साहित्य

आयोग के निर्देश पर 6 माह का का बकाया वेतन 1 लाख 85 हजार रू. आवेदिका को मिला।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्यगण श्रीमती नीता विश्वकर्मा व श्रीमती बालो बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 252 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में कुल 124 वीं जनसुनवाई।

आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में अनावेदिका को दिनांक 04/04/2024 से नारी निकेतन रायपुर में आयोग के द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से भेजी गई थी। उसके परिवार से अब तक किसी ने शपथ पत्र नही दिया था। अनावेदिका की मां ने शपथ पत्र दिया, उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि अनावेदिका व उसका पति कोरबा के परिवार न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे और तलाक की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् उभय पक्ष आपस में विवाह के सामान का आदान प्रदान करेंगे। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

आयोग में प्रकरण प्रस्तुत होते ही उभय पक्षों के मध्य विवाद का निराकरण हो चुका है व आवेदिका को 6 माह के मातृत्व अवकाश के वेतन का 1 लाख 85. 767 रू. अनावेदक के द्वारा आवेदिका को दिया जा चुका है। ऐसी स्थिति में प्रकरण का उद्देश्य पूर्ण हो चुका है। अतः प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अनावेदक के विरूध्द शिकायत प्रस्तुत किया था, लेकिन सुनवाई के दौरान अनावेदक ने यह बताया कि आवेदिका के द्वारा अनावेदक के विरूध्द धारा 376 व 506 का अपराध दर्ज कर दिया है। जिसमें अनावेदक 13 दिन जेल में रहा है और जमानत पर रिहा हुआ है। चूंकिप्रकरण न्यायालय में लंबित है अतः आयोग में सुना जाना औचित्यहीन होने से प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को सुने जाने के दौरान यह पता चला कि अनावेदक के उपर सर्टिफिकेट कैंसल होने का प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है ऐसी दशा में प्रकरण को आगे जारी रखना संभव नहीं है। इस स्तर पर आवेदिका ने कहा कि उसे 1 महिने का वेतन नहीं मिला है। जिसे अनावेदक ने देना स्वीकार किया गया और आवेदिका का सामान देने के बाद आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाने पर प्रकरण नस्तीबध्द किया जायेगा।

अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों की काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष तलाक के लिए सहमत है। अनावेदक ने बताया कि उन्होंने रायपुर कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन लगा दिया है। प्रकरण न्यायालय में होने के कारण आयोग से प्रकरण नस्तीबध्द किया जाता है।

और पढ़ें ...

बसा-बसाया घर उजाड़ने वाली दो महिलाओं को आयोग ने भेजा नारी निकेतन

 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्यगण श्रीमती नीता विश्वकर्मा व श्रीमती बालो बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 253 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में कुल 125 वीं जनसुनवाई।

महिलाएं शादी-शुदा पुरूष के साथ रहने से पहले हजार बार सोचे और उसकी पहली पत्नि को घर से निकलवाकर दूसरी पत्नी बनने का प्रयास ना करें और बसा-बसाया घर उजाडने का प्रयास ना करें। ऐसी महिलाओं को महिला आयोग सुधारने की दिशा में सक्त प्रयास करती है- डॉ. किरणमयी नायक

आज की सुनवाई में आवेदिका ने बताया कि उसके पति ने आवेदिकासे बिना तलाक लिये दूसरी महिला को अपनी पत्नी बनाकर रखा है, जबकि दूसरी महिला ने भी अपने पति से तलाक नही लिया है। वर्तमान में दूसरी महिला के पास अपने रहने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं था, इसलिए उसे नारी निकेतन सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया। दूसरी महिला के पति या उसके परिवार वालों के द्वारा आवेदन या शपथ पत्र दिये जाने पर ही उसे नारी निकेतन से वापस भेजा जा सकेगा। अनावेदक को समझाईश दिया गया कि वह आवेदिका से अपना व्यवहार सही रखे, अगर आवेदिका को कोई परेशानी हो तो वह पुलिस थाना में एफ.आई.आर. दर्ज करा सकेगी।

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में भी दूसरी महिला आवेदिका के बसे- बसाये घर को उजाड़ने के लिए अवैध रूप से आवेदिका के पति के साथ रह रही थी एवं आवेदिका को घर से निकाल दिया है। दूसरी महिला ने भी यह स्वीकार किया है कि वह आवेदिका के पति के साथ अवैध रूप से रह रही है और विवाह नहीं किया है। अनावेदिका (दूसरी महिला) के पूर्व पति की मृत्यु हो चुकी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे सुधरने का मौका देकर 2 माह के लिए नारी निकेतन रायपुर भेजे जाने का आदेश आयोग द्वारा दिया गया।

एक प्रकरण में सुनवाई के दौरान अनावेदक ने बताया कि आवेदिका पक्ष की शिकायत पर उसके विशब्द धारा 306 आई.पी.सी. का अपराध थाना तेलीबांधा में लगा है जिसमें अनावेदक 36 दिन जेल में रहा है और रायपुर जिला सत्र न्यायालय में अगली सुनवाई है। अनावेदक के अधिवक्ता ने पुष्टि की कि अनावेदक के विरुसब्द कोर्ट में पेशी चल रही है। इस स्तर पर आवेदिका पक्ष को समझाइश दिया गया कि यह अधिवक्ता की मदद लेकर अनावेदक के खिलाफ न्यायालय में चल रहे प्रकरण की पैरवी उचित तरह से कराये। इस सलाह के बाद प्रकरण नस्तीकन्द किया गया।

और पढ़ें ...

अपराधियों के लिए स्वर्ग बनी राजधानी - कन्हैया अपराधी बेखौफ है ,नागरिक भयभीत है अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी को दिया ज्ञापन

प्रदेश की राजधानी की शांत फिजा में लगातार जहर घुल रहा है । नई सरकार आने के बाद शायद ही ऐसा कोई दिन बिता हो जिस दिन लूट, चाकूबाजी, नशा , सट्टा के मामले सामने ना आए हों । अपराधी बैकअप होकर शहर के हर हिस्से में चैन लूट रहे हैं ,चाकू मार रहे हैं, हत्या कर रहे हैं जिससे शहर की जनता में डर और आक्रोश है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह को ज्ञापन देकर शहर में कानून व्यवस्था करने की मांग की ।
     उन्होंने कहा कि भाठागांव में बस्तर से आए छात्र की बेदर्दी से हत्या की खबरों की स्याही सुखी भी नहीं थी शैलेंद्र नगर में कारोबारी के घर घुसकर हमले का मामला सामने आ गया । हर दिन मीडिया में चोरी, लूट , नकबजनी,हत्या का प्रयास, हत्या, बलात्कार की खबरें शहर की जनता को झकझोर रही है । ऐसा प्रतीत होता है अपराधियों को संगठित रूप से संरक्षण दिया जा रहा है जिसके कारण बेखौफ हो गए हैं । पुलिस का व्यवहार नागरिकों के साथ मित्र की तरह होना चाहिए पर हो इसका उल्टा रहा है ।
   हमने बनाया है हम ही सवारेंगे का नारा देने वाली सरकार किसको संवारने में लगी है यह चिंतन का विषय है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने विश्वास दिलाया कि अपराध की जड़ नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ अब अड्डेबाजों से सख्ती से निपटने कार्रवाई की जाएगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा । ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में कन्हैया अग्रवाल, सुरेश बाफना, संतोष बाघमार, शरद गुप्ता, मुकुंद कागदेलवार ,मनोज पाल ,पिंटू बैद,राजेश त्रिवेदी,नागेंद्र वोरा शामिल थे । 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सहसपुर लोहरा में नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण साथ ही मनाया गया 3 नए कानूनों के लागू होने का उत्सव

1 जुलाई, 2024 जिला कबीरधाम के थाना सहसपुर लोहरा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा, ने नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा पु से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार (भा पु से), जिला पुलिस के अधिकारी, पुलिसकर्मी, और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही आज से  तीन नए आपराधिक कानून देसभर में लागू हो रहे हैं। इसमें आज से 1860 में बनी आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 1898 में बनी सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और 1872 के इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम ले लेगी। 

इस नए कानून की शुरुआत होते ही जिला कबीरधाम के थाना रेंगाखार में एक FIR दर्ज किया गया जिसे BNS के तहत दर्ज किया गया जो पीड़ित के आवेदन पर नए कानून के तहत  दर्ज होने वाला देश का पहला FIR है . 

स्वागत भाषण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने नए थाना भवन के बारे में जानकारी दी कि यह भवन पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा मानकों का पालन करते हुए बनाया गया है। उन्होंने कहा,* "नया थाना भवन न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस है बल्कि इससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। 

इसके साथ ही, डॉ. पल्लव ने आज से लागू होने वाले तीन नए महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में उन्होंने कहा, "ये नए कानून हमारी न्याय प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगे, जिससे आम नागरिकों को न्याय मिलने में और भी आसानी होगी।"

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा, "नव निर्मित थाना भवन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान की जा सकेगी।"

उप मुख्यमंत्री ने इन नए कानूनों के लागू होने पर खुशी जताते हुए कहा, "ये कानून भारतीय न्याय प्रणाली में एक नई क्रांति लाएंगे। इससे न केवल अपराधों की जांच में तेजी आएगी बल्कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा भी मिल सकेगी। नए कानूनों के माध्यम से आम नागरिकों को न्याय पाना और भी आसान होगा।"

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा में सुधार लाना है। इसके तहत नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है, जिससे कानून का पालन करना और उसकी रक्षा करना आसान होगा।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) का मुख्य उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाना है। इससे मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम होगी।

भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के तहत साक्ष्य प्रस्तुत करने के नियमों में सुधार किया गया है, जिससे न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करना और उसका मूल्यांकन करना अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत होगा।

माननीय उपमुख्यमंत्री ने दी कानून के विशेष प्रावधानों की जानकारी
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नए कानूनों की विशेष प्रावधानों को जनता के समक्ष एक कानूनविद की भांति स्पष्ट किया। खास बात यह रही कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी में लोगों को इस बारे में बताया, जिससे सभी उपस्थित लोगों को कानून की बारीकियों को समझने में आसानी हुई।
 विजय शर्मा ने कहा, "मोर छत्तीसगढ़ के भैया-बहिनी मन ला ये कानून के विशेष प्रावधान ला समझना जरूरी हे, ताकि ओमन अपन अधिकार अउ कर्तव्य ला जान सके।" उन्होंने सरल और सुलभ भाषा में नए कानून के महत्वपूर्ण परिवर्तनों और संशोधनों को स्पष्ट किया, जिससे सभी लोगों को समझ में आ सके।


इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनारा मुखी सही, नगर पंचायत अध्यक्ष स लोहरा, श्रे संतोष मिश्र, जनप्रतिनिधि लोहारा के साथ साथ अन्य गणमान्य नागरिकने उपस्थित रहे व आम जनता ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और खुशी जताई।  एक स्थानीय निवासी ने कहा, "यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि यहां का थाना भवन अब और भी आधुनिक और सुविधाजनक हो गया है। साथ ही, नए कानूनों से हमें न्याय मिलने में और भी आसानी होगी।"

इस कार्यक्रम ने जिला कबीरधाम और विशेष रूप से थाना सहसपुर लोहरा के निवासियों के लिए एक नई दिशा प्रदान की है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार और कबीरधाम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

और पढ़ें ...

अपराध करवाने नाबालिकों का हो रहा उपयोग : मंदिर में दिनदहाड़े चोरी

रायपुर ब्रेकिंग राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द स्थित शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी दानपेटी का ताला तोड़कर नाबालिग चोर नगदी लेकर हुआ फरार चोरी करने से पहले नाबालिग ने हाथ जोड़कर की प्रार्थना उसके बाद दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी लेकर हुआ फरार चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने चोरी करने के बाद बिंदास साइकल चलाते हुए रवाना मुजगहन थाना क्षेत्र का मामला देश में नाबालिकों से अपराध करवाने का एक नया दौर शुरू हो गया है| बड़े अपराधियों को मालूम है कि नाबालिक अपराधी पर कोई कार्यवाही नहीं होती, अगर होती भी है तो मामूली या कुछ दिनों के लिए बाल संप्रेषण गृह भेजकर छोड़ दिया जाता है| संविधान की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर आजकल देश में बड़े-बड़े अपराध नाबालिग से करवाए जाते हैं चोरी डकैती लूट पाठ चिंताई यहां तक कि किसी से बदला लेने के लिए मारपीट और मर्डर जैसे बड़े अपराध भी इन नाबालिक बच्चों से करवाए जा रहे हैं | और लगातार बढ़ते इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने में केंद्र सरकार या कानून मंत्रालय सचेत नहीं हो रहा है ना ही संज्ञान ले रहा है | देश में नाबालिकों द्वारा किए जा रहे गंभीर अपराधों पर कानून मंत्रालय को कानून की धाराओं में संशोधन कर नाबालिकों की उम्र सीमा काम करना अति आवश्यक हो गया है क्योंकि 13 14 साल की उम्र से ही बच्चे समझदार होने लग गए हैं और समझदारी के साथ-साथ बड़े अपराधियों द्वारा इनको अपने झांसे में लेकर गुमराह कर लालच में फंसा कर इसे बड़े-बड़े अपराध करवा कर पर्दे के पीछे से बड़े-बड़े अपराध करवाने की परंपरा बढ़ती जा रही है जो कि भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा है | यहां यह भी बताना आवश्यक है कि बड़े अपराधियों द्वारा इन नाबालिकों का उपयोग इनके बालिक होने तक ही किया जाता है जैसे ही यह बालिक होते हैं इन्हें दूध में बड़ी मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया जाता है और फिर नए नाबालिक बच्चों से नए अपराध करवाए जाते हैं |
और पढ़ें ...

गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की गई छापेमार कार्यवाही।

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 29.06.24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवंागन के नेतृत्व में 07 थाना प्रभारियों एवं थानों की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 06ः00 बजे थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।  
 
छापेमार कार्यवाही के दौरान सैकड़ो मकानों को चेक किया। बी.एस.यू.पी. कालोनी में निवासरत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों को अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करने, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने सख्त हिदायत दिया गया तथा 02 संदेहियों को थाना पुरानी बस्ती लाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
 
इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।
और पढ़ें ...

रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय पुलिस टीम की बी.एस.यू.पी. कालोनी में छापेमार कार्यवाही

*तड़के प्रातः 06 बजे रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय पुलिस टीम की बी.एस.यू.पी. कालोनी में छापेमार कार्यवाही* * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम सहित अपराधियों पर नकेल कसने छापेमार कार्यवाही।* * कार्यवाही में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी सहित थानों के बल की लगभग 100 सदस्य थे शामिल।* * गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की गई छापेमार कार्यवाही।* * गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है उनको दी गई अपराधों से दूर रहने की हिदायत।* * बी.एस.यू.पी. कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर की गई पूछताछ।* अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 29.06.24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवंागन के नेतृत्व में 07 थाना प्रभारियों एवं थानों की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 06ः00 बजे थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया। छापेमार कार्यवाही के दौरान सैकड़ो मकानों को चेक किया। बी.एस.यू.पी. कालोनी में निवासरत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों को अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करने, पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने सख्त हिदायत दिया गया तथा 02 संदेहियों को थाना पुरानी बस्ती लाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।
और पढ़ें ...

थाना माना क्षेत्रांतर्गत होटल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला होटल का पूर्व कर्मचारी टिकेश्वर जांगड़े गिरफ्तार

प्रार्थी के.जे. थॉमस ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह होटल फुड काष्ट पीटीएस चौक माना कैम्प में जनरल मैनेजर का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 20.06.24 को रात्रि 02.30 बजे होटल को बंद करवा कर अपने घर चला गया था। दिनांक 21.06.24 के 11.00 बजे प्रार्थी को होटल के स्टॉफ ने फोन कर बताया कि होटल के स्टोर रूम का ताला टूटा है, कि सूचना पर प्रार्थी होटल जाकर देखा तो पाया कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ था तथा स्टोर रूम अंदर रखा मोनिटर, कम्प्यूटर का सीपीयू, की-बोर्ड, माउस एवं जेबीएल कंपनी का साउंड बाक्स नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के होटल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 300/24 धारा 380, 457 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के होटल में काम करने वाले कर्मचारियों से पृथक - पृथक पूछताछ करने के साथ ही होटल मंे पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनके संबंध में जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रार्थी के होटल में पूर्व में काम छोड़ चुके टिकेश्वर जांगड़े के अपराध में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा टिकेश्वर जांगड़े की पतासाजी कर पकड़ा गया। 
 
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टिकेश्वर जांगड़े ने बताया कि उसने अपने साथी तुषार जांगड़े जो पूर्व में उसके साथ होटल में काम कर चुका था के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 
 
जिस पर आरोपी टिकेश्वर जांगड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग मॉनिटर, सी.पी.यू., की-बोर्ड, माउस, एक्सटेंशन बॉक्स एवं जे.बी.एल कम्पनी का साउण्ड बॉक्स एवं घटना में प्रयुक्त यामाहा आर 15 दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/पी एच/0948 जुमला कीमती लगभग 1,90,000/- रूपये कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
प्रकरण में आरोपी तुषार जांगड़े फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। 
 
गिरफ्तार आरोपी - टिकेश्वर जांगड़े पिता हंसराम जांगड़े उम्र 29 साल निवासी तेलीबांधा मौली माता गेट के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी ए.सी.सी.यू., प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, आर. मुनीर रजा, वीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा थाना माना से प्र.आर. सुनील चौबे, आर. शिवप्रसाद एवं जय टण्डन की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला प्रशासन रायपुर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर रायपुर संभागायुक्त  संजय अलंग ने शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, एनजीओ सहित शहरवासियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशाल मानव श्रृंखला निर्मित कर नशे के विरूद्ध सभी ने संदेश दिया, साथ ही हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की प्रो. हिना इलियास ने ‘भारतीय न्याय संहिता-2023’ के मूल तत्वों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्तअबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद सहित सभी विभागों के प्रमुख सम्मिलित रहें। 
 
रायपुर शहर के सबसे ऊंचे बहुमंजिला कलेक्टोरेट पार्किंग परिसर में संभागायुक्त श्री अलंग ने अपने उद्बोधन में समाज व परिवार को बेहतर दिशा देने हर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी व आम नागरिकों ने मिलकर विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरूद्ध हर गतिविधि में अपनी सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा, अपर कलेक्टर द्वय श्रीमती निधि साहू,  देवेन्द्र पटेल, एसडीएम  नंदकुमार चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  मिथिलेश चौधरी भी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

Crime : पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट....जानिए क्या है पूरा मामला

सरगुजा : जिले में हत्या का मामला सामने आया है, यहां विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है. फ़िलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा का है, जहां मामूली बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. दोनों शराब पी रखे थे. विवाद के बाद आवेश में आकर पत्नी ने डंडे से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बेटे ने तत्काल अपने घायल पिता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने पति इंदरलाल कुजूर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें ...

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 22.06.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित एम्स अस्पताल गेट नंबर 01 के पास ई-रिक्शा में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम  संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक  अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये ई-रिक्शा वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अमन सोनेकर उर्फ सन्नी, विरेन्द्र सोनी उर्फ तुतरू एवं गौतम सोनी उर्फ तरूण निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में स्पासमो नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में तीनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2736 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमो एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (सवारी वाहन) क्रमांक सी.जी. 04-पी.के.4497 जुमला कीमती लगभग  1,77,360/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 262/24 धारा 22ग नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. अमन सोनेकर उर्फ सन्नी पिता स्व. अशोक सोनेकर उम्र 28 वर्ष निवासी रविशंकर यूनिवर्सिटी कैम्पस मकान नंबर आई 25 थाना सरस्वती नगर रायपुर।
 
02. विरेन्द्र सोनी उर्फ तुतरू पिता स्व. बीरो सोनी उम्र 30 साल निवासी कुकुरखेड़ा सामुदायिक भवन के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।
 
03. गौतम सोनी उर्फ तरूण पिता मानिक राम सोनी उम्र 35 साल निवासी गुरूद्वारा के सामने थाना सरस्वती नगर रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश जायसवाल थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. प्र्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, महेन्द्र राजपूत, आर. विजय पटेल, राकेश पाण्डेय, संतोष सिन्हा, अभिषेक सिंह तथा थाना आमानाका से सउनि. सुरेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. बच्चन लाल ठाकुर एवं आर. आशीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

बिलासपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी उठाईगिरी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह पर पुलिस का ’’प्रहार’’।

उठाईगिरी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’। रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना के चन्द घण्टे के भीतर उठाईगिरी करने वाले चारो अन्तराज्यीय आरोपी (गंजाम व जाजपुर, उडीसा) शत प्रतिशत मश्रूका सहित गिरफ्तार। ए.सी.सी.यु. टीम बिलासपुर की प्रभावी कार्यवाही।घटना के बाद ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।
पुलिस अधीक्षक  रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) द्वारा पुर्व में ही इस तरह की घटना से निपटने के लिये योजनाबद्ध तरिके से नाकाबंदी करने जिले के समस्त थानो को अभ्यास कराया गया है। योजनानुसार तगडी नाकेबंदी से भागने मंे विफल हो गये शातिर आरोपी।घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल, चोरी की शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद।
सायबर सेल की आधुनिक तकनिकी सहायता से प्राप्त हुई महत्वपुर्ण सफलता।
चारो आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में जिला जाजपुर एवं जिला गंजाम (उडीसा) में लूट व चोरी के मामले दर्ज है।
 
थाना सकरण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) - अपराध क्रमंाक 666/24 धारा 379, 34 भा.द.वि.
 
नाम गिरफ्तार आरोपी:- 
01. दीपक प्रधान पिता स्व. पोत्राछ प्रधान उम्र 26 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना जाजपुर (उडीसा)।
02. अर्जुन प्रधान पिता दुर्गाराव प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।
03. आर्यन उर्फ महेश प्रधान पिता सुकटा प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी डुकनी शाहपुर थाना कोलईचका जिला गंजाम (उडीसा)।
04. भोला प्रधान पिता लचना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।
 
बरामद संपत्ति:- सोने चांदी के आभूषण किमती 6 लाख रू, 03 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल।
 
 
मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि दिनाॅक 19.06.24 के प्रातः 12.15 बजे करीब प्रार्थी जवाहर प्रसाद सोनी निवासी इमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर जिसकी डी.एल.एस. काॅलेज अशोक नगर सरकण्डा में माॅ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से सोने चांदी की दुकान है। दूकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी आज सूबह जैसे ही दूकान खोलने पहुॅचा तो दूकान के ताला में लगे गंदगी को देखकर अपने हाथ मंे रखे सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग को अपने दुकान के सामने मोटर सायकल मंे रख दिया था व ताला में लगे गंदगी को साफ करने लगा उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
 
घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने  शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा पीछा करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियो के सिरगिट्टी क्षेत्र में छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर चारो आरोपियो को पकडा गया। सभी आरोपी एकसाथ करीबन 01 सप्ताह पुर्व चोरी करने के इरादे से उडीसा से बिलासपुर आये थे व आवास पारा सिरगिट्टी में मजदुरी के लिये बिलासपुर आना कहकर 2500 रू में मकान किराये मे लिये थे इसी दौरान घुम घुम कर 02 दिन पहले से अशोक नगर सरकण्डा के ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिये थे चारो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिन्से लगातार पुछताछ जारी है, आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं मामले में चोरी गये सोने चांदी के शत-प्रतिशत आभुषण बरामद किये गये है।
 
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.)  अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा  सिद्धार्थ बघेल, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), कृष्णा साहू थाना सरकण्डा, प्र.आर. शोभित कैवर्त, देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आर. तरूण केशरवानी, मुकेश वर्मा, विकास राम, तदबीर पोर्ते, विरेन्द्र गंधर्व, सत्य पाटले, राघवेन्द्र साहू, नवीन एक्का, बोधुराम कुम्हार, निखील राॅव जाधव, संजय यादव, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हिंसा मामले में 8 और आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी का संभागाध्यक्ष भी शामिल

बलौदाबाजार : - बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार को 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी के रायपुर संभागाध्यक्ष जीवराखन बांधे भी शामिल हैं। पुलिस ने बांधे को जगदलपुर से गिरफ्तार किया, जहाँ से वह विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इससे पहले जीवराखन बांधे के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस को बांधे के भागने की योजना की पहले ही जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते उसे जगदलपुर में उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के पीछे भीम आर्मी के साथ-साथ भीम क्रांतिवीर संगठन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और आगे भी कई गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी रायपुर के महादेव घाट से छापेमारी कर पकड़ा गया है। बलौदाबाजार के हिंसक घटनाओं में इनकी बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने अभी तक 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर, संगठनों से हैं।

132 लोगों की गिरफ्तारी
बलौदाबाजर हिंसा मामले में पुलिस अब तक कुल 132 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। वहीं, अब तक इस मामले में अलग-अलग कुल 9 FIR भी दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर आदि संगठनों के लोग बताए जा रहे हैं। इस मामले में अभी भी जांच जारी है. वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उस दिन क्या हुआ था ?
10 जून को बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय का प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया और फिर कलेक्टर-SP ऑफिस में आग लगा दी। आग और भीड़ के आक्रोश को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय के साथ-साथ कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था।

और पढ़ें ...

जॉब कन्सलटेंसी पैन इंडिया नामक आफिस खोलकर विभिन्न लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी

 विगत कुछ दिनों से रायपुर पुलिस को शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोगों के संगठित गिरोह द्वारा रायपुर में जॉब दिलाने हेतु अलग अलग स्थानों में आफिस का संचालन कर लोगो को जॉब दिलाने का झांसा देकर रूपये लेकर ठगी किया जा रहा है। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राईम श्री संदीप मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एसीसीयू एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया l जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में ए सी सी यू एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में लगातार सूचना एवं जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। इसी तारतम्य में संगठित गिरोह का कार्यालय जॉब कन्सलटेंसी जॉब पैन इंडिया नाम से पंडरी रायपुर में संचालन होने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहां कार्यालय बंद होने पर विधिवत कार्यालय को खोलवाकर ऑफिस के अंदर रखे लैपटाप को जप्त किया गया, जिसमें गिरोह के संबंध मंे विभिन्न जानकारी प्राप्त हुआ और उक्त कार्यालय का एक और ब्रांच अशोका रतन रायपुर में स्थित होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर पुलिस टीम द्वारा अशोका रतन स्थित कार्यालय में दबिश दिया गया, जहां पर कंपनी के संचालकगण पिन्टू ताण्डी उर्फ बुल्लू एवं कैलाश ताण्डी उर्फ केटी तथा अन्य आकाश ताण्डी, खेत्रो ताण्डी, अभिजीत दीप, विक्की ताण्डी, राज टाकरी, नितेश कुमार बाघ मिले, जिनसे पृथक पृथक पूछताछ करने पर बताये कि ये लोग एक राय हो कर जॉब कन्सलटेंसी जॉब पेन इंडिया कंपनी पंडरी एवं अशोका रतन, अनुपम नगर रायपुर में खोलकर लोगो को जॉब दिलाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर, रजिस्ट्रेशन फीस लेते थे व स्वयं इन्टरव्यू में फेल कर कैंडिडेट्स को पास कराने के नाम पर और पैसे वसूल करते थे तथा उन्हें बाद में स्पाईस जेट कंपनी के अपाइटमेंट लेटर के ड्राफ्ट में कैंडिडेट्स के नाम एड्रेस एवं जाब लोकेशन के डिटेल ईमेल आईडी में मेल करते थे, किन्तु इनका स्पाईस जेट कम्पनी से कोई संबंध नही था। साथ ही इनके द्वारा नकली नोट एवं स्टाम्प पेपर छापने हेतु कोरा पेपर एवं वाटर मार्क इंक मंगाकर 500-500/- रूपये के नोट को कलर प्रिंटर के माध्यम से छापकर कुछ नोटों को मार्केट में चलाकर कुछ छापे गये नोट को रखना बताया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से पृथक पृथक 01 रायल इंनफील्ड बुलेट वाहन, 01 थार चारपहिया वाहन, 27 नग मोबाइल फोन, 14 नग कीपेड फोन, 03 नग सोने की चैन, 01 नग सोन की ब्रेसलेट, 03 नग सोने की अंगुठी, 01 नग सोने की नेकलेस, 04 नग लैपटाप, 01 नग कलर प्रिन्टर, 02 सीट 500-500/- रूपये छपे हुए नकली नोट (प्रत्येक में 04 नग), 165 नग नोट छापने का कोरा सीट, वाटर मार्क इंक, विभिन्न बैंको का पासबुक, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक कुल जुमला 23,75,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार अग्रिम कार्यवाही किया गया है। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु पिता बालेक ताण्डी उम्र 24 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
 
02. कैलाश ताण्डी उर्फ केटी पिता बालेक ताण्डी उम्र 26 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
 
03. आकाश ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी उम्र 28 साल साकिन न्यू राजीव गांधी नगर थाना पदमनापुर जिला दुर्ग हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर 
 
04. खेत्रो ताण्डी पिता बाईक ताण्डी उम्र 34 साल साकिन रानीपुर झरियल टिटलागढ़ थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
 
05. अभिजीत दीप पिता एजरा दीप उम्र 26 साल साकिन कालाहाण्डी केसिंगा सिरजापाली थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
 
06. विक्की ताण्डी पिता बालिक ताण्डी उम्र 19 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
 
07. राज टाकरी पिता त्रिनाथ टाकरी उम्र 22 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता आकाशवाणी उत्तम नगर सिविल लाईन जिला रायपुर
 
08. नितेश कुमार बाघ पिता भु्रगु राम बाघ उम्र 21 साल साकिन करला भावनी पटना, थाना केगांव जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
और पढ़ें ...

BREAKING: हैवानियत की हदें हुई पार, 6 युवकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

कोरबा । जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं. जिसने पढ़ कर आपकी रूह काँप जाएंगी। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला के साथ 6 युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। सभी युवक नशे की अवस्था में थे और आसपास के बस्ती के ही निवासी थे। मामले की शिकायत पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात घटना के वक्त 35 वर्षीय महिला का पति व उसका एक बच्चा किसी कार्य से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए आसपास क्षेत्र में रहने वाले छह युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग गए

आरोपितों के भागने के बाद महिला किसी तरह थाना पहुंची और उसने आपबीती और आरोपितों की हैवानियत के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, इसके साथ ही पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपितों में राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकार्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपित पहले भी कई केस में जेल जा चुकेहैं। जेल से छूटने के बाद पुन: सभी आरोपित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

और पढ़ें ...

अवैध रूप से रेत उत्खनन करने वालो के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा की कड़ी कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गोबरा नयापारा के मर्ग क्रमांक 36/2024 घारा 174 जाफी० के अज्ञात मृतक के संबंध में जांच किया गया जांच दौरान गवाहों के कथन् घटना स्थल निरीक्षण, शव का शार्ट पीएम, खनिज अधिकारी के पत्र एवं मामले के परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर सपूर्ण मर्ग जांच के दौरान मृतक राजेश यादव पिता सुमेर यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम घोट थाना गोबरा नवापारा रायपुर की मृत्यु शरीर में आये चोट से दिल के घड़कन रूक जाने के कारण होना पाया गया है। जांच दौरान गवाहों के कथन एवं खनिज अधिकारी के पत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश डीढी पता अभनपुर , जयवर्धन बघेल पता अभनपुर , अंकित तिवारी पता दुर्ग के द्वारा घटना स्थल पारागांव रेत खदान में अवैध रूप से रेत खुदाई का कार्य कर रेत की चोरी कि जा रही थी  चोरी करते समय चैन माउंटेड जेसीबी मशीन से रेत खदान से रेत निकालते वक्त उपेक्षा पूर्वक जैसीबी मशीन चलाने से दब कर मृतक राजेश यादव कि मृत्यु घटित हुई है। मृतक राजेश यादव को आरोपी जयवर्धन बघेल द्वारा घटना स्थल पर अवैध रेत उत्खन्न कार्य हेतु बुलाया गया था एवं आरोपी मुकेश ढिढ़ी तथा अंकित तिवारी द्वारा नियोजित ढंग से खदान से अवैध रेत उत्खन्न करते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे जिसमें आरोपी निलेश राजपूत विमलेश द्विवेदी एवं अज्जू भी शामिल थे। उक्त आरोपीगण मुकेश ढीढ़ी, अंकित तिवारी, निलेश राजपूत विमलेश द्विवेदी अज्जू एवं जयवर्धन बघेल द्वारा पारागांव रेत खदान से अवैध रूप से रेत की चोरी कर अवैध खानिज उत्खन्न करते हुये उपेक्षा पूर्वक कृत्य से मृतक राजेश यादव की मृत्यु कारित की है जो धारा सदर का अपराध घटित् करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर पता साजी करते हुए तत्काल 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के मास्टर माइंड मुकेश ढीढी एवं अन्य आरोपीयों की पता तलाश की जा रही है, जो घटना के पश्चात फरार है।

गिरफ्तार आरोपी 
1- जयवर्धन बघेल पिता चंद्रिका प्रसाद बघेल उम्र 32 साल साकिन गोतियारडीह थाना अभनपुर जिला रामपुर छ.ग.  
2 निलेश सिंह राजपूत पिता स्व. कल्याण सिंह उम्र 39 साल साकिन परपोडा तहसील बेरला जिला बेमेतरा
3 विमलेश द्विवेदी पिता इंदेश द्विवेदी उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं. 06 नगर पंचायत देवकर थाना साजा,
फरार आरोपी 
1मुकेश ढिढी निवासी गोटियारडीह अभनपुर
2 अंकित तिवारी
3 अज्जू उर्फ जबाहिर कर्ष

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर श्री खलको की कुशलक्षेम पूछी। श्री खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में श्री खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

Crime : नाले के पास मिली महिला की अधजली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका...पुलिस जांच में जुटी…!!

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदी सोनपुरी स्थित खोडरी गांव के नाले के पास एक महिला की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने ग्राम रिसदी सोनपुरी के पास एक महिला की अधजली लाश देखी। जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मदद से महिला के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। माना जा रहा है कि

किसी ने मिलने के लिए उसे ऐसे सुने स्थान में बुलाया होगा और विवाद होने की स्थिति में उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। मृतिका के कपड़े अस्तव्यस्त अवस्था में मिले हैं, इसलिए इसे दुष्कर्म की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

और पढ़ें ...

आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाई, 597 आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग रायपुर द्वारा आचार संहिता के दौरान अवैध मदिरा परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित् विधिवत् प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 597 प्रकरण कायम कर 15 लाख रूपये से अधिक मूल्य की 2570 लीटर देशी/विदेशी/महुआ शराब एवं लगभग 11 लाख रूपये मूल्य की 16 दोपहिया वाहन एवं 01 कार जप्त किया गया है। मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने चिन्हांकित स्थलों पर छापामार कार्यवाही कर उपरोक्त कार्यवाही की। इसके अलावा यूटर्न कैफे, सांगरिया, सुकुन, नया रायपुर स्थित अरण्यम कैफे, व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित पिंड बलूची कैफे, वेलकम ढाबा समोदा, महाराजा ढाबा कोलर, शुभम ढाबा, दबंग ढाबा आरंग में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियांे को जेल दाखिल किया गया। कैफे/ढाबा संचालकों को बिना लायसेंस ग्राहकों को मदिरा नही परोसने की चेतावनी भी दी गई।


आबकारी आयुक्त विकास गोस्वामी ने कहा कि जिले में शराब एवं मादक पदार्थो के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने हेतु एवं मदिरा दुकानों से संबंधित शिकायते टेलीफोन नंबर 0771-2428201 एवं टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया गया है जिसमें कोई भी आम नागरिक शिकायत कर सकते है जिस पर त्वरित् कार्यवाही की जायेगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

 
 
और पढ़ें ...

अमन साहू गैंग को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी राजवीर सिंह चावला मध्यप्रदेश के बड़वानी से गिरफ्तार

थाना गंज में दर्ज अपराध क्रमांक 223/24 धारा 399, 402, 386, 120बी भादवि. एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में अमन साहू गैंग के 04 शुटरों 01.रोहित स्वर्णकार पिता निरंजन स्वर्णकार उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 13 बोकारो थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड। 02. मुकेश कुमार पिता चिमनलाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान। 03.देवेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान। 04.पप्पू सिंह उर्फ पप्सा पिता मोहन सिंह उम्र 31 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी जिला पाली राजस्थान को पूर्व में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग पिस्टल जप्त किया गया था। 
 
    पुलिस की टीम द्वारा आरोपियांे की पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे थे। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी रोहित स्वर्णकार से पूछताछ में उसके द्वारा पिस्टल को सेंधवा, इन्दौर, मध्यप्रदेश से 01 नग पिस्टल प्राप्त करना बताया गया था। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी रोहित स्वर्णकार के बताये अनुसार व्यक्ति को तकनीकी माध्यमों से लगातार लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को बड़वानी मध्य प्रदेश निवासी राजवीर सिंह चावला के रूप में लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर उसे मध्य प्रदेश रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा बड़वानी मध्य प्रदेश पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपी राजवीर सिंह चावला को स्थानीय बड़वानी पुलिस की सहायता से पकड़ा गया।
 
पूछताछ में आरोपी राजवीर सिंह चावला ने बताया कि उसके द्वारा अवैध रूप से पिस्टल बनाने एवं उसकी खरीदी-बिक्री का कार्य किया जाता है। उसके द्वारा पिस्टल बिक्री हेतु मोन्टू सिंह नाम से अपनी फर्जी फेसबुक आई.डी. का प्रयोग किया जाता था आरोपी द्वारा पिस्टल बनाकर अपनी फेसबुक आई.डी. में अपलोड किया जाता था, ग्राहक द्वारा आरोपी के आई.डी. में डली पिस्टल की फोटो को देखकर उससे फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क किया जाता था एवं उसके पश्चात् व्हॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से पिस्टल की खरीदी-बिक्री की जाती है। अवैध हथियार के खरीदी बिक्री हेतु व्हॉट्सएप कॉलिंग के लिये आरोपी द्वारा 02 विदेशी व्हॉट्सएप नम्बर अजरबाईजान (+994) एवं पुर्तगाल (+351) का उपयोग किया जाता है।
 
इसी प्रकार कुछ दिनों पूर्व मयंक सिंह द्वारा आरोपी के फर्जी फेसबुक आई.डी. से सम्पर्क कर आरोपी को कहा था कि कुछ दिनों बाद तुमसे रोहित नाम का व्यक्ति आकर मिलेगा तुम उसे पिस्टल दे देना। जिस पर रोहित के द्वारा आरोपी से मिलने पर आरोपी द्वारा 35,000/- रूपये रोहित से प्राप्त कर रोहित स्वर्णकार को 01 नग पिस्टल दे दिया गया।
 
जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी- राजवीर सिंह चावला पिता रमेश सिंह चावला उम्र 21 साल निवासी ग्राम उमेट गुरूद्वारा के पास थाना वरला जिला बड़वानी, सेंधवा (म.प्र.)।
और पढ़ें ...

रायपुर बार्डर पर महानदी के पुल के पास हुये घटना

रायपुर, दिनांक 06.06.2024-07.06.2024 के मध्य रात्रि को थाना आंरग अंतर्गत हुये महासमुंद रायपुर बार्डर पर महानदी के पुल के पास हुये घटना जिसमें दो युवक चांद खान एवं गुड्डू खान दोनो निवासी सहारनपुर उ0प्र0 की मृत्यु होने पर एक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में एवं दूसरे का महासमुंद में कराया गया। मर्ग जांच व शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर प्रकरण में अप0क्र0 421/2024 धारा 304, 307, 34 भादवि पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। 

उपरोक्त प्रकरण में आये तथ्यो के संबंध में सुक्ष्म विवेचना, आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, सीएसपी माना लंबोदर पटेल, थाना प्रभारी आंरग सत्येन्द्र श्याम, थाना प्रभारी मंदिरहसौद सचिन सिंह, सायबर सेल प्रभारी परेश पाण्डेय सहित 14 सदस्य है। उक्त टीम द्वारा द्वारा घटना के समस्त पहलुओ पर बारीकी से विवेचना शुरू किया गया है।

और पढ़ें ...

कलेक्टर ने हिट एंड रन के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज ‘हिट एंड रन मोटर दुर्घटना स्कीम-2022’ के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को हिट एंड रन वाहन दुर्घटना के विभिन्न प्रकरणों पर मुआवजे के लिए कार्यवाही में तेजी लाते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने आज सुबह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के अब तक हिट एंड रन प्रकरण एवं उनके निराकरण के संबंध में संख्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि 01 अप्रैल 2022 से 15 मार्च 2024 तक जिले में अज्ञात वाहनों से हुए सड़क दुर्घटना के लंबित प्रकरणों की जानकारी एफआईआर, पीएम रिपोर्ट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित एसडीएम एवं दावा जांच अधिकारी को प्रेषित करें, ताकि प्रकरणों पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण जून माह में करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में इसके अलावा हिट एंड रन प्रकरण के निराकरण में आ रही समस्याओं के बारे में समिति के सदस्यों ने बात रखी। साथ ही उनके समाधान के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम  एस. अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, सभी एस.डी.एम., मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
(फोटो-02)

और पढ़ें ...

निजात अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता आयोजन

//प्र थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा कलेक्ट्रेट गार्डन में ऑटो चालक संघ के लोगों को तथा न्यू सर्किट हाउस, कटोरा तालाब, पंजाबी कालोनी, पंचशील नगर, राजातालाब, झण्डा चौक एवं ताजनगर क्षेत्र में लगभग 500 से 600 लोगो की उपस्थिति में निजात अभियान के तहत किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  निजात अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को नशे के खिलाफ किया जा रहा है जागरूक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान, निजात अभियान शुरू किया गया है जिसमें नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाकर शहर में बैनर पोस्टर एवं कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को न केवल जागरूक जागरूक किया जा रहा है ,अपितु नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है ,साथ ही नशे के गिरफ्त में आए लोगो की काउंसलिंग कर उनको नशे से निजात दिलाया जा रहा है।।

 

थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा कलेक्ट्रेट गार्डन में निजात अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ऑटो चालक संघ के लोगो को तथा न्यू सर्किट हाउस, कटोरा तालाब, पंजाबी कालोनी, पंचशील नगर, राजातालाब, झण्डा चौक एवं ताजनगर क्षेत्र में लगभग 500 से 600 लोगो को एकत्र कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया गया तथा इस अभियान में शामिल होकर समाज को नशामुक्त बनाने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिये अपील की गई है। रायपुर पुलिस का निजात अभियान लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें ...

रास्ता रोककर लूट करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...02 आरोपी सहित 2 नाबालिक गिरफ्तार

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

घटना के कुछ घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मशरूका मोबाईल, सोने का लॉकेट, नगदी किया गया जप्त ।

प्रकरण में 02 आरोपी सहित 2 नाबालिक गिरफ्तार, एक अन्य नाबालिक है फरार।

लूट करनेवाले हो जाए सावधान, होगी गंभीर धाराओं में कार्यवाही

नाम आरोपी 01. मॉर्टिन उर्फ सुरज सिंह ठाकुर पिता श्याम सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर। 02. अप्सा खान पिता सज्जाद हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी दयालबंद नारियलकोठी अटल आवास थाना कोतवाली। 03. विधि से सघर्षरत् 2 नाबालिक। *विवरण* प्रार्थी मनोज कुमार साहू पिता राज कुमार साहू निवासी बिरकोना रोड सरकण्डा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.06.2024 को वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था। दिनांक 03.06.2024 के प्रातः करीब 03.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था। करीब 04.15 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था। तभी रोड में अशोक नगर में रहने वाला मार्टिन ठाकुर, अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी को रोका और सामने जेब में रखे मोबाईल, पेन्ट के जेब में रखे पर्स जिसमें 3835 रू नगद रखा था एवं गले में पहने सोने का छोटा लॉकेट को लूट लिये। प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे व अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिनकी सतत पतासाजी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान एवं उनके 02 अन्य सहयोगी साथी विधि से संघर्षरत नाबालिक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

और पढ़ें ...

गांजा के साथ महिला आरोपी सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में दिनांक 30.05.2024 को थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत तुलसी बाराडेरा मोड पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कही जानें के फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र टण्डन निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी धर्मेन्द्र टण्डन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 किलो 304 ग्राम गांजा कीमती लगभग 83,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 436/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
आरोपी पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।
 
इसी प्रकार थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गांजा के साथ महिला आरोपी गंुजा कटारे को गिरफ्तार उसके कब्जे से 03 किलो 92 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 435/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
 
गिरफ्तार आरोपी -
 
(अप. क्र 436/24 के प्रकरण में)
 
01. धर्मेन्द्र टण्डन उर्फ बबलू पिता मयालू राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुरेठी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
 
(अप. क्र 435/24 के प्रकरण में)
 
01. श्रीमती गुंजा कटारे पति स्व. करण कटारे उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुरूद भांठापारा थाना मंदिर हसौद रायपुर।
और पढ़ें ...

थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट्र नगर स्थित विदेशी शराब दुकान से लाखों रूपये नगदी रकम चोरी : आरोपी और नगदी बरामद

*थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट्र नगर स्थित विदेशी शराब दुकान से लाखों रूपये नगदी रकम चोरी करने वाले दुकान में कार्यरत 04 कर्मचारी गिरफ्तार* * थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान की बिक्री रकम 36,76,120/- रूपये को किये थे चोरी।* * शराब दुकान में कार्य करने वाले 04 आरोपियों ने ही दिया था लाखों रूपये नगदी रकम चोरी की घटना को अंजाम।* * आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 33,57,650/- रूपये किया गया है जप्त।* * आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 481/24 धारा 380, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण - प्रार्थी अमित शर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी कंपनी शराब दुकान में प्लेसमेंट के माध्यम से लोगों को नौकरी पर रखती है, कि कंपनी द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में प्लेसमेंट के माध्यम से कृष्ण कुमार बंजारे, साहेब लाल बंजारे, मनमोहन आडिल एवं रोशन कन्नौजे को काम पर रखीं थी। जिसमें रोशन कन्नौजे मुख्य विक्रयकर्ता, कृष्ण कुमार बंजारे एवं साहेब लाल बंजारे विक्रेता के पद पर नियुक्त किये गये थे तथा मनमोहन आडिल शराब दुकान में गार्ड के रूप में काम करता था। दिनांक 28.05.2024 को शराब दुकान में एक व्यक्ति द्वारा मारपीट करने के कारण उपरोक्त चारों व्यक्ति पैसा चोरी करने की नियत से मुख्य विक्रेता के साथ सांठ-गांठ कर मुख्य विक्रेता व अन्य लोगों के साथ व्यक्ति के विरूध्द रिपोर्ट करने थाना खमतराई आये तथा साहेब लाल, कृष्ण कुमार व मनमोहन तीनों मिलकर दुकान के अंदर रखें शराब की बिक्री रकम 36,76,120 रूपये जो कई दिन की थी, को चोरी कर बोरी में भरकर लेकर चले गये। मुख्य विक्रेता रोशन कन्नौजे जान बुझकर उन लोगों के साथ मिलकर तिजोरी की चाबी दुकान में ही छोड़कर चला गया था और गार्ड मनमोहन आडिल द्वारा फोन से सूचना मुख्य विक्रेता को देने पर मुख्य विक्रेता पुलिस वाले को शराब दुकान में लूट हो गयी है कुछ लोग मारपीट कर पैसा लूट रहे है बताया गया। इस प्रकार उक्त चारांे व्यक्ति एक राय होकर योजनाबध्द तरीके से शराब दुकान की बिक्री रकम को चोरी कर लिये, कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 481/24 धारा 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शराब दुकान में हुये लाखों रूपये नगदी रकम चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री मणीशंकर चन्द्रा एवं थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक एस.एन.सिंह को त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित शराब दुकान में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन भी किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारी कृष्ण कुमार बंजारे, साहेबलाल बंजारे, मनमोहन आडिल एवं रोशन कन्नौजे से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा योजना बनाकर शराब दुकान से बिक्री रकम को चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 33,57,650/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी* *01. कृष्ण कुमार बंजारे पिता दंडूराम बंजारे उम्र 34 वर्ष सा. ग्राम पंडा परसवानी थाना खरोरा रायपुर।* *02. साहेबलाल बंजारे पिता भागवत बंजारे उम्र 38 वर्ष सा. ग्राम कुर्मा थाना लवन जिला बलौदाबाजार।* *03. मनमोहन आडिल पिता श्रवण आडिल उम्र 25 वर्ष सा. ग्राम मांडर नेवडी थाना धरसीवा जिला रायपुर।* *04. रोशन कन्नौजे पिता खेल कुमार कन्नौजे उम्र 32 वर्ष सा ग्राम छेरकापुर थाना पलारी जिला बलौदाबाजार।* *कार्यवाही में निरीक्षक शिवनारायण सिंह थाना प्रभारी खमतराई, थाना खमतराई से उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, प्र.आर. रमेश यादव, आर. रामचंद्र तिवारी, सुदीप मिश्रा, मोहन, चेतेश्वर साहू एवं नरेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
और पढ़ें ...

गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर चिरंजीवी नायक गिरफ्तार

 पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 27.05.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुजारी पार्क के सामने रोड़ पास चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित कर वाहन में सवार व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम चिरंजीवी नायक निवासी जिला कालाहाण्डी (उडीसा) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके कार की तलाशी लेने पर कार में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 156 ग्राम गांजा तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त अमेज कार क्रमांक ओ डी/08/एल/6600 जुमला कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 195/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी - चिरंजीवी नायक पिता गजेन्द्र नायक उम्र 28 साल निवासी सालेपड़ा थाना केगांव जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा)।
 
कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. जमील खान, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष दुबे, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी तथा थाना कोतवाली से सउनि. प्रवीण प्रधान, डिकेश्वर साहू एवं शैलेष नेताम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

CRIME : पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

राजनांदगांव : सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित चिचोला के नजदीक पेट्रोल पंप के एक मैनेजर के साथ लाखों रुपए की लूटपाट की वारदात सामने आई है, यहां  तीन अज्ञात बदमाशों ने मैनेजर से 14 लाख लूटकर फरार हो गए है, राष्ट्रीय राजमार्ग में दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में में जुट गई है।

इस संबंध में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रार्थी द्वारा मामले की रिपोर्ट की गई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें ...

फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक अकाउंट का आरोपी गिरफ्तार...धोखाधडी करने में करते थे उपयोग

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर सैकडो आई.एम.ई.आई. नम्बर व सैकडो मोबाईल नम्बर खंगालने के बाद पुलिस पहुॅची शातिर आरोपीयो तक। *नाम गिरफ्तार आरोपी:-* 01. अजय सिंह पिता रामसिंह उम्र 22 साल जाति राजपुत निवासी ग्राम छपारा लडानू थाना जसवंतगढ जिला डीडवाना कुचावन (राजस्थान)। 02. गजेन्द्र उर्फ गज्जु स्वामी पिता मघादास स्वामी उम्र 40 साल जाति निवासी ग्राम गुडपालिया पोस्ट छपारा थाना लांडनू जिला नागौर (राजस्थान)। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुनील कुमार पिता महादेव उम्र 36 साल निवासी परिजात एक्सटेंशन नगर बिलासपुर (छ.ग.) को टेलीग्राम एप के माध्यम से क्वाईन स्वीच इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी (फर्जी कंपनी) का एच.आर. बनकर महिला द्वारा प्रार्थी बैंक मैनेजर को पार्ट टाईम जाॅब करने का आॅफर दिया गया जिसमें कुछ छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर प्रत्येक टास्क के 200 रू मिलना बताया बाद में गलत टास्क होना बताकर पीडित से पैसे जमा कराया पहले कम राशि जमा कराया गया फिर पैसे को वापस करने का झांसा देकर लगातर अधिक रकम जमा कराते गये इस तरह प्रार्थी से दिनांक 10.09.23 से 12.09.23 तक *कुल 15,04,850 रू की ठगी* कर धोखाधडी किये जाने कि लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियो की जानकारी एकत्र करने सायबर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कर कर अवलोकन किया गया संदिग्ध बैंक खातो को चिन्हांकित कर बैंक स्टेटमेट, आॅनलाईन ट्रांजेक्शन व ए.टी.एम. विड्राल आदि की समीक्षा उपरांत बैंक पंजीकृत मोबाईल नम्बर, काॅलिंग आई.एम.ई.आई. नम्बर काॅलिंग नम्बर आदि की समीक्षा की गई आरोपी राजस्थान के गुडपालिया व लडानू के आसपास के निवासी होने की जानकारी प्राप्त हुई। *डाॅ. संजीव शुक्ला (भा. पु.से.)पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं. रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे जिस के पालन में एक विशेष टीम निरीक्षक अवनीश पासवान के निर्देशन मे राजस्थान, दिल्ली ओर रवाना की गई टीम द्वारा 01 सप्ताह तक राजस्थान में रहकर आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपीगण अजय सिंह व गजेन्द्र स्वामी का आनेंलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी गज्जु उर्फ गजेन्द्र स्वामी व अजय सिंह को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आॅनलाईन ठगी का काम करना स्वीकार किये ठगी के काम में उपयोग में आने वाले फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते गाॅव के आसपास के मजदूरी करने वाले व्यक्तियो के नाम पर प्राप्त करना स्वीकार किये तथा *आनलाईन फ्राॅड का कार्य मनोज स्वामी जो विदेश दोहा की राजधानी कतर में रहकर लेबर ठेकेदारी कार्य के आड़ में आनलाइन फ्राड का काम करता है के सहयोग से उपरोक्त कार्य करना जाहिर किये जो विदेश मे कार्य करने वाले मजदूरो से कतर की मुद्रा रियाल प्राप्त कर मजदूरो के परिजनो को भारतीय मुद्रा जो आनलाईन फ्राॅड से प्राप्त हुई है संदिग्ध बैंक अकांउट से स्थानांतरित कर देता है की जानकारी भी प्राप्त हुई है*। मामले में प्रार्थी से प्राप्त रकम में से 5 लाख रु अजय सिंह और गज्जू के द्वारा अपने खाता से आहरित कर उपयोग किया गया एवं शेष राशि मनोज स्वामी द्वारा अन्य बैंक खातो में हस्तांतरित करवा दी गई, पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम व सुझबुझ का परिचय देते हुये आरोपीगणो अजय सिंह और गज्जू स्वामी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपीयो से *05 लाख रू उनके बैंक अकाउंट में होल्ड कराया गया है*, साथ ही *1 लाख 27 हजार रू* प्रार्थी को माननीय न्यायालय के माध्यम से बैंक होल्ड अमांउट मंेे से वापस करा दिया गया है गिरफ्तार आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त 02 नग एण्ड्रायड फोन मय सिम कार्ड जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपीयो को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। सम्पुर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, श्रीश तिवारी, मुकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा। *-ः बिलासपुर पुलिस की अपील:-* सायबर ठग आये दिन नये नये तरीको के माधयम से आम जनता से धोखाधडी करने का प्रयास करते है - *कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को पुलिस का अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर ठगी करने का प्रयास करते है ऐसे काॅल से सावधान रहे।* बिलासपुर पुलिस इस प्रकार के ठगी को रोकने के लिये थानो में आम जनता द्वारा दर्ज कराये गये रिपोर्ट में मोबाईल नम्बर एवं व्यक्तिगत जानकारी हाईड किया जा रहा है। * अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करे। * अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डाॅउनलोड या सर्च करने से बचे। *कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे खुद को स्वयं होकर ठगो के पास न पहॅुचाये।* * स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचे। * परीक्षा में अधिक अंको से पास करा देने की झांसा देने वाले व्यक्तियो खासकर +92 नम्बरो से आने वाले वाॅट्सअप काॅल से बचने का प्रयास करे। *साइबर फ्राॅड की घटना घटित होने पर निम्न प्रकार से त्वरित रिपोर्ट दर्ज करा सकते है:* - * तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करें। *हेल्पलाईन नम्बर 1930* पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है। *https://cybercrime.gov.in* पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर
और पढ़ें ...

पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा श्रीप्रयास संस्थान में नशा के विरुद्ध अभियान के तहत "निजाद" कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

पुलिस परिवार द्वारा संचालित संस्था प्रयास एजुकेशन सोसायटी में रायपुर पुलिस के कप्तान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह सर का आगमन हुआ उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं मे अच्छे परसेंट से पास होने वाले  प्रयास के बच्चो को सर्टिफिकेट देकर उन्हे सम्मानित किया साथ कबड्डी के नेशनल प्लेयर एवम निजात कार्यक्रम के तहत पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वालो एवम सहयोग करने वालो को सम्मानित किया।।

इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से एएसपी पश्चिम डीआर पोर्ते सर  ,थाना प्रभारी  दुर्गेश रावते , एएसआई अतुलेश राय , एएसआई  जयनारायण यादव  , सुशील शुक्ला  ,  सुनील पाठक  , असवन साहू , सोनू रजक , आनंद शर्मा की प्रमुख भूमिका रही

और पढ़ें ...

अन्ना रेड्डी पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सटोरिये दिल्ली से गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर  अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 11.04.24 को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान आॅनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी अनिल आहूजा पिता स्वर्गीय परमानंद आहूजा उम्र 48 साल निवासी विकास विहार कालोनी कृष्णा अपार्टमेंट डी डी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1060 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया था। 
 
गिरफ्तार सटोरिया सेे प्राप्त जानकारी के साथ ही विवेचना तथा तकनीकी विश्लेषण के दौरान पाया गया कि उसके अन्य साथी दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहीं थी। पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।
 
जिस पर सभी 05 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग तथा 01 नग वाईफाई राउटर सहित जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत् कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।
 
02. रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उ.प्र.)।
 
03. जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 06 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल। 
 
04. शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हाॅस्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)।
 
05. ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल। हाल पता - मौली काम्पलेक्स मौली जागरा चण्डीगढ़। 
 
कार्यवाही में निरीक्षक अविनाश सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उनि मुकेश कुमार सोरी, सउनि. किशोर सेठ, मोह. कय्यूम, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, प्रमोद वर्ठी, महेन्द्र राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, वीरेन्द्र बहादुर सिंह संदीप सिंह, मुनीर रजा, हरजीत सिंह, प्रवीण मौर्य, अभिषेक सिंह, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर एवं म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

नशा रोकने निजात अभियान पहुंचा अधिवक्ताओं के बीच

नशे के खिलाफ, वकील और पुलिस हुए साथ* *नशे के विरुद्ध, अधिवक्ता हुए एकजुट* *नशे के विरुद्ध पुलिस का *निजात* *अभियान पहुंच अधिवक्ताओं के बीच** *निजात कार्यक्रम में शामिल हुए जिला न्यायाधीश, न्यायाधीशगण, एसएसपी सहित सैकड़ो अधिवक्ता* *परिवार एवं समाज के लिए घातक है नशा - अब्दुल जाहिद कुरैशी (DJ)* *नशा मुक्त अभियान में वकील निभाएँगे महती भूमिका* - हितेंद्र रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 22 मई 2024 । जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष श्री हितेंद्र तिवारी ने कहा अधिवक्ता संघ के द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 210 में पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे *निजात* *कार्यक्रम* "नशे को ना जिंदगी को हां" का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला न्यायाधीश, न्यायाधीशगण, एसएसपी सहित सैकड़ो अधिवक्तागणों की उपस्थिति में संपन हुआ। निजात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय हेमंत सराफ ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने कहा नशे के खिलाफ सिर्फ पुलिस को पुलिस ही नहीं बल्कि हर वर्ग को समाने आकर एकजुट होना चाहिए उन्होंने कहा परिवार और समाज के लिए सबसे ज्यादा अगर कोई घातक है तो वह नशा है, उन्होंने नशे के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा न्यायालय में भी नशे से संबंधित प्रकरणों की भरमार हो गई, एनडीपीएस की केस बढ़ रही है, उन्होंने कहा नशा करने से सिर्फ एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता बल्कि उससे जुड़े हर लोग होते हैं चाहे वह उसका परिवार हो या समाज हो। कार्यक्रम के आयोजन के लिए डीजे साहब ने अधिवक्ता संघ को बधाई दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस के द्वारा एक युद्ध छेड़ा गया है अधिवक्ता समाज का एक महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है, एक एक अधिवक्ता से सैकड़ो लोग जुड़े होते हैं, अधिवक्ताओं के माध्यम से नशे के खिलाफ हम लोगों को एक संदेश देकर समाज को नशा मुक्त कर सकते हैं इसीलिए आज अधिवक्ता संघ के द्वारा यह आयोजन किया गया जिसके लिए अधिवक्ता संघ बधाई के पात्र है । वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हेमंत सराफ ने नशा से होने वाले नुकसान को बताते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त करने के लिए चाणक्य सूत्र के अनुसार कार्य करना होगा नशा की डाल और पत्तों को तोड़ने की बजाय इसे जड़ से खत्म करना जरूरी है तब जाकर के हमारा समाज नशा मुक्त होगा। जिस तरह एक कॉलोनी के बाहर मैदान होने से बहुत खिलाड़ी पैदा होते हैं उसी प्रकार एक शराब दुकान से कई शराबी पैदा हो जाते हैं इसलिए नशे के खिलाफ या अभियान जारी रखना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने कहा नशे के खिलाफ वकील और पुलिस हम साथ साथ है, पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे यह अभियान समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। नशा के विरुद्ध इस युद्ध में अधिवक्ता भी शामिल होंगे और समाज को नशा मुक्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला एवं सत्र न्यायधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय हेमंत सराफ, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर ताम्रकार, सचिव अरुण मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष रितु बुंदेला, सह सचिव गायत्री साहू, क्रीड़ा सचिव परसराम कश्यप, सह सचिव अपूर्व सेन, कार्यकारिणी अंकित फुलझले, सागर पांडे, अजय बालानी, शिवशंकर महिलांग, राजीव कुमार द्विवेदी, नवरतन प्रसाद यादव, श्रीमती सावित्री नायक सहित सैकड़ों अधिवक्ता गण और न्यायाधीश गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव अरुण मिश्रा ने किया आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने किया।
और पढ़ें ...

तिल्दा रेलवे स्टेशन में एक युवक ने की खुदकुशी,

रायपुर ब्रेकिंग

तिल्दा रेलवे स्टेशन में एक युवक ने की खुदकुशी,

रेल्वे स्टेशन के पटरी में लेटकर युवक दे दी अपनी जान,

ट्रेन से कटकर युवक का सर धड़ से हुआ अलग,

रेल्वे पुलिस ने अनुसार युवक का पहचान नितेश कुमार, फिंगेश्वर गरियाबंद निवासी बताया है,

घटना के बाद रेलवे स्टेशन में यात्रियों में मची हड़कंप,

रेलवे पटरी पर घंटो पड़ा रहा मृत युवक का शव,

 Lराजधानी रायपुर से लगा हुआ तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

और पढ़ें ...

युवाओं में सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून इस कदर सवार है खुद की जान जोखिम में डालने के साथ दुसरो की भी कोई परवाह नहीं है।

राजधानी की सड़कों पर इन दोनों मौत दौड़ रही है। लगातार सड़क दुर्घटना में लोगों की जाने जा रही हैं। तो दूसरी ओर युवाओं में

राजधानी की सड़कों पर इन दोनों मौत दौड़ रही है। लगातार सड़क दुर्घटना में लोगों की जाने जा रही हैं। तो दूसरी ओर युवाओं में सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून इस कदर सवार है कि सड़कों पर रेसिंग और स्टंट करते वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर उपलोड कर रहे है। इन बाइकर्स को खुद की जान जोखिम में डालने के साथ दुसरो की भी कोई परवाह नहीं है। देखिए खास रिपोर्ट....

वीओ- तस्वीरों में दिख रही है ये सड़क नवा रायपुर की है,जहां तेज़ रफ्तार में मौत दौड़ती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं,क्योंकि यहां की सड़कों पर युवा बाइक स्टंट और रेसिंग करते नजर आते हैं। सुबह से लेकर रात तक यहां बदमाश बाइकर्स पैसों की बोली लगाते हैं। और फिर तेज रफ्तार में रेसिंग करते हैं। वही हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आईपी क्लब के पास 200 से ज्यादा बाइकर्स इकट्ठे दिखाई दे रहे है। जिसमें कुछ लोग स्टंटबाजी कर रहे हैं तो बाकी लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो से बात साबित है की राजधानी में बाइकर्स के हौसले बुलंद है और इन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यातायात पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी ऐसे बाइकर्स पर लगाम नहीं लग पा रहे हैं। वही रायपुर यातायात पुलिस के द्वारा पिछले 5 महीने में अब तक की बात करें तो 2024 जनवरी से लेकर मई माह में अब तक 6000 बाइकर्स पर पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें 400 से ज्यादा बाइकर्स पर स्टंटबाजी को लेकर कार्रवाई की है और 400 से ज़ियादा वाहनों को जप्त कर प्रकरण को कोर्ट में भेजे गए है। बावजूद भी ऐसे बाइकर्स पर कार्रवाई का भी कोई असर देखने को मिलता है। 

कि सड़कों पर रेसिंग और स्टंट करते वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर उपलोड कर रहे है। इन बाइकर्स को खुद की जान जोखिम में डालने के साथ दुसरो की भी कोई परवाह नहीं है। देखिए खास रिपोर्ट....

तस्वीरों में दिख रही है ये सड़क नवा रायपुर की है,जहां तेज़ रफ्तार में मौत दौड़ती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं,क्योंकि यहां की सड़कों पर युवा बाइक स्टंट और रेसिंग करते नजर आते हैं। सुबह से लेकर रात तक यहां बदमाश बाइकर्स पैसों की बोली लगाते हैं। और फिर तेज रफ्तार में रेसिंग करते हैं। वही हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आईपी क्लब के पास 200 से ज्यादा बाइकर्स इकट्ठे दिखाई दे रहे है। जिसमें कुछ लोग स्टंटबाजी कर रहे हैं तो बाकी लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो से बात साबित है की राजधानी में बाइकर्स के हौसले बुलंद है और इन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यातायात पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी ऐसे बाइकर्स पर लगाम नहीं लग पा रहे हैं। वही रायपुर यातायात पुलिस के द्वारा पिछले 5 महीने में अब तक की बात करें तो 2024 जनवरी से लेकर मई माह में अब तक 6000 बाइकर्स पर पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें 400 से ज्यादा बाइकर्स पर स्टंटबाजी को लेकर कार्रवाई की है और 400 से ज़ियादा वाहनों को जप्त कर प्रकरण को कोर्ट में भेजे गए है। बावजूद भी ऐसे बाइकर्स पर कार्रवाई का भी कोई असर देखने को मिलता है। 

और पढ़ें ...

शराबी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है वजह

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा में एक महिला ने खाना नहीं बनाया था। इससे नाराज शराबी पति ने कुल्हाड़ी से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मृतिका विनासो साय 38 वर्ष ग्राम पैगा की रहने वाली थी। उसका पति आरोपी जहल साय शराब पीने का आदि है। रविवार को जहल साय शराब पीकर घर आया और पत्नी से खाना मांगने लगा। इस पर पत्नी ने कहा कि उसने खाना नहीं बनाया है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में पति ने उसके सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर से फरार हो गया।

गांव के सरपंच ने मृतका के भाई लखन मझवार को घटना की सूचना उसके मोबाइल पर दी। सूचना पर भाई पहुंचा तो बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने घटना की रिपोर्ट कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। फिर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरु की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पति जहल साय 41 वर्ष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

और पढ़ें ...

थाना प्रभारी एवं विवेचकों को दिया गया iRAD/eDAR का प्रशिक्षण

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पार दिनांक 20.05.2024 को सुबह 10.00 बजे से 01.00 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में जिला रायपुर के पुलिस थानों के प्रभारी, थानों के iRAD/eDAR के नोडल अधिकारी एवं विवेचकों के लिए प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप रखा गया था जिसमें शहर एवं ग्रामीण थानों से 87 विवेचक उपस्थित हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता  संजय शर्मा, अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी ने किया तथा श्री सारांश सिरके, स्टेट रोल आउट मैनेजर iRAD/eDAR के साथ साथ  ओम प्रकाश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात,  गुरजीत सिंह एवं  सुशान्तो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर मौजुद थे।
 संजय शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष भारत देश में लगभग 1.5 (डेढ़) लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में होती है। प्रतिवर्ष इतनी बड़ी जनहानि किसी प्राकृतिक आपदा में नही होती है। सड़क दुर्घटना में मौतों पर एक भरापूरा परिवार उजड़ जाता है। एक जनहानि से एक परिवार ही प्रभावित नहीं होता है अपितु समाज एवं देश के लिए भी वह अपूरणीय क्षति होती है जिसकी भरपाई करपाना कठिन है। सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को रोकने के लिए सरकारें गंभीर हो गयी है। सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए सभी जिम्मेदार विभागों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। इसी दिशा में कार्य करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार का iRAD/eDAR एप को विकसित करने की पीछे केवल एक ही उद्देश्य है कि सड़क दुर्घटना के कारणों का वास्तविक विश्लेषण कर दुर्घटना नियंत्रण की दिशा में कार्ययोजना तैयार कर दुर्घटना रोकने हेतु सार्थक प्रयास किया जा सके। iRAD/eDAR  (इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेट डाटाबेस एवं इलेक्ट्रिॉनिक डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट) एप में सड़क दुर्घटना के संबंध में जानकारी को घटना स्थल पर जाकर ऑनलाईन प्रविष्ट करने का प्रावधान है। इस iRAD/eDAR एप में सड़क सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभागों परिवहन, पुलिस, सड़क निर्माण एजेंसी एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिक निगम एवं स्वास्थ्य विभाग को एकीकृत (इंटिग्रेटेड) किया गया है। सड़क दुर्घटना घटित होने पर विवेचक घटना स्थल पर जाकर इस एप के माध्यम से आवश्यक जानकारी को ऑनलाईन प्रविष्ट करेगा, घटना स्थल का फोटो एवं विडियो अपलोड करेगा, दुर्घटना के वास्तविक कारण जो मौके पर पता चलता है उसमें यदि सड़क इंजिनियरिंग खामियों के कारण दुर्घटना हुई है जिसमें सुधार की आवश्यकता हो तो थाना प्रभारी के माध्यम से सड़क प्राधिकार एजेंसी को iRAD/eDAR एप से ही रिक्वेस्ट भेजेगा। थाना प्रभारी के भेजे गये रिक्वेस्ट पर संबंधित एजेंसी घटना स्थल पर जाकर मुआयना करेगी एवं दुर्घटना नियंत्रण हेतु उपचारात्मक उपाय की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।  इस एप में भरे गये डाटा का विश्लेषण राज्य एवं केन्द्र स्तर पर भारत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH ) द्वारा मानिटरिंग की जाती है एवं विश्लेषण के आधार पर सड़क दुर्घटना नियंत्रण के लिए कार्ययोजना तैयार कर राज्यों को निर्देशित करती है। सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को उपचार हेतु तत्काल हास्पिटल पहुॅचाने की आवश्यकता होती है जिसके कारण कई मामलों में  संबंधित थाना को सूचना प्राप्त नही हो पाती ऐसी स्थिति में हास्पिटल में चिकित्सकों की जिम्मेदारी तय की गयी है कि वे इस iRAD/eDAR एप के माध्यम से थाना प्रभारी को सूचना दें व प्रकरण थाना में दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही करें। इस एप से भेजे गये रिक्वेस्ट पर विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए सड़क दुर्घटना नियंत्रण हेतु उपचारात्मक उपाय करने की बाध्यता दी गयी है। 
iRAD/eDAR में सड़क दुर्घटना प्रकरणों की जानकारी वाहन के संबंधित बीमा कंपनी एवं दावा अभिकरण को भी प्रेषित किये जाने का प्रावधान है जिससे पीड़ितों को क्षतिपूर्ति का मुआवजा प्रदाय करने की कार्यवाही शीघ्रतापूर्वक किया जा सके। थानों के इस एप के माध्यम से दुर्घटना प्रकरणों की जानकारी बीमा कंपनी व दावा अभिकरण को भेजे जाने पर दुर्घटना की वास्तविक जानकारी हो पाएगी जिससे दुर्घटना के फर्जी दावों पर अंकुश लगेगा।  सारांश सिरके द्वारा कार्यशाला में iRAD/eDAR एप में ऑनलाईन प्रविष्टि करने के सभी बिन्दुओं को विस्तार से समझाते हुए किस प्रकार भरा जाना है, घटना स्थल का फोटो, विडियो अपलोड करना एवं संबंधित विभागों को रिक्वेस्ट भेजने के तरीकों से अवगत कराया।
 ओमप्रकाश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एवं  गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने इस iRAD/eDAR एप का महत्व बताया कि जिले में इरादतन हत्या एवं हत्या के प्रयास के कुल 155 प्रकरण वर्ष 2023 में दर्ज हुए है जबकि वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटना में 507 लोगों की मौत हुई है। हत्या एवं हत्या के प्रयास के प्रकरणों के तीन गुणा से भी अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। हत्या एवं हत्या के प्रयास के अपराधों में गंभीरता से जांच विवेचना कर अपराधियों को सजा दिलाया जाता है परंतु सड़क दुर्घटना में अनचाहे मौतों को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए ही ये iRAD/eDAR एप तैयार किया गया जिसमें ऑनलाईन प्रविष्टि करना अतिआवश्यक है जिससे दुर्घटना के कारणों का डाटाबेस तैयार होगा और उसी डाटाबेस के आधार पर मानिटरिंग कमेटी निर्णय लेकर सड़क दुर्घटना नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्य करने निर्देशित करेगी। आपका यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क दुर्घटना के प्रकरणों के शत प्रतिशत मामलों में iRAD/eDAR एप में अनिवार्य रूप से ऑनलाईन प्रविष्टि किया जावे। अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यशाला समापन किया गया।
और पढ़ें ...

धारदार हथियारनुमा चाकू के साथ आरोपी कुमार महेश्वरी गिरफ्तार

थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श चौक राम मंदिर के पास एक व्यक्ति धारदार हथियारनुमा चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुए आरोपी कुमार महेश्वरी पिता स्व. खोरबाहरा महेश्वरी उम्र 36 वर्ष साकिन आदर्श नगर पहाडी चौक थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे एक धारदार हथियारनुमा चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रं 385/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।  


नाम आरोपी - कुमार महेश्वरी पिता स्व. खोरबाहरा महेश्वरी उम्र 36 वर्ष साकिन आदर्श नगर पहाडी चौक थाना गुढियारी रायपुर

जप्ती-  एक धारदार हथियारनुमा चाकू

और पढ़ें ...

चोरी के 04 मोटर सायकल वाहन के साथ शातिर वाहन चोर होरीलाल उर्फ मोनू गिरफ्तार।

चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। 
इसी तारतम्य में दिनांक 04.01.2024 को प्रार्थी झग्गर महिलांग ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी मोटर सायकल डीलक्स क्रमांक सीजी 04 सीएक्स 6655 को घर के सामने तरूणनगर पंडरी में खड़ा किया था। कुछ देर बाद आकर देखा तो मोटर सायकल वहां पर नही था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा इसके मोटर सायकल वाहन को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी होरीलाल उर्फ मोनू को चोरी गये वाहन के साथ रंगेहाथ पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से कुल 04 नग मोटर सायकल वाहन चोरी करना स्वीकार कर उक्त वाहनांे को छुपाकर रखना बताकर बरामद करवाया। जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी गये 04 नग मोटर सायकल वाहन जुमला कीमती करीबन 1,50,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। 
 
आरोपी से बरामद की गई वाहनी की सूची- 
 
01- सुजुकी एक्सेस 125 (रंग सफेद) CG 04 DV 6696
        चेचिस नंबर  MB8CF4CALA8133607  
    इंजन नंबर F486494528
02- एक्टीवा  CG04 LX 3318
चेचिस नंबर  ME4JF507KH73051316
इंजन नंबर  JF50E75351371
03- एच एफ डीलक्स, काला लाल रंग CG 04 CX 6655
चेचिस नंबर MBLHA11EMB9G00166
इंजन नंबर  HA11ECB9G00454
04- एक्टीवा सिल्वर  CG 04 HT 2793
चेचिस नंबर ME4JF504AFT024906
इंजन नंबर JF50E12025866
 
गिरफ्तार आरोपी-
 
 होरीलाल साहू उर्फ मोनू साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 21 साल पता ग्राम सिंगारपुर, थाना भाटापारा ग्रामीण, जिला बलौदाबाजार।
और पढ़ें ...

राजातालाब क्षेत्र में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार।

जुआ सट्टा की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को जुआ सट्टा की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। 
इसी तारतम्य में दिनांक 19.05.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत लकड़ी टाल के सामने राजातालाब में प्रेम सोनकर के घर की छत में कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी 01- प्रेम सोनकर उर्फ बाबा, 02- गणेश यादव, 03- शादीक अहमद, 04- शाहरूख खान, 05- लारेंस रंजन, 06- राजा खान, 07- बंटी मसीह, 08- बिट्टू सिंह, 09- मोन्टू दीप, 10- हनी जड़ित उर्फ हितेश को जुआ खेलते पकड़ा गया। जहां पर फड़ एवं आरोपियो के कब्जे से पृथक पृथक कुल 21,500/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 308/24 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर आरोपीगण के विरूद्ध पृथक से धारा 151 द.प्र.सं. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। 
 
गिरफ्तार आरोपी- 
 
01- प्रेम सोनकर उर्फ बाबा पिता संतोष सोनकर उम्र पता शिव मंदिर के पास, राजातालाब रायपुर। 
02- गणेश यादव पिता हरिशचंद यादव पता मोहन आटा चक्की के पास, राजातालाब रायपुर। 
03- शादीक अहमद पिता वहिद अहमद पता छोटू कबाड़ी गली, राजातालाब रायपुर।
04- शाहरूख खान पिता महबूब खान पता नूरानी चौक, राजातालाब रायपुर।
05- लॉरेंस रंजन पिता स्व. राकेश रंजन पता अमर चौक, राजातालाब रायपुर।
06- राजा खान पिता युसुफ खान पता धोबीघाट के सामने, राजातालाब रायपुर।
07- बंटी मसीह पिता राजेश मसीह पता जय हिंद चौक, राजातालाब रायपुर।
08- बिट्टू सिंह पिता अतर सिंह पता आदर्श चौक, राजातालाब रायपुर।
09- मोन्टू दीप पिता लोचन दीप पता धोबी घाट के सामने, राजातालाब रायपुर।
10- हनी जड़ित उर्फ हितेश पिता जय कुमार जड़ित पता जय हिन्द चौक, राजातालाब रायपुर।
और पढ़ें ...

हर महीना लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रहा 4 महीने में 78 रेप

भाजपा सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद रोज हो रही हैं लूट डकैती अपहरण रेप की घटना
 
रायपुर जिला में हर महीना लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रहा 4 महीने में 78 रेप
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसला बुलंद है आम जनता अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। रायपुर जिला में ही हर महीने लगभग 850 से अधिक एफआईआर दर्ज हो रही है। रायपुर जिला में बीते चार माह में 78 से अधिक बेटियों की अस्मत लूटी गई। चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, मारपीट, चाकू बाजी, हत्या, तस्करी, अवैध वसूली ऑनलाइन ठगी की घटनाये रोज हो रही है। जब राजधानी रायपुर जिला का यह हाल है तो पूरे प्रदेश के डरावने आंकड़ो की कल्पना की जा सकती है।
 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मात्र रायपुर जिला में हर महीना 850 एफआईआर दर्ज हो रहा है इससे आंकलन किया जा सकता है प्रदेश के 33 जिला में हर महीना लगभग 20 हजार से अधिक आपराधिक घटनाये घट रही है। रेप, गैंग रेप अपहरण चाकू बाजी लूटपाट ,डकैती, तस्करी, हत्याये, ऑनलाइन ठगी,गैंगवार,आगजनी,जमीन कब्जा की घटनाये,नक्सली वारदाते बढ़ी है। सुपारी किलिंग हो रही है। अवैध हथियार लहराये जा रहे है। हवाई अड्डा में चाकू निकल रहा है। सरकारी पार्किंग में ठेकेदार जनता के साथ बदसलूकी कर रहे मारपीट कर रहे है। कई मामले थाना में राजीनामा करके खत्म कर दिया जाता है कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं होने की भी शिकायतें मिली है।
 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग का जो मूल काम अपराध को नियंत्रित करना है उससे हटाकर बीजेपी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को परेशान करने फसाने में लगाई हुई है जिसका ही परिणाम है कि अपराधी छुट्टा घूम रहे हैं आम जनता डरी हुई है। सुबह मॉर्निंग वाक से लेकर स्कूल कॉलेज बाजार और परिवार के साथ बाहर जाने में भी आम जनता डर रही है बेटियां ख़ौफ़जदा है और गृह मंत्री सिर्फ डायलॉग बाजी दे रहे हैं।
 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अपराधियों पर अंकुश लगाया गया था।आम जनता भयमुक्त वातावरण में जी रहे थे। बेटियां सुरक्षित थी। भाजपा की सरकार बनते ही जंगल राज कायम हो गया है।
और पढ़ें ...

क्रिप्टो करेंसी में अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर लाखों रूपये की ठगी करने वाला उडीसा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 प्रार्थी सुशांत कुमार ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अविवा ग्रीन सिटी मुजगहन रायपुर का निवासी है। प्रार्थी का अपने एक परिचित के माध्यम से पूर्व में अमित कुमार थापा निवासी कांटाभांझी (उडीसा) से परिचय हुआ था, उस समय अमित कुमार थापा के साथ उसके अन्य साथी भी थे। अमित कुमार थापा व उसके अन्य साथियों ने प्रार्थी को बिजनेस क्रिप्टो करेंसी का प्लान दिखाया और बताये कि उनके अन्य साथी मेसर्स एम.बी.ई. कामर्स प्रायवेट लिमिटेड कंपनी चलाते है, जिसका पता शॉप नंबर 254/ए अवध वाइस राय सार्थना जटकनका सुरत गुजरात है। उसमें प्रत्येक माह जो पैसा जमा करोगे उसका 10 प्रतिशत मासिक लाभ मिलते रहेगा। जिस पर प्रार्थी उनके झांसे में आकर उनके बतायेनुसार अलग - अलग खातों, तिथियों व किश्तों में कुल 30,00,000/- (तीस लाख रूपये) जमा कर दिया। प्रार्थी द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर अमित कुमार थापा व अन्य द्वारा पैसा आज - कल आ जायेगा कहकर टाल मटोल करते रहे, परंतु पैसा वापस नहीं दिये। इस प्रकार आरोपियों द्वारा प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर अधिक पैसे मिलने का प्रलोभन देकर कुल 30,00,000/- (तीस लाख रूपये) की ठगी कर धोखाधड़ी किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 143/24 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 
लाखों रूपये ठगी की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मुजगहन को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपी अमित कुमार थापा की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों आरोपी अमित कुमार थापा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। 
 
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
 
गिरफ्तार आरोपी - अमित कुमार थापा पिता समबारू थापा उम्र 36 साल निवासी चिल्ड्रन पार्क रोड कांटाभांजी जिला बलांगीर उड़ीसा।
और पढ़ें ...

*सट्टा संचालन हेतु बैंक खाता खुलवाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

*सट्टा संचालन हेतु बैंक खाता खुलवाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार* *सट्टा के पैसों के लेन-देन हेतु दूसरों के नाम पर खुलवाते थे बैंकों में खाते।* *आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते खुलवाने की दी गई जानकारी* *प्रकरण में 03 आरोपियों के साथ अब तक कुल 16 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।* *आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग पासबुक किया गया है जप्त।* *आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी का अपराध है पंजीबद्ध।* पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 नग लैपटॉप, 55 नग मोबाईल फोन, 31 बैंक पास बुक, 05 चेक बुक एवं 34 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में बैंक खाता खुलवाने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए प्रकरण में सट्टा के पैसो के लेन-देन हेतु बैंक में खाता खुलवाने वाले आरोपी महेश ताण्डी, राहुल कुमार देवांगन एवं ई शंकर राव को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा दूसरे व्यक्तियों का खाता खुलवाना तथा खाते की किट को सट्टा संचालन करने वालों के पास भेजना बताने के साथ ही आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक खाता खुलवाना बताया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग पासबुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। सट्टा कारोबार में सन लिप्त इन तीनों आरोपियों से पुलिस को और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है जिससे पुलिस अन्य लोगों तक पहुंच सकेगी ऐसी संभावना है | गिरफ्तार तीनों आरोपियों में से महेश ताण्डी पिता तेजू ताण्डी उम्र 30 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड थाना गंज रायपुर का तथा राहुल कुमार देवांगन पिता ईश्वरदीन देवांगन उम्र 28 साल निवासी राधिका नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग व ई शंकर राव पिता पी. पापाराव उम्र 27 साल निवासी नंदनी रोड खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग। के हैं |
और पढ़ें ...

सड़क दुर्घटना में घायल की त्वरित मदद कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में 14 मई 2024 को सड़क दुर्घटनाओं में गोल्डन आवर्स में घायलों की मदद करने वाले 06 गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रतिमाह ऐसे नेक इंसान को सम्मानित करने के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर  संतोष कुमार सिंह द्वारा दिनांक 14 मई 2024 को सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुंचा कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटंस को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  ओमप्रकाश शर्मा,उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  सुशान्तो बनर्जी एवं सड़क सुरक्षा सेल के स्टाफ प्रआर.कमलेश कुमार , आरक्षक मुकेश कुमार एवं आरक्षक सहदेव राम वर्मा उपस्थित रहे।
बता दें कि भारत देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा  सहायता नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान 60 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाए या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाए तो घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु अधिकांश सड़क दुर्घटनों में लोगों द्वारा बार बार पेशी जाना पड़ेगा व पुलिस द्वारा बार बार पूछताछ के लिए आना पडे़गा परेशानी होगी सोचकर मोबाइल फोन से विडियों फोटो बना लिया जाता है किन्तु घायल की जान बचाने हेतु कोई उपाय नही किया जाता जिससे घायल व्यक्ति त्वरित उपचार के अभाव में दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायुपर  संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु उपस्थित कराने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 14 मई 2024 को रायपुर जिले में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर  संतोष कुमार सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इनका फोटोयुक्त होर्डिंग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा।
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस निम्नलिखित है
01. श्री प्रदीप साहू  पिता श्री विश्राम सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी संजय नगर रिंग रोड नंबर 01 थाना टिकरापारा एवं 02. श्री भगवानू नायक पिता श्री कालिया नायक , उम्र-49 वर्ष, मोतीलाल नगर कोटा द्वारा दिनांक 29.04.2024 को राजभवन गेट नंबर 01 के सामने ई रिक्शा में घटित सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक विदुर महानंद एवं घायल हुए सवार महिला जानकारी यादव को गंभीर चोट आया था जिसे डायल 112 में काल कर 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को मेकाहारा हास्पिटल पहुँचाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
 
03.  सूर्यप्रताप सिंह पिता  देवी सिंह उम्र 27 वर्ष , निवासी ग्राम नकटा रायपुर थाना मंदिर हसौद द्वारा दिनांक 02 मार्च 2024 को ग्राम छतौना आरआईटी कालेज के पास ट्रक में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें ट्रक चालक को चोट आने से बेहोश हो गया था जिसने डायल 112 को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।  
04.  नरेन्द्र जांगड़े पिता महेश जांगड़े ,उम्र 25 वर्ष  ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद के द्वारा दिनांक 21 अप्रेल 2024 को रिंग रोड नंबर 03 में ग्राम तुलसी के पास ट्रक और टैंकर में हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।  
05.  हरिओम शुक्ला पिता जयप्रकाश शुक्ला , उम्र 27 वर्ष गुढ़ियारी रायपुर  थाना गुढ़ियारी के द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर 2023  को रात्रि 03.00 बजे मेजबान होटल शास्त्री बाजार के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को डायल 112 के माध्यम से 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा अस्पताल पहुॅचाया। 
06. श्री प्रांजल जैन पाटोदी  पिता अजय जैन पाटोदी, उम्र-23 वर्ष सदर बाजार थाना कोतवाली के द्वारा दिनांक 08 अप्रेल 2024 को रात्रि 10.40 बजे पचपेड़ीनाका के पास गंभीर रूप से घायल जेठूराम नागरची को 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा हास्पिटल पहुॅचाया।  
       उपरोक्त सभी छः गुड सेमेरिटन को घायलों की मदद करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार से घायलों की सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
और पढ़ें ...

21 किलो 746 ग्राम गांजा के साथ मध्य प्रदेश राज्य के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेलवे फाटक के पास दोपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अविनाश यादव, राहुल नंदा एवं शनि मरावी निवासी मण्डला मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो 746 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 398/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।  
 
गिरफ्तार आरोपी-
 
01. अविनाश यादव पिता संतराम यादव उम्र 22 साल निवासी नैनपुर थाना नैनपुर जिला मंडला (म.प्र.)।
 
02. राहुल नंदा पिता मंगल नंदा उम्र 29 साल निवासी रामपुरा चक्र तीरथघाट मोहल्ला थाना व जिला मंडला (म.प्र.)।
 
03. शनि मरावी पिता ज्ञान सिंह मरावी उम्र 25 साल निवासी देवदरा वार्ड नं. 04 महर्षि कालोनी थाना व जिला मंडला (म.प्र.)।
 
कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मोह. कय्यूम, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, अनिल राजपूत, प्रवीण मौर्य, धनेश्वर कुर्रे एवं थाना मंदिर हसौद से सउनि रेख लाल भारती तथा आर. गजेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन के साथ 01 अंतर्राज्यीय एवं 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत कचना नाला पास स्थित एक होटल में कुछ व्यक्ति रूके है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (methylenedioxymethamphetamine) एवं कोकिन रखें है तथा अपने चारपहिया वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बिक्री करने की फिराक में घुम रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु योजना बनाया गया। योजना के अनुसार टीम का 01 सदस्य ग्राहक बनकर एम.डी.एम.ए ड्रग्स एवं कोकिन क्रय करने हेतु पैडलर से सम्पर्क कर उनके संबंध में जानकारी एकत्रित किया गया। आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित होने पश्चात् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम  संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा  केशरी नंदन नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार धोेतरे मैरिज गार्डन के एक कमरे में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 02 व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम कुसुम हिंदुजा एवं चिराग शर्मा होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास छोटे जिप पॉलिथीन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ मादक पदार्थ कोकीन एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू रखा होना पाया गया। दोनों आरोपियांे से उनके अन्य साथियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक साथी आयुष अग्रवाल को सेमरॉक ग्रीन होटल तथा एक साथी महेश सिंग को भी रायपुर में रूकना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आयुष अग्रवाल एवं महेश सिंग को भी पकड़ा गया। 
 
चारों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन को दिल्ली से लाना एवं रायपर में घुम - घुम कर बिक्री करना बताया गया। आरोपी महेश सिंग खडगा जो दिल्ली का निवासी है, वह दिल्ली से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन लाकर आयुष अग्रवाल को देता है तथा आयुष अग्रवाल अपने पैडलर कुसुम हिंदुजा एवं चिराग शर्मा के माध्यम से मांग के आधार पर लोगों को उपलब्ध कराते है। 
 
आरोपियान नेटफ्लिक्स के वेब-सीरिज मनी हाईस्ट से प्रभावित होकर स्वयं की पहचान छिपाने एवं पुलिस से बचने के उद्देश्य सीरिज के किरदारों के नाम पर अपने नाम जैसे प्रोफेसर (आयुष अग्रवाल), लूसीफर (कुसुम हिंदुजा), बर्लिन एवं अन्य रखें थे एवं सभी एक-दूसरे को इन्हीं नामों से सम्बोधित करते थे। सीरिज में मुख्य सरगना का नाम प्रोफेसर रहता है, जिस पर प्रकरण में मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल को प्रोफेसर कहा जाता था। 
 
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 अलग - अलग छोटे जिप पॉलिथीन में रखें 2100 मिलीग्राम एम.डी.एम.ए. एवं 6600 मिलीग्राम कोकिन, 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू, 08 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 86,000/- रूपये, 03 नग सोने की चैन, 01 नग लैपटॉप, 01 नग आई.पेड, 03 नग ए.टी.एम.कार्ड, 01 नग सिम कार्ड तथा ऑडी कार क्रमांक डी एल/02/सी ए टी/5505 जुमला कीमती लगभग 50 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 205/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 
आरोपी आयुष अग्रवाल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में मारपीट, आरोपी चिराग शर्मा के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मारपीट तथा महिला आरोपी कुसुम हिंदुजा के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में थाना 295 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। 
 
प्रकरण में धोतरे मैरिज गार्डन एवं सैमरॉक ग्रीन होटल में लगे सी.सी.टी.वही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया जा रहा है। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. कुसुम हिंदुजा पिता भागचंद हिंदुजा उम्र 23 साल निवासी एल.आई.जी.40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिल रायपुर।
 
02. चिराग शर्मा पिता अरूण कुमार शर्मा उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं 22 संतोषी मंदिर चौक पुरानी बस्ती तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर।
 
03. आयुष अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी ई 424 समता कालोनी गोयल नर्सिंग होम के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर। हाल पता- गुलमोहर पार्क कोटा रोड दिशा कालेज के पास म0न0-18 थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।
 
04. महेश सिंग खडगा पिता हीरासिंग खडगा उम्र 29 साल निवासी हाउस नम्बर 411 ब्लाक नं 18 खम्हारडीह रायपुर। हाल पता - मालवी नगर खिडकी एक्सटेंशन पंचशील विहार म0न0-ए-46 थाना मालवी नगर दिल्ली। 
 
कार्यवाही में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उनि. सतीश पुरिया, उनि. मुकेश सोरी, सउनि. मोह. कय्यूम, प्र.आर. नोहर देशमुख, रविकांत पाण्डेय, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, अनुप मिश्रा, आर. राजिक खान, आशीष राजपूत, राहुल शर्मा, घनश्याम साहू, विकास क्षत्री, रवि तिवारी, मुनीर रजा, लालेश नायक, नितेश सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर, म.आर. बबीता देवांगन तथा थाना खम्हारडीह से उनि. मनोज पटेल, प्र.आर. सचिन पाण्डेय, आर. सबरूद्दीन खान, अखिलेश साहू, म0आर0 एल्किना मसीह एवं थाना कोतवाली से आर. कंसन रजा तथा थाना तेलीबांधा से म.आर. ज्योति कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

CG - पति ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ये शर्मनाक हरकत...नजारा देख हैरान रह गई पुलिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर..!!

पत्थलगांव। प्रदेश में आए दिन अपराधी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पत्थलगांव से सामने आया है। जहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला शिवपुर गांव का है। घटना के आसपास इलोक में सनसनी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और मौके पर ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान " निजात " के तहत 55 पौवा देशी मशाला कुल मात्रा 9.900 बल्क लीटर किमती 6050/- शराब एवं TVS एक्सल मोटरसाइकिल के साथ आरोपी डामर सिंह कन्नौजे गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 12/05/2024 को थाना तिल्दानेवरा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति मो.सा. TVS एक्सल क्रं. CG04 NY1446 में अवैध रूप से एक सफेद रंग की बोरी में शराब बिक्री करने हेतु ग्राम बिलाड़ी की ओर जा रहा है, सूचना तस्दीक पर ग्राम बिलाड़ी की ओर रवाना हुआ सादी फार्म के पास एक व्यक्ति मो.सा.TVS एक्सल क्रं. CG04 NY1446 में एक सफेद रंग की बोरी में कुछ सामान रखा हुआ मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे़ गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम डामर सिंग कनौजे पिता शंकर कनौजे उम्र 20 वर्ष साकिन बिलाड़ी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से मोटर सायकल में रखे एक सफेद रंग की बोरी के अंदर 55 पौव्वा देशी मदिरा मशाला प्रत्येक पौवा में 180-180ml शराब भरी हुई कुल मात्रा 9.900 ब्लक लिटर कीमती 6050/रू एवं एक मो.सा.TVS एक्सल क्रं. CG04 NY 1446 पुरानी ईस्तेमाली कीमती करीबन 20000/- को  जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.245/24 धारा-34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- डामर सिंग कनौजे पिता शंकर कनौजे उम्र 20 वर्ष साकिन बिलाड़ी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.

और पढ़ें ...

गांजा के साथ आरोपी अभय मिरचे गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में दिनांक 11.05.2024 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्कूल के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते एक्टिवा वाहन सवार आरोपी अभय मिरचे पिता कन्हैया लाल मिरचे उम्र 23 साल निवासी जय जवान चौक गली नं. 02 थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से  01 किलो 500 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्र सी जी/04/एन जे/6828 जुमला कीमती लगभग 65,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
आरोपी पूर्व में नारकोटिक एक्ट, चोरी, मारपीट तथा अन्य प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
और पढ़ें ...

Crime : शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार...हैवान शिक्षक ने 12 साल तक छात्रा से किया रेप...ऐसा हुआ खुलासा..!!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार शिक्षा का मंदिर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने छात्रा को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। शिक्षक ने 12 साल तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। छात्रा ने परिजनों को बताया कि जब वह 12 साल की थी, तब से लेकर अब तक 12 साल से शिक्षक छात्रा का रेप करता रहा। यह वारदात गौरेला थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि मुताबिक गौरेला के सारबहरा क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को जाल में फंसाया और लगातार दुष्कर्म किया। इसकी शुरुआत तब हुई जब लड़की 7वीं क्लास में पढ़ रही थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। तब से आरोपी टीचर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब पीड़िता बालिग हो गई है। शिक्षक की करतूत से तंग आकर पीड़िता और उसके परिजन मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि शिक्षक ने उसे शादी का झांसा भी दिया था, लेकिन वह शादी नहीं कर रहा था। ऐसे में जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों को आपबीती बताई। गौरेला थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज होते ही आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी फरार है। एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376, 190, 294 342, 376 (2) (ग), 376 (2) (एन ), 506 (बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

और पढ़ें ...

Crime : पति की हत्या कर पत्नी ने पेड़ में लगाई फांसी...जानें क्या है वजह…!!

मनेंद्रगढ़। जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा में बीती रात पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी ने पत्थर मारकर पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि ग्राम सोनवर्षा के राधा रमन नगर में प्रदीप पंडो 23 वर्ष अपनी पत्नी बाल कुंवर 22 वर्ष के साथ रहता था। बीती रात दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाल कुंवर ने पत्थर से प्रदीप पंडो पर वार कर दिया। सिर पर आई गंभीर चोट के कारण प्रदीप पंडो की मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत के बाद बालकुंवर सदमे में आ गई। वह घर से बाहर निकली और पास ही पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसकी सूचना नागपुर पुलिस चौकी को दी।

पुलिस जांच में पता चला कि प्रदीप पंडों और बाल कुंवर की शादी एक साल पहले हुई थी। प्रदीप पंडो ग्राम गदबदी का रहने वाला था। शादी के बाद एक सप्ताह तक बाल कुंवर ससुराल में रही, फिर वापस आकर अपने मायके में रहने लगी। बीच-बीच में पति प्रदीप ससुराल आकर रहता था। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे। बीती रात प्रदीप और बाल कुंवर कमरे में सोने चले गए।

रात करीब 12.30 बजे पत्नी के संबंध बनाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद से आक्रोशित बाल कुंवर ने बड़े पत्थर से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। झगड़े की आवाज सुनकर बाल कुंवर की मां इंद्र कुंवर मौके पर पहुंची। कमरे में प्रदीप का शव पड़ा था। बाल कुंवर कमरे से बाहर निकल गई। उसने घर से 40 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

और पढ़ें ...