा0से0 स्कूल पलौद, अभनपुर, परसदा, केन्द्री, सारखी, टेकारी, पोड़ तामासिवनी, नवागांव, कोलर, कठिया, कन्या शाला अभनपुर, सोंठ, रायपुर कान्वेट स्कूल गुढ़ियारी, पूर्व माध्य0 शाला गोगांव के छात्र-छात्राओं के प्रविष्ठि श्रेष्ठ व सराहनीय पाये जाने से इन स्कूलों के 38 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 
सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन पर अच्छे कार्य करने वाले यातायात शाखा के  21 पुलिस अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया है। 
 सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, एनजीओ, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं मीडिया के सभी साथीगणों को अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदाय करने के लिए आभार प्रदर्शित कर धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी ।

और पढ़ें ...

CRIME: राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाईयों की होलसेल सप्लाई करने एजेंसी का संचालक दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर। थाना देवेन्द्र नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 11/24 धारा 21सी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में आरोपी मोह. अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू निवासी टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन एवं घटना में प्रयुक्त 01 एक्टिवा वाहन जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित सिरप लाने के सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा नागपुर महाराष्ट्र निवासी कमलेश उपाध्याय से उक्त प्रतिबंधित सिरप को क्रय करना बताया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर महाराष्ट्र में आरोपी की पतासाजी कर रेड कार्यवाही कर अंतर्राज्यीय आरोपी कमलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे 2760 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन जप्त किया गया था। प्रकरण में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय आरोपी कमलेश उपाध्याय से सप्लाई चैन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कमलेश उपाध्याय द्वारा सिरप को दिल्ली के डी.सी चौक, प्रशांत विहार एस.डी. शॉपिंग मॉल स्थित गणेश फार्मास्टिकल एजेंसी के संचालक संदीप भारद्वाज से क्रय करना बताया गया। Also Read - छत्तीसगढ़ की शान प्यारे हाथी नहीं रहा जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी संदीप भारद्वाज के उक्त एजेंसी में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी संदीप भारद्वाज को पकड़ने में सफलता मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर संदीप भारद्वाज द्वारा स्वयं को एजेंसी का संचालक होना बताने के साथ ही उसके द्वारा सिरप को कमलेश उपाध्याय के पास अवैध रूप से नागपुर में सप्लाई करना बताया गया। आरोपी से प्राप्त दस्तावेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार से ज्ञात हुआ है कि संदीप भारद्वाज द्वारा कमलेश भारद्वाज के शिवनाथ मेडिकल स्टोर को 160 पेटी (19200 शीशी) प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप अवैध रूप से सप्लाई किया गया था। इसके साथ ही आरोपी संदीप भारद्वाज द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप/टैबलेट की बिक्री/सप्लाई महाराष्ट्र, असम, गुवाहाटी एवं नागालैण्ड सहित अन्य राज्यों में भी बड़ी मात्रा में सप्लाई किया जाता था। आरोपी संदीप भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी को ट्रांजिट रिमाण्ड में रायपुर लाया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी - संदीप भारद्वाज पिता अविन्द्र भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी सी- 160 अवंतिका रोहिणी नई दिल्ली।

 

और पढ़ें ...

मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा करेगा

हर समय मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने का कार्य करेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष / न्यायमूति माननीय गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर अब्दुल जाहिद कुरैशी जी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में आगामी नेशनल लोक अदालत, नालसा सालसा की योजनाओं का भरपूर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, साथ ही साथ सभी सामाजिक, शैक्षणिक संस्थानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें आज सचिव  प्रवीण मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के द्वारा आज दिनांक 15.02.2024 को बाल आश्रम जहां पर बच्चों के रहने की व्यवस्था, भोजन की सुविधा, किचन की देखरेख और भवन के नवीनीकरण का निरीक्षण किया। कन्या विद्यालय एवं महाविद्यालय में पॉक्सो बाक्स की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से छात्राओं से भी बातचीत की। केन्द्रीय जिला जेल के बंदियों को दी जानेवाली सुविधाओं का भी निरीक्षण करते हुये जेल प्रशासन को बंदियों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की। जेल परिसर में बंदियों से भी बात करते हुये रसोई, पाक शाला और मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। बंदियों को दी जानेवाली विधिक सहायता के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके बाद बालिका आश्रय गृह पहुंचकर बच्चियों से बात चीत करते हुये उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में औचक निरीक्षण किया। बच्चियों के शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की एवं हर प्रकार की विधिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान लौटते समय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एक मृत व्यक्ति को खुले गाड़ी में ले जाते हुये देखा गया और फिर उनका पीछे जाकर गाड़ी को रोककर परिजनों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि मृतक के परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु थाने में बिना सूचना दिये स्वयं की व्यवस्था करके खुले वाहन से लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना तुरंत जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय  को दी गई। जिसके बाद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अब्दुल जाहिद कुरैशी द्वारा त्वरित निर्देश देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मृतक के परिजनों को हर प्रकार की विधिक सहायता पहुंचाने हेतु कहा गया। संबंधित थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि एम्बुलेंस आने की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई थी, परंतु एम्बुलेंस आने के पहले ही मृतक के परिजन स्वयं के वाहन से शव को ले गये और फिर सचिव  प्रवीण मिश्रा  के द्वारा तुरंत पैरालीगल वालेंटियर्स  मनीष ध्रुव और  सहदेव नेताम  को नियुक्त कर संबंधित पुलिस थाने, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एवं मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित करते हुये मृतक के परिजनों को पूर्णतः आश्वासन देते हुये पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद निःशुल्क रूप से एम्बुलेंस के माध्यम से शव को ससम्मान परिजनों के निवास स्थान तक पहुंचाया गया। भविष्य में भी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  प्रवीण मिश्रा  के द्वारा मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी मृतक के परिजनों को अस्पताल ले जाने के संबंध में शासन द्वारा दी जानेवाली सभी सुविधाओं को सृदृढ़ किया जाये और ऐसे गंभीर विषयों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्परता के साथ सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर निःशुल्क रूप से विधिक सहायता प्रदान करता रहेगा।

और पढ़ें ...