प्रदेश
वृद्ध सुमरिता बाई को हर माह मिलेगा निःशुल्क राशन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम जनता के राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते प्रशासन की कोशिश है कि न्यूनतम समय में राशन कार्ड के लिए आए आवेदकों के आवेदन पर कार्रवाई हो। जनदर्शन में आ रहे ऐसे आवेदनों पर त्वरित निराकरण हो रही है। सुमरिता बाई के अंत्योदय राशनकार्ड के लिए दिए गए आवेदन पर भी इसी तरह शीघ्र कार्रवाई की गई। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा की आवेदिका सुमरिता बाई ने कलेक्टर जनदर्शन में आकर आवेदन दिया।
कलेक्टर अजीत वसंत ने खाद्य अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया कि पात्र सुमरिता बाई को अन्त्योदय राशन कार्ड बनाकर दिया जाए। आवेदन पर तवरित काईवाई कर सुमरिता बाई के नाम पर अंत्योदय राशन कार्ड जारी कराकर ग्राम पंचायत के सरपंच के माध्यम से घर में दिया गया। इसी तरह ग्राम जोरहाडबरी विकासखण्ड पाली निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी माता के नाम पर जारी राशन कार्ड में स्वेच्छा से अपना नाम विलोपित करने जनदर्शन में आवेदन दिया। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात खाद्य अधिकारी ने प्रवीण कुमार का नाम आश्रित सदस्य से तत्काल विलोपित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि अन्त्योदय अन्न योजना गरीब परिवारों के लिये मार्च, 2001 से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अति गरीब परिवारों को 1 रूपए प्रति किलो की दर से 35 किलो चावल प्रति परिवार, प्रतिमाह प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समस्त अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क चावल प्रदाय किया जा रहा है।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रोफाइल पिक्चर फ़्रेम अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को करें जागरूक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माता जी के सम्मान में राजधानी रायपुर में दहीमन और गृह ग्राम बगिया में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है।श्री साय ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा भरा बनाने में अपना योगदान दें।
राज्य शासन के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया पर एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ़्रेम अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत आप अपने घर आँगन ,खेत मेंअपनी माता जी के साथ या माता जी की स्मृति में पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर लें। इसके बाद अपनी तस्वीर के साथ एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम
लगाने के लिए दिए गये लिंक को क्लिक करें।https://twb.nz/plantationइसके बाद प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप/एक्स/फ़ेसबुक/इंस्टाग्राम/स्नैपचैट इत्यादि पर डिस्प्ले के रूप में लगायें। आप अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” प्रोफाइल फ्रेम लगाकर इस अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।
CG BREAKING : होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा...ग्राहक बनकर गई पुलिस के उड़ गए होश
दुर्ग :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस ने एक होटल में छापेमार कार्रवाई करते हुए जिस्म फरोशी के कारोबार का खुलासा किया है, पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पावर हाउस स्थित होटल प्रभात देहव्यापर चलने की सुचना मिली, जिसके बाद पुलिस प्रभात होटल में ग्राहक बनकर पहुंची, तब पुलिस ने होटल में छापा मारा तब जाकर मामले में खुलासा हुआ। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत् कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी युवतियाँ पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थी।
Breaking : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक व कर्मी बर्खास्त…!!
खैरागढ़ :- जिला प्रशासन ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। 3 शिक्षकों और एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है। इसमें शासकीय प्राथमिक शाला पांडुका के सहायक शिक्षक संजय कुमार ध्रुव, शासकीय प्राथमिक शाला करेला के सहायक शिक्षक महेंद्र वर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुढ़ीपार के सहायक ग्रेड 3 भूपेंद्र सिंह बैंस और शासकीय प्राथमिक शाला हीरावाही की सहायक शिक्षिका सीमा अग्रवाल शामिल हैं।
बता दें कि बीते दिनों कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई थी। इसके बाद जनपद पंचायत सीईओ ने आदेश जारी कर दो शिक्षकों को बर्खास्त किया था. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे।
नल से मिली राहत, ग्राम कोरई में अब हर घर में नल से जल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार के प्रयासों से, ग्राम कोरई में जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस पहल के अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई सहित गाँव के कई निवासियों को अब पानी की समस्याओं से निजात मिल गई है। वृद्धा गणेशों बाई को पहले बरसात और गर्मियों में पानी की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात में गंदे नाले के पानी से काम चलाना पड़ता और गर्मियों में सूखते जल स्तर के कारण दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। बरसात के दिनों में पत्थरों की फिसलन और पानी भरने के जोखिम भरे काम के कारण उनका जीवन और कठिन हो जाता था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, जल जीवन मिशन और क्रेडा के तहत गाँव में सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया और घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई। इस पहल से अब गणेशों बाई और अन्य ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पानी घर पर ही उपलब्ध हो रहा है।
गणेशों बाई कहती हैं, ‘इस नल ने हमारी बहुत बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। बरसात के दिनों में साफ पानी के लिए बहुत तरसना पड़ता था। अब नल का साफ पानी घर पर ही मिल जाता है और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता है। इस उम्र में इससे बड़ा सहारा और क्या हो सकता है।’ग्राम कोरई में पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण और प्रभावी योजनाओं ने ग्रामीणों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकी है और उनके जीवन में खुशियों की बरसात होने लगी है।
राज्यपाल हरिचंदन ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत किया पौधरोपण
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया।
हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान शुरू कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ढ़ेर
पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
मनेन्द्रगढ़। हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के चनवारीडांड बैगापारा में पति ने डंडा से मार-मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि पैसे और मोबाइल को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही।
ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप
कोरबा। जिले से आगजनी का मामला सामने आया है। पावर सिटी कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आकांक्षा इंटरप्राइजेज नामक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग तेजी से फैल गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, टीपी नगर स्थित प्लॉट नंबर 185 में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक सत्येंद्र केसरवानी ने बताया कि उसकी दुकान आकांक्षा इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित है। दुकान में आग लग गई है और तत्काल वह मौके पर पहुंचा।
जहां उसने देखा की दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा था। जिसके बाद उसने किसी तरह दुकान का शटर तोड़ा और अंदर देखा तो आधा सामान जल चुका था। आग की लपटे भी तेज हो गई थी। वहीं देखते ही देखते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पर तत्काल 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। वहीं नगर सेना की दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Sex Scandal : सेक्स स्कैंडल मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वकील से मुलाकात के दौरान घेरा
CG News : पटवारी के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार उतरेंगे सड़क पर, पढ़ें पूरी खबर...!!
मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, संचालनालय ने जारी किया आदेश
कांकेर में मुठभेड़ : महिला माओवादी ढेर, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद
मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल समाज के लिए की जमीन की मांग चेट्रीचंड्र पर इस वर्ष मिले शासकीय अवकाश हेतु मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल समाज के लिए की जमीन की मांग
चेट्रीचंड्र पर इस वर्ष मिले शासकीय अवकाश हेतु मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
कल माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने संरक्षक अमर परवानी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी के नेतृत्व में मुलाकात की एक प्रेस विज्ञप्ति में पंचायत के संरक्षक अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा महासचिव बलराम आहूजा प्रवक्ता सुभाष बजाज उपाध्यक्ष जीवत बजाज कैलाश खेमानी कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी तनेश आहूजा सचिव नथू धनवानी ने जानकारी दी सर्वप्रथम प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस वर्ष चेट्रीचंड्र के अवसर पर सिंधी समाज को शासकीय अवकाश प्रदान किया साथ ही उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि सिंधी समाज के द्वारा सेवा कार्य हेतु जमीन की मांग कुछ समय से की जा रही है सिंधी समाज के आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने समाज को आश्वस्त किया था इस संबंध में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर आज प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की तथा उनसे निवेदन किया कि इस संबंध में जल्द से जल्द कदम उठाए ताकि सेवा कार्यों की कड़ी को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत आगे बड़ा सके जमीन आबंटन हेतु पंचायत का उद्देश्य है स्वास्थ्य सेवाएं शिक्षा सेवाएं सांस्कृतिक गतिविधियों व सामाजिक गतिविधियों को वहां से आगे बढ़ाया जाएगा तथा मानव सेवा के विभिन्न कार्य वहां किए जाएंगे
इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे तथा समाज को उचित सहयोग शासन की तरफ से प्राप्त होता रहेगा
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पंचायत के संरक्षक अमर परवानी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी चेयरमैन रमेश मिर्घानी भरत बजाज अमित चिमनानी महासचिव बलराम आहूजा उपाध्यक्ष जीवत बजाज तनेश आहूजा नथू धनवानी सुभाष बजाज व विकास रूपरेला उपस्थित थे
उपरोक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने एक प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से दी
कांग्रेस विधायक देवेंद्र को पुलिस का नोटिस:पूछताछ के लिए बुलाया
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार कोतवाली पुलिस ने नोटिस भेजा है और 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है. बलोदाबाजार आगजनी मामले में अब तक 155 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बलौदाबाजार पुलिस का दावा है कि 10 जून को हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन में शामिल थे.
दरअसल, बलौदाबाजार में हुई हिंसा के बाद से कांग्रेस लगातार यह कह रही है कि हिंसा में शामिल होने के झूठे आरोपों में लोगों को फंसाया जा रहा है. अब भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजे जाने पर सियासी पारा बढ़ा हुआ है. प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी यह दावा कर रहे हैं कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में बेवजह लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है. बलौदाबाजर हिंसा को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार की खिलाफत कर रही है.

