प्रदेश

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को दी सौगात

बिलासपुर, 8 जुलाई 2024/ उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रूपये के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक  सुशांत शुक्ला ने की।  शुक्ला के विशेष प्रयासों से पन्द्रहवें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद एवं निकाय मद के अंतर्गत ये तमाम विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं। अधिकांश स्वीकृत कार्य सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाईट से संबंधित हैं। उप मुख्यमंत्री  साव एवं विधायक सुशांत ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाये।
        मुख्य अतिथि की आसंदी से उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में पहली बार विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ की एकमुश्त राशि मिली है। हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। जनभावना के अनुरूप तमाम विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से गत दिनों मुलाकात हुई। जल्द ही और आवंटन मिलने की संभावना है ताकि हर जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को रहने के लिए पक्का छत मिल सके। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सभी को पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसे बड़े होते तक सहेजने की भी अपेक्षा की है। 
       कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक  सुशांत शुक्ला ने कहा कि 15 करोड़ के विकास कार्यों की शुरूआत तो एक ट्रेलर है। पूरी तस्वीर आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी शहर की समस्याओं से अवगत हैं। धीरे-धीरे पूरी समस्याओं का समाधान होगा। इससे शहर की दशा एवं दिशा जरूर बदलेगी। नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष  राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष  रामदेव कुमावत, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन मीडिया प्रभारी  प्रणव शर्मा ने किया। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

CG - नाले में बोरे में मिली लाश, 19 दिन से लापता था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, कपड़े से भाई ने की पहचान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव नाले में एक युवक की लाश बोर में मिली है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र से 17 जून से लापता संदीप आडिल की लाश की पहचान उसके भाई ने कपड़ों से की है। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। क्षत-विक्षत लाश का पंचनामा कर पीएम और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। 

सोमनी थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के नाला से एक बॉडी मिली है। सोमनी थाना में 17 जून को एक युवक का गुम इंसान कायम हुआ था। घटना की जांच के दौरान कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शराब के नशे में उनके बीच विवाद हुआ, जिसके चलते उन्होंने संदीप को हाथ मुक्के से पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

नशे की हालत में आरोपियों ने उसके शरीर से पत्थर बांध उसे पुलगांव नाला में फेंक दिया था। आरोपी विष्णु देशमुख और पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर आज नाला में लाश की तलाश की गई। लाश लगभग डिकंपोज हो चुकी है। दरअसल, संदीप आडिल 16 जून से जब घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने थाना पहुंच गुम इंसान दर्ज कराया था। 

और पढ़ें ...

सीमांकन के बदले RI ने मांगे तीन लाख, कहा- 3 लाख दो, बिना सीमांकन के जमीन तुम्हारा

रायगढ़ :- धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र से एक मामला सामने आया हैं जहां आर आई फूलकुमारी कुजूर द्वारा पतरापारा निवासी गीता महंत से जमीन सीमांकन किए बिना उनके नाम करने 3 लाख रुपए घूस के तौर पर रकम की मांग की है।

आपको बतादे की गीता महंत का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था जिसमे हितग्राही द्वारा आवास निर्माण के लिए नीव का गड्ढा खुदाई करवाया गया था। जिसमे पड़ोसी रोशन तिर्की द्वारा स्टे लगवाया गया था।  जिसके बाद गीता महंत द्वारा दुबारा गड्ढा खुदवाया गया जिसपर एकबार फिर रोशन तिर्की द्वारा स्टे लगवाया गया। जिससे परेशान होकर गीता महंत द्वारा अपने जमीन का सीमांकन के लिए आवेदन लगवाया गया

सीमांकन करने पहुंची आर आई फूलकुमारी कुजूर द्वारा आवेदक गीता महंत को बोली की मुझे 3 लाख दो सीमांकन की जरूरत नहीं जितने भी आप गड्ढे खुदाई करवाए हो वो जमीन तुम्हारे नाम चढ़ा दूंगी, नहीं तो तुम्हारा आवास ऐसे ही कभी बन नही पाएगा बोलकारी चले गई।

वही लगातार हो रहे बारिश से हितग्राही गीता महंत का गिर गया है, वो बेघर हो गई है जिससे वो अपने दो छोटे छोटे बच्चों को लेकर काफी परेशान जिससे आज गीता मंहत द्वारा धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेस पटेल से आर आई फूलकुमारी कुजूर का शिकायत किया गया अब देखना है की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा 3 लाख घुस मांगने वाली आर आई फूलकुमारी के खिलाफ क्या कार्यवाही किया जाता है।

और पढ़ें ...

CG - घर की खुशियां मातम में बदली, डिलवरी के दौरान मां और बच्चे दोनों की मौत, सदमें में परिजन

रायगढ़ : आठ माह के गर्भवती महिला को चार दिन पहले मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। परिजनों का कहना था कि मोनी कुर्रे की मौत होने के 24 घंटे बाद तक मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने भी उन्हें खूब छकाया। कई बार थाना के चक्कर लगवाए और फिर नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंची।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मोनी कुर्रे पति चंदन कुर्रे उम्र 19 वर्ष की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी। जिससे वह आठ माह से गर्भवती थी। ऐसे में दो जुलाई को उसे लेबर पेन हुआ तो परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा था। इस दौरान महिला बच्चे को जन्म नहीं दे पाई, जिससे उसकी तबीयत गंभीर होने लगी और दोपहर करीब 2 बजे जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।

ऐसे में जब परिजनों ने मौत के कारण जानने का प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि महिला को झटका आने लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन परिजनों का कहना था कि मोनी को किसी प्रकार की झटका नहीं आया था, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अगर समय रहते उसे आईसीयू में भर्ती किया गया होता तो उसकी जान बच जाती। वहीं शनिवार की शाम नायब तहसीलदार गिरीश निंबलकर की उपस्थिति में चक्रधरनगर पुलिस ने पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। आगे पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें ...

समर्थन मे न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रार्थना सभा

मन्नू मानिकपुरी बिलासपुर : - 7 जुलाई को उत्तर प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा प्रयागराज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इसके समर्थन में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ बिलासपुर शाखा के द्वारा उनका समर्थन करते हुए जिला न्यायालय स्थित हनुमान मंदिर में बृहद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया उक्त आयोजन में फेडरेशन के अध्यक्ष महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे साथ ही महिला कर्मचारी सहित अनेककर्मचारी उपस्थित हुये । न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धीरज पलेरिया ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में शेट्टी कमीशन की अनुशंसाएं पूर्ण रूपेण लागू नहीं होने उच्चतर वेतनमान प्राप्त नहीं होने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रथम श्रेणी का दर्जा न मिलने स्टेनोग्राफर का ग्रेडेशन तय ना होने आदि के संबंध में सभी न्यायिक कर्मचारी रुष्ठ है और आंदोलन की राह पर जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के सभी अध्यक्ष गण प्रयागराज में उपस्थित होकर आज ही प्रार्थना सभा आयोजित किए हैं इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर एवं एवम प्रांतीय सचिव धीरज प्लेरिया के निर्देशानुसार 23 जिलों सहित अन्य तहसीलों में भी रविवार सुबह 10 से 11:00 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इस सभा में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के निर्देश पर समस्त जिलों में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे जिनमे गणेश चंद्रा महासचिव किशोर शर्मा जी श्री रामकुमार यादव जी ने उपस्थित होकर उक्त प्रार्थना सभा में अपनी सहभागिता दर्ज की तथा न्यायिक कर्मचारीगण का खुलकर समर्थन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकट भविष्य में न्यायिक कर्मचारी संघ मांगो को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में पुनः अनुरोध करेगा तथा मांगो के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही नहीं होने पर बड़ा आंदोलन के मूड में हैं। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रशाशनिक अधिकारी एवम् कर्माचारी सहित जिला न्यायलय बिलासपुर के न्यायालय उपाधीक्षक साहित महिला एवम् पुरुष कर्मचारी साथी उपस्थित हुऐ।
और पढ़ें ...

शेट्टी कमीशन की अनुशंसाएं पूर्ण रूपेण लागू नहीं होने व उच्चतर वेतनमान प्राप्त नहीं होने प्रार्थना सभा

*समर्थन मे न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रार्थना सभा* 7 जुलाई को उत्तर प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा प्रयागराज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इसके समर्थन में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ बिलासपुर शाखा के द्वारा उनका समर्थन करते हुए जिला न्यायालय स्थित हनुमान मंदिर में बृहद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया उक्त आयोजन में फेडरेशन के अध्यक्ष महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे साथ ही महिला कर्मचारी सहित अनेककर्मचारी उपस्थित हुये । न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धीरज पलेरिया ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में शेट्टी कमीशन की अनुशंसाएं पूर्ण रूपेण लागू नहीं होने उच्चतर वेतनमान प्राप्त नहीं होने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रथम श्रेणी का दर्जा न मिलने स्टेनोग्राफर का ग्रेडेशन तय ना होने आदि के संबंध में सभी न्यायिक कर्मचारी रुष्ठ है और आंदोलन की राह पर जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के सभी अध्यक्ष गण प्रयागराज में उपस्थित होकर आज ही प्रार्थना सभा आयोजित किए हैं इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर एवं एवम प्रांतीय सचिव धीरज प्लेरिया के निर्देशानुसार 23 जिलों सहित अन्य तहसीलों में भी रविवार सुबह 10 से 11:00 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इस सभा में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के निर्देश पर समस्त जिलों में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे जिनमे गणेश चंद्रा महासचिव किशोर शर्मा जी श्री रामकुमार यादव जी ने उपस्थित होकर उक्त प्रार्थना सभा में अपनी सहभागिता दर्ज की तथा न्यायिक कर्मचारीगण का खुलकर समर्थन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकट भविष्य में न्यायिक कर्मचारी संघ मांगो को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में पुनः अनुरोध करेगा तथा मांगो के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही नहीं होने पर बड़ा आंदोलन के मूड में हैं। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रशाशनिक अधिकारी एवम् कर्माचारी सहित जिला न्यायलय बिलासपुर के न्यायालय उपाधीक्षक साहित महिला एवम् पुरुष कर्मचारी साथी उपस्थित हुऐ। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 5वीं, 8वीं और 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, नगर सैनिक के 2215 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

 CG Govt Job Vacancy 2024 : छत्तीसगढ़ के नगर सेना अग्निशमन एवं आपातलकालीन सेवाएं विभाग ने होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑलाइन आवेदन 10 जुलाई को शुरू होगा. होमगार्ड पद के लिए छत्तीसगढ़ के 10वीं/12वीं पास पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. छत्तसगढ़ के संबंधित जिले के मूल निवासी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।

 

डिटेल में वैकेंसी की बात करें तो इसमें नगर सैनिक स्वयं सेवी पुरुष व महिला (जनरल ड्यूटी) के लिए 500 और महिला नगर सैनिकों के 1715 रिक्त पद हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार महिला नगर सैनिकों की नियुक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी समेकित कार्य योजना के तहत छात्राओं के आवासीय संस्थाओं में की जाएगी.

शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा

नगर सैनिक पदों पर भर्ती होने के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए. जबकि एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता आठवीं पास है. सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी योग्यता आठवीं पास व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पांचवीं पास है. इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 19 से 40 साल है. सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए उम्र सीमा 45 साल है.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 10 जुलाई 2024 से
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखः 10 अगस्त 2024 तक
  • त्रुटि सुधार हेतुः 17 अगस्त 2024 तक

शारीरिक मापदंड

ऊंचाई- 168 सेमी या इससे अधिक सामान्य वर्ग, एससी और ओबीसी के लिए. राजस्व जिले दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, उत्तर बस्तर, कांकेर, कोरिया, सरगुजा और जशपुर के उम्मीदवारों के लिए 153 सेमी. शेष राजस्व जिलों के एसटी वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए 158 सेमी है.

सीना बिना फुलाए- 81 सेमी (एसटी के लिए 76 सेमी ) और फुलाने के बाद 86 सेमी (एसटी के लिए 81 सेमी) है. महिला अभ्यर्थियों का सीना नहीं मापा जाएगा.

चयन प्रक्रिया

फिजिकल टेस्ट के 100 अंक, लिखित परीक्षा के 100 अंक व बोनस 20 अंक यानी कुल 220 अंक के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी. फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 100 मीटर की दौड़, 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद पास करनी होगी. सभी 25-25 अंक के होंगे. महिलाओं को 800 मीटर दौड़, लंबी व ऊंची कूद पास करनी होगी. इसमें 800 मीटर दौड़ 50 अंक और शेष 25-25 अंक का होगा.

पात्रता और शर्ते

उम्मीदवार को संबंधित जिले का मूल निवासी होना चाहिए. इसके लिए उम्मीदवारों को मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है.

जरूरी योग्यता 

  • सामान्य वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लिए बारहवीं के तहत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है.
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5वीं पास होना आवश्यक है.

उम्र सीमा

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार की आयु भर्ती प्रक्रिया शुरू के दिन 1 जुलाई 2024 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.आत्मसमर्पित अथवा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों को नगर सैनिक के पद पर नियुक्ति हेतु समस्त वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती के लिए अनारक्षित या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 200 रुपये देना होगा.
और पढ़ें ...

बारिश की दस्तक के साथ खेती किसानी में जुटे किसान, खेतो में दिख रही अनोखी छटा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही अब किस पूरी तरह से खेती किसानी में जुड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से बिलासपुर सहित आसपास हो रही अच्छी बारिश की वजह से खेतों में पानी की दस्तक हो चुकी है, यही वजह है कि अब जुताई के बाद किसान खेतों में बीज लगाने का काम प्रारंभ कर रहे हैं, क्योंकि इस बार मानसून खेती के अनुरूप आ रहा है। इस बार किसानों को अच्छी फसल इसे प्राप्त होगी इसके अलावा मौजूदा समय में हर खेत में लबालब पानी यह दर्शा रहे हैं कि आने वाले समय में किसान अब पूरी तरह से खेतों में जुड़ जाएंगे।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में किस हर वर्ष स्थान की बंपर पैदावार करते हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। ऐसे में मौजूदा समय में जिस तरह से खेतों में पानी के साथ धान की बुवाई को लेकर नजारा देखा जा रहा है इससे यह उम्मीद की जाए कि इस बार खेतों में फसल काफी बेहतर होगी वहीं किसान भी मानते हैं कि इस बार उन्हें अच्छी फसल प्राप्त होगी।

और पढ़ें ...

हादसा : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

राजिम :-  राजिम से इस वक्त की बड़ी आपको से बता दें जहां करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।मृतक महिला का नाम सुशील साहू पति मिलाऊं 60 साल के रुप में पहचान हुआ है।महिला जो है ग्राम पंचायत कैदकेरा का रहने वाले हैं जो अपने खेत पर काम करहे थे तभी खेत में लगे बोर की लाइन बंद करने जा रही थी तभी करेंट की चपेट में आ गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुड़ गई है।

और पढ़ें ...

बस्तर में लाल आतंक के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता,5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

सुकमा । थाना चिंतलनार क्षेत्र से 5 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के निवासी हैं।

01. हेमला पाला पिता स्व. रामा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 02. हेमला हुंगा पिता स्व. देवा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 03. सोड़ी देवा पिता स्व. हिड़मा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 04. नुप्पो पिता जोगा उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं 05. कुंजाम मासा पिता मंगड़ू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा होना तथा सभी नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताये।

पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा रखे गये थैले की चेकिंग करने से क्रमशः

पॉलिथिन में 10 मीटर कोर्डेक्स वायर 02 नग माचिस 03 नग इंजेक्शन सिरिंज, दवाईया, एवं कुंजाम मासा के कब्जे से पॉलिथिन में बारूद लगभग 100 ग्राम 04 नग टॉप टाईगर बम, 02. नग माचिस, नक्सल साहित्य बमरामद किया गया।

और पढ़ें ...

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला टीआई को SSP ने किया सस्पेंड

रायपुर। प्रदेश की राजधानी में महिला थाने में पदस्थ टीआई वेदवंती दरियो को ACB द्वारा ट्रैप किये जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीआई को 5 जुलाई की देर शाम छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने महिला शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। जांच और पूछताछ के बाद टीआई को देर रात गिरफ्तार कर एसीबी की टीम अपने साथ ले गई थी। आज कोर्ट में पेश कर महिला निरीक्षक को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में एसएसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

और पढ़ें ...

जहरीला मशरूम खाने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के मरवाही में जंगल से तोड़कर लाया गया जहरीला मशरूम खाने से दो साल के एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के 8 लोग तबीयत खराब होने से मरवाही के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मरवाही के नवाटोला के अशोक चंद्रा के घर शुक्रवार की शाम जंगल से तोड़कर लाए गए मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। उसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। खाने के बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी होने लगी।

दो साल की सिद्धि चंद्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार को उसे परिवार के लोग तुरंत मरवाही चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें ...

Breaking : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर…

दंतेवाड़ा। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 8 लाख इनामी माओवादी ने आज सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादी ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था. आत्मसमर्पित माओवादी पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में कार्य कर चुका है। बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान चलाया जा रहा है।

जिससे प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. वहीं इस योजना से प्रभावित होकर वर्ष 2021 से पूर्वी बस्तर डिवीजन में कार्यरत कंपनी नंबर 6 का पीपीसीएम ने हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा की राह चुनी है. पीपीसीएम कैडर समेत बड़े इनामी माओवादी कैडर भी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजधानी के डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज पूरा देश और दुनिया जलवायु परिवर्तन से जूझ रही है। धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे गर्मी बढ़ रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। जो गंभीर समस्या है। जिसका एक मात्र उपाय है अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना। 
सनातन संस्कृति में पेड़ों को महत्वपूर्ण माना गया है।
पेड़ों की पूजा और संरक्षण सनातन धर्म में न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया है जिसका  उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से हम न केवल अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट कर सकते हैं, बल्कि धरती मां को भी हरियाली से भरकर अपनी आने वाली पीढ़ी को रहने के लिए एक अनुकूल वातावरण दे सकते हैं।
कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद सुनील सोनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सचिदानंद उपासने, जयंती भाई पटेल, स्कूल प्राचार्य सुजीत सक्सेना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर आज भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पाजली अर्पित की गई।

रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा प्रदेश भाजपा  उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ,महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने,प्रदेश महामंत्री किशोर महानंद,भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता नलीनेश ठोकने ,राजीव  चक्रवर्ती ,जिला महामंत्री सत्यम दुआ,वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,श्रीचंद सुंदरानी , अनूप मसंद अमरजीत छाबड़ा,अमित मैशेरी सीमा संतोष साहू, किरण बघेल,कीर्ति जैन सहित वरिष्ठ जन माजूद रहे।

और पढ़ें ...

सम्पूर्णता अभियान के तहत क्षेत्र का होगा विकास : मंत्री श्री नेताम

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में ’’संपूर्णता अभियान’’ की शुरूआत करते हुए आदिम जाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम ने कहा कि अभियान के तहत शंकरगढ़ क्षेत्र और यहां की जनता के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। अधोसंरचनाओं के निर्माण, आर्थिक गतिविधियों का उन्मुखीकरण और विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से समाज की उन्नति के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।

मंत्री श्री नेताम ने बताया कि देशभर के चिन्हित 100 आकांक्षी विकासखण्डों का चयन अभियान के तहत किया गया है, जहां शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन विभागों के समन्वय से किया जाएगा। आगामी तीन महीने में अभियान का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा और बिजली, पेयजल, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिलने लगेगा। महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज और सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज ने आकांक्षी ब्लॉक परियोजना के तहत् सम्पूर्णता अभियान के शुभारंभ होने पर उपस्थित लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक के संपूर्णता अभियान के सभी मानकों को सभी की सहभागिता से पूर्ण किया जाना है। इस अभियान के तहत् महिलाओं में आर्थिक संबलता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

क्या है आकांक्षी विकासखण्ड के सूचकांक

ज्ञातव्य है कि आकांक्षी विकासखण्ड, वे विकासखण्ड हैं जो खराब सामाजिक आर्थिक संकेतकों से प्रभावित हैं। ऐसे क्षेत्रों के विकास के लिए नीति आयोग द्वारा 04 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 03 महीने का ‘‘संपूर्णता अभियान‘‘ आरंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में 06 प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। इस ‘‘सम्पूर्णता अभियान‘‘ के तहत देश के सभी आकांक्षी ब्लॉकों में 06 चिन्हित केपीआई पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अंतर्गत पहली त्रैमासिक अवधि के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत तथा ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्व-सहायता समूहों का प्रतिशत शामिल है।

मंत्री ने दिलाई सहभागिता की शपथ

आकांक्षी विकासखण्डों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रारंभ की गई संपूर्णता अभियान के तहत बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड में अभियान की शुरूआत के दौरान आदिम जाति कल्याण व कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों सहित आमनागरिकों को संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए सहभागिता निभाने और अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।

मशाल जलाकर मशाल यात्रा का किया गया शुभारंभ

मंत्री श्री नेताम व उपस्थित अतिथियों ने मशाल जलाकर कलेक्टर को सौंपा। मशाल का उद्देश्य समुदाय के बीच जागरूकता लाना और लोगों को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। यह मशाल संपूर्णता अभियान कि शुरूआत को एक नई उर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। जिससे ग्रामीण समुदाय के लोग जागरूकता के साथ-साथ समग्र विकास के मुख्य धारा से जुड़ पायेंगे।

विभिन्न विभागों ने लगाया आकर्षक स्टॉल

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, ग्रामीण एवं पंचायत, शिक्षा, मछली पालन, उद्यान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, वन, आदिवासी तथा एनआरएलएम विभाग द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसका अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान स्टॉल में विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

और पढ़ें ...