साहित्य

महानदी के किनारे अवैध महुआ शराब निर्माण

आरंग थाना पुलिस ने हीरा नार नाला चिखली महानदी के किनारे आवेश महुआ शराब बनाने के ठिकाने पर छापा मारकर 1365 बल्क लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत 204750 रुपए, महुआ पास 150 किलो कीमती 6750 एवं 70 किलो कच्चा महुआ कीमत 6300 रूपए को कुल मिलाकर 217800 रुपए होगी आरंग पुलिस ने जप्त किया | मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही के लिए जैसे ही पुलिस घटनास्थल हीरा नार नाला की ओर बढ़ी पुलिस को आते देख अवैध रूप से शराब बनाने वाले अज्ञात तीन चार लोग घटनास्थल से भाग गए, घटना स्थल पर काफी मात्रा में महुआ ,महुआ से बना पास एवं अवैध शराब बनाने वाली सामग्री हांडी, स्टील और मिट्टी के बर्तन शराब रखने के लिए प्रयुक्त पीले एवं सफेद रंग के डालडा वाले करीबन 9 नग डब्बे,नीला रंग का बड़ा जरीकेन, साथ ही 70 लीटर वाला 3 नग एवं 60 लीटर वाला 3नग ,नीले रंग का 250 लीटर वाला तीन बड़ा ड्रम जिसमें अलग-अलग महुआ शराब मात्रा करीबन 1365 बल्क लीटर महुआ शराब अवैध रूप से बनाते मिला जिसे जप्त किया गया। अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वाले 3 ,4 अज्ञात व्यक्ति पुलिस को आते देखकर घटनास्थल हीरा नार नाला ग्राम चिकली महानदी के तट से फरार हो गए , पुलिस ने आसपास तलाश किया गया पर शाम रात होने का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। फरार अज्ञात आरोपीयों की तलाश में थाना आरंग की पुलिस लगी हुई है। थाना आरंग में इस संबंध में अपराध क्रमांक 299/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है| दिनांक घटना समय 27 /3/ 2024 के 18:30 बजे
और पढ़ें ...

होली में हुड़दंग, प्राण घातक हमला, एक गिरफ्तार

* रायपुर पुलिस ने होली में हुड़दंग करने वाले आरोपी को भेजा जेल. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पुरानी बस्ती) रायपुर के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में शरीर संबंधी अपराध में अंकुश लगानेएवं होली में हुड़दंग करने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।* प्रार्थी टेकराम पैकरा ने थाना न्यू राजेंद्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी उमेश साहू कॉलोनी वासियों के साथ कॉलोनी में होली खेलते हुए कॉलोनी के गेट के पास आकर खड़ा था कि शाम करीबन 4:00 बजे कॉलोनी के गार्ड उमेश साहू एवं उसके 04 रिश्तेदार जिसका नाम नहीं जानता हूं बोला कि उमेश का मोबाइल खो गया है देखे हो क्या तो प्रार्थी द्वारा मुझे नहीं पता बोलने पर उमेश साहू एवं उनके चार रिश्तेदार एक राय होकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं उसमें से एक व्यक्ति वही पास में पड़े बस का डंडा एवं एक व्यक्ति कुर्सी उठाकर तथा एक व्यक्ति अपने कमर में पहने हुए बेल्ट निकाल कर प्रार्थी के साथ मारपीट किए हैं मारपीट से सिर में मारे एवं बीच बचाव करने आए मनोज कुमार साहू के साथ भी हाथ मुक्का एवं कुर्सी से मारपीट किए मारपीट करने से सर के सामने एवं पीछे तरफ कमर में चोट आया है की रिपोर्ट प्रार्थी टेकराम पैकरा द्वारा करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह का एवं डॉक्टरी मुलाइज कराया गया प्रार्थी टेकराम पैकरा को गंभीर चोट करने से धारा 307 भादवी जोड़ी गई गवाहों का कथन लिया गया है घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी का पता तलाश किया गया जो घर में उपस्थित मिले जिन्हें थाना लाकर पूछताछ कर कथन मेमोरेंडम लिया गया आरोपी उमेश साहू पिता कौशल प्रसाद साहू उम्र 24 वर्ष सा0 जोरा थाना भाटा गांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल अमलीडीह नंबर 1 थाना न्यू राजेंद्र नगर जिला रायपुर मारपीट करना स्वीकार करने पर तथा एक डंडा पेश करने पर आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आप सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत दिनांक 26/03/24 के 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण मैं दो अचारी बालक को अभीरक्षा में लेकर कर किशोर न्याय बोर्ड माना पेश किया गया है अपराध क्रमांक - 155/2024 धारा:- 294,323,506,307, 34 भादवि *नाम आरोपी* :-  01 उमेश साहू पिता कौशल साहू उम्र 24 वर्ष सा0 ग्राम जोरा थाना भाटागांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल पता अमलीडीह महात्मा गांधी नगर गली नंबर 1 थाना न्यू राजेंद्र नगर एवं 02 औपचारी बालक *दिनांक गिरफ्तारी :- 26.03.2024 के 20:30 बजे
और पढ़ें ...

अवैध शराब के साथ योगेश ताण्डी गिरफ्तार

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में दिनांक 21.03.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत महाराजबंद तालाब केे पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा है एवं बिक्री करने के फिराक मंें हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम योगेश ताण्डी नेहरू नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 35 पौवा देशी शराब जुमला कीमती लगभग 3850/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 
गिरफ्तार आरोपी -योगेश ताण्डी पिता स्व. अशोक ताण्डी उम्र 24 साल निवासी नेहरू नगर शिव मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
और पढ़ें ...

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत हल्का तालाब पार मठपुरैना में अवैध शराब के साथ आरोपी मनीष साहू को पकडा गया रंगेहाथ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
इसी तारतम्य में दिनांक 17.03.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत हल्का तालाब पार मठपुरैना के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के थैला में देशी प्लेन मदिरा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अवैध देशी मदिरा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानो पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर का निवासी होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे एक सफेद रंग के थैला का तलाशी लेने पर थैला में 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को अवैध देशी मदिरा 6.120 लीटर कीमती 2720/रु के साथ *गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट के तहत लगातार अपराध क्रमांक 217/24, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अवैध शराब के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी-
                                  मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, प्रधान आरक्षक दानेश्वर कुमार साहू, आरक्षक अश्वन साहू, रविन्द्र राजपूत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें ...

CG - पड़ोसी महिला की हत्या हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट...ऐसे हुआ खुलासा...पढ़िए पूरी खबर

खैरागढ़। आज भी लोगों में अंधविश्वास और जादू टोने का प्रभाव इस कदर हावी है कि वे किसी की जान लेने में भी नहीं बाज आ रहे हैं। खैरागढ़ जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जादू टोने के शक में महिला की हत्या कर दी गई। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भरदाकाला में बीते दिन एक अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ उनके ही घर पर मिला था। पूरे मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए विवेचना शुरू की। खैरागढ़ पुलिस को महज 24 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल हुई है। मामले का खुलासा एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया।

एसपी के मुताबिक, पूरा मामला अंधविश्वास से जुड़ा है। मृतिका मिलवनतींन बाई के पड़ोसी सोहन बघेल की बहन पिछले कई दिनों से बीमार थी। पूरा परिवार बहन की बीमारी की वजह पड़ोसी मिलवनतींन बाई को मानता था। मिलवनतींन बाई पर सोहन बघेल जादू टोना करने का शक करता था। सोहन की बहन पिछले एक साल से बीमार चल रही थी, लेकिन किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेना छोड़ सोहन और उसका परिवार बैगा गुनिया के चक्कर में पड़ गया। बहन की बीमारी में तो सुधार नहीं आया, उल्टा उसकी हालत और बिगड़ने लगी। 

पुलिस के मुताबिक, सोहन बघेल की बहन की बिगड़ी हालत का ज़िम्मेदार मिलवनतींन बाई को ही मानकर सोहन ने उससे बदला लेने की ठानी। गुस्से में सोहन उसके घर पहुंचा और हंसिया से मिलवनतींन बाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर सोहन बघेल अपने कपड़े और जूते जलाकर राजनांदगांव में छिप गया। इधर खैरागढ़ पुलिस लाश मिलने के बाद से ही मामले की जांच में जुट गई थी। तकनीकी सहायता और टीम वर्क से पुलिस ने महज आठ घंटे में आरोपी सोहन बघेल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सोहन पुलिस की गिरफ्त में है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। 

और पढ़ें ...

*अवैध रूप से शराब तस्करी के सिंडीकेट का भाण्डाफोड़* उड़ीसा की बस से लाखों की शराब बरामद

मंदिर हसौद थाना पुलिस की कार्यवाही *अवैध रूप से शराब तस्करी के सिंडीकेट का भाण्डाफोड़* *अवैध नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत 01 महिला आरोपी, 03 अंतर्राज्यीय आरोपी तथा 02 आरोपी सहित कुल 06 गिरफ्तार* * थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत टोल नाका के पहले चेकिंग प्वाईंट लगाकर बस वाहन में अवैध रूप से परिवहन करते जप्त की गई अंग्रेजी शराब।* * कलकत्ता से उड़ीसा के रास्ते रायपुर, बस वाहन में किया जा रहा था अवैध शराब की तस्करी।* * उड़ीसा निवासी प्रशांत कुमार बरार के माध्यम से रायपुर किया जाता था शराब की तस्करी।* * बस वाहन में कार्टून में पैक कर, कर रहे थे शराब की तस्करी।* * प्रकरण में शामिल है 01 महिला आरोपी।* * आरोपी सरणजीत सिंह होरा एवं जग साहेब सिंह रायपुर में अपने चारपहिया वाहन में शराब रखकर ग्राहकों को करते है बिक्री।* * आरोपियों के कब्जे से 113 नग बॉटल अंग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग बस वाहन ओ डी/05/ए ई/8429 तथा चारपहिया वाहन स्वीफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/एच जे/2749 तथा 07 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।* * बस - कार सहित कुल 25 लख रुपए का सामान जप्त * आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 238/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध।* * प्रकरण में आरोपी कलकत्ता निवासी गुड्डू सिंह फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।* पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से रायपुर की ओर आने वाली बस ग्रांड स्लीपर में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत टोल नाका के पहले चेकिंग प्वाईंट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये बस को आता देख बस वाहन को रोकवाया गया। चेकिंग के दौरान बस वाहन में कार्टून में पैक कर शराब रखा होना पाया गया। बस वाहन चालक एवं कंडक्टर ने पूछताछ में अपना नाम प्रेमाचंद परीडा तथा कैलाश चंद्र नायक होना बताया। शराब परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया साथ ही अवैध रूप से शराब परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त कार्टून बनवालीपुर उड़ीसा निवासी प्रशांत कुमार बरार के द्वारा बस में रायपुर में प्राप्त करने वाली पार्टी को प्रदाय करने हेतु बस में डलवाया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रायपुर के व्यक्ति को गनप्रीत सिंह कौर के रूप में चिन्हित किया गया। जिससे पूछताछ पर उसके द्वारा उक्त माल को कलकत्ता निवासी गुड्डू सिंह से उड़ीसा के रास्ते प्रशांत कुमार बरार के माध्यम से रायपुर मंगवाकर अपने पति सरणजीत होरा एवं भाई जग साहेब सिंह के माध्यम से ग्राहकों को बिक्री करने हेतु प्रदाय करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गनप्रीत सिंह कौर के निशानदेही पर सरणजीत सिंह होरा एवं जग साहेब सिंह को चारपहिया वाहन के साथ पकड़ा गया। चारपहिया वाहन की चेकिंग करने पर वाहन में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। जिस पर सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 113 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग बस वाहन ओ डी/05/ए ई/8429 तथा चारपहिया वाहन स्वीफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/एच जे/2749 तथा 07 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 238/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में अवैध रूप से शराब का सप्लायर कलकत्ता निवासी गुड्डू सिंह फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। *गिरफ्तार आरोपी-* *01. कैलाश चंद नायक पिता प्रफुल्ल चंद नायक उम्र 62 वर्ष निवासी आईटोटा थाना उमरपाडा जिला पुरी उडीसा।* *02. प्रशांत कुमार बरार पिता रविन्द्र कुमार बरार उम्र 33 साल निवासी खुरदा थाना बुलोगढ जिला खुरदाराज सोनाखडा उडीसा।* *03. शरणजीत सिंह ऊर्फ अमन होरा पिता स्व0 अमरजीत सिंह होरा उम्र 42 वर्ष निवासी श्रीजी वंद्वावन कालोनी बी-3 चौथा प्लोर अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।* *04. श्रीमती गगनप्रीत सिंह कौर पति अमन ऊर्फ शरणजीत सिंह उम्र 34 साल निवासी श्रीजी वंद्वावन कालोनी बी-3 चौथा प्लोर अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।* *05. जग साहेब सिंह पिता कवलजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी श्याम नगर प्रीत आटा चक्की के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।* *06. प्रेमाचंद परीडा पिता इन्द्रमणी परीडा उम्र 65 वर्ष निवासी बनवालीपुर पोष्ट मोहिजीनपुर जिला जयंतसिंह पुर उडीसा।* *कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर थाना मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईर यूनिट से सउनि जमील खान, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. आलम बेग, राकेश सोनी, अनिल राजपूत, तुकेश निषाद तथा थाना मंदिर हसौद से उपनिरीक्षक रमेन्द्र कुमार यादव, म.प्र.आर. तुलसी निषाद तथा आर. राकेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*
और पढ़ें ...

महिला से थानेदार ने साथ सोने की रखी शर्त - शिकायत पर कार्यवाही से किया इनकार

शिकायत लेकर आई महिला से कार्यवाही करने के बदले थानेदार ने साथ सोने की रखी शर्त धमतरी के कोतवाली थाने के थानेदार प्रणाली वैद 

 

शिकायत लेकर आई महिला से कार्यवाही करने के बदले थानेदार ने साथ सोने की रखी शर्त इनकार पड़ा महंगा - नहीं हुई fir और होना पड़ा प्रताड़ित जी हां यह सत्य घटना है छत्तीसगढ़ के धमतरी थाने की  जहां एक जवान विधवा महिला अपने साथ हुई धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की शिकायत करने गई थी | अकेली विधवा महिला को थानेदार प्रणाली वैद ने कई चक्कर लगवाने के बाद आखिरकार कार्यवाही के बदले अपने साथ सोने - हम बिस्तर होने की शर्त रखी | महिला सम्मान - नारियों की रक्षा कि जिन पर जिम्मेदारी है और अगर वही नारियों के साथ अपमान करने लगे तो आखिर न्याय मांगने मजबूर पीड़ित महिला कहां जाए |

    छत्तीसगढ़ पुलिस के कुछ अधिकारियों के कारण पूरे पुलिस महकने पर उंगलियां उठ रही  हैं | कहते हैं कि पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं अपराध करने के बाद अपराधी कितना भी बचने का प्रयास करें एक न एक दिन पुलिस उसे ढूंढ ही लेती है इसमें हम अपनी तरफ से एक लाइन और जोड़ देते हैं कि यदि पुलिस चाहेगी तो अपराधी बच नहीं सकता और पुलिस नहीं चाहेगी तो अपराधी कभी पकड़ा ही नहीं जा सकता |

                         यह कहानी है एक ऐसी पीड़ित महिला की जिसके पति की मृत्यु हो चुकी है और पति की मृत्यु के बाद गम में डूबी उक्त महिला को ढाढस बंधाने, सांत्वना देने के बहाने कुछ नजदीकी जान पहचान के लोगों ने उसे तथा बच्चों को सहारा देने का आश्वासन दिया घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई की फीस और अन्य खर्चो के लिए परेशानी से मुक्ति दिलाने का भरोसा दिलाया | पति की मृत्यु के बाद आय का कोई साधन न होने के कारण घर खर्चे में हो रही परेशानी का फायदा उठाकर इन परिचित नजदीकी लोगों ने इस पीड़ित विधवा महिला को गहने गिरवी रखकर ब्याज के रुपयों से प्रतिमाह आय का साधन बनाकर देने का झांसा देकर, भरोसे में लेकर उसके तमाम गहनों को हड़प लिया , पूर्व परिचित होने के कारण उन पर भरोसा कर अपने कीमती गहने बिना कोई लिखा पढ़ी कर, उनकी बातों में आकर उन्हें गिरवी रखने के लिए दे दिए | बस यही भरोसा इस पीड़ित महिला के लिए दुखदाई साबित हुआ क्योंकि भरोसे में दिए गए गहनों की कोई लिखा पढ़ी पीड़ित महिला ने अपने परिचितों से नहीं कराई थी जिसका फायदा इन परिचितों ने उठाया और पूरे गहने हड़प लिए और ना तो प्रतिमाह घर खर्च दिया और ना ही गहने वापस किये |

 

 

अपने ही गहने अपने परिचितों से मांगने सालों चक्कर लगाने के बाद थक हारकर थाने की शरण में गई इस विधवा पीड़ित महिला को थाने में भी पुलिस अधिकारियों के दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा, इसकी शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले *पुलिस अधिकारियों की नजर उसकी जवानी और उसके शरीर पर थी* थानेदार ने इस पीड़ित - परेशान महिला के अकेली होने का फायदा उठाकर उसे अपने साथ हम बिस्तर होने पर पूरे गहने दिलवाने की शर्त रखी जिसे पीड़ित विधवा महिला ने अस्वीकार कर दिया |

महिला द्वारा थानेदार के साथ सोने से इनकार के बाद महिला थाने के चक्कर लगाती रही परंतु उसकी ना तो रिपोर्ट लिखी गई और ना ही उसे गहने दिलवाए गए* महिला जब भी थाने जाती पुलिस अधिकारी थाने में उसे दुर्व्यवहार करते एक अधिकारी उसे कार्यवाही होने पर हिंदू मुसलमान का दंगा हो जाएगा कह के डरता था तो दूसरा अधिकारी थाने में ही सिगरेट पीते हुए उक्त पीड़ित महिला के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़कर उससे छेड़छाड़ करता था, सभी अधिकारी उसकी तरफ भूखी नजरों से देखते थे | उक्त पीड़ित, विधवा महिला CSP, SP आईजी सहित गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक से लिखित फरियाद कर चुकी है परंतु कहीं से भी उसे कोई न्याय नहीं मिला | क्योंकि थानेदार ने स्पष्ट कह दिया था कि तुम कहीं भी चले जाओ कुछ नहीं होगा जब तक मैं नहीं चाहूंगा जुर्म दर्ज नहीं होगा और वही हुआ जो थानेदार ने कहा था ना तो महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया और ना ही उसकी कोई सुनवाई हुई क्योंकि थानेदार की शर्त थी कि तुम्हें मेरे साथ हम बिस्तर होने पर ही उसके कीमती गहने वापस मिलेंगे | पुलिस अधिकारियों के दुर्व्यवहार और शरीर की मांग के आवाज में कार्यवाही करने की बात से तंग आकर आखिरकार जब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तब न्यायालय ने उसके आवेदन, उसकी शिकायत एवं उसके द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमाणिक दस्तावेजों के आधार पर संबंधित थाने को जुर्म दर्ज करने का आदेश दिया | माननीय न्यायालय के निर्देश पर संबंधित थाने में इस पीड़ित विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज तो हो गया परंतु फिर भी थाने के अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई पहल नहीं की और उन्हें न्यायालय से जमानत लेने का पूरा अवसर प्रदान किया | संबंधित पुलिस थाने के थानेदार एवं अन्य अधिकारियों ने दस्तावेजों में हेरा फेरी कर न्यायालय में जो डायरी प्रस्तुत की इसका लाभ आरोपियों को जमानत लेने में मिला | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे बढ़ाने बेटियों को पढ़ना के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है डबल इंजन की सरकार है और ऐसे में महिलाओं से उन्हें न्याय देने के नाम पर उनकी शिकायत पर कार्यवाही करने के नाम पर यदि पुलिस अधिकारी शरीर की मांग करते हैं अपने साथ सोने की मांग करते हैं अपने साथ हम बिस्तर होने की शर्त रखते हैं तो महिलाएं कैसे आगे बढ़ेगी ? कैसे महिलाओं का सम्मान होगा ? कैसे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा ? कैसे बेटियां पढ़ेंगी ? प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को संज्ञान लेकर ऐसे अधिकारियों को निलंबित कर उन पर जुर्म दर्ज कर सख्त कार्रवाई करना चाहिए तभी प्रदेश में महिलाएं निर्भीक हो सकेंगे बेटियां सुरक्षित हो सकेंगे महिलाओं को किसी मामले पर शिकायत करने न्याय मांगने थाने जाने में हिचक नहीं होगी कोई डर नहीं होगा अन्यथा इसी तरह महिलाएं थानों में प्रताड़ित होती रहेगी और किसी को पता भी नहीं चलेगा | *पीड़ित महिला, थानेदार, थाने के अन्य अधिकारियों एवं आरोपियों सहित थाने के नाम का खुलासा

और पढ़ें ...

गांजा बेचते महिला सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 11.03.24 को थाना कबीर नगर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कबीर नगर LIG- 40 में सपना कश्यप उर्फ नेहा एवं उसका पति पारस शाह अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने हेतु रखे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक  अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियो को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कबीर नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर उक्त मकान में घेराबंदी कर दबिश दिया जहां सपना कश्यप उर्फ नेहा एवं उसका पति पारस शाह मिला जिनके मकान में तलाशी लेने पर दो सूटकेस में भरा मादक पदार्थ गाँजा रखा पाया गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सपना कश्यप उर्फ नेहा एवं पारस शाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 किलोग्राम गांजा और 2 मोबाइल जुमला कीमती लगभग 2,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 69/2024 धारा 20(बी),29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपियानों से उनके गांजा सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ करने पर बलांगीर उड़ीसा से गंlजा लाकर खपाने की जानकारी दी गई हैl
 
गिरफ्तार आरोपी- सपना कश्यप उर्फ नेहा पति पारस शाह उम्र 24 वर्ष निवासी कबीर नगर LIG 40, फेस 2, थाना कबीर नगर रायपुर।
 
02) पारस शाह पिता लखन शाह उम्र 35 वर्ष निवासी लिक 40 कबीर नगर फेस 2, थाना कबीर नगर रायपुर एवं भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर।
और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : पति ने पड़ोसी की धारदार हथियार से की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। जिले में एक शख्‍स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पड़ोसी की टंगिया से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना उतई थाना क्षेत्र के महकाकला की है। हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना कल रात की है। मृतक कामेश्वर मार्कण्डेय पिता संतु राम मारकंडे उम्र 36 वर्ष निवासी दिल्ली भाटा महकाकला हत्या आरोपी सुनील कुर्रे पिता सुकालु राम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी दिल्ली भाटा महकाकला मृतक का पड़ोसी था।

आरोपित सुनील कुर्रे को संदेह था कि उसकी पत्नी और मृतक कामेश्वर मारकंडे का अवैध संबंध है। रविवार को आरोपित सुनील पड़ोसी कामेश्वर को घर से बुलाकर खेत लेकर गया। वहां विवाद के बाद आरोपित ने कामेश्वर पर टांगिया से हमला कर दिया। इस हमले में कामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उतई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया।

और पढ़ें ...

लाखो की संख्या में लोगों को मिला न्याय

वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का हुआ जिला रायपुर में सफल समापन लाखो की संख्या में लोगों को मिला न्याय । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुकम में माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 39/3 / 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय हेमंत सराफ, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी, द्वारा जिला रायपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, पक्षकारगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारीगण, राजस्व अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालिगल वालिंटियर, विधि छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। इस बार की नेशनल लोक अदालत भी हाईब्रिड तरीके से आयोजित की गयी, जिसमें पक्षकार भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल या ऑनलाईन के माध्यम से भी राजीनामा किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने कहा कि, नालसा एवं सालसा के माध्यम से पुरे देश भर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हम सभी के बहुत महत्वपूर्ण सहभागिता है और हम सभी संयुक्त प्रयासो से ही नेशनल लोक अदालत के माध्यम से जनता तक सरल overline 4 सहज तरीके से न्याय पहुंचेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं गुरुद्वारा धन धन बाबा साहिब जी तेलीबांधा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ो किलोमीटर से आये पक्षकारो को न्याय के साथ साथ निःशुल्क भोजन प्राप्त हुआ जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखा कि, न्याय पालिका के माध्यम से उन्हे हर प्रकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पक्षकारगण तथा सैंकड़ों संख्या में आमजन का निःशुल्क जांच परीक्षण किया गया। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पेंशन लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन पेंशन लोक अदालत में 10 प्रकरण रखे गये जिसमें से 07 प्रकरणो का तत्वरित निराकरण कर पेंशन धारियों को लाभ पहुँचाया गया। जिसमें पेंशनधारियों के वह प्रकरण निराकरण हुये जिनमें सेवानिवृत्त कर्मचारी लम्बे समय से अपने विभागों के चक्कर काट रहे थे। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा दिये गये नये संकल्प मोहल्ला लोक अदालत में पहुँचे न्यायाधीश / सभापति जनोपयोगी लोक अदालत डॉ० श्री मनोज कुमार प्रजापति पर पक्षकारो ने की फूलों की वर्षा । (उक्त छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा दिये गये नये संकल्प मोहल्ला लोक अदालत में पहुँचे न्यायाधीश / सभापति जनोपयोगी लोक अदालत डॉ० श्रीमान मनोज कुमार प्रजापति के द्वारा त्वरित निर्णय करते हुए राहत पहुँचायी गयी । उक्त लोक अदालत का आयोजन न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया। मोहल्ला लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी डॉक्टर मनोज प्रजापति सभापति / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत द्वारा घटना स्थल पर जाकर ही जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों का निराकरण किया मोहल्ले वासियों द्वारा उनका स्वांगत किया गया। उनके द्वारा 313 से अधिक प्रकरण घटना स्थल पर जाकर न्यायाधीश द्वारा निराकृत किया गया, स्थलो रेल्वे स्टेशन, फाफाडीह, देवेन्द्र नगर, सेक्टर 04 एवं 05 पंडरी, मौदाहारपारा, भाटागॉव, संतोषी नगर, संजय नगर, महामाया मंदिर क्षेत्र, विवेकान्त नगर, मठपुरैना, जोन क्रमांक- 03 के अंतर्गत मोवा, शंकर नगर, तेलीबांधा, श्याम नगर, न्यू शांति नगर, लोधीपारा चौक एवं अन्य क्षेत्रों में, 04, 06 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, राजीव पाण्डे वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, पर मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन किया गया। श्रीमान डॉक्टर मनोज प्रजापति सभापति / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत के द्वारा मेकाहारा अस्पताल के पीछे कुष्ठ रोग पीड़ितो के लिए शासन द्वारा किये जा रहे आवास निर्माण, पंडरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में गेट एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु लोक अदालत में आये आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय स्थल का भी औचक निरीक्षण किया गया। उक्त मोहल्ला लोक अदालत का न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया। राजस्व न्यायालय- 1,05,699 प्रकरण कुटुम्ब न्यायालय - 117 छ०ग० राज्य वाणिज्यिक न्यायालय -07 प्रकरण । न्यायालय में लम्बित लगभग-11,202 प्रकरण । प्री-लिटिगेशन एवं नगर निगम से मामले 1,76,328 प्रकरण का निराकरण जनोउपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण 662 प्रकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को मिली कुल राशि 30,60,84,942 मोहल्ला लोक अदालत 313 खबर लिखे जाने से सभी प्रकार के राजीनामा योग्य 1,87,5,30 लगभग प्रकरण का निराकरण हुआ। 10 वर्ष पुराने निराकृत प्रकरण 05 05 वर्ष पुराने निराकृत प्रकरण 103 वरिष्ठ नागरिक के निराकृत प्रकरण -16 महिलाओं के निराकृत प्रकरण 60 सफल कहानी 09-03-2024 बच्चों के भविष्य को देखते हुए पति पत्नि ने किया वैचारिक मदभेदों को दूर:- मानवेन्द्र सिंह, प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायपुर ) पत्नि द्वारा पति के विरूद्ध भरण पोषण का प्रकरण वैचारिक मदभेद के कारण प्रस्तुत किया गया था, जिसमें न्यायालय द्वारा कौन्सिलिंग के माध्यम से पति पत्नि के विचार सुनने के बाद उन्हे उनके अधिकारों एवं बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उदेशय से किया गया एक। आपसी राजीनामा के अनुसार पति पत्नि अपने बच्चों के साथ सुखद दाम्पत्य जीवन व्यतीत करेंगें। 05 वर्ष के बाद पति पत्नि साथ रहेगें। न्यायालय के समझाईश के बाद बिखरा परिवार हुआ एक :- (न्यायालय- श्रीमती काम्या अय्यर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर) आवेश में आकर अपने ही रिश्तेदारों से लड़ाई झगड़ा कर न्यायालय में प्रकरण पेश किया । उक्त प्रकरण में परिवार के सभी सदस्यों की न्यायालय द्वारा प्री-सिटिंग आयोजित की गई दोनों पक्षकारों को परिवारजनों के साथ राजीनामा कर सुखद परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया उसके बाद दोनों पक्षकार लम्बित प्रकरण को राजीनामा करते हुए खुशी-खुशी एक होकर घर वापस गये । पाँच वर्षों से लम्बित सिविल मामलो में आपसी समझौता करते हुए पक्षकारों ने किया राजीनामा ( न्यायालय- मधुसूदन चन्द्राकर, अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर) लम्बे वर्षों से वरिष्ठजन के परिवार जो सम्पत्ति विवाद को लेकर लड़ रहे थे, माननीय न्यायाधीश मधुसूदन चन्द्राकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ने केवल इन शब्दों को कहकर प्रकरण में राजीनामा कराया कि, इस संसार से परिजनों का प्रेम ही देवलोक में जाता है, संपत्ति नही । अतः स्नेह, प्रेम को अमर करें द्वेष को नही। विवाह विच्छेद के प्रकरण में न्यायालय के समझाईश पर पति पत्नि हुए एक (न्यायालय- हेमन्त सराफ प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायपुर) आवेदिका के पति द्वारा आवेदिका के विरूद्ध तलाक का प्रकरण पेश किया गया था, जिसमें राजीनामा के आधार पर आवेदिका अपने पति के साथ वापस जाना चाह रही थी, किन्तु आवेदिका की माँ उसे जाने से रोक रही थी, न्यायालय द्वारा आवेदिका की माँ को बेटी का जीवन बरबाद न करने समझाइश दी गयी तथा काफी प्रयास पश्चात पति पत्नि हुए एक, राजीनामा के आधार पर प्रकरण हुआ समाप्त। पाँच वर्षों से लम्बित पेंशन भुगतान प्रकरण में वरिष्ठजन को मिला न्याय :- पेंशन भुगतान न होने के कारण आर्थिक समस्या से जुझ रहे वरिष्ठजन को पेंशन लोक अदालत के माध्यम से लम्बित भुगतान जिसकी राशि लगभग 2,40,288/- रूपये मिलने का हुआ आदेश दो वर्षों से लम्बित झगड़े में पक्षकारों ने आपसी बैर को भुलते हुए किया राजीनामा (न्यायालय- सुश्री. उन्नति महिश्वार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर) होटल व्यवसायी के द्वारा अपने ग्राहक को चिल्हर ना देने की स्थिति में उत्पन्न हुए विवाद जो मारपीट में परिवर्तित होते हुए एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने बाद न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत होने दो वर्ष बाद न्यायालय की समझाईश में दोनों पक्ष संबंधों के महत्व को समझाते हुए किया राजीनामा ।
और पढ़ें ...

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही ।

थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अप क्र. 305/2024 धारा- 20बी, एनडीपीएस एक्ट * अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही । * अर्टिगा कार से करीब 49 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद। * अर्टिगा कार का चालक गांजा से भरे कार को छोड़कर हुआ फरार। * गांजा एवम आर्टिगा कार जुमला कीमती 1490000/ रू किया गया जप्त *नाम आरोपी -* अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 का अज्ञात चालक विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.03.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मोपका बाईपास रोड की ओर से बिरकोना हाईवे रोड की ओर जा रहे अर्टिगा कार सिल्वर रंग कमांक CG 10 BF 4942 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन कर रहे हैं उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशि. उ.पु.अ. रोशन आहुजा के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये बैमा नगोई रोड खपराखोल पुल के पास नाकाबंदी लगाया गया, जहां मुखबीर के बताये अनुसार अर्टिगा कार सिल्वर कलर का मोपका की ओर से तेज रफ्तार में आते दिखा जिसे हाथ देकर रोकने का प्रयास करने पर बैमा नगोई रोड की ओर तेजी से चलाकर भागने लगा जिसका पीछा करने पर बैना नगोई पुल में कार को टकराकर छोड़कर भाग गया, जिसे पकड़ने का प्रयास करने पर खेत एवं झाड़ी का फायदा उठाते हुये फरार हो गया, कार को चेक करने पर कार चालक के पीछे सीट एवं उसके पीछे वाले सीट पर अलग-अलग 2 बोरियों में भरा हुआ मादक पदार्थ गाजा बरामद हुआ जिसे विधिवत् कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 49 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 490000 रू. बरामद हुआ। मादक पदार्थ गांजा एवं अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 को जप्त कर अज्ञात चालक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया है। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

युवक की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार...पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

बलरामपुर : जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपियों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।मामले का खुलासा करते हुए बलरामपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों के द्वारा युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी की पत्नी से मृतक युवक लंबे समय से बात करता आ रहा था। जिस बात की जानकारी आरोपी को थी। जिससे आरोपी नाराज था और उसे रास्ते से हटाने की योजना तैयार की थी। जहां उसने दो साथियों को फिरौती की रकम देने का आश्वासन देकर हत्या कारित करने की रणनीति तय की गई थी। जहां शादी समारोह रेवतीपुर में पहुंचे मृतक के साथ सभी आरोपी सुबह से लेकर शाम तक शामिल रहे और देर शाम जब मृतक अपने घर जाने के लिए निकला था तभी आरोपी भी उसके साथ घर जाने के लिए रवाना हुए।

रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत बेलवा डामर जंगल के समीप पहुंचने के पश्चात आरोपियों ने पहले मृतक को रोककर उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में उसे गड्ढे में ले जाकर गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना में पुलिस के द्वारा गंभीरता से छानबीन करने के पश्चात आरोपियों की घर की तलाशी ली गई जहां आरोपी के घर में खून से सने कपड़ा पाया गया जिसके बाद आरोपियों की खोज भी शुरू की गई जहां पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

 
और पढ़ें ...

पान दुकान से प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का जखीरा बरामद - दो गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चैक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियांे की बिक्री करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंधानी पिता बलूप कुमार मंधानी उम्र 58 निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर तथा अनुराग मंधानी पिता मोहन लाल मंधानी उम्र 32 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये कीमत के प्रतिबंधित हुक्का पाॅट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।
और पढ़ें ...

कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की जांच करेगी NIA : CM ने की घोषणा

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच कराने की घोषणा की* रायपुर 28 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम हत्याकांड की आज एनआईए से जांच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले दिनों श्री साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम जी के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम जी के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना : घर के बाहर बैठने से मना किया तो पर घर में लगा दी आग, चार लोग जिंदा जले, दो की मौत...ऐसे हुआ जघन्य अग्निकांड का पर्दाफाश

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए जघन्य हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी आदतन शरारती और उपद्रवी तत्व हैं। आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था। 

बता दें कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। इस जघन्य हत्याकांड में दो लोगों की मौत हुई थी। 2 लोग जलने से गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया था।

एसपी ने संज्ञान लेते हुए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया और गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर में बयान लिया। महिला के बयान के बाद शक पुख्ता हुआ और पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुल्म कबुल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

इनकी हुई थी मौत

सोनू साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार
कमला साहू पति संतोष साहू उम्र 60 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार

पकड़े गए आरोपियों के नाम

करन बघेल उर्फ भूखऊ पिता उमेंदी बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार
दौलत सोनवानी पिता आनंद सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी दशरमा रोड भैंसापसरा बलौदाबाजार

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन से पुलिस अधीक्षक ने सौजन्य मुलाकात की

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।

और पढ़ें ...

अपने ही छोटे भाई को मारकर फरार हुआ कातिल चंद घंटो में हुआ गिरफ्तार

 दिनांक 25.02.24 की रात्रि लगभग 11.50 बजे पोलिस थाना विधानसभा में सूचना आई कि, सफायर ग्रीन फेस /2  कॉलोनी के 440 नंबर के मकान में हत्या की घटना हुई है... पुलिस तत्काल मौके पर पंहुची... पता लगा कि पीयूष झा औऱ पराग झा नाम के दो कामकाजी युवक किराये पर पिछले एक महीने से रहते आ रहे हैँ... उसकी माँ कभी कभी उस मकान में आती जाती है,.. घटना के बाद मौके पर उपस्थित युवकों की माँ शांता झा औऱ उनके केयर टेकर मनोज साहू ने बताया कि , रात्रि तकरीबन 10.30 बजे फोन करके उसके बड़े लड़के पीयूष ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई पराग को मार दिया है.. पहले तो उनको यह बात सही नहीं लगी क्योंकि पीयूष काफ़ी शराब पीने लगा था.. फिर पीयूष ने विडिओ कॉल के जरिये घटना स्थल,पराग के बेड रूम को दिखाया जहा खून से लतफत पराग पड़ा हुआ दिखा.. तब फ़ौरन शांता बाई झा व उनका केयर टेकर मनोज साहू अपने केपीटल  होम वाले मकान से मौके पर आये.. देखे कि उनका छोटा लड़का पराग मृत अवस्था में खून से लतफत अपने बैडरूम में बेड के नीचे पड़ा था, औऱ बड़ा लड़का पीयूष वहा नहीं था.. अपनी जीप गाड़ी को लेकर कही भाग गया था..!
   तब तुरंत थाना में फोन लगा कर घटना की सूचना दिए थे... पुलिस ने तुरंत पहुंच कर  मौका मुआयना किया गया... फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाया गया.. फरार पीयूष की तलाश प्रारम्भ हुई, थाने के अलावा एसीसीयू की टीम को भी आरोपी के पता तलाश में लगाया गया..!  बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस के कब्जे में आया.. उससे पूछताछ पर उसने बताया कि वह एमटेक की पढ़ाई किया है उसका छोटा भाई एमबीए किया है दोनों मिल कर ड्रोन कैमरा बिक्री सप्लाई करने का काम  करते हैँ..! काफ़ी सालो से उसका परिवार केपिटल होम सड्डू में किराये से रहता आया है दो साल पहले पिताजी औऱ दादी का देहांत उसी मकान में रहते हुवे हो गया था.. इसी वजह से उस मकान के अलावा सफायार ग्रीन फेस 2 में मकान किराये पर लिए थे.. कुछ सामान को शिफ्ट किये थे बाकी सामान केपिटल हाउस वाले मकान में ही था... रात्रि 10 बजे के आस पास वह जब बाहर से लौटा तो छोटा भाई पराग घर पर ही था,पुरानी बातो को लेकर ताना देने लगा.. बताया कि,मैंने शराब पी रखी थी संभवतः पराग ने भी शराब पीया था दोनों में बाहस बढ़ गई पराग मुझे धक्का मारा फिर मारपीट होने लगी
कुछ दिनों पहले मेरा सगाई टूटा था व काम में भी मद्दी की वजह से मैं पहले ही तनाव से गुजर रहा था गुस्से की वजह से मैंने कबर्ड में रखा देशी पिस्टल जिसको मेरे भाई ने एक साल पहले बीहार से कही से खरीद कर लाया था, निकाल कर पराग के ऊपर फायर कर दिया,गोली उसके सिर में लगी औऱ वह वही गिर गया.. मैं हड़बड़ा गया पश्चाताप भी हुआ मैंने मम्मी को phn लगाया औऱ बताया की मैंने भाई को मार दिया है उसने मज़ाक समझा तब मैंने माँ को विडिओ काल कर के दिखाया.. माँ ने बोला तू वही रुकना मैं अभी पुलिस को लेकर आती हूँ.. मैं डर गया औऱ पिस्टल गोली,पराग का दोनों फोन,आई कार्ड,अपना दोनों फोन आदि ले कर हड़बड़ी में अपनी जीप गाड़ी को लेकर भाग गया..!
   बाद में पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया था.. पूछ ताछ करने थाना ले आई..!
         पुलिस ने तहकी कात के दौरान मौके से दो खाली खोके एक मेंगजीन, आरोपी पीयूष के कब्जे से एक जीप वाहन,एक देशी पिस्टल एक मैगजीन,17 जिन्दा कारतूस, मृतक पराग के दो फोन उसका आई कार्ड, आरोपी का दो  फोन आदि बरामद किये हैँ..!
      आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.02.24 को ज्यूडीशियाल रिमांड पर भेज दिया गया है..!
अपराध क्रमांक 115/24, धारा 302 भादवी,25/27 आर्म्स एक्ट
थाना - विधानसभा 
नाम मृतक- पराग झा पिता स्व संजय झा, 28 वर्ष, निवास सफ़ायर ग्रीन फेस/02
म न /440, थाना- विधानसभा  जिला रायपुर
नाम आरोपी- पीयूष झा पिता स्व संजय झा, 31 वर्ष, निवास -सफायर ग्रीन म न 440, थाना विधानसभा, जिला रायपुर

और पढ़ें ...

एनसीसी एवं यातायात पुलिस रायपुर के द्वारा यातायात जागरूकता पैदल रैली एवं मोटरसाइकिल हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

पैदल रैली NIT परिसर से प्रारंभ होकर साइंस कॉलेज गेट- यूनिवर्सिटी गेट के सामने से यू टर्न कर- NIT गेट- आयुर्वेदिक कॉलेज चौक में समापन एवं आयुर्वेदिक कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकिल  रैली- NIT परिसर से प्रारंभ कर साइंस कॉलेज गेट- यूनिवर्सिटी गेट से यू टर्न कर- आयुर्वेदिक कॉलेज चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम के बाद पुन: हेलमेट जागरूकता रैली प्रारंभ कर चौबे कॉलोनी- समता कॉलोनी- अग्रसेन चौक -रामनगर- गुढ़ियारी- भारत माता चौक- कोटा मार्ग- एनसीसी कैंप -जगन्नाथ चौक- महोबा बाजार चौक - एम्स के सामने से यू टर्न कर वापस महोबा बाजार चौक- यूनिवर्सिटी गेट-  NIT परिसर में समापन किया गया।
कार्यक्रम में  संजय शर्मा एआईजी ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी से अवगत कराये, यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई एवं आरक्षक सहदेव वर्मा द्वारा एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी से अवगत  कराते हुए स्वयं को पालन करने एवं अन्य वाहन चालकों को  पालन कराने अपील किया, कार्यक्रम में एनसीसी के अधिकारी,  एनसीसी कैडेट्स एवं यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रेत माफियाओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में होगी सख्त कार्यवाही विधानसभा में हुई घोषणा

रेत माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने, अवैध उत्खनन रोकने, पोकलेन - डोजर - जेसीबी से उत्खनन पर सख्त प्रतिबंध . प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधायक श्रीमती शेष राज हरवंश विधायक धर्मजीत सिंह के सवालों को संज्ञान में लेते हुए पूरे प्रदेश में रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सवाल जवाब में हस्तक्षेप करते हुए रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रदेश में अवैध कारोबार करने वालों को एक संदेश देने के उद्देश्य से मंत्री जी को कार्रवाई करने निर्देशित किया |
और पढ़ें ...

हैवान पति की खौफनाक करतूत...पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया मना, तो पति ने कर दी हत्या...पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां रतनपुर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर खुद ही रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने पहुंच गया। पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंच गया।

दरअसल, रतनपुर पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी की रात 11:30 बजे भोदलापारा रतनपुर के रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल वर्ष भोंदलापारा थाने पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी सावनी बाई जिसका उम्र 38 वर्ष है जो बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी हुई थी। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर गया। इसपर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत होने की जानकारी दी।

सूचना पर रतनपुर पुलिस रूपचंद पटेल की रिपोर्ट पर थाने में मर्ग कायम कर जांच और पंचनामा कार्रवाई कर मृतिका का पीएम कराया गया। जो डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की बात कही। 16 फरवरी को जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की विवेचना में मृतिका के पति रूपचंद पटेल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस पूछताछ की गई। तब पता चला कि आरोपी पति रूपचंद पटेल शराब के नशे में होने और उसकी पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के साथ मनमुटाव हुआ और मामला इतना बढा कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर रतनपुर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

और पढ़ें ...

रोहित तोमर एवं  उसके सहयोगी योगेश सिन्हा के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में जबरन अपहरण कर वसूली को लेकर हुआ अपराध दर्ज

रोहित तोमर एवं  उसके सहयोगी योगेश सिन्हा के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में जबरन अपहरण कर वसूली को लेकर हुआ अपराध दर्ज

रामनगर निवासी रामकुमार गुप्ता से करते थे ऋण देने के बदले अत्यधिक ब्याज  की दर पर रकम की वसूली

रामकुमार गुप्ता निवासी रामनगर गुढ़ियारी द्वारा चौकी रामनगर में लिखित आवेदन देकर कर बताया कि रोहित तोमर से  3 वर्ष पूर्व लिए 5 लाख रुपये ऋण के एवज में आज से 3 माह पुर्व रोहित तोमर और इसके सहयोगी योगेश सिन्हा दोनों आरोपियों के द्वारा प्रार्थी का अश्लील गाली  गलौज कर अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी से अब तक नकदी और ज्वेलरी  मिला कर 30 लाख रुपये की जबरन वसूली की गयी है और उसे प्रताड़ित किया गया हैं  जिस पर आरोपिगणो के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में भादवि की धारा 323,506,294,342,365,384,34 एवं छग साहूकारी अधिनियम 1934 की धारा 4 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है l

और पढ़ें ...

यातायात माह के समापन कार्यक्रम में जागरूकता के लिए काम करने वाले संस्थाओं, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक 01 माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात जागरूकता मुहिम में सहभागिता देने वाले एनजीओ, निजी संस्थान, स्कूली छात्र/छात्राएॅ एवं यातायात पुलिस के अधिकारी एवं स्टाफ का सम्मान एवं सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह का आयोजन कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के सभागार में दोपहर 12.00 बजे से श्री गौरव कुमार सिंह कलेक्टर रायपुर,  संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर,  विश्वदीप जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं  विमल पाठक प्रशिक्षु आईपीएस के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत  सचिन्द्र कुमार चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात,  गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी एवं  कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदाय कर स्वागत किया गया।  
स्वागत उपरांत  गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने विगत 01 माह में यातायात जागरूकता के दौरान किये गये कार्यों के प्रतिवेदन में बताया कि सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ अनुपम नगर गार्डन में जुम्बा कार्यक्रम व कलेक्ट्रेट चौक में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के सामने हेलमेट रैली निकालकर किया गया। इस दौरान पैदल रैली, वाकाथन, सीट बेल्ट जागरूकता रैली, ई-रिक्शा वाहनों का शहर में भ्रमण कर प्रचार प्रसार कराया, व्यवसायिक वाहन चालकों का नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , व्यवसायिक वाहन चालकों का प्रशिक्षण, चौक चौराहों में पांपलेट वितरण, नियमों का पालन करने वालों को हेलमेट वितरण, वाटर बाटल वितरण, यात्री वाहनों एवं स्कूली बसों में बैनर एवं स्टीकर लगाया, स्कूल स्तरों में अलग अलग ब्लाक स्तरों में छात्र/छात्राओं का निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, चौक चौराहों में आईटीएमएस के पीए. सिस्टम से अनाउंस कर प्रचार प्रसार, शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना, ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात चौपाल लगाना एवं चौक चौराहों में पोस्टर बैनर के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करते हुए 275 कार्यक्रमों में 5 लाख 50000 से भी अधिक लोगों तक अपने बातो को पहुचाया गया।
श्री संतोश सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले यातायात सप्ताह का आयोजन किया जाता है अब वह पखवाड़ा एवं माह में बदल गया है लेकिन सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिसमें लोगों की अकाल मृत्यु दिनोदिन हो रही है इसे देखते हुए लग रहा है कि सड़क सुरक्षा साल मनाना पड़ेगा। दुर्घटना जो समस्या है वह अत्यंत गंभीर है क्योंकि पुरी दुनियॉ में जनसंख्या में भारत दूसरे स्थान पर है परंतु सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में प्रथम नंबर पर है। विगत वर्ष भारत देश में लगभग 5 लाख दुर्घटनाओं में 163000 लोगों की मृत्यु एवं 446000 लोग घायल हुए। साल 2022 में रायपुर जिले में 583 लोगों की मौत हुई थी तथा साल 2023 में मौतों की संख्या 507 हो गयी जो 13 प्रतिशत कम लोग मरे है परंतु सड़क दुर्घटना एवं घायलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति की जीवन महत्वपूर्ण है जिसे हम सबको बचाना है। सड़क दुर्घटना के 04 प्रमुख कारण है ओव्हर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्रायविंग, सीट बेल्ट लगाना, हेलमेट लगाना। इन चार नियमों का भी थोड़ा सा पालन कर लिया जाय तो हम मानव मृत्यु को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। सड़क पर निकलते है तो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हमें अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन किया जाए तभी दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सकता है। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित किया जावेगा। प्रत्येक माह 05 गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत किया जावेगा एवं अन्य लोगों को प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिए उनका फोटो चौक चौराहों पर होर्डिंग्स में प्रदर्शित किया जावेगा।
कलेक्टर रायपुर द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के कारण जो नियम के पालन करने वाले होते है वे दुर्घटना के शिकार होते है। इसके लिए जरूरी है हम सबको यातायात नियमों का पालन करना होगा। आप चाहे 100 मीटर या 100 किमीं चले, दुर्घटना कब होगी यह कोई नही जानता है इसलिए जब भी आप सड़क पर निकले, सड़क सुरक्षा से जुड़ी हुई सभी नियमों का पालन करना होगा। सड़क सरकारी है और सड़क पर सुरक्षित चलना हम सबकी जिम्मेदारी है, अतिक्रमण कर दूसरों के लिए एवं स्वयं के लिए खतरा न बढ़ाये। सड़क सुरक्षा पूरे वर्ष की प्रक्रिया है। यातायात नियम मनाने वाली चीज नही है बल्कि यह मानने वाली चीज है, सड़क पर निकलने के दौरान हम सबको नियमों का मानना होगा। हम सबको मिलजुलकर काम करना होगा। उपस्थित एनजीओ, यातायात पुलिस एवं छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को कहा कि आप लोग जो काम कर रहे है वह लोगों के जान बचाने का कार्य है इससे बड़ा कोई कार्य नही हो सकता। आपका यह प्रयास साल भर चलता रहे तो निश्चित ही सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या को कम करने में सफल होंगे। 
इसके पश्चात सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर कर सराहनीय योगदान देने एनजीओ- यंग इंडियन रायपुर, एस के फायनेस, पात्रा इंडिया लिमिटेड, नेहरू युवा मंच, साया फाउंडेसन, सर्वमंगल फाउंडेसन, प्रभारी एन एस अधिकारी एवं एनएसएस दल दुर्गा महाविद्यालय, सुरक्षित भवः फाउंडेसन, प्रत्युषा फाउंडेसन, मारूती ड्रायविंग स्कूल, स्काई आटोमोबाईल्स, स्पर्श आटो मोबाईल्स, परफेक्ट ड्राईविंग स्कूल, मोर पिरोहिल लोक कला मंच के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात जन जागरूकता कार्य में प्रभावी कार्य करने वाले यातायात पुलिस रायपुर के यातायात प्रशिक्षक सहा उप निरी टी के भोई, प्रशिक्षक सहायक आरक्षक सहदेव वर्मा, रक्षित निरीक्षक अनीस सारथी, उनि माधव प्रसाद तिवारी, उनि श्याम सिंह नेताम को सम्मनित किया गया। 
सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान स्कूल स्तर पर भी निबंध/चित्रकला/रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें रायपुर जिला के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया था। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में से दानी गर्ल्स हा0 से0 स्कूल रायपुर, अभनपुर विकास खंड के सेजेस माध्य0 शाला, माध्य शाला मुर्रा,पलौद, जुलुम,  हा0से0 स्कूल पलौद, अभनपुर, परसदा, केन्द्री, सारखी, टेकारी, पोड़ तामासिवनी, नवागांव, कोलर, कठिया, कन्या शाला अभनपुर, सोंठ, रायपुर कान्वेट स्कूल गुढ़ियारी, पूर्व माध्य0 शाला गोगांव के छात्र-छात्राओं के प्रविष्ठि श्रेष्ठ व सराहनीय पाये जाने से इन स्कूलों के 38 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 
सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन पर अच्छे कार्य करने वाले यातायात शाखा के  21 पुलिस अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया है। 
 सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, एनजीओ, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं मीडिया के सभी साथीगणों को अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदाय करने के लिए आभार प्रदर्शित कर धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी ।

और पढ़ें ...

CRIME: राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाईयों की होलसेल सप्लाई करने एजेंसी का संचालक दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर। थाना देवेन्द्र नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 11/24 धारा 21सी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में आरोपी मोह. अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू निवासी टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन एवं घटना में प्रयुक्त 01 एक्टिवा वाहन जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित सिरप लाने के सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा नागपुर महाराष्ट्र निवासी कमलेश उपाध्याय से उक्त प्रतिबंधित सिरप को क्रय करना बताया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर महाराष्ट्र में आरोपी की पतासाजी कर रेड कार्यवाही कर अंतर्राज्यीय आरोपी कमलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे 2760 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन जप्त किया गया था। प्रकरण में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय आरोपी कमलेश उपाध्याय से सप्लाई चैन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कमलेश उपाध्याय द्वारा सिरप को दिल्ली के डी.सी चौक, प्रशांत विहार एस.डी. शॉपिंग मॉल स्थित गणेश फार्मास्टिकल एजेंसी के संचालक संदीप भारद्वाज से क्रय करना बताया गया। Also Read - छत्तीसगढ़ की शान प्यारे हाथी नहीं रहा जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी संदीप भारद्वाज के उक्त एजेंसी में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी संदीप भारद्वाज को पकड़ने में सफलता मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर संदीप भारद्वाज द्वारा स्वयं को एजेंसी का संचालक होना बताने के साथ ही उसके द्वारा सिरप को कमलेश उपाध्याय के पास अवैध रूप से नागपुर में सप्लाई करना बताया गया। आरोपी से प्राप्त दस्तावेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार से ज्ञात हुआ है कि संदीप भारद्वाज द्वारा कमलेश भारद्वाज के शिवनाथ मेडिकल स्टोर को 160 पेटी (19200 शीशी) प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप अवैध रूप से सप्लाई किया गया था। इसके साथ ही आरोपी संदीप भारद्वाज द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप/टैबलेट की बिक्री/सप्लाई महाराष्ट्र, असम, गुवाहाटी एवं नागालैण्ड सहित अन्य राज्यों में भी बड़ी मात्रा में सप्लाई किया जाता था। आरोपी संदीप भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी को ट्रांजिट रिमाण्ड में रायपुर लाया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी - संदीप भारद्वाज पिता अविन्द्र भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी सी- 160 अवंतिका रोहिणी नई दिल्ली।

 

और पढ़ें ...

मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा करेगा

हर समय मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने का कार्य करेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष / न्यायमूति माननीय गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर अब्दुल जाहिद कुरैशी जी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में आगामी नेशनल लोक अदालत, नालसा सालसा की योजनाओं का भरपूर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, साथ ही साथ सभी सामाजिक, शैक्षणिक संस्थानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें आज सचिव  प्रवीण मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के द्वारा आज दिनांक 15.02.2024 को बाल आश्रम जहां पर बच्चों के रहने की व्यवस्था, भोजन की सुविधा, किचन की देखरेख और भवन के नवीनीकरण का निरीक्षण किया। कन्या विद्यालय एवं महाविद्यालय में पॉक्सो बाक्स की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से छात्राओं से भी बातचीत की। केन्द्रीय जिला जेल के बंदियों को दी जानेवाली सुविधाओं का भी निरीक्षण करते हुये जेल प्रशासन को बंदियों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की। जेल परिसर में बंदियों से भी बात करते हुये रसोई, पाक शाला और मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। बंदियों को दी जानेवाली विधिक सहायता के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके बाद बालिका आश्रय गृह पहुंचकर बच्चियों से बात चीत करते हुये उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में औचक निरीक्षण किया। बच्चियों के शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की एवं हर प्रकार की विधिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान लौटते समय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एक मृत व्यक्ति को खुले गाड़ी में ले जाते हुये देखा गया और फिर उनका पीछे जाकर गाड़ी को रोककर परिजनों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि मृतक के परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु थाने में बिना सूचना दिये स्वयं की व्यवस्था करके खुले वाहन से लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना तुरंत जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय  को दी गई। जिसके बाद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अब्दुल जाहिद कुरैशी द्वारा त्वरित निर्देश देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मृतक के परिजनों को हर प्रकार की विधिक सहायता पहुंचाने हेतु कहा गया। संबंधित थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि एम्बुलेंस आने की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई थी, परंतु एम्बुलेंस आने के पहले ही मृतक के परिजन स्वयं के वाहन से शव को ले गये और फिर सचिव  प्रवीण मिश्रा  के द्वारा तुरंत पैरालीगल वालेंटियर्स  मनीष ध्रुव और  सहदेव नेताम  को नियुक्त कर संबंधित पुलिस थाने, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एवं मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित करते हुये मृतक के परिजनों को पूर्णतः आश्वासन देते हुये पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद निःशुल्क रूप से एम्बुलेंस के माध्यम से शव को ससम्मान परिजनों के निवास स्थान तक पहुंचाया गया। भविष्य में भी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  प्रवीण मिश्रा  के द्वारा मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी मृतक के परिजनों को अस्पताल ले जाने के संबंध में शासन द्वारा दी जानेवाली सभी सुविधाओं को सृदृढ़ किया जाये और ऐसे गंभीर विषयों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्परता के साथ सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर निःशुल्क रूप से विधिक सहायता प्रदान करता रहेगा।

और पढ़ें ...

मुंगेली : हादसों में कमी लाने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी: कलेक्टर

जिले में 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर आज बी. आर. साव शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर  राहुल देव ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग नियमों का पालन नहीं करने पर दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं, हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से बिना लाईसेंस के वाहन नहीं चलाने, रेड सिग्नल को पार नहीं करने तथा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने पुलिस विभाग के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि जवानों ने जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा सड़क सुरक्षा के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक और पुलिस प्रशासन की टीम तथा स्काउट-गाईड के बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
                पुलिस अधीक्षक  गिरिजा शंकर जायसवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटना में कमी लाना है। यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आ सकती है। उन्होंने सभी लोगों से यातायात के नियमों के प्रति जागरूक होने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध, रंगोली, चित्रकला, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के साथ ही एनसीसी व स्काउट-गाईड के बच्चों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही, एसडीओपी मुंगेली श्री एस. आर. द्यृतलहरे, प्रशिक्षु डीएसपी जितेन्द्र कुम्भकार सहित पुलिस एवं ट्रैफिक के जवान और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और एनसीसी व स्काउट-गाइड के सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार : सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन व सुरक्षा मानदंडों का रखना होगा ध्यान - कलेक्टर

यातायात पुलिस बलौदाबाजार द्वारा बुधवार को  34 वां राष्ट्रीय  यातायात सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। 15जनवरी 2024 से शुरू हुए यातायात सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम  में  कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल शामिल हुए। इस अवसर पर  यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस बल एवं  यातायात जागरूकता सम्बंधी विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित  किया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले एवं घायलों की मदद करने वाले  10 गुड सेमेरिटनों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि  सड़क दुर्घटनाओं  एवं उससे हताहत लोगों की मृत्यु की बढ़ती  संख्या चिंता का विषय है। सड़क दुर्घटना में हताहत अक्सर यातयात नियमो एवं सुरक्षा मानदण्डों की अनदेखी  के कारण  होता है जिससे  लोगों को जान भी गंवाना पड़ता है। यातयात नियमों और सुरक्षा  मानदण्ड का ध्यान रखा जाय तो सड़क दुर्घटना से  बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से  किसी को केवल  शरीर या जान ही नही गंवाना पड़ता बल्कि इससे उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में बिल्कुल भी गाड़ी न चलाएं।  यातायात  नियमों का  पालन कर युवाओं को  उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने कहा कि  सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन अत्यंत आवश्यक है।   आमजनों द्वारा अनुशासित होकर वाहन चलाने से  यातायात दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। जिले में सुरक्षित परिवहन के लिए आमजनों का भी परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान  उप पुलिस अधीक्षक  यातयात के नेतृत्व में  प्रति दिवस भीड़-भाड़ वाले चौक चौराहों, स्थानों में पाम्पलेट, लाउडस्पीकर एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने मालवाहक वाहनों में कभी भी सवारी के रूप में  न बैठाने आदि के संबंध में समझाईश दिया गया। साथ ही स्कूलों में स्लोगन, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों एवं सजगता आदि की जानकारी प्रदान  की गई।  इस संपूर्ण अभियान में पूरे माह यातायात नियमों का पालन करने वाले, हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालकों को फूल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले चक्रपाणि स्कूल, गुरुकुल स्कूल बलौदाबाजार की प्राचार्य, शिक्षक  छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में जिले के सीमेंट संयंत्र प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन बलौदाबाजार का भी विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर . पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जांगडे, अरीरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, श्री जुगल भट्टर,श्री नरेश केशरवानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - निर्वस्त्र अवस्था में महिला की मिली लाश...हत्या की आशंका...जांच में जुटी पुलिस

कोण्डागांव :- जिले के केशकाल ब्लाक के ग्राम बड़ेठेमली पुल के पास बुधवार की सुबह एक महिला की लहुलवान और निर्वस्त अवस्था मे लाश मिली है। महिला की पहचान छोटे ठेमली निवासी 43 वर्षीय दसो बाई नेताम के रूप में हुई है। महिला के सर में चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जाहिर कि जा रही है ।ग्रामीणों कि सूचना और घटना की गम्भीरता को देखते हुए फरसगांव पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विष्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुँचकर जांच कर रही है । घटना की खबर लगते ही घटना स्थल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है ।

और पढ़ें ...

प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी सुन्दर सिंह गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। 
 
इसी क्रम में दिनांक 12.02.2024 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पुरैना रोड पास दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ अफीम रखा है तथा बिक्री करने की फिराक मंे ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुन्दर सिंह निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सुन्दर सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 21 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम कीमती लगभग 10,000/- रूपये, बिक्री रकम 2,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/एम आर/1349 जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 77/2024 धारा 18(ए) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
और पढ़ें ...

धारदार तलवार के साथ आरोपी भारत यादव गिरफ्तार

कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत जरवाय तालाब के पास धारदार तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी भारत यादव पिता पुसउराम यादव उम्र 19 साल निवासी जरवाय साहूपारा थाना कबीर नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 49/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी का नाम -  भारत यादव पिता पुसउराम यादव उम्र 19 साल निवासी जरवाय साहूपारा थाना कबीर नगर रायपुर

और पढ़ें ...

व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजने वाले शातिर आरोपी आफताप आलम को घटना में प्रयुक्त मोबाईल के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार ।

थाना टिकरापारा उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की की कोई अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा प्रार्थिया के व्हाट्सएप पर अश्लील  फोटो एवं मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है कि शिकायत पर थाना टिकरापारा में तत्काल अज्ञात मोबाईल धारक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 535/23 धारा 509(ख) भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण की जानकारी से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जयप्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती  राजेश चौधरी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे टिकरापारा को अज्ञातआरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा थाना स्टॉफ का संयुक्त टीम तैयार कर सायबर सेल के सहयोग से अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक का नाम पता/कैफे व कॉल डिटेल का जानकारी प्राप्त कर सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी का पहचान कर शातिर आरोपी को संतोषी नगर रायपुर से प्रकरण में प्रयुक्त किये मोबाईल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया प्रकरण में आरोपी का मोबाईल जप्त कर प्रकरण में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत धारा 67-A, आई.टी.एक्ट का धारा जोड़ कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेस किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
 आफताब आलम पिता मोइनुद्दीन उम्र 61 साल निवासी शिव चौक संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़
कार्यवाही में उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी थाना टिकरापारा उप निरीक्षक पवन पटवा, महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा, टी.आर.जी. शंकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

और पढ़ें ...

बार में महिला बाउंसर/गार्ड भी ऐसे संस्थानों में रखें जाये।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में रायपुर के विभिन्न होटल, ढ़ाबा, लॉज, कैफे, रेस्टोरेंट एवं बार संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज ध्रुव तथा रायपुर के विभिन्न होटल, ढ़ाबा, लॉज, कैफे, रेस्टोरेंट एवं बार के संचालकगण उपस्थित रहें। 
 
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बार संचालकों को बार को समय से बंद करने, बार एवं क्लब के नियमों का सख्ती से पालन करने, साथ ही होटल, ढ़ाबा, लॉज, कैफे, रेस्टोरेंट एवं बार के संचालकों को किसी भी प्रकार का सूखा नशा यथा कोकिन, एम डी एम ए, ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीली पदार्थो का उपयोग किसी भी संचालक की जानकारी में हो रहीं है तो ऐसे संचालकों के विरूद्ध सक्त कार्यवाही करने कहा गया।  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि किसी भी संस्थान में किसी प्रकार का हुडदंग होने पर संचालक की भी जवाबदारी तय की जाएगी, इसलिये पर्याप्त संख्या में बाउंसर व सुरक्षा गार्ड रखें, ताकि हुडदंग या अन्य परिस्थिति को आसानी से कंट्रोल किया जा सके। संस्थानों में किसी भी प्रकार की घटना को बढ़ावा देने वाली चीजें नहीं होनी चाहिये। बार के अंदर किसी भी प्रकार की अश्लील म्यूजिक का उपयोग नहीं होना चाहिये और ना ही कोई हुडदंग, क्योंकि विडियो के माध्यम से लगातार ऐसी चीजे पुलिस के पास पहुंच रहीं है। बार में महिलाये भी जाती है, इस हेतु महिला बाउंसर/गार्ड भी ऐसे संस्थानों में रखें जाये। प्रतिष्ठानों के अंदर किसी भी प्रकार के आग व स्पार्कल गन का प्रदर्शन करने का विडियो वायरल होने पर संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से अग्नि शमन के उपकरण होने चाहिये।
 
प्रायः देखने में आ रहा है कि रेस्टोरेंट, बार, ढ़ाबा, होटल एवं कैफे के संचालक निर्धारित समय के बाद भी बाहर से शटर गिराकर अंदर से प्रतिष्ठानों को संचालित करते है, जो अनुचित है समय पश्चात ऐसा करते पाये जाने पर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति लायसेंसी पिस्टल रखा है एवं शराब का नशे में है या सेवन कर रहा है तो इसी जानकारी वहां के स्टॉफ / प्रतिष्ठान के संचालक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिया जाये। हाईवे के ढ़ाबा एवं रेस्टोंरेट के बाहर सर्विस रोड में वाहन पार्किंग करायी जाती है, ऐसे प्रतिष्ठान वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें। ढ़ाबा संचालकों द्वारा बाहर वाहनों में बैठाकर लोगों को शराब पीने हेतु सामग्री उपलब्ध करायी जाती है, जो अनुचित है, ऐसे करते पाये जाने पर ढ़ाबा संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उक्त प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की हुडदंग वाली विडियो यदि पुलिस को प्राप्त होगी उस पर पुलिस द्वारा स्वमेव कार्यवाही की जाएगी। 
 
होटल/लॉज में पहचान पत्र के बिना किसी को भी नहीं रूकने नहीं दिया जावे, अपने प्रतिष्ठानों में सुचारू रूप से सी.सी.टीव्ही. कैमरे लगाए जावे जिसमें फुटेज की क्षमता अधिक से अधिक हो। होटल/लॉज मंे रूकने वाले सभी कस्टमर/गेस्ट की जानकारी अनिवार्य रूप से ली जावें। 
 
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट कहा है कि यह मीटिंग जानकारी/चेतावनी/निर्देश वाली मीटिंग है। जिसमें संपूर्ण जानकारी दी गई है, यदि किसी प्रतिष्ठानों द्वारा किसी भी नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें ...

ACCU एवम सरकण्डा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही...अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में...

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट अप क्र- 209/2024 धारा- 20बी, NDPS एक्ट आरोपी के कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 20000/-रू किया गया जप्त। ** आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के तहत की गई कार्यवाही थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी। आरोपी का नाम 1- गौरव कुमार पिता स्व चंद्रवीर उम्र 31 वर्ष निवासी एकड़गा थाना बेलची जिला पटना (बिहार) विवरण - अति पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेंद्र कुमार जायसवाल (रा पु से) द्वारा जिले में अवैध कारोबार, शराब/गांजा बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में आरोपियों के धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 11.02.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि अमरैया चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिकी करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये खड़ा है, उक्त सूचना से सी.एस.पी. (सरकंडा) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में ACCU एवम सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरव कुमार निवासी बेलची बिहार का बताया जिसका तलाशी लेने पर पान मसाला वाले झोला में मादक पदार्थ गांजा करीब 2 कि.ग्रा. किमती 20000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
और पढ़ें ...

बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट पुस्तैनी मकान को बेचकर नया मकान दिलाने का दिया था झांसा नया मकान दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 9 लाख रु.लेकर किया धोखधड़ी आरोपी का नाम 1- पंकज परासर दुबे पिता दिनेश दुबे उम्र- 38 निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, सरकंडा विवरण:- इस प्रकार है कि प्रार्थिया कमला पाण्डेय पति स्व. लखन पाण्डेय उम्र 60 वर्ष निवासी शीतला मंदिर चांटीडीह ने थाना सरकण्डा उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शीतला मंदिर चांटीडीह में इसका पुस्तैनी मकान करीब 3 डिस्मिल में बना है, जहां पर पानी का निकासी नहीं होने से उक्त मकान को बिक्री कर नया मकान खरीदी करना चाहती थी, शीतला मंदिर पूजा करने जाने से पुजारी पंकज परासर दुबे से जान पहचान होने से इस संबंध में चर्चा की थी जो इसके पुस्तैनी मकान को बिकी कराकर डीएलएस कॉलेज के पास नया मकान दिखाकर उक्त मकान को दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके झांसे में महिला आ गई, जिससे पंकज परासर दुबे ने इसके पुस्तैनी मकान को 12,00,000 रु. में बिक्री करवा दिया और बिक्री रकम मे से NEFT के माध्यम से तथा नगदी 50000 रु. कुल 9 लाख 17 हजार रूपये अपने पास रख लिया एवं दुसरा मकान नहीं दिलाया है, इस प्रकार पंकज परासर दुबे ने महिला का पुस्तैनी मकान को बिक्री कराकर नया मकान दिलाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी किया है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी पंकज परासर दुबे के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके पालन में आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता थाना सरकण्डा ने टीम तैयार कर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी पंकज परासर दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
और पढ़ें ...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 जन जागरूकता एवं स्वास्थ्यवर्द्धन का अभिनव कार्यक्रम

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर आज प्रातः 06 बजे से 09 बजे तक अनुपम गार्डन में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा यातायात पुलिस रायपुर, नेहरू युवा केन्द्र, रोटरी क्लब, सी-3 इण्डिया, अमेजन, स्टेफिट विथ मी, ए.एस.जी.आई. हॉस्पिटल सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग/सहभागिता से स्वास्थ्यवर्द्धन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ए.आई.जी ट्रैफिक, अध्यक्ष-लीड एजेंसी ने स्व अनुशासन से सड़क सुरक्षा उपायों, यातायात नियमों के अनुपालन द्वारा स्वयं, परिवारजनों तथा जनसामान्य की सुरक्षा की अपील की। तदुपरांत स्टेफिट विथ मी ग्रुप प्रमुख शुभांगी ने अपने ऊर्जावान साथियों के साथ एरोबिक्स एवं जुम्बा प्रदर्शन के दौरान बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गाे साथ झूम उठे। इस दौरान सहज योग, आंखों की जांच तथा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा आंखों के उपचार हेतु निःशुल्क कूपन वितरित किये गए।
तदुपरांत सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु बैनर, पोस्टर के साथ उपस्थित विशाल मातृ शक्ति द्वारा भारतीय संस्कृति के विशिष्ट परिधान साड़ी में वाकाथॉन में पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट परिधान, ऊर्जावान प्रस्तुति एवं सर्वश्रेष्ठ दल हेतु क्रमशः टीम सीआरसी सायक्लोलोग, स्टेफिट विथ मी, आईटीएमएस टीम को जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी श्रीमती मीनल चौबे द्वारा पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया।
आयोजन में अजय पाठक एवं रोटरी ग्रेटर टीम, खिलेश्वर सी-3 इण्डिया, अर्पित तिवारी, एएसपी सचिन चौबे, टीम अमेजन, टी.के.भोई, प्रियंका, उपाध्याय सीमा, अल्का, आरती, सरिता, राजेश, दुष्यंत, भानू, इशू, राहुल आदि का विशेष सहयोग दिया।

और पढ़ें ...

आरोपियों के बाल काटकर पुलिस ने निकाला जुलूस

दिनांक 11.02.2024 *थाना तेलीबांधा क्षेत्र में जानलेवा हमला करने वाले कुल 04 आरोपी गिरफ्तार* थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत फुण्डहर स्थित हाईपर क्लब गेट के पास गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल एवं भाठागांव निवासी रोहित सिंह तोमर के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा विवाद हुआ। झगड़ा विवाद के दौरान आरोपी विकास अग्रवाल ने रोहित सिंह तोमर व उसके अन्य साथियों को अश्लील गाली गलौच देते हुए रोहित सिंह तोमर की हत्या करने की नियत से अपने हाथ मंे रखें लायसेंसी पिस्टल से रोहित सिंह तोमर पर गोली चला दिया, तो वह नीचे बैठ गया जिसके कारण उसे गोली नहीं लगी। विकास अग्रवाल रोहित सिंह तोमर पर दो फायर किया और आज तो तू बच गया कल नही बचेगा कहकर धमकी दिया कि रोहित सिंह तोमर की रिपोर्ट पर आरोपी विकास अग्रवाल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 92/24 धारा 294, 307 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार झगड़ा विवाद के दौरान आरोपी रोहित सिंह तोमर एवं उसके अन्य साथी अपने पास रखें क्रिकेट बेट से विकास अग्रवाल की कार को तोड़फोड़ क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचाते हुए उसकी हत्या करने की नियत से चाकू एवं टूटे हुए बियर के बाॅटल से उस पर वार किये जिससे उसके बांये कोहनी पर चोट लगा, कि विकास अग्रवाल की रिपोर्ट पर आरोपी रोहित सिंह तोमर व उसके साथियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 93/24 धारा 427, 307, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 01 खाली खोखा, कार, बेट, टूटा बियर का बाॅटल एवं चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी रोहित सिंह तोमर थाना पुरानी बस्ती का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध उद्यापन, मारपीट, 507 भादवि. सहित अन्य एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी विकास अग्रवाल पूर्व मंे भी दुष्कर्म के मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 92/24 के प्रकरण में) - विकास अग्रवाल पिता पवन कुमार अग्रवाल उम्र 39 साल निवासी उमा डेयरी के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।* *गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 93/24 के प्रकरण में)* *01. रोहित सिंह तोमर पिता स्व. ओमप्रकाश सिंह उम्र 29 साल निवासी भाठागांव सांई विला थाना पुरानी बस्ती रायपुर।* *02. सारंग मध्यांह पिता सुदेश मध्यांह उम्र 29 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड नंबर 21 फाफाडीह थाना गंज रायपुर।* *03. सुमित धामेजा पिता परमानंद धामेजा उम्र31 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी गैस गोदाम के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।*
और पढ़ें ...

युवती से पुराने प्रेम संबंध की बात को ले कर वाद विवाद : दो पर कार्यवाही

थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में रात लगभग 11.30 बजे विकास अग्रवाल निवासी गुधियारी रायपुर तथा रोहित तोमर निवासी भाटागांव के बीच किसी युवती से पुराने प्रेम संबंध की बात को ले कर वाद विवाद प्रारंभ हुआ जिसमे रोहित तोमर तैश में आ कर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़ फोड़ कर हमला कर दिया इसी दौरान विकास अग्रवाल ने भी रोहित तोमर के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री लखन पटले के साथ नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री मनोज ध्रुव,सीएसपी क्राईम श्री दिनेश सिन्हा तथा थाना तेलीबांधा और एसीसीयू की टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची । मामले में दोनो पक्षों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है
और पढ़ें ...

विभिन्न शाखा का किया गया निरीक्षण, दिए निर्देश

राजधानी में लंबे अंतराल के बाद आज दिनांक 09.02.2024 को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जनरल परेड में सलामी ली गई तथा रक्षित केन्द्र का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड़ में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, और थाना प्रभारियों सहित जिले के 300 से अधिक पुलिस कर्मचारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक ने जोर दिया कि कवायद का मुख्य उद्देश्य अनुशासन के पालन की भावना का निर्माण करना, उसे बनाये रखना एवं अच्छी वेशभूषा पहनना तथा पुलिस बल के स्वाभिमान को बनाये रखना है। 

कवायद जवानों को फील्ड कार्य का प्रशिक्षण देने का भी महत्वपूर्ण सहायता करती है, क्योंकि कवायद से जवान आदेशों का कड़ाई तथा निश्चित रूप से पालन करना सीखता है तथा बल के जवानों में उस बल के लिये गर्व एवं विश्वास का एहसास पैदा होता है। सही ढ़ंग से कवायद करने से जवानों को अपना व्यक्तिगत एहसास भूलाकर सामूहिक वजूद का एहसास करने में सहायता मिलती है। जिससे सामूहिक मनोबल एवं मिल-जुल कर कार्य करने की भावना विकसित होती है।  

यातायात पुलिस को सड़क पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ड्रिल कराया गया। पुलिस के वाहनों की एमटी परेड में जांच किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य, अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले 09 अधिकारी व जवानों के मनोबल को बढ़ाने हेतु ईनाम और लापरवाही, अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाले 23 अधिकारी व जवानों को सजा दिया गया। 

परेड पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केन्द्र की अलग - अलग शाखाआंे का निरीक्षण किया। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यिूटी के प्रति गंभीर रहें। कर्त्तव्य पालन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये।

और पढ़ें ...

चोरी की लोहे के सामान के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

थाना पंडरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में चोरी का लोहा का सामान रखकर खम्हारडीह से मोवा पंडरी की ओर आ रहा है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करते हुए वाहन को काँपा मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के पास आता देखकर वाहन को रोकवाया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम सैय्यद आरिफ निवासी मोवा मस्जिद के पास पंडरी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में लोहे का नल पाइप, सेंट्रिंग प्लेट एवं लोहे के अन्य सामान रखा होना पाया गया। जिस पर सैय्यद आरिफ से उक्त सामानों के संबंध में वैध दस्तावेज/कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा सामानों के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज/कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने सैय्यद आरिफ द्वारा उक्त लोहे के सामानों को चोरी का होना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी सैय्यद आरिफ के कब्जे से चोरी का लोहे का नल पाइप, सेंट्रिंग प्लेट एवं लोहे के अन्य सामान तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जुमला कीमती लगभग 5,00,000 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना पंडरी में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. के तहत कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी - सैय्यद आरिफ अली पिता स्व. गुलशेर अली उम्र 32 साल निवासी मोवा मस्जिद के पास थाना पंडरी रायपुर।

और पढ़ें ...

धारदार व घातक चाकूओं के साथ सोशल मीडिया में विडियो प्रसारित करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

कुछ व्यक्तियों द्वारा हाथ में धारदार व घातक चाकू लेकर चाकूओं को लहराते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सोशल मीड़िया में एक विडियो प्रसारित किया गया था। 
 
    प्रसारित विडियो को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एन्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए व्यक्तियों की पहचान शेख, अजहर उर्फ अज्जू, सूफी अहमद उर्फ सुहेल, पंकज आसवानी एवं शेख शाहरूख के रूप में करते हुये पतासाजी कर चारों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 04 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
आरोपी शेख अजहर उर्फ अज्जू एवं शेख शाहरूख थाना आजाद चौक के हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही चारों आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के है, जो पूर्व में भी अलग - अलग प्रकरणों में कई बार जेल निरूद्ध चुके है। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. शेख अजहर उर्फ अज्जू पिता शेख अख्तर उम्र 22 साल निवासी तुर्की तालाब ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक रायपुर।
 
02. सूफी अहमद उर्फ सुहेल पिता ईकबाल अहमद उम्र 24 साल निवासी ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक रायपुर।
 
03. शेख शाहरूख पिता शेख नवाब उम्र 25 साल निवासी ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
 
04. पंकज आसवानी पिता चेला राम आसवानी उम्र 25 साल निवासी न्यू चंगोराभाठा थाना डी. डी. नगर जिला रायपुर।
और पढ़ें ...

मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी शमशेर सिंह गिरफ्तार

पीड़ित तिलक पटेल जो शास्त्री मार्केट में रोजी मजदूरी व कबाड़ उठाने का कार्य करता है तथा वह शास्त्री बाजार स्थित शराब दुकान के आसपास ही सोता है। दिनांक 21.01.2024 को उक्त शराब दुकान के गोदाम के सामने शाम को एक अज्ञात युवक लघुशंका कर रहा था, जिसे तिलक पटेल द्वारा मना करने पर दोनों के मध्य विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर अज्ञात युवक स्वयं को अपमानित महसूस करते हुये बदला लेने के नियत से तिलक पटेल जहां सोता था वहां पर अज्ञात युवक जाकर तिलक पटेल की हत्या करने की नियत से पास पडे बीयर की टूटी हुई बोतल के धारदार टुकडे से उसके चेहरे एवं गले में कई बार वार कर प्राणघातक हमला कर फरार हो गया, कि पीड़ित को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। शराब दुकान के गार्ड पंकज साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमंाक 38/24 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर युनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान सिविल लाईन गांधी नगर निवासी शमशेर सिंग के रूप में करते हुए शमशेर सिंग को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी शमशेर सिंग द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी शमशेर सिंग को गिरफ्तार किया गया .
 
गिरफ्तार आरोपी - शमशेर सिंग पिता महेन्द्र सिंग उम्र-38 वर्ष पता-गांधी नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर
और पढ़ें ...

IPS संतोष कुमार सिंह ने ग्रहण किया एसएसपी रायपुर का पदभार

रायपुर।  राजधानी के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS संतोष कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है। आज दोपहर SSP संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अफसरों ने उनकी अगुवाई की, वहीं जवानों ने सलामी दी। चार्ज लेने के तुरंत बाद ही SP संतोष सिंह एक्शन में दिखे, उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और राजधानी के लॉ एंड आर्डर को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिये हैं, कि राजधानी में पुलिस का खौफ अपराधियों में दिखना चाहिये।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही बिलासपुर एसपी से संतोष सिंह का तबादला रायपुर SSP के रूप में हुआ है। 2011 बैच के IPS संतोष सिंह कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए पूरे प्रदेश भर में चर्चित हैं। नशा के खिलाफ उनका अभियान “निजात” सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया में सुर्खियों में रहा है। उन्हें महासमुंद एसपी रहते हुए नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया था जिसके लिए पिछले साल ही अमेरिका के इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ चीफ आफ पुलिस आर्गनाइजेशन ने IACP इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा था।

और पढ़ें ...

सौतेली माँ और भाइयों ने मिलकर की अपने ही भाई की हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में अपने ही बेटे को मौत के घाट उतारने के मामले में सौतेली मां और भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। अजय सिंह ठाकुर पिता बी.एस. ठाकुर उम्र 58 वर्ष निवासी दैहान पारा शारदा मंदिर के पीछे सिरगिट्टी के द्वारा सूचना दिया कि 4 फरवरी को फदहाखार जंगल मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव अधजली अवस्था मे पड़ा है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर तत्काल घटनास्थल पहुॅचकर शव के आस-पास बारीकी के निरीक्षण किया गया जहाॅ अज्ञात व्यक्ति के सिर मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात हथियार से हत्या के नियत से वार कर चोट पहुॅचाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा था, तथा मृतक की पहचान छुपाने की नियत से शव को जूट के बोरे मे ढक कर आग लगा दिया गया था , मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य छुपाने का अपराध क्रमांक 115/2024 धारा 302, 201 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जांच विवेचना दौरान अज्ञात शव के द्वारा पहने हुये फुलपेन्ट के अंदर कागज मे नम्बर लिखा हुआ मिला जिसे सायबर सेल बिलासपुर से काॅल डिटेल प्राप्त किया गया।

चूॅकि मामला अज्ञात शव की हत्या कर साक्ष्य छुपाने किसी अन्य स्थान से लाकर जंगल में फेंका गया था अतः मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी हेतु थाना सिरगिट्टी एवं एसीसीयु बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर चाम्पा रवाना किया गया, टीम द्वारा तकनीकी आधार पर एवम मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ किया गया। पूछताछ मे पता चला कि रवि साहू पिता स्व. मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का उसके सौतली माॅ एवं भाईयों से अक्सर वाद विवाद होता था तथा दिनांक 31 जनवरी के सुबह लगभग 08.00 बजे मृतक आवेश मे अपने घर मे आग लगा दिया था, जिससे घर का काफी सामान जल गया इस बात को लेकर दोपहर लगभग 02.30 बजे उनके बीच पुनः वाद विवाद हुआ था। इसके बाद से मृतक घर मे और आसपास नही दिखा है।
उक्त सूचना मिलने पर मृतक के सौतली मां तथा उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जिसमे मृतक के सौतेले नाबालिग भाई के द्वारा घटना 31 जनवरी को दोपहर लगभग 03.00 बजे मृतक रवि साहू से वाद विवाद होने पर लोहे का पाईप से सिर पर लगातार वार कर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दिया। हत्या पश्चात् आरोपी दोनो नाबालिक भाईयों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से किराये का वाहन अरटिगा क्र. सीजी11 बीजे 7961 मे अपने ड्राईवर सुनील यादव पिता तिहारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमण्दा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के सहायता से मृतक के शव को लोड कर घटना दिनांक की रात्रि को फदहाखार के जंगल मे शव को रखकर पेट्रोल छिडककर आग लगा दिये।

और पढ़ें ...

आवेदिका को आयोग ने 10 लाख का चेक एवं 5 लाख के गहने दिलवाया।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डॉ. अर्चना उपाध्याय, ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 236 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में कुल 112 वीं जनसुनवाई।

आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में अनावेदकगणों द्वारा आवेदिका को दहेज के नाम पर घर से निकाल देने, मारपीट करने व अपशब्द करने पर आज सुनवाई हुई। पूर्व में सुनवाई के दौरान दोनो ने अपना पक्ष रखा था और पारिवारिक सदस्यों से चर्चा करने के लिए समय की मांग किये थे। उभय पक्षों के मध्य काउंसलिंग करवाया गया। सूची के अनुसार आवेदिका को लगभग 5 लाख का स्त्रीधन दिलवाया गया। जिसकी फोटोग्राफी कर आयोग में रखी गई है। दोनों पक्षों के मध्य निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी। जिसमें अनावेदक आवेदिका को एकमुश्त भरण-पोषण व विवाह खर्च मिलाकर कुल 25 लाख रू. देगा। जिसमें से अनावेदक ने 10 लाख रू. का चेक भी आयोग के समक्ष आवेदिका को प्रदान किया। काउंसलर की मदद से आवेदिका अपने ससुराल में रखा सामान लेकर आयेगी। दोनो पक्षों के मध्य काउंसलर नियुक्त किया गया व राजीनामा की शर्ते तैयार कर प्रकरण अगली सुनवाई हेतु रखा जायेगा।

और पढ़ें ...

कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा से 10 साल तक करता रहा हैवानियत

बलरामपुर। जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ रघुनाथनगर थाना में एक कलयुगी शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर 10 साल तक उससे हैवानियत करता रहा। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर 2015 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है कि आरोपी शिक्षक ने उसे 10 वर्षों तक प्रेम जाल में फंसा कर रखा था और अब शादी नहीं करना चाहता है। जिसके बाद पुलिस ने 376 (2)ग और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या...गर्दन में घुसी मिली लोहे की रॉड...पढिए पूरी खबर

बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना इलाके में बुधवार को 10 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चा घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन उसका शव स्कूल के पीछे गौठान में मिला, उसकी गर्दन में रॉड घुसी हुई थी और चेहरे पर भी वार किए गए थे। हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के चीचा गांव के रहने वाले 10 साल के चौथी में पढ़ने वाले छात्र तोरण साहू की हत्या कर दी गई। वह बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद दोपहर लगभग एक बजे से स्कूल से गायब हो गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उनकी मां उसे खोजने के लिए निकली। इसी दौरान स्कूल के पास गौठान में निर्माणाधीन भवन की टंकी में स्कूल ड्रेस में उसकी लाश दिखी। जिसके गर्दन पर रॉड घुसी हुई थी, वहीं चेहरे पर भी वार किए गए थे। जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा थाने की टीम मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें ...

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में आरोपी के कब्जे से 1 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 12000/-रू किया गया जप्त।

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट​
आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की 
     गई कार्यवाही।
थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध 
     लगातार की जायेगी कार्यवाही।

नाम आरोपी -

1- दुर्गेश साहू पिता गोकुल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी 
    मिश्रा मोहल्ला जबड़ापारा थाना सरकण्डा जिला 
    बिलासपुर (छ.ग.)।

विवरण -


  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु "निजात' अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब/गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 29.01.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये चांटीडीह पीपल पेड़ के नीचे बैठा है, उक्त सूचना से अति. अधीक्षक शहर बिलासपुर  राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दुर्गेश साहू निवासी जबड़ापारा का बताया जिसका तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ गांजा करीब 1 कि.ग्रा. किमती 12000/- रु. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

थाना घेराव के बाद पुलिस ने लिया सख्त एक्शन : 5 आरोपी भेजे जेल

थाना घेराव के बाद पुलिस ने लिया सख्त एक्शन : 5 आरोपी भेजे जेल रायपुर पुलिस दिनांक 30.01.2024 *थाना खम्हारडीह क्षेत्रान्तर्गत स्थित विरासत अपार्टमेन्ट में मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार* प्रार्थी संतोष जैन ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विरासत अपार्टमेंट खम्हारडीह में रहता है। प्रार्थी दिनांक 26.01.24 की रात्रि करीबन 11ः25 बजे अपनी कार से तेलीबांधा की ओर से अपने घर खम्हारडीह जा रहा था, कि अवंति विहार के मेन रोड जैतखम्भ के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से वाहन क्रमांक यू.के. 08 ए के 5059 स्पीड से आ रहीं थी जो प्रार्थी के कार से टकराते हुए बचीं। इसी बात को लेकर प्रार्थी एवं उक्त कार में सवार 02 लड़को का आपस में विवाद हुआ इसी दौरान दोनों लड़के प्रार्थी का गला काटकर मारने की धमकी दिये, जिससे प्रार्थी डर कर अपने कार में बैठकर अपने घर जाने लगा तथा दोनों लड़के भी अपने कार में बैठकर प्रार्थी की कार का पीछा करते हुए उसके घर के कालोनी के बाहर पहुंच गये तथा उनके पीछे दो कार में सवार उनके अन्य 07-08 साथी उतरे जो अपने हाथ में डण्डा, रॉड एवं हथियारनुमा चींजे रखें थे जो प्रार्थी को निशाना बनाकर ईट पत्थर मारने लगे और कॉलोनी के मेन गेट को तोडने की कोशिश करते हुए अन्दर प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक लडका जिससे प्रार्थी का पहले विवाद हुए था जिसके हाथ में कार का जेक था वह प्रार्थी को आज तुम्हे मारकर ही दम लेंगे कहते हुए अपने अन्य साथियो के साथ डण्डा और रॉड से मारपीट करते हुए अपने हाथ में रखे जेक से प्रार्थी के सिर पर मारकर प्राण घातक हमला कर चोट पहुचाये। जिस पर आरोपियो के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 36/24 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी, 294, 506, 323 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व आरोपियो के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियो की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हरसंभावित ठिकानो में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी अतीब बाउला, इकरार खान, शमीम अहमद, अराफत कुरैसी एवं मोह. साहिल मनिहार को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया, जिन्हे न्यायालीन आदेश से जेल भेजा गया। *गिरफ्तार आरोपी* *01. अतीब बाउला पिता अनवर बाउला उम्र 21 निवासी रहेजा रेसीडेन्सी थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।* *02. इकरार खान पिता मोह. अहमद उम्र 36 साल निवासी के के रोड मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।* *03. शमीम अहमद पिता अजिज खान उम्र 24 साल निवासी के के रोड मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।* *04. अराफत कुरैसी पिता मोह. कादीर उम्र 21 साल निवासी संजय नगर बकरा मार्केट थाना टिकरापारा रायपुर।* *05. मोह. साहिल मनिहार पिता मोह. अकील मनिहार उम्र 19 साल संजय नगर बकरा मार्केट थाना टिकरापारा रायपुर।*
और पढ़ें ...

अवैध रूप से शराब 6.300 लीटर किमती 3850/रु के साथ अनिल रेगे को किया गिरफ्तार। आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 80/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 30.01.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भैरव नगर नागरची भवन के पास थाना टिकरापारा के पास एक व्यक्ति अपने पास एक नारंगी रंग के झोला में मदिरा रखा है तथा बिकी करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश चौधरी, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मदिरा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिल रेगे पिता बुधराम रेगे उम्र 40 साल निवासी शीतला मंदिर के पास ढीमर मुहल्ला थाना टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे नारंगी रंग के झोला का तलाशी लेने पर झोले में देशी मदिरा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पौवा देशी मशाला मदिरा कीमती लगभग 3850/रु जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 80/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा 35 पौवा (6.300 लीटर) किमती 3850 / रु

गिरफ्तार आरोपी- अनिल रेगे पिता बुधराम रेगे उम्र 40 साल निवासी शीतला मंदिर के पास ढीमर मुहल्ला थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग०

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, सउनि इन्द्रकुमार आडिल, आरक्षक रमाकांत सिंह, टुकेश्वर रजक, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें ...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: यातायात के नियमों के साथ लोग सीख रहें स्वस्थ रहने के तरीके

राज्य के जिलों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 (15 जनवरी से 14 फरवरी) के दौरान विभिन्न जनजागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों को सड़क यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के साथ स्वस्थ रहने के तरीके सिखाएं जा रहे है। इसी श्रृंखला में 24 एवं 25 जनवरी को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में 26 जनवरी की शाम मरीन ड्राईव तेलीबांधा तालाब में, 27 जनवरी को श्रीराम मंदिर के समीप वी.आई.पी. रोड एवं 28 जनवरी को अनुपम गार्डन रायपुर में सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सुरक्षित यातायात एवं प्रभावी सड़क सुरक्षा जन जागरूकता हेतु ‘‘स्टे फिट विथ मी’’ एवं तेरा पंथ प्रोफेशनल फोरम के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन नुक्कड़ प्रहसनों के माध्यम से यातायात नियमों की अवहेलना के गंभीर परिणामों को अत्यंत प्रभावी रूप से रेखांकित कर यादगार बनाया गया।
इस अवसर पर ‘‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन तथा स्वस्थ मन में सुरक्षित जन’’ की थीम पर आधारित एरोबिक्स एवं जुम्बा इवेंट में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को सड़क यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के यातायात के नियमों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए वाहन चालन के संकल्प के लिये प्रेरित किया।  

और पढ़ें ...

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राजधानी के थाने का किया घेराव

खम्हारडिह थाना घेराव - पुलिस प्रशासन का पुतला दहन* हिंदू (जैन ) परिवार के घर में घुस कर मारपीट - लूटपाट व प्राण घातक हमला करने वाले जिहादियों का साथ देने वाले पुलिस प्रशासन का पुतला दहन व खम्हारडीह थाने का घेराव | खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हिंदू परिवार के घर में घुसकर जिहादियों द्वारा मारपीट लूटपाट का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पुलिस पर उनके साथ देने का आरोप लगाने के विरोध में थाने का घेराव कर दिया हजारों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग बैनर लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं | विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल - छत्तीसगढ़ प्रांत
और पढ़ें ...