प्रदेश
CRIME : घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
फिंगेश्वर : राजिम के फिंगेश्वर में घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है, हत्या के मामले में संदेही पति चेतन बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है दरअसल, फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 12 रिंग रोड के पास रहने वाली पूर्णिमा बंजारे की लाश घर मे मिली है, परिजनों ने बताया पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था, सुबह कमरे में उसकी खून से लथपथ लाश मिली, वही पति पर शक है वह अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या किया होगा कारण अज्ञात है पुलिस पूछताछ में जुटी है।
Crime : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 15 लाख का गांजा, दो कार जब्त
महासमुंद : जिला पुलिस के कोमाखान पुलिस ने दो मध्य प्रदेश के अलग-अलग कारों में 15 लाख रुपए के सौ किलो गांजा बरामद किया है, लेकिन गांजा तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
आपको बता दें कि कल रात्रि कोमाखान पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी की दो व्यक्ति एमपी पासिंग की दो अलग-अलग कार में लाखो का गांजा तस्करी कर एमपी ले जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लुकुपाली ग्राम के पास कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी गांजा तस्कर फिल्मी स्टाइल में मौके से तेज रफ्तार से स्विफ्ट डिजायर कार को भगा कर भागने का असफल प्रयास किया। पुलिस दोनों कार का पीछा किया। गांजे से भरे कार नर्रा राटापाली के पास दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई, रात में अंधेरा होने की वजह से आरोपी कार की चाबी लेकर फरार हो गए हैं।
रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेने रद्द, लिस्ट में शामिल है यह गाड़ियां
रायपुर :- रेल यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है. छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें एक सप्ताह के लिए रद्द हेंगी. 13 जून से 20 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जायेगा।
ये ट्रेन रहेगी रद्द
1) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
2) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
3) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
4) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
5) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
6) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
7) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
10) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13) दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14) दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
15) दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16) दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
17) दिनांक 12, 14, 17 एवं 19 जून 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
18) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19) दिनांक 13 एव 17 जून 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
20) दिनांक 14 एवं 18 जून 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
21) दिनांक 12 एवं 19 जून 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
22) दिनांक 13 एवं 20 जून 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
23) दिनांक 16 जून 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24) दिनांक 17 जून 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
OMG! सो रही बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया डेंजरस तेंदुआ, गले पर अटैक कर उतारा मौत के घाट
कांकेर :- कांकेर से लगे ग्राम चनार में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई ।वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है ।
जानकारी के मुताबिक कांकेर से लगे ग्राम चनार में महिला सो रही थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया और उसके गले पर हमला किया, साथ ही घर से दो सो मीटर महिला की लाश क्षत विछत हालत में लाश मिली है । बता दें घटना के वक्त बुजुर्ग महिला अकेली थी।
CG - नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता, पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 06 माओवादी ढेर
नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता।
नक्सली PLGA मिलिट्री कंपनी नं. 06 के साथ हुई पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 06 माओवादी ढेर।
मृत नक्सलियों में कंपनी नं. 06 के 01 पीपीसीएम, 01 डिप्टी कमांडर एवं 02 पार्टी मेंबर तथा बयानार एरिया के ACM शामिल l
पूर्व बस्तर डिवीजन के अमदई एरिया एरिया कमेटी क्षेत्र में चलाया गया संयुक्त अंर्तजिला नक्सल विरोधी अभियान।
संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, बस्तर जिलो के डीआरजी एंव 45 वी. वाहिनी आईटीबीपी & CRPF का बल रहा शामिल।
मौके से 02 नग 303 रायफल, 01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद
मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के भी घायल होने व मारे जाने की संभावना।
बस्तर : बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों में प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। उपरोक्त सिलसिला में दिनांक 06 जून, 2024 को जिला नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बस्तर एवं कोन्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादी कैडर एवं PLGA कंपनी नंम्बर 06 के माओवादी कैडरों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था।

पुलिस को पूर्व बस्तर डिवीजन के आमदई एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुंगोडी, गोबेल, गूबुम, आदेरबेडा, वट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के तस्दीक हेतु दिनांक 06,07.06.2024 की मध्य रात्रि में नारायणपुर डीआरजी की 09 टीम दंतेवाडा की 08 डीआरजी टीम, जिला बस्तर डीआरजी की 04 टीम,जिला कोडांगाव से डीआरजी की 02 टीम तथा आईटीबीपी 45वीं वाहिनी , CRPF 195 वाहिनी का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम मुंगाड़ी, गोबेल, आदेरबेडा, इरपानार ,वट्टेकाल क्षेत्र में रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान दिनांक 07.06.2024 को दोपहर करीबन 15ः00 बजे भटबेड़ा- बट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा के जंगल में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलो को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण हेतु आवाज दिया गया आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों के द्वारा अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया इसके बाद रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ दिन भर मुठभेड़ हुआ बाद खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलो व पहाडियो की आड़ लेकर भाग गये।

फायरिंग बंद होने पर सभी टीमो द्वारा अपने-अपने दिये गये टास्क क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल के अलग-अलग स्थानो से कुल 06 वर्दीधारी नक्सलियो का शव तथा शव के पास से 02 नग 303 रायफल, (01 मैग्जीन 04 राउण्ड चार्जर सहित 10 कुल 14 ) 01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 12 बोर रायफल तथा 10 नग बीजीएल सेल, 12 बोर का पोच 02 नग, तथा एसएलआर मैग्जीन 01 ,एसएलआर राउण्ड 02 नग, जिंदा कुकर बम लगभग डेढ किलो वजनी 100 मीटर वायर सहित , 05 नग पिट्ठू बैग, मल्टीमीटर 01 नग, प्लास्टिक विस्फोटक एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिया जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है।

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप & पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के कंपनी नम्बर 6 के गढ़ रहे पूर्व बस्तर डिवीज़न के नक्सलियों में भय का माहौल है। साथ ही नारायणपुर कोंडागांव दंतेवाड़ा और जगदलपुर के सीमान्त क्षेत्रो में रहने नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं। पूर्वी बस्तर डिवीज़न में नक्सलियों के अटैकिंग फ़ोर्स के स्तम्भ रहे कंपनी नम्बर 06 , बयानार एरिया कमिटी ,अमदई एरिया कमिटी के ऊपर यह अब तक सबसे कड़ा प्रहार है।

पुलिस अधीक्षक बस्तर Shri Shallabh Sinha & पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा Shri Gaurav Rai द्वारा बताया गया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें चरमपंथी सिद्धांतों के आकर्षण से निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है,ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों से जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं, अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद को त्याग कर मुख्य धारा से जुड़े व हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का त्याग व विरोध करें।

मारे गये नक्सलियों के नाम व पद :
1. मसिया उर्फ मेसिया मंडावी, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी मरकागुड़ेम, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 / स्नाईपर टीम कमाण्डर एवं प्लाटून नं. 02 सेक्शन ‘ए’ कमांडर(पीपीसीएम) ईनामी 08 लाखl
2. रमेश कोर्राम उर्फ बोंजा उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी तोयर थाना मारडूम हाल मंदोड़ा करलाभाट थाना छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 डिप्टी कमाण्डर, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।
03) सन्नी उर्फ सुंदरी निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 (पार्टी सदस्य) , पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख l
04) सजन्ती पोयाम निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 सदस्य, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।

05) जयलाल सलाम उर्फ सैता निवासी छोटे फरसगांव, थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर, धारित पद- एसीएम बयानार एरिया कमेटी ईनामी 05 लाख l
06) जननी उर्फ जन्नी पिता सोमनाथ उर्फ जयसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी आदेरबेड़ा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, धारित पद- आदेरबेड़ा आरपीसी सीएनएम कमांडर ईनामी 01 लाख।

उक्त मुठभेड़ के दौरान जिला-नारायणपुर के 03 DRG जवान घायल हुए है l जिन्हें उचित उपचार के लिए रायपुर airlift कराकर इलाज कराया जा रहा है, अभी घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

घायल जवान Details :
01)एएसआई कचरू राम कोर्राम उम्र 45 वर्ष
02) आरक्षक मंगलू राम कुमेटी उम्र 47 वर्ष
03)आरक्षक भारत सिंह धरल उम्र 23 वर्ष

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग में वर्ष - 2024 में अभी तक कुल-71 मुठभेड़ हुये तथा 123 माओवादियों के शव एवं 136 हथियार बरामद की गई, इसी प्रकार वर्ष 2024 में अब तक कुल-399 माओवादियों द्वारा शासन के समक्ष समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के लिये आत्मसमर्पण किया गया है।

पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादिओं के बीच में हुई मुठभेड़ के सम्बन्ध में त्रिवेणी परिसर में आयोजित की गई पत्रकारवार्ता में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बस्तर Shri Shallabh Sinha , पुलिस अधीक्षक नारायणपुर Shri Prabaht Kumar, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा Shri Gaurav Rai, आईटीबीपी एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नाबालिग लड़की से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बहला फुसला कर ले गया अपने साथ, फिर घिनौनी हरकत को दिया अंजाम...ऐसे हुआ खुलासा..!!
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 53 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल प्रार्थी ने भानुप्रतापपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 01.06.2024 के 12.30 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, और कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर ले गया है था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी । विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित कर अपहृता एवं आरोपी की पता तलाश किया गया।
गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर हर सम्भावित स्थानों में लगातार खोजबीन कर आरोपी जगदू राम कोर्राम एवं आरोपी के कब्जे से नाबालिग को चर्रेमरें में बरामद किया गया। अभियोक्त्री से पुछताछ करने पर आरोपी जगदू राम कोर्राम पिता स्व. विसरू राम कोर्राम उम्र 53 वर्ष, के द्वारा अभियोक्त्री को बहला फुसलाकर ले जाकर अभियोक्त्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,376,376 (2) (ढ़) भादवि. 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटर सायकल को बरामद किया गया। आरोपी जगदू राम कोर्रार्म के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी जगदू राम कोर्राम को दिनांक 08.06.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर, जेल दाखिल के लिए भेजा गया है।
हैवान बनी बहू! सास को मारा ऐसा धक्का की हो गई मौत, कातिल बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां हल्दीबाड़ी के मोहन कालोनी में देवर भाभी के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गई सास को बहू ने धक्का मार दियाम जिससे सास जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है वहीं हत्या के मामले में आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।
Breaking : सुरक्षा जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 वर्दीधारी नक्सलियों के शवों के साथ कई हथियार बरामद
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. नारायणपुर जिले के मुंगेडी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए सभी नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है. नक्सलियों के शव के साथ 6 हथियार समेत अन्य नक्सल सामग्री भारी मात्रा में बरामद किया गया है. इस मुठभेड़ में नारायणपुर डीआरजी के 3 जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों के बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है.
कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले सिक्ख छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु नाम आमंत्रित
भुपेश बघेल के नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर बोले भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का बयान स्तरहीन:भाजपा
पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से भाग रहे है,खुद की हार और कांग्रेस की शर्मनाक हार की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते:अमित चिमनानी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ताजा स्तरहीन बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें बघेल ने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाजामे का नाड़ा काट दिया है। अमित ने कहा है कि श्री भूपेश विधानसभा चुनाव की करारी शिकस्त और लोकसभा चुनाव की हार के बाद अब राहुल, पाजामा और नाड़े से बाहर निकलकर राजनीतिक सच का सामना करने की हिम्मत दिखाए,मीडिया से भागे नही।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने भूपेश बघेल के इस बिगड़े बोल पर कहा कि खुद भूपेश बघेल राजनांदगांव में चुनाव हार गए, उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई, राहुल गांधी, जिनके लिए भूपेश बघेल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2014, 2019 और 2024 में 3 लोकसभा चुनाव लड़े हैं और तीनों चुनाव की सीटों को मिलाकर भी कांग्रेस ने कुल 195 सीट मात्र जीती है जबकि भाजपा ने केवल 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीती है और इसकी तुलना में कांग्रेस की सीटें काफी कम है तो फिर बघेल की भाषा में किसने, किसका नाडा काटा है? श्री चिमनानी ने सवाल दागा कि आखिर बघेल मीडिया का सामना क्यों नहीं कर रहे और क्यों नहीं बता रहे कि वह खुद क्यों हारे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार क्यों हुई?
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री चिमनानी ने कहा कि जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे तब भी वह इसी प्रकार की भाषा बोलकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को अपमानित करते थे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बघेल ने सवाल पूछने वाली एक युवती को कहा था- ऐ लड़की, ज्यादा नेतागिरी मत कर। एक अन्य मौके पर बघेल ने एक कदम आगे बढ़कर एक युवक से यह तक कहा था- ऐ लड़के, तेरे बाप ने भी कभी माइक पकड़ा है? हद तो बघेल ने तब पार कर दी जब एक कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समाज के युवकों को 'भौंकने वाला' कहा था। इससे भी आगे जाकर बघेल तो अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को 'स्लीपर सेल' तक बताने में संकोच नहीं किया। श्री चिमनानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की हार के बावजूद स्तरहीन बयान बाजी चालू है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री चिमनानी ने कहा कि एक परिवार और एक व्यक्ति की चापलूसी का कीर्तिमान रचने में लगी कांग्रेस और भूपेश बघेल लोकसभा के छत्तीसगढ़ और समग्र देश के नतीजों के परिप्रेक्ष्य में विचार करके क्या यह बताने का कष्ट करेंगे कि किसने किसके पजामे का नाड़ा काटा है? श्री चिमनानी ने यह कहते हुए कि कांग्रेस के पाजामे का नाड़ा ही नहीं, उनकी नाक भी कट चुकी है, यह दो टूक सवाल भी किया है कि बघेल कब तक 'एक्स' में ही पोस्ट करेंगे? कब तक बाहर जा-जाकर ऐसे स्तरहीन बयान देंगे? मीडिया का सामना क्यों नहीं करते? क्यों नहीं जाकर बताते कि आपकी हार क्यों हुई? छत्तीसगढ़ में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की यह जो प्रचंड हार हुई है, उसका आखिर जिम्मेदार कौन है, बघेल पहले इसका जवाब प्रदेश को दें। श्री चिमनानी ने राजनांदगाँव में कांग्रेस से निष्कासित दाऊ सुरेंद्र वैष्णव द्वारा लगाए बैनर-पोस्टर का जिक्र करके कहा कि आज जिंदगीभर कांग्रेस के लिए काम करने वाले भूपेश के हारने पर खुश हैं और बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो, ये इज्जत बची है भूपेश बघेल जी की! इस पोस्टर पर बघेल की हार के लिए जनता व कार्यकर्ताओं का आभार मानकर लिखा है- तुम्हारे पाँव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि, फिर भी तुम्हें यकीन नहीं। हार गया अहंकार, जीत गया कार्यकर्ता, जीत गई जनता।
-------------------
कंगना ने सुनाई थप्पड़ कांड की पूरी कहानी vedio
सीआईएसएफ की महिला जवान ने इस बाबत कहा, "इसने (कंगना रनौत) बयान दिया था कि 100-100 रुपये में लोग वहां बैठे थे। मेरी मां किसान आंदोलन में बैठी थी क्या ये वहां बैठेगी। बता दें कि आरोपी सीआईएसएफ महिला जवान के बयान का वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तरफ कंगना रनौत दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ महिला सुरक्षाकर्मी चिल्ला-चिल्लाकर लोगों से कह रही है कि उसकी मां किसान आंदोलन में बैठी थीं।
Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया
त्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की सतर्कता पर रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
विष्णु के सुशासन में रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिएः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक लेकर विभाग के कामकाज की समीक्षा की। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है और सभी मेडिकल कालेज तथा जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। श्री जायसवाल ने अधिकारियों को कहा है कि विष्णु के सुशासन में उन्हें रिपोर्ट नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए ताकि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर मिलती रहें।
श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए ये आवश्यक नहीं है कि बजट की उपलब्धता रहे, बल्कि आवश्यक ये है कि मजबूत इच्छाशक्ति हो, हमें ऐसा काम करना है जिससे लोगों के मन में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सकारात्मक भाव आए।
मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता
स्वास्थ्य मंत्री ने मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों के बारे में बात करते हुए कहा है कि इसको लेकर समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके लिए जिन क्षेत्रों में इन बीमारियों का संक्रेंद्रण ज्यादा है वहां ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगों को इनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समीक्षा बैठक में विभागीय बजट का आंकलन करते हुए उसे अनुपूरक बजट में शामिल करने के प्रस्ताव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसके साथ ही नियमित बजट में पारित कार्यो की भी समीक्षा की।
श्री जायसवास ने विभागीय समीक्षा बैठक में चिकित्सकों एवं निचले स्टाफ की पदस्थापना को लेकर चर्चा की और रिक्त पदों को जल्द से जल्द व्यापम एवं पीएससी के माध्यम से भरे जाने के निर्देश दिए।
सुपेबेड़ा में डायलिसिस सेंटर, राज्य में माडल नेफ्रोलाजी सेंटर खोलने की अनुशंसा
स्वास्थ्य मंत्री ने सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी को ध्यान मे रखते हुए वहां एक अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर खोलने की अनुशंसा की है। सुपेबेड़ा में बीमार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने और बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सुपेबेड़ा में उत्कृष्ट डायलिसिस सेंटर खोलने की अनुशसा की है ताकि वहां के मरीजों को त्वरित लाभ मिल सके। इसके साथ ही श्री जायसवाल ने राज्य भर के किडनी के मरीजो के बेहतर इलाज के लिए राज्य में एक माडल नेफ्रोलाजी सेंटर खोलने की भी अनुशंसा की है।
एनीमिया की दवाइयों के सैंपल की करें रैंडम जांचः श्री जायसवाल
राज्य के अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता की चर्चा करते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही श्री जायसवाल ने विभाग को निर्देशित किया है कि एनीमिया की बीमारी को ठीक करने के लिए उपलब्ध दवाइयों के सैंपल की अलग-अलग लेबोरेट्री में रैंडम जांच की जाए ताकि इस जरूरी दवा की गुणवत्ता को जांचा परखा जा सके।
समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार, एनएचएम के एमडी जगदीश सोनकर, आयुक्त सह संचालक ऋतुराज रघुवंशी, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग कुलदीप शर्मा, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा, सीजीएमएससी एमडी सुश्री पद्मिनी भोई साहू समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 जून को
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 14 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 470 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने जानकारी दी है कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सेक्युरिटी गार्ड के 300, सेक्युटरी सुपरवाईजर के 50, लेबर के 100 और शिक्षक के 20 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लेकर उसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।
Crime : झाड़ फूंक कराने पहुंची महिला की हत्या, पति ही निकला आरोपी, गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा क्षेत्र स्थित मीरादतार में एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए इलाज कराने के लिए पत्नी उसे मीरादतार के मजार लेकर आया था। जहां रात रुकने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि सरगुजा जिले के भंडार गांव निवासी विदेश पैकरा 30 वर्ष की पेट दर्द के चलते अक्सर तबीयत खराब रहती थी। इसलिए पत्नी देवती पैकरा 26 वर्ष के साथ इलाज कराने के लिए 4 जून को बलौदा के मीरादतार मजार आए थे। जहां इलाज करवाया। लेकिन अच्छा नहीं लगने पर विदेश ने अपनी पत्नी देवती से कहा कि घर चलते हैं। जिस पर पत्नी नहीं मानी और सुबह जाने की बात कहने लगी। रात रुकने पर 5 जून की आधी रात गुस्से में पति ने हाथ से उसका मुंह दबाया, फिर चाकू से पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
दूसरे दिन चौकीदार सरजू चौहान जब सुबह 4 बजे उठा, तो देवती पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दिया, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान मिले। खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पति भी मौके पर नहीं था। इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी पति विदेश पैकरा को गांव में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसमें हत्या करना स्वीकार किया है।
