देश विदेश
राजनांदगांव या जिहादगांव : भाजपा ने जारी किया कार्टून
Mrs Raipur कौन ?
भूपेश बघेल राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी
महतारी वंदन योजना राशि वितरण कार्यक्रम स्थगित
रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे. कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी. योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं 1000 प्रतिमाह की राशि दी जानी है.
विपुल अमृतलाल शाह की 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई की झलक!
विपुल अमृतलाल शाह ने रायपुर में 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर को किया रिलीज!
विपुल अमृतलाल शाह की 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई की झलक!
विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की अगली फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के लिए एक्साटइमेंट तेज है। ऐसा इसिलए क्योंकि इस तीकड़ी ने पहले द केरल स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्म दी हैं। ऐसे में साथ में ये अब 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' लेकर आ रहे हैं जिसके दोनों टीजरों और पोस्टर्स ने पहले ही खूब सुर्खियां बनाई है और दर्शकों से प्यार पाया है। ऐसे में अब दर्शकों द्वारा ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
फिल्म के रिलीज की डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच इसे देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। दर्शकों की उम्मीदों को एक नए स्तर पर लेकर जाते हुए, मेकर्स ने 'बस्तर : द नक्सल स्टोरी ' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=5KfJWVcnbdI
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म के ट्रेलर में अदा शर्मा को अपने बेजोड़ अंदाज में देखा जा सकता है। दर्शकों को लुभाने वाले सभी एलिमेंट से भरपूर यह फिल्म उन्हे एंटरटेन करने की क्षमता रखती है। द केरल स्टोरी की जबरदस्त सफलता के बाद, टीम एक और डेयरिंग और प्रभावशाली विषय के साथ वापस लौटी है, जिसका ट्रेलर सभी के उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।
ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा CRPF जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली झलक है, इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से JNU के क्षेत्रों द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है। इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ने इस ट्रेलर को जबरदस्त बना दिया है।
ट्रेलर न केवल उत्साह को दूसरे स्तर पर ले जाता है बल्कि हमें असल घटनाओं के बारे में और ज्यादा जानने के लिए प्रेरित भी करता है।
ट्रेलर का मुख्य आकर्षण आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार है, जिसे बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया है। अदा ने किरदार में जो पूर्णता और ईमानदारी लाई है, वह उनके किरदार में साफ दिख रही है और इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक्ट्रेस का एक और सॉलिड परफॉर्मेस होने जा रहा है।
'द केरल स्टोरी' के पीछे की टीम की एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली और असल जीवन पर आधारित फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बहुत ज्यादा है।
ट्रेलर में मेकर्स ने इस सच्चाई की झलक दी है, जो फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने के साथ ही सामने आने वाली है।
विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मैं हूं चौकीदार की तर्ज पर इस बार भारतीय जनता पार्टी का मोदी का परिवार वाला नारा रहेगा मेन कैंपेन
बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित - प्रदेश से तीन महिलाएं बनी प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ से बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है, भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने आज छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें चौंकाने वाला नाम बृजमोहन अग्रवाल का है, सुनील सोनी की टिकट काट दी गई है |बृजमोहन अग्रवाल के अलावा दुर्ग से विजय बघेल, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, रायगढ़ से राधेश्याम रतिया, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडे, बिलासपुर से तोखन साहू और महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किया है |
प्रदेश से तीन महिलाएं लोकसभा प्रत्याशी घोषित की गई है |