राशिफल
सितारों के बीच में तुम हमेशा चमकते रहो.फोटोज़ शेयर करते हुए सारा ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा है
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं जो एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म 'केदरनाथ' की शूटिंग के दौरान की हैं. एक फोटो में सारा और सुशांत चौपर हेलिकॉप्टर में बैठे हुए हैं पीछे मुड़कर स्माइल कर रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में दोनों वादियों के बीच में बैठे हैं और अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.
फोटोज़ शेयर करते हुए सारा ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'केदारनाथ के लिए हमारी पहली यात्रा पर...अपने पहले शूट के रास्ते पर. मैं जानती हूं कि मैं फिर से ऐसा कभी मेहसूस नहीं करूंगी. पर मैं जानती हूं कि एक्शन, कट, सनराइज़, नदी, चांदनीरात,केदरनाथ और अल्लाह के बीच में तुम थे. सितारों के बीच में तुम हमेशा चमकते रहो. केदरनाथ से Andromeda (सबसे नज़दीकी गैलेक्सी का नाम) तक.'फोटोज़ शेयर करते हुए सारा ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा है
रिलीज से पहले ही ‘आदिपुरुष’ कमा लिए इतने करोड़, सिनेमा घरों में मचा रही धमाल
Adipurush Advance Booking : आने वाले तीन दिनों में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म की टिकटें जिस रफ्तार से एडवांस में बुकिंग हो रही हैं, उसे देखकर तो यह लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने वाली है.
80 हजार टिकटें बिकीं
फिल्म के हिंदी 3D वर्जन की 80 हजार टिकटें बुक हो चुकी हैं. इसका मतलब 2.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन फिल्म ने अभी ही कर लिया है. वहीं, हिंदी 2D वर्जन के लिए 18 लाख रुपए की टिकटें अभी तक बुक की जा चुकी हैं. फिल्म के तेलुगू वर्जन की बात करें तो एडवांस बुकिंग से अभी तक 64 लाख रुपए का कलेक्शन किया जा चुका है. फिल्म की दूसरी भाषाओं की टिकट की एडवांस बुकिंग अभी धीमी रफ्तार में हो रही है.
जल्द रिलीज होगी फिल्म
ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता और सैफ रावण के रोल में नजर आएंगे.
आदिपुरुष की कास्ट
आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह, वत्सल सेठ, सोनल चौहान भी हैं. इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. यह 500 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई है.
कियारा-कार्तिक की जोड़ी बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली है.
दूसरी बार एक साथ दिखेंगे कार्तिक-कियारा
बता दें कि फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा. ये दूसरी बार है जब कियारा-कार्तिक की जोड़ी बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली है. इससे पहले 'भूल-भूलैया 2' में भी दोनों एक साथ दिखाई दिए थे. फिल्म में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव जैसे कई कलाकार अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे.
आखिर 5 साल बाद क्यों प्रिया प्रकाश वारियर के 'आंख मारने वाले सीन' पर हो रहा है विवाद? जानें क्या है माजरा
नई दिल्ली। Priya Prakash Varrier Wink Scene Controversy: साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) साल 2018 में अपने 'आंख मारने वाले' सीन की वजह से रातोंरात सेंसेशन बन गई थीं। अब 5 साल बाद इस सीन को लेकर बवाल मच गया है। जानिए आखिर ऐसा क्यों?
क्यों प्रिया को कहा जाता है 'विंक गर्ल' ?
साल 2018 में फिल्म 'ओरू अदार लव' में प्रिया प्रकाश वारियर ने एक 'आंख मारने वाला' सीन किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हर कोई उनके इस सीन की तारीफ कर रहा था। इसी की वजह से एक्ट्रेस को 'विंक गर्ल' कहा जाने लगा था।
प्रिया के आंख मारने वाले सीन पर क्यों हो रहा बवाल?
प्रिया को उनके आंख मारने वाले सीन की वजह से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन प्रिया के हालिया स्टेटमेंट ने इस सीन पर विवाद खड़ा कर दिया। हुआ यूं कि, प्रिया 5 साल बाद ये दावा कर रही हैं कि, फिल्म 'ओदारू अदार लव' में आंख मारने वाला सीन उनका आइडिया था। उन्होंने पियरली मैनी के साथ बातचीत में कहा था कि, उन्होंने 'विंक वाला सीन' डायरेक्टर को सजेस्ट किया था।
प्रिया के दावे पर भड़के डायरेक्टर
प्रिया के इन दावों से फिल्म के निर्देशक ओमर लुलू (Umar Lulu) काफी नाराज हैं। यहां तक कि, उन्होंने तो प्रिया का सोशल मीडिया पर मजाक भी बना दिया है और उन्हें एक याद्दाश्त तेज करने वाली टॉनिक भी सजेस्ट कर दी है।
एक टॉनिक की फोटो शेयर कर ओमर लुलू ने प्रिया पर तंज कसते हुए कहा-
"बेचारा बच्चा 5 साल बाद भूल गया होगा। ये आयुर्वेदिक दवा मेमोरी लॉस के लिए बेस्ट है।"
इसके अलावा ओमर ने प्रिया को निशाना बनाते हुए कई और पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। गौरतलब है कि, प्रिया के स्टेटमेंट पर इसलिए बवाल मचा है, क्योंकि 5 साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, 'विंक सीन' का आइडिया डायरेक्टर का था। अब 5 साल बाद अपने बयान से पलटने की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
लव स्टोरी पर बेस्ड प्रिया प्रकाश की फिल्म 'ओरू अदार लव' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
गर्मियों में घूमने के लिए वैसे तो कई जगह हैं, लेकिन बड़े तरिया में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक; एक ही जगह पर मनोरंजन का खजाना
बड़ा तरिया में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए रोजाना शाम साढ़े 7 बजे से लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो होगा। इस कार्यक्रम के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। शो 13 मिनट की होगी। इस शो में अलग-अलग थीम को दिखाया जाएगा। जिसकी खासियत संगीत की धुन पर लेजर और फाउंटेन के फुहारों का नजारा रहेगा।
मेट्रो सिटी के तर्ज 18 एकड़ में बना तारिया
यह तरिया 18 एकड़ में फैला है। सीएम ने बड़े तरिया का दौरा किया। इस जगह को मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित मनोरम स्थल कहा। उन्होंने परिसर में मौजूद फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च और सस्पेंशन ब्रिज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जगह प्राकृतिक धरोहर, संस्कृति और आधुनिक अधोसंरचना का अदभुत संगम है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो देखा। इसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण शानदार तरीके से दिखाया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खनिज और पर्यटन स्थल को भी देखा जा सकता है। सीएम भूपेश के पिछले साढ़े 4 सालों में कुम्हारी में किए गए विकास कार्यों का भी चित्रण किया गया है।
नहीं रहे इस मशहूर अभिनेता...लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
टीवी एक्टर मंगल ढिल्लों का रविवार को निधन हो गया। एक्टर यशपाल शर्मा ने उनके निधन की जानकारी दी।बताया जा रहा है कि मंगल ढिल्लों लंबे समय से बीमार थे, और एक महीने से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। लेकिन एक्टर की हालत बिगड़ती चली गई और 11 जून को उन्होंने दम तोड़ दिया।मंगल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते थे। साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में वह कैमियो रोल में दिखे थे। इसके बाद वह लगातार मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय रहे।
कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया
उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया था। अभिनेता का जन्म फरीदकोट के पंजाबी परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने यहीं से हासिल की। इसके बाद वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए।
फिल्म ‘महापौर’ में मेयर के किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी
काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक : सारी पुरानी पोस्ट भी की डिलीट, पोस्ट साझा कर क्या कहा एक्ट्रेस ने पढ़िए…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, काजोल ने पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी कि वह अभी सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है। काजोल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ की जानकारी शेयर करती रहती हैं। अब ऐसे में अचानक से सोशल मीडिया से किनारा कर लेना उनके फैंस को हैरान करने वाला है।
काजोल के इंस्टाग्राम पर 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर का सामना कर रही हूं।’ इसके साथ ही काजोल ने कैप्शन में लिखा, सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। अब काजोल के इस पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि जो अभिनेत्री ने ऐसा किया। इसके अलावा अजय देवगन की पत्नी ने सारी पोस्ट भी डिलीट कर दी है।
रोजाना इन चीजों का दिखाई देना है शुभ फल
रोजाना इन चीजों का दिखाई देना है शुभ
- गाय का गोबर: हिंदू धर्म में गाय के गोबर को बहुत शुभ माना गया है. पूजा-पाठ से लेकर शुद्धि के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. गाय के गोबर से बने कंडे का भी पूजा में प्रयोग होता है. अगर आपको रोजाना गाय का गोबर दिखाई दे तो गरुड़ पुराण के अनुसार यह बहुत शुभ संकेत है. इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
- गोमूत्र: गाय के गोबर की तरह ही हिंदू धर्म में गोमूत्र को भी पवित्र माना जाता है. साथ ही गोमूत्र का इस्तेमाल कई तरह की औषधियां बनाने के लिए भी किया जाता है. गरुड़ पुराण की माने तो अगर आपको रोजाना गोमूत्र दिखाई दे रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी की कृपा से शीघ्र ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है.
- खेती: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, खेतों में पकी हुई फसल का दिखाई देना भी शुभता का संकेत है. इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इसके पीछे यह कारण है कि खेती को मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है और हिंदू धर्म में अन्न का संबंध देवी अन्नपूर्णा से होता है.
प्रेत-बाधाओं से मुक्ति के लिए लगती है अर्जी
मेहंदीपुर बालाजी में लोग भूत और प्रेत-बाधाओं से मुक्ति के लिए दूर-दूर से अर्जी लगाने के लिए आते हैं. यहां ऐसे लोगों की लंबी भीड़ लगी रहती है, जोकि प्रेत बाधाओं से परेशान हैं. प्रेत-बाधाओं से मुक्ति के लिए यहां हर रोज 2 बजे कीर्तन होता है. कीर्तन में जिन लोगों पर नकारात्मक साया या प्रेत बाधाओं का असर होता है उसे दूर किया जाता है.
भारत में ऐसे कई मंदिर और तीर्थस्थल हैं, जोकि अपनी गाथा, रहस्य, चमत्कार और महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों से तो ऐसी कई रोचक कहानियां और चमत्कार जुड़े हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
लेकिन केवल इतिहास ही नहीं बल्कि 21वीं सदी में भी ऐसे कई मंदिर हैं, जोकि रहस्य से भरे हैं. रहस्य से भरा ऐसा ही एक मंदिर है मेहंदीपुर बालाजी. राजस्थान के दौसा जिले के नजदीक दो पहाड़ियों के बीच यह मंदिर है. इस मंदिर में आपको ऐसी विचित्र परंपराएं व मान्यताएं देखने को मिलेंगी, जिससे आप हैरत में पड़ जाएंगे.
धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं-मेष राशि
मेष राशि वाले किसी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा. बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं. प्यार दुलार के हथियार का इस्तेमाल करके समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें. याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है. अगर आप हुकुम चलाने की कोशिश करेंगे तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफी परेशानी खड़ी हो सकती है. आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं मेष राशिफल (Aaj Ka Rashifal Mesh Today)
मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा. सभी लोग एक साथ उनका कार्य करते हुए नजर आएंगे. समाज की भलाई करने का मौका मिलेगा. आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग खुश नजर आएंगे. आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार कर रहे जाकर व्यापार में नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे.
बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. छात्र मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. गुरुजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें जीत हासिल होगी. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिलेगी. माता-पिता संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे.
वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आप सभी लोगों का किसी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा. बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं. प्यार दुलार के हथियार का इस्तेमाल करके समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें. याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है. अगर आप हुकुम चलाने की कोशिश करेंगे तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफी परेशानी खड़ी हो सकती है.
घर पर 'जामुन का शरबत' बनाने की आसान विधि
विधि
- सबसे पहले जामुन को अच्छे से वॉश कर लें। अब जामुन को पैन में डालें। पैन में पानी डालें और मीडियम आंच में इसे उबलने दें।
- इसके बाद गैस को सिम पर करें और इसमें चीनी, काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें। कुणाल कहते हैं, ' खट्टा-मीठा शरबत बनाने के लिए आपको इसमें चीनी की अधिक मात्रा डालनी होगी। वैसे आप चीनी कम डालना चाहें तो यह आप पर निर्भर करता है।'
- कुछ देर बाद आप देखेंगी कि जामुन की स्किन का कलर बदल रहा है और उसके अंदर के गूदे का रंग उभर रहा है। जब ऐसा होने लगे तो एक पोटैटो मेशर की मदद से आप हल्के हाथों से जामुन को मैश करें। इससे जामुन के अंदर का पल्प पानी में मिक्स हो जाएग और गुठली बाहर निकल आएगी।
- अब आप गैस को बंद करें और पैन से मिश्रण को निकाल कर एक छन्नी से छान लें। इस दौरान भी आप पोटैटो मेशर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुणाल कहते हैं, 'जब आप पोटैटो मेशर से जामुन के पल्प को मैश कर रही हों तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी गुठली टूटने न पाए। दरअसल, जामुन की गुठली में कड़वाहट होती है। अगर यह टूट जाएगी तो जामुन के शरबत में भी कड़वाहट आ जाएगी।'
- अब जामुन के रस को ठंडा हो जाने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस मिक्स करें। फिर इसे एक ग्लास में बर्फ और पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।
भरवां टमाटर से खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, ये है आसान रेसिपी
भरवां टमाटर रेसिपी (Bharwan Tamatar Recipe): टमाटर (Tomato) का उपयोग कई सब्जियों में किया जाता है. ज्यादातर सब्जियां बिना टमाटर के अधूरी सी लगती हैं. आपने भरवां बैंगन, भरवां आलू और भरवां भिंडी तो जरूर खायी होगी लेकिन क्या कभी भरवां टमाटर (Bharwan Tamatar) ट्राई किए हैं. अगर आप टमाटर खाना पसंद करते हैं तो ये सब्जी आपके लिए ही है. भरवां टमाटर (Stuffed Tomato) का स्वाद काफी लजीज होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. इस सब्जी की खासियत है कि इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है.
बच्चों को भी टमाटर काफी पसंद होते हैं, ऐसे में अगर कम मसालेदार भरवां टमाटर बच्चों के खाने में भी परोसे जाएं तो वे भी इस सब्जी को बिना मुंह बनाए खाना पसंद करेंगे. हम आपको आज भरवां टमाटर बनाने की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो कर आप घर पर ही स्वादिष्ट भरवां टमाटर का स्वाद ले सकेंगे.
भरवां टमाटर बनाने के लिए सामग्री
टमाटर – 10
आलू उबले – 2
पनीर – 100 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
जीरा – 1/2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 2 टी स्पून
काजू कटे – 8-10
किशमिश – 1 टेबलस्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
भरवां टमाटर बनाने की विधि
भरवां टमाटर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को लें और उन्हें धोकर, छुरी की मदद से सभी के ऊपरी हिस्से को काट लें. इसके बाद छुरी की मदद से टमाटर के अंदर का गूदा (Pulp) निकाल लें. अब गूदे और ऊपरी हिस्से को एक बाउल में अलग रख दें. इसके बाद उबले आलू को लें और उन्हें छीलकर एक बाउल में उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें. इसके बाद पनीर को कद्दूकस करें और आलू में डाल दें. इसके बाद दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च, गरम मसाला, काजू, किशमिश, स्वादानुसार नमक और हरा धऩिया डालकर सभी को अच्छे से मिलाकर रख दें.
अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टेबलस्पून तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दे. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक और टमाटर का गूदा डालकर करछी की मदद से चलाएं. जब टमाटर का पल्प गाढ़ा होने लगे तो उसमें आलू और पनीर का मिश्रण डालकर कुछ देर के लिए भून लें. इसके बाद कटे हुए टमाटरों में आलू, पनीर का मिश्रण भर दें और टमाटरों के काटे गए ऊपरी हिस्से से इसे बंद कर दें.
अब एक भारी तले वाली कड़ाही को लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर टमाटर को उसमें पकने के लिए रख दें. टमाटरों के ऊपर थोड़ा सा नमक और एक टी स्पून तेल डालकर इन्हें प्लेट से ढंक दें और धीमी आंच पर इसे पकने दें. टमाटरों को नर्म होने तक पकाना है. इस दौरान बीच-बीच में प्लेट हटाकर टमाटरों की स्थिति के देखते हैं. इस तरह आपके टेस्टी भरवां टमाटर बनकर तैयार हो चुके हैं. इन्हें नान, पराठे या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.
बच्चों के फेवरेट आलू फ्राई, उंगलियां चाटते रह जाएंगे-आलू फ्राई रेसिपी
आलू फ्राई रेसिपी (Aloo fry recipe): आलू (Potato) से बनी डिश खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है. आलू की सब्जी, पराठा या स्नैक्स देखकर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. अगर आपके किचन में सिर्फ आलू ही बचे हैं और बाजार जा कर सब्जियां लाने का समय नहीं है तो आप आज आलू फ्राई (Aloo fry) बना सकते हैं. आप चाहें तो पहले आलू उबाल कर, काट कर फिर फ्राई करें या कच्चे आलू ही फ्राई कर सकते हैं.
इस डिश को बच्चे बहुत पसंद करते हैं. पराठे और रोटी के साथ इस सब्जी को परोसें. रायता और चटनी भी इसके साथ सर्व कर सकतें हैं. जानिएं, आलू फ्राई की रेसिपी (Aloo fry recipe)
आलू फ्राई बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? (Aloo fry ingredients)
4 टुकड़ों में कटे हुए आलू (Potato)
आधा छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर (Red chilli powder)
आधा छोटे चम्मच अमचूर पाउडर (Amchur powder)
6-7 करी पत्ते (Curry leaves)
1 चम्मच जीरा (Jeera)
1 चुटकी हींग (Hing)
स्वादानुसार नमक (Salt)
तेल (Oil)
आलू फ्राई (Aloo fry) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो कर छील लें. आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और ठंडे पानी में रख दें. पानी से आलुओं को निकाल लें और अच्छे से सुखा लें.अब एक पैन या कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें.आलू के टुकड़ों को फ्राई करें. टिशू पेपर पर निकाल लें.
अब कढ़ाही में थोड़ा सा तेल डाल कर उसमें हींग और जीरा डालें. करी पत्ता डाल कर भूनें.अब आलू डालें.लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें. इसे थोड़ी देर पकाएं. इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें. आप अगर करी पत्ता नहीं खाना चाहते तो स्किप कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें जीरे की जगह राई का छौंक भी लगा सकते हैं. आप इसके ऊपर चाट मसाला या हरे धनिये की चटनी भी डाल कर खा सकते हैं.
लीची के फेस पैक से झुर्रियों को दूर करके एजिंग के संकेतों को कम किया जा सकता है.
लीची के फेस पैक के फायदे
- लीची के फेस पैक से त्वचा के रिंकल की समस्या को दूर किया जा सकता है.
- यह झुर्रियों को दूर करके एजिंग साइंस को भी काम करता है.
- इससे टैनिंग की समस्या को भी दूर किया जा सकता है.
- रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में भी लीची काफी मददगार है.
- लीची में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं
- लीची में मौजूद विटामिन सी त्वचा को नेचुरल ग्लो प्रदान करता है
तमन्ना भाटिया की फिल्म जी करदा का ट्रेलर रिलीज
तुलसी कुमार के ‘ट्रूली कनेक्टेड’ सीरीज़ का तीसरा गाना बोलो ना रिलीज
अनंतविजय जोशी और कटहल की सह-कलाकार सान्या मल्होत्रा की शानदार केमिस्ट्री
"सान्या और मैं 'चाट' और 'मिठाई' के लिए ग्वालियर की हर गली का चक्कर लगा चुके हैं है," अनंतविजय जोशी ने "कटहल" की सह-कलाकार सान्या मल्होत्रा के साथ अपनी शानदार केमिस्ट्री के बारे में कहा।
अनंतविजय जोशी इस समय इस उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स ओरिजिनल "कटहल" की वजह से चर्चा में है। गुनीत मोंगा और एकता कपूर द्वारा निर्मित, यह फिल्म लापता "कटहल" के जिज्ञासु मामले पर आधारित है।
अनंतविजय ने सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म में कांस्टेबल सौरभ द्विवेदी की भूमिका निभाई है। अनंत ने फिल्म में काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, "हमने ग्वालियर में "कटहल" की शूटिंग की है।
और सेट पर गुरपाल सिंह जी का होना हमारे लिए एक अच्छा स्ट्रीट फूड एक्सप्लोरेशन साबित हुआ। सान्या और मैं चाट और मिठाई की तलाश में ग्वालियर की गलियों में घूमते थे। बहुत ही मज़ेदार एक्सपीरियंस था।"
सान्या के साथ काम करने पर, उन्होंने अनंतविजय ने कहा, "सान्या ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी एक बहुत ही मनोरंजक सह-कलाकार हैं। चाट के लिए ग्वालियर की सुंदर गलियों का चक्कर लगाने के बाद, सान्या मुझे हर रोज वर्कआउट करने के लिए प्रेरित भी करती थी। वे वर्कआउट सेशन मस्ती से भरपूर थे क्योंकि डांस के लिए हमारा आपसी प्यार हम पर हावी हो जाता था और वर्कआउट सेशन अक्सर डांस सेशन में बदल जाया करता था।"
काम के मोर्चे पर, अनंतविजय वर्तमान में कुछ अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट्स के साथ विधु विनोद चोपड़ा की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
महाभारत के आइकॉनिक किरदार शकुनि मामा गूफी पेंटल .'' का निधन गूफ़ी पेंटल पिछले लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे
फिल्म इंडस्ट्री को जैसे किसी की नजर लग गई है. एक के बाद एक कई सेलेब्स के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बीते दिन ही वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबर आई थी. वहीं आज महाभारत में 'शकुनी मामा' का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया. गूफी का मुम्बई के अस्पताल में निधन हुआ है.
गूफ़ी पेंटल पिछले लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे
गूफ़ी पेंटल पिछले लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने की उम्मीद बंधी थी. लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा.
टीना घई ने दी थी गुफी पेंटल की तबियत खराब होने की जानकारी
बता दें कि एक्ट्रेस टीना घई ने सबसे पहले गूफी पेंटल की तबीयत को लेकर अपडेट दिया था. टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर बताया था, “गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं उनकी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कीजिए...” जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया था.
गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था. उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी.
बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री का निधन..!!
बादाम मिल्कशेक हर मौसम में पिया जाने वाला बहुत ही टेस्टी और हेल्थी ड्रिंक है यह घर पर बहुत आसानी से बन जाता है
बादाम मिल्कशेक हर मौसम में पिया जाने वाला बहुत ही टेस्टी और हेल्थी ड्रिंक है यह घर पर बहुत आसानी से बन जाता है और बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आता है इसके आलावा आपके घर में कोई खास मेहमान आ जाएँ तो उनको सर्व कर सकते हैं या फिर छोटे मोटे फंक्शन में इसे आप बना सकते हैं तो बनाना शुरू करते हैं
| सामग्री |
|---|
|
फुल क्रीम दूध = एक लीटर एक लीटर फुल क्रीम दूध ले लेंगे इसमें से आधी कटोरी हम कच्चा दूध निकाल लेंगे इस आधी कटोरी दूध में हम ढाई टेबलस्पून वनिला कस्टर्ड पाउडर मिला देंगे
कच्चे दूध में हम इसको घोल लेंगे इसमें बिलकुल भी लम्स नहीं रहने चाहिए ( कस्टर्ड पाउडर को टेबलस्पून के लेवल से ही नापकर लें ज्यादा न लें नहीं तो मिल्कशेक बहुत गाढ़ा हो जाएगा ) इस दूध के अलावा हम एक अलग कटोरी में दो से तीन टेबलस्पून गरम दूध निकाल लेंगे और इसमें 3-4 धागे केसर के डालकर साइड में रख देंगे गैस चालू करके एक बरतन में मैंने एक लीटर दूध को मीडियम गैस पर गरम करने के लियें रख दिया है जब दूध थोडा गरम हो जाएगा तब हम इसमें 8 टेबलस्पून चीनी डाल देंगे ( अगर आप मीठा ज्यादा खाते हैं तो 10 टेबल स्पून चीनी डालें) चीनी डालने के बाद हम दूध को लगातार चलते हुए उबालेंगे जब दूध में एक उबाल आ जायेगा तब हमने जो कस्टर्ड पाउडर कटोरी में भिगो कर रखा था उसे चम्मच से मिलाकर थोडा थोडा करके इस उबलते हुए दूध में डालेंगे और दूध को लगातार चलाते रहें नहीं तो कस्टर्ड पाउडर दूध के बर्तन में तले में चिपक जाएगा इसे हम लो फ्लेम करके 3-4 मिनट तक चलते हुए पकाएंगे जैसे जैसे यह पकता जाएगा वैसे वैसे यह गाढ़ा होते जाएगा यहाँ हम 20-25 बादाम को भिगोकर मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे पिसते वक्त यही जरुरत लगे तो थोडा सा पानी या दूध डाल लें जब कस्टर्ड पकाते हुए 3-4 मिनट हो गए हैं तब हम इस दूध में यह पिसा हुआ बादाम डाल देंगे इसी के साथ में हम डेढ़ टेबलस्पून पिस्ता डाल देंगे , आधी टी स्पून इलायची पाउडर डाल देंगे इसे भी हम एक से दो मिनट के लिए पका लेंगे दो मिनट के बाद हम गैस बंद करके इसे गैस से नीचे उतार लेंगे और इसे उतारने के बाद चम्मच से चलते हुए ठंडा कर लेंगे जब यह ठंडा हो जाए तब हमें इसे फ्रिज में 5-6 घंटे के लिए रख देना है यदि आप फ्रीजर में रखते हैं तो 3-4 घंटे रख दें जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए तब इसे चाहें तो इसे चम्मच से मिलाकर बादाम और पिस्ता से सजाकर सर्व करें और यदि थोडा स्मूथ करना चाहते हैं तो इसे बीटर या मिक्सर में थोडा सा फेंट लें फिर बादाम और पिस्ता से सजाकर सर्व करें बादाम मिल्कशेक तैयार है |
लाल भाजी का साग आपके खाने के लिए एक पौष्टिक सब्जी है-आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
आवश्यक सामग्री :
ताजा लालभाजी – एक गुच्छा/ 500 ग्राम
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
प्याज कटा हुआ – 2
टमाटर कटे – 2
हरी मिर्च कटी हुई – 2
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
आलू कटे हुए – 1 (वैकल्पिक)
लहसुन और अदरक कटा हुआ – 1/4 छोटा चम्मच प्रत्येक।
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – 1 बड़ा चम्मच
ये भी पढ़िए : घर पर बनाएं सिंधी साई भाजी, जानें इसकी रेसिपी
बनाने की विधि :
सबसे पहले लाल भाजी की कड़ी कड़ी डंडी तोड़ दें
अब नरम भाजी को अच्छे से धोकर बारीक बारीक काट लीजिये
अब तेल गरम करके हींग डाल दीजिए. फिर कटा हुआ लहसुन और अदरक डालें।
इसके बाद मिश्रण को भूनें और फिर कटे हुए प्याज़ डालकर इसे सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें कटे हुए आलू और सारे मसाले और नमक डालें।
इसके बाद कटी हुई लाल चौलाई भाजी डाल कर मिला दें और तेज आंच पर ढक्कन खोलकर भाजी को पकने व पानी सूखते तक पकाते रहैं।
अब कटी हुई मिर्च और टमाटर डालें और मिश्रण को फिर से धीमी आंच में 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
ढक्कन लगाकर बीच-बीच में चैक करें. भाजी के अच्छे से पक जाने पर गैस बंद कर दीजिये.
लीजिए तैयार है लाल भाजी, इसे रोटी/चावल के साथ परोसें।
लाल भाजी खाने के फायदे :
चौलाई उबालकर इसके पानी में नमक मिला दें। इस पानी को हल्का ठंडा करके पी लें। इससे कब्ज दूर हो जाएगी और पेट दर्द से भी आराम मिल जाएगा।
चौलाई की सब्जी का नियमित रूप से सेवन करने से वात, रक्त व त्वचा विकार जैसे त्वचा से संबंधित रोग दूर होते हैं।
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता है, जो कि इम्यून बढ़ाने का काम करता है।
इसका रस हफ्ते में तीन दिन पीने से गठिया, रक्तचाप और हृदय रोग से निजात मिल जाती है। साथ में ही पेट भी एकदम सही रहता है।
चौलाई का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बेहद ही जरूरी होता है।
दांत में दर्द होने या मुंह में छाले होने पर चौलाई को पीसकर दांतो पर या छाले पर लगा दें। आराम मिलेगा। इसका अलावा इसके पानी से गरारे भी कर सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा काफी सिंपल लुक में नजर आईं.-वीडियो
परिणीति चोपड़ा आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं. परिणीति चोपड़ा अपन सगाई (Engajement) के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं. इसी बीच पैपराजी (Paparazzi) ने एक्ट्रेस (Actress) को मुंबई में स्पॉट कर उनसे उनकी शादी (Marriage) को लेकर सवाल कर दिया. आइए जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की तारीख को लेकर क्या रिएक्शन दिया है?
पैपराजी का सवाल
पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा को उस टाइम मुंबई में स्पॉट कर लिया, जब एक्ट्रेस मुंबई की एक बिल्डिंग से बाहर आ रहीं थी. वहां मौजूद तमाम पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा से बस यही सवाल किया कि उनकी शादी कब है? शादी की तारीख कब है? कुछ तो बोलो, अभी छुपाओ मत.
परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन
पैपराजी के सवालों के बाद परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर मुस्कान आ गई. एक्ट्रेस ने पैपराजी के सवालों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, बस वो मुस्कुराती रहीं. आखिर में अपनी गाड़ी में बैठकर बाय बोलकर वहां से निकल गईं.
सिंपल लुक में स्पॉट हुई परिणीति चोपड़ा
इस मौके पर परिणीति चोपड़ा काफी सिंपल लुक में नजर आईं. वीडियो में परिणीति को वाइट कलर की बहुत ही सिंपल ड्रेस में देखा जा सकता है. सफेद ड्रेस के साथ परिणीति ने ब्लू और वाइट कलर के नागरे भी पहन रखे हैं. इसके साथ चेहरे पर ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा है
जून में आएंगे खास व्रत-पर्व-आइए जानते हैं जून के व्रत-त्योहार की लिस्ट.
जगन्नाथ यात्रा - पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में से एक है. हर साल अषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वतीया तिथि जगत के नाथ (जगन्नाथ) भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर भ्रमण पर निकलते हैं. मान्यता है इस रथ यात्रा में भाग लेने वालों को सौ यज्ञ करने का फल प्राप्त हो जाता हैं.
देवशयनी एकादशी - साल की सभी एकादशी में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी कि देवशयनी एकादशी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन जगह के पालनहार विष्णु जी योग निद्रा में चल जाते हैं और सृष्टि का भार शंकर भगवान पर होता है. देवशयनी एकादशी के बाद से 4 माह तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है, क्योंकि इस दिन से चतुर्मास शुरू होते हैं.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि - आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि शुरू होती हैं, गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की उपासना का विधान है. तांत्रिक और अघोरियों के लिए गुप्त नवरात्रि विशेष महत्व रखती है.
- 1 जून 2023 (गुरुवार) - निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
- 3 जून 2023 (शनिवार) - वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
- 4 जून 2023 (रविवार) - कबीर जयंती
- 5 जून 2023 (सोमवार) - आषाढ़ मास प्रारंभ
- 7 जून 2023 (बुधवार) - कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
- 9 जून 2023 (शुक्रवार) - पंचक प्रारंभ
- 10 जून 2023 (शनिवार) - कालाष्टमी
- 13 जून 2023 (मंगलवार) पंचक समाप्त
- 14 जून 2023 (बुधवार) - योगिनी एकादशी व्रत
- 15 जून 2023 (गुरुवार)- मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
- 16 जून 2023 (शुक्रवार) - मासिक शिवरात्रि
- 17 जून 2023 (शनिवार) - रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
- 18 जून 2023 (रविवार) - आषाढ़ अमावस्या
- 19 जून 2023 (सोमवार) - आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ
- 20 जून 2023 (मंगलवार) - जगन्नाथ रथयात्रा
- 22 जून 2023 (गुरुवार) - विनायक चतुर्थी
- 25 जून 2023 (रविवार) - भानु सप्तमी का व्रत
- 28 जून 2023 (बुधवार) - ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
- 29 जून 2023 (गुरुवार) - गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
- 30 जून 2023 (शुक्रवार) - देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी
जैस्मिन भसीन ने बैकलेस ड्रेस पहन समुंद्र किनारे दिए Sexy पोज
Jasmin Bhasin Photos : ‘दिल से दिल तक’ में ‘टेनी’ का किरदार निभा कर हर घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin Photos) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इस टीवी शो में अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया था। अब हाल ही में उनकी लेटेस्ट वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक्स से सोशल मीडिया का पारा गर्म करने में लगी हुई हैं।
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों भले ही किसी टीवी सीरियल में नहीं दिखाई दे रही हो, लेकिन वो आए दिन अपने व्लॉग्स और फोटोज के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहती हैं।
वो हर बार अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।
अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट मालदीव वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में जैस्मिन भसीन ने ब्लू कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो अपना परफेक्ट टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को बेहद ही शानदार लग रहा है। हालांकि लोगों की निगाहें उन पर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
जैस्मिन भसीन ने अपने इस फोटोशूट के दौरान काफी डीप बैकलेस पहनी है, जो पीठ से पुरी तरह खुली है। 
बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए जमकर प्यार बरसाते हैं।

हालांक इन तस्वीरों पर भी लोग कॉमेंट्स के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – ‘हाय गर्मी’, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘तुम कितनी हॉट हो यार।’
Shweta Tiwari : 42 साल की एक्ट्रेस ने ब्रालेट चोली व लांग स्कर्ट में दिखाया बोल्ड फिगर...फैंस हुए बेकाबू
Shweta Tiwari Bold Pic : 42 साल की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari ) अपनी बढ़ती उम्र के साथ पहले से भी ज्यादा फिट और खूबसूरत होती जा रही हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari ) ने ब्रालेट चोली और लॉन्ग स्कर्ट अपनी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन तस्वीरें देखकर लोगों के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह दो बच्चों की मां हैं। देखिए उनका लेटेस्ट फोटोशूट…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसमें वह गजब की हॉट लग रही हैं और उन्हें देखते ही फैंस की हवाइयां उड़ गई हैं।
ब्रालेट चोली और लॉन्ग स्कर्ट में इन तस्वीरों को श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस की बोल्ड फिगर देखकर तो फैंस के भी होश उड़ गए है।
श्वेता तिवारी ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें वह बीज कलर के आउटफिट पहने हुए है, जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। 
इस आउटफिट में श्वेता तिवारी की टोंड बॉडी और फिगर देखकर लोग उनकी उम्र ही भूल गए हैं।
श्वेता तिवारी ने जो ब्रालेट स्टाइल चोली पहनी हैं, उसमें वह गजब की हॉट लगी रही है। इस क्रॉप चोली में डीप स्कैअर नेकलाइन दी गई थी।
ब्रालेट चोली के साथ श्वेता की इस लॉन्ग स्कर्ट में थाई पोर्शन तक टाइट फिटिंग दी गई थी, जो उनकी फिगर को फ्लॉन्ट करने का काम कर रहा था। 
श्वेता तिवारी अपने इस आउटफिट में कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 
श्वेता तिवारी ने अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए गले में पेंडेंट चेन नेकलेस और स्वारोवस्की चोकर नेकलेस पहना था। हाथ में मैचिंग स्टेटमेंट ब्रेसलेट कैरी किया था।
कान में सिल्वर ईयर कफ्स पहना था, जो बेहद ही सुंदर लग रहा था। मेकअप के लिए एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने रोजी चीक्स, न्यूड लिप शेड, ब्लैक आईलाइनर, शार्प कॉन्टोर के साथ बालों को वेव्स में खुला छोड़ा था।
Sex Change Surgery : डॉक्टरों ने किया कमाल, सर्जरी कर 15 साल की लड़की को बनाया लड़का
उत्तरप्रदेश। Sex Change Surgery : लखनऊ के केजीएमयू King George Medical University के डॉक्टरों ने फिर से एक नये कीर्तिमान रच दिया है. इस बार डॉक्टरों ने एक लड़की को लड़का बना दिया है. किंग जॅार्ज मेडिकल कॅलेज के डॉक्टरों ने हाल ही में इसका सफल सेक्स-चेंज सर्जरी कर दिखाया है.
बता दें कि डॉक्टरों ने 15 साल की एक लड़की को लिंग परिवर्तनकर लड़का बना दिया है. केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर विश्वजीत सिंह जो कि इस सर्जरी टीम के नेतृत्वकर्ता भी हैं. प्रोफेसर सिंह ने कहा कि मरीज बचपन से ही एक लड़की के रूप में रह रहा था. जिसके कारण उसके अभिभावक यानी माता पिता उसके लिंग के स्पष्टता को नहीं समझ सकते थे.
प्रोफेसर सिंह ने कहा कि मरीज की आंतरिक अंग और गुणसूत्र और भावनाएं लड़कों के तरह थे. लेकिन मरीज का शरीर लड़की की तरह होने के कारण माता पिता ने उसे लड़की के तरह ही पाला पोशा. मरीज बच्चे ने सेक्स चेंज सर्जरी के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षण पास किया. तब जाकर के उस बच्चे का सफल सर्जरी हो पाया.
इन परीक्षण के बाद हुआ सर्जरी
जब मरीज ने दो महीने पहले डॉक्टरों से संपर्क किया तो सबसे पहले उसे मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा. इस मनोवैज्ञानिक परीक्षण में बच्चे ने पास किया और अनुवांशिक मूल्यांकन में भी सफल रहा. मरीज ने अपने माता पिता से कहा कि मैं लड़का हूं मुझे लड़के के ही रूप में जीना है. मुझे डॉक्टर के पास ले चलो.
सभी कानूनों का किया पालन
सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि हमने सर्जरी करने से पहले चिकित्सकीय और सभी कानूनी रूप से आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया है. अब मरीज को यूरिन मार्ग के लिए एक और प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है.
बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली को लाल रंग के गुलाब फूल और केवड़े का इत्र अर्पित करें. इससे सभी दुखों का नाश होगा.
बड़ा मंगल के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से आपको अनगिनत लाभ भी होंगे. इन उपायों से धन संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी, मंगल दोष दूर होगा और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी. जानते हैं बड़ा मंगल पर हनुमान जी के उपायों के बारे में.
<div class="section uk-padding-small uk-flex uk-flex-center uk-flex-middle" style="margin: 0px; padding: 15px; box-sizing: border-box; display: flex; justify-content: center; align-items: center; font-family: Cambay, " noto="" sans",="" "hind="" siliguri",="" vadodara",="" "baloo="" paaji="" 2",="" sans-serif;="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);"="">
आखिरी बड़ा मंगल पर करें ये उपाय
- कुंडली में मंगल दोष से अगर आप परेशान हैं तो इसके लिए मंगलवार का व्रत रखना फलदायी माना गया है. साथ ही ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़ा मंगल के दिन व्रत रखकर भगवान हनुमान की विधिपूर्वक पूजा करें. इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें.
- आखिरी बड़ा मंगल के दिन पूजा में भगवान हनुमान को पान का बीड़ा अर्पित करें. इससे नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी.
- आखिरी बड़ा मंगल के दिन लाल मसूर की दाल को जल में प्रवाहित कर दें और बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाएं. इस उपाय से जीवन के संकट दूर हो जाएंगे.
- बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
- बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली को लाल रंग के गुलाब फूल और केवड़े का इत्र अर्पित करें. इससे सभी दुखों का नाश होगा.
क्या कभी आपने लाल केला (Red Banana) खाया है या उसके फायदे के बारे में सुना है?
लाल केला खाने के फायदे
1.डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
लाल केला खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. लाल केले में ग्लाइसेमिक की प्रतिक्रिया कम होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होती है. इसलिए डायबिटीज के रोगियों को लाल केले का सेवन करना चाहिए.
2. न्यूट्रिएंट्स रिच होते हैं लाल केले
लाल केला न्यूट्रिएंट्स रिच होते हैं. एक छोटा लाल केला में केवल 90 कैलोरी होती है और इसमें प्रमुख रूप से पानी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. विटामिन बी6, मैग्नीशियम और विटामिन सी की उच्च मात्रा इस केले की विशेषता को पोषकता में बढ़ाती है.
3.ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
लाल केला में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक माना जाता है. इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लाल केले का सेवन अवश्य करें.
4. आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद
लाल केला आंखो के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसको रोज़ खाने से आंखो की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही इसमें बीटा-कैरोटेनॉइड और विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है.
5.इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखता है लाल केला
इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए हम बहुत से फलों का सेवन करते हैं और उन्हीं फलों में से एक फल है लाल केला. लाल केले में विटामिन सी और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सबके सामने निकाली जैकेट, कहा – फीलिंग हॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। Sherlyn Chopra : शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के लिए मशहूर मणि जाती हैं. आए दिन एक्ट्रेस अपने सिजलिंग अवतार से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं. शर्लिन चोपड़ा को यूजर्स बोल्ड एक्ट्रेस का लोहा मानती है। वे अपनी बोल्डनेस अच्छे अच्छों की छुट्टी कर देती है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई एयरपोर्ट पर हॉट आउटफिट में स्पॉट किया गया. उनका हॉट आउटफिट उन्हें बहुत गर्मी दे रहा था, इसलिए पैपराजी से यह बोलते हुुए कि आइ एम फीलिंग हॉट जैकेट निकाल दूं और इस तरह के उन्होंने अपनी जैकेट निकाल देती हैं.


एक्ट्रेस की बोल्डनेस को देख यूजर्स घायल हो गए है. वे कमेंट बॉक्स पर फायर इमोजी की बारिश कर रही हैं.
अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट लुक आउट : कान्स में पिंक ऑफशोल्डर ड्रेस पहनकर एक्ट्रेस ने बरसाया कहर, हर तरफ हुई चर्चा
फ्रांस। Cannes Film Festival 2023 : इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी अदाओं और अपने स्टाइल में जलवा बिखरे रही हैं। सारा, अदिति, मानुषी और ईशा के बाद अब कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंची है। कान्स फिल्म फेस्टिवल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय हस्तियों ने शिरकत की और कई डीवाज़ ने अपना डेब्यू किया और सही मायने में फैशनिस्टा साबित हुईं. साथ ही अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी अपना कान्स डेब्यू कर लिया है. एक्ट्रेस ने सफेद रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था. इस अवतार में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का- कान्स फिल्म फेस्टिवल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, शुरू से ही कान्स में बॉलीवुड स्टार्स की दमक देखने को मिली। इस कड़ी में कल ही अनुष्का शर्मा ने कान्स से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं

एक्ट्रेस इस दौरान पिंक कलर के ऑफशोल्डर आउटफिट में नजर आ रही हैं. उन्होंने इस दौरान अपने लुक को ब्लैक कलर की चमकीली बॉडी फिटिंग पैंट्स में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
अनुष्का शर्मा के इस अलग आउटफिट पर फैंस तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- परियों की महारानी. एक दूसरे शख्स ने लिखा- भाभीजी ऑन फायर. एक और शख्स बोला- आप एक तरफ और बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेस दूसरी तरफ. आपका जवाब नहीं।
कौन है वो खूबसूरत बला जिसने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज ? सुंदरता में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती है टक्कर
Who Proposed Salman Khan: अबू धाबी में चल रहे आईफा इवेंट में हॉलीवुड की एक हसीना ने सलमान खान को सभी के सामने ही शादी के लिए प्रपोज कर डाला अब उस हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सलमान खान और आईफा का कनेक्शन काफी पुराना है यही वजह है कि हर साल आईफा में सलमान जरूर दिखते हैं. वो इसे होस्ट भी कर चुके हैं और कई बार इसमे परफॉर्मेंस भी दे चुके हैं. लेकिन इस बार का आईफा थोड़ा खास है क्योंकि इस बार सलमान को यहां सीधेसीधे मिल गया है शादी का प्रपोजल
आईफा अवॉर्ड नाइट के लिए पहुंचे सलमान खान को एक हसीना ने साफ साफ पूछ डाला कि क्या वो उसे शादी करेंगे. अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिरकार वो लड़की कौन है तो आपको बता दें कि वो यूएई की रहने वालीं एलेना खलीफ हैं.
खासतौर से एलेना सलमान खान को प्रपोज करते ही खबरों में सबसे ज्यादा आ गई हैं लोग उन्हें इंटरनेट पर खूब सर्च कर रहे हैं. एलेना की एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त छाई हुई हैं. वो बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस भी हैं।
वो सलमान खान की बड़ी फैन हैं यही वजह है कि आईफा में सिर्फ सलमान को देखने के लिए वो वहां पहुंची थीं और उन्हें देखते ही प्रपोज कर बैठीं. हालांकि ये सुनकर सलमान थोड़ा चौंक गए थे और उन्होंने कहा कि अब उनकी शादी की उम्र जा चुकी हैं उन्हें 20 साल पहले उनसे मिलना था।
फोटोशूट के लिए हद से ज्यादा बोल्ड हुईं मलाइका अरोड़ा, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में स्विमिंग पूल में लगाई आग...देखें वायरल VIDEO
Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन इस बार मलाइका (Malaika Arora) का ऐसा अंदाज सामने आया है, जिसे देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। मलाइका (Malaika Arora Video) ने भीगी ड्रेस में एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज कैमरा के लिए दिए हैं.

मलाइका अरोड़ा का नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज!
VIDEO देखें के लिए क्लिक करें
मलाइका अरोड़ा हैं इंटरनेट सेसेशन
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Films) फिल्मों में एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है. लेकिन अपनी बोल्ड अदाओं और कमाल के डांस से मलाइका ने कई फिल्मों में चार-चांद लगाए हैं. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने कई टीवी शोज में बतौर जज भी अपना जलवा दिखाया है. मलाइका अरोड़ा इंडियाज गॉट टैलेंट, डांस इंडिया डांस जैसे कई शोज में जज की भूमिक में दिख चुकी हैं. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा कई ब्रैंड्स की एड और जमकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने का काम करती हैं. मलाइका अरोड़ा अपने वर्कफ्रंट से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. 
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए?
इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर लोग यह मानते हैं कि खाना खाने के बाद पानी पीने से पेट के एसिड कमजोर पड़ जाते हैं. जिसकी वजह से खाना सही से पच नहीं पाता. हालांकि इस धारणा में बिल्कुल सच्चाई नहीं है. क्योंकि भोजन करने के बाद पानी पीने से खाने का बेहतर ब्रेकडाउन होता है और तो और इसे जल्दी पचाने में भी मदद मिलती है. इसका मतलब है कि खाना खाने के बाद कुछ मात्रा में पानी पिया जा सकता है. हालांकि ध्यान रहे कि आपको ज्यादा पानी नहीं पीना है, क्योंकि ऐसा करने से आपका पेट जरूरत से ज्यादा भर जाएगा, जिससे तकलीफ होने लगेगी.
क्या खड़े होकर पानी पी सकते हैं?
मॉर्डन न्यूट्रीशन साइंस के मुताबिक, ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि खड़े होकर पानी पीने से भविष्य में घुटने की तकलीफ शुरू हो सकती है. हालांकि यह धारणा सही नहीं है. खड़े होकर पानी पीने का घुटने से कोई लेना-देना नहीं है. सबसे जरूरी सिर्फ यह है कि आप खुद को हाइड्रेटेड रखें. क्योंकि डिहाइड्रेशन से पैर में ऐंठन जरूर शुरू हो सकती है. ध्यान रहे कि आपको पानी धीरे-धीरे पीना चाहिए.
पानी पीने का सही तरीका क्या है?
पानी पीने का कोई सही या गलत तरीका नहीं होता है. बस पानी पीना जरूरी है. आजकल लोग अपने बिज़ी शेड्यूल के चलते कई बार पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर पाते. आपको इससे बचना है. आपको समय-समय पर पानी पीते रहना है. क्योंकि शरीर एक वक्त में लगभग 200-300mL पानी को संसाधित कर सकता है. यही वजह है कि हर 2 से 3 घंटे में एक गिलास पीना जरूर पिएं. पानी को लगातार पीने के बजाय घूंट-घूंट में पीना ज्यादा सही और फायदेमंद है.
रोजाना कितने गिलास पानी पीना चाहिए?
हर वयस्क को रोजाना 2 से 3 लीटर यानी 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए. हालांकि कुछ ऐसी स्वास्थ्य स्थितियां होती हैं, जिनमें बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीना सही नहीं माना जाता. किडनी, लीवर और दिल से जुड़ी बीमारी का सामना कर रहे लोगों को अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई पानी की मात्रा का सेवन करना चाहिए. चूंकि पानी आपको हेल्दी बनाए रखने का काम करता है, इसलिए समय-समय पर इसे पीते रहें. हालांकि बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे सूजन की समस्या पैदा हो सकती है.
शर्लिन चोपड़ा हुईं Opps मोमेंट का शिकार, फैशन के चक्कर में दिख गया शरीर का ये अंग...फैंस ने की जमकर खिंचाई
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है. शर्लिन चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है. जहां फैशन के चक्कर में एक्ट्रेस का उप्पस मूमेंट कैमरों में कैद हो गया है.
दरअसल, शर्लिन चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया. जहां वह लूज पैंट और मैचिंग ब्रालेस क्रॉप टॉप पहनकर पहुंची थी. हालांकि इस आउटफिट में वह कितनी अनकंफर्टेबल थी ये इस वीडियो को देखकर साफ नजर आ रहा है. शर्लिन बार-बार अपने क्रॉपटॉप को ठीक करती हुई नजर आ रही थीं. इतना ही नहीं इस दौरान उनका उप्पस मूमेंट भी कैमरों से बच नहीं पाया. हालांकि शर्लिन ने कैमरे के सामने अपना पूरा कॉन्फिडेंस दिखाया.

सोशल मीडिया यूजर्स ने शर्लिन चोपड़ा को जमकर फटकार लगाई है. उनका कहना है कि एयरपोर्ट के लिए इस तरह के कपड़े पहनने की क्या जरूरत है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि फोटोशूट्स और फिल्मों के वक्त समझ आता है कि ऐसे कपड़ें पहनने पड़ते हैं. लेकिन रियल लाइफ में ऐसा करने की क्या जरूरत है. कुछ लोगों ने शर्लिन को राखी सावंत से भी कम्पेयर किया है. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कपड़े पहनने में शर्म आती है मैडम को.
तुनिषा शर्मा से लेकर नीलेश पांडे तक...मौत के बाद अधूरा रह गया इनके किरदार का सफर…
मुंबई : मई 2023 का सफर टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी भयानक साबित हुआ, क्योंकि कुछ ही दिनों के अंदर एक-एक करके कई सितारे टूट गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए, फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स की मौत उनके फैंस के लिए किसी सदमें से कम नहीं होती. कई एक्टर्स अपने फैंस को उनके परिवार का हिस्सा मानते हैं. पिछले तीन दिनों में तीन टीवी एक्टर्स की मौत से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. आदित्य सिंह राजपूत, वैभवी उपाध्याय के साथ 51 साल के नितेश पांडे का भी 24 मई को निधन हो गया है. नितेश अनुपमा में धीरज का किरदार निभा रहे थे. नीतेश की तरह टीवी इंडस्ट्री में और भी कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी मौत से न सिर्फ जिंदगी से उन्होंने एग्जिट की बल्कि टीवी पर शुरू उनकी सीरियल के अपने किरदार को भी वो आधे रास्ते पर छोड़कर चले गए. आइयें एक नजर डालते हैं उन एक्टर्स पर,
तुनिषा शर्मा
अलीबाबा दास्तान ए काबुल की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपने ही टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या की थी. तुनिषा के जाने के बाद मेकर्स को टीवी सीरियल बंद करना पड़ा. चैनल ने इस शो का पार्ट 2 शुरू करने का फैसला लिया.
दीपेश भान
दीपेश भान टीवी के एक प्रतिभाशाली एक्टर थे. वो एंड टीवी के शो भाभी जी घर पर है सीरियल का हिस्सा थे. सीरियल की शूटिंग पर जाने से पहले दीपेश का निधन हुआ. अब तक दीपेश के किरदार को सीरियल में रिप्लेस नहीं किया गया है.
माधवी गोगटे
माधवी गोगटे अनुपमा में रुपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन मां यानी अनुपमा की मां का किरदार निभा रही थी. कोरोना होने के कारण माधवी का निधन हो गया. अब उन्हें मशहूर एक्ट्रेस सविता प्रभुणे ने रिप्लेस किया है.
घनश्याम नायक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर्स घनश्याम नायक की स्किन कैंसर से मौत हो गई. अपने निधन से कुछ दिन पहले ही एक्टर घनश्याम नायक तारक मेहता के लिए शूट कर चुके थे.
“रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” का पहला पोस्टर आउट, रणवीर और आलिया का लुक देख फैंस हुए गदगद!
नई दिल्ली। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से का पहला लुक आउट हो गया है. प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सुर्खियों में है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है. बता दें फिल्म में मल्टीस्टार कास्ट है जिसमें धर्मेंद्र जैसे सितारे भी नजर आएंगे. ऐसे में अब फिल्म से लीड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का लुक सामने आ गया है.
RARKPK First Look : रणवीर ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म से अपने पहले लुक की फोटोज शेयर की हैं. फिल्म से उनके 2 अलग-अलग लुक दिखाए गए हैं. एक लुक में वे गोल्डन कलर की शर्ट में हैं जिसके बटन उन्होंने खुले रखे हैं. उन्होंने फैंसी ग्लासेस लगाए हुए हैं और उनके लंबे घने बाल उड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक्टर ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें उनका स्टाइलिश अवतार नजर आ रहा है.
RARKPK First Look : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म से काफी समय बाद करण जौहर डायरेक्टर के तौर पर कमबैक करने जा रहे हैं. देसी लुक में नजर आए रणवीर सिंह-आलिया भट्ट, करण जौहर ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज
RARKPK First Look : अब डायरेक्टर करण जौहर ने अपने बर्थडे के मौके पर फैंस के एक्साइटमेंट को इसकी पोस्टर रिलीज के साथ और बढ़ा दिया है. करण, आलिया और रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं. जिनमें आलिया साड़ी पहने देसी लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं रणवीर फुल वेस्टर्न लुक में.करण जौहर के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ दूसरी बार रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आने वाली है. इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार है. जो जल्द ही पूरा होने वाला है. यह फिल्म 28 जुलाई को दर्शकों का इंतजार खत्म कर थिएटर्स में दस्तक देगी।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार…जानिए वजह?
मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। मूवी को मिलने वाले बेशुमार प्यार के कारण ही इनका सीक्वल तैयार किया जा रहा है। सुकुमार के जरिए डायरेक्टर की गई इस फिल्म के पहले पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ ने वर्ष 2021 में 373 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Pushpa 2 : फिल्म की कहानी, अल्लू अर्जुन का अंदाज और इसके गाने सबकुछ दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। वहीं, अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, रिपोर्ट से लगता है कि अल्लू अर्जुन का नया अंदाज देखने के लिए उत्साहित फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
‘पुष्पा: द रूल’ इस साल नहीं होगी रिलीज
Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने ‘पुष्पा: द रूल’ का पोस्टर और टीजर जारी कर फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। फैंस तबसे ही इसकी रिलीज डेट जानने के लिए बेताब हैं। इसी बीच इसकी रिलीज पर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर फैंस का थोड़ा दुखी होना लाजमी है। ‘पुष्पा 2’ को लेकर रिपोर्ट है कि इसके मई 2024 से पहले रिलीज के कोई आसार नहीं है। इसके पीछे का कारण यह है कि सुकुमार यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सीक्वल पहली फिल्म द्वारा बनाए गए फैन बेस के साथ न्याय करे। पहले इस मूवी की दिसंबर 2023 में रिलीज होने की रिपोर्ट थी।
2024 की गर्मियों में दस्तक देगी ‘पुष्पा 2’
Pushpa 2 : एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘सुकुमार अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं, और वह बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई अनुभव लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसलिए ‘पुष्पा 2′ दिसंबर 2023 में रिलीज नहीं हो रही है। सुकुमार शूटिंग पूरी करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं, इसलिए निर्माता मई 2024 या उसके बाद फिल्म रिलीज करने पर नजर गड़ाए हुए हैं। वर्तमान में तय की गई रिलीज विंडो मई और जुलाई के बीच है। लेकिन मई से पहले इसे रिलीज करने का कोई तरीका नहीं है।’
‘पुष्पा: द रूल’ की स्टारकास्ट
Pushpa 2 : ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, इसके दूसरे पार्ट के वर्ष 2024 में मई से जुलाई के बीच रिलीज होने की खबरें हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Vaibhavi Upadhyaya Passed Away:मशहूर एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत, शोक में डूबे फैंस
मशहूर अभिनेता का निधन...71 की उम्र में ली अंतिम सांस...निजी अस्पताल में थे भर्ती
तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सरथ बाबू का यहां एक निजी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह 71 साल के थे। सूत्रों ने बताया कि सरथ बाबू अस्पताल में भर्ती थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद दोपहर में उनका निधन हो गया।
उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में के. विश्वनाथ की ‘सागरा संगमं’, ‘आपथबन्धावुदू’ और नागार्जुन अभिनीत ‘क्रिमिनल’ शामिल हैं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में भी काम किया था, खासकर अभिनेता रंजनीकांत के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया। इनमें ‘मुल्लुम मलारुम’, “अन्नामलाई’ और ‘मुथू’ शामिल हैं।

बाबू ने कई फिल्मों में मुख्य किरदार और अन्य भूमिकाएं निभाई थी। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से शौहरत हासिल की।सरथ बाबू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1973 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और ऑडियंस को एंटरटेन किया था। सरथ बाबू की एक्टिंग के देश ही नहीं विदेश में भी चाहने वाले थे।
ज्यादा मोबाइल यूज़ किया तो बढ़ सकता है खतरा
दिन में एक घंटे से ज्यादा समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से हाइपरटेंशन का खतरा 25 प्रतिशत बढ़ सकता है. हाइपरटेंशन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के लिए एक बड़ा जोखिम कारक है. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, अमेरिका में लगभग आधे वयस्क यानी 47 प्रतिशत या लगभग 116 मिलियन लोग हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं. रिसर्च के लेखकों के मुताबिक, मोबाइल फोन रेडियोफ्रीक्वेंसी एनर्जी उत्सर्जन करते हैं, जो ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी से जुड़ा हुआ है.
मखाने का रायता सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.
मखाने का रायता सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हर कोई दही को किसी न किसी रुप में अपनी डेली डाइट में शामिल कर लेता है. समर सीजन में दही शरीर को हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है, वहीं मखाने के फायदों को कौन नहीं जानता है. अगर मखाने और दही का कॉम्बिनेशन एक ही रेसिपी में मिल जाए तो क्या कहने. आज हम आपको ऐसे ही एक कॉम्बिनेशन मखाने के रायते को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये डाइजेशन को भी दुरुस्त रखने में मदददगार होती है.
मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री
दही – 1 कप
मखाने – 2 कप
रायता मसाला – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
मखाने का रायता बनाने की विधि
मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब घी पिघल जाए तो उसमें मखाने डालकर भून लें. जब मखानों का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और मखानों को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें. जब मखाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. अब एक बर्तन लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
जब दही को फेंट लें उसके बाद उसमें रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक (सेंधा नमक भी इस्तेमाल किया जा सकता है) डालकर दही में चम्मच की मदद से मिक्स कर दें. अब दही के मिश्रण में दरदरे पिसे मखाने डाल दें और मिला दें. अगर बनने के बाद रायता गाढ़ा लग रहा है तो अपनी आवश्यकता के अनुसार उसमें पानी डाल दें. आपका स्वादिष्ट मखाने का रायता बनकर तैयार हो गया है. इसे हरा धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें.
खाने का जायका और भी बढ़ा देता है. मसाला पापड़
होटल या रेस्तरां में जब भी खाने का मौका लगता है तो ज्यादातर लोग मेन कोर्स के साथ मसाला पापड़ मंगाना जरूर पसंद करते हैं. ऐसा हो भी क्यों ना. मसाला पापड़ (Masala Papad) खाने का जायका और भी बढ़ा देता है. मसाला पापड़ खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उसे सर्व करने का तरीका भी उतना ही बेहतर होता है. बड़ों के साथ बच्चे भी मसाला पापड़ खाना काफी पसंद करते हैं. हम भी अक्सर घर पर पापड़ सेककर या तलकर खाते हैं लेकिन होटल जैसे मसाला पापड़ का जायका नहीं मिल पाता है.
आप अगर इस बार घर पर मेन कोर्स के साथ मसाला पापड़ को भी शामिल करना चाहते हैं तो हम आपको इसे तैयार करने का आसान तरीका बताएंगे. इस तरीके से आप मिनटों में ही मसाला पापड़ तैयार कर सकते हैं.
मसाला पापड़ बनाने के लिए सामग्री
पापड़ – 4
प्याज बारीक कटा – 2 टेबलस्पून
टमाटर बारीक कटा – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 1
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
बारीक सेव – 2 टेबलस्पून
मूंगफली दाने उबले – 1 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए
मसाला पापड़ बनाने की विधि
मसाला पापड़ बनाने के लिए आप मूंग या चने के पापड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए और धुआं छोड़ने लग जाए तो उसमें पापड़ डालकर उसे फ्राई कर लें. कुछ सेकंड में ही पापड़ फ्राई हो जाएगा उसके बाद उसका तेल निथारकर उसे निकालकर एक प्लेट में रख दें. इसी तरह सारे पापड़ों को तल लें.
अब फ्राइड पापड़ पर बारीक कटे प्याज, टमाटर, मिर्च, बारीक सेव डालकर उसे अच्छी तरह से फैला दें. इसके बाद इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर छि़ड़क दें. फिर इसमें चाट मसाला भी भुरक दें. आखिर में पापड़ पर उबले मूंगफली दाने और कटी हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दें. इस तरह आपका स्वादिष्ट मसाला पापड़ बनकर तैयार हो चुका है. इसे लंच या डिनर में मेनकोर्स के साथ सर्व करें. हर कोई आपके मसाला पापड़ की तारीफ करेगा.
ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
जरूरत से ज्यादा लीची खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन को बढ़ाने का काम करता है.
कुछ लोगों को लीची खाने से एलर्जी की समस्या होती है, लेकिन फिर भी वो इसका सेवन करते नजर आते हैं. आपको बता दें कि अगर आपको किसी फल से एलर्जी है तो उसे खाने से बचना ही ज्यादा बेहतर है. क्योंकि इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है.
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें भी लीची का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है.
भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु आवश्यक सुझाव
ग्रीष्म ऋतु के मौसम में तापमान में वृद्वि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील आम नागरिकों से की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
लू के लक्षण - सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना आदि लक्षण शामिल है।
लू से बचाव के उपाय- इसके लिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाये। धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध ले। पानी अधिक मात्रा में पिये। अधिक समय तक धूप में न रहे। गर्मी के दौरान मुलायम सूती कपड़े पहने ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ. आर. एस. घोल पिये। चक्कर, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें। शीतल पेय जल पिये, फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श ले। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह ले।
लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार - बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगायें, कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटायें, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जायें, आंगनबाड़ी मितानिन तथा ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट के लिए संपर्क करें।
क्या करें - भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु पर्याप्त पानी पीये भले ही प्यास न लगे, मिर्गी या हृदय, गुर्दे या लीवर से संभावित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो या जिनको द्रव्य प्रतिधारण की समस्या है, उनको तरल सेवन बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस घोल, घर के बने पेय जैसे- लस्सी, नींबू का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
क्या न करें- धूप में बाहर जाने से बचे, नंगे पाँव बाहर न जाए, दोपहर के समय खाना पकाने से बचे, शराब, चाय, कॉफी और कार्बाेनेटेड शीतल पेय से बचे, ये शरीर को निर्जलित करते हैं। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचे।
सावधानियां- जितना हो सके घर के अंदर रहे, नमक, जीरा, प्याज का सलाद और कच्चे आम जैसे पारंपरिक उपचार हीट स्ट्रोक को रोक सकते हैं। बंद वाहन में बच्चे और पालतू जानवरों को अकेला न छोडे, पंखे और नम कपड़े का प्रयोग करे। डंडे पानी में स्नान करे। अपने घर या कार्यालय में आने वाले विक्रेताओं तथा सामान पहुंचाने वाले लोगों को पानी पिलाये और पेड़ लगाये, सूखी पत्तियों, कृषि अवशेषों तथा कचरें को न जलायें।
फिर से सुर्खियों में आई Suhana Khan, जानिए क्या है इस Bikini Photo का सच …
Suhana Khan बॉलीवुड में जल्दी ही डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन इससे पहले ही वह बेहद फेमस हो गई हैं. सोशल मीडिया में आए दिन वह सुर्खियां बटोरती रहती हैं. हाल ही एक्ट्रेस की आई है जो सोशल मीडिया में तबाही मचा रही है. फोटो समुद्र के किनारे की है जहां एक्ट्रेस गजब ढा रही हैं. इस फोटो के वायरल होते ही फिर से इस एक्ट्रेस के लिए चर्चा का बाजार गर्म होने लगा, लेकिन अब जो बात सामने आई है वो और भी खास है.

यह तस्वीर Suhana Khan की है इस बाद का दावा करने वालों की बोलती बंद हो गई है. क्योंकि यह फोटो उनकी नहीं है. अब सवाल यह खड़े हो गया है की अगर यह Suhana नहीं है तो कौन है जो उनके जैसी ही नजर आ रही है. Suhana Khan के फैन पेज से यह तस्वीर शेयर की गई थी और बताया गया था कि ये तस्वीर उनकी है.
View this post on Instagram
ये तस्वीर लड़की की पीठ की तरफ क्लिक की गई है, इसलिए उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बताया गया है कि तस्वीर में दिखने वाली लड़की शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी Suhana Khan हैं. जबकि ये तस्वीर Bikini Photo Suhana Khan की नहीं है, बल्कि एक्ट्रेस शानवी श्रीवास्तव की है.बता दें की शानवी श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ये तस्वीर शेयर की थी. शानवी श्रीवास्तव की इस बिकिनी वाली तस्वीर को उनके फैंस ने पसंद किया था और कमेंट भी किए थे. वहीं, शानवी श्रीवास्त की इस तस्वीर को Suhana Khan के फैन पेज से शेयर कर उनकी तस्वीर बताया दिया गया था.
हर बुधवार गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से इन पाप ग्रहों के दुष्प्रभाव नहीं झेलने पड़ते.
बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता - गणेश जी की पूजा से बुद्धि कुशाग्र होती है. कहते हैं बुधवार के दिन बच्चों से गणेश जी को सिंदूर अर्पित कराने से उनका बौद्धिक विकास होता है. चिड़चिड़ापन खत्म होने लगता है. बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ती है. शास्त्रों के अनुसार कुंडली में राहु-केतु दूषित हो तो संतान में झूठ बोलने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और पढ़ाई में मन भटकने लगता है लेकिन हर बुधवार गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से इन पाप ग्रहों के दुष्प्रभाव नहीं झेलने पड़ते.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया रोमांटिक डांस, देखिए वीडियो
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सगाई कर ली। चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में अभिनेत्री से सगाई की है। सगाई समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त और अन्य शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वकील और कांग्रेस AAP MP Raghav Chadha gets engaged to actress Parineeti Chopra#RaghavChadha #ParineetiRaghavEngagement #AAP pic.twitter.com/1PXvHo930p
प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और डेरेक ओब्रायन पत्नी के साथ पहुंचे। इनके अलावा समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सीएम केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और अन्य शामिल हुए थे। इसी बीच कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं।
Love Birds ????????
— Ritik Gupta ???? (@RitikGupta1999) May 14, 2023
How romantic they are!!
Both are so cute, lovely and beautiful couple. ????✨#ParineetiRaghavEngagement pic.twitter.com/pV3BWQhVMZ
समर सीजन में ब्रेकफास्ट में तेल और मसालेदार चीजों को खाने के बजाय मिल्क शेक एक बढ़िया विकल्प हो सकता है.
ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री
दूध – 2 कप
चीनी – 2 टेबलस्पून
मलाई – 1 टेबलस्पून
काजू – 7-8
बादाम – 7-8
पिस्ता – 7-8
अंजीर – 1
ठंडाई – 1 टेबलस्पून
ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनाने की विधि
ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम पिस्ता, अंजीर) लें और उन्हें 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. तय समय के बाद सभी को पानी से निकाल लें. अब मिक्सर में चीनी और ड्राई फ्रूट्स को डालकर पीस लें. अब इस मिश्रण में दूध डाल दें और एक बार फिर मिक्सर चलाकर मिल्क शेक को तैयार करें. ध्यान रहे कि शेक अच्छी तरह से पिसना चाहिए.
अब मिक्सर में एक चम्मच मलाई डाल दें और ढक्कन लगाकर एक-एक सेकंड के लिए रुक-रुककर मिक्सर चलाएं. ऐसा कम से कम दो से तीन बार करें. ध्यान रखें कि मिक्सर को रुक-रुककर ही चलाना है, अगर एक साथ चला दिया तो दूध ठंडा होने की वजह से उसमें से मक्खन अलग हो जाएगा और मिल्क शेक का स्वाद पूरी तरह से बदल जाएगा. अब मिल्क शेक को एक गिलास में निकाल लें और उसमें 1 टेबलस्पून ठंडाई डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. आपका ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनकर तैयार हो चुका है. इसे सर्व करने से पहले गिलास में बारीक कटे सूखे मेवे से सजाएं.
दही की लस्सी पीना पसंद करते हैं तो बेहद आसान तरीके से इसे घर पर बना सकते हैं.
गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही घरों में दही की लस्सी (Dahi Ki Lassi) की डिमांड शुरू हो जाती है. समर सीजन में बॉडी को ठंडा रखने के लिए वैसे तो लोग कई तरह के उपाय करते हैं. डेली डाइट में कई तरह के हेल्दी फूड्स को शामिल किया जाता है लेकिन इस मौसम में दही से बनने वाली लस्सी का मजा ही अलग होता है. स्वाद से भरी दही की लस्सी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. यही वजह है कि दही की लस्सी को पसंद करने वाले हर उम्र के लोग होते हैं.
आप भी अगर दही की लस्सी पीना पसंद करते हैं तो बेहद आसान तरीके से इसे घर पर बना सकते हैं.
दही की लस्सी बनाने के लिए मुख्य तौर पर दही और चीनी की जरूरत पड़ती है. लस्सी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं पारंपरिक दही की लस्सी बनाने की आसान विधि..
दही की लस्सी बनाने के लिए सामग्री
दही – 1/2 किलो
चीनी – 1/2 कप
दूध – 1 कप
काजू – 5
बादाम – 5
टूटी फ्रूटी – 1 टी स्पून
मलाई – 2 टी स्पून
आइस क्यूब्स
दही की लस्सी बनाने की विधि
दही की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बर्तन में निकाल लें. अगर दही की ठंडी लस्सी पीना चाहते हैं तो पहले दही को फ्रिज में कुछ वक्त के लिए रख दें. अब दही को मथनी की सहायता से अच्छी तरह से मथ लें. इसके बाद इसंमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए मथें. दही को तब तक मथना है जब तक कि इसमें डली चीनी पूरी तरह से घुल ना जाए.
अब मथे हुए दही में ठंडा दूध डाल दें और एक बार फिर दही और दूध को अच्छी तरह से मथ लें. ये प्रक्रिया तब तक करनी है जब तक कि दही पूरी तरह से स्मूथ न हो जाए. इसके बाद दही की लस्सी को गिलास में निकाल लें और उसमें ऊपर से बर्फ के टुकड़े डाल दें. इसके बाद लस्सी में ताजी मलाई डालें और ऊपर से कटे हुए काजू बादाम डाल दें. आखिर में लस्सी को टूटी फ्रूटी से सजाकर सर्व करें. लस्सी का स्वाद घर के हर सदस्य को काफी पसंद आएगा.
