प्रदेश

अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान : श्याम बिहारी जायसवाल

नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की दूसरी वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर। विश्व में किसी भी तरह की आपदा आए, चाहे वह युद्ध हो या फिर कोरोना जैसी महामारी, नर्सों का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। नर्स आपात परिस्थिति में अपने बच्चों को छोड़कर अस्पताल में मरीजों की मां बनकर सेवा करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर किसी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु नर्सों के बिना स्वास्थ्य महकमे का संचालन काफी मुश्किल है। यह बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के टेलीमेडिसीन हाल में नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में कहा।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अस्पताल में नर्स की भूमिका हर मरीज की मां के समान होती है, ऐसे में नर्स को भी मरीजों की देखभाल अपने बच्चों के समान ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक उपलब्ध न हों लेकिन अस्पताल में नर्स को देखकर ही मरीज और परिजन के मन में विश्वास उत्पन्न हो जाता है। जायसवाल ने कहा कि जैसे दवा के साथ दुआ की जरूरत होती है, वैसे ही डाक्टरों के साथ मिलकर मरीजों के साथ नर्सों का व्यवहार, कार्य, सहयोग दवा की तरह काम करता है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य में पहले नर्सिंग कालेज की शुरूआत वर्ष 2003 में हुई थी और अब तक शासकीय और निजी मिलाकर लगभग 140 नर्सिंग कालेज खुल चुके हैं, जिसमें लगभग साढ़े सात हजार से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। जायसवाल ने इस मौके पर नर्सों से कहा कि पिछली हड़ताल की अवधि का पूरा वेतन दिया जा रहा है और साथ में नर्सों को अध्ययन अवकाश की सुविधा भी दी जा रही है।

इस मौके पर पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ. एसबीएस नेताम, नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत समेत नर्सेस उपस्थित थीं।

और पढ़ें ...

उत्तर विधायक पुरन्धर मिश्रा ने महापौर एजाज़ ढेबर को रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया

उत्तर विधायक  पुरन्धर मिश्रा  ने महापौर एजाज़ ढेबर  को रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया

और पढ़ें ...

भाजपा सरकार नहीं चाहती कि नगर निगम के कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में चौड़ी करण का काम हो। सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क पर उतरे महापौर , सभापति और कांग्रेस पार्षद दल

शारदा चौक-तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क पर उतरे महापौर ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और कांग्रेस पार्षद दल

 शारदा चौक-तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने अब सड़क पर उतर आया है। रोड़ चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम कार्यालय से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्षद मौजूद रहे है।

इस मौक़े पर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि पिछली सरकार ने पीडब्ल्यूडी को 137 करोड़ का बजट दिया गया है। टोकन के तौर पर चार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। सभी व्यापारी चौड़ीकरण के पक्ष में हैं। लेकिन भाजपा सरकार नहीं चाहती कि नगर निगम के कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में चौड़ी करण का काम हो। हमारी मांग है कि सड़क का चौड़ीकरण होना चाहिए। दलगत राजनीति से उठकर रायपुर के बारे में विचार करना चाहिए। शारदा चौक से तत्यापारा तक की सड़क शहर की लाइफ लाइन है। रोजाना यहां से 2 लाख से अधिक गाड़ियां गुजरती है। जब काम को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई, भूमि पूजन भी हो गया, उसके बाद भी इस सरकार ने काम शुरू नहीं किया है। जिसका विरोध लगातार महापौर व पार्षद गण कर रहे है।

और पढ़ें ...

भूपेश बघेल द्वारा लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखने पर बोले भरत वर्मा

भूपेश बघेल का पद चला गया लेकिन चिट्ठी लिखने की आदत नही गई: भरत वर्मा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिट्ठी लिखकर भूपेश बघेल पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है,हार का जिम्मेदार ठहराया है उसका जवाब कब देंगे भूपेश: भरत वर्मा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झूठी चिठ्ठियाँ लिखने की आदत पड़ी हुई है। श्री वर्मा ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब भी बार-बार चिट्ठी लिखकर झूठी और फालतू बातें करते थे और अब जब वे मुख्यमंत्री नहीं हैं, तब मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए चिठ्ठी लिख रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बघेल ने लोकसभा स्पीकर को अभी चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद संतोष पांडेय के महादेव एप को लेकर लोकसभा में कही गई बातों को विलोपित करने की मांग की है। चिठ्ठी लिखने से पहले बघेल द्वारा भाजपा सांसद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की दी गई धमकी को हास्यास्पद और कोरी गीदड़भभकी बताते हुए श्री वर्मा ने कहा कि बघेल को इतना सामान्य ज्ञान तो होगा कि संसद के भीतर कहे गये किसी भाषण के लिये बाहर कार्रवाई नहीं हो सकती। भाजपा सांसद श्री पांडेय ने संसद में किसी का नाम तो नहीं लिया है, और पूर्व मुख्यमंत्री तो कांग्रेस के भी और भी रहे हैं, तो बघेल क्यों बिफर रहे हैं?  न केवल महादेव एप, बल्कि शराब समेत अन्य तमाम घोटाले में किंगपिन किसे कहा गया है, पॉलिटिकल मास्टर कौन है, यह किसी से छिपा नहीं है। श्री वर्मा ने कहा कि घोटालेबाज जो हैं, उनके बारे में विषय उठाने बहुत जरूरी हैं, छत्तीसगढ़ की जनता के हित में है। और बघेल अब जो यह नया प्रपंच रच रहे हैं, उस पाखंड की कोई उम्र नहीं रहेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल पहले यह बताएं कि वह इतनी चिठ्ठियाँ लिखते हैं, तो कभी किसी चिठ्ठी का जवाब क्यों नहीं देते? उनके कार्यकर्ता उनको चिठ्ठियाँ लिख रहे हैं, उनके लोगों के ऊपर संगठन में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और कई कार्यकर्ता उनके ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कई चिठ्ठियाँ और लिखी जा रही हैं जिनमें भूपेश बघेल को हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है। श्री वर्मा ने सवाल किया कि बघेल इसका जवाब क्यों नहीं देते? भूपेश बघेल केवल एक तरफा काम क्यों करते हैं?
------------------

और पढ़ें ...

11 जुलाई से वृक्षा रोपण का महाभियान की शुरुआत हो रही है -मंत्री केदार कश्यप

11 जुलाई से वृक्षा रोपण का महाभियान की शुरुआत हो रही है 

स्कूल के बच्चे से लेकर सभी इसमे भाग लेंगे,

मोदी जी ने कहा है एक वृक्ष मां के नाम 

चंद्रशेखर आजाद के बयान को लेकर कहा
सतनामी समाज घासीदास को मानने वाले है 
हमारी सरकार ने इसके लिए काम किए है 

जो इन्हे भड़काने का काम कर रहे उन्हे अपने गिरेबान मे झांकना चाहिए

एजाज ढेबर के सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन पर कहा

5 साल कांग्रेस की सरकार रही है ,महापौर उन्ही का था तब नहीं हुआ

अब जब चुनाव आ रहे है तो बरसाती मेढक बाहर  निकल रहा है

और पढ़ें ...

मोहित साहू द्वारा निर्मित हण्डा फिल्म 68 सिनेमा घरों में होगा रिलीज़, ऑनलाइन बुकिंग शुरु, पहले दिन 5 शो व दूसरा व तीसरा दिन 6 शो

रायपुर। हण्डा की खोज में निर्माता मोहित साहू व उनकी टीम शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से निकल पड़ेंगे। यह फिल्म शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के 68 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। ये फिल्म छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक साथ 68 स्क्रीन में पहली बार रिलीज़ होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरु हो गई है और फिल्म को देखने के लिए सिनेप्रेमी अभी से टिकट बुक कराना भी शुरु कर दिए है। 
 
राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज में पहले दिन 5 शो व दूसरे व तीसरे दिन 6 खेलों में सिनेमाप्रेमी फिल्म हण्डा को देख सकेंगे। निर्माता मोहित साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके गानों को लोग खूब पसंद कर रहे है और उन्हें उम्मीद हैं कि फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचेंगे। क्योंकि फिल्म में हण्डा के निर्देशन व लेखक अमलेश नागेश, अभिनेत्री अमृता कुशवाहा, अनिल सिन्हा, नीरज उईके, विनायक अग्रवाल, जीतू दुलरवा, धर्मेन्द्र साहू, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, निरज ऊईके, विनायक अग्रवाल, जिन्तु दुलरवा, धर्मेन्द्र साहू, अमित गोस्वामी, लतीश भांगे, रूद्रा राजपूत, मोहित जोशी, हेमलाल कौशल, राजेश पांड्या मुख्य किरदार में परदे पर नजर आएंगे। फिल्म का डीओपी रजत सिंह राजपूत, एडिटर गौरांग त्रिवेदी, उमेश ध्रुव, म्यूजि़क डायरेक्टर ओमी स्टाइलियो का है। स्वर दिया हैं सुनील सोनी व अनुपमा मिश्रा ने, कोरियोग्राफर चन्दन दीप, डान्स कामदेव डान्स ग्रुप का है।
 
प्रदेश के इन सिनेमा घरों में हो रही रिलीज
 
 निर्माता मोहित साहू ने माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छालीवुड फिल्म हण्डा शुक्रवार को एक साथ छत्तीसगढ़ के 68 सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है और फिल्म के वितरक मां फिल्मस के तरुण सोनी हैं। जिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी उनमें श्याम टॉकिज, कलर्स मॉल, मेग्नेटो मॉल, एफ एन एक्स भनपुरी, आईनॉक्स 36, आईनॉक्स अंबुजा, पी वी आर सिटी सेंटर रायपुर व मिराज सिनेमा- नया रायपुर, मुक्ता ए 2 - भिलाई, पी वी आर-भिलाई, स्वरूप टॉकिज - दुर्ग, के सेरा सेरा- दुर्ग, श्री सिनेमा - डोंगरगढ़, विनय टॉकिज- बालोद, पाची सिनेमा- बालोद, रतन टॉकिज- बेमेतरा, सिनेफ्लीक्स- कोरबा, रामनिवास- रायगढ़, आर के मॉल- रायगढ़, ग्रैंड मॉल- रायगढ़, गैलेक्सी मॉल- रायगढ़, सिटी सिनेमा-बसना, सिटी सिनेमा- सारंगढ़, आब सिनेमा- बिर्स, श्री महल भटगांव, रामा मेट्रो- शिवरीनारायण, तक्ष मल्टीप्लेक्स- शिवरीनारायण, बालाजी- कसडोल, सिनेवल्र्ड मल्टीप्लेक्स- कांकेर, किशोर टॉकिज- कोंडागांव, विनायक टॉकिज- कोंडागांव, सिटी सिनेमा- बागबाहरा, डी एल मल्टीप्लेक्स - अकलतरा, मेट्रो सिनेमा- जांजगीर, सिटी सिनेमा- जांजगीर, माँ भुवनेश्वरी- कवर्धा, स्वरा मल्टीप्लेक्स - कवर्धा, सिटीप्लेक्स- भाटापारा, सिटी 36 - बिलासपुर, पी वी आर - बिलासपुर, शिव टॉकिज - बिलासपुर, गरिमा सिनेमा- पिथौरा, पूजाश्री सिनेमा- पेंड्रा, दुर्गेश टॉकिज- पेंड्रा रोड, ए जी सिनेमा- नारायणपुर, मुरली मेट्रो सिनेमा- कटघोरा, देवश्री टॉकिज-धमतरी, प्रशांत एस आर एम. - धमतरी, जय श्री सिनेमा- नागपुर, गैलेक्सी सिनेमा- राजिम, माथुर सिनेमा- दल्लीराजहरा, मुकुन्द मल्टीप्लेक्स-चांपा, श्री विठोबा टॉकिज- महासमुंद, पद्मिनी सिनेप्लेक्स-चांपा, शिवा बालीवुड- बलौदाबाजार, पीहू मल्टीप्लेक्स- खरसिया, कृष्णा टॉकिज- राजनांदगांव, कृष्णा मेट्रो- सक्ति, सिल्वर स्क्रीन- राजनांदगांव, निहारिका- कोरबा, राजकला सिनेमा- चंद्रपुर, चित्रा- कोरबा, मारको सिनेप्लेक्स- सरसींवा, सिनेमुड- कोरबा व लीलास मूवीज- खरियार रोड शामिल है।
और पढ़ें ...

नकली सामग्री बेचने वाले दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, दो दुकानें 21 दिनों के लिए बंद, चार को नोटिस जारी...

फरसगांव। कोण्डागांव जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने उप संचालक डीपी तांडे के नेतृत्व में जिले के दुकानों में छापा मारा और जांच की। इनमें दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 21 दिन के लिए बंद का ओदश जारी किया गया। वहीं 4 दुकानों को नोटिस दिया गया।
 
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दुकानों की जांच के दौरान लंजोड़ा स्थित नमन कृषि केन्द्र और फरसगांव स्थित विकास कृषि केन्द्र में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीजों का विक्रय करते हुए पाया गया। इस कारण इन दुकानों को 21-21 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही फरसगांव स्थित सिन्हा खाद भंडार में किसानों को सामग्री की बिल नहीं दिए जाने तथा फरसगांव की दास एग्रो एजेंसी, बहीगांव की रमेश कृषि केन्द्र व जीएन कृषि केन्द्र में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित  जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन के दौरान लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज यहां आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जिसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदेश के दूर-दूराज से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किया जा रहा है और उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी जा रही है। साथ ही चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। शिविर के दौरान मरीजों का खून जांच, बी.पी. शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच की व्यवस्था की गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING: शराब दुकान बंद, ’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, शुष्क दिवस घोषित

रायगढ़। 17 जुलाई मोहर्रम पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त तिथि को जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ), दुकानों, देशी मदिरा भंडागार एवं समस्त होटल बारों (एफ.एल.-3)को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त शुष्क दिवस को मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आबकारी विभाग को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया है।

और पढ़ें ...

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित 50 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले,देखें सूची

गरियाबंद :- प्रदेश में ट्रांसफर का दौर जारी है. अब पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. गरियाबंद जिले में पदस्थ 50 से भी ज़्यादा पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है. यह ट्रांसफर आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने जारी किया है.

देखें सूची

 

 

 
 

और पढ़ें ...

Chhattisgarh : मां ने ही रची थी मासूम नवजात की हत्या की साजिश, कुएं में फेंकी थी लाश

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी में घर से गायब नवजात मासूम बच्ची की कुएं में लाश मिली थी. इस घटना में एक नया मोड़ सामने आया है, 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने गायब होने की कहानी रची थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

बता दें कि आरोपी महिला ने दो दिन पहले रात में बिस्तर से अपनी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद बच्ची का शव कुएं में मिला था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज जांच में जुटी थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची की हत्या उनकी मां ने ही की थी.

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि तीसरी बेटी होने पर परिवार वालों के ताने से परेशान थी, इस वजह से उसने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी.

और पढ़ें ...

हेडमास्टर सस्पेंड : शराबी हेडमास्टर सस्पेंड, नशे में स्कूल आकर बच्चों के साथ करते थे ये काम, DEO ने किया निलंबित, देखें आदेश

सूरजपुर। रामानुजनगर ब्लॉक के सुरता गांव के छतापारा प्राइमरी स्कूल के शराबी हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। डीईओ ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की। 

ग्रामीणों ने हेडमास्टर की शिकायत बीईओ से की थी। शिकायत की जांच करने स्कूल पहुंचे बीईओ पंडित भारद्वाज को बच्चों ने बताया था कि हेडमास्टर समयलाल शराब के नशे में आते हैं और गाली गलौज, मारपीट करते हैं। जब मन करता है हाजरी लगाकर चले जाते हैं। जिस पर डीईओ ने हेडमास्टर को निलंबित किया है। 

और पढ़ें ...

Crime : चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या ; पति ने फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां चरित्र शंका को लेकर पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र की है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के बाद पकड़ लिया

बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया. जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि, मृतका का नाम मंगली बाई था, जिसकी हत्या उसके ही पति बसंत पोया ने कर दी। बहरहाल पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
और पढ़ें ...

शासन का सॉफ्टवेयर खराब : दानपत्र सुधारनामा के काम अटके

*दानपत्र सुधारनामा हेतू सारवान परिवर्तन होने पर शुल्क गणना हेतू अद्यतन करने का कष्ट करें* प्रदेश के भूमि पंजीयन कार्यालयों में सॉफ्टवेयर में त्रुटि के कारण दान पत्र सुधारनामा से संबंधित भू स्वामियों के नाम परिवर्तन का मामला पिछले कई महीनो से लंबित है अनेक ऐसे मामले हैं जो सॉफ्टवेयर अपडेट ना होने के कारण जिला पंजीयन कार्यालय द्वारा करने में अक्षमता जाहिर की जा रही है | इस संबंध में उप पंजीयन कार्यालय मुंगेली द्वारा नोडल अधिकारी जीडीएस रायपुर को जून को पत्र लिखकर सारवान श्रेणी परिवर्तन सुधारनामा को निराश्रित करने की मांग की गई है | 21 जून के पत्र पर जीडीएस कार्यालय द्वारा संबंधित जिले को कोई जवाब नहीं दिया गया है और ना ही सॉफ्टवेयर में सुधार किया गया है | सत्ता परिवर्तन के बाद विकास की बात सिर्फ कागजों तक ही रह जाएगी या विकास के लिए चरित्र कार्रवाई न होने पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों पर कोई कार्यवाही की जाएगी ? मुंगेली जिले के उप पंजीयन के पत्र को हूबहू प्रकाशित किया जा रहा है | कार्यालय उप पंजीयक मुंगेली जिला मुंगेली (छ.ग.) क्रमांक / ८२/ उ.पं./2024 मुंगेली, दिनांक/21/06/2024 प्रति, नोडल अधिकारी, एन.जी.डी.आर.एस. रायपुर (छ.ग.) विषय :- दानपत्र सुधारनामा हेतू सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन करने के संबंध में। 00-- उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि कलेक्टर ऑफ स्टाम्प महोदय द्वारा एक दान पत्र (पारिवारिक) सारवान परिवर्तन श्रेणी का सुधारनामा निराकृत करने के पश्चात् इस कार्यालय को प्रेषित किये है। चूंकि साफ्टवेयर में सारवान परिवर्तन चयन करने पर शुल्क गणना विक्रय विलेख में अधिरोपित होने वाले मुद्रांक शुल्क एवं पंजीयन शुल्क की गणना वर्तमान में की जा रही है। अतः दानपत्र सुधारनामा हेतू सारवान परिवर्तन होने पर शुल्क गणना हेतू अद्यतन करने का कष्ट करें। Bal उप पंजीयक मुंगेली (छ.ग.) अब देखना यह है कि जीडीएस कार्यालय द्वारा इस पत्र का जवाब न देने के पीछे क्या कारण बताया जाता है? और सॉफ्टवेयर को कब तक अपडेट किया जाता है ?
और पढ़ें ...

राजस्व मंत्री ने पेड़ लगाकर ‘एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान‘ की शुरुआत

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में नीम पेड़ लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन वनमंडल बलौदाबाजार के द्वारा किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ मयंक अग्रवाल ने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।
   कार्यक्रम में श्री वर्मा ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों, हॉस्पिटलों एवं आंगनबाड़ियों में अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौधरोपण हो सकेगा। चूंकि सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे अतएव इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से हो सकेगी। ऐसे स्कूल जहाँ अहाता है, उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन आदि लगाया जा सकता है। विद्यार्थी, शिक्षक तथा पालक अपने द्वारा लगाए गए पौधे का वृक्ष बनते तक पालन पोषण एवं सुरक्षा करेंगे। पौधारोपण हेतु उचित ऊँचाई के पौधे वन विभाग से प्राप्त किया जा सकता है। पौधारोपण हेतु उचित मापदण्ड के गड्ढे कराने तथा आवश्यक मात्रा में मिट्टी एवं खाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने कहा गया है। पौधरोपण शाला प्रवेश उत्सव के दौरान किया जाएगा। पौधरोपण के समय शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने बाबत् शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते सभी एसडीएम, सीईओ, सीएमओ सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें। इस दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भी परिसर में एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।

और पढ़ें ...