राशिफल
आमरस ऐसी स्वीट डिश है जो घर के बड़ों के साथ ही बच्चों को भी काफी पसंद आती है
आमरस ऐसी स्वीट डिश है जो घर के बड़ों के साथ ही बच्चों को भी काफी पसंद आती है. आपने अगर अब तक घर पर आमरस को ट्राई नहीं किया है और इस समर सीजन में घरवालों के लिए आमरस बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई सिंपल रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं.
आमरस बनाने के लिए सामग्री
आम पके – 1 किलो
चीनी – 1 कप (स्वादानुसार)
ठंडा दूध – ढाई कप
केसर – 1/4 टी स्पून
आइस क्यूब्स
आमरस बनाने की विधि
आमरस बनाने के लिए सबसे पहले पके आम लें और उनका छिलका उतार लें. उसके बाद आम के गूदे को एक बर्तन में निकालकर रख दें. इसके लिए पहले आम को दोनों हथेलियों के बीच रखकर अच्छी तरह से रोल कर सकते हैं. इसके बाद छिलके उतारकर चाकू से आम के टुकड़े किए जा सकते हैं. अब आम का गूदा मिक्सर में डालें और ऊपर से चीनी डालकर मिक्सर का ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से पीस लें.
इसके बाद पेस्ट में दूध और केसर डालें और उसे एक बार और ग्राइंट करें. आप चाहें तो केसर को बाद में भी डाल सकते हैं. अब आमरस को एक बर्तन में अलग निकाल लें. अगर आमरस गाढ़ा लगे तो उसे पतला करने के लिए उसमें और भी दूध मिलाया जा सकता है. आपका आमरस बनकर तैयार हो गया है. आमरस को कुछ वक्त के लिए फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें. जब आमरस सर्व करना हो तो उसमें आइस क्यूब्स डालकर भी सर्व किया जा सकता है.
टेस्टी और हेल्दी मैंगो शेक एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है.- आइए जानते हैं मैंगो शेक बनाने की आसान विधि..
आम से वैसे तो कई तरह की डिशेस तैयार की जाती हैं, लेकिन मैंगो शेक का स्वाद लाजवाब होता है. टेस्टी और हेल्दी मैंगो शेक एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है. मैंगो शेक का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. मैंगो शेक पीने से लंबे वक्त तक शरीर में एनर्जी का एहसास होता है. आम की अलग-अलग वैराइटीज का स्वाद भी अलग-अलग होता है लेकिन हर किस्म का टेस्ट लाजवाब ही होता है. मैंगो शेक पीना अगर आप भी पसंद करते हैं तो आज हम मैंगो शेक बनाने की आसान रेसिपी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं.
मैंगो शेक बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और दूध का भी प्रयोग किया जाता है. ये एनर्जी ड्रिंक बच्चों को भी काफी पसंद आता है. इसे बनाने के लिए अगर ताजे आम न मिलें तो फ्रोज़न आम या फिर मैंगो पल्प का भी यूज किया जाता है. आइए जानते हैं मैंगो शेक बनाने की आसान विधि..
मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री
पके आम – 2
दूध – 2 कप
ड्राई फ्रूट्स – 1 टेबलस्पून
चीनी – 3 टेबलस्पून
आइस क्यूब्स – 6-7
मैंगो शेक बनाने की विधि
मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उन्हें लगभग आधा घंटे के लिए पानी में डालकर रखें. तय समय के बाद आम को निकालकर छिलनी से छिलके उतार लें और फिर एक बाउल में आम के गूदे के टुकड़े कर रख दें. अब मिक्सर जार लें और उसमें आम के टुकड़े और 1 कप दूध डाल दें. आप चाहें तो दूध को भी कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं. इससे मैंगो शेक का स्वाद और बढ़ जाएगा.
अब इस मिश्रण में स्वादानुसार चीनी डालकर मिक्स करें और जार का ढक्कन लगाकर ग्राइंड कर लें. ध्यान रखें कि ये मिश्रण एकदम स्मूद पिसा होना चाहिए. इसके बाद शेक को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें 1 कप दूध और डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अगर शेक ज्यादा गाढ़ा लगे तो आप दूध की मात्रा और भी बढ़ा सकते हैं.
इसके बाद सर्विंग ग्लास लें और उसमें मैंगो शेक डालकर ऊपर से 3-4 आइस क्यूब्स डाल दें. इसके बाद ड्राई फ्रूट्स की कतरन से मैंगो शेक की सजावट करें. स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर आपका मैंगो शेक बनकर तैयार हो चुका है.
.
कुछ मीठा बना कर खिलाना चाहते हैं तो घर पर ही आप रसमलाई की रेसिपी ट्राई कीजिए
छेना बनाने की सामग्री
- दूध 2 लीटर
- चीनी डेढ़ कप
- इलायची तीन से चार
- विनेगर 2 टेबल स्पून
- पानी 6 से 7 कप
रबड़ी बनाने की सामग्री
- दूध 1 लीटर
- चीनी आधा कप
- इलायची पाउडर 1/4 टीस्पून
- केसर के धागे एक चुटकी
- ड्राइफ्रूट्स कटे हुए 2 टेबलस्पून
रसमलाई बनाने की विधि
- रसमलाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले छेना बनाना होगा.
- इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 लीटर दूध को बर्तन में डालकर उबाल लें.
- इसमें 2 टेबलस्पून विनेगर डाल कर अच्छे से मिला लें.
- कुछ देर बाद दूध फटने लगेगा दूध को तब तक चलाते रहें जब तक कि दूध से पानी पूरी तरह से अलग ना हो जाए.
- इसके बाद एक सूती कपड़े के ऊपर इसे डालकर पानी अलग कर दें.
- अब कपड़े को अच्छे से निचोड़ कर आधा घंटा के लिए किसी ऊंची जगह पर लटका दें जिससे छेना में बचा हुआ पानी निकल जाएगा.
- इसके बाद तैयार छेना को हाथों से थोड़ा सा मसलें और एक बर्तन में डालकर उसे गूंथ लें.
- अब तैयार छेना के छोटे-छोटे टुकड़े बना लें, आप चाहे तो इसे बॉल का आकार या फिर इसे दबाकर चपटा कर लें.
- इस तरह सारे छेने तैयार करके एक कपड़े से ढक कर अलग रख दें.
- अब एक पैन में चीनी इलायची और 7 से 8 कप पानी डालकर गर्म करें.
- सिरप तैयार होने के बाद इसमें सबसे पहले तैयार छेना डाल दें.
- इन्हें सिरप के साथ तब तक उबालें जब तक कि इनका आकार लगभग दोगुना ना हो जाए.
- ऐसा होने के बाद गैस बंद कर दें और बर्तन को ढक कर अलग रख दें.
- अब रबड़ी बनाने की तैयारी करें और सबसे पहले कड़ाही में 1 लीटर दूध डालकर गर्म करें.
- इसमें केसर धागे मिला कर दूध को चलाते हुए उबाल लीजिए.
- दूध को तब तक पकाना है जब तक कि गाढ़ा ना हो जाए.
- इसके बाद दूध में आधा कप चीनी डालकर मिक्स कीजिए. ध्यान रहे कि दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा ना हो जाए.
- अब दूध में इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए.
- रसमलाई की रबड़ी तैयार है. अब चाशनी में डूबी रसमलाई को हल्का सा निचोड़े और एक ट्रे में रखते जाए.
- इसके बाद इनके ऊपर तैयार की गई रबड़ी को डालकर फैलाएं.
- रसमलाई को कम से कम 4 घंटे के लिए अलग रख दीजिए, जिससे रसमलाई में रबड़ी का फ्लेवर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए.
- इसके बाद कुछ देर फ्रिज में से ठंडा करने के लिए रख दीजिए.
- तैयार है आप की रसमलाई, इससे सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से इस पर ड्राई फ्रूट डालकर परोसें.
जब भी मेरी तबीयत खराब होती है मुझे दवा की नहीं मां की जरूरत होती है. हैप्पी मदर्स डे मां!
Mother's Day 2023: हर साल मई के दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे मनाया जाता है. यह दिन मां के नाम होता है, मां को समर्पित होता है और उस मां पर सभी खुशियां लुटा देने के लिए होता है जो खुद को जलाकर अपने बच्चों की जिंदगी में उजाला करती हैं. इस मदर्स डे आप अपनी मां के लिए कुछ चाहे ना करें लेकिन उन्हें प्यार से हैप्पी मदर्स डे (Happy Mother's Day) कहना ना भूलें. मां अगर करीब ना हों तो उन्हें यहां दिए संदेश भी भेज सकते हैं जो उनके होंठों पर मुस्कुराहट और आंखों में खुशी भरे आंसू ले आएंगे.
चाहे बदल जाए समय और संसार
पर कभी नहीं बदलती
मां की ममता और प्यार.
हैप्पी मदर्स डे मां!
दुनियाभर की खुशियां मां पर कुर्बान हैं
सबसे करता हूं प्यार पर मां मेरी जान हैं.
हैप्पी मदर्स डे मां!
मंजिल दूर और सफर बहुत है
छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती यह दुनिया कबकी हमें
लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है.
हैप्पी मदर्स डे मां!
Parineeti Raghav Engagement: आज होगी राघव और परिणीति की सगाई, जानिए दोनों के पास है कुल कितनी संपत्ति?
नई दिल्ली: AAP नेता और राज्यसभा सांसद Raghav Chadha और एक्ट्रेस Parineeti Chopra के लिए आज का दिन बेहद ही खास है. वो इसलिए क्योंकि आज दोनों की सगाई होने जा रही है. हालांकि, दोनों की तरफ से आधिकारिक रूप से सगाई को लेकर ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन जब दोनों एक साथ में मुंबई से दिल्ली आए तो उनके फैंस यकीन हो गया कि राघव और परिणीति अब सगाई कर ही लेंगे.
Parineeti Raghav Engagement: इसलिए अब दोनों की सगाई समारोह के जश्न में रंग जमाने के लिए ढोल- नगाड़े तैयार हो चुके हैं. राघव और परिणीति अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सफल हैं और दोनों ही नाम के साथ-साथ पैसे भी कमा रहे हैं. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि दोनों के पास कितनी संपत्ति है?
राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य
Parineeti Raghav Engagement: राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं. पिछले साल ही राघव चड्ढा राज्यसभा सदस्य चयनित हुए हैं. साल 2012 में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. 11 नवंबर, 1988 को जन्मे राघव चड्ढा अपने दमदार भाषणों के लिए जाने जाते हैं. सियायत में कदम रखने से पहले राघव चड्ढा एक प्रैक्टिसिंग-चार्टर्ड अकाउंटेंट थे. राघव चड्ढा ने श्याम मालपानी, डेलॉयट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी कंपनियों में काम किया है. राघव चड्ढा की कुल संपत्ति की बात करें, तो करीब 50 लाख रुपये बताई जाती है.
चुनावी हफलमाने में राघव चड्ढा की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है. इसके अलावा उनके पास 37 लाख रुपये का एक घर भी है. 90 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी भी है, जिसकी कीमत फिलहाल 5,00,000 रुपये से ज्यादा है.
Parineeti Raghav Engagement: वहीं, राघव चड्ढा के पास 52,839 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी है. राघव चड्ढा ने चुनावी एफिडेविट में बताया था कि उनके पास बैंक में कुल जमापूंजी 14,57,806 रुपये है और बतौर कैश उस वक्त उनके पास 30 हजार रुपये थे, इसके अलावा उन्होंने बॉन्ड्स, डिबेंचर और शेयर्स में 6 लाख 35 रुपये का निवेश किया है.
Parineeti Raghav Engagement: हालांकि संपत्ति के मामले में राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा काफी आगे हैं. बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हुई है. पिछले कुछ समय से दोनों को एक साथ लंच और डिनर डेट पर देखा गया था. बता दें कि परिणीति और राघव, दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करेंगे.
Parineeti Raghav Engagement: सियासेट की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये बताई गई है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है. परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई में एक लक्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट है. अगर कार की बात करें, तो उनके पास ऑडी A6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी Q5 जैसी कारें हैं. परिणीति चोपड़ा ए-लिस्ट सेलेब हैं. इनकी इंडस्ट्री में धाक है. हिट फिल्मों के अलावा परिणीति रियलिटी शोज में भी काफी एक्टिव रही हैं. परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में अंबाला हरियाणा में हुआ था.
Avneet Kaur : बेड पर लेटकर अवनीत कौर ने दिए सेक्सी पोज, क्रॉप टॉप में फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखीं एक्ट्रेस
नई दिल्ली। Avneet Kaur : टेलीविजन अभिनेत्री अवनीत कौर (Avneet Kaur) ने बेड पर लेटकर कराया हॉट फोटोशूट है। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के बीच पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर की लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने एक सेक्सी ब्रालेट में अपने टोन्ड फिगर को दिखाते हुए तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है. तस्वीरों में अभिनेत्री दिलकश लग रही थी और अपने फैंस और फॉलोवर्स को अपने सेक्सी अवतारऔर आश्चर्यजनक सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर दिया है.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी हॉटनेस से फैंस को अपनी ओर बखूबी से रिझाने का काम कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।


उनके (Avneet Kaur) बेहतरीन फैशन सेंस और आत्मविश्वास से भरे व्यवहार ने उन्हें एक बार फिर शहर की चर्चा और एक फैशन आइकन बना दिया ह. फैंस उनकी शानदार तस्वीरों और उनके बोल्ड फैशन चॉइस को देखकर खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और कमेंट बॉक्स पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
The Kerala Story : अदा शर्मा की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 5 वें दिन पार किये इतने आंकड़ें…
नई दिल्ली। The Kerala Story : अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) ने बॉक्स- ऑफिस पर ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया है। जिसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त ओपनिंग से सभी को हैरान कर दिया है. अब इस फिल्म की रिलीज को पांच दिन पूरे हो चुके हैं और इसके कलेक्शन में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. कोई बड़ा स्टार न होने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स- ऑफिस पर वो कारनामा कर दिखाया है, जो बीते महीनों में रिलीज हुई बड़े- बड़े स्टार्स की फिल्में भी न कर सकीं।

‘द केरल स्टोरी’ ने 8.03 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ जबरदस्त ओपनिंग की थी. शनिवार और रविवार को ये कलेक्शन बढ़कर 11.22 करोड़ रुपये और 16.40 करोड़ रुपये तक पहुंचा था. लेकिन इस फिल्म का असल टेस्ट सोमवार को था और ‘द केरल स्टोरी’ ने मंडे टेस्ट को पास करते हुए बॉक्स-ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी. लेकिन फिल्म के मंगलवार यानी कि पांचवें दिन के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है।
मंगलवार को की शुक्रवार से ज्यादा कमाई-
‘द केरल स्टोरी’ ने बीते मंगलवार को शुक्रवार और सोमवार से भी अधिक कमाई की है. इस फिल्म ने कल 11.14 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन दर्ज किया है. इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने अबतक 56.86 करोड़ का कुल कलेक्शन दर्ज किया है.
‘द कश्मीर फाइल्स’ से हो रही तुलना-
इस फिल्म की तुलना शुरुआत से ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से हो रही है. अब ‘द केरल स्टोरी’ के कलेक्शन को देखते हुए भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म कमाई के मामले में भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को टक्कर दे सकती है. अगर बॉक्स-ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें तो इस फिल्म ने महज पांच दिनों में पिछले महीनों में रिलीज हुई कई फिल्मों को पछाड़ दिया है।
'कड़ी मेहनत और किस्मत से मिलती है सफलता'-एक्ट्रेस मीनल साहू
प्राइम वीडियो मे एक वेब सीरीज बहुत अच्छी रेटिंग के साथ देश विदेश में देखी जा रही है जिसका नाम है "हैप्पी फैमिली, *कडीशन्स एप्लाई” इस सीरीज में नायिका का रोल निभा रही एक्ट्रेस मीनल साहू अपने शहर रायपुर से है, यह सीरीज कॉमेडी से भरपूर, 10 एपिसोड का फैमिली ड्रामा है, यह सारा भाई वर्सेज सारा भाई की तरह ही पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर बनी हुयी है जो शुरू से अंत तक हंसाते हंसाते पेट फुला देती है। इसका हर डॉयलॉग, हर एक्शन ह्यूमर युक्त कॉमेडी से भरपूर है। इस सीरिज में रत्ना पाठक, राज बब्बर, अतुल कुलकर्णी, आयशा जुल्का आदि के साथ मीनल साहू प्रमुख भूमिका में है।
अभी तक की यात्रा
मीनल साहू की रूचि शुरू से ही नृत्य कला में रही है, होली क्रॉस बैरन बाजार से इनका स्कूलिंग हुआ। स्कूलिंग करते-करते इन्होंने भरतनाट्यम में ग्रेजुएशन कर लिया था। गर्ल्स डिग्री कॉलेज रायपुर से बी. कॉम किया, तत्पश्चात इन्होंने श्यामक डावर मुंबई के इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुई. 1 वर्ष के प्रशिक्षण के पश्चात उन्हीं के इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त हो गई व iffa अवार्ड, Zee सीने अवार्ड जैसे कार्यक्रम में lead एक्टर-एक्ट्रेस के साथ परफॉरमेंस दे चुकी हैं। इसके साथ 2017 में Miss India Pageant फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। Zee5 की वेब सीरीज में हीरो बोल रहा हूं मे प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आई है।
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, आयुष्मान खुराना जैसे कलाकारों के साथ एडवरटाइजमेंट्स में काम कर चुकी हैं। इसके आलाव अनेक बड़े ब्रांड्स जैसे :- होंडा कार, हैव मोर आइसक्रीम, HDFC इंश्योरेंस, फ्रीडम राइस ज्ञान आयल, fresh2home, पिंक फाउंड्री (ब्यूटी ब्रांड) लेयर Wottagirl आदि एडवर्टाइजमेंट में स्वतंत्र रूप से काम कर चुकी है।
रायपुर के अवंतिविहार कॉलोनी में रहने वाले, UCO Bank से DGM के रूप में सेवानिवृत कैलाश प्रसाद साहू व किरण साहू इनके माता पिता हैं।
TV Actress On OTT : टीवी की इन 5 संस्कारी बहुओं ने वेब सीरीज में दिए हैं एक दम गजब के बोल्ड सीन, रोमांस के खूब हुए चर्चे…
भारत। TV Actress On OTT : भारतीय मनोरंजन जगत में टीवी इंडस्ट्री को लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। टीवी के माध्यम से निर्माता तरह-तरह की कहानियां दर्शकों के सामने पेश करते हैं। वैसे तो टीवी जगत में कई सारे कलाकार खूब काम करते हैं और इन कलाकारों की सबसे ज्यादा खास बात तो यह होती है कि वह हर दर्शक के घर में अपनी एक पहचान हासिल कर लेते हैं।

इन कलाकारों में कुछ अभिनेत्रियां भी होती हैं जोकि टीवी स्क्रीन पर बहुत खूबसूरत दिखाई देती हैं। लेकिन अब इनमे से कुछ अभिनेत्रियों ने वेब सीरीज का रुख कर लिया है। अब वेब सीरीज में ये अभिनेत्रियां अपने दमदार अभिनय की वजह से खूब नाम कमा और इनके द्वारा दिए गए बोल्ड सीन ने तो तहलका मचा दिया है।
टीवी एक्ट्रेस के पास भले ही छोटे पर्दे पर रोल्स को लेकर पाबंदियां हों लेकिन यही एक्ट्रेस जब OTT में नजर आती हैं तो उनका लुक और बोल्ड अवतार देख फैंस की आंखें खुली रह जाती हैं
निया शर्मा
ज़ी टीवी के सीरियल ‘जमाई राजा’ से खूब पहचान हासिल करने वाली निया शर्मा रियल लाइफ में बहुत जी ज्यादा बोल्ड दिखती है। धारावाहिक में उनके द्वारा एक घरेलु लड़की का किरदार निभाया गया हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2017 में वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में आलिया मुखर्जी का किरदार निभाकर सभी को हिला कर रख दिया था।

साक्षी तंवर
स्टार प्लस के सबसे हिट सीरियल कहे जाने वाले ‘कहानी घर घर की’ से खूब पहचान हासिल करने वाली साक्षी तंवर ने टीवी जगत में खूब नाम कमाया हुआ हैं। अभिनेत्री ने कई सारे धारावाहिक और फिल्मों में काम किया हुआ हैं। इन दिनों अभिनेत्री नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज ‘माई: मदर्स रेज’ को लेकर ढेर सारी चर्चा बटोर रही हैं। यह एक बहुत ही जानी मानी एक्शन थ्रिलर सीरीज कही जा रही हैं।

हिना खान
सबकी फ़ेवरेट बहु कही जाने वाली अक्षरा यानिकी हिना खान ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ से खूब नाम कमाया हुआ हैं। अक्षरा का आदर्शवादी बहु वाला किरदार लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया था। लेकिन हिना ने सीरीज ‘डैमेज २’ में काम करके सबको हैरान कर दिया हैं।


त्रिधा चौधरी
स्टार प्लस के सबसे बेहतरीन धारावाहिक ‘दहलीज़’ से अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया था। अभिनेत्री त्रिधा चौधरी इन दिनों बॉबी देओल के साथ एमएक्स प्लेयर की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ में अपनी एक्टिंग से सबको खूब दीवाना बना रही हैं।

श्वेता तिवारी
वैसे श्वेता तिवारी द्वारा कई सारे हिट शोज में काम किया हुआ हैं। वह अक्सर अपने विवादों को लेकर सोशल मिडिया में चर्चा बटोरती रहती हैं।

अभिनेत्री ने ज़ी 5 की वेब सीरीज ‘हम तुम और देम’ में काम करके खूब नाम कमाया हुआ हैं। श्वेता को इस सीरीज में अभिनय करने के लिए खूब सराहना मिली हुई हैं।
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में आम की चटनी बनाने
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में कच्चे आम (कैरी) और पके आम दोनों की ही आवक शुरू हो जाती है. दोनों को ही खाने का अलग-अलग मजा है. पके आम को ऐसे ही या आमरस सहित अन्य रेसिपीज में उपयोग कर खाया जाता है, तो वहीं कच्चे आम की लौंजी और चटनी बनाकर खाने के स्वाद को दोगुना किया जाता है. आम की चटनी की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा देती हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी आम की चटनी काफी फायदा करती है. यही वजह है कि गर्मियों में आम की चटनी को काफी पसंद किया जाता है. आप भी अगर इस समर सीजन घर में आम की चटनी बनाकर खाना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने के दो तरीके बताएंगे जिससे आपको आम की चटनी का अलग जायका मिल सकेगा.
आम की चटनी बनाने के तरीके
चटनी बनाने का पहला तरीका
सामग्री
कच्चा आम कटा – 1
मेथी दाना – 1/4 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
कलौंजी – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अदरक – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
गुड़ – 1/4 कप
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार
आम की चटनी बनाने की पहली विधि
आम की चटनी या लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसके बाद उसमें राई, जीरा, सौंफ मेथी दाना, कलौंजी और एक चुटकी हींग डालकर पकाएं. जब मसाले खुशबू छोडने लगें तो आंच धीमी कर उसमें कच्चे आम डाल दें और उन्हें 2 मिनट तक पकाएं. अब इसमें हल्दी, मिर्च, अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और लगभग एक मिनट तक पकाएं.
अब चटनी में एक कप पानी डाल दें और आम को नरम होने तक उबालें. फिर इसमें गुड़ डालकर मिश्रण गाढ़ा होने तक उबलने दें. चटनी (लौंजी) को पकने में लगभग 10 मिनट का वक्त लगेगा. अब चटनी में गरम मसाला, चिली फ्लेक्स डालें और पकने दें. आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार हो चुकी है.
बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है,
आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
-
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
फलदार पौधों से लहलहाया ’समक्का-सारक्का कुंज’
प्रदेश के सीमावर्ती वनांचल स्थित भोपालपटनम का ’’समक्का-सारक्का कुंज’’ अब फलदार पौधों से लहलहाने लगा है। यहां कैम्पा मद अंतर्गत बीजापुर वनमंडल में भोपालपटनम परिक्षेत्र के शहर से लगे 10 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर 4 हजार आम, जामुन तथा कटहल के फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। ’’समक्का-सारक्का कुंज’’ में पिछले वर्ष वर्षाऋतु में ही रोपण का कार्य किया गया था, जिसका अभी से बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे है और एक वर्ष के भीतर ही रोपित आम के लगभग सभी पौधो में पुष्पन हुआ तथा उनमें फल भी लगे है।
इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भोपालपटनम के कक्ष क्रमांक 829 शहर से लगा होने के कारण विभाग के समक्ष सीमावर्ती वनभूमि में बढ़ता अतिक्रमण एक चुनौती बनी हुई थी। परन्तु सितम्बर वर्ष 2020 में विभाग द्वारा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं कैम्पा मद अंतर्गत ए. पी. ओ. वर्ष 21-22 में असिंचित बांस वृक्षारोपण के लिए प्रस्तावित किया गया। क्षेत्र के अतिक्रमण से प्रभावित होने एवं वस्तुस्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा असिंचित बांस वृक्षारोपण को सिंचित फलदार वृक्षारोपण ( चौनलिंक फेंसिंग सहित ) में परिवर्तित किया गया।
वृक्षारोपण परिवर्तित होने के पश्चात क्षेत्र में चौनलिंक फेंसिंग किया गया तथा वर्षा ऋतु - 22 में 10 हे. क्षेत्र में कुल 4000 उच्च गुणवत्ता के पौधे रोपित किये गये। रोपित पौधों में मुख्यतः 02 हजार आम के पौधे, 01 हजार कटहल के पौधे और 01 हजार जामुन के पौधे शामिल हैं। चूँकि रोपण क्षेत्र काफी वर्षों से रिक्त था, आसपास के लोग इस क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे। इसके रोकथाम हेतु विभाग द्वारा वृक्षारोपण को क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेडाराम के आराध्य देवी के नाम पर ’’समक्का- सारक्का कुंज’’ का नाम दिया गया। यह इसीलिए क्योंकि ‘‘समक्का सरक्का देवी’’ इस क्षेत्र में सर्वमान्य है एवं विभिन्न धर्मों समुदायों द्वारा पूजे जाते हैं। इस पहल का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला तथा वर्तमान में रोपण क्षेत्र में लोगों का प्रवेश पूर्णतः बंद है।
उच्च गुणवत्ता के पौधों का उपयोग, नियमित सिंचाई, खाद का सही उपयोग एवं रखरखाव के फलस्वरूप प्रथम वर्ष से ही परिणाम दिखने लगे हैं। लगभग सभी आम के पौधों में इस वर्ष पुष्पन हुआ तथा करीब 5-6 फीट पौधों में फल लगने शुरू हो गये है। पौधों के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए केवल कुछ पौधों में फल प्राप्त किया गया है। प्रयोग के तौर पर पौधों के बीच इस वर्ष साग-सब्जी जैसे पालक, लाल भाजी, बरबट्टी, बैगन, मूली, मिर्ची एवं टमाटर आदि अंतर फसल का उत्पादन लिया गया। वर्तमान में वृक्षारोपण शत प्रतिशत जीवित प्रतिशत के साथ स्वस्थ स्थिति में है। विभाग द्वारा निरंतर प्रयास कर इसे एक आदर्श वृक्षारोपण के रूप में विकसित किया जा रहा है।
भारी बदलाव के साथ रिलीज होगा फिल्म ‘Adipurush’ का ट्रेलर, प्रमोशन से दूर रहेंगे Saif Ali Khan, जानिए क्या है वजह …
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) भारी बदलाव के साथ रिलीज होने को एकदम तैयार है. इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली, इस फिल्म का ट्रेलर 9 मई, 2023 को डिजिटल रूप से जारी किया जाएगा.
एक रिपोर्ट की मानें तो, ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर 9 मई को यानी आज से 6 दिन बाद मुबंई में बेहद शानदार तरीके से जारी होगा. फिल्म का ट्रेलर करीब 3 मिनट लंबा है. इस ट्रेलर के जरिए मेकर्स दर्शकों को रामायण की दुनिया में ले जाएंगे. रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देकर ये भी बताया गया है कि यह 9 मई को ट्रेलर जारी होने से पहले, फिल्म की टीम विशेष रूप से 8 मई को हैदराबाद में प्रभास के फैंस के लिए ट्रेलर दिखाएगी. अगर सब कुछ ठीक रहा तो हैदराबाद में 3डी स्क्रीनिंग की जाएगी.
ट्रेलर में नहीं दिखेगी ये गलतियां
बता दें कि आने वाले ट्रेलर में आपको वो सारी खामिया बिल्कूल भी नहीं देखने को मिलेंगी, जिसे लेकर फिल्म के कास्ट और डायरेक्टर को निशाना बनाया गया था. अब आने वाले ट्रेलर में आपको भगवान राम के गले में जनेउ, सीता मां के मांग में सिंदूर, रावण की लंबी दाढ़ी और हनुमान का अद्भूत अवतार देखने को मिलेगा. जो कि इससे पहले टीजर और पोस्टर में नहीं देखा गया था
प्रमोशन से दूर रहेंगे सैफ अली खान
इसके साथ ही खबर ये भी है कि विवादों से बचने के लिए मेकर्स ने एक्टर सैफ अली खान को कुछ प्रमोशनल इवेंट से साइड रखने का भी प्लान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब प्रभाष के साथ कृति संग फिल्म का प्रमोशन करेंगे तो सैफ अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर चले जाएंगे. ताकि इंटरव्यू के दौरान सैफ को बयानबाजी से बचाया जा सके.
डायरेक्टर ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का 13 जून को प्रीमियर ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा. वहीं खबर हैं कि इस 600 करोड़ फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए कुछ ही समय में सारे टिकट बिक गए हैं. रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास-सैफ-कृति के अलावा देवदत्त नाग और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
अरबी के पत्तों की सब्जी बनाने की रेसिपी
अरबी के पत्तों का रेसिपी के तौर पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से प्रयोग किया जाता है. नॉर्थ इंडिया में अरबी के पत्तों के पकौड़े काफी पसंद किए जाते हैं तो वहीं असम, ओडिशा में अरबी के पत्तों में बांधकर चावल को पकाया जाता है. आज हम आपको पारंपरिक तौर पर अरबी के पत्तों की सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वाद और सेहत से भरपूर होती है.
अरबी के पत्ते की सब्जी के लिए सामग्री
अरबी पत्ते – 3
उड़द दाल धुली – 150 ग्राम
दही – 1 कप
प्याज – 2
टमाटर – 3
लहसुन – 3-4 कलियां
हरी मिर्च कटी – 2-3
कढ़ी पत्ते – 8-10
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 3 टेबलस्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
अरबी के पत्ते की सब्जी बनाने की विधि
अरबी के पत्ते की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी के पत्ते लें और उसे धोकर साफ कर लें. अब अरबी के पत्तों को एक सूखे कपड़े से पोछ लें. उड़द की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर उसे मिक्सर की मदद से पीस लें. अब अरबी के पत्तों को लेकर उन्हें समतल जगह पर रखें और उसमें पिसी हुई उड़द दाल को पत्ते के उल्टी ओर फैला दें. अब दाल लगे पत्ते को लपेट लें.
इसके बाद एक बड़े बर्तन में जरूरत के मुताबिक पानी भरकर उसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें. जब पानी गर्म हो जाए तो बर्तन के ऊपर छलनी रख दें और उस पर अरबी के पत्ते रखकर उन्हें भाप दें. पत्तों को तब तक भाप देना है जब तक कि पत्ते और दाल पूरी तरह से पक न जाए. इसके बाद पत्तों को निकाल लें और उनके टुकड़े कर लें. इस दौरान प्याज, टमाटर और लहसुन के बारीक-बारीक टुकड़े कर रख लें.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अरबी के पत्ते के टुकड़े डालकर तल लें. जब पीस अच्छे से फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक बाउल में निकाल लें. अब एक अन्य कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ते डालकर फ्राई करें. जब प्याज नरम हो जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी डालकर मिक्स कर पकाएं.
अब दही को लेकर मथ लें और उसमें पानी डालकर पतला करें. दही को कड़ाही में डालकर उबाल आने तक पकने दें. इसके बाद इसमें तले हुए अरबी पत्ते के टुकड़े डाल दें. अब सब्जी को 5-7 मिनट तक ढककर पकने दें. आपकी स्वाद और सेहत से भरपूर अरबी की सब्जी बनकर तैयार हो गई है. इसे सर्व करने से पहले बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें, फिर रोटी या पराठे के साथ परोसें.
TRAILER OUT : सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दहाड़ का ट्रेलर आउट, इस दिन होगी रिलीज़
सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। एक्ट्रेस पिछले काफी दिनों से अपनी डेब्यू सीरीज दहाड़ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब बुधवार को दहाड़ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
PS 2 Box Office: ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने 3 दिन में कमाए 150 करोड़, विदेश में जुट रही भीड़
आज अनुष्का शर्मा माना रही अपना 35वां जन्मदिन, बर्थडे पर पढ़िए उनके जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से
HAPPY BIRTHDAY: अनुष्का शर्मा एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सारी हिट फिल्मे दी हैं। बता दें अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। आज एक्ट्रेस अपना 35वां जन्मदिन है। करियर, पर्सनल लाइफ हो या फैमिली- हर मोर्चे पर अनुष्का ट्रेंड सेटर रही हैं। बिना किसी के मदद से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। तीनों खान स्टार (शाहरुख, आमिर और सलमान) के साथ फिल्में करने वाली अपने दौर की चंद एक्ट्रेसेज में से एक हैं। आज अनुष्का के 35वें बर्थडे पर पढ़िए उनके जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से…
15 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग
अनुष्का का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था। जब वो छोटी थीं, तब उनके घर के बगल में रहने वाली लड़की मॉडलिंग करती थी। एक दिन उसकी फोटो पेपर में छपी, जिसे वो घूम-घूमकर सबको दिखा रही थी। इस बात से अनुष्का को थोड़ी जलन हुई और उन्होंने भी मॉडलिंग करने का मन बना लिया। उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। एक दिन मां उन्हें फैशन डिजाइनर प्रसाद बिदापा के पास ले गईं और उनसे पूछा कि अनुष्का किस उम्र से मॉडलिंग करें। अनुष्का को देखते ही प्रसाद बिदापा ने कहा- इंतजार किस बात का। अभी से शुरू करना चाहिए। प्रसाद बिदापा ने उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए बुक कर लिया और इस तरह से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। इसके बाद वो छोटे-मोटे शोज में मॉडलिंग किया करती थीं।
मॉडलिंग का असर पढ़ाई में नहीं पड़ने दिया
अनुष्का पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। वो हमेशा क्लास के टाॅप 3 में रहती थीं। पढ़ाई के साथ उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, लेकिन वो इसका असर पढ़ाई पर बिल्कुल नहीं पड़ने देती थीं। वो दोनों में अपना बेहतर देने की कोशिश करती थीं। एग्जाम आने पर वो दो महीने पहले से ही मॉडलिंग बंद कर देती थीं। दसवीं में 92% मार्क्स से पास हुईं। फिर मॉडलिंग में आगे बढ़ने के लिए ग्रेजुएशन के बाद मुंबई चली गईं।
पहली फिल्म के बारे में परिवार को भी नहीं बताया

2007 में अनुष्का जब मॉडलिंग कर रही, तभी उन्हें फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का ऑफर मिला। ये ऐसी फिल्म थी, जिसने यशराज फिल्म्स को खत्म होने से बचा लिया था। दरअसल, इस फिल्म के रिलीज के पहले यशराज फिल्म्स की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। तब आदित्य ने फिल्म का डायरेक्शन करने की ठानी। इस फिल्म की कहानी लिखने के लिए वो लंदन चले गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान को साइन किया। जब आदित्य ने अनुष्का को फिल्म के लिए अप्रोच किया, तब उन्होंने अनुष्का से कहा कि वो किसी से भी ना बताएं कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।

यहां तक कि वो अपने परिवार से भी इस बात को छुपाकर रखें। आदित्य चाहते थे कि रिलीज के पहले इस बात का खुलासा नहीं किया जाएगा कि फिल्म की हीरोइन कौन है। ये फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म की रिलीज के बाद अनुष्का फिल्म बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात में नजर आईं थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अनुष्का का फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था।
खुद के प्रोडक्शन की शुरुआत की

2008 से 2017 तक, अनुष्का ने 15 फिल्मों में काम किया, जिसमें से 6 फिल्में फ्लॉप रहीं। इस लिस्ट की NH-10 उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म थी। 2015 में अनुष्का ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने फिलौरी, परी, बुलबुल जैसी फिल्में बनाईं। वेब सीरीज पाताल लोक भी इस प्रोडक्शन हाउस ने बनाई थी, जिसे क्रिटिक्स ने बेहद पसंद किया था।
करियर के टॉप पर 29 साल की उम्र में की शादी

ये वो वक्त था, जब अनुष्का करियर के पीक पर थीं। तभी उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करके सभी को हैरान कर दिया। दोनों ने इटली के टस्कनी में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस समय अनुष्का 29 साल की थीं। विराट उम्र में उनसे 6 महीने छोटे हैं।
कम उम्र में मां बनने वाली एक्ट्रेस का मिला टैग


शादी के तीन साल बाद अनुष्का ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। इस बात की जानकारी विराट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। फोटो के कैप्शन में लिखा था, “और तब हम तीन हो जाएंगे।”
फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार करते नजर आएंगीं

वामिका के जन्म के बाद 2022 में एक हिंदी ड्रामा फिल्म कला में अनुष्का ने कैमियो किया था। इस साल वो फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी, जो फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।
255 करोड़ है अनुष्का की कुल नेटवर्थ
अनुष्का की कुल नेटवर्थ 255 करोड़ रुपए है। वो मुंबई में एक लग्जरी घर में रहती हैं, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। उनके पास कलेक्शन में कई खूबसूरत बैग्स भी हैं। उनके लुइस विटॉन मल्टी-पोचेट क्रॉसबॉडी बैग की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। अनुष्का BMW, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी कई शानदार कारों की मालकिन हैं। उनके पास एक लैंड रोवर रेंज रोवर वोग SE है, जिसकी कीमत 2.3 करोड़ रुपए है।
श्रम दिवस पर विशेष : श्रमिकों और किसानों का बढ़ा मान, बोरे बासी को मिली वैश्विक पहचान
खानपान और रहन सहन संस्कृति से जुड़ा मुद्दा है। छत्तीसगढ़ में कहावत है कि जैसे खाए अन्न वैसा होय मन। यह कहावत बिलकुल छत्तीसगढ़ में सही उतरती है। बोरे-बासी एक सरल और सहज भोजन है। वैसे ही छत्तीसगढ़ के लोग भी सीधे-साधे लोग हैं, इसलिए कहा जाता है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीधे साधे श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। यह अपील लोगों को भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का भी काम कर रही है। राज्य में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव को पिछले चार सालों में नया क्षितिज मिला है। राज्य में मनाए जाने वाले ठेठ छत्तीसगढ़िया त्योहारों का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा, पोरा हरेली त्योहारों को मनाए जाने से लोगों में गर्व की अनुभूति हुई है।
मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में एक अनूठी पहल शुरू की है उन्होंने कहा है कि किसानों और श्रमिकों का मान बढ़ाने के लिए बोरे बासी तिहार मनाएं। मजदूर दिवस के दिन अमीर गरीब सभी लोग मजदूरों के पसंदीदा भोजन बोरे बासी खाकर लोगों में आपसी समरसता और भाईचारे का वातावरण बनाए। यह तिहार पिछले वर्ष से शुरू किया गया है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। अमेरिका ब्रिटेन और लंदन में रहने वाले लोगों ने बोरे-बासी खाकर अपनी मातृभूमि को याद किया। छत्तीसगढ़ के रेस्टोरेंट और होटलों के मेन्यू में भी बोरे बासी को शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बोरे बासी का शोध अमेरिका में भी किया जा चुका है। वहां इसका अंग्रेजी नाम होल नाइट वाटर सोकिंग राइस रखा है। शोध में यह पाया गया है कि बोरे बासी में ताजा बने चावल (भात) की अपेक्षा इसमें करीब 60 फीसदी कैलोरी ज्यादा होती है। इसके अलावा कई शोधों में यह पाया गया है कि बोरे बासी में विटामिन बी 12 की प्रचुर मात्रा के साथ आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम भी भरपूर होती है। बोरे बासी ब्लडप्रेशर और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का भी काम करता है।
चिलचिलाती धूप और गर्मी में जब छत्तीसगढ़ का मेहनतकश श्रमिक और किसान खाने के लिए गमछा बिछाकर अपना डिब्बा खोलता है, तो उसमें पताल चटनी, गोंदली के साथ बोरे बासी जरुर देखने को मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बोरे बासी से वैसे तो लोग परीचित थे पर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की अहम भूमिका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निभाई है। उन्हांेंने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सभी श्रमिकों को रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन के लिए न्यौता भी दिया है।
बासी के साथ आम तौर पर भाजी खाया जाता है। पोषक मूल्यों के लिहाज से भाजी में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहते हैं। इसके अलावा बासी के साथ दही या मही सेवन किया जाता है। जिसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम रहता है। इसके सेवन के फायदों को देखते हुए धीरे-धीरे ये देश-विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों भी इसे बड़े चाव से खाना पंसद करते हैं। बोरे-बासी यहां की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक परंपराओं, तीज त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए पिछले चार सालों में अनेक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में तीजा, पोरा, हरेली, जैसे अनेक लोकप्रिय त्योहारों को मनाने की शुरूआत की इससे लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व का भाव जगा। इसके साथ ही स्थानीय तीज त्योहारों पर शासकीय अवकाश भी घोषित किए गए। पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में गढ़ कलेवा प्रारंभ किए गए हैं।
कमल ककड़ी से सब्जी कैसे बनाएं और क्या है कश्मीरी नदरू यखिनी की रेसिपी.
कश्मीर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है. कश्मीरी लोग वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना पसंद करते हैं. अगर आप शाकाहारी हैं तो कश्मीरी दम आलू, खट्टे बैंगन, हाक, नदरू यखिनी और पुलाव खूब फेमस हैं. नदरू यखिनी को कमल ककड़ी से बनाया जाता है.
ये रेसिपी कई खास मौकों पर बनाई जाती है. दही और कमल ककड़ी से बनी ये सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. आइये जानते हैं कमल ककड़ी से सब्जी कैसे बनाएं और क्या है कश्मीरी नदरू यखिनी की रेसिपी.
कमल ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- कमल ककड़ी- 500 ग्राम
- दही- 550 ग्राम
- बेसन- 1 टेबलस्पून
- घी- 2 टेबलस्पून
- हींग- 1/2 टीस्पून
- जीरा- 1/2 टीस्पून
- तेजपत्ता- 2
- लौंग- 5-6
- दालचीनी- 1 टुकड़ा
- छोटी इलायची- 4
- बड़ी इलायची- 2
- सोंठ पाउडर- 1 टेबलस्पून
- अदरक का पेस्ट- 1 टीस्पून
- स्वादानुसार नमक
<div class="section uk-padding-small uk-flex uk-flex-center uk-flex-middle" style="margin: 0px; padding: 15px; box-sizing: border-box; display: flex; justify-content: center; align-items: center; font-family: Cambay, " noto="" sans",="" "hind="" siliguri",="" vadodara",="" "baloo="" paaji="" 2",="" sans-serif;="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);"="">
कमल ककड़ी बनाने की विधि
- सबसे पहले कमल ककड़ी धो लें और छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब किसी पैन में 1 ग्लास पानी डालकर इसमें थोड़ा नमक डालकर कमल ककड़ी को मुलायम होने तक उबाल लें.
- अब दही और बेसन को मिलाकर फेंट लें.
- पैन में 1 टेबलस्पून घी डालें और उसमें जीरा डालकर दही के मिश्रण को डाल दें. इसे उबाल आने तक लगातार चलाएं.
- इसमें कमल ककड़ी, नमक और सौंफ पाउडर डालें. इसे आपको करीब 5 मिनट तक पकाना है.
- एक और पैन लें उसमें घी डालें, फिर तेज़पत्ता, लौंग, दालचीनी, बड़ी और छोटी इलायची और अदरक पेस्ट डाल दें.
- इसे मीडियम फ्लेम पर हल्का भून लें. हींग डाल दें और तुरंत गैस बंद कर दें.
- अब इस तड़के को कमल ककड़ी और दही वाले मिश्रण में मिला दें.
- तैयार है कश्मीरी नदरू यखिनी यानि कमल ककड़ी की सब्जी.
- बरसात के मौसम में कमल ककड़ी खूब मिलती है. आप ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.
‘बटकी में बासी अउ चुटकी में नून’ तो यह सिंगार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है।
छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार सरकारी तौर पर मनाने की शुरुआत करने के बाद राज्य सरकार ने आहार को भी छत्तीसगढ़िया गौरव से जोड़ दिया है। शुरुआत किसानों-मजदूरों का आहार कहे जाने वाले बोरे-बासी से हो रही है। मजदूर दिवस यानी एक मई को श्रम को सम्मान देने के लिए सभी से बोरे बासी खाने की अपील की है।
हर छत्तीसगढ़िया के आहार में बोरे बासी का कितना महत्व है। हमारे श्रमिक भाइयों, किसान भाइयों और हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हमारी बहनों के पसीने की हर बूंद में बासी की महक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जब हम कहते हैं कि ‘बटकी में बासी अउ चुटकी में नून’ तो यह सिंगार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है।
डॉ. खूबचंद बघेल ने भी खूब कहा है, ‘गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा’ मुख्यमंत्री ने कहा, युवा पीढ़ी को हमारे आहार और संस्कृति के गौरव का एहसास कराना बहुत जरूरी है। एक मई को हम सब बोरे बासी के साथ आमा के अथान और गोंदली के साथ हर घर में बोरे बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें।
क्या है यह बोरे बासी
बोरे बासी छतीसगढ़ का प्रमुख और प्रचलित व्यंजन है। बोरे बासी का मतलब होता है रात के पके चावल को रात को भिगो कर या सुबह भिगो कर खाना या सुबह के पके चावल को दोपहर में खाना। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है। फिर सब्जी, प्याज, आचार, पापड़, बिजौरी इत्यादि के साथ खाया जाता है। कई बार लोग केवल नमक और प्याज से बासी खाते हैं। बोरे का अर्थ है सुबह के चावल को पानी में भिगोए रखना और बासी का मतलब है रात के बचे चावल को पानी में भिगोकर रात भर रखना उसे कहते हैं बासी इसका अर्थ हो जाता है बोरे बासी। गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है। पाचन शक्ति बढ़ाता है। त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह रामबाण है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
बोरे बासी यानी बासी चावल जिसका स्वाद चावल से कई गुना बदल जाता है एवं स्वादिष्ट लगने लगता है बोरे बासी को तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल पकाकर उसे रात को पानी में डालकर एवं छोड़ दिया जाता है तब उसे सुबह वह चावल बासी के रूप में प्राप्त होता है । और बासी एक छत्तीसगढ़ की प्रमुख व्यंजन है जिसे गर्मी के समय में पेट पूजा के लिए एवं भोजन का मुख्य व्यंजन है, बोरे -बासी त्वचा को स्वस्थ एवं शरीर में किसी भी बीमारी को दूर करने में सहायक प्रदान करता है एवं विटामिंस सी विटामिन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है ,और इसमें बोरे बासी हमारे ही राज्य में नहीं अन्य राज्यों में एवं अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले भारतीयों द्वारा भी खाया जाता है।
बोरे-बासी में विटामिन भरपूर
विटामिन बी-12 की प्रचूर मात्रा के साथ-साथ बोरे बासी में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसे खाने से पाचन क्रिया सही रहती है और शरीर में ठंडक रहती है। ब्लड और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का भी काम करती है। गर्मी के दिनों में बोरे-बासी शरीर को ठंडा रखती है। पाचन शक्ति बढ़ाती है। त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह रामबाण है। बोरे-बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
बासी खाने से लाभ
बासी खाने से होंठ नहीं फटते, पाचन तंत्र को सुधारता है। इसमें पानी भरपूर होता है, जिससे गर्मी के मौसम में ठंडक मिलती लू से बचाता है। पानी मूत्र विसर्जन क्रिया को बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। पथरी और मूत्र संस्थान की दूसरी बीमारियों से बचाता है। चेहरे के साथ पूरी त्वचा में चमक पैदा करता है। पानी और मांड के कारण ऐसा होता है। कब्ज, गैस और बवासीर से दूर रखता है। मोटापे से बचाता है। मांसपेशियों को ताकत देता है।
बोरे-बासी से जुड़ी रोचक बातें-
स्कूल में बच्चे गुरुजी से छुट्टी मांगने के लिए कहते हैं- बासी खाए बर जाहूं गुरुजी। छत्तीसगढ़ी कहावत है- बासी के नून नई हटे। यानी गई हुई इज्जत वापस नहीं आती।बासी का चावल अंगाकर, पान रोटी या फरा बनाने के भी काम आता है। बची हुई बासी खड़ा नमक मिलाकर पशुओं को दे दी जाती है।
बोरे बासी गीत
आ गे आ गे आ गे बोरे बासी तिहार,
मानत ये ला छत्तीसगढ़ सरकार ।
बोरे बासी म हय अबड़ गुन,
चटनी संग खाले डार के थोकीन नून।
खावत हे बोरे बासी मजदूर किसान संत्री मंत्री सरकार,
बोरे बासी के गुन ला बगरा दिस देश विदेश मे अपार।
छत्तीसगढ़ के बोरे बासी सबके मन ला भा गे,
सब बोरे बासी खाके मनाथन ये तिहार ।
छत्तीसगढ़ महतारी के महिमा दाऊ जी हा जगात हे,
छत्तीसगढ़ के गुन ला सब जगह गात हे,
छत्तीसगढ़ आदर मान ला बढ़हावत हे भूपेश सरकार।।
Filmfare Awards 2023 : राजकुमार राव बने बेस्ट एक्टर, तो आलिया भट्ट ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
मुंबई। Filmfare Awards 2023 : महाराष्ट्र पर्यटन के साथ 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) का समापन शानदार तरीके से हुआ. सितारों से भरी रात की शुरुआत आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही, विक्की कौशल और कई अन्य लोगों ने रेड कार्पेट पर स्टाइल में वॉक करते हुए की. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की इस साल मेजबानी सलमान खान ने की, और उनका मंच पर आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने साथ दिया। यानी बीती रात 27 अप्रैल को 2023 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में 68वें फिल्मफेयर (68th Filmfare) का आयोजन हुआ।

संजय लीला भंसाली ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
बता दें कि इस बार फिल्मफेयर की बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया भट्ट ने जीता है और बेस्ट एक्टर राजकुमार राव को मिला है। वहीं, बेस्ट फिल्म का खिताब ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड संजय लीला भंसाली को मिला है। बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ के लिए अरिजीत सिंह ने जीता है। वहीं, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को VFX के लिए भी अवॉर्ड मिला है।
‘गंगूबाई’ ने 10 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड
बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ और भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का खूब दबदबा देखने को मिला है। हर्षवर्धन कुलकर्णी की ‘बधाई दो’ ने क्रिटिक्स कैटेगरीज के 6 अवॉर्ड जीते और ‘गंगूबाई’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। इसी के साथ अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1 शिवा’ ने भी 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड जीते हैं। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

ये है विनर्स की पूरी लिस्ट-
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर, जुग जुग जियो,
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा, बधाई दो के लिए,
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी,
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी, बधाई दो,
बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी, बधाई दो,
बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम, झुंड,
बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा, अनेक,
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल, वध,
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिव सॉन्ग केसरिया,
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया,
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ, जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी,
बेस्ट कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश,
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी,
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख, विक्रम वेधा।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव का ध्यान करें. एक चांदी की प्लेट में घी का दीपक और धूप जलाएं.
बुद्ध पूर्णिमा उपाय (Buddha Purnima Upay)
- लंबे वक्त से कोई काम अटका है तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है, साथ ही इस दिन पूरे घर में गंगाजल छिड़कने से नकारात्मकता का नाश होता है.
- बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव का ध्यान करें. एक चांदी की प्लेट में घी का दीपक और धूप जलाएं. इसमें मखाने और सूखे छुहारे रखें. चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें. चांदी के प्लेट की चीजें को अर्पित करें. सफेद प्रसाद अर्पित करें. आप साबूदाने की खीर अर्पित कर सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. मखानों और खीर को परिवार के सदस्यों को बांट दें.
- इस दिन आप किसी तीर्थस्थल पर जाकर गंगा स्नान करें. अंजलि भरकर इसमें काले तिल मिलाकर पितरों के निमित्त इसे अर्पित करें. ऐसा करने से कलह और अशांति दूर होती है.
देखें नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवीज और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर भले ही बॉलीवुड फिल्में कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन ओटीटी पर उनका जलवा देखने लायक है. ऐसा ही कुछ कार्तिक आर्यन की शहजादा के साथ भी हुआ है. दरअसल, कुछ महीनों पहले रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की शहजादा नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. वह वेब सीरीज टूथ परी का जलवा भी देखने को मिल रहा है. ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए हम नेटफ्लिक्स की इस हफ्ते की टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस लिस्ट में आपको कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और सस्पेंस से लेकर रोमांस हर तरह की फिल्में मिलेंगी. तो आइम हम आपको दिखाते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्म और वेब सीरीज की लिस्ट.
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवी और वेब सीरीज की लिस्ट
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पेज पर टॉप-10 (इंडिया) वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी की है. जिसमें हर जोनर की शानदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस लिस्ट में शामिल हो पाई हैं.
नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 फिल्में
नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा इस हफ्ते भी नंबर वन पर जमी हुई हैं. दूसरे नंबर पर तमिल भाषा की थ्रिलर फिल्म कन्नई नंबाथे ने जगह बना ली है. वहीं इंग्लिश फिल्म ए मैन कॉलेड ओटो लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. चौथे नंबर पर फिल्म चोर निकल कर भागा, पांचवें पर द लास्ट किंगडम- 7 किंग्स मस्ट डाई है. तो वहीं छठे स्थान पर टाइम ट्रैप, सातवें पर हंगर, आठवें पर हिंदी फिल्म सर, नौवें पर गिन्नी वेड्स सन्नी और फिल्म छुपा ने दसवें स्थान पर जगह बनाई है.
नेटफ्लिक्स टॉप 10 वेब सीरीज
फिल्मों के बाद अब नेटफ्लिक्स की टॉप 10 वेब सीरीज की लिस्ट भी देख लीजिए. इसमें पहले स्थान पर टूथपरीः वेन लव बाइट्स ने जगह बना ली है. दूसरे नंबर पर द नाइट एजेंट काबिज है, तीसरे पर राणा नायडू, चौथे पर द डिप्लोमेट, पांचवें पर ऑब्सेशन, छठे पर इंडियन मैचमेकिंग सीजन 3, सातवें पर वेनसडे, आठवें पर क्वीनमेकर, नौवें पर BEEF और दसवें पायदान पर ट्रू ब्यूटी है.
सलमान खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की एयरपोर्ट डायरीज
100 करोड़ के कलेक्शन को नहीं छू पाई सलमान की फिल्म, जानिए कितना है ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ की कुल कमाई …
बर्फबारी के बीच खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट
बदरीनाथ धाम के कपाट खुल चुके है सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खोले गए है. वही बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है और श्रद्धालुओं में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है वही दूसरी तरफ दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है.
टेस्टी और हेल्दी पालक दाल की खिचड़ी - बनाने की विधि
आप अब कुछ हल्का खाने का मन बना रहे हैं, जो टेस्टी भी हो और सेहत को फायदा भी पहुंच जाए तो हम आपको झटपट तैयार होने वाली पालक दाल की खिचड़ी की रेसिपी बता रहे हैं.आप पर इस डिश को रात के डिनर या दोपहर के लंच में भी खा सकते हैं. इस डिश में पालक और दाल का इस्तेमाल होता है, जो बच्चे, बड़े और बूढ़ों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. इसे बनाना बहुत आसान है. आइए जानते हैं पालक दाल खिचड़ी बनाने की विधि
पालक दाल खिचड़ी की सामग्री
- पालक एक कप
- प्याज एक से डेढ़ बारीक कटा हुआ
- चावल आधा कप
- अरहर की दाल एक कप
- जीरा आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- नमक स्वादअनुसार
- लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- देशी घी एक चम्मच
- हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
पालक दाल खिचड़ी बनाने की विधि
- पालक दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए.
- इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दीजिये.
- अब एक प्रेशर कुकर में घी डालकर गैस पर रखकर गर्म करें.
- घी गर्म हो जाने पर इसमें जीराऔर बारीक कटी हुई मिर्ची के साथ कटा हुआ प्याज डाल दें.
- अब इन सभी को एक साथ अच्छे से भून लें, इसके बाद इसमें हल्दी पाउडरस लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर दाल चावल डालें.
- अब इसमें एक गिलास पानी डाल कर दो से 3 मिनट तक पकाएं.
- आप पानी को बढ़ा भी सकते हैं, अब इसमें अच्छे से धोकर और बारीक काटकर पालक डाल दें
- फिर कुकर बंद कर दें और 10 मिनट तक पकाएं.
- कुकर में दो सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दें.
- तैयार है आपकी पालक दाल की खिचड़ी.
- इसे प्लेट में परोस कर दही, घी, चटनी या फिर अचार के साथ सर्व करें.
आम का अचार खाना किसे पसंद नहीं होता तो आइए जानते हैं आम का अचार बनाने का तरीका
गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में खूब कच्चे पक्के आम मिलते हैं. अब जब बाजार में आम मिल रहे हो तो आम का अचार लगना तो लाजमी है. वैसे तो आम का अचार आप कई तरीकों से तैयार कर सकते हैं लेकिन आज हम आपको आम का सादा अचार बनाने का तरीका बता रहे हैं.ये बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने में आपका ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा तो आइए जानते हैं आम का अचार बनाने का तरीका
आम का अचार बनाने की सामग्री
- कच्चा आम 1 किलो
- सरसों का तेल एक कप
- हींग एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक 100 ग्राम
- हल्दी पाउडर 2 टेबलस्पून
- सौंफ 4 टेबलस्पून
- मेथी 4 टेबलस्पून
- पीली सरसों 50 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर 1 बड़े चम्मच
अचार बनाने की विधि
- अचार बनाने के लिए आम को साफ पानी से धोकर 12 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिये.
- अब आम को पानी से निकालिए और उनका पानी सुखा लीजिए.
- आम को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े करते हुए काट लीजिए .
- सौंफ,पीली सरसों और मेथी को दरदरा पीस लीजिए.
- कड़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह से कम कर लीजिए, गैस बंद करने के बाद दरदरे पिसे मसाले में तेल डाल दीजिए.
- अब इसमें हींग डालिए, हल्दी पाउडर और कटे हुए आम डालकर मिला दीजिये.
- अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए.
- चम्मच से चलाते हुए आम और मसालों को अच्छी तरह से मिला लीजिए.
- अचार को 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये ताकि यह हल्के नरम हो जाए.
- अब सारे आचार को एक कांच की बरनी या प्लास्टिक के कंटेनर में भरकर धूप में 4 से 5 दिनों के लिए रख दीजिए.
खीरे का ड्रिंक गर्मियों में काफी फायदा पहुंचाता है
शहद और खीरे का ड्रिंक
शहद और खीरे का ड्रिंक्स भी गर्मियों में काफी फायदा पहुंचाता है. इसके लिए एक गिलास में खीरे का जूस निकाल लीजिए. जूस में शहद और नींबू का रस मिलाकर मिला लीजिए, ड्रिंक को फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं और जब भी आप धूप से लौटे तो इस ड्रिंक का मजा लीजिए.
धनिया पत्ती और खीरे का जूस
धनिया की पत्ती और खीरे का जूस भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ये शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है. ड्रिंक को बनाने के लिए एक छोटा खीरा काट लें. अब ब्लेंडर में खीरा और धनिया की पत्तियां डालकर अच्छे से पीस लें. इसमें अपने स्वादानुसार सेंधा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालें. इस ड्रिंक बनाने के बाद फ्रिज में स्टोर करके ठंडा कर लें. अब इसमें नींबू का रस डालकर ड्रिंक को इंजॉय करें.
ज़ी स्टूडियोज़ ने वी.एच. एंटरटेनमेंट के सहयोग से 'गॉडडे गॉडडे छा' की शानदार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया
ज़ी स्टूडियोज़ ने न सिर्फ भारतीय कथानकों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि शानदार कॉन्टेंट वाली फिल्मों की निरंतर पेशकश करके अपने दर्शक आधार को भी मजबूत किया है, फिर चाहे ये फिल्में रीजनल हों या फिर कमर्शियल। रीजनल हिट्स की अपनी धमाकेदार पेशकश को जारी रखते हुए, ज़ी स्टूडियोज ने अब वी.एच. एंटरटेनमेंट के सहयोग से 'गॉडडे गॉडडे छा' की शानदार कास्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जो कि इस वर्ष 26 मई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म में सोनम बाजवा, तानिया, गीताज़ बिंद्राखिया और गुरजैज़ प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। परिवार के अनुकूल फिल्म 'गॉडडे गॉडडे छा' की कहानी 'किस्मत 2' फेम जगदीप सिद्धू द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक (हरजीता) विजय कुमार अरोड़ा द्वारा किया गया है, जिन्होंने बहुचर्चित पंजाबी ब्लॉकबस्टर, 'गुड्डियां पटोले' और 'काली जोट्टा' का भी निर्देशन किया है।
शरिक पटेल, सीबीओ, ज़ी स्टूडियोज़, ने कहा, "गॉडडे गॉडडे छा, एक बेहतरीन अनुभव वाली फिल्म है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का वादा करती है। विजय कुमार अरोड़ा के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म सोनम, तानिया, निर्मल ऋषि और रूपिंदर रूपी के शानदार प्रदर्शन के साथ यह नारी शक्ति की सर्वश्रेष्ठ मिसाल है। इस फिल्म और इसकी कहानी की पेशकश करने पर हमें बेहद गर्व है। हम सिनेमाघरों में इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
फिल्म के निर्देशक विजय अरोड़ा ने कहा, "गॉडडे गॉडडे छा, एक फील-गुड फिल्म है, जो पुराने समय के पुरुष प्रधान समाज को दिल छू लेने वाले तरीके से पेश करती है। हम दर्शकों के लिए इस प्यारी-सी कहानी की पेशकश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
सोनम बाजवा ने कहा, "मेरा मानना है कि आज के समय में इस तरह की स्मारकीय कहानियों को दर्शकों के सामने लाना बहुत जरूरी है। 'गॉडडे गॉडडे छा' पुराने समय में प्रचलित पितृसत्तात्मक समाज और रीति-रिवाजों को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। मैं रानी का किरदार निभा रही हूँ, जो कि बेहद दिलचस्प है। कुल मिलाकर, यह एक सुंदर और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। इस पर काम करके मुझे बहुत मजा आया।"
तानिया ने कहा, "गॉडडे गॉडडे छा' एक बहुत ही खास और मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है। यह सिर्फ यही बयां नहीं करती कि महिलाएँ किस तरह दुनिया पर राज कर रही हैं, बल्कि यह भी बताती है कि वे मुट्ठी की तरह एक होकर अपने अलग अंदाज में किस तरह दुनिया को बदल सकती हैं।"
दर्शकों ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट के बिहाइंड द सीन्स को बेशुमार प्यार दिया है और हाल ही में रिलीज़ हुए पोस्टर के साथ-साथ ज़ी स्टूडियोज़-एंकर्ड फिल्म के लिए लगातार अपनी सराहना और उत्साह प्रकट कर रहे हैं।
Priyanka Chopra : ग्रीन कलर के गाउन पहन पति की बाहों में प्रियंका ने करवाया रोम में रोमांटिक फोटोशूट, बीवी के हुस्न को निहारते नहीं थक रहे निक
रोम। Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति संग बोल्ड और रोमांटिक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह पति निक जोनस संग सरेआम रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए रोम पहुंची हुई हैं वहीं से ये तस्वीरें सामने आई है।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर के गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। डीप नेक गाउन में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गले में पहना नेकलेस सबका अटेंशन पॉयंट बना हुआ है। मेकअप की बात करें तो प्रियंका का मेकअप भी बा-कमाल है। स्मोकी आइज मेकअप, ग्लोसी लिप्स और मैट मेकअप में प्रियंका की ब्यूटी देखते ही बन रही है।

निक की आंखों में गुम नजर आईं प्रियंका
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का डीपनेक गाउन पहना हुआ है वहीं निक ब्लू कलर का कोट पैंट पहने नजर आ रहे हैं। फोटोशूट के दौरान प्रियंका पति निक की आंखों में गुम नजर आईं। इस स्टार कपल की ये तस्वीरें फैंस का भी दिल धड़का गई हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, निक जोनस इस दौरान ब्लू पैंट कोट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनकी अपनी बीवी की बोल्डनेस से नजरें ही नहीं हट रही।
मुख्यमंत्री और कैलाश खेर ने इमली लाटा का चखा स्वाद
माता कौशल्या महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने चंदखुरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उन्होंने गायक कैलाश खेर के साथ विशिष्ट छत्तीसगढ़ी इमली लाटा और व्यंजनों का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने इमली लाटा के स्वाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत अच्छा टेस्ट है। बचपन की दिनों की याद आ गई। उन्होंने श्री खेर को बताया कि हमारे यहां इमली लाटा, बेर के पाउडर से बनी रोटी और गटागट विशेष लोकप्रिय हैं। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी हैंडलूम के स्टॉल में कारीगरों से बातचीत की। कारीगरों ने बताया कि उनकी पहल से हस्तकरघा को बढ़ावा देने की योजनाओं की वजह से उनका व्यवसाय अच्छा हुआ है। देश भर में लोग छत्तीसगढ़ी परिधानों के बारे में उत्सुक हैं और हमारी अच्छी खासी बिक्री हो रही है। इन कलाकारों ने मुख्यमंत्री को स्नेह से गमछा भी भेंट किया।
BREAKING NEWS : फिल्म जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्टर और निर्देशक ने 45 की उम्र में ली अंतिम सांस
Weather Alert Color:मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट
बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर व सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट
वहीं बालोद, बलोदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगिर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगाँव, सूरजपुर, सरगुजा,
के लिए येलो अलर्ट जारी
इन हिस्सों में बारिश, आंधी तूफ़ान और वज्रपात का अलर्ट हुआ जारी
Varun-Alia: आलिया को ‘आमिर खान’ कहकर क्यों चिढ़ाते हैं वरुण, एक्टर ने सबके सामने खोला राज, जानिए दिलचस्प वजह?
Varun-Alia: मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में एक्टर अपनी दोस्त आलिया भट्ट के साथ एक इवेंट के दौरान नजर आए थे। दोनों ही कलाकारों ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है। इस इवेंट के दौरान आलिया और वरुण की दोस्ती की झलक देखने को मिली है।
Varun-Alia:इस इवेंट में कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के निक नामों को लेकर बात हुई, जिस पर वरुण ने बताया कि आलिया के बहुत सारे निक नेम हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के वक्त वह आलिया को अलू कह कर पुकारते थे। इसके बाद लंबे वक्त तक वरुण ने आलिया को आमिर कह कर बुलाया है।
Varun-Alia: एक्टर ने बताया कि जब वह 21 से 22 के आस पास थीं, उस दौरान आलिया का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल आमिर खान की तरह था। आलिया उस वक्त हाई वेस्ट जींस पहनती थी और शॉर्ट में टक करती थीं। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस का स्टाइल काफी हद तक आमिर खान की तरह था और वो एक परफेक्शनिस्ट भी हैं।
Varun-Alia:वहीं, इवेंट के दौरान उनसे सवाल किया गया कि दोबारा से साथ फिल्म कब कर रहे हो। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि वरुण इस वक्त बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, फिलहाल उनके पास डेट्स नहीं है। इसके बाद वरुण ने हंसते हुए कहा कि हां मैं फिलहाल बहुत व्यस्त हूं, मेरे अभी अभी बच्चा हुआ है। तभी आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि हमने कई बार इसको लेकर चर्चा की है, क्योंकि जब भी हम स्क्रीन पर साथ आए हैं, तो वह बहुत बेहतरीन रहा है। यहां तक कि फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोई भी अच्छा प्रोजेक्ट होता तो हम साथ में जरूर काम करेंगे।
Varun-Alia:आपको बता दें कि दोनों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए थे। साल 2019 में आई करण जौहर की फिल्म कलंक में वरुण और आलिया साथ नजर आए थे। फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
इन फिल्मों में व्यस्त हैं स्टार्स
Varun-Alia:वरुण धवन इन दिनों सिटाडेल को लेकर व्यस्त हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाली हैं। तो वहीं, आलिया भट्ट जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।
मीठे का मजा देंगे गुलगुले, बनाना बहुत ही आसान
आज हम आपको गुलगुले बनाने की स्पेशल Recipe के बारे में ही बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा (02 कप)
- शक्कर/गुड़ (1/2 कप)
- तिल (01 एक बड़ा चम्मच)
- घी (01 बड़ा चम्मच)
- तेल/घी (तलने के लिये)
बनाने की विधि
- सबसे पहले आटे को छान लें।
- इसके बाद 1/2 कप पानी में गुड/शक्कर घोल कर डालें।
- साथ ही इसमें एक बड़ा चम्मच घी और ज़रूरत भर का पानी मिलायें।
- पकौड़े के घोल जैसा फेंट लें।
- आटे को 15 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें।
- 15 मिनट के बाद आटे में तिल डालें और एक बार और उसे फेंट लें।
- इसके बाद कढ़ाई में तेज आंच पर तेल/घी गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए, आंच को मध्यम कर दें।
- अब हाथ में थोड़ा सा आटे का घोल लेकर तेल में डालें।
- कढ़ाई में जितने गुलगुले (पुए) आ सकें, उतने डालें और फिर इन्हें लाल होने पर प्लेट में निकाल लें।
- अब आपकी गुलगुले बनाने की विधि कम्प्लीट हुई।
- आपके स्वाद से भरपूर मीठे पुए तैयार हैं।
- इन्हें सर्विंग प्लेट में निकालें और चाय के समय अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लें।
शीर खुरमा स्वाद से भरपूर स्वीट डिश है जो कि खास तौर पर ईद पर बनायी जाती है.
ईद के विशेष मौके पर सेलिब्रेशन में रंग जमाने के लिए आप बेहद आसानी से शीर खुरमा तैयार कर सकते हैं. आपने अगर कभी शीर खुरमा की रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे बनाया जा सकता है.
शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री
सेवई -200 ग्राम
दूध -2 लीटर
केसर -चुटकीभर
इलायची -5-6
चीनी -2 कप (स्वादानुसार)
काजू -10
पिस्ता -10
बादाम -10
देसी घी -3 टी स्पून
शीर खुरमा बनाने की विधि
ईद के मौके पर स्वाद से भरपूर शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले सेवई को सेकें. इसके लिए एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी डालकर उसे गर्म करें. घी जब पिघल जाए तो उसमें सेवई डालकर धीमी आंच पर सेकें. 2-3 मिनट तक भूनने के बाद सेवईं का रंग हल्का भूरा हो जाएगा, इसके बाद गैस बंद कर दें और सिकी हुई सेवईं को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें.
अब एक गहरे तले वाले बर्तन में दूध डालकर गर्म करें. दूध में जब पहला उबाल आ जाए तो उसमें इलायची और केसर डाल दें. इसके बाद दूध को तब तक पकाएं जब तक उसकी मात्रा लगभग आधी न रह जाए. इसके बाद दूध में अपने टेस्ट के हिसाब से चीनी मिला दें और दूध को पकने दें. बीच-बीच में बड़े चम्मच की मदद से दूध को चलाते भी रहें. इस दौरान ड्राई फ्रूट्स के बारीक टुकड़े काट लें.
दूध अच्छी तरह पकने के बाद उसमें सिकी हुई सेवईं डालकर चम्मच से मिलाएं. इसके बाद ड्राई फ्रूट्स डालें और शीर खुरमा को 5-7 मिनट तक और पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. शीर खुरमा बनकर तैयार है. बहुत से लोग शीर खुरमा को ठंडा खाना पसंद करते हैं. इसके लिए पहले शीर खुरमा सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, उसके बाद 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. शीर खुरमा ठंडा होने के बाद सर्विंग बाउल में डालकर ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर परोसें.
खास मौके पर कम समय में बनाइए मटन कटलेट.
मटन कटलेट बनाने में वक्त तो लगता है पर यह खाने में बहुत ही मजेदार लगता है. मटन का कीमा बनाकर इसका कटलेट बनाया जाता है. इसमें कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है. तो जानिए खास मौके पर मटन कटलेट बनाने की विधि.
मटन कटलेट बनाने की सामग्री:
200 ग्राम मटन (घिसा हुआ)
1 प्याज, बारीक कटी हुई
2 आलू, उबले हुए
1 कप कॉर्न फ्लोर
1 टीस्पून सिरका
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 टीस्पून चाट मसाला
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्वादानुसार
मटन कटलेट बनाने की विधि:
- मीडियम आंच में एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें.
- अब उसमें घिसा हुआ मटन डालकर कुछ देर पकाएं और अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
- इसके बाद लाल मिर्च, चाट मसाला, नमक और गरम मसाला मिलाकर आंच धीमी कर पकाएं.
- अब कटा हुआ हरा धनिया और आधा कप पानी डाल कर मटन को 10 मिनट के लिए ढककर पकाएं.
- जब मिश्रण तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
- अब उबले हुए आलूओं को इस मिश्रण में हाथों से मसलकर कीमा तैयार कर लें.
- तैयार कीमा के मिश्रण में स्वादानुसार नमक और कॉर्न फ्लोर को 2 चम्मच पानी के साथ घोलकर मिलाएं और इसे आटे की तरह गूंद लें.
- अब इस कीमा मिश्रण को कई टुकड़ों में काट लें और कटलेट तैयार कर लें.
- कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कीमा कटलेट को सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है मटन कटलेट. सॉस और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें.
मटन बिरयानी बनाने का परफेक्ट तरीका, खाकर आ जाएगा मजा
मटन बिरयानी का स्वाद अधिकतर नॉन-वेज लवर्स को पसंद आता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे घर पर ही मटन बिरयानी बनाने की विधि
Mutton Biryani Recipe: मटन बिरयानी बनाने में यूं तो थोड़ा वक्त लगता है पर बनने के बाद इसकी खुशबू से ही पता चल जाता है कहीं न कहीं तो मटन बिरयानी पकी है. अगर आप भी बनाना चाहते हैं बिरयानी तो देर किस बात की...? जानिए घर में लजीज मटन बिरयानी कैसे बनाई जा सकती है. बकरीद के मौके पर इसे खासतौर पर बनाया जाता है और इसका स्वाद खाने में बहुत ही बेमिसाल लगता है.
मटन मैरिनेट करने की सामग्री:
1 किलो मटन
1 कप दही
1 टीस्पून जीरा पाउडर
1/2 कप सरसों तेल
नमक स्वादानुसार
1 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून जावित्री पाउडर
3 टेबलस्पून पपीते का पेस्ट
चावल पकाने के लिए मसाले:
2 कप बासमती चावल
1 इंच दालचीनी
2 हरी इलायची
1 चक्रीफूल
1 तेजपत्ता
1/2 टुकड़ा जायफल
1/2 टीस्पून जावित्री
नमक स्वादानुसार
मटन पकाने के लिए:
2 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1/4 कप तेल
1/2 कप प्याज
नमक स्वादानुसार
केसर वाला दूध के लिए सामग्री:
1/4 कप दूध
केसर के 5-6 धागे
2 टेबलस्पून केवड़ा जल
1 टेबलस्पून गुलाब जल
बिरयानी गार्निश के लिए:
1/2 कप घी
1 कप प्याज के लच्छे
1 टेबलस्पून (बारीक कटा हरा धनिया)
1 टेबलस्पून पुदीना पत्ती
1 टेबलस्पून कसूरी मेथी पाउडर
1 टीस्पून नींबू का रस
रेसिपी:
मटन को ऐसे करें मैरिनेट:
- सबसे पहले बड़े बर्तन में मटन रखकर धोएं. इसके बाद पोछ लें ताकि इसमें पानी न रहे.
- इसके बाद मटन में मैरिनेशन वाली सारी सामग्री डालकर 4-5 मिनट तक हथेलियों से मिला लें.
- इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें. ताकि मटन में मिलाए गए सारे मसालों को फ्लेवर आ जाए.
ऐसे भूनें प्याज (भूनी प्याज को बारीस्ता बोला जाता है):
- मीडियम आंच पर एक भारी पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल गर्म होने पर थोड़ा-थोड़ा करके प्याज के लच्छे डालकर सुनहरा होने तक भून लें. ध्यान रखें हमें आधी प्याज ही फ्राई करनी है.
- कम प्याज डालकर फ्राई करने पर यह जलेंगी नहीं और करारी होंगी.
- चावल में पानी डालकर भिगोकर रख दें.
मटन पकाने की विधि:
- घी में बाकी बची हुई प्याज के टुकड़े, हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक भूनें.
- इसके बाद इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डालकर 7-8 मिनट तक चलाते हुए तेज आंच पर पकाएं.
- इसके बाद मटन में धनिया, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर अच्छी तरह पकाएं.
- मटन में 3 कप पानी डालकर उबाल आनें दें.
- उबाल आने के बाद आंच कम कर दें और मटन को अच्छी तरह पकने दें.
- इसे धीमी आंच पर रखकर 15 मिनट पकाएं. तब तक इसका पानी सूख जाएगा.
- आंच बंद करके रख दें.
अब बिरयानी के लिए चावल उबालें:
- इसके लिए इलायची, दालचीनी, लौंग, जावित्री, जायफल, काली मिर्च, जीरा और चक्री फूल को छोटे कपड़े में डालकर पोटली बना लें. आप चाहें तो टी बैग वाली छन्नी में भी इन मसालों को रख सकते हैं.
- एक बड़े बर्तन 4 कप पानी, चावल, तेजपत्ता, नमक और मसाले की पोटली डालकर ढक दें.
- चावल को 1/3 पकाना है. इसके मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक रखें.
- अच्छी तरह उबाल आने पर आंच बंद कर दें. पानी छानकर चावल को किसी बड़ी थाली या बड़े सूती कपड़े पर फैला दें. पोटली निकाल दें.
- जब तक चावल ठंडे हो रहे हैं केसर वाला दूध तैयार कर लें.
- दूध को हल्का गर्म कर लें. इसमें केसर, गुलाब जल, केवड़ा मिलाकर रख दें.
अब बनाएं बिरयानी:
- एक दूसरा भारी तले वाला बड़ा बर्तन लें.
- इसमें 2 बड़ा चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- घी को बर्तन के चारों तरफ लगा दें.
- आंच बंद कर दें. बर्तन में सबसे पहले चावल की लेयर बिछाएं. इसके ऊपर पका हुआ मटन फिर थोड़ा-सा केसर वाला दूध, भुनी हुई प्याज और घी डालें. इस प्रक्रियां को दोहरा लें.
- चावल, मटन और दूसरी सामग्री के खत्म होने तक लेयर लगानी है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आखिर वाली लेयर चावल की हो.
- इसके बाद पुदीना, धनियापत्ती, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें.
- बर्तन को ढककर इसके किनारों को फॉइल से जाम कर दें. आप चाहें तो आटा भी लगा सकते हैं. या फिर ढक्कन पर कोई भारी चीज रख सकते हैं.
- बर्तन को धीमी आंच पर रखकर 40 मिनट के लिए दम लगाएं.
- इसके बाद आंच बंद करके बिरयानी को 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.
- ढक्कन हटाकर बिरयानी में काजू और किशमिश मिला लें.
- तैयार बिरयानी को रायता और सलाद के खाएं और सर्व करें.
Bollywood Couples : ‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’, हो रही इन स्टार के प्यार के चर्चे, कर सकते हैं शादी
भारत। Bollywood Couples : इस की शुरुआत होते ही हमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी की ग्रैंड वेडिंग देखने को मिली. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपना जीवन साथी चुन लिया है. वे आम आदमी पार्टी के पॉलिटीशियन राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर और कौन से स्टार कपल्स हैं जिनके रोमांस के चर्चे पुरे बॉलीवुड (Bollywood) हो रहे हैं।
1- आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे :- मौजूदा समय में परिणीति के अलावा जिस बॉलीवुड कपल के सबसे ज्यादा चर्चे देखने को मिल रहे हैं वो हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे. दोनों ही काफी समय से एक साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. कभी वे कैजुअल लुक में नजर आते हैं तो कभी बड़े इवेंट में रैंप वाक कर साथ में जलवा बिखेरते नजर आते हैं. दोनों की नजदीकियों से नकारा नहीं जा सकता है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2023 में दोनों अपनी रिलेशनशिप को नया मोड़ दे सकते हैं.

2- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना :- पुष्पा की श्रीवल्ली का नाम साल 2023 की शुरुआत से ही साउथ के अर्जुन रेड्डी के साथ जुड़ रहा है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. दोनों साथ में स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं।

3- जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया :- जाह्नवी कपूर को इंडस्ट्री में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन एक्ट्रेस के प्यार के चर्चे भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि वे शिखर पहाड़िया संग शादी कर सकती हैं. शिखर पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आते हैं और पेशे से एक पोलो प्लेयर हैं.

4- तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा :- साउथ फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पिछले कुछ समय से कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है. दोनों की नजदीकियों ने बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा बढ़ा दी है कि दोनों शादी भी कर सकते हैं. दोनों की साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं जिसमें दोनों कि क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस तो एक ही बात पूछ रहे- शादी कब कर रहे?

5- सुरभि ज्योति- रित्विक धनजानी :- एक समय ऐसा था जब पवित्र रिश्ता फेम रित्विक के प्यार के चर्चे उनकी कोस्टार आशा नेगी संग हुआ करते थे. लेकिन अब ये गुजरे वक्त की बात हो गई. अब रित्विक धनजानी और सुरभि ज्योति के बीच रोमांस की खबरें आती रहती हैं. दोनों ही टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं और आने वाले वक्त में एक-दूजे के हो सकते हैं।

ईद के अवसर पर गुलाब का शरबत बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका
गुलाब का शरबत (Gulab Ka Sharbat): ईद के मौके पर रिश्तों में मिठास घोलने के लिए गुलाब का शरबत सर्व किया जा सकता है. इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए घरों में ढेरों फूड डिशेस तैयार की जाती हैं, गुलाब का शरबत भी इसमें शामिल है. बढ़ती गर्मी के बीच घर आए मेहमानों को तरोताज़ा महसूस कराने के लिए गुलाब का शरबत एक परफेक्ट ड्रिंक है. इसका स्वाद बच्चों को काफी पसंद आता है. गुलाब का शरबत न सिर्फ टेस्टी है बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है. इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.
गुलाब का शरबत बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. गुलाब शरबत बनाने के लिए गुलाब के फूलों के सा थही चुकंदर और अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है. आप भी अगर ईद के अवसर पर गुलाब का शरबत बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.गुलाब का शरबत बनाने के लिए सामग्री
गुलाब की ताजी पत्तियां – 1 कप
चुकंदर – 1
तुलसी पत्ते – 15-20
पुदीना पत्ते – 1 टेबलस्पून
धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
इलायची – 5-6
नींबू – 2
चीनी – 1 किलो
गुलाब का शरबत बनाने की विधि
गुलाब का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को पानी में डालें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें. अब बर्तन में एक कप पानी डालकर उबाल लें और गैस बंद कर दें. पानी के हल्के गर्म होने का इंतजार करें. अब मिक्सर जार में गुलाब की पंखुड़ियां और हल्का गर्म पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें. अब पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों को छन्नी की मदद से छानकर गुलाब का रस एक बाउल में निकाल लें और अलग रख दें.
अब चुकंदर के टुकड़े करें और उसे भी मिक्सर जार में डाल दें. अब जार में धनिया पत्ती, तुलसी पत्ते, पुदीना पत्ते डालें और सभी चीजों को बारीक पीस लें. अब पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें एक कप पानी मिला दें. अब इस मिश्रण को उबालने के लिए गैस पर रखें. धीमी आंच पर मिश्रण को उबलने दें. जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें.
मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो छन्नी की मदद से इसे भी एक बाउल में छान लें. अब आधा किलो से ज्यादा चीनी को एक बर्तन में डालकर एक कप पानी मिलाएं और इसे उबलने के लिए रख दें. इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पानी में घुलकर चाशनी न बन जाए. इसके बाद गैस बंद करें और चाशनी को ठंडा होने दें. इसके बाद बची हुई चीनी में इलायची दाने मिलाकर पीस लें. फिर नींबू का काटकर उनका रस एक कटोरी में निकाल लें.
अब चीनी की चाशनी में चुकंदर का रस, गुलाब पंखुड़ियों का रस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद पिसी हुई चीनी भी चाशनी में डाल दें. सारी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद शरबत को 5-6 घंटे के लिए ढककर रख दें. गुलाब शरबत तैयार है. इसे जब भी बनाना हो तो एक गिलास ठंडे पानी में 2 टेबल स्पून गुलाब का शरबत डालें और 1-2 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें.
सलमान खान ने चांद के दीदार होते ही अपने फैंस को एक खास पिक्चर के साथ ईद की मुबारक की.
आज पूरी दुनिया ईद सेलिब्रेट कर रही है. ऐसे में बॉलीवुड के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं. बॉलीवुड सितारे भी अपने खास अंदाज में ईद मना रहे हैं. कई बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं. इसमें महेश बाबू से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है. तो चलिए आज जानते हैं किन बॉलीवुड स्टार्स ने ईद मनाते हुए अपने फैंस को नहीं भूले और खास अंदाज में बधाईयां दी हैं.
सलमान खान
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म को खासा सराहा जा रहा है. अब सलमान खान ने चांद के दीदार होते ही अपने फैंस को एक खास पिक्चर के साथ ईद की मुबारक की. इस पिक्चर में सलमान के साथ आमिर खान नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स ने शुक्रवार की रात साथ में ईद सेलिब्रेट की और साथ में ईद के खास मौके पर एक पिक्चर भी क्लिक करवाई है
Chand Mubarak ???? pic.twitter.com/bb9RIJEJkf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 21, 2023
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!’
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!’
“तुमने गलत लड़की से पंगा ले लिया है!” इस शनिवार एंड पिक्चर्स के साथ कंगना राणावत आपके स्क्रीन्स पर सरगर्मी बढ़ाने आ रही हैं।22 अप्रैल 2023 को रात 10 बजे एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ बेशुमार रोमांच, जबर्दस्त एक्शन और बेपनाह सस्पेंस का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए!
एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’ में कंगना रनौत ने एक तेजतर्रार महिला योद्धा, एजेंट अग्नि का दमदार रोल निभाया है। जब एक खतरनाक माफिया (अर्जुन रामपाल) दुनिया भर में अफरा-तफरी मचाने की चेतावनी देता है, तब हमारी हीरोइन को उसे मार गिराने के लिए अपनी मास्टर फाइटर स्किल्स आज़माना होगा। लेकिन अग्नि का सफर सिर्फ अपनी चुस्ती-फुर्ती और शारीरिक बल दिखाने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे अपने अंदर चल रही कश्मकश से भी लड़ना होगा और अपने मुश्किल अतीत का सामना करना होगा।
क्या अपनी ज़िंदगी के इस सबसे मुश्किल मिशन में एजेंट अग्नि अपराधियों को मात दे पाएगी?
नवोदित डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जापानी सिनेमैटोग्राफर टेटसुओ नगाटा ने शूट किया है। जैसे-जैसे इस फिल्म में एक्शन उभरकर सामने आता है, इसका रोमांच बढ़ता ही चला जाता है और अंत में यह एक दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स पर आ पहुंचता है, जो यकीनन आपको अपनी सीट से बांध लेगा। इसमें कंगना ने एक धमाकेदार एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है, जहां वो कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सींस करती नजर आईं। अर्जुन रामपाल भी एक खतरनाक अपराधी के रोल में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देंगे। अर्जुन की पार्टनर के रूप में दिव्या दत्ता ने एक वेश्यालय चलाने वाली महिला के रोल में काबिले तारीफ परफॉर्मेंस दी है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत कहती हैं, “एक्शन फिल्में अक्सर मेल एक्टर्स से जुड़ी होती हैं, लेकिन ‘धाकड़’ के साथ हमारी कोशिश यह थी कि हम दुनिया को बताएं कि फीमेल एक्टर्स भी कुछ जबर्दस्त एक्शन स्टंट्स कर सकती हैं। दर्शकों के माइंडसेट में उतरने के अलावा मुझे इसके लिए एक बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी करना पड़ा। रजनीश ने एक बहुत ही स्टाइलिश फिल्म बनाई है, जो किसी इंटरनेशनल फिल्म की तरह लगती है। मुझे खुशी है कि अब एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म के चैनल प्रीमियर के जरिए यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।”
एंड पिक्चर्स पर ‘धाकड़’ के टेलीविजन प्रीमियर को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा, “जिन लोगों ने भी धाकड़ को मिस किया था, अब उन सभी को इसे देखने का मौका मिल रहा है, क्योंकि इस शनिवार एंड पिक्चर्स पर इसका प्रीमियर हो रहा है। यह एक स्पेशल फिल्म है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डायरेक्शन और जबर्दस्त एक्शन है। तो देखना ना भूलें!”
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दिव्या दत्ता ने कहा, “मुझे धाकड़ का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मैं इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आई और इसे बहुत-से नॉमिनेशंस और अवॉर्ड्स भी हासिल हुए। मुझे उम्मीद है कि अब एंड पिक्चर्स पर यह फिल्म देखते हुए दर्शकों को उतना ही मजा आएगा, जितना मुझे इसमें काम करते हुए आया था।”
तो ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ आप भी अप्रैल के इस महीने में लिमिट-तोड़ रोमांच में शामिल हो जाइए, 22 अप्रैल को रात 10 बजे, एंड पिक्चर्स पर।
अक्षय तृतीया का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है. इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी
वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. कुछ जगहों पर अक्षय तृतीया को 'अखा तीज' भी कहते हैं. अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय न हो. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है. इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी. माना जाता है इसी दिन भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था. इस दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं. इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अच्छा होता है. अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय न हो. अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है.
हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बेरा एक अघोरी का रायपुर में प्रमोशन
हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म "बेरा एक अघोरी"
* नागपुर और राजनांदगांव के बॉर्डर में हुई है शूटिंग
फिल्म ASB - धीराल इंटरटेनमेंट की हिंदी फिल्म "बेरा एक अघोरी" राजधानी के प्रभात टाकीज के साथ देश भर के अन्य जगहों पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी इसके बारे में अभिनेता शक्ति वीर धीराल, और अभिनेत्री प्रजक्ता सिंधे ने बताया की यह फिल्म हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग नागपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बॉर्डर में की गई है यह फिल्म मनोरंजन के साथ एक अच्छा संदेश देगी
रायपुर। धीराल इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति हिंदी फिल्म "बेरा एक अघोरी" हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग नागपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बॉर्डर में की गई हैफिल्म के लेखक शक्ति वीर धीराल हैं। म्यूजिक प्रेम शक्ति ने दिया है। सिनेमेटोग्राफी रोशन खाडगी ने की है। यह फिल्म ऑडियोलैब मीडिया कॉर्पोरेशन की तरह पैन इंडिया रिलीज होगी। अभिषेकजी के मार्गदर्शन में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से ए एन पाठक, अमित जैन और फिल्म वितरक तरूण सोनी उपस्थित रहे
मनोरंजन के साथ मैसेज भी देगी फिल्म
प्रोड्यूसर राजू भारती और डायरेक्टर प्रेम घीराल ने बताया, फिल्म मनोरंजन के साथ अच्छा मैसेज देने वाली हैइसकी कास्टिंग का हमने काफी ध्यान रखा हैलोकेशन रियल्स्टिक हैं ताकि दर्शक सीधे कनेक्ट हो सकें।
नजर आएंगे सिल्वर स्क्रीन पर
प्रेम धीराल, शक्ति वीर धीराल, हीना पांचाल और प्रजक्ता सिंधे इसके अलावा अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है
शीर खुरमा बनाने की विधि
ईद के मौके पर खास तौर पर लोग शीर खुरमा जरूर बनाते हैं. तो आप भी इस बार घर आए मेहमानों को पारंपरिक सेवई का स्वाद चखाएं. यकीन मानिए इससे आपके ईद की खुशी दोगुनी हो जाएगी. इससे पहले कि हम आपको शीर खुरमा बनाने की रेसिपी बताएं. हम आपको शीर खुरमा का मतलब भी बता रहे हैं. फारसी भाषा में शीर का मतलब दूध और खुरमा का अर्थ होता है खजूर यानी दूध खजूर और सेवई को मिलाकर आप शीर खुरमा बना सकते हैं. इसमें खूब सारा मेवा भी पड़ता है, जो इसको शाही और लजीज बनाता है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
शीर खुरमा बनाने की सामग्री
- दूध आधा लीटर फुल क्रीम
- 50 ग्राम सेवई छोटे टुकड़ों में टूटे हुए
- नारियल 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
- चीनी आधा कप
- इलायची दो पीस
- खजूर 2 से 3
- किशमिश 10 से 12
- बादाम काजू पिस्ता टुकड़ों में कटे हुए 10 से 12
- आधा चम्मच खस
शीर खुरमा बनाने की विधि
- शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर चढ़ा कर गर्म कर लें.
- जब पैन गरम हो जाए तो इसमें घी डाल दें.
- जब घी गरम हो जाए तो इसमें बादाम, किशमिश पिस्ता काजू और नारियल डाल कर भून लें.
- अब एक दूसरे पैन में घी डालें और सेवई को डालकर भूनें.
- इसके बाद एक बड़े पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- दूध तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा और आधा ना हो जाए.
- इसके बाद अब इसमें चीनी डालें और फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं.
- अब इसमें रोस्टेड सेवई और ड्राई फ्रूट के साथ खजूर और केसर मिलाएं.
- अब धीमी आंच करके इसे अच्छे से पकने दें,
- अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें.
- तैयार है आपका शीर खुरमा, अब इसे ठंडा करके सर्व करें.
अक्षय तृतीया के दिन घर में एकाक्षी नारियल जरूर लाएं.
एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी का ही रूप है. जिनके पास एकाक्षी नारियल होता है उन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है, जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर में एकाक्षी नारियल जरूर लाएं.
ग्रहण के समय राहु-केतु की अशुभ छाया से बचने के उपाय
- सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय राहु-केतु और नकारात्मक शक्तियों का संचार तेज हो जाता है. ग्रहण में पाप ग्रहों की अशुभ छाया से बचने के लिए शिव जी के मंत्रों का जाप करें. राहु-केतु शिव के परम भक्त हैं. महादेव साधना करने वालों पर बुरी शक्तियों, पाप ग्रहों के दुष्प्रभाव का असर नहीं होता.
- सूर्य ग्रहण की अवधि में ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम: या गायत्री मंत्र का निरंतर जाप करते रहना चाहिए. मान्यता है इससे मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और किसी तरह की आर्थिक हानि नहीं होती.
Ileana D’Cruz: बिन ब्याही माँ बनने जा रही है ये एक्ट्रेस , सोशल मीडिया पर किया प्रेग्नेंसी का खुलासा … लोगों ने पूछा कौन है पिता?
गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है
गर्मी में तापमान इतना ज्यादा होता है कि शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. शरीर में पानी की कमी होने के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर आपको सादे पानी का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है तो आप नींबू पानी, शिकंजी बनाकर भी पी सकते हैं. इससे भी पानी की कमी को दूर किया जा सकता है.
गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. कई लोगों को धूप में रहने की वजह से चक्कर आता है. आमतौर पर ऐसा पानी और पोषक तत्वों की कमी के कारण ही होता है. कई बार बीपी लो हो जाता है, इस वजह से भी चक्कर आने लगते हैं. अगर आपको भी गर्मी की वजह से चक्कर आते हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से समस्या में छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं वो घरेलू उपाय
फलों का जूस पिएं- गर्मियों में अक्सर पसीने निकलने की वजह से शरीर में बहुत सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिस वजह से चक्कर आने की समस्या हो जाती है. ऐसे में आप फलों का जूस पिएं. फलों में कई विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. ताजे फलों का जूस पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है. शरीर को ठंडक मिलती है. इसके लिए आप तरबूज का जूस, संतरे, मौसमी का जूस पी सकते हैं.
