साहित्य
*मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स99 ऑनलाईन सट्टा एप की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 03 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार*
छात्र की हत्या मामले को सरकंडा पुलिस ने तत्परता से सुलझाया...उधारी सामान लेने की बात पर हुआ था विवाद
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
नाम आरोपी 1- अंकित यादव पिता राजेंद्र कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी रामनगर सरकंडा संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11-10-23 को रात्रि करीबन 11:30 बजे सूचना मिली कि सरकंडा खेल परिसर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को दिया गया तथा निर्देशानुसार सूचना मिलते ही तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) मती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप पटेल के साथ थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सरकंडा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिसके छाती में किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी मृतक की पहचान देवव्रत सिंह पैकरा जिला रायगढ़ के रूप में हुई जो शुभम बिहार कॉलोनी में छात्रावास में रहकर साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रहा है जो घटना दिनांक को अपने दोस्त पंकज लश्कर जो की स्विमिंग पूल में गार्ड का काम करता है तथा अन्य दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने इकट्ठा हुए थे इसी दौरान मृतक के दोस्त खेल परिसर के बाहर दुकान में कुछ सामान लेने गए थे जहां दुकान संचालक आरोपी अंकित यादव से उधारी सामान लेने की बात को लेकर विवाद हुआ था और गाली गलौज कर आपस में मारपीट किये, मारपीट करने के बाद वहां से सभी लड़के भाग गए मारपीट होने के बाद आरोपी अंकित यादव अपनी दुकान से चाकू लेकर स्विमिंग पूल की ओर आया और देवव्रत सिंह को मारपीट करते हुए उसके छाती पर वार कर दिया जिससे देवव्रत सिंह की मौके पर मौत हो गई घटनाकरित करने के बाद आरोपी अंकित यादव घटना स्थल से भाग गया वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें सूचना मिला की मृतक एवं उसके दोस्तों का दुकान संचालक से विवाद हुआ था पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ के बाद संदेही अंकित यादव का पता तलाश किया गया जो फरार था जिसे मुखबिर की सूचना से घेराबंदी कर उसके घर के पास से पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी अंकित यादव ने अपने दुकान में उधारी सामान लेने की बात को लेकर मारपीट की घटना होना स्वीकार किया तथा मारपीट से गुस्सा होकर अपने दुकान में रखें घरेलू चाक़ू से देवव्रत सिंह पैकरा की हत्या करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त घरेलु चाकू को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है
जिंदल की नकली शीट बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा
झारखंड के बोकारो के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रांड प्रोडक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को मिली बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रांड प्रोडक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और रायपुर के कबीर नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली गुप्त सूचना के आधार पर ब्रांड प्रोटेक्शन और रायपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते लोहा बाजार रिंग रोड रायपुर स्थित अन्नपूर्णा स्टील्स पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली जिंदल स्टील की टीन शेड बरामद किए मौके से पुलिस को नकली जिंदल के प्रिंटेड रोल भी बरामद हुए वही मौके पर फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों को काबू करते हुए पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग अलग-अलग राज्यों में नकली जिंदल की सीट भेजते हैं पुलिस ने मौके पर ही सभी सामानों को जपत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं कुछ प्रभावी लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी किसी भी प्रभावी लोगों के दबाव में ना आते हुए उचित कार्रवाई पर अड़े रहे मैं पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है
रिश्ते शर्मसार : पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वारदात का कारण
गरियाबंद। जिले में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद आरोपिया ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई की है।
यहां बीती रात 60 साल के गंगेश्वर सोनवानी को उसके ही सगे बेटे गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने डंडे और पत्थर से पीट-पीटा। जिसके बाद पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। मामला कोर्ट में चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपती के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे।
शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां और बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है।
हाई कोर्ट द्वारा आबकारी हेड कॉन्सटेबल को तृतीय समयमान वेतनमान देने का आदेश
शादी का झांसा देकर युवती से 5 साल तक किया रेप, शादीशुदा इंजीनियर गिरफ्तार
रायगढ़। रेप के आरोप में इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप करने का आरोप है। इंजीनियर का नाम जितेंद्र सतपथी है, जो जेएसीएल पतरापाली में इंजीनियर है। इस पूरे घटनाक्रम शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर इंजीनियर को जेल भेजा है।
आरोप है कि गुलमोहर कालोनी में रहने वाले शादीशुदा इंजीनियर ने युवती से शादी का झांसा देकर युवती से 5 साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी जितेंद्र सतपथी जेएसीएल पतरापाली में इंजीनियर है। जितेंद्र ने 5 साल पहले यानी 2018 में एक युवती को प्रेम प्रसंग के चक्कर मे फंसाकर विवाह करने का झांसा में लेते हुए लगातार दुष्कर्म करते रहा।
इधर, जब युवती ने शादी का दवाब डाला तो वो इससे इनकार करने लगा। और फिर कुछ दिनों के बाद दूसरी युवती से विवाह कर लिया। शादी की बात पर भड़की युवती ने उसके घर मे जाकर जमकर हंगामा भी किया। जिस पर पारिवारिक बातचित एवं माफीनामे के बाद मामला शांत हो गया।
इस दरम्यान पुनः युवती से इंटरनेट मीडिया में संपर्क साधने लगा। प्रेम जाल में लेने के इरादे से अपनी फोटो फांसी के फंदे पर लटका हुआ भी भेजने लगा।युवती जब इमोशनल ब्लैकमेल से परेशान होकर उससे मिलने आयी, तो वहां उसने उसके साथ रेप की कोशिश जब युवती ने उसे मना की तो वह उसे मारपीट कर भगा दिया।
लावारिस हालत में मिली लाखों की शराब : मालिक की कर रही पुलिस तलाश
लावारिस हालत में मिली लाखों की शराब : मालिक की कर रही पुलिस तलाश
सुने मकान में चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे
डी.जे. एवं धुमाल संचालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
अवैध नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन...60 ग्राम हेरोइन सहित कई नशीले पदार्थो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हीरोइन के साथ आरोपियों को आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार अमानका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 ग्राम हीरोइन (चिट्टा ), कीमत करीबन 6 लाख 30 हज़ार के साथ दो आरोपी कुलविन्दर सिंह , निशानजी सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरोइन के साथ साथ एक मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी एम-3 कुल , नशीली दवाईया टेबलेट अल्फाजोरम कुल 15 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 150 नग गोली , लोमोटिल कुल 07 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 60 नग गोली कुल 420 नग , एक मोबाईल वीवो कम्पनी वाय-2, एक मोबाईल नारजो कम्पनी जब्त किया है जुमला कीमत करीबन 6,30,900/- रूपये है।
जानकरी के अनुसार मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि छट तालाब के पास हीरापुर टाटीबंध मे दो व्यक्ति सरदार पगडी वाला अपने पास मादक पदार्थ हीरोइन (चिटटा) एवं नशीली टेबलेट को बिक्री करने के नियत से ग्राहक तलाश रहे है, सुचना पर मौका पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो आरोपी कुलविन्दर सिंग एवं निशानजी सिंह को पकडा गया जिनके कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) एवं नशीली दवाईया टेबलेट को जप्त कर विवेचना मे लिया गया।।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम् भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना आमानाका स्टाफ उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह, सउनि प्राणेश्वर वर्मा, प्रधान आर 2591 संजय सिंह ,आर क्रमाक 2361 दीपक कुमार पाण्डेय , आर.क्र1261 शेख आदिल एवं ए.सी.सी.यू. स्टाफ प्रधान आर. मार्तण्ड सिंह, आरक्षक अभिषेक सिंह, धनंजय गोस्वामी का कार्य सराहनीय रहा।
गिरफ्तार आरोपी
(01) कुलविन्दर सिंग पिता सर्दुल सिंग कांग उम्र 39 साल निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन ( पंजाब )।
(02) निशानजी सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 35 साल निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर छ0

जप्तीमाल का विवरण
(01) मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) कुल 60 ग्राम
(02) एक मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी एम-3 कुल
(03) मन: प्रभावी नशीली दवाईया टेबलेट अल्फाजोरम कुल 15 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 150 नग गोली
(04) लोमोटिल कुल 07 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 60 नग गोली कुल 420 नग
(05) एक मोबाईल वीवो कम्पनी वाय-2
(06) एक मोबाईल नारजो कम्पनी
कुल किमती करीबन 6,30,900/- रूपये
विभिन्न थाना क्षेत्र में चली डीजे संचालकों के खिलाफ जपती की कार्रवाई*
Breaking News : शिवनाथ नदी में युवक की तैरती मिली शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शिवनाथ नदी के चंगोरी भरदा में तैरती हुई शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शव की पहचान चंदखुरी निवासी खेमराज देवांगन के रुप में हुई है। 29 सितंबर को वह बिना बताए घर से कही निकल गया था। यह पूरा मामला पुलगांव थाना क्षैत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना सिविल लाईन के 10 चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य चोर को किया गया दुर्ग मिलाई से गिरफ्तार
5 वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
न्यायालय में प्रकरण लंबित होने व आवेदिका और अनावेदक दोनों पर एफआईआर दर्ज होने पर प्रकरण नस्तीबद्ध
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज ’’प्रार्थना भवन’’ जल संसाधन विभाग बिलासपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 227 वीं व जिला स्तर पर 14 वीं सुनवाई हुई। बिलासपुर में आयोजित जनसुनवाई में आज कुल 37 प्रकरण में सुनवाई की गई।
आज के सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका कोई कार्यवाही नहीं चाहती है इसलिए प्रकरण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों को सुना गया, जिसमें मामला नजूल विभाग में भूमि कब्जे का विवाद न्यायालय में लंबित होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार एक प्रकरण में दोनो पक्ष को विस्तार से सुने जाने के दौरान ही आवेदिका ने बताया कि सिविल लाईन थाना बिलासपुर में आवेदिका की रिपोर्ट प्रकरण अनावेदकगणों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। और अनावेदक पक्ष के रिपोर्ट पर आवेदिका और उनके पुत्री के विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज हो चुका है। ऐसी स्थिति प्रकरण को आगे चलाना का औचित्य नहीं है। अतः प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों को सुना गया, आवेदिका कथन है कि अनावेदक ने 2017 में 03 तलाक दिया था। अनावेदक का कथन है कि उन्होंने 03 तलाक नहीं दिया है। दोनो पक्षों के बीच प्रकरण न्यायालय में लंबित है। इसलिए प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार एक प्रकरण में अनावेदक पहले से शादीशुदा हैं यह जानते हुए भी आवेदिका अनावेदक के साथ अवैध रिश्ते में रहने के कारण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका उपस्थित अनावेदक के अनुपस्थिति पर उनके अधिवक्ता द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। आवेदिका द्वारा अपने प्रकरण रायपुर अगली सुनवाई में रखने के लिए अनुरोध किया गया है। अनावेदक को उनके अधिवक्ता के माध्यम से दिनांक 05.10.2023 को उपस्थित होने की सूचना दिया जाता है, यदि अनावेदक अनुपस्थित रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।
अन्य प्रकरण में पति पत्नि एक साथ एक ही घर में रह रहे हैं और दोनो के बीच पिछले 03 साल से बातचीत बन्द है। इस प्रकरण की काॅपी संरक्षण अधिकारी को दी गई ताकि दोनो के बीच काउसलिंग कराया जा सके। काउंसलिंग के बाद भी दोनो के बीच समझौता नहीं होने की स्थिति में तलाक प्रक्रिया की कार्यवाही की जा सकेगी। अधिकांश मामलों में आवेदिकाओं ने अपना प्रकरण इसलिए वापस ले लिया कि उनकी समस्याओं का समाधान आयोग में सुनवाई के पहले ही हो गया। आयोग की नोटिस मिलने के बाद तत्काल अनावेदकगण आवेदिका से समझौता कर रहे हैं, यह आयोग की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आर.डी.ए. बिल्डिंग पास 05 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी किशन झारिया गिरफ्तार
शराबी बुलेट चालक पर 29 हजार रूपए जुर्माना
समाजिक बहिष्कार कानूनन अपराध है। समाजिक पदधिकारी बिना तलाक से दूसरी शादी न कराये, कानूनी तलाक की सलाह दें।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमंदी नायक ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता आज 225 वीं व जिला स्तर पर 104 की सुनवाई हुई। रायपुर जिले में आयोजित जनसुनवाई में कुल 25 प्रकरण में सुनवाई की गई।
आज के प्रकरण में आवेदिका जो कि एक शिक्षिका है अभी मातृत्व अवकाश पर है जिसने 13 सितंबर को बच्चे को जन्म दिया। आज की सुनवाई में आवेदिका के पति उपस्थित व अनावेदक जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सहायक संचालक एवं एकाउंटेंट उपस्थित थे। अनावेदकगणों ने कहा कि आवेदिका को अनापत्ति प्रमाण पत्र (N.O.C) प्रस्तुत करना होगा। यदि आवेदिका प्रस्तुत करती है तो उसे कार्य मुक्त किया जा सकेगा। आवेदिका की ओर से अपनी औपचारिकता पूर्ण कर आयोग को सूचित करेगी तत्पश्चात् आयोग अंतिम फैसला करेगी।
एक अन्य प्रकरण में पूर्व सुनवाई में दोनों पक्षों के बीच आयोग की समझाईश की वजह से पूर्व में सुलह हो चुकी है आयोग की समझाईश पर अनावेदक ने कहा कि बैंक से ऋण लेने की वजह से फिलहाल अपने पत्नि को 15 हजार रूपये प्रति माह भरण-पोषण देना स्वीकार किया और ऋण खत्म होने के पश्चात 20 हजार रु. प्रति माह देगा। यदि आवेदिका का पति दूसरी महिला से दुबारा मिला या बात की तो दूसरी महिला को नारी निकेतन भेजा जायेगा तथा अनावेदक पति पर कानूनी कार्यवाही किया जायेगा। दोनों पक्षों में सुलह हो चुकी है व प्रकरण को निगरानी में रखा गया। इस आदेश के साथ प्रकरण समाप्त किया गया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने दहेज का प्रकरण आयोग में दर्ज कराया था। दोनों पक्षों को सुना गया। अनावेदक पक्ष सुलहनामा के लिए तैयार है व अपने खर्च पर आवेदिका की डिलीवरी कराने के लिए भी तैयार है। पर आवेदिका अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। अनावेदक को समझाइश दिया गया कि डिलीवरी तक वह आवेदिका के घर जाकर उसकी देखभाल करे व बीच-बीच में जाकर रहे दो माह बाद आवेदिका व बच्चों को अपने साथ लेकर जाए। इस आदेश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया आवेदिका पक्ष को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है और आवेदिका से दंड की मांग की जा रही है। अनावेदक पक्ष इस बात को मानने से इंकार कर रहे है और आवेदिका पक्ष को समाज में मिलाने के लिए तैयार है। अनावेदकगणों को 15 दिन का समय दिया गया कि वे गांव में सामाजिक बैठक कर समाज में आवेदिका पक्ष को मिलाकर उसकी सूचना दोनो पक्ष आयोग में प्रस्तुत करें।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्ष को समझाइश दिये जाने पर भी साथ रहने तैयार नहीं है अनावेदक को कहा गया की अपने बच्चे के लिए प्रति माह 1500 रू. देगा और आवेदिका को सलाह दी गई कि वह तलाक की प्रक्रिया करा सकती है। आयोग से प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में 14 वर्ष से कम उम्र की बालिका द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था कि अनावेदक पिता द्वारा नाबालिग बेटी व उसकी माता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था जिसमे आयोग द्वारा प्रकरण को बाल संरक्षण आयोग को सौपा गया ताकि बालिका को न्याय मिल सके।
फर्जी कॉल एप के माध्यम से देश भर में ठगी करने वाले दिल्ली के 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार*
अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार की जा रही कार्यवाही
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने अधीनस्थ अमले द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा विगत तीन माह में आबकारी अधिनियम अंतर्गत 344 प्रकरण बनाकर अपराध दर्ज किया गया है, वहीं पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा अवैध परिवहन के 2150 मामले पकड़े गये और 05 लाख 55 हजार रुपये समन राशि वसूल की गई है। कानून और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यपालक मजिस्ट्रेट के न्यायालय के माध्यम से तत्परतापूर्वक दंड प्रक्रिया संहिता अंतर्गत धारा 107,116,151 की कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत विगत तीन माह मे जिले में 1431 व्यक्तियों के विरुद्ध 901 प्रकरण में दर्ज किए गए हैं और 448 व्यक्तियों के विरुद्ध बंध पत्र निष्पादन की कार्यवाही की गई है। उक्त प्रावधान के तहत किसी भी तरह के मामले में दोबारा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध शासन के पक्ष में बंध पत्र समपहरण किये जाने के प्रावधान है। जिले में कानून और शांति व्यवस्था के बाधक तत्वों की पहचान की जा रही है ताकि समय रहते आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा सके।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध सामग्री की आपूर्ति अथवा अवैध धन संधारण की रोकथाम के लिए मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित कर सजगता से जांच और निगरानी की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत सोमवार की रात्रि में कांकेर थाना की टीम द्वारा एक वाहन की जांच की गई, जिसमें साढ़े तीन लाख रूपये नगदी का संदिग्ध परिवहन पाये जाने पर राशि को जब्त कर जांच में लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से की जा रही विभागीय जांच प्रक्रियाओं की सतत समीक्षा की जा रही है एवं जरूरी कदम उठाने हेतु विभागीय अमले को लगातार निर्देश जारी किये जा रहे हैं।
रायपुर : हाथी दांत तथा पेंगोलिन शल्क की तस्करी में 4 आरोपियों को जेल
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में विगत दिवस 17 सितम्बर को वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत वन अपराध के दो अलग-अलग प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें वन्य प्राणी हाथी दांत तथा पेंगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित मामले हैं।
उक्त कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में गठित वन विभाग की टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई। वनमण्डलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ एल.एन. पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत् दिवस वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सहयोग से वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन्यप्राणी हांथी दांत एवं पंेगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित वन अपराध में कठौतिया-घुटरा रोड़ रेल्वे फाटक के समीप राजकुमार आत्मज शिव प्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष भेलवांडांडपारा, सोनहत जिला-कोरिया ( एवं दुबराज आत्मज बाल सिंह गोंड़ उम्र 36 वर्ष सा. भेलवाडांड़पारा, सोनहत जिला-कोरिया से मोटर साइकल में हाथी दांत 02 नग वजन 1.400 कि.ग्रा. की तस्करी में पकड़ा गया।
इसी तरह बृजनंदन जायसवाल आत्मज भगवान जायसवाल उम्र 45 वर्ष सा. मोहली, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर एवं राधेलाल आत्मज बुद्धूराम अगरिया उम्र 40 सा. मोहरसोप, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर से छतरंग के पास जंगल में टाटा सूमो गोल्ड वाहन में पेंगोलिन शल्क वजन 1.040 कि.ग्रा. जब्त किया गया। सभी 04 आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत् वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
निजात अभियान के तहत सरकंडा पुलिस की कार्यवाही...अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बिकी करते 03 आरोपी पकड़े गये
महादेव ऐप के सट्टेबाज से कांग्रेस का क्या संबंध है भूपेश बताएं : सांसद संतोष पांडे
*धारदार तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
CRIME: रिटायर्ड IAS ठगी का शिकार, खाते से निकाले 20.82 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस…
Crime: भिलाई में फिर मर्डर, युवक को पीट-पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने पर यह हत्या हुई है ऐसी बात सामने आ रही है - अरुण साव भाजपा
धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
थाना गंज पुलिस टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चाकू लेकर घुमते आरोपी आरोपी अभिषेक सोना उर्फ बिगड़ू पिता दुर्जन सोना उम्र 26 साल निवासी गंजपारा देशी शराब दुकान के पास थाना गंज रायपुर एवं निखिल यादव पिता स्व. छबि यादव उम्र 19 साल निवासी कोटा दिशा कॉलेज के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 02 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 310, 311/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
अवैध रूप से शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची जब खून से लथपथ मिली तो वारदात का पता चला, दरिंदा फरार…
आवेदिका को एक मुश्त भरण-पोषण 5 लाख रूपये नगद दिलाया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 224 वीं व जिला स्तर पर 103 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में आयोजित जनसुनवाई में कुल 25 प्रकरण में सुनवाई की गई।
दोनों पक्षों को सुना गया अनावेदक शासकीय सेवा ग्रेड 02 में कार्यरत है जो अवैध रूप से अन्य महिला को अपने साथ रखे हुए हैं। शासकीय सेवा में रहते हुये अपने पत्नी से बिना तलाक के अवैध रिश्ते को बढावा दे रहा है आवेदिका का कथन है कि तीनों बच्चों को पढ़ाई। -लिखाई एवं भरण-पोषण के लिए अनावेदक खर्च नहीं दे रहा है। अनावेदक ने 25 हजार रूपये अपने वेतन से आवेदिका के खाते में दिये जाने पर सहमति दी किंतु आवेदिका 30 हजार की मांग कर रही है। आयोग के द्वारा काउंसलर की नियुक्ति की गई। जो गुप्त सूचना दिये जाने पर निरीक्षण करे कि अनावेदक ने दूसरा विवाह किया है अथवा नहीं। आगामी सुनवाई में अनावेदक को अन्य महिला को भी आयोग में उपस्थित करने का आदेश दिया गया। ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि कुटुंब न्यायालय रायपुर में समझौते के दौरान अनावेदक ने 15 लाख रु. व डेढ़ एकड़ जमीन आवेदिका को देने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान अनावेदक अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गया और अपनी बात से मुकर गया। जिसके कारण दोनों का तलाक पूर्ण नही हुआ था और अनावेदक ने आवेदिका को बिना तलाक के दूसरी महिला से विवाह कर लिया। सेवा पुस्तिका में भी अनावेदक ने दूसरी महिला का नाम दर्ज करा दिया। सेवा पुस्तिका में नाम दर्ज होने से यह साबित होता है कि अनावेदक की दूसरी पत्नी हैं जिसको अनावेदक ने आयोग की सुनवाई के दौरान कबुल किया। इस मामले का निराकरण न्यायालय से हो चुका है इसलिए आवेदिका पुनः न्यायालय जा सकती है इस आदेश के साथ आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका को एक मुक्त भरण-पोषण आयोग द्वारा 5 लाख रुपये नगद दिलाया गया।
अन्य प्रकरण में पिछली सुनवाई आयोग के द्वारा दिये गये निर्देश का पालन कर अनावेदक द्वारा आवेदिका को बेढ साल पुराना 10 माह का बकाया वेतन 85 हजार रू. का चेक प्रदान किया गया। आवेदिका की पूर्ण संतुष्टि के साथ प्रकरण नस्तीवाद किया गया। अन्य प्रकारण में दोनों पक्षों को सुना गया दोनों पक्षों ने अपने लिखित दस्तावेज आयोग में
प्रस्तुत किया था। आयोग द्वारा यह समझाइश दिया गया कि दोनो पक्ष एक-दूसरे को लिखित
रूप से कॉपी देंगे जिसकी सूचना देने के बाद पुनः सुनवाई किया जायेगा। अन्य प्रकरण में आवेदिका के तीन पुत्र एवं पुत्री थी। जिसमें से दो पुत्र का निधन हो गया है व आवेदिका के पति की मृत्यु भी हो चुकी है। दोनों पुत्र शासकीय नौकरी पर थे जिनके निधन के बाद उनके बहुओं को अनुकंपा नियुक्ति मिला है। जिसमे बढ़ी बहू को 25 हजार रू तथा छोटी बहू को 15 हजार रू मासिक वेतन मिलता है। आवेदिका ने बताया कि दोनों बहुओं द्वारा कोई भी भरण-पोषण नहीं दिया जाता। अनावेदक बहूओं द्वारा सम्पत्ति के मामले में हमेशा परेशान किया जाता है और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दिया जाता है आयोग आवेदिका को घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने की बात कही और दोनों बहुओं से मरण-पोषण भी ले सकती है कहा। कृदजानों के लिए संरक्षण के तहत दोनों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद भी दायर करने का सुझाव दिया गया।
अन्य प्रकारण में आयोग ने थाना धमतरी को पिछली सुनवाई में पत्र भेजा था जिसमें थाना धमतरी के सह उपनिरीक्षक द्वारा उपस्थित होकर मौखिक सूचना दिया गया कि अनावेदकगण आयोग में उपस्थिति से इंकार कर रहे है। आयोग ने थाना प्रभारी धमतरी को ए.एस.आई से पत्र भेजेगा जिसमें यह निर्देश दिया गया कि अनावेदकगणों के कब्जे से आवेदिका के समस्त जेवरातों और जेवरात से संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त किया जायेगा और अनावेदकगणों के पास गहने गिरवी रखने के संबंध में कोई भी वैधानिक लाइसेंस होगा तो उसकी पुष्टि भी करेंगे एवं 1 माह के अंदर आयोग में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आयोग ने टिप्पणी करते हुये कहा कि क्यों तो अनावेदकगण के विस्तद एफआईआर दर्ज किया जाये।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक क्र. 1 ने शादी का झूठा प्रमाण बनाया जबकि उसकी पहली पत्नी से उसका तलाक नहीं हुआ है। आयोग की सुनवाई में पहली पत्नी ने बताया कि उनकी शादी सन् 2001 में हुआ था, उनके दो बच्चे है जिसमें पुत्री 21 व पुत्र 20 वर्ष का है। अनावेदक के 01 के सेवा पुस्तिका में पहली पत्नी व दोनो बच्चों का नाम दर्ज है आयोग ने अनावेदिका क02 को यह सुझाव दिया कि अगर वह चाहे तो अपने पति के विभाग में लिखित शिकायत दर्ज करा सकती है और यह भी प्रमाणित कर सकती है कि उससे तलाक लिया बिना झूठा हलफनामा देकर टिकरापारा आर्य समाज में दिनांक 12/12/2021 को अनावेदक ने दूसरा विवाह किया है जो कि अवैध एवं शून्य है जो कि कानून के खिलाफ होने के कारण अनावेदक क्र. 01 पत्ति को शासकीय सेवा से निष्कासित करने के लिए पर्याप्त है। इस आदेश के साथ आयोग ने प्रकरण नस्ती किया।
अन्य प्रकरण में आयोग द्वारा अनावेदक एएसआई खरीरा से पूछा गया कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति घर में घुस कर चोरी करेगा तो घर मालिक विरोध नहीं कर सकता क्या? जिसके जवाब में अनावेदक ने कहना था कि ऐसे करने वाले पर अपराधिक कार्यवाही की जा सकती है। आयोग ने आवेदिका को निर्देशित किया कि वह एएसआई के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवा सकती है और अपनी जमीन पर पहले की तरह अपनी फसल ले सकती है। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
CRIME NEWS : आबकारी विभाग की टीम ने घर में दी दबिश, बाड़ी में छुपाकर रखे 5 बोरी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : विधानसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान हेतु दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन
पुलिस मुख्यालय के कान्फेंस हॉल में आगामी विधानसभा चुनाव, 2023 के दृष्टिगत दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें आज राज्य के 14 जिलों के नोडल अधिकारी एवं चुनाव सेल में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं दूसरे दिन 9 सितम्बर को शेष 19 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का चुनाव महत्वपूर्ण होता है। हमारी प्रजातंत्र की जडें इसी प्रक्रिया से विकसित होती है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की पूरी जवाबदारी एनफोर्समेंट एजेंसी व अन्य संस्थाओं की होती है। मतदान को प्लानिंग प्रोसेस के साथ कराना आवश्यक है, क्योंकि जब आचार संहिता लागू होगी तो इसे समझने एवं इसके अनुरूप कार्यवाही करने में पुलिस अधिकारियों को कठिनाई न हो, इन्हीं उद्देश्यों के साथ इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ पूर्व में हुई बैठकों का भी जिक्र करते हुए प्लेन एरिया एवं नक्सल एरिया में निर्विघ्न चुनाव कराये जाने के संबंध में दिये गये दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के पूर्व, मतदान के दौरान व पश्चात पुलिस की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो ऐसा वातावरण पुलिस को बनाये रखना होता है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के संबंध में सीमावर्ती व अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ हुई बैठकों के बारे में भी बताया।
विधानसभा चुनाव 2023 के राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ.पी. पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। लोग बिना किसी भय, प्रलोभन के मतदान कर सके इस हेतु उचित वातावरण बनाये रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भमिका होती है। पुलिस के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों को अपने उत्तरदायित्व की जानकारी हो इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिलों से आये प्रतिभागी यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जिले में जाकर मास्टर ट्रेनर के रूप वहां के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। चुनाव आयोग के ज्वाईंट सीईओ श्री नीलेश क्षीरसागर ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के संबंध में चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने पर जोर दिया।
उक्त कार्याशाला को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया जाकर शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विद्यमान कानून, पुलिस द्वारा रखी जाने वाली सावधानियों, चुनाव आयोग की भूमिका सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्याशाला के प्रथम चरण में कुल 62 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में आये अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी श्री एस.सी. द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता, एस.आर.पी. कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. साय, उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, मनीष शर्मा, के.एल. ध्रुव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक वाय.पी. सिंह, संजय शर्मा, उमेश चौधरी, यू.बी.एस चौहान, श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक, एन.के सिक्केवाल ने किया।
नक्सलाईड ऑपरेशन में शामिल प्रधान आरक्षक को हाई कोर्ट द्वारा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का आदेश
थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करते 47 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब कुल 08.460 बल्क लीटर शराब के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
रायपुर @ब्रेकिंग-भारत माता चौक में.. कर ने साइड में खड़ी बाइक वाले को जबरदस्त ठोका.
भारत माता चौक में.. दो कारों आपस में टकराए ... कर ने साइड में खड़ी बाइक वाले को ठोका... दोनों कार और बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त... हलकी-फुलकी चोट आई है ।
धरसीवा पुलिस द्वारा संदिग्ध यात्रियों की चेकिंग का अभियान
32 पौवा अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
4 महीने की शादी में 2 बार प्रेमी संग भागी 16 साल की नाबालिग, परिजनों ने हाथ-पैर बांध नदी में फेंका
बिहार। मोतिहारी में 16 साल की नाबालिग विवाहिता को उसके माता-पिता और मौसेरे भाई ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। नाबालिग की शादी 4 महीने पहले नेपाल के एक लड़के के साथ हुई थी। लेकिन उसका 2 साल से किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद वह 2 बार अपने प्रेमी संग भाग चुकी है। बार-बार प्रेमी संग भागने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को हाथ-पैर बांधकर उसे सिकरहना नदी में ललबेगिया पुल के पास फेंक दिया था। गनीमत ये रही कि मछुआरों की नाबालिग पर पड़ गई। इसके बाद मछुआरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसका घर नेपाल के रौतहट जिला के पथरा गांव में है। उसकी चार महीने पहले शादी हुई थी। शादी के डेढ़ माह बाद वह अपने प्रेमी विवेक के साथ नेपाल के कोपवा गांव से भाग गई। 15 दिन बाद उसे पकड़कर फिर से ससुराल भेज दिया गया।यहां से फिर 10 दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 4 दिन पहले घरवालों ने उसे पकड़ा और चिरैया थाना के आमगाछी में मौसी के घर भेज दिया। गुरुवार की रात विवाहिता की मां, पिता और मौसेरे भाई ने उसके हाथ-पैर बांधे। फिर नदी में फेंक दिया। मामले में पीड़िता के बयान पर उसकी मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय, आमगाछी गांव निवासी पप्पू राय और भुवन राय पर चिरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय और मौसेरा भाई पप्पू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं भुवन राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को बालिका गृह भेज दिया गया है।
BJP मंडल उपाध्यक्ष के बेटे सहित 10 लोगों ने 2 सगी बहनों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म - गिरफ्तार
BJP मंडल उपाध्यक्ष के बेटे सहित 10 लोगों ने 2 सगी बहनों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म … मेडिकल कॉलेज के पास दिया घटना को अंजाम …
September 1, 2023

रायपुर। राजधानी रायपुर में जिस दिन लोग रक्षाबंधन की खुशियां मना रहे थे और भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार को मना रहे थे वहीँ दूसरी तरफ एक ऐसा घिनौना काम हुआ है जिसे जानकर सिर्फ राजधानी रायपुर ही नहीं पूरा प्रदेश, पूरा देश शर्मसार हो जाएगा। राजधानी रायपुर में 2 सगी बहनों के साथ 10 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का बेटा भी गिरफ्तार हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें रक्षाबंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ घर लौट रही थी। तभी रिम्स कॉलेज के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोका और पहले युवक की पिटाई की। उसके बाद सुनसान सड़क पर दोनों सगी बहनों के साथ गैंग रेप किया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग रेप का मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह का बेटा है जिसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना में रात 1 बजे प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वह एक लड़के और छोटी बहन के साथ राखी त्यौहार मनाकर स्कूटी में सवार होकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रहे थे। एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार थे, उन लोगों ने हाथ देकर इन लोगो को रोक लिया। प्रार्थिया एवं उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक मोटरसायकल में बिठाकर सड़क से कुछ दूर ले जाकर लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपियों के नाम
1 पूनम ठाकुर 2. घनश्याम निषाद 3. लव तिवारी 4. नयन साहू 5. केवल वर्मा उर्फ़ सोनू 6. देवचरण धीवर 7. लक्ष्मी ध्रुव 8. प्रहलाद साहू. इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।
चुनाव तक माहौल शांत रखने लगातार प्रयास जारी है वहीँ रक्षाबंधन के दिन इस तरह कि घटना होना पुलिस प्रशासन को कई सवालों से घेर रहा है। विसुअल पुलिसिंग के नाम केवल दिखावटी चल रही है राजधानी रायपुर के कई ऐसे थानेदार है जिन्हे उनके ही क्षेत्र की घटना की जानकरी नहीं होती है, राजधानी रायपुर और आउटर क्षेत्रो में केवल शनिवार रविवार को ही पेट्रोलिंग गाड़िया नजर आती है अन्य दिनों में पेट्रोलिंग पार्टी ईद के चाँद बन जाती है।
बता दें कि बीते दिन पुलिस के आलाअफसरों ने थाना प्रभारियों की जमकर क्लास भी ली है उसके बाद भी हालात नहीं सुधरे है गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन के साथ – साथ घटना के दिन देश की राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू भी राजधानी में ही थी। कड़ी सुरक्षा के बाद भी शहर के बाहरी आवरण में यह अप्रिय घटना महिलाओ की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
हलाकि की रायपुर पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीँ घटना की जानकरी मिलते ही रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल पहुंचे थाना, घटना की जानकरी ले रहे है।
Crime : अवैध गांजे की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख रूपये के मादक पदार्थ सहित वाहन जब्त
महासमुंद। जिले के अंतर्गत खल्लारी थाना पुलिस ने 10 लाख रुपए के 40 किलो गांजा अवैध रूप से मोटर साइकिल में परिवहन कर रहे दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 6 और शहर से लगे पास के गांव नांदगांव निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गांजा तस्कर समीर ऊर्फ सोहेल कुरैशी पिता इकबाल कुरैशी और योगेश नारंग पिता फगुआ राम नारंग अपनी मोटर साइकिल में उड़ीसा से गांजा लेकर महासमुंद खपाने आ रहे थे। जिसे खल्लारी पुलिस ने नेशनल हाईवे 353 में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनएसपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई की जा रही है।
चोरी के 02 मामलों को सुलझाने में सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: Boyfriend ने परिवार के साथ मिलकर Girlfriend को उतारा मौत के घाट, शव को जंगल में छुपाया, 6 गिरफ्तार....
Jashpur News:️ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या कर उसके शव को जंगल में छिपाने वाले कुल 06 आरोपियों को सन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया।️ प्रेम-प्रसंग में नाबालिग लड़की द्वारा जबरदस्ती शादी करने की बात कहने पर नाराज होकर योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।️ आरोपियों ने माह फरवरी/2023 में उक्त घटना को अंजाम दिया था। जशपुर के️ चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम गेड़ाई की घटना है।️ उक्त घटना में 02 अपचारी बालक भी शामिल है।️ अपचारी बालकों से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.2023 को प्रार्थी सोनहर राम उम्र 70 साल ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय लड़की दिनांक 19.02.2023 को गांव एक व्यक्ति के घर में डी.जे.बाजा सुनने गई थी, रात्रि में वहीं पर रूकी थी, दूसरे दिन वह बिना किसी को बताये कहीं चली गई, प्रार्थी द्वारा आस-पड़ोस रिष्तेदारी में पता-तलाश किया, कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चैकी सोनक्यारी में गुम इंसान एवं धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी द्वारा दिनांक 08.06.2023 को थाना सन्ना में उपस्थित आकर सूचना दिया कि ग्राम गेड़ाई के पईला टोंगरी जंगल के पास मानव के हाथ, पैर, जबड़े, पसलियों के हड्डी के अवषेष बिखरा पड़ा है साथ ही वहां अधजला चप्पल, कपड़े इत्यादि पड़ा है। इस सूचना पर थाना सन्ना स्टाॅफ द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर मानव खोपड़ी, हाथ, पैर एवं लड़की के कपड़े, चूड़ी तथा गले में पहने धातू इत्यादि पाये जाने पर उसे जप्त कर पहचान कराया गया, पहचान कार्यवाही के दौरान मृतिका की माता द्वारा कपड़े एवं धातू को उसकी पुत्री का होना बताया। मृतिका के हड्डियों का पी.एम. कराने के उपरांत वास्तविक पहचान स्थापित करने हेतु सैंपल लेकर डी.एन.ए. परीक्षण कराया गया, प्राप्त डी.एन.ए. रिपोर्ट में प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को मृतिका का जैविक संतान होना लेख किया गया। प्रकरण में अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से कार्यवाही करते हुये प्रकरण के संदेही मृतिका के प्रेमी 16 वर्षीय बालक को संरक्षण में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 19.02.2023 को उसके घर में दिनांक खान-पान का कार्यक्रम चल रहा था और डी.जे. बज रहा था, कि शाम करीबन 06 बजे पूर्व परिचित एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की उसके पास आई, उसके साथ उसका विगत 01 वर्ष पूर्व से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो घर में आने के बाद शादी करने का दबाव बना रही थी, उसकी बात से प्रार्थी तथा उसका भाई शेरा राम सहमत नहीं थे, तभी शेरा राम उसे बोला कि ”इस लड़की को रास्ते से हटाते हैं“, तब यह घर में नाच रहे सुरेन्द्र राम, विनोद भगत, पावर्ती भगत एवं 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ मिलकर योजना बनाये और योजना मुताबिक दूसरे दिन दिनांक 20.02.2023 को प्रातः में उक्त नाबालिग लड़की को सभी मिलकर एक स्कूल भवन के पीछे ले गये और शादी नहीं करने हेतु समझाने लगे, उसके द्वारा नहीं मानने पर हाथ-पैर को पकड़कर हाथ, मुक्का इत्यादि से उसके मुंह को मारे, फिर पास में पड़े लकड़ी डंडा से उसके सिर, पेट, पसली में वार करने से वह बेहोश हो गई, फिर उसे उठाकर गेड़ाई पईला टोंगरी जंगल में ले जाकर उसके गले में प्लास्टिक रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर उसे लटका दिये। मृत्यू हो जाने पर कुछ देर बाद उसे उतार कर एक पेड़ से टिका दिये, उसके बाद उक्त नाबालिग लड़के ने अपने घर से टंगिया लाकर साल पेड़ के डागाल को काटकर मृतिका के लाश को छिपा दिया, उसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गये। विवेचना क्रम में प्रकरण के अन्य आरोपियों को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो उक्त अपराध को मिलकर घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों के मेमोरंडम कथन से घटना में प्रयुक्त टंगिया, लकड़ी-डंडा, रस्सी इत्यादि को जप्त किया गया है। प्रकरण के उक्त सभी आरोपियों को दिनांक 25.08.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, साथ ही अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
1- शेरा राम उम्र 32 साल,
2-सुरेन्द्र राम उम्र 35 साल,
3-विनोद कुमार भगत उम्र 30 साल,
4-पार्वती बाई उम्र 35 साल सभी निवासी ग्राम गेड़ाई चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना।
5-अपचारी बालक 16 साल,
6-अपचारी बालक 16 साल।
विधायक विनोद सेवन चंद्राकर बिहार, झारखण्ड, यूपी सहित कई राज्यों के अपराधी तत्वों को महासमुंद में स्थापित कर रहे हैं : किसान नेता की शिकायत पर जांच शुरू
यह बाप नहीं 'पाप' है! : नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म...आरोपी पिता को आजीवन कारावास की मिली सजा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की एक ऐसी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने बाप – बेटी के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है। अखिरकार लोग किस रिश्ते पर भरोसा करें, ऐसा इंसान जो अपनी नाबालिग बेटी को ही डरा धमका कर बलात्कार करता रहा है, ऐसा घिनौना नीच काम करने वाले दुष्कर्म के आरोपी पिता को एडीजे पेंड्रारोड ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गुम्माटोला गांव का है जहां 22 जुलाई को नाबालिक लड़की के दादा ने अपने ही बेटे के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज कराया था कि नाबालिग लड़की से जिसकी उम्र केवल 10 साल की है, उसका पिता डरा धमका कर मारपीट करता है और कई बार दुष्कर्म कर चुका है । 22 जुलाई को भी जब आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से गलत काम किया तो लड़की के दादा ने गौरेला थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने दो दिनों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी बृजेश भैना की पत्नी सात आठ साल पहले ही उसको छोड़ कर चली गई थी और दूसरी शादी कर ली थी जबकि बच्ची अपने पिता और दादा दादी के साथ रहती थी। इस मामले में एडीजे पेंड्रारोड किरण थवाईत ने फैसला सुनाते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाला मामला ठहराते हुए आरोपी पिता को पाक्सो एक्ट के तहत मरते दम तक कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक पंकज नगाइच ने की।
बलरामपुर : 50 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 210 किलोग्राम महुआ लाहन किया जब्त
कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए थाना रामानुजगंज के ग्राम धनगांव निवासी भोला नगेशिया आत्मज दशरथ के घर से 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन तथा जीतन राम आत्मज टहलू राम के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद करते हुए आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। साथी आबकारी अधिकारी ने बताया है कि अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07831-299241 पर शिकायत किया जा सकता है।
CRIME : दामाद ने सास-ससुर पर किया चाकू से हमला, ससुर की मौत, सास की हालत गंभीर
कांकेर। जिले के ग्राम PV-76 में दामाद ने सास-ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ससुर की मौत हो गई है, वहीं सास को गंभीर हालत में पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम PV-118 के रहने वाले दीपक बनछाड की शादी बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही- 76 निवासी संन्यासी मंडल की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी सोमवार की शाम वो अपने ससुराल पहुंचा और इस बात को लेकर सास-ससुर से विवाद करने लगा।
जहां आरोपी ने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सास की हालत काफी गंभीर है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं ससुर की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं।
