साहित्य

16 किलो 441 ग्राम गांजा के साथ उड़ीसा राज्य का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बृन्दाबन नूरनाका गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 07.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारोटिक्स टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन नम्बर 07, गुढ़ियारी पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला  मणिशंकर चंद्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बृन्दावन नूरनाका निवासी रायगढ़ा, उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बृन्दाबन नूरनाका को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 किलो 441 ग्राम, नगदी 1,000₹ तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,63,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 370/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।  
 
गिरफ्तार आरोपी- बृन्दाबन नूरनाका पिता बुदरू नूरनाका निवासी मुनीगुड़ा, रायगढ़ा, उड़ीसा।
 
कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. संतोष दुबे, आर. मुनीर रजा, घनश्याम साहू, रवि तिवारी, कलेश्वर कश्यप,  पुरूषोत्तम सिन्हा तथा थाना गुढ़ियारी से सउनि प्रफुल्ल परीछा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर पीछे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से ही उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी 65 वर्ष खेती-किसानी करता था। वह अपनी खेत में गर्मी में फसल उगाया है। उसका खेत गांव से लगे ग्राम कर्रा खार में है। मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह करीब 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब उसने गाली देने से मना किया।

फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन लिया और हमला कर दिया। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

और पढ़ें ...

CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर पीछे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से ही उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी 65 वर्ष खेती-किसानी करता था। वह अपनी खेत में गर्मी में फसल उगाया है। उसका खेत गांव से लगे ग्राम कर्रा खार में है। मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह करीब 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब उसने गाली देने से मना किया।

फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन लिया और हमला कर दिया। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

और पढ़ें ...

अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।

जिलेवासियों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील है। अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। 

संतोष सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर

और पढ़ें ...

Cg News: छोटी बहन ने ही की थी भाई की हत्या...इस वजह से हुआ था विवाद

खैरागढ़। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर छोटी बहन ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला छुईखदान के अमलीडीह कला का है. खैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मृतक देवप्रसाद वर्मा की हत्या उसकी चौदह वर्षीय छोटी बहन ने कर दी।

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि देवप्रसाद और उसकी छोटी बहन घर पर अकेले थे. छोटी बहन अक्सर लड़कों से बात करती थी, जिसको लेकर देवप्रसाद और उसकी बहन में कहासुनी हो गई. मोबाइल पर लड़कों से बात न करने और परिवार की इज्जत का वास्ता देते हुए देवप्रसाद ने अपनी बहन को जमकर फटकार लगाई और संभवतः मारपीट भी की.
और यही बात देवप्रसाद की मौत का कारण बन गई. इसके बाद नाबालिग बालिका ने घर में सो रहे देवप्रसाद पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. प्रहार इतना खतरनाक था कि देवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद बालिका ने अपने खून से सने कपड़ों को साफ किए और भाई की हत्या होने का शोर मचाने लगी. शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. लेकिन 18 वर्षीय लड़के का इतनी बेरहमी से कत्ल कौन करेगा इस प्रश्न का पुलिस के पास उत्तर नहीं था. पुलिस ने फ़ारेंसिक, साइबर टीम, डॉग स्कॉड समेत सभी तंत्र का उपयोग कर सभी एंगल से जांच शुरू की.

 जांच की सुई बार-बार नाबालिग बालिका पर जाकर अटक रही थी. संदेह के आधार पर नाबालिग बालिका से पूछताछ की गई, इस पर उसने अपना गुनाह क़बूल कर लिया. नाबालिग बालिका को किशोर न्यायालय के समक्ष न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

और पढ़ें ...

पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरिये गिरफ्तार छत्तीसगढ़ राज्य की आई.पी.एल. सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

पुलिस रायपुर रेंज रायपुर  अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोवा के एम.व्ही.आर. होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग कैल्क्यूलेटर, 27 नग मोबाईल फोन (जिसमें 07 नग की-पेड मोबाईल फोन डब्बा पैक है), 01 राउटर एवं लिंक कनेक्टर जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा 11 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 चेक बुक जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था। 
 
गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व से उपस्थित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की सहायता हेतु 01 अन्य टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमंेट स्थित 02 अलग - अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 07 दिवस तक उक्त जगह में दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की गई तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही दोनों स्थानों पर एक साथ रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दोनों फ्लैट में कुल 26 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाईल फोन व अन्य के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।
 
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार करने के साथ ही पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, को इस व्यवसाय में संलिप्त होना तथा साथ में मिलकर सट्टा संचालित करना बताया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आई.डी. लेते है। मुरली एवं पिंटू के दुबई में होने की संभावना है।  
 
जिस पर सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये जप्त किया गया है। सटोरियों के पास जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इनके द्वारा दी गई है। जिनके आंकड़े व जानकारी जुटाये जा रहे है।   
 
सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है। 
 
गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ (रायपुर-07, दुर्ग-06, राजनांदगांव-03, जांजगीर-चांपा -02, कोरबा-02, सूरजपुर-01 एवं मानपुर मोहला-01) 03 मध्य-प्रदेश एवं 01 उत्तर प्रदेश के निवासी है। 
प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा
जिला बालाघाट (म.प्र.)।
 
02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ 
चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर।
 
03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना 
कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)।
 
04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।
 
05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला
कोरबा (छ.ग.)।
 
06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना 
के पास थाना छावनीजिला दुर्ग (छ.ग.)।
 
07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास 
लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।
 
08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक
लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)।
 
09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया  थाना बहेला जिला 
बालाघाट (म.प्र.)।
 
10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी 
बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)।
 
11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना 
बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
 
12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा 
जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।
 
13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास
वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)।
 
14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास 
थाना पटना जिला कोरिया  (छ.ग.)।
 
15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के 
पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
 
16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम 
विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)।
 
17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा 
जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।
 
18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई 
थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)।
 
19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई 
कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)।
 
20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक
थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।
 
21 कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना 
रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)।
 
22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला 
दुर्ग (छ.ग.)।
 
23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के 
पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)।
 
24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति 
विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।
 
25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला 
हमीरपुर (उ.प्र.)।
 
26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)।
 
कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. नोहर देशमुख, चिंतामणी साहू, सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, मोह. सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल, आर. जसवंत सोनी, हिमांशु राठौड़, अनिल राजपूत, राजिक खान, दिलीप जांगडे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, धनंजय गोस्वामी, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, लालेश नायक एवं म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

आई.पी.एल. सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरिये गिरफ्तार

*छत्तीसगढ़ राज्य की आई.पी.एल. सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरिये गिरफ्तार* *आरोपी 03 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के निवासी* * एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट रायपुर की कार्यवाही।* * सटोरियों के विरूद्ध राज्य की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।* * पुणे (महाराष्ट्र) में बैठकर रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन।* * 35 से 50 लाख रूपये में ली गई थी एक - एक आई.डी.।* * प्रकरण में 26 सटोरियों के साथ अब तक कुल 34 सटोरिये गिरफ्तार।* * सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25 लाख रूपये।* * सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त।* * मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी हुई है प्राप्त।* * सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध है पंजीबद्ध।* * प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर की जा रहीं है विवेचना।* * वर्ष 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 09 प्रकरण में कुल 57 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।* विवरण - श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोवा के एम.व्ही.आर. होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग कैल्क्यूलेटर, 27 नग मोबाईल फोन (जिसमें 07 नग की-पेड मोबाईल फोन डब्बा पैक है), 01 राउटर एवं लिंक कनेक्टर जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा 11 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 चेक बुक जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था। गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व से उपस्थित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की सहायता हेतु 01 अन्य टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमंेट स्थित 02 अलग - अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 07 दिवस तक उक्त जगह में दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की गई तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही दोनों स्थानों पर एक साथ रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दोनों फ्लैट में कुल 26 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाईल फोन व अन्य के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार करने के साथ ही पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, को इस व्यवसाय में संलिप्त होना तथा साथ में मिलकर सट्टा संचालित करना बताया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आई.डी. लेते है। मुरली एवं पिंटू के दुबई में होने की संभावना है। जिस पर सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये जप्त किया गया है। सटोरियों के पास जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इनके द्वारा दी गई है। जिनके आंकड़े व जानकारी जुटाये जा रहे है। सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ (रायपुर-07, दुर्ग-06, राजनांदगांव-03, जांजगीर-चांपा -02, कोरबा-02, सूरजपुर-01 एवं मानपुर मोहला-01) 03 मध्य-प्रदेश एवं 01 उत्तर प्रदेश के निवासी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। *गिरफ्तार आरोपी* 01 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट (म.प्र.)। 02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर। 03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)। 04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)। 05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)। 06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना के पास थाना छावनीजिला दुर्ग (छ.ग.)। 07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)। 08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)। 09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला बालाघाट (म.प्र.)। 10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)। 11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)। 13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)। 14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)। 15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)। 17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)। 18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)। 19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)। 20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)। 21 कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)। 22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)। 23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)। 24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)। 25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। 26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)। *कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. नोहर देशमुख, चिंतामणी साहू, सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, मोह. सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल, आर. जसवंत सोनी, हिमांशु राठौड़, अनिल राजपूत, राजिक खान, दिलीप जांगडे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, धनंजय गोस्वामी, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, लालेश नायक एवं म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

 

और पढ़ें ...

विवाह कार्यक्रम से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी ईश्वरी प्रसाद हरित ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हर्षित नगर टाटीबंध का निवासी है। दिनांक 30.04.2024 प्रार्थी तथा उसकी पत्नी उसके भतीजे की शादि कार्यक्रम बारात में शामिल हुए थे, रात्रि लगभग 08.30 बजे प्रार्थी के भतीजे की बारात लाखेनगर चौक पास पहुंची थी। बारात के दौरान बग्गी में विवाह से संबंधित सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी से भरा बैग को चेक करने पर पाया गया कि उक्त बैग वहां नही था। कोई अज्ञात चोर बग्गी से उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 198/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 
 
चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, रिश्तेदारों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियो के संबध्ंा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त लाखे नगर निवासी मोह. सैफी की पतासाजी कर पकड़कर कड़ाई से पूछातछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी शेख आलम उर्फ ठोला एवं शेख सोहेल उर्फ पैंतिस के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी शेख आलम उर्फ ठोला एवं शेख सोहेल उर्फ पैंतिस की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
 
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सोने के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 3,20,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।
 
आरोपियों द्वारा माह फरवरी 2024 में भी थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 155/24 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. का  अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियान उक्त प्रकरण में लगातार फरार चल रहे थे। 
और पढ़ें ...

आशियाना अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में लगी भीषण आग सोसायटी में मची अफरा तफरी

राजधानी के कबीरनगर इलाके में लगी आग : आशियाना अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगने सोसायटी में मची अफरा तफरी, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे

 

 

कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश आशियाना के तीसरे फ्लोर में आग लगी है। सी ब्लॉक 302 नंबर मकान में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जब आग लगी उसे दौरान घर में ताला बंद था परिवार के सभी लोग मुंबई गए हुए हैं।किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

और पढ़ें ...

लोहे का खुखरीनुमा धारदार चाकू के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 30.04.2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवारी बाजार के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुए आरोपी सोहन साहू पिता लखन साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम पंचायत के सामने बाजार चौक रायपुरा थाना डीडी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 लोहे का खुखरीनुमा धारादर चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रं 357/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 


नाम आरोपी - सोहन साहू पिता लखन साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम पंचायत के सामने बाजार चौक रायपुरा थाना डीडी नगर रायपुर

और पढ़ें ...

कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या...डंडे से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार...जानिए क्या है पूरा मामला

रायगढ़ : जिले में कलयुगी बेटे ने महुआ बंटवारा को लेकर कर मां को मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटे ने से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कापू के ग्राम धौराडांड़ की घटना।

घटना के संबंध में मृतिका का पति चमरू राम बैगा उम्र 60 वर्ष ने बताया कि उसका लड़का जनेव सिंह बैगा उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। ये लोग खेत के महुआ को बीनने के बाद आपस में महुआ का बंटवारा नहीं किए थे। 28 अप्रैल को महुआ बंटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ था। रात्रि खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।

रात्रि करीब 11 बजे जनेव सिंह बैगा द्वारा महुआ बंटवारा की बात को लेकर डंडा से ढरको बाई से मारपीट कर रहा था, बीच बचाव किए तो जनेव राम घर से भाग गया। मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आयी गंभीर चोंट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई। पति चमरू राम बैगा के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी के मेमोरेंडम पर पांच लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है।

और पढ़ें ...

केंद्रीय जेल बिलासपुर में नही है पूर्ण डॉक्टर, आरोपी व बंदियों की बढ़ी परेशानी हो सकता है उनकी जान से खेलवाड़।

केंद्रीय जेल बिलासपुर में नही है पूर्ण डॉक्टर, आरोपी व बंदियों की बढ़ी परेशानी हो सकता है उनकी जान से खेलवाड़।

डाक्टरों की कमी से जूझ रहा केंद्रीय जेल बिलासपुर या किसी अनहोनी का कर रहा इंतजार

 

बिलासपुर केन्दीय जेल में क्षमता से अधिक कैदी है जो जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुका है और उसमें डाक्टरों की कमी जेल प्रशासन के लिए नासूर बनता जा रहा है जेल में आरोपी व बंदियों की अचानक तबीयत खराब होने पर जेल के अंदर कोई व्यवस्था नही है पूरा केंद्रीय जेल मेडिकल फार्मासिस्ट के भरोसे पर चल रहा है । सिम्स व जिला अस्पताल से डाक्टरों को आने में समय लगता है। ऐसे में बंदियों की तबीयत अचानक खराब होने पर उनकी जान के ऊपर बन आती है । और दूसरी ओर डाक्टरों के नही होने का फायदा कुछ बंदी लगातार उठाते रहते है हाल ही में 
 सजा प्राप्त आजीवन कारावास के बंदी को आज 52 दिनों से जिला अस्पताल में रखा गया है और कितने दिनों तक रखा जाएगा इसकी जानकारी भी डाक्टरों द्वारा उपलब्ध नही कराई जा रही जबकि नियमानुसार 30 दिनों में ही डॉक्टर को मेडिकल स्टेटस जेल  अधीक्षक को बताना होता है लेकिन नियमो को दरकिनार करते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर मनमानी करते हुए बंदी को अस्पताल में रखे हुए है।

विभाग नहीं दे रहा इस पर ध्यान:

विभाग जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखने पर ध्यान नहीं दे रहा है. यही कारण है कि कैदियों की दुश्मनी जेल के अंदर होती है और वह बाहर बड़े संघर्ष का रूप ले लेती हैं. इस पर ना तो जेल विभाग ध्यान दे रहा है ना ही राज्य सरकार. बिलासपुर के सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं. जबकि जेल के लिए आबंटित जमीन में न जेल बन पा रहा है और ना ही आबंटित जमीन में हुए बेजा कब्जा को हटाया जा सका है ।

 मन्नू मानिकपुरी बिलासपुर

और पढ़ें ...

*राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो राशि का गबन, FIR दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं*

*राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो राशि का गबन, FIR दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं* *फेंकी गई बोतलों को बांधकर आम जनता को पिलाया जा रहा है पानी* *क्या इन बोतलों की क़ीमत उन करोडो रूपये से जायदा है ?* रायपुर :- जिला सहकारी बैंक केंद्रीय रायपुर में कर्मियों ने बैंक को ही चूना लगा दिया है। बैंक में कार्यरत कर्मियों ने करोडो रुपये का गबन किया है जिसकी शिकायत राज्यपाल से की गई है। शिकायत के अनुसार बैंक में कार्यरत कर्मियों ने सुनियोजित तरीके से सीओडी शाखा में करोडो रुपये का गबन किया, जिसकी प्रारंभिक जाँच में पुष्टि हुई है। राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में पदस्थ कर्मियों जिसमे सहायक लेखापाल, कनिष्ठ लिपिक, कैशियर व अन्य पर करीब पांच करोड़ से अधिक की राशि के गबन का आरोप है। राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो राशि का गबन किया गया जिसके तहत FIR दर्ज भी कराई गई जिसके तहत आज दिनांक तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई , वही आमजनता के पानी पिने के लिए जहां गिलास होना चाहिए वहां फेकी योग्य बोतलों को बांध कर रखा गया है, क्या इन बोतलों की क़ीमत उन करोडो रूपये से जायदा है जिसे वही के ही कर्मचारियों द्वारा गबन किया गया है, सूत्रों की माने तो उक्त बैंक का एक कर्मचारी *मोहन साहू* जिस पर आरोप पत्र जारी किया जा चूका है वह इन सभी कार्यवाही से बिना डरे एक राजनैतिक पार्टी का प्रचार भी कर रहा है, कार्यवाही की बात करे तो कार्यवाही के नाम पर कुछ होता प्रतीत नहीं हो रहा, लगता सभी मिलकर आरोपियों को बचाने मे लगे है | देखने वाली बात यह है कि कार्यवाही ना होने के पिछे किसका हाथ है ?
और पढ़ें ...

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार...जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम..!!

रायपुर। राजधानी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राजधानी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 22 मोटरसाइकिल जब्त की है। ये कार्रवाई एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर टिकरापारा थाना पुलिस ने की है।

दरअसल, 2024 में थाना टिकरापारा से लगातार वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना एक टीम तैयार कर प्रकरण के चोरी गए वाहनों जांच शुरू की।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना को गंभीता देखते हुए तत्काल घटना स्थलों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा का फुटेज को खंघाला गया और लगातार फुटेज के आधार पर पुराने चोरी के मामले में जानकारी जुताई जा रही थी। पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में चौक चौराहे और बाजारों में जाकर नजर बनाये हुए थे। इसी बीच 25 अप्रैल को गोकुल नगर शराब दुकान के पास गोवर्धन दास उर्फ विक्की नाम के युवक को बाइक चुराते हुए पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों तक पहुंचकर विभिन्न जगहों से चोरी किये वाहनो को उनसे बरामद किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

01. गोवर्धन दास उर्फ विक्की पिता भेयी दास मानिकपुरी उम्र 24 साल साकिन ग्राम डूण्डा (भाटापारा) थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0

02.तारेन्द्र साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 23 साल साकिन ग्राम डूण्डा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0

03.तेजराम साहू पिता हीवन साहू उम्र 23 साल साकिन ग्राम डूण्डा (भाटापारा) थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0

04.मोनू बंजारे पिता लस्कर बंजारे उम्र 18 साल साकिन सेजबहार लीम चैक थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0

05.रोशन साहू पिता परसराम साहू उम्र 22 साल साकिन भाठापारा सेजबहार थाना सेजबहार रायपुर छ0ग0

और पढ़ें ...

पिस्टल की सफाई करते समय चली गोली आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है

रायपुर, आज दिनांक 26/04/2024 के प्रातः क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा  के सुरक्षा में लगे हुए vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।
दंतेवाडा की पुर्व विधायक देवती कर्मा के अतिसुरक्षित इलाका माना जाने वाले रायपुर सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास में सुरक्षा में लगे जवानो के बीच हुई गोलीबारी में एक हवालदार की मौत हो गई और अस्सिटेंड प्लाटून कंमाडर घायल हो गये...संदिग्ध हालत में हुई घटना के बाद रायपुर पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ये सुरक्षा जवान माना स्थित सुरक्षा बटालियन में पदस्थ है और देवती कर्मा के बेटे आशीष कर्मा की सुरक्षा में तैनात बताये जा रहे है...रायपुर पुलिस के मुताबिक ये घटना सुबह 7-8 बजे से बीच तब होना बताया गया है जब सुरक्षाकर्मी अपने हथियारो की साफ सफाई कर रहे थे....रायपुर पुलिस के मुताबिक घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जवान अपनी बैरक में हथियारो की साफ सफाई कर रहे थे तब पिस्टल से गोली चली है जो APC राम कुमार कोहरे के हाथ में लगने के बाद हवालदार अजय सिंह के दाहिने सीने में जाकर लगी जिसको गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया जहां मौजूद डॉक्टरो ने हवालदार अजय सिंह को मृत घोषित कर दिया....घटना के बाद मौके पर रायपुर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे और सिर्फ घटना की एक तस्वीर और एक विज्ञप्ति जारी कर इतिश्री कर दी....हालांकि पुलिस विज्ञप्ति में ये स्पष्ट नही किया गया है कि गोली मृतक हवालदार की पिस्टल से चली है या घटना में घायल APC की पिस्टल से जिससे मामला पुरी तरह से अभीतक संदिग्ध नजर आ रहा है....घटना के बारे में आर्म्स एमियुनेशन के जानकारो की माने तो हमेशा सुरक्षा बलो को शुरूआती ट्रेनिंग में ही हथियारो के रख रखाव के बारे में बताया जाता है कि हथियार की ऊपरी साफ सफाई के दौरान भी हथियार के कारतुसो की मैगजीन अलग करके ही सफाई की जाती है...इसके अलावा आजकल के ऑटोमैटिक हथियारो में एक लॉक सिस्टम भी कंपनियो द्वारा दिया जाता है....लेकिन इस घटना में इन सब नियमो को दरकिनार कर साफ सफाई करना घोर लापरवाही नजर आ रही है....जानकारो के मुताबिक एक ही पिस्टल से दो लोग एक साथ घायल होना और मृत होना भी कई बडे सवाल खडे कर रहा है....पुलिस के मुताबिक मृतक अजय सिंह मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के बिजुरी का रहने वाला है और घायल APC मध्यप्रदेश के भिंड का निवासी है....आपको बता दे कि स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा को नक्सलियो द्वारा मौत के घाट उतारने के बाद देवती कर्मा और उनके परिवारो को रमन सिंह के बाद जेड केटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है जिसमें सुरक्षा बटालियन के जवान तैनात है....पुलिस जानकारो के मुताबिक इस सुरक्षा बटालियन में पुलिस विभाग के सबसे ज्यादा ट्रेड जवानो को ही शामिल किया गया है इसी बटालियन के जिम्मे छत्तीसगढ प्रवास के दौरान SPG या NSG के बाद का घेरे का जिम्मा दिया जाता है....फिलहाल इस पुरे मामले पर पुलिस का कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नही है और सिविल लाइन थाना में मृग कायम कर जांच की जा रही है....

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम महंत में मां ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। वह रोज-रोज शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और नहीं देने पर मां से गालीगलौज करता था। इससे परेशान होकर मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला अघन बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब सुनील कुमार सूर्यवंशी (26) घर पहुंचा और अपनी मां अघन बाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने कहा कि उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं हैं, तो वह गालीगलौज करने लगा। उसने घर पर रखी बाइक और टीवी को भी तोड़ दिया। इसके बाद अपनी मां की पिटाई करने लगा।

रोज-रोज की गालीगलौज, मारपीट और विवाद से तंग आकर मां ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे के सिर पर कई बार जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुनील कुमार सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मां अघन बाई सूर्यवंशी (46) को गिरफ्तार कर लिया है। नवागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मां अघन बाई ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

त्रिलोक सिंह ढिल्लन को कोर्ट में पेश कर सकती है EOW...

रायपुर । ईओडब्ल्यू शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को कोर्ट में पेश कर सकती है। इससे पहले मंगलवार यानी 23 अप्रैल को रिटायर्ड IAS अनिल टूटेजा को कोर्ट में पेश किया गया था। दरअसल, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की गिरफ्तारी कर्नाटक से की गई थी। उनके वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट को साल 2023 फैसले का रेफरेंस दिया था। जिसके बाद जजमेंट में यह कहा गया कि, स्पेशल एक्ट के तहत केस स्पेशल कोर्ट में ही सुने जाए। बता दें, बुधवार को शराब घोटाले मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को ईडी ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। जहां कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है। वहीं घोटाले की जांच कर रही एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है।

और पढ़ें ...

महादेव एप सट्टा मामले में दो फरार आरोपी राहुल वकटे और रितेश यादव गिरफ्तार

महादेव एप सट्टा मामले में दो महत्वपूर्ण फरार आरोपी गिरफ्तार। अपराध क्रमांक – 06/2024 धारा 120 बी, 34, 420, 467, 468, 471 भा.दं.वि. एवं धारा 7, 11 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 यथासंशोधित अधिनियम 2018 में महादेव एप सट्टा मामले में ब्यूरो की टीम को दो महत्वपूर्ण फरार आरोपियों राहुल वकटे और रितेश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी राहुल वकटे और रितेश यादव अगस्त माह में चन्द्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। आरोपी राहुल को ब्यूरो की टीम ने दिल्ली से एवं रितेश यादव को गोवा से गिरफ्तार किया | आरोपी राहुल वकटे हवाला के पैसे प्राप्त कर उसे वर्मा तक पहुंचाने का काम करता था, साथ ही आरोपी राहुल वकटे के नाम पर 03 रजिस्टर्ड फर्म की भी जानकरी मिली है जिसमें बड़ी मात्रा में आरोपियों द्वारा कैश जमा करवाया गया है। दूसरा आरोपी रितेश यादव पैनल संचालन करने के साथ-साथ हवाला के माध्यम से पैसे प्राप्त कर चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर की मदद करता था। हवाला के 43 लाख रुपये को फ्रीज़ किया गया है। रितेश यादव द्वारा पुणे में महादेव पैनल का संचालन किया जा रहा था जहाँ ब्यूरो की टीम द्वारा पुणे पुलिस का सहयोग लेकर रेड किया गया और पैनल संचालित करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उपरोक्त पैनल संचालन करने वालो के विरुद्ध पुणे पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करके कार्यवाही की गयी है। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया जायेगा। आरोपियों से और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने सम्भावना है।
और पढ़ें ...

आई.पी.एल. सट्टा खिलाने/खेलने वालों पर लगातार रखीं जा रही है नजर।आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सहित कुल 08 सटोरिये गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में दिनांक 22.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित सत्कार होटल गली पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में आई.पी.एल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को व्यक्ति को गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा खेलना पाया गया। व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कुछ मोबाईल नंबरों के धारकों से लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलना बताने के साथ ही मोबाईल नंबर के धारकों को कलकत्ता पश्चिम बंगाल में होना बताया गया। 
 
चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से कलकत्ता पश्चिम बंगाल में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कलकत्ता पश्चिम बंगाल में कैम्प कर रहीं टीम को कलकत्ता पश्चिम बंगाल में उपस्थित सटोरियों पर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में 08 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप व मोबाईल फोन के माध्यम से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। 
 
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी अन्ना एप एवं ऑन लाईन माध्यम से सट्टा खिलाना स्वीकार करने के साथ ही इसका मुख्य सरगना समता कालोनी आजाद चौक रायपुर निवासी मोहित सोमानी को होना बताया गया। 
 
जिस पर सभी 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त किया गया है। सटोरियों के पास 01 दर्जन से अधिक बैंक खाते है, जिनमें सट्टों के पैसों का लेन-देन होता था तथा इन खातों में लाखों रूपये जमा है,के विरुद्ध विधि अनुरूप कार्यवाही की जायेगी । आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।  
 
प्रकरण का मुख्य सरगना मोहित सोमानी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश कुमार वाधवानी उम्र 26 साल निवासी चौबे कालोनी लाईफ  बर्थ अस्पताल के सामने थाना आजाद चौक रायपुर।
 
02 जयप्रकाश जोशी उर्फ जे.पी. पिता विनोद कुमार जोशी उम्र 32 साल निवासी पिं्रस स्कुल के पास शिव कालोनी पालवास रोड वार्ड नंबर 21 थाना कोतवाली जिला सीकर राजस्थान।
    
03.  प्रफुल्ल मार्टिन पिता स्व. सुशील मार्टिन उम्र 28 साल निवासी सी एम एस चर्च कम्पाउण्ड मकान नंबर 200 नेहरू वार्ड धामापुर थाना धामापुर जिला जबलपुर (म.प्र.)।
 
04. फैलिक्स मारियान पिता पाल मारियान उम्र 34 साल निवासी सी एम एस चर्च कम्पाउण्ड मकान नंबर 289 नेहरू वार्ड धामापुर थाना बेलबाग जिला जबलपुर (म.प्र.)।
 
05. आशीष हैरी पिता बेन्जामिन हैरी उम्र 35 साल निवासी न्यू शोभापुर मकान नंबर 2015/02 थाना रांजी जिला जबलपुर (म.प्र.)।
 
06. रेशू कुमार उर्फ गोलू पिता नागेन्द्र सिंह यादव उम्र 21 साल निवासी गोखुला सरकारी स्कुल के पास थाना बीदूपुर जिला वैशाली बिहार। 
 
07. सोहन सेन उर्फ रॉकी पिता बोधन सेन उम्र 24 साल निवासी बलभद्र वार्ड भाटापारा मयूर स्कुल के पास थाना भाटापारा शहर जिला बलौदा बाजार।
 
08. किशन सबनानी पिता लक्ष्मण सबनानी उम्र 23 साल निवासी लाखेनगर शुभ कदम के सामने वाली गली थाना आजाद चौक जिला रायपुर। 
 
कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि. जमील खान, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. धनंजय गोस्वामी, विजय पटेल, सुरेश देशमुख तथा थाना गंज से सउनि. शंकर लाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

39 किलोग्राम गांजा के साथ 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 23.04.2024 को थाना गंज को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नंबर 02 पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी गंज निरीक्षक दीपक पासवान को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के 03 व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम विष्णु तोमर, अभिमन्यु बेहरा एवं अरूण मिश्रा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे ट्राली बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 3,95,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया l
 
गिरफ्तार आरोपी-
 
01. विष्णु तोमर पिता देवेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी पजैपुरा धौलपुर थाना धौलपुर जिला आगरा उत्तर प्रदेश।
 
02. अभिमन्यु बेहरा पिता अर्जुन बेहरा उम्र 19 साल निवासी मरूबसंत थाना महाकालापडा जिला केन्द्रपाडा उडीसा।
 
03. अरूण मिश्रा पिता तुलसी मिश्रा उम्र 23 साल निवासी टढारीकला सुम्रिम टेस्टमार्ट कालोनी थाना कंगलवाल जिला लुधियाना पंजाब।
 
कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, सउनि. शंकर साहू, आर. महेश महानंद, आर. सुखचंद नेताम, प्र. आर. राजेश निषाद,आर. जितेश मांझी, सौरभ यादव, वीरेंद्र साहू एवं आर. दिनेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

शादीशुदा महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने खाने मेें दिया नशीला पदार्थ, बेहोश होेने के बाद विवाहिता के साथ आरोपियों ने की हैवानियत

शादीशुदा महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने खाने मेें दिया नशीला पदार्थ, बेहोश होेने के बाद विवाहिता के साथ आरोपियों ने की हैवानियत न्यायधानी बिलासपुर में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को उसी के पति के दोस्त ने हवस का शिकार बनाया। करीब तीन महीने पहले हुए इस वारदात में आरोपी ने पीड़ित महिला और उसके पति को अपने घर खाने पर बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके पति को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गैंगरेप की ये घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने सरकंडा पुलिस में अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी। सुनील ने बीते जनवरी माह में उन्हें मिलने के लिए अपने घर बिलासपुर बुलाया था। इस पर महिला का पति उसे और बच्चे को लेकर 28 जनवरी को बिलासपुर आया था। बिलासपुर पहुंचने के बाद सुनील उन्हें अपने घर ले गया। जहां उसने रात में अपने घर पर भोजन कराया। महिला ने आरोप लगाया है कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। जिससे महिला और उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए बचाव में वह आरोपियों का विरोध भी नही कर सकी। वहीं घटना के बाद बदनामी के डर से महिला चुप रही। बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप करने वाले सुनील और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।
और पढ़ें ...

अशोका बिरयानी होटल की महिला कर्मचारियों को जेल - पत्रकारों से की थी हुज्जत

रायपुर ब्रेकिंग,,,,,,, पत्रकारों से मारपीट करने वाले अशोका बिरयानी होटल के कर्मचारियों को जेल - तीन महिला तीन पुरुषों को एसडीएम कोर्ट ने भेजा जेल,,,,,,
और पढ़ें ...

आई.आई.एम. रायपुर को आयोग ने लगाई लताड़

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्यगण श्रीमती नीता विश्वकर्मा व श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 251 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में कुल 123 वीं जनसुनवाई।

दत्तक ग्रहण लेने वाली मां को आई.आई.एम रायपुर में छुट्टी नहीं देने के बहाने बनाकर आई.आई.एम. रायपुर ने चाइल्ड केयर लिव ना देकर दत्तक देने वाली मां को शासकीय सेवक मानने से किया इंकार, भारत के कानूनों को भी मानने से इंकार किया।

आज के एक प्रकरण में आवेदिका ने आयोग में 2 दिन के बच्चे के लिए चाइल्ड एडॉप्श हेतु आई.आई.एम. रायपुर के खिलाफ आयोग में प्रकरण दर्ज करायी थी। प्रकरण बहुत ही स्पष्ट है। आवेदिका विवाह के 17 साल तक निः संतान थी और उसने दिनांक 20/11/2023 को शासकी नियमानुसार 2 दिन की बच्ची को दत्तक ग्रहण के शासकीय नियमानुसार गोद लिया है। बच्ची गोद लेने के बाद बच्ची की देखभाल के लिए चाइल्ड एडॉप्शन लिव की मांग किया था जिसे अनावेदकगण के द्वारा यह कह कर इंकार किया गया कि यह उनकी पॉलिसी में नहीं है। आयोग में प्रकरण प्रस्तुत होने के बाद 84 दिनों की छुट्टी स्वीकृत किया, जबकि शासन के नियमानुसार 180 दिन की छुट्टी और 60 दिन का कम्यूटेड लिव की पात्रता रखती है। क्योंकि शासकीय सेवा में हर माता को अपने छोटे बच्चे के पालन-पोषण के लिए यह छु‌ट्टी की पात्रता है। और इसके लिए मातृत्व अवकाश के कानूनी के स्पष्ट प्रावधान है। आयोग की पिछली सुनवाई दिनांक 22 फरवरी 2024 को अनावेदकगणों द्वारा सुनवाई के दौरान प्रस्ताव रखा गया था कि जल्द ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बुलाकर शीघ्र निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया गया था। उक्त बैठक में आयोग द्वारा भी दो व्यक्तियों को भेजे जाने का प्रस्ताव किया गया था, जिसे अनावेदकगणों ने स्वीकार किया था। बैठक की सूचना आयोग को ना मिलने पर दिनांक 28 मार्च 2024 को ईमेल द्वारा आई.आई.एम. रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया, जिसका जवाब 5 अप्रैल तक अनावेदकगणों को देना था, लेकिन उक्त जवाब 12 अप्रैल को डाक द्वारा भेजा गया। जिसमें आई.आई.एम. ने 2 अप्रैल को पत्र तैयार किया लेकिन 12 अप्रैल को पत्र भेजा ।आई.आई.एम. रायपुर एक प्रतिष्ठित संस्थान होने के बावजूद ईमेल द्वारा

भेजे गए पत्र का जबाव डाक द्वारा भेजा गया। इस वजह से उनकी दलील स्वीकार योग्य नहीं है। मामला स्पष्ट है कि जानबूझ कर आवेदिका के प्रकरण में संस्था ने लेट-लतीफी दिखाई। अनावेदक द्वारा दिये गये जवाब अनुसार आवेदिका शासकीय सेवक नहीं है। तथा सेन्ट्रल सर्विसेस सिविल नियम की पात्रता नहीं रखती है। आवेदिका ने जवाब देते हुए कहा कि वह विगत दस वर्षों से शासकीय सेवक के रूप में स्थायी कार्यरत् है तथा आई.आई.एम. रायपुर भारत की मान्यता प्राप्त संस्था है जो भारत के कानून को मानने के लिए बाध्य है। आवेदिका ने अन्य आई.आई.एम. संस्थानों से आयोग में दस्तावेज भी प्रस्तुत किया है जो भारत शासन के सी.सी.एस. नियम के बंधनकारी है। इस अनुसार आवेदिका 180 दिन चाईल्ड एडॉप्शन लिव एवं 60 दिन कम्यूटेड छुट्टी की पात्रता रखती है। इस बात का कोई भी स्पष्ट जवाब अनावेदक द्वारा नहीं दिया जा रहा है और उनका कहना है कि आई.आई.एम. रायपुर आटोनॉमस संस्था है और वे सी.सी.एस. नियम का बंधनकारी नहीं है। उभयपक्ष को विस्तार से सुनने के बाद आयोग ने कहा कि आवेदिका अपने पक्ष को सही साबित करने में सफल रही है और 17 वर्ष के बाद एक नाबालिग बच्ची को गोद लिया है तो अपने मां कि जिम्मेदारी पूरी करने के लिए शासन के नियमानुसार 6 माह की सी.सी.एल लिव और 2 माह की कम्यूटेड लिव की पात्रता रखती है। अनावेदक पक्ष को आयोग ने समझाईश दिया कि वह 15 दिन के अंदर आवेदिका के कुल 8 माह के अवकाश के प्रकरण को निराकरण कर नाबालिग बच्ची और उसकी मां के हित को देखते हुए मानवता का परिचय दे, और आवेदिका को अपनी नाबालिग बच्ची के पालन-पोषण में सहयोग करें। 15 दिनों के अंदर आवेदिका के अवकाश मामले में निर्णय ले, और उसकी प्रति आयोग में प्रेषित करें।

और पढ़ें ...

आरोपी पूर्व में भी अवैध चाकू लहराने के जुर्म में जेल जा चूका है

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  दौलत राम अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखनलाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश देवांगन के के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चाकू बाज एवं अड्डेबाजों के ऊपर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती रायपुर के कार्य से अवैध रूप से चाकू रखकर लहराने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

विवरण इस प्रकार है दिनांक 18 4.2024 को वॉलफोर्ट सिटी गेट के पास एक व्यक्ति चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है सूचना पर तत्काल पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर उसके कब्जे से एक धारदार  चाकू जप्त कर नाम पूछने पर समीर बक्स उर्फ साबिर पिता समीम बक्स उम्र 20 साल बीएसयूपी कॉलोनी भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/ 24 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

और पढ़ें ...

अशोका बिरियानी के दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत : गटर में उतारा गया था

अशोका बिरयानी लाभंडी के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था जो अज्ञात कारणो से गटर में फस गए प्रयास करके निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया जो डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। 
नाम मृतक
डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी
नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर - जिला जांजगीर

और पढ़ें ...

सटोरियों की खैर नहीं… ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा को लेकर दुर्ग पुलिस फिर से एक्टिव हो गई है। पिछले दिनों वीआईपी कैफे में हुई रेड के बाद पकड़े गए आरोपियों के और भी कई लिंक सामने आए, जिसके बाद महादेव एप के ऑपरेटर्स के लिए सिम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में से एक टेम्पररी बैंक कर्मी था। जिससे साठगांठ कर बैंक में करीब 120 खाते खुलवाए गए हैं, जिसमें 8 से 9 करोड़ रुपए का ट्रांजक्शन किया गया है। ये वो आरोपी है जो पिछले दिनों सुपेला के वीआईपी कैंफे में चल रहे हुक्काबार की रेड के दौरान फरार थे।

रेड में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस ने 50 सिम और कई खाते जब्त किए थे। जिसके बाद खाता किसने खुलवाया और सिम किस दस्तावेजों पर इशु कराए इसकी पूछताछ करने पर संतोष कोसरे और कुणाल का नाम सामने आया, जिसे सुपेला पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस मामले पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे होंगे।

और पढ़ें ...

*गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*

*गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार* *निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस की कार्यवाही* * थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर पास गांजा तस्करी करते आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।* * आरोपी है मूलतः उडीसा का निवासी।* * आरोपी द्वारा हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 में की जा रहीं थी गांजा की तस्करी।* * आरोपी के कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 तथा 01 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 7,00,000/- रूपये।* * आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नरेश निहाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नरेश निहाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है। आरोपी पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर रायपुर एवं बलौदा बाजार से आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी - नरेश निहाल पिता स्व. लखन लाल निहाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम लखीमपुर पोड़ापाली थाना राजा खरियार जिला नुवापाड़ा उडीसा। हाल पता - इंद्रप्रस्थ कालोनी ई.डब्ल्यू.एस.ई. - 218 थाना डी.डी.नगर रायपुर।* *कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी सरस्वती नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, अभिषेक सिंह ठाकुर तथा थाना सरस्वती नगर से उपनिरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती, नंद किशोर सिन्हा, ज्ञानचंद साहू, संतोष शुक्ला एवं म.आर. उषा क्षेत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
और पढ़ें ...

बिलासपुर पुलिस का गुंडा बदमाश हिस्ट्रीशीटरों पर प्रहार जारी..जिलाबदर रितेश निखारे उर्फ मैडी को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर :- पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मैडी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस का लगातार अभियान गुण्डे बदमाशों के खिलाफ चलता रहेगा इनकी गैंग हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है। इनके खिलाफ पुराने सभी केस और शिकायते निकाली जा रही है इसमें भी कार्यवाही होगी शासन की मंशानुरूप पुलिस का शख्त चेहरा बदमाशों के लिये दिखेगा और आमजनों की मदद के लिये पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। रजनेश सिंह( I P S) -0 आरोपी रितेश निखारे एवं उसके साथीयों के विरूद्व आपरेशन प्रहार। -0 आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी के कब्जे से एक नग रिवल्वर, एक नग तलवार व बैस बाल स्टीक किया गया बरामद। -0 *आरोपी रितेश निखारे के कब्जे से रिवाल्वर सहित जप्त की गई काले रंग की ऑडी कार क्रमांक CG10AN9100* -0 आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी द्वारा गैंग बनाकर फैलाई जा रही थी दहशत। -0 *आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी के विरूद्व थाना सिविल लाईन एवं बिलासपुर के अन्य थानों में कुल 30 अपराध एवं प्रतिबंधक कार्यवाही के मामले हैं दर्ज।* -0 आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी पूर्व में भी किया जा चुका है जिला बदर। -0 आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी के अन्य साथी हैं फरार। नाम आरोपी - रितेश निखारे उर्फ मैडी पिता रवि निखारे उम्र 35 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहाभांठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) ‘‘मामले का विवरण‘‘ इस प्रकार है कि दिनांक 15.04.2024 को *थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत लालखदान*, *थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हैप्पी स्ट्रीट एवं *थाना सिविल लाईन* क्षेत्रों में आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी एवं उसके साथीयों द्वारा गैंग बनाकर आम लोगों के साथ मारपीट कर दहशत गर्दी का माहैल बनाया जा रहा है। रात्रि 11ः00 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपीगण रितेश निखारे उर्फ मैडी एवं उसके साथी गैंग बनाकर जतिया तलाब सुलभ के पास अपनी गाडियों को सडक पर रखकर रोड जाम करके गाडियों पर बैठकर सिगरेट एवं अन्य नशा कर रहे है तथा सडक से निकलने वाले लोगों से वाद विवाद कर रिवाल्वर दिखाकर, तलवार, बेस बाल, बेल्ट, चैन लेकर आम लोगों में दहशत फैलाते हुए मारपीट कर रहे हैं जिससे आसपास के लोगों ने डर भय से अपने घरों के खिडकी दरवाजे बंद कर लिये है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया गया इसी दौरान दिनांक 16.04.2024 को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी अपने साथीयों के साथ जतिया तलाब रोड जरहाभांठा के पास अपनी काले रंग की ऑडी कार क्रमांक CG10AN 9100 से शहर छोडकर भागने की फिराक में है। थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा मिनिबस्ती जरहाभांठा जतिया तलाब रोड को चारों तरफ से घेराबंदी किया गया। पुलिस को आते देखकर आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी की कार में बैठे उसके अन्य साथी कार का दरवाजा खोलकर कूदकर भाग गये मौके पर आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी के कब्जे से कार की डेसबोर्ड से एक नग, रिवाल्वर कार की पीछली शीट से एक नग तलवार एवं एक नग बेसबाल जप्त किया गया। आरोपी द्वारा गैंग बनाकर आमजनों में दहशत गर्दी फैलाने एवं लोगों में अपना डर पैदा करने तथा अपने नाम को प्रचलित करने के उद्वेश्य से अपराधों को अंजाम दिया जाता रहा है। *प्रकरण की कार्यवाही पर एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन प्रशिक्षु डी.एस.पी. गौरव सिंह ठाकुर निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, राहुल तिवारी, विजय चैधरी उपनिरीक्षक भावेश शेण्डे, सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू, अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक जगदीश राठौर, हिलारीयुश लकडा, आरक्षक नीलेश राठौर, बाल मोहन राव, अतुल सिंह, राजेश नारंग, देवेन्द्र दुबे, एवं एसीसीयू टीम से निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अजहरउद्वीन खान प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, देवमून पहूप, आरक्षक सरफराज खान, निखिल जाधव, तदबीर पोर्ते, विकास राम की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है*
और पढ़ें ...

अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार...आरोपिया के कब्जे से कुल 60 लिटर महुआ शराब जप्त

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट आरोपिया द्वारा बिकी करने हेतु अवैध महुआ शराब रखा था कब्जे में। नाम आरोपिया 1. जीनत वर्मा पति स्व रामकुमार वर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी भाठापारा मोपका *विवरण* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन प्रहार के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गाजा विकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहुजा के निर्देशन एवं निरी. तोपसिह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 16.04.2024 को मुखबीर से सुचना मिली कि मोपका भाठापारा में श्रीमती जीतन वर्मा नामक महिला अवैध रूप से महुआ शराब बिकी हेतु कब्जे में रखा है उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये उप निरी गिरधारी साव प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र मोपका के नेतृत्व में आरोपिया श्रीमती जीतन वर्मा के कब्जे 60 लिटर महुआ शराब कीमती 6000 रू. का बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।
और पढ़ें ...

CRIME : चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। केंद्र की एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों में लगभग एक दर्जन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में अपराध दर्ज किया गया है। साइबर फ्रॉड, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बुल्लिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसे अन्य मामलों में गृह मंत्रालय दिल्ली के एनसीआरबी से निर्देश जारी किया जाता है।

इसी तरह वर्तमान में पूर्व के इसी तरह के मामलों में भी एनसीआरबी के निर्देश पर बिलासपुर जिले के कई थानों में लगभग एक दर्जन आईटी एक्ट के मामले दर्ज किए गए है। अपराध दर्ज कर अब साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। वही सरकंडा पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त है। जिनके विरोध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में एक व्याख्याता भी है। शिक्षक का नाम रामाकांत शर्मा है, जो व्याख्याता के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरारी विकासखंड बिल्हा में पदस्थ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एन.सी.आर.बी. द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जा रही है।

जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर 11 आरोपयों को गिरफ्तार काय गया है। सायबर सेल बिलासपुर से आरोपीयों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/वीडियो अपलोड हुई हैं, उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपीयों के मोबाईल को जब्त किया गया है।

सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त विडियों की जांच की गई। जांच पर आरोपीयों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियों का अपलोड होने की घटना का पुष्टी होना पाये जाने से सभी 11 प्रकरणों में आरोपीयों के विरूद्ध आईटी एक्ट के अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही किया गया है।

और पढ़ें ...

एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज मतदाता जागरूकता अभियान में इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के सात लाख एक हजार आठ सौ इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही जिले में 100 प्रतिशत मतदान की अपील की गई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों ने मतदान की शपथ लेकर इतिहास बनाया है। मल्टीलेवल पार्किंग के छत पर बरसते पानी में अधिकारी व कर्मचारियों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि 7 मई को रायपुर जिले में मतदान है। उस दिन जाकर हर परिस्थिति में मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन, जनपद ग्राम पंचायत रायपुर, शासकीय विद्यालय, मत्स्य विभाग, नालंदा, सेंट्रल व तक्षशिला लाइब्रेरी, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, तहसील कार्यालय रायपुर एवं धरसीवां, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सांख्यिकी विभाग, निर्माण विभाग, विधिक मापविज्ञान, महानदी जलाशय परियोजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मनरेगा पशु चिकित्सा विभाग, कलिंगा यूनिवर्सिटी, जिला सहकारिता विभाग, कार्यपालन अभियंता तिल्दा नेवरा, कृषि विभाग नगर पालिका मंदिरहसौद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंडस्ट्रियल एरिया, नगर निगम रायपुर एवं बीरगांव, कार्मिक विभाग रायपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बैंक इत्यादि स्थानों पर सामूहिक तौर पर मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।

और पढ़ें ...

हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी रमाशंकर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके बेटा विजय यादव का शव प्रगति स्कूल नर्सरी पास रोड किनारे पड़ा है जिसके चेहरे में गंभीर चोट के निशान है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अप. क्र. 179/24 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया। 
 
              घटना की जानकारी तत्काल वरि0 पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले,अति0 पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर चन्द्रा, को देकर उनके दिशा-निर्देश पर  थाना उरला पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की गई। मृतक विजय यादव के मित्र पर संदेश होने पर पूछताछ किया गया। जिससे पता चला कि रूपये के लेन-देन को लेकर मृतक एवं रूपेश कुमार के बीच वाद-विवाद हुआ था जो घटना के बाद से मोबाईल बंद कर फरार है। इसके बारे  में उनके जान-पहचान वालों से पता करने पर पता चला कि रूपेश कुमार सुबह ट्रेन से बिहार के लिये निकला है। सूचना पर तत्काल उरला पुलिस व सायबर की टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन पहुंचकर सीसीटीव्ही कैमरा चेक किया गया, जिसमें आरोपी रूपेश कुमार साउथ बिहार एक्सप्रेस में चढ़ते हुये दिखा, जिस पर उक्त ट्रेन का लोकेशन लेने पर राउलकेला स्टेशन के करीब होना पता चला, तत्काल आर.पी.एफ. निरीक्षक श्री अजय शर्मा थाना रायपुर को घटना की जानकारी देकर व आरोपी का फोटो देकर राउलकेला आर.पी.एफ. को सूचित करने कहा गया। श्री अजय शर्मा द्वारा राउलकेला आर.पी.एफ. निरीक्षक श्री गौतम प्रकाश गांधी को सूचित कर साउथ बिहार एक्सप्रेस स्टेशन पहुंचने पर आरोपी का तलाशी लेने कहा गया। श्री गौतम प्रकाश गांधी द्वारा तत्काल आर.पी.एफ. की टीम को एलर्ट कर ट्रेन आने पर तलाशी करवाया गया। उक्त ट्रेन में सवार आरोपी रूपेश कुमार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आर.पी.एफ. राउलकेला की टीम द्वारा पकड़कर रायपुर पुलिस को सूचित किया गया। उरला पुलिस द्वारा आरोपी को राउलकेला से लाया गया। आरोपी रूपेश कुमार से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि ‘‘मृतक विजय यादव उधार मंे राशन दिलवाया था जिसके रूपये जमा करने के लिये बार-बार बोल कर गाली गलौच करता था इसलिये अपने साथी (विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक) के साथ जान से मारने का प्लान बनाया और अपने साथी को विजय यादव कहॉ पर है बताने बोला, जो फोन से बताया कि विजय अकेले रोड किनारे मोबाईल में बात करते खड़ा है, तब मैं वहॉं पहुंचा तो मेरे साथी ने मुझे एक लोहे का रॉड देकर बोला कि आज इसे जान से ही खत्म कर दो, तब मैं लोहे का रॉड लेकर विजय यादव के सिर में वार किया जिससे विजय यादव जमीन पर गिर गया। तब मैं उसके चेहरे पर रॉड से कई बार वार किया। जब विजय यादव मर गया तब मैं और मेरा साथी भाग गये। सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिहार जाने के लिये निकल गया।’’ प्रकरण में आरोपी से घटना मे ंप्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। 
 
कार्यवाही में बी.एल. चन्द्राकर थाना प्रभारी उरला, परेश पांडेय प्रभारी एसीसीयू , उप निरीक्षक तेजराम कंवर थाना उरला , उप निरीक्षक सतीश पुरिया एसीसीयू , प्र.आर.कुलदीप द्विवेदी, आर.दीपक सिंह, आर.सत्येन्द्र प्रधान, आर.विनय पाण्डेय, आर.विकास क्षत्री एवं आर.रवि तिवारी का उल्लेखनीय योगदान रहा।
 
आर.पी.एफ.सेटलमेन्ट थाना रायपुर निरीक्षक  अजय शर्मा एवं आर.पी.एफ. राउलकेला निरीक्षक  गौतम प्रकाश गांधी का मुख्य आरोपी को पकड़ने में विशेष योगदान रहा।
और पढ़ें ...

आरोपी अनिल आहूजा ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने का काम कर रहा था आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आरोपी अनिल आहूजा ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने का काम कर रहा था मुखबिर की सूचना पर कल दिनांक - 11/04/24 के रात्रि 23:00 बजे cyber cell व डीडी नगर टीम द्वारा आरोपी के घर के पास दविस दिया गया आरोपी अपने मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला आरोपी से पूछताछ करने पर ipl मैच मे RCB vs MI के मैच मे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना बताया आरोपी के कब्जे से एक नग OppO कम्पनी का मोबाइल और 1060 रू नगदी जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।

और पढ़ें ...

40 पौवा मात्रा 7लीटर 200 मिली लीटर शराब के साथ आरोपी रोहित बया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है
इसी तारतम्य में दिनांक 11 04.2024 को थाना गोबरा नवापारा थाना  को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत  छाटा रोड सोनकर पेट्रोल पंप के सामने  ग्राम नवागांव थाना राखी का रहने वाला   रोहित बया पिता स्वर्गीय रामविशाल अपने पास शराब रखा हुआ है जो शराब को सफेद रंग के बोरी  मे रखा हुआ है कि सुचना पर  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी  गोबरा नवापारा को सूचना की तस्दीक कर  कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सुचना मे बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी  रोहित बया पिता स्व रामविशाल बया उम्र 49  साल निवासी नवागांव  थाना राखी  रायपुर छ0ग0  के पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर थैला में  40 पौवा  शोले देशी मशाला शराब  रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी रोहित बया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से  40पौवा देशी मदिरा शराब 7लीटर 200 मिली लीटर किमती 4400/- रूपये   जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 188/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
 
 गिरफ्तार आरोपी-   रोहित बयापिता स्व रामविशाल बया उम्र 49 साल निवासी नवागांव थाना राखी
थाना गोबरा नवापारा  रायपुर छ0ग0
और पढ़ें ...

*पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी/भण्डारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास है आबकारी विभाग* पंजाब से छत्तीसगढ़ तक कैसे पहुंची शराब? पुलिस और आबकारी विभाग के रहते छत्तीसगढ़ के बॉर्डर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक शराब का पहुंचना आश्चर्य का विषय - मिलीभगत की संभावना!

पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी/भण्डारण करने वाला आरोपी जितेन्दर पाल सिंह गिरफ्तार* * आरोपी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का अवैध रूप से कर रहा था तस्करी।* * आरोपी द्वारा शराब को पंजाब से बताया गया है लाना।* * आरोपी से जप्त शराब है पंजाब राज्य निर्मित।* * आरोपी द्वारा शराब की कुछ पेटीयों को जिला दुर्ग के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में किया गया था भण्डारण।* * आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।* * आरोपी के कब्जे से पंजाब राज्य निर्मित कुल 32 पेटी अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी/05/4757 किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 14,50,000/- रूपये।* * आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 357/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप से शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 11.04.2024 को सूचना प्राप्त हुई की चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर खमतराई की ओर जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री मणीशंकर चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी खमतराई एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक हनुमान मंदिर के पास स्थित बस स्टैण्ड पास वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेन्दर पाल सिंह होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तिजेन्दर पाल सिंह की वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन/बिक्री करने के संबंध में जितेन्दर पाल सिंह से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन में अवैध रूप से रखें 10 पेटी पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शराब को पंजाब से लाना तथा कुछ शराब को जिला दुर्ग के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भण्डारण करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमलेश्वर जाकर अमलेश्वर पुलिस की सहायता से आरोपी द्वारा बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर उसके कब्जे से 22 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। . इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 32 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी/05/4757 जुमला कीमती लगभग 14,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई मंे अपराध क्रमांक 357/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी - जितेन्दर पाल सिंह पिता सरदार पाल सिंह उम्र 45 साल निवासी ग्राम बारन थाना अनाज मण्डी पटियाला जिला पटियाला पंजाब। हाल पता - चंगोराभाठा बिजली ऑफिस के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर।* *कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी खमतराई, थाना खमतराई से उप निरीक्षक प्रमोद कतलम, प्र.आर. रमेश यादव, आर. सुदीप मिश्रा, दीपक मिश्रा, मनमोहन तंदुलाने तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. रवि तिवारी, विकास क्षत्री, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह एवं अविनाश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

और पढ़ें ...

पगारिया कॉम्पलेक्स स्थित 01 दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आदतन चोर ईजहान खान गिरफ्तार

 प्रार्थी अमर परचानी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पगारिया काम्पलेक्स पुराना बस स्टैण्ड पंडरी रायपुर में दुकान नंबर 01 आनंद प्रिंटर्स के नाम से संचालित करता है। दिनांक 09.04.2024 को रात्रि 09.30 बजे प्रार्थी सहित कॉम्पलेक्स के अन्य दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकाने बंद करके घर चले गये थे। दिनांक 10.04.2024 को सुबह 08.30 बजे जब प्रार्थी दुकान खोलने के लिए अपनी दुकान में आया तो देखा की उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ था और गल्ला में रखा हुआ नगदी रकम नही था, साथ ही अन्य दुकानदार भी कॉम्पलेक्स में आये तब ज्ञात हुआ कि प्रार्थी की दुकान के साथ-साथ अन्य दुकानदारों की - दुकान नंबर 06, 07 सूर्या होजयरी, दुकान नंबर 15 मेहर मार्केटिंग मेडिकल दुकान, दुकान नंबर 16 कव्हर होजयरी, दुकान नंबर 45 शिवम बेग, दुकान नंबर 47 डाल कास्मेटिक, दुकान नंबर 66 आर0बी0 ठक्कर एनएक्स, दुकान नंबर 72-73 महाबीर टेक्स, दुकान नंबर 84 मनीषा होजयरी एवं दुकान नंबर 99 रोहित होजयरी दुकानों के भी ताले टूटे हुए था तथा उनके दुकानों के गल्लों में रखें नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी सहित अन्य दुकानदारों के दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 152/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
चोरी की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन डॉ. अनुराग झा (अपुअ), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य दुकानदारों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि राजातालाब नई बस्ती निवासी ईजहान खान जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को घटना स्थल के आसपास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ईजहान खान की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 
 
जिस पर आरोपी ईजहान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 7,330/- रूपये, चोरी के पैसों से क्रय की गई 01 नग घड़ी तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
आरोपी ईजहान खान आदतन चोर है, जो पूर्व में भी थाना देवेन्द्र नगर, सिविल लाईन, गोलबाजार सहित अन्य थानों से भी चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी - ईजहान खान पिता स्व. मुस्ताक खान उम्र 28 साल निवासी नई बस्ती राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।  
 
कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी देवन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि शंकर लाल धु्रव, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, आर. आशीष राजपूत, राहुल शर्मा, थाना देवेन्द्र नगर से सउनि टी.आर. भारद्वाज, आर. संदीप सिंह एवं रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

भिलाई के बाप बेटे ने की 60 लाख से ज्यादा की ठगी : जुर्म दर्ज

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर निवासी श्रेयस जैन और उसके पिता संजय जैन के खिलाफ एक के बाद एक धोखाधड़ी के मामले उजागर होते जा रहे हैं। दोनों बाप-बेटों ने मिलकर पहले स्टील कॉलोनी की रहने वाली कांग्रेस नेत्री गुरमीत कौर धनई से 56 लाख रुपए की ठगी की। इसके बाद उन्होंने बीएसपी के अधिकारी को भी ठगी का शिकार बना लिया है। दोनों के खिलाफ नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि प्रगति नगर रिसाली के रहने वाले प्रशांत जैन ने ठगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वो भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारी हैं। उनकी नेहरू नगर निवासी श्रेयस जैन और उसके पिता संजय कुमार जैन से अच्छी जान-पहचान थी। वो चारपहिया वाहन खरीदना चाहते थे। श्रेयस जैन ने उन्हें कहा कि वो अपनी गाड़ी सही रेट पर दे देगा। प्रशांत जैन श्रेयस की बातों में आ गए। दोनों के बीच 7 लाख रुपए में गाड़ी देने का सौदा तय हुआ। इसके बाद प्रशांत ने श्रेयस को 3.50 लाख रुपए चेक के जरिए और डेढ़ लाख रुपए नगद दिए। बयाना स्वरूप रकम देने के बाद उन्होंने एक इकरारनामा तैयार किया। बाकी रकम 2 नवंबर 2022 को वाहन देने के समय देने की बात हुई थी। इसी दौरान जब प्रशांत जैन ने गाड़ी के बारे में लोगों से बताया तो उन्हें पता चला कि वो गाड़ी तो किसी दूसरे बैंक में बंधक है। उसने उसमें फाइनेंस करा रखा है। ये जानकारी मिलने के बाद प्रशांत ने श्रेयस और उसके पिता से बात की। उन्होंने कार का सौदा कैंसिल कर अपनी रकम मांगी, तो दोनों बाप-बेटे कई महीनों से उसे घुमा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें ...

हत्या या आत्महत्या : जंगल में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…अगले महीने होने वाली थी शादी

कोरबा :- कोरबा जिले के जंगल में एक युवक की फंदे पर लटकती लाश मिली है, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि लाश दो-तीन दिन पुरानी है जो सड़ चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर जाँच में जुट गई है।यह पूरा मामला जिले के पसान थाने के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोदे के आश्रित ग्राम डंगबोरा के पहाड़ बस्ती का है, जहाँ चार के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी देखी गई। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से इस घटना की खबर लोगों को है, लेकिन किसी ने भी इसकी सुचना पुलिस को नहीं दी

आज दोपहर ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच पति हार सिंह कंवर को इस बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल ग्राम कोटवार को अवगत कराया। उसने बुधवार को घटना स्थल पर वार्ड पंच शिवमंगल एवं ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो लगभग 25 वर्षीय युवक की लाश मिली।

मृतक युवक सफेद रंग की हाफ गंजी, काले कलर की फुल पेंट पहना था। नीचे जमीन में नीले रंग का जैकेट तथा नीले रंग की चप्पल नजर आई। युवक काले व सफेद रंग के गमछे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था, पास में ही एक मोटरसाइकिल टी व्ही एस स्पोर्ट्स क्रमांक सी जी 12 एके 4812 मौजूद थी।

कोरबी चौकी प्रभारी असरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास गांव में मुनादी कराया गया तब उसकी हर प्रसाद के रूप में पहचान हुई। जांच कार्यवाही जारी है। शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि युवक की सगाई हो चुकी थी और अगले माह शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। युवक पिछले 4 दिन से लापता था जिसकी खोजबीन परिजन आसपास और रिश्तेदार के यहां कर रहे थे।फिलहाल इस पूरे मामले ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें ...

अलग स्थानों से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
 
इसी तारतम्य मंे दिनांक 09.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्र में दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बुलेट बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्तियों ने अपना नाम शहजाद अली उर्फ भिण्डी एवं मोह. आमीर निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा शहजाद अली उर्फ भिण्डी एवं मोह. आमीर से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी प्रीतम यादव उर्फ पिन्टू एवं मोह. शाहिद के साथ मिलकर उक्त वाहन को चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त प्रीतम यादव उर्फ पिन्टू एवं मोह. शाहिद को भी पकड़ा गया।
 
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं एवं वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा रायपुर के थाना माना एवं टिकरापारा क्षेत्र से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताने के साथ-साथ थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द से पानी टंकी के लोहे के चेम्बर फ्रेम को चोरी करना बताने के साथ ही फ्रेम को आटो वाहन में भरकर ले जाकर रखना बताया गया।
 
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की कुल 03 नग दोपहिया वाहन, पानी टंकी का लोहे के चैम्बर फ्रेम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग आटो जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त किया गया है।
 
आरोपियों से जप्त बुलेट वाहन क्रमांक सी जी/04/एन ए/9303 में थाना माना में अपराध क्रमांक 180/2024 धारा 379 भादवि. एवं सी डी डीलक्स क्रमांक सी जी/04/डी ई/3445 में थाना माना में अपराध क्रमांक 130/24 धारा 379 भादवि. तथा हीरो पैशन प्रो क्रमांक सी जी/04/एच एल/7521 में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 201/24 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध है। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्र में चोरी की गई पानी टंकी लोहे के फ्रेम में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 283/24 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
 
आरोपी शहजाद अली उर्फ भिण्डी तथा मोह. आमीर पूर्व में भी चोरी सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुके है।
  
गिरफ्तार आरोपी -
 
01. शहजाद अली उर्फ भिण्डी पिता मुस्ताक अली उम्र 30 साल निवासी रावाभांठा खेल मैदान के पास सुन्दर नगर थाना खमतराई रायपुर।
 
02. मोह. आमीर पिता मोह. अशरफ उम्र 24 साल निवासी अफरोज बाग थाना मौदहापारा रायपुर।
 
03. प्रितम यादव उर्फ पिन्टू पिता महेन्द्र यादव उम्र 20 साल निवासी नूतन स्कूल के पास थाना टिकरपारा रायपुर।
 
04. मोह. शाहीद पिता नियाजूद्दीन उम्र 24 साल निवासी सुभाष नगर थाना गंज रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी माना, निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि मुकेश कुमार सोरी, सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. राकेश सोनी, राजकुमार देवांगन, अमर चंद्रा तथा थाना टिकरापारा से उनि पवन पटवा, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. महेश नेताम, आर. टूकेश्वर रजक, रमाकांत सिंह, आनंद शर्मा तथा रूपलाल धु्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

नवा रायपुर के पीएचक्यू सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी

नवा रायपुर के पीएचक्यू सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी 
14वी बटालियन के आरक्षक राकेश यादव से सुबह की ड्यूटी पश्चात अपने बैरक के पास कुछ राउंड्स की एक्सीडेंटल फायर होने की सूचना है। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है।

मामला राखी थाने का है और सुबह 9.30 की घटना है।गोली चलने का कारण अज्ञात है और गोली चलने पर कोई हताहत नहीं हुआ है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

और पढ़ें ...

मोबाईल दुकान का ताला काटकर लाखों रूपये कीमत के मोबाईल फोन चोरी करने वाला आरोपी लक्की पटवा गिरफ्तार

विवरण - प्रार्थी हरीश श्रीवास ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका देवेन्द्र नगर चौक में श्रीवास ब्रदर्स के नाम से मोबाईल दुकान है, जिसका संचालन वह स्वयं करता है। प्रार्थी दिनांक  03.04.2024 को रात्रि में दुकान बंद कर ताला लगाकर अपने घर चला गया था, कि दिनांक  04.04.2024 को प्रार्थी दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान में लगा शटर का ताला टूटा हुआ था एवं दुकान का शटर आधा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था एवं दुकान में रखें विभिन्न कंपनियों के मोबाईल नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 160/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  
 
चोरी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  योगेश साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों की तस्दीक करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रहीं थी। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्र में एक व्यक्ति नया मोबाईल फोन सस्ते दाम में बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्य मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लक्की पटवा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ कर दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर चौक स्थित श्रीवास ब्रदर्स दुकान का ताला काटकर दुकान से विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन चोरी करना बताया गया। 
 
आरोपी मूलतः राजनांदगांव का निवासी है, जो रायपुर में विगत 02 माह से निवास कर एक निजी होटल में काम करता था। दिनांक घटना को आरोपी ने उक्त मोबाईल दुकान के शटर में लगे ताला को कटर मशीन से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 
 
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की विभिन्न कंपनियों के कुल 29 नग मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 कटर मशीन, 04 नग कटर ब्लेड़, 01 पेंचिस, 01 हथौड़ी, 01 ड्रील तथा 01 एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
 
गिरफ्तार आरोपी - लक्की पटवा पिता लव पटवा उम्र-23 साल साकिन कुंआ चौक लखौली थाना लखौली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)। हाल पता - साहू पारा खेला जायसवाल के मकान के सामने फाफाडीह थाना गंज रायपुर। 
 
कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि. संतोष सिंह, प्रआर. अनुप मिश्रा, मोह. सुल्तान, आर. राजकुमार देवांगन, अमर चन्द्रा तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक डी.आर. देशलहरे, सउनि. शंकर लाल साहू, आर. महेश महानंद की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

आबकारी विभाग ने की 03 प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग 08 अप्रैल 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी  राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के धारण तथा विक्रय की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 अप्रैल 2024 को सुबह ग्राम निकुम में जैतखाम के पास अवैध शराब विक्रय पर कार्यवाही कर आरोपी राधेश्याम ढीमर के कब्जे से 60 पाव कांच शीशियों में भरी कुल जप्त मदिरा मात्रा 10.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जिप्सी व्हिस्की बरामद किया गया। जिसका बाजार मूल्य 7 हजार 800 रूपए है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया जाकर जेल दखिला का किया गया। एक अन्य प्रकरण में 08 अप्रैल 2024 को प्राप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद आजाद आत्मज निजामुद्दीन निवासी केम्प 01 वैशाली नगर दुर्ग के कब्जे से 69 नग मसाला पाव मदिरा मात्रा 12.4 बल्क लीटर, बाजार मूल्य 7590 रूपए एवं एक स्कूटी पेप्ट सी.जी. 07 के 1652, जिसका बाजार मूल्य 25 हजार रूपए है, जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इसी प्रकार 08 अप्रैल 2024 को प्राप्त सूचना के आधार पर ए शिवकृष्णा राव आत्मज योगश्वर निवासी केम्प 2 वैशाली नगर के कब्ज से 26 नग मसाला पाव मदिरा मात्रा 4.6 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 2860 रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण एवं परिवहन के नियंत्रण हेतु आम नागरिकों की सहभागिता के लिए टेलीफोन शिकायत नम्बर उपलब्ध करायी गई है। जिसके अन्तर्गत आबकारी विभाग दुर्ग के कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 0788-2325836 पर 24ग7 घण्टे सम्पर्क किया जा सकता है। इस नंबर पर अपने आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं धारण करने वाले आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। उक्त प्रकरणों में श्रीमती निर्मला ठाकुर, श्रीमती सुप्रिया शर्मा सहायक जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य आरक्षक भोजराम रत्नाकर, आरक्षक चितेश्वरी ध्रुव, संदीप तिर्की, अशोक वर्मा का योगदान रहा।

और पढ़ें ...

अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार... 02 महिला सहित 03 शराब कोचियों को किया गिरफ्तार

???? थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में शराब कोचियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।
???? 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15250 रूपये को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी -
1. धर्मेन्द्र यादव पिता चमरा यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर
2. आरती केंवट पति मणीशंकर केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी कुदरीपारा लखराम थाना रतनपुर
3. लक्ष्मी केंवट पति रामचन्द केंवट उम्र 53 वर्ष निवासी कुदरीपारा लखराम थाना रतनपुर जिला
बिलासपुर छ.ग.।

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट :- पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर (प्रशिक्षु.) भापुसे अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर ग्राम बछालीखुर्द में धर्मेन्द यादव के घर के बाड़ी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, ग्राम लखराम निवासी आरती केंवट के घर बाड़ी से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब व लक्ष्मी केंवट के घर से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15250 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, चन्द्रकांत डहरिया, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. महेन्द्र नेताम, अविनाष शर्मा, घनश्याम राठौर, म.आर. स्वाती बंजारे, अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

*ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 02 आरोपी गिरफ्तार*

*ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 02 आरोपी गिरफ्तार* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 05.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत चांदनी चौक स्थित शुक्रवारी बाजार पास एक मकान के छत में कुछ व्यक्ति सेटअप लगाकर लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के छत में 02 व्यक्ति उपस्थित पाये गये जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम आशु शर्मा एवं मुकेश राव निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन सट्टा का संचालन करना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *01 नग लैपटॉप एवं 06 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 55,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 95/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 एवं 07 के तहत आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी* *01. आशु शर्मा पिता दिनेश शर्मा उम्र 31 साल निवासी शुक्रवारी बाजार चौक कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।* *02. मुकेश राव पिता स्व. महेश राव उम्र 25 साल निवासी कोटा कॉलोनी साई मंदिर के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।*
और पढ़ें ...

*सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाला शातिर नकबजन विनाशक देवार उर्फ मास्टर तथा 02 अन्य सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार*

*सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाला शातिर नकबजन विनाशक देवार उर्फ मास्टर तथा 02 अन्य सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार* * थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत कुकरेजा फार्महाउस पास स्थित प्रार्थी के सुने मकान में दिये थे चोरी की घटना को अंजाम।* * आरोपी विनाशक देवार उर्फ मास्टर है शातिर नकबजन जिसके विरूद्ध नकबजनी, लूट एवं चोरी के प्रकरण है दर्ज जिनमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।* * आरोपी भूपेन्द्र साहू के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में नकबजनी, मारपीट तथा जिला बिलासपुर के हिर्री में चोरी के प्रकरण है दर्ज जिनमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।* * आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम किया गया हैं जप्त।* * घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन को भी किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,50,000/- रूपये।* * आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 163/24 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* प्रार्थी सूरज प्रेेमचंदानी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रगति विहार म.नं. 875 कुकरेजा फार्म हाउस के पीछे महावीर नगर रायपुर में रहता है तथा फैन्सी सामान का व्यवसाय करता है। दिनांक 25.03.2024 को प्रातः करीबन 11.00 बजे प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित कटनी (म.प्र.) गया था। दिनांक 27.03.2024 के रात्रि करीबन 09.00 बजे घर वापस आया तो देखा कि घर के गेट तथा मुख्य द्वारा का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखा तो कमरे अंदर रखी अलमारियों का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे नगदी रकम तथा सोने चांदी के जेवरात/सिक्का नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के गेट एवं मुख्य द्वार का गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे अंदर रेख आलमारियों के ताला को तोड़कर उसमें रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 163/24 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गए l तरीका वारदात के आधार पर नकबजनी/चोरी के प्रकरणों के पुराने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई की टिकरापारा निवासी विनाशक देवार उर्फ मास्टर जो पूर्व में भी नकबजनी/चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है, को अन्य व्यक्तियों के साथ घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विनाशक देवार उर्फ मास्टर की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर विनाशक देवार द्वारा अपने साथी भूपेन्द्र साहू एवं अभिषेक धृतलहरे के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त भूपेन्द्र साहू एवं अभिषेक धृतलहरे की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से सोने के जेवरात वजनी लगभग 50 ग्राम, चोदी के जेवरात वजनी लगभग 240 ग्राम, नगदी रकम 25,000/-रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। आरोपी विनाशक देवार उर्फ मास्टर पूर्व में भी नकबजनी, लूट, एवं चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी भूपेन्द्र साहू के विरूद्ध थाना राजेन्द्र नगर में पूर्व में नकबजनी, मारपीट तथा बिलासपुर हिर्री में चोरी के प्रकरण दर्ज है जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी -* *01. विनाशक देवार उर्फ मास्टर पिता गब्बर दीवार उम्र 21 साल शीतला मंदिर लालपुर देवार डेरा थाना टिकरापारा।* *02. भूपेंद्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 19 साल सा ग्राम भैसा थाना खरोरा जिला रायपुर।* *03. अभिषेक धृतलहरे पिता रूप चंद्र धृतलहरे उम्र 20 साल सा हाल गांधी नगर पेट्रोल पंप के पास किराए पर पटेल का घर अमलीडीह थाना राजेंद्रनगर स्थाई पता ग्राम सोढ़ार पोस्ट हथनी कला थाना जरहा गांव जिला मुंगेली।* *कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, उपेन्द्र यादव, प्रमोद वर्टी, आर. दिलीप जांगड़े, प्रमोद बेहरा, केशव सिन्हा, संतोष सिन्हा, हिमांशु राठौर, टिकम साहू, लालेश नायक, म.आर. बबिता देवांगन तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उनि लकेश गंगेश, आर. अमित यादव, प्रमोद चंदेल, विश्वनाथ मरावी, विमलेश मालाकर तथा विजय भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*
और पढ़ें ...

सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाला शातिर नकबजन विनाशक देवार उर्फ मास्टर तथा 02 अन्य सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी सूरज प्रेेमचंदानी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रगति विहार म.नं. 875 कुकरेजा फार्म हाउस के पीछे महावीर नगर रायपुर में रहता है तथा फैन्सी सामान का व्यवसाय करता है। दिनांक 25.03.2024 को प्रातः करीबन 11.00 बजे प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित कटनी (म.प्र.) गया था। दिनांक 27.03.2024 के रात्रि करीबन 09.00 बजे घर वापस आया तो देखा कि घर के गेट तथा मुख्य द्वारा का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखा तो कमरे अंदर रखी अलमारियों का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे नगदी रकम तथा सोने चांदी के जेवरात/सिक्का नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के गेट एवं मुख्य द्वार का गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे अंदर रेख आलमारियों के ताला को तोड़कर उसमें रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 163/24 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती  राजेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गए l तरीका वारदात के आधार पर नकबजनी/चोरी के प्रकरणों के पुराने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के साथ ही  हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई की टिकरापारा निवासी विनाशक देवार उर्फ मास्टर जो पूर्व में भी नकबजनी/चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है, को अन्य व्यक्तियों के साथ घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विनाशक देवार उर्फ मास्टर की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर विनाशक देवार द्वारा अपने साथी भूपेन्द्र साहू एवं अभिषेक धृतलहरे के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त भूपेन्द्र साहू एवं अभिषेक धृतलहरे की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। 
 
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवरात वजनी लगभग 50 ग्राम, चोदी के जेवरात वजनी लगभग 240 ग्राम, नगदी रकम 25,000/-रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। 
 
आरोपी विनाशक देवार उर्फ मास्टर पूर्व में भी नकबजनी, लूट, एवं चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी भूपेन्द्र साहू के विरूद्ध थाना राजेन्द्र नगर में पूर्व में नकबजनी, मारपीट तथा बिलासपुर हिर्री में चोरी के प्रकरण दर्ज है जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। 
 
गिरफ्तार आरोपी -
 
01. विनाशक देवार उर्फ मास्टर पिता गब्बर दीवार उम्र 21 साल शीतला मंदिर लालपुर देवार डेरा थाना टिकरापारा।
 
02. भूपेंद्र साहू पिता  लतेलू साहू उम्र 19 साल सा ग्राम भैसा थाना खरोरा जिला रायपुर।
 
03. अभिषेक धृतलहरे पिता रूप चंद्र धृतलहरे उम्र 20 साल सा हाल गांधी नगर पेट्रोल पंप के पास किराए पर पटेल का घर अमलीडीह थाना राजेंद्रनगर स्थाई पता ग्राम सोढ़ार पोस्ट हथनी कला थाना जरहा गांव जिला मुंगेली।
 
कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, उपेन्द्र यादव, प्रमोद वर्टी, आर. दिलीप जांगड़े, प्रमोद बेहरा, केशव सिन्हा, संतोष सिन्हा, हिमांशु राठौर, टिकम साहू, लालेश नायक, म.आर. बबिता देवांगन तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उनि लकेश गंगेश, आर. अमित यादव, प्रमोद चंदेल, विश्वनाथ मरावी, विमलेश मालाकर तथा विजय भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

डायल 112 टीम बन रही है लोगों के लिए संजीवनी

डायल 112 के द्वारा छ0ग0 में अपराध नियंत्रण, जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के द्वष्टिकोण से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुई थी  कि जिला रायपुर थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध चैक के पास दो ट्रक की आपसी भिड़ंत में ट्रक क्र सीजी 04 जेडी 6493 चालक अनिल गिरी पिता शिव राज गिरी को गंभीर चोटें आयी है। कमाण्ड सेन्टर रायपुर द्वारा डायल 112 टीम को अविलंब रवाना किया गया। मौके पर डायल 112 टीम पहुॅची जहाॅ चालक क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में घायल अवस्था में फंसा हुआ था। ईआरव्ही टीम के द्वारा तत्काल क्रेन की व्यवस्था कर घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला गया और घायल चालक को  डायल 112 वाहन से ईलाज हेतु एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती करवाया गया। इस प्रकार डायल 112 टीम में तैनात आरक्षक 2730 रूपेन्द्र साहू एवं चालक प्रहलाद कुमार द्वारा उक्त सड़क दुर्घटना के कारण केबिन में फंसे हुए एवं गंभीर रूप से घायल चालक को समय पर आपातकालीन सेवा प्रदान किया गया। 
इसी कड़ी में डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती उम्र लगभग 20 साल जो अपने घर का रास्ता भटक गई है और जिला रायपुर थाना मंदिर हसौद क्षेत्रान्तर्गत एचपी पेट्रोल पम्प कुरूद के पास है। सूचना पर कमाण्ड सेन्टर रायपुर द्वारा तत्काल डायल 112 टीम को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुॅची डायल 112 टीम ने उक्त मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम पता बताया तत्पश्चात् ईआरव्ही टीम के द्वारा उक्त युवती के संबंध में तश्दीक कराया गया उक्त युवती के गुम शुदगी के संबंध में उसके परिजनों के द्वारा थाना पण्डरी में गुम इन्सान का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर उक्त युवती को उसके परिजनों को सम्पर्क कर डायल 112 टीम के द्वारा उसके परिजनों को सही सलामत हालत में सुपुर्द किया गया।  इस प्रकार डायल 112 टीम में तैनात आरक्षक 2139 हरिचन्द्र नायक एवं चालक जगेश्वर ने रास्ती भटकी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया गया।
और पढ़ें ...

*ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी 02 सगे भाई गिरफ्तार*

*ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी 02 सगे भाई गिरफ्तार* विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 01.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर स्थित मंदिर के पास कुछ व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कमलेश गंगवानी एवं रवि गंगवानी निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा पावर 777 नामक आई डी के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर उक्त दोनो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये* जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 171/24 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी* *01. काली उर्फ कमलेश गंगवानी पिता स्व. थावर दास गंगवानी उम्र 43 साल, निवासी जनता क्वाटर म.नं. 09 महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।* *02. रवि गंगवानी पिता स्व.थावर दास गंगवानी उम्र 37 साल निवासी जनता क्वाटर म.नं. 09 महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।* *कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, नोहर देशमुख, चंद्र कुमार ध्रुव, आर. धनंजय गोस्वामी, आशीष राजपूत तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से सउनि. राजेन्द्र गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
और पढ़ें ...

चारपहिया वाहन में घुम-घुम कर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 सटोरिये गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में दिनांक 31.03.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव स्थित नगर निगम पास कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में सेटअप तैयार कर आई.पी.एल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री मणीशंकर चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी उरला को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। वाहन में 04 व्यक्ति सवार थे, वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में लैपटॉप एवं मोबाईल फोन रखा हुआ था। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम अजय देवांगन, दीपक खंडपुर, खिलेश्वर देवांगन एवं राकेश सिंह राजपूत निवासी रायपुर का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सेटअप तैयार कर शुभ-लाभ 0543 नामक एप से सट्टा संचालित करना पाया गया।
 
जिस पर उक्त चारों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग लैपटॉप, 07 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 60,000/- रूपये, लाखों रूपये का सट्टा पट्टी का हिसाब तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त बलेनो कार क्रमांक सी जी/04/पी वी/1659 जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 166/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. अजय देवांगन पिता जुगल देवांगन उम्र 31 साल निवासी आदर्श नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।
 
02 दीपक खंडपुर पिता सुरेन्द्र सिंह खंडपुर उम्र 38 साल निवासी जागृति नगर उरकुरा थाना खमतराई रायुर।
 
03.  खिलेश्वर देवांगन पिता कृष्ण कुमार देवांगन उम्र 35 साल निवासी बुधवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर।
 
04. राकेश सिंह राजपूत पिता रंछोर सिंह उम्र 37 साल निवासी इन्द्रा नगर बीरगांव वार्ड नंबर 26 थाना उरला रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक बी.एल.चन्द्राकर थाना प्रभारी उरला, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, नोहर देशमुख, आर. राहुल शर्मा, विकास क्षत्री तथा थाना उरला से सउनि. झाम सिंह राजपूत, आर. सत्येन्द्र प्रधान एवं सचिन मंगेशकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

CG: पोते ने दादा की तो बेटे ने पिता की कर दी हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा। दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का खुलासा किया गया। विधि से संघर्षरत अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा। वहीं कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अन्य मामले में बेटा ही आरोपी निकला। पितृहंता नर्मदा कुमार बियार पिता गिरधारी लाल बियार 25 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया को गिरफ्तार किया गया है। 

पिता की हत्या

सूचक रूद्र कुमार बियार पिता रेशम लाल बियार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा ने मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 04:00 बजे ग्राम गुमिया निवासी नर्मदा कुमार बियार इसे फोन कर सूचना दिया कि उसका पिता जी गिरधारी लाल बियार अपने घर के कमरा में मृत अवस्था में पड़ा है। 

तब ग्रामीणों के साथ मौका पर जाकर देखा मृतक गिरधारी लाल बियार अपने घर में कमरा के फर्स पर पड़ा था । मृतक के सिर पर चोंट का निशान तथा खून निकलकर चेहरे तक बहा था । सूचक द्वारा मृतक के पुत्र से पूछने पर बताया कि दिनांक 25.03.2024 को दोपहर में उसकी पत्नी के साथ मृतक का झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट पर मर्ग क्र 11/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया।

जॉच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार के दिन मृतक गिरधारी लाल बियार तथा आरोपी (मृतक का पुत्र) नर्मदा कुमार बियार दोनों शराब के नशे में गांव में होली त्यौहार मनाये इस दौरान आरोपी की पत्नि अनिता बियार तथा मृतक के मध्य खाना देने की बात पर झगड़ा हुआ जिस पर अनिता बियार तथा मृतक एक दूसरे के साथ मारपीट किये थे। दोनों को ही सिर पर चोंटे आई थी। अनिता बियार घटना के बाद घर से हरदीबाजार आ गई थी।

इसके बाद आरोपी नर्मदा कुमार बियार द्वारा अपने पिता के साथ विवाद किया कि उसके पत्नि अनिता के साथ मृतक जबरन मारपीट किया जिससे उसकी पत्नी अनिता बियार अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई । आरोपी नर्मदा कुमार बियार अपने पिता मृतक गिरधारी लाल बियार अपने पिता को गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा शव को बायें तरफ करवट कर कमरे का दरवाजा को बंद कर अपने कमरे में जाकर सो गया इसके बाद मृतक की पत्नी जो अत्यधिक वृद्ध है गांव के तरफ से आने पर उसे भी सोने बोल दिया तथा देर रात्रि होने पर आरोपी अपने माँ को बोला कि उसके पिता मृतक गिरधारी लाल बियार को खाना खिला दो तब मृतक की पत्नी मृतक के कमरा में जाकर आवाज देने पर कोई हलचल नही हुआ तब मृतक की पत्नी आरोपी के पास जाकर मृतक को उठाने बोली तब आरोपी द्वारा अपने पिता मृतक के कमरे के बाहर जाकर आवाज देने का बहाना कर अपनी माँ को बोला कि अंदर से कोई हलचल नही हो रही है।

इसके बाद आरोपी अपने मों के साथ कमरा के अंदर जाकर मृतक का उठाने का बहाना करने लगा मृतक के नही उठने पर रोने चिल्लाने नाटक कर अपने पिता के मृत्यु होने की सूचना अन्य रिश्तेदारों को दिया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान गवाहों का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण तथा मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया तथा पोस्ट मार्टम कर्ता डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृतक की हत्या गला घोंटने से होना रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 302, 201 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी नर्मदा कुमार बियार से हिकमत अमली के साथ पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार की रोज मृतक इसके पत्नि के साथ मारपीट करने से पत्नि अपने बच्चों को लेकर चली गई जिससे आरोपी काफी क्षुब्ध था । आरोपी तथा उसकी पत्नि का विवाह 2020 से हुआ तब से लेकर घटना दिनांक तक आरोपी की पत्नि और मृतक का विवाद झगड़ा हमेशा होता रहता था। घर में कलह की स्थिति के कारण आरोपी ने अपने पिता गिरधारी लाल बियार की गला घोंट कर हत्या कर दिया हत्या की घटना को छिपाते हुए सामान्य मृत्यु होने की अपने परिजनों व ग्रामीणों को बताया । आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर पितृ हंता आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।

दादा की हत्या

दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का खुलासा किया गया। मृतक समारू बुधवरा सिंह धनवार पिता होल साय धनुवार उम्र 65 वर्ष साकिन लोटानपारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा कि मृत्यू दिनांक 21.08.23 की रात्रि मे होने कि सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच कार्यवाही मे लिया गया। थाना प्रभारी दीपका यूवराज तिवारी एवं थाना के कर्मचारियों के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जॉच किया गया। मामले के समस्त गवाहो का बयान लिया गया। जाँच के दौरान पुलिस टीम को यह पता चला कि मृतक समारू बुधवार सिंह के द्वारा घर मे दारू पीकर अपने बहु एवं नाती के साथ मारपीट व गाली गलौच हमेशा किया करता था।

घटना दिनांक को भी समारू बुधवार सिंह के द्वारा दारू पीकर घर मे गाली गलौच एव बहु व चबच्चों के साथ मारपीट कर रहा था उसी दौरान विधि से संघर्षरत बालक साकिन लोटनापारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा घटना स्थान पर अपने दादा समारू बुधवार सिंह धनवार को मारपीट कर पैर से गले को दबाकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ मे अपचारी बालक द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त अपचारी बालक को विधिवत निरूद्ध कर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

और पढ़ें ...