साहित्य
कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या...डंडे से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार...जानिए क्या है पूरा मामला
रायगढ़ : जिले में कलयुगी बेटे ने महुआ बंटवारा को लेकर कर मां को मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटे ने से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कापू के ग्राम धौराडांड़ की घटना।
घटना के संबंध में मृतिका का पति चमरू राम बैगा उम्र 60 वर्ष ने बताया कि उसका लड़का जनेव सिंह बैगा उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। ये लोग खेत के महुआ को बीनने के बाद आपस में महुआ का बंटवारा नहीं किए थे। 28 अप्रैल को महुआ बंटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ था। रात्रि खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।
रात्रि करीब 11 बजे जनेव सिंह बैगा द्वारा महुआ बंटवारा की बात को लेकर डंडा से ढरको बाई से मारपीट कर रहा था, बीच बचाव किए तो जनेव राम घर से भाग गया। मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आयी गंभीर चोंट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई। पति चमरू राम बैगा के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस द्वारा आरोपी जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी के मेमोरेंडम पर पांच लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है।
केंद्रीय जेल बिलासपुर में नही है पूर्ण डॉक्टर, आरोपी व बंदियों की बढ़ी परेशानी हो सकता है उनकी जान से खेलवाड़।
केंद्रीय जेल बिलासपुर में नही है पूर्ण डॉक्टर, आरोपी व बंदियों की बढ़ी परेशानी हो सकता है उनकी जान से खेलवाड़।
डाक्टरों की कमी से जूझ रहा केंद्रीय जेल बिलासपुर या किसी अनहोनी का कर रहा इंतजार
बिलासपुर केन्दीय जेल में क्षमता से अधिक कैदी है जो जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुका है और उसमें डाक्टरों की कमी जेल प्रशासन के लिए नासूर बनता जा रहा है जेल में आरोपी व बंदियों की अचानक तबीयत खराब होने पर जेल के अंदर कोई व्यवस्था नही है पूरा केंद्रीय जेल मेडिकल फार्मासिस्ट के भरोसे पर चल रहा है । सिम्स व जिला अस्पताल से डाक्टरों को आने में समय लगता है। ऐसे में बंदियों की तबीयत अचानक खराब होने पर उनकी जान के ऊपर बन आती है । और दूसरी ओर डाक्टरों के नही होने का फायदा कुछ बंदी लगातार उठाते रहते है हाल ही में
सजा प्राप्त आजीवन कारावास के बंदी को आज 52 दिनों से जिला अस्पताल में रखा गया है और कितने दिनों तक रखा जाएगा इसकी जानकारी भी डाक्टरों द्वारा उपलब्ध नही कराई जा रही जबकि नियमानुसार 30 दिनों में ही डॉक्टर को मेडिकल स्टेटस जेल अधीक्षक को बताना होता है लेकिन नियमो को दरकिनार करते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर मनमानी करते हुए बंदी को अस्पताल में रखे हुए है।
विभाग नहीं दे रहा इस पर ध्यान:
विभाग जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखने पर ध्यान नहीं दे रहा है. यही कारण है कि कैदियों की दुश्मनी जेल के अंदर होती है और वह बाहर बड़े संघर्ष का रूप ले लेती हैं. इस पर ना तो जेल विभाग ध्यान दे रहा है ना ही राज्य सरकार. बिलासपुर के सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं. जबकि जेल के लिए आबंटित जमीन में न जेल बन पा रहा है और ना ही आबंटित जमीन में हुए बेजा कब्जा को हटाया जा सका है ।
मन्नू मानिकपुरी बिलासपुर
*राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो राशि का गबन, FIR दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं*
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार...जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम..!!
रायपुर। राजधानी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राजधानी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 22 मोटरसाइकिल जब्त की है। ये कार्रवाई एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर टिकरापारा थाना पुलिस ने की है।
दरअसल, 2024 में थाना टिकरापारा से लगातार वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना एक टीम तैयार कर प्रकरण के चोरी गए वाहनों जांच शुरू की।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना को गंभीता देखते हुए तत्काल घटना स्थलों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा का फुटेज को खंघाला गया और लगातार फुटेज के आधार पर पुराने चोरी के मामले में जानकारी जुताई जा रही थी। पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में चौक चौराहे और बाजारों में जाकर नजर बनाये हुए थे। इसी बीच 25 अप्रैल को गोकुल नगर शराब दुकान के पास गोवर्धन दास उर्फ विक्की नाम के युवक को बाइक चुराते हुए पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों तक पहुंचकर विभिन्न जगहों से चोरी किये वाहनो को उनसे बरामद किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई।
पिस्टल की सफाई करते समय चली गोली आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है
रायपुर, आज दिनांक 26/04/2024 के प्रातः क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।
दंतेवाडा की पुर्व विधायक देवती कर्मा के अतिसुरक्षित इलाका माना जाने वाले रायपुर सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास में सुरक्षा में लगे जवानो के बीच हुई गोलीबारी में एक हवालदार की मौत हो गई और अस्सिटेंड प्लाटून कंमाडर घायल हो गये...संदिग्ध हालत में हुई घटना के बाद रायपुर पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ये सुरक्षा जवान माना स्थित सुरक्षा बटालियन में पदस्थ है और देवती कर्मा के बेटे आशीष कर्मा की सुरक्षा में तैनात बताये जा रहे है...रायपुर पुलिस के मुताबिक ये घटना सुबह 7-8 बजे से बीच तब होना बताया गया है जब सुरक्षाकर्मी अपने हथियारो की साफ सफाई कर रहे थे....रायपुर पुलिस के मुताबिक घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जवान अपनी बैरक में हथियारो की साफ सफाई कर रहे थे तब पिस्टल से गोली चली है जो APC राम कुमार कोहरे के हाथ में लगने के बाद हवालदार अजय सिंह के दाहिने सीने में जाकर लगी जिसको गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया जहां मौजूद डॉक्टरो ने हवालदार अजय सिंह को मृत घोषित कर दिया....घटना के बाद मौके पर रायपुर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे और सिर्फ घटना की एक तस्वीर और एक विज्ञप्ति जारी कर इतिश्री कर दी....हालांकि पुलिस विज्ञप्ति में ये स्पष्ट नही किया गया है कि गोली मृतक हवालदार की पिस्टल से चली है या घटना में घायल APC की पिस्टल से जिससे मामला पुरी तरह से अभीतक संदिग्ध नजर आ रहा है....घटना के बारे में आर्म्स एमियुनेशन के जानकारो की माने तो हमेशा सुरक्षा बलो को शुरूआती ट्रेनिंग में ही हथियारो के रख रखाव के बारे में बताया जाता है कि हथियार की ऊपरी साफ सफाई के दौरान भी हथियार के कारतुसो की मैगजीन अलग करके ही सफाई की जाती है...इसके अलावा आजकल के ऑटोमैटिक हथियारो में एक लॉक सिस्टम भी कंपनियो द्वारा दिया जाता है....लेकिन इस घटना में इन सब नियमो को दरकिनार कर साफ सफाई करना घोर लापरवाही नजर आ रही है....जानकारो के मुताबिक एक ही पिस्टल से दो लोग एक साथ घायल होना और मृत होना भी कई बडे सवाल खडे कर रहा है....पुलिस के मुताबिक मृतक अजय सिंह मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के बिजुरी का रहने वाला है और घायल APC मध्यप्रदेश के भिंड का निवासी है....आपको बता दे कि स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा को नक्सलियो द्वारा मौत के घाट उतारने के बाद देवती कर्मा और उनके परिवारो को रमन सिंह के बाद जेड केटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है जिसमें सुरक्षा बटालियन के जवान तैनात है....पुलिस जानकारो के मुताबिक इस सुरक्षा बटालियन में पुलिस विभाग के सबसे ज्यादा ट्रेड जवानो को ही शामिल किया गया है इसी बटालियन के जिम्मे छत्तीसगढ प्रवास के दौरान SPG या NSG के बाद का घेरे का जिम्मा दिया जाता है....फिलहाल इस पुरे मामले पर पुलिस का कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नही है और सिविल लाइन थाना में मृग कायम कर जांच की जा रही है....
CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम महंत में मां ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। वह रोज-रोज शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और नहीं देने पर मां से गालीगलौज करता था। इससे परेशान होकर मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला अघन बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब सुनील कुमार सूर्यवंशी (26) घर पहुंचा और अपनी मां अघन बाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने कहा कि उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं हैं, तो वह गालीगलौज करने लगा। उसने घर पर रखी बाइक और टीवी को भी तोड़ दिया। इसके बाद अपनी मां की पिटाई करने लगा।
रोज-रोज की गालीगलौज, मारपीट और विवाद से तंग आकर मां ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर कई बार जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुनील कुमार सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मां अघन बाई सूर्यवंशी (46) को गिरफ्तार कर लिया है। नवागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मां अघन बाई ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
त्रिलोक सिंह ढिल्लन को कोर्ट में पेश कर सकती है EOW...
रायपुर । ईओडब्ल्यू शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को कोर्ट में पेश कर सकती है। इससे पहले मंगलवार यानी 23 अप्रैल को रिटायर्ड IAS अनिल टूटेजा को कोर्ट में पेश किया गया था। दरअसल, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की गिरफ्तारी कर्नाटक से की गई थी। उनके वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट को साल 2023 फैसले का रेफरेंस दिया था। जिसके बाद जजमेंट में यह कहा गया कि, स्पेशल एक्ट के तहत केस स्पेशल कोर्ट में ही सुने जाए। बता दें, बुधवार को शराब घोटाले मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को ईडी ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। जहां कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है। वहीं घोटाले की जांच कर रही एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है।
महादेव एप सट्टा मामले में दो फरार आरोपी राहुल वकटे और रितेश यादव गिरफ्तार
आई.पी.एल. सट्टा खिलाने/खेलने वालों पर लगातार रखीं जा रही है नजर।आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सहित कुल 08 सटोरिये गिरफ्तार
39 किलोग्राम गांजा के साथ 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
शादीशुदा महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने खाने मेें दिया नशीला पदार्थ, बेहोश होेने के बाद विवाहिता के साथ आरोपियों ने की हैवानियत
अशोका बिरयानी होटल की महिला कर्मचारियों को जेल - पत्रकारों से की थी हुज्जत
आई.आई.एम. रायपुर को आयोग ने लगाई लताड़
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्यगण श्रीमती नीता विश्वकर्मा व श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 251 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में कुल 123 वीं जनसुनवाई।
दत्तक ग्रहण लेने वाली मां को आई.आई.एम रायपुर में छुट्टी नहीं देने के बहाने बनाकर आई.आई.एम. रायपुर ने चाइल्ड केयर लिव ना देकर दत्तक देने वाली मां को शासकीय सेवक मानने से किया इंकार, भारत के कानूनों को भी मानने से इंकार किया।
आज के एक प्रकरण में आवेदिका ने आयोग में 2 दिन के बच्चे के लिए चाइल्ड एडॉप्श हेतु आई.आई.एम. रायपुर के खिलाफ आयोग में प्रकरण दर्ज करायी थी। प्रकरण बहुत ही स्पष्ट है। आवेदिका विवाह के 17 साल तक निः संतान थी और उसने दिनांक 20/11/2023 को शासकी नियमानुसार 2 दिन की बच्ची को दत्तक ग्रहण के शासकीय नियमानुसार गोद लिया है। बच्ची गोद लेने के बाद बच्ची की देखभाल के लिए चाइल्ड एडॉप्शन लिव की मांग किया था जिसे अनावेदकगण के द्वारा यह कह कर इंकार किया गया कि यह उनकी पॉलिसी में नहीं है। आयोग में प्रकरण प्रस्तुत होने के बाद 84 दिनों की छुट्टी स्वीकृत किया, जबकि शासन के नियमानुसार 180 दिन की छुट्टी और 60 दिन का कम्यूटेड लिव की पात्रता रखती है। क्योंकि शासकीय सेवा में हर माता को अपने छोटे बच्चे के पालन-पोषण के लिए यह छुट्टी की पात्रता है। और इसके लिए मातृत्व अवकाश के कानूनी के स्पष्ट प्रावधान है। आयोग की पिछली सुनवाई दिनांक 22 फरवरी 2024 को अनावेदकगणों द्वारा सुनवाई के दौरान प्रस्ताव रखा गया था कि जल्द ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बुलाकर शीघ्र निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया गया था। उक्त बैठक में आयोग द्वारा भी दो व्यक्तियों को भेजे जाने का प्रस्ताव किया गया था, जिसे अनावेदकगणों ने स्वीकार किया था। बैठक की सूचना आयोग को ना मिलने पर दिनांक 28 मार्च 2024 को ईमेल द्वारा आई.आई.एम. रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया, जिसका जवाब 5 अप्रैल तक अनावेदकगणों को देना था, लेकिन उक्त जवाब 12 अप्रैल को डाक द्वारा भेजा गया। जिसमें आई.आई.एम. ने 2 अप्रैल को पत्र तैयार किया लेकिन 12 अप्रैल को पत्र भेजा ।आई.आई.एम. रायपुर एक प्रतिष्ठित संस्थान होने के बावजूद ईमेल द्वारा
भेजे गए पत्र का जबाव डाक द्वारा भेजा गया। इस वजह से उनकी दलील स्वीकार योग्य नहीं है। मामला स्पष्ट है कि जानबूझ कर आवेदिका के प्रकरण में संस्था ने लेट-लतीफी दिखाई। अनावेदक द्वारा दिये गये जवाब अनुसार आवेदिका शासकीय सेवक नहीं है। तथा सेन्ट्रल सर्विसेस सिविल नियम की पात्रता नहीं रखती है। आवेदिका ने जवाब देते हुए कहा कि वह विगत दस वर्षों से शासकीय सेवक के रूप में स्थायी कार्यरत् है तथा आई.आई.एम. रायपुर भारत की मान्यता प्राप्त संस्था है जो भारत के कानून को मानने के लिए बाध्य है। आवेदिका ने अन्य आई.आई.एम. संस्थानों से आयोग में दस्तावेज भी प्रस्तुत किया है जो भारत शासन के सी.सी.एस. नियम के बंधनकारी है। इस अनुसार आवेदिका 180 दिन चाईल्ड एडॉप्शन लिव एवं 60 दिन कम्यूटेड छुट्टी की पात्रता रखती है। इस बात का कोई भी स्पष्ट जवाब अनावेदक द्वारा नहीं दिया जा रहा है और उनका कहना है कि आई.आई.एम. रायपुर आटोनॉमस संस्था है और वे सी.सी.एस. नियम का बंधनकारी नहीं है। उभयपक्ष को विस्तार से सुनने के बाद आयोग ने कहा कि आवेदिका अपने पक्ष को सही साबित करने में सफल रही है और 17 वर्ष के बाद एक नाबालिग बच्ची को गोद लिया है तो अपने मां कि जिम्मेदारी पूरी करने के लिए शासन के नियमानुसार 6 माह की सी.सी.एल लिव और 2 माह की कम्यूटेड लिव की पात्रता रखती है। अनावेदक पक्ष को आयोग ने समझाईश दिया कि वह 15 दिन के अंदर आवेदिका के कुल 8 माह के अवकाश के प्रकरण को निराकरण कर नाबालिग बच्ची और उसकी मां के हित को देखते हुए मानवता का परिचय दे, और आवेदिका को अपनी नाबालिग बच्ची के पालन-पोषण में सहयोग करें। 15 दिनों के अंदर आवेदिका के अवकाश मामले में निर्णय ले, और उसकी प्रति आयोग में प्रेषित करें।
आरोपी पूर्व में भी अवैध चाकू लहराने के जुर्म में जेल जा चूका है
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखनलाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चाकू बाज एवं अड्डेबाजों के ऊपर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती रायपुर के कार्य से अवैध रूप से चाकू रखकर लहराने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई
विवरण इस प्रकार है दिनांक 18 4.2024 को वॉलफोर्ट सिटी गेट के पास एक व्यक्ति चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है सूचना पर तत्काल पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर नाम पूछने पर समीर बक्स उर्फ साबिर पिता समीम बक्स उम्र 20 साल बीएसयूपी कॉलोनी भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/ 24 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
अशोका बिरियानी के दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत : गटर में उतारा गया था
अशोका बिरयानी लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था जो अज्ञात कारणो से गटर में फस गए प्रयास करके निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया जो डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।
नाम मृतक
डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी
नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर - जिला जांजगीर
सटोरियों की खैर नहीं… ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक
भिलाई। ऑनलाइन सट्टा को लेकर दुर्ग पुलिस फिर से एक्टिव हो गई है। पिछले दिनों वीआईपी कैफे में हुई रेड के बाद पकड़े गए आरोपियों के और भी कई लिंक सामने आए, जिसके बाद महादेव एप के ऑपरेटर्स के लिए सिम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में से एक टेम्पररी बैंक कर्मी था। जिससे साठगांठ कर बैंक में करीब 120 खाते खुलवाए गए हैं, जिसमें 8 से 9 करोड़ रुपए का ट्रांजक्शन किया गया है। ये वो आरोपी है जो पिछले दिनों सुपेला के वीआईपी कैंफे में चल रहे हुक्काबार की रेड के दौरान फरार थे।
रेड में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस ने 50 सिम और कई खाते जब्त किए थे। जिसके बाद खाता किसने खुलवाया और सिम किस दस्तावेजों पर इशु कराए इसकी पूछताछ करने पर संतोष कोसरे और कुणाल का नाम सामने आया, जिसे सुपेला पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस मामले पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे होंगे।

