देश विदेश
ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है - Bhupesh baghel
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के ख़िलाफ़ बयान दिलवा रही है। इन बयानों में जो पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है। जिस असीम दास के पास से रुपए बरामद हुए थे उसने जेल से अपने हस्तलिखित बयान में कह दिया है कि उन्हें भी धोखे में रखकर फंसाया गया है और उन्होंने कभी किसी राजनेता व उनसे जुड़े लोगों को पैसा नहीं पहुंचाया। अब ईडी दावा कर रही है कि उसने यह बयान भी वापस ले लिया है। यह किस दबाव में हो रहा है, उसे सब जानते हैं। अब सवाल यह है कि ईडी ने जिस दिन कथित रूप से असीम दास से रुपए बरामद किए थे उस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग ईडी के पास है। इसका मतलब है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसका मतलब यही है कि इसकी कूटरचना ईडी ने ही की थी। ईडी ने दावा किया है कि चंद्रभूषण वर्मा ने भी अपना पहले का बयान वापस ले लिया है। हम तो शुरुआत से कह रहे हैं कि ईडी मारपीट से लेकर धमकी देने तक हर हथकंडे अपनाकर मेरा व मेरे सहयोगियों का नाम लेने का दबाव बना रही है। ईडी के नए दस्तावेज से यह और स्पष्ट हो गया है। महादेव ऐप के घोटाले की जाँच मैंने ही मुख्यमंत्री रहते हुए खुद शुरू की थी। मैं चाहता था कि इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो और युवाओं को जुआखोरी की ओर धकेल रहे इस अपराध पर रोक लगे। छत्तीसगढ़ सरकार की इस जाँच के आधार पर ही ईडी धन-शोधन का मामला बनाकर जाँच कर रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि ईडी ने जाँच को अपराध की बजाय राजनीतिक दबाव व बदनामी का हथियार बना लिया है। महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का ही रह गया है।
ईडी की चार्जशीट राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा : भूपेश बघेल
हाई कोर्ट बिलासपुर में मास्क, सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेसिंग का उपयोग करने आदेश जारी
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त :हिट एंड रन केस पर नया नियम अभी लागू नहीं
हिट एंड रन कानून सभी चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों पर है लागू
छत्तीसगढ़ के मंत्रियों में विभागों का हुआ बटवारा : किसे क्या मिला ?
प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहासः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*
वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जायेंगे गुरुद्वारा : अरदास में होंगे शामिल
गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को किया जाएगा याद - वीर बाल दिवस
26 दिसंबर: स्कूलों-कॉलेजों में मनाया जाएगा वीर बाल दिवस
वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित
https://www.youtube.com/watch?v=MZSjb5kmf5s
गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को किया जाएगा याद |
शिक्षा मंत्रालय जनसहभागिता को बढ़ावा देने के तहत मकसद से माईजीओवी के सहयोग से ‘वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों और उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा
शिक्षण संस्थानों में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बाल दिवस के माध्यम से छात्रों को गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता और बलिदान की जानकारी दी जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय जनसहभागिता को बढ़ावा देने के तहत मकसद से माईजीओवी के सहयोग से ‘वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों और उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से छात्र को एक ही उत्तर पर क्लिक करना होगा।
क्विज में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और सभी प्रश्नों का उत्तर देना आवश्यक होगा। क्विज समयबद्ध तरीके से चलेगी। इसका मतलब है कि प्रतिभागियों को 300 सेकंड के भीतर 10 सवालों के जवाब देने होंगे।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ से सीएम की मुलाकात
मोहन, राम, लखन, श्याम, केदार, लक्ष्मी, विष्णु देव : छत्तीसगढ़ के खेवनहार
*मोहन, राम, लखन, श्याम, केदार, लक्ष्मी, विष्णु देव : छत्तीसगढ़ के खेवनहार*
राज्यपाल के सामने बृजमोहन अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ.
सीएम साय ने कहा, ‘‘जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा. मंत्रिमंडल में एक और पद बाद में भरा जाएगा.’’ छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 सदस्य हो सकते हैं. वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में तीन सदस्य- मुख्यमंत्री साय और दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हैं. उन्होंने 13 दिसंबर को शपथ ली थी. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 12 में से छह सदस्य-अरुण साव, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से होंगे. वहीं तीन अन्य सदस्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम और केदार कश्यप अनुसूचित जनजाति (एसटी) से होंगे. राज्य मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति (एससी) से एक सदस्य दयालदास बघेल.
वहीं सामान्य वर्ग से दो सदस्य विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल होंगे. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजवाड़े मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य होंगी. शुक्रवार को शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में अग्रवाल, नेताम, कश्यप और बघेल ने पिछली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकारों में भी मंत्री के रूप में कार्य किया है. वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए चौधरी के साथ ही वर्मा और राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं तथा जायसवाल एव देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं. मुख्यमंत्री साय केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा पहली बार के विधायक हैं.
छत्तीसगढ़ के लिए भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति
लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में विभिन्न विधाओं में दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण
रायपुर 19 दिसम्बर 2023/ जिले के लाईवलीहुड़ कॉलेज जोरा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 18 से 45 वर्ष के युवाओं को उनकी रूचि अनुसार 03 से 04 माह के कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमे सेल्फ इंप्लायड टेलर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, रिटेल सेल्स एसोसिएट, सोलर पम्प टेक्निशियन, डोमेस्टिक आई.टी हेल्पडेस्क अटेंडेंट (कंप्यूटर), माइक्रो इरिगेशन टेक्नीशियन, ट्रेक्टर मेकेनिक के कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के साथ ही अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल, व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन कोर्स में आवेदन करने की न्युनतम योग्यता-08वी एवं 10वीं उत्तीर्ण है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन नम्बर-0771-2443066, 9109321845, 9399791163 में भी संपर्क किया जा सकता है।
