प्रदेश
CG News: जांजगीर के जंगल में फल-फूल रहा था जुआ-सट्टा का कारोबार...7 आरोपी हुए गिरफ्तार
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा के पोड़ीदलहा जंगल में जुआडियो का लगा था महफिल, जुआ खेलते अलग अलग जिले के 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की कार्यवाही। नगदी रकम सहित 2 लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदलहा के जंगल में लंबे समय से पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर अकलतरा पुलिस और सायबर टीम के द्वारा सयुक्त रूप से रेड की गई। इस दौरान अन्य जुआडि भाग निकले थे। वही मौके पर जुआ खेते 7 जुआड़ी पकड़े गए,जिनके पास से 35 हजार नगदी,6 नाग मोटर साइकिल कीमती 1 लाख 50 हजार रु और 6 नाग मोबाइल कीमती 52 हजार रु 52 पत्ती ताश को बरामद किया गया है। सभी को पकड़कर अकलतरा थाना लाया गया। जिनपर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)के तहत कार्यवाही की गई।
पकड़े गए जुआरियों के नाम…
(01) विष्णु प्रसाद लोधी उम्र 52 वर्ष साकिन मोपका थाना सरकंडा
(02) कृष्णा यादव उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर
(03) विजय ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर
(04) अरूण कुमार कश्यप उम्र 38 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा
(05) दिलीप चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
(06) अरविन्द्र यादव उम्र 33 वर्ष साकिन कापन मुडपार चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा
(07) अजय राठौर उम्र 40 वर्ष साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी...घोषित हुए NDA के नेता
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधान मंत्री पद की शपथ लेंगे, एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने इसकी घोषणा की। इससे पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने के लिए 7 जून को संसद परिसर पहुंचे, जिससे उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
भारत की अगली सरकार बनाने के लिए आधिकारिक तौर पर दावा पेश करने से पहले एनडीए की मेगा बैठक संविधान सदन (पुरानी संसद) में आयोजित की गई थी। भाजपा नेताओं द्वारा एनडीए के सभी सहयोगी दलों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में बीजेपी सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, ”मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं। आज हम यहां एनडीए का नेता चुनने के लिए आए हैं। मेरा मानना है कि इन सभी पदों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है।” उन्होंने कहा, ” हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा संवेदनशील प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, ”लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा के नेता, बीजेपी और एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया है। मैं इसका तहे दिल से समर्थन करता हूं।” “यह प्रस्ताव केवल यहां बैठे लोगों की इच्छा नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है। यह देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश का नेतृत्व करें।”, एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया।
उन्होंने कहा- नायडू ने मुलाकात के दौरान कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने (आंध्र प्रदेश में) एक बहुत शक्तिशाली सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया और इससे एक बड़ा बदलाव आया। कई नेता आंध्र प्रदेश आये और उन्होंने रैलियों को संबोधित किया। इसने लोगों को विश्वास दिलाया है कि केंद्र राज्य सरकार के साथ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पहल की है” “नरेंद्र मोदी के पास एक दृष्टिकोण और उत्साह है, उनका कार्यान्वयन बहुत उत्तम है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना के साथ क्रियान्वित कर रहे हैं। आज भारत के पास सही नेता हैं – वह हैं नरेंद्र मोदी। यह भारत के लिए बहुत अच्छा अवसर है, अगर आप अभी चूक गए तो हम हमेशा के लिए चूक जाएंगे।”
उन्होंने विश्वास जताया, एनडीए संसदीय दल की बैठक में, बिहार के सीएम-जेडी (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा के नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। “बिहार के सभी लंबित कार्य किये जायेंगे। ये बहुत अच्छी बात है कि हम सब एक साथ आए हैं और हम सब आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे।’ आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप यह शपथ आज ही लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे। हम सब आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।”
यह भी पता चला है कि इस अवसर पर सात पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। सूची में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स, बांग्लादेश और मॉरीशस शामिल हैं। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नई दिल्ली की यात्रा करने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के तीन IAS अधिकारियों के बदले प्रभार...देखे लिस्ट
कांकेर :- आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश क्षीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था।
उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिसल बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

CG - पत्नी का गैर मर्द से संबंध पति के लिए मानसिक क्रूरता...पति की अपील पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कही ये बात..!!
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान पत्नी का गैर मर्द से संबंध बनाने को मानसिक क्रूरता बताया है। विवाह में मानवीय भावनाएं शामिल होती हैं, यदि भावनाएं सूख जाएं तो उसके जीवन में वापस आने की संभावना नहीं होती। कोर्ट ने पति की अपील स्वीकार कर ली है।
दरअसल, रायगढ़ निवासी अपीलकर्ता की शादी 1 मई 2003 को हिन्दू रीति रीवाज से विवाह हुई थी। विवाह के बाद उनके तीन संतान हुए। पति काम से बाहर गया था, वापस लौटने पर उसने पत्नी को गैर पुरूष के साथ संदिग्ध परिस्थिति में देखा, पति के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उस व्यक्ति को पुलिस को दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पति को भविष्य में शांति से रहने की समझाइश देकर भेज दिया।
साल 2017 में पत्नी बच्चों को लेकर अपने मित्र के साथ रहने चली गई। पति उसे लेने गया लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। इस पर पति ने परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दिया। परिवार न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पति ने हाईकोर्ट में अपील पेश की। जहां जस्टिस गौतम भादुड़ी एवं जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डीबी में सुनवाई हुई। डीबी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपने आदेश में कहा कि पत्नी ने व्यभिचारी कृत्य की है, जो कि क्रूरता के समान है। वैवाहिक बंधन में गंभीरता की आवश्यकता होती है। विवाह में मानवीय भावनाएं शामिल होती है और भावनाएं यदि सूख जाएं तो शायद ही जीवन में आने की कोई संभावना नहीं बचती है।
पत्नी ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि वह व्यक्ति उसका स्कूल कॉलेज का ब्याफ्रेंड है, दोनों विवाह करना चाहते थे, किन्तु दोनों की जाति अलग होने से विवाह नहीं कर सके। उसने उक्त व्यक्ति से संबंध होने की बात भी स्वीकार की है। दोनों वर्ष 2017 से अलग-अलग रह रहें। विवाह विघटित हो चूका है, इसे किसी भी परिस्थिति में पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने पति की अपील को स्वीकार किया है।
आधी रात जवानों के कैंप पर किया हमला...नक्सलियों ने BGL से किया विस्फोट, सर्चिंग जारी
नारायणपुर: नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने बुधवार देर रात ईरकभट्टी स्थित कैम्प पर BGL से हमला किया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कैम्प पर 4 बीजीएल दागे है। लेकिन कैम्प पर दागे 3 बीजीएल फट नहीं पाए। वही एक बीजीएल फटा है। लेकिन इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी जवान सुरक्षित हैं।
जवाबी कार्रवाई से भाग खड़े हुए नक्सली
इस हमले के जवाब में जवानों की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए।मामले की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि, सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित होने से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगा है। इससे नक्सली बौखला गए हैं। हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 लाख 5 हज़ार ईनामी नक्सली हुआ गिरफ़्तार
सुकमा। ज़िले मे सक्रिय नक्सली को गिरफ़्तार करने मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली।चिंतागुफा थाना क्षेत्र मे दुलेड गाँव के पास नक्सली संगठन की असूचना पुलिस को मिली,ज़िला बल,डीआरजी एवं सीआरपीएफ़ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली तभी जंगल मे पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा सुरक्षा बलों ने घेरा बंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा,जब पूछताछ की तो उसने बताया उसका नाम कड़ती मूत्ता जगरगुंडा एरिया कमेटी अंतर्गत आरपीसी अध्यक्ष है,नक्सली पदानुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हज़ार रुपये ईनाम घोषित है।
आरोपी नक्सली के विरुद्ध थाना चिंतागुफा मे 4 अपराध पंजीबद्ध पाये गये,आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
राजस्व निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित...कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जांजगीर-सक्ती: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक मंडल भोथिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया तहसील भोथिया जिला सक्ती का ऑडियो में प्राप्त शिकायत के जांच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
*मुख्य न्यायाधीश द्वारा लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा*
फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी के संबंध में रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
रेंज के सभी जिलों से 190 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
बिलासपुर :- आज दिनांक 6.6.24को फोटोग्राफी वीडियोग्राफ़ी विषय पर , पुलिस लाइन बिलासपुर के मीटिंग हॉल में रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला सर के मुख्य आतिथ्य में एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में डॉ T L चन्द्रा, ज्वाइंट डायरेक्टर, स्टेट एफएसएल रायपुर के द्वारा पुलिस फोटोग्राफी के संबंध में घटनास्थल निरीक्षण, स्केल फोटोग्राफी, FSL किट के सही उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया । पुलिस मुख्यालय से फोटोग्राफी विशेषज्ञ पटेल द्वारा घटनास्थल फोटोग्राफी का प्रैक्टिकल करा कर और कैमरा की सेटिंग के संबंध में बताया गया एवम् उसे सुरक्षित करके साक्ष्य में उपयोग के संबंध में बताया गया। निकॉन कंपनी से आए विशेषज्ञ परिवेश शर्मा, उज्ज्वल, अजय हिंदुजा द्वारा कैमरे के पार्ट्स, उनके लैंसेज के उपयोग, उनके फीचर्स और उच्च क्वालिटी की फोटोग्राफी करने की तकनीक के संबंध में बताया गया। रेंज के सभी जिलों से 190 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। कल भी इस कार्यशाला में फॉरेंसिक साइंस के एक्सपर्ट्स एवं कानून विशेषज्ञ द्वारा उनकी उपयोगिता और साक्ष्य में ग्राह्यता के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जीएसटी आयुक्त रजत बंसल से मिला चेंबर का प्रतिनिधि मंडल व टेक्निकल टीम
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र।
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिख कर हसदेव अरण्य कोल फील्ड के सभी कोल ब्लॉक से उत्खन्न एवं वृक्षों के विरोहन की गतिविधियों को रोक लगाने एवं कूट रचित उत्तरदायित्व व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबद करने के निर्देश देने आग्रह किया है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए लिखा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा परसा कोल ब्लॉक मे उत्खनन हेतु आवश्यक अनुमतियां हासिल करने के लिए फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव पास करने के ग्रामीणों के आरोपों की जांच की गई हैं। इस जांच में आयोग ने ग्राम सभा की फर्जी कार्यवाही के आरोपों को प्राथमिक रूप से सही पाते हुए परसा कोल ब्लॉक में खनन हेतु कोई भी अग्रिम कार्यवाही न करते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिनांक 30 मई 2024 को किया है। आदेश की प्रति संलग्न है। ग्राम सभाओं की बैठकों में प्रस्ताव प्रस्तुत किए बिना तथा प्रस्ताव पारित हुए बिना ही कूट रचना करके कार्यवाही विवरणों में प्रस्ताव पारित होने का उल्लेख करना गंभीर आपराधिक मामला है जिसे षड़यंत्रपूर्वक अंजाम दिया गया है। इस कूट रचित कार्यवाही विवरण के कारण ही दिनांक 02.02.2022 के भारत सरकार द्वारा कोल ब्लॉक आबंटन रकबा 1136 हेक्टेयर (ग्राम परसा तथा केते) हेतु अनुमतियां दी गई। दिनांक 23.10.2021 को माननीया श्रीमती अनसूईया उईके, छत्तीसगढ़ के तत्कालीन राज्यपाल के द्वारा राज्य के मुख्य सचिव को एक पत्र प्रेषित करते हुए ग्राम सभाओं की कूट रचित कार्यवाहियों की जांच करने, प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और जांच होने तक परसा कोल ब्लॉक में उत्खनन संबंधी कार्यवाहियों को रोक देने हेतु निर्देशित किया गया था, पत्र की प्रतिलिपि संलग्न है। छत्तीसगढ़ विधान सभा में दिनांक 26 जुलाई 2022 को सर्व सम्मति से यह अशासकीय संकल्प स्वीकृत किया गया था कि - ”इस सदन का मत है कि हसदेव क्षेत्र में आबंटित सभी कोल ब्लॉक रद्द किये जायें। सम्पूर्ण हसदेव अरण्य कोल फील्ड (जिसमें परसा कोल ब्लॉक शामिल है) पर संविधान की पांचवीं अनुसूची प्रभावी है और इसलिए इस क्षेत्र में पंचायत अनुबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 (PESA) लागू है। इस अधिनियम की धारा 4 के खंड (ड.) के अनुसार यह आवश्यक है कि क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम सभा के द्वारा सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए योजनाओं, कार्यक्रमों और परियोजनाओं का अनुमोदन किया जाए। परंतु परसा कोल ब्लॉक के मामले में इसका पालन नहीं किया गया है। इसके अलावा भूमि का अर्जन करने तथा परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों को फिर से बसाने या उनको पुनर्वासित करने के संबंध में भी धारा 4 के खंड (झ) का पालन नहीं किया गया है। नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली तथा उच्चतम न्यायालय के आदेशों के पालन में कार्यवाहियां करते हुए राज्य सरकार के द्वारा हसदेव अरण्य कोल फील्ड की Biodiversity Assessment Study, Indian Council of Forestry Research and Education (ICFRE) Dehradun तथा Wild Life Institute of India से करवाई गई। इसका प्रतिवेदन राज्य सरकार को 2022 में प्राप्त हो चुका है, परंतु इस प्रतिवेदन की अनुशंसाओं की भी घोर उपेक्षा की जाकर राज्य के द्वारा कोयला उत्खनन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विधान सभा सामान्य निर्वाचन, 2023 की मतगणना का परिणाम आने के पश्चात् और नई सरकार का गठन होने के पहले ही दिनांक 11.12.2023 को हसदेव अरण्य के उपरोक्त कोल फील्ड में 91.130 हेक्टेयर वन क्षेत्र में 15307 नग वृक्षों के विदोहन की अनुमति अधिकारियों के द्वारा अनाधिकृत रूप से जारी कर दी गई, जो अवैधानिक है। उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि, राज्य सरकार न तो संविधान का सम्मान कर रही है, न विधान सभा के संकल्प का सम्मान कर रही है, न अनुसूचित जनजातियों के हितों के प्रति गंभीर है, न ”PESA “ के प्रावधानों का पालन कर रही है, और न वन क्षेत्रों के बायोडायवर्सिटी की चिंता है। राज्य सरकार का एक मात्र लक्ष्य है किसी भी दशा में कोयला का उत्खनन होने देना, जिससे किसी बाहरी कंपनी विशेष को अत्यधिक लाभार्जन होगा। प्रभावित हजारों वनवासियों के द्वारा लम्बी अवधि से कोयला उत्खनन के विरूद्ध आंदोलन किया जा रहा है। हसदेव अरण्य कोल फील्ड के अतिरिक्त ऐसे अनेक कोल ब्लॉक प्रदेश में हैं, जिनका आबंटन किया जा सकता है। अतः राज्य को और वनवासियों को अपूरणीय क्षति पहुंचाकर उसी क्षेत्र से कोयला उत्खनन किया जाना कतई आवश्यक नहीं है, अतएव ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो चुकी हैं कि राज्य के राज्यपाल महोदय इसमें तत्काल हस्तक्षेप करें और उनको प्रदत्त विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए हसदेव अरण्य क्षेत्र में स्थित विषयांकित कोल ब्लॉक तथा अन्य सभी कोल ब्लॉक से कोयला उत्खनन एवं वृक्षों के विदोहन की गतिविधियों पर रोक लगाएं और ग्राम सभाओं की कूटरचित कार्यवाहियों के लिए उत्तरदायी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने निर्देशित करें।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया - सीएम साय
कसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे प्रत्याशियों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पटखनी देकर और चार-चार पूर्व मंत्रियों को हराकर हमारे प्रत्याशी आए हैं। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। चुनाव में जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिस पर हम सबको खरा उतरना है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही और छत्तीसगढ़ के सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तपती गर्मी में पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सदस्यों के कठिन परिश्रम की बदौलत हमें ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा की जीत का श्रेय राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि सबके अथक मेहनत से हमनें दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 54 सीटों के साथ 46 प्रतिशत वोट प्राप्त किये थे और अब लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोटों की वृद्धि हुई है, जिससे कि 68 विधानसभा सीटों में हमें जीत प्राप्त हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है और अब लोकसभा में जनता ने प्रचंड जीत दिलाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में आयोजित जनसभा के दौरान मुझे मंच में आधे से ज्यादा हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी नजर आती थी। सबके प्रयासों से दोनों राज्यों में भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है।
विष्णु देव साय ने कहा कि ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ हमारी सरकार बन रही है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के ऐतिहासिक जनादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी है। वहां 25 साल सत्ता में रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दोनों सीट में हराने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब हुई है। जहाँ-जहाँ हमारे छत्तीसगढ़ के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता प्रचार के लिए गए थे वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिली है।
प्रबंधन समिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, चुनाव प्रबंधन समिति के के संयोजक शिवरतन शर्मा, सह संयोजक भूपेंद्र सव्वनी,सरला कोसरिया वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित विधायक गण, नव निर्वाचित सांसद गण उपस्थित रहे।
CG News : शादी समारोह में शामिल होने आई थी दो नाबालिग...6 आरोपियों ने किया गैंगरेप...एक ने भागकर बचाई अस्मत
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 6 आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दो नाबालिग लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। तभी इन आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद किसी तरह से एक नाबालिग ने किसी तरह से उनके चंगुल से भागकर अपनी अस्मत बचाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 4 नाबालिग और 2 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना के अंतर्गत शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो नाबालिग गई थी। इसी दौरान आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर जंगल लेकर गए। जहां सभी आरोपियों ने उनके साथ उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। तभी एक नाबालिग ने किसी तरह से भागकर अपनी इज्जत बचाई और अपने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया। वहीं इस वारदात में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
CG - डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी....जानिए क्या है पूरा मामला...!!
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर के एक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और 7 कर्मचारीयों पर कार्रवाई की गई है। बिलासपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र से आय दिन डॉक्टर और कर्मचारी नदारद रहते हैं, जिसे लेकर उन्हें शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं अब कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने पर डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद रहने के लिए एक चिकित्सक और 7 कर्मचारियों के एक दिन की सैलरी काटने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्हें समय पर अस्पताल पहुंच कर मरीजों का इलाज करने की चेतावनी भी दी गई।

एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग, अब झोला छाप फर्जी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
महासमुंद : जिले के बागबाहरा ब्लॉक में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर अब फिर स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर आ गए हैं। ब्लॉक चिकित्सा ऑफिस में इनकी सूची तैयार हो गई है। सभी पीएचसी प्रभारियों के जरिये उनके नामों की सूची भेजी गई है। इन झोलाछाप डॉक्टरों पर अब विभाग कार्रवाई की तैयारी में हैं। सभी झोलाछाप डॉक्टरों से उनकी डिग्री मांगी गई है। जो बिना डिग्री वाले मिलेंगे या दूसरी विधा में इलाज करते मिले तो उनके संचालन पर रोक लगाने संग कानूनी कार्यवाही भी किया जायेगा ।
बता दें कि ग्रामीण इलाकों में अवैध पैथोलाजी , क्लीनिक, बंगाली डाक्टरों की करीब 200 से अधिक दुकानें संचालित हो रही है । बिना डिग्री धारक ये डॉक्टर मरीजों को भर्ती करने संग उनकी माइनर सर्जरी तक करते हैं। इनकी लापरवाही से बीते वर्ष में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भी विभाग के अफसरों की नींद नहीं टूटी है अफसर कागजी खानापूर्ति करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते है । बागबाहरा ब्लॉक ने 150 से अधिक झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीण एवम बागबाहरा नगर में लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते देखे जा सकते है वही ये झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक में मेडिकल स्टोर की तरह दवाइयां भी रखते है । बतादे की स्वास्थ्य विभाग इन झोला छाप डॉक्टर को जांच कराने संग उनकी डिग्री की भी जांच करेंगे । बीएमओ बढ़ाई ने बताया की झोलाछाप डॉक्टरों की सूची मिली है। नए दिशा निर्देश मिलने के बाद इन सब पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
गौरतलब हो की 5 साल पहले झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई थी जिसने बागबाहरा नगर के 6 क्लीनिक एवम अस्पतालों पर सील लगाया गया था । बाद में इस कार्रवाई में कुछ जनप्रतिनिधि ही बाधक बन गए थे।
आकाशीय बिजली की चपेट में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में फैला मातम
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी के संजारी गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक का नाम खेमराज (12) और योगेश प्रताप (14) पिता राम खिलावन सोनकर बताया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 3 बजे अपने घर के परछी में दोनों भाई खेल रहे थे। पूरा परिवार घर के अंदर था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों मासूम भाई समेत पास में बंधे एक बैल भी आ गए। जानकारी मिलते ही घर वालों ने 108 की टीम को बुलाया और दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
